Maru Darpan

Hot News, Breaking News, Latest news, kisan news, entertainment news, comedy news, krishi news, national- international news, khabarnama, kisan mitra news, New experience in this blog,Learn from the blog, share knowledge, Will do something new, Farmers friend India, All india farmers friend federation,Blog for Aab Tak Rajasthan & KISAN MITRA INDIA . Regis. :- MSME U. RJ-22-0001790, MSME U. RJ-22-0001230, सम्पादक : सियाराम विश्नोई जाम्बा Editor : Siyaram Bishnoi Jamba

बुधवार, 29 सितंबर 2021

Lime, which is eaten in the pan, put a box and kept it in the house. चूना जो पान में लगा के खाया जाता है , उसकी एक डिब्बी ला कर घर में रखे .

अब तक राजस्थान

चूना जो पान में लगा के खाया जाता है , उसकी एक डिब्बी ला कर घर में रखे । 

Lime, which is eaten in the pan, put a box and kept it in the house.


यह सत्तर प्रकार की बीमारियों को ठीक कर देता है . गेहूँ के दाने के बराबर चूना गन्ने के रस में मिलाकर पिलाने से बहुत जल्दी पीलिया ठीक हो जाता है .

- चूना #नपुंसकता की सबसे अच्छी दवा है - अगर किसी के शुक्राणु नही बनता उसको अगर गन्ने के रस के साथ चूना पिलाया जाये तो साल डेढ़ साल में भरपूर शुक्राणु बनने लगेंगे . जिन माताओं के शरीर में अन्डे नही बनते उन्हें भी इस चूने का सेवन करना चाहिए .
- शुगर  रोज़ सुबह ख़ाली पेट एक गिलास पानी में एक छोटे चने के बराबर चुना मिलकर पीने से शुगर जड़ से ख़त्म हो जाती हैं ( समय समय पर जाँच करवाते रहे.. वरना शुगर का लेवल माइनस भी हो सकता हैं )

- विद्यार्थीओ के लिए चूना बहुत अच्छा है जो #लम्बाई बढाता है - गेहूँ के दाने के बराबर चूना रोज दही में मिला के खाना चाहिए, दही नही है तो दाल में मिला के या पानी में मिला के लिया जा सकता है - इससे लम्बाई बढने के साथ साथ स्मरण शक्ति भी बहुत अच्छी होती है । जिन बच्चों की बुद्धि कम है ऐसे मतिमंद बच्चों के लिए सबसे अच्छी दवा है चूना . जो बच्चे बुद्धि से कम है, दिमाग देर में काम करता है, देर में सोचते है हर चीज उनकी स्लो है उन सभी बच्चे को चूना खिलाने से अच्छे हो जायेंगे ।

- बहनों को अपने मासिक_धर्म के समय अगर कुछ भी तकलीफ होती हो तो उसका सबसे अच्छी दवा है चूना । मेनोपौज़ की सभी समस्याओं के लिए गेहूँ के दाने के बराबर चूना हर दिन खाना दाल में, लस्सी में, नही तो पानी में घोल के पीना चाहिए . इससे ओस्टीओपोरोसिस होने की संभावना भी नहीं रहती .

- जब कोई माँ गर्भावस्था में है तो चूना रोज खाना चाहिए क्योंकि गर्भवती माँ को सबसे ज्यादा केल्शियम की जरुरत होती है और चूना केल्शियम का सबसे बड़ा भंडार है . गर्भवती माँ को चूना खिलाना चाहिए अनार के रस में - अनार का रस एक कप और चूना गेहूँ के दाने के बराबर ये मिलाके रोज पिलाइए नौ महीने तक लगातार दीजिये तो चार फायदे होंगे - पहला फायदा होगा के माँ को बच्चे के जनम के समय कोई तकलीफ नही होगी और नॉर्मल डीलिवरी होगी , दूसरा बच्चा जो पैदा होगा वो बहुत हृष्ट पुष्ट और तंदुरुस्त होगा , तीसरा फ़ायदा वो बच्चा जिन्दगी में जल्दी बीमार नही पड़ता जिसकी माँ ने चूना खाया , और चौथा सबसे बड़ा लाभ है वो बच्चा बहुत होशियार होता है बहुत Intelligent और Brilliant होता है उसका IQ बहुत अच्छा होता है .

- चूना घुटने_क_दर्द ठीक करता है , कमर का दर्द ठीक करता है , कंधे का दर्द ठीक करता है, एक खतरनाक बीमारी है Spondylitis वो चुने से ठीक होता है . कई बार हमारे रीढ़ की हड्डी में जो मनके होते है उसमे दूरी बढ़ जाती है Gap आ जाता है जिसे ये चूना ही ठीक करता है . रीढ़ की हड्डी की सब बीमारिया चूने से ठीक होती है . अगर हड्डी टूट जाये तो टूटी हुई हड्डी को जोड़ने की ताकत सबसे ज्यादा चूने में है . इसके लिए चूने का सेवन सुबह खाली पेट करे .
 अगर मुंह में ठंडा गरम पानी लगता है तो चूना खाने से बिलकुल ठीक हो जाता है , मुंह में अगर छाले हो गए है तो चूने का पानी पिने से तुरन्त ठीक हो जाता है । शरीर में जब खून कम हो जाये तो चूना जरुर लेना चाहिए , एनीमिया है खून की कमी है उसकी सबसे अच्छी दवा है ये चूना . गन्ने के रस में , या संतरे के रस में , नही तो सबसे अच्छा है अनार के रस में डाल कर चूना ले . अनार के रस में चूना पिने से खून बहुत बढता है , बहुत जल्दी खून बनता है - एक कप अनार का रस गेहूँ के दाने के बराबर चूना सुबह खाली पेट ले .

- भारत के जो लोग चूने से पान खाते है, बहुत होशियार है और वे महर्षि वाग्भट के अनुयायी है . पर पान बिना तम्बाखू , सुपारी और कत्थे के ले . तम्बाखू ज़हर है और चूना अमृत है . कत्था केन्सर करता है, पान में सौंठ , इलायची , लौंग , केसर , सौंफ , गुलकंद , चूना , कसा हुआ नारियल आदि डाल के खाए .

- अगर घुटने में घिसाव आ गया हो और डॉक्टर कहे के घुटना बदल दो तो भी जरुरत नही चूना खाते रहिये और हरसिंगार ( पारिजातक या प्राजक्ता ) के पत्ते का काढ़ा पीजिये , घुटने बहुत अच्छे काम करेंगे । 

चूना खाइए पर चूना लगाइए मत  .
ये चूना लगाने के लिए नही है खाने के लिए है.
.
पर सितंबर 29, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big Breaking - उपचार

रविवार, 26 सितंबर 2021

उप राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू जैसलमेर पहुंचे,एयर स्टेशन पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने की अगवानी

अब तक राजस्थान

उप राष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू जैसलमेर पहुंचे,एयर स्टेशन पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने की अगवानी


उप राष्ट्रपति श्री वेंकेया नायडू जैसलमेर की दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को भारतीय वायु सेना के विमान से जैसलमेर एयर स्टेशन पहुंचे, जहां राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुके भेंट कर उनकी अगवानी करते हुए स्वागत किया। 


एयर स्टेशन पर उप राष्ट्रपति का स्वागत एवं अगवानी करने वालों में राज्यसभा सदस्य राजेन्द्र गहलोत, ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, जैसलमेर विधायक रूपाराम , नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, एडीजे संजय अग्रवाल, मेजर जनरल अजीतसिंह गहलोत, जिला कलक्टर आशीष मोदी, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह एवं प्रोटोकॉल आफिसर (जीएडी) मोहम्मद तारिक खान प्रमुख हैं। 
उप राष्ट्रपति इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचे। इसके उपरान्त उनके तनोट, लोंगेवाला एवं सम के कार्यक्रम निर्धारित हैं।
पर सितंबर 26, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big News - वैकेया नायजु का दौरा

शनिवार, 25 सितंबर 2021

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु राजस्थान के पांच दिवसीय दौरे पर सीमावर्ती क्षेत्रों में जाकर सैनिकों का मनोबल बढ़ायेंगे श्री नायडू, IIT जोधपुर में नये प्रोजेक्टों की आधारशिला रखेंगे ।

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु राजस्थान के पांच दिवसीय दौरे पर

सीमावर्ती क्षेत्रों में जाकर सैनिकों का मनोबल बढ़ायेंगे श्री नायड
IIT जोधपुर में नये प्रोजेक्टों की आधारशिला रखेंगे


जयपुर, 25 सितंबर, 2021
भारत के महामहिम उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु 26 सितंबर को पांच दिवसीय दौरे पर राजस्थान आ रहे हैं। यात्रा के पहले चरण में माननीय उपराष्ट्रपति जैसलमेर जायेंगे।

ध्यातव्य हो कि भारतीय सेना इस वर्ष को 1971 के भारत-पाक युद्ध के स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मना रही है। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल के जवानों और अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे और जैसलमेर में सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।


जैसलमेर की दो दिवसीय यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति सबसे पहले 26 सितंबर को तनोट माता के प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने जायेंगे और वहां स्थित विजय स्तम्भ पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

तनोट माता मंदिर जैसलमेर से 120 किलोमीटर दूर पाक सीमा के समीप स्थित है। 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद इस मंदिर को विशेष पहचान मिली है जब पाकिस्तान द्वारा मंदिर पर अनेक गोले दागे जाने के बाद भी मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस मंदिर की व्यवस्था और पूजा-अर्चना सीमा सुरक्षा बल के जवान ही करते हैं।

इसके पश्चात श्री नायडु ऐतिहासिक लोंगेवाला युद्ध स्थल पर जायेंगे। लोंगेवाला युद्ध स्मारक का निर्माण ठीक उसी जगह पर किया गया है जहां 1971 के भारत-पाक युद्ध की सबसे प्रसिद्ध लड़ाई लड़ी गई थी। 4 दिसंबर 1971 की रात को  लड़ी गयी इस जंग में मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के नेतृत्व में मुठ्ठी भर भारतीय जवानों ने अपने से तीस गुनी बड़ी पाकिस्तानी सेना की बख्तरबंद टुकड़ी को रात भर आगे बढ़ने से रोके रखा। इस युद्ध स्मारक में बंकरों, बारूदी सुरंगों और बर्बाद टैंकों की मदद से लोंगेवाला के युद्ध का सजीव चित्रण किया गया है। सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपराष्ट्रपति को लोंगोवाला के इस प्रसिद्ध युद्ध के बारे में ब्रीफिंग देंगे।

इसके बाद वे थार के प्रसिद्ध रेत के टिब्बे देखने जायेंगे और वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन करेंगे। उपराष्ट्रपति भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं के बड़े पक्षधर रहे हैं और सदैव इनके संरक्षण और प्रोत्साहन की बात करते रहे हैं।

इसके अगले दिन श्री नायडु जैसलमेर युद्ध म्युजियम जायेंगे और वहां भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों से संवाद करेंगे। इसके बाद वे सीमा सुरक्षा बल के जवानों के सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

27 सितंबर, 2021 को उपराष्ट्रपति जी जोधपुर पहुंचेंगे और पर्यटन दिवस के अवसर पर जोधपुर के प्रसिद्ध मेहरानगढ़ किले को देखेंगे तथा वहां के स्थानीय लोक कलाकारों से रूबरू होंगे।

इसके अगले दिन श्री नायडु आईआईटी जोधपुर में “जोधपुर सिटी नॉलेज एंड इनोवेशन क्लस्टर” का शुभारंभ करेंगे। साथ ही वे ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ थिंग्स’ (AIOT) प्रयोगशाला की नींव भी रखेंगे। इसके बाद वे IIT जोधपुर के  छात्रों और शिक्षकों के साथ संवाद करेंगे। उपराष्ट्रपति की देश की युवा पीढ़ी से मिलने, उनके विचार जानने और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने में गहरी रुचि है, इसी कारण वे देश के विभिन्न शिक्षण और वैज्ञानिक संस्थानों का नियमित दौरा करते हैं।

अपने जोधपुर प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र द्वारा लिखी गई पुस्तक “संविधान संस्कृति और राष्ट्र” का विमोचन भी करेंगे। 29 सितंबर को वे सीमा सुरक्षा बल के जोधपुर मुख्यालय का दौरा करेंगे और वहां अधिकारियों के साथ संवाद करेंगे।

*****
                  25.09.21
पर सितंबर 25, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big News -

शुक्रवार, 24 सितंबर 2021

बिहार-यूपी-एमपी में भी हो सकती है 'बादाम' की खेती! आवाज_एक_पहल

अब तक राजस्थान

बिहार-यूपी-एमपी में भी हो सकती है
'बादाम' की खेती!

आवाज_एक_पहल

क्या बिहार-यूपी-एमपी में भी हो सकती है बादाम की खेती? हजार रुपए किलो बिकने वाला बादाम क्या आपके बगीचे का शोभा बढ़ा सकता  है?
जबाब है हां ! बिल्कुल हो सकता है!
यह जवाब  आपको हैरत में डाल सकता है  क्योंकि जैसे ही बादाम की खेती की बात आती है तो अमूमन हमारे दिमाग में ठंडे और पहाड़ी प्रदेश आते हैं ।भारत में इसकी खेती के लिए जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में किए जाते हैं । अमेरिका का कैलिफोर्निया बदाम पूरे विश्व में मशहूर है।


हाल के दिन में बिहार-यूपी-एमपी जैसे राज्यों के किसानों ने शौकिया तौर पर बादाम के पौधे लगाए हैं जो अब बड़े होकर फल देने लगे हैं।
हाल ही में ग्वालियर के डबरा कस्बे के एक किसान का न्यूज़ काफी वायरल हुआ था। दरअसल उन्होंंने प्रायोगिक तौर पर अपने बगीचे में एक बादाम का पौधा लगाएं थे  जो अब बड़े होकर फल देने लगे हैं। प्रकृति के इस अनूठे प्रयोग का परिणाम देखकर कृषि वैज्ञानिक भी हैरत में हैं। ग्वालियर अंचल जैसे गर्म इलाके में ठंडे प्रदेशों का कोई फल पैदा होना मुश्किल है, लेकिन डबरा कस्बे के किसान प्रभुदयाल ने यह काम करके दिखाया है।  प्रभुदयाल बताते हैं कि वे चार वर्ष पहले आगरा से बादाम के कुछ पौधे लेकर आए थे। उस समय ऐसा कोई इरादा नहीं था कि इसकी फसल लेनी है। उनके मुताबिक कुछ अलग प्रकार के पौधे दिखाई देते रहेंगे, यही सोचकर बादाम का पौधा लगा दिया। इस साल उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा, जब उसमें फल लगते दिखाई दिए। उनके मुताबिक अंचल में जमकर गर्मी होती है, और ऐसे क्लाइमेंट में बादाम जैसे फल लगना, किसानों के लिए एक नया रास्ता खोल सकता है। इस बात से कृषि वैज्ञानिक भी सहमत हैं।
 ग्राफ्टिंग के तकनीक के द्वारा अलमेंड के बहुत सारे ऐसे पौधे विकसित कर लिए गए हैं जो कि गर्म प्रदेश और मैदानी भागों में भी आसानी से हो जा रहे हैं अतः आप भी अपने बगीचे अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से बादाम का एक-दो पौधा लगा ही सकते हैं।
बादाम की खेती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए तथ्यों को पढ़ें।
#आवाज_एक_पहल


बादाम एक गुलाब वर्गीय एक ऐसा पेड़  है जिसका फल  दिखने में आडू की तरह का होता है . बादाम के पेड़ में हल्के  गुलाबी और सफेद रंग के सुगंधित फूल लगते हैं। बादाम के पेड़  का  तना मोटा होते हैं। एवंम इसके पत्ते लम्बे, चौड़े और मुलायम होते हैं।

बादाम की खेती कहाँ होती है
बादाम की खेती प्राय: ठन्डे क्षेत्रो में की जाती है जिसे बीज के द्वारा भी लगाया जा सकता है  दुनियाभर में अमेरिका बादाम का सबसे बड़ा निर्यातक देश है जहा का कैलोफोर्निया बादाम दुनियाभर  में खाया जाता है जो की आकार में भारतीय बादाम से बड़ा होता है 
इसके अलावा बादाम की खेती स्पेन, इटली, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, मोरक्को, पुर्तगाल, तुर्की, फ्रांस, अल्जीरिया, अफगानिस्तान और पर्सिया जैसे देशों में भी  बादाम की खेती की जा सकती है

भारत में बादाम की  खेती   की बात  जाये तो ये कश्मीर,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड  जैसे ठन्डे क्षेत्रो और चीन की सीमा से लगे  तिब्बत, लाहौल एवं किन्नोर जिले आदि में की जाती है


बादाम के प्रकार

बाजार में कई प्रकार की बादाम मिलतीहै जिसमे मामरा , केलिफोर्निया या अमरीकन बादाम तथा छोटी गिरी मुख्य हैं। मीठी बादाम  ही खाने में काम आती है। कड़वी बादाम का तेल निकाला जाता है

मामरा बादाम

मामरा बादाम और केलिफोर्निया बादाम में क्या फर्क होता है

 मामरा बादाम और  केलिफोर्निया बादाम में अंतर की बात करे तो जहा मामरा अफगानिस्तान में पैदा होता है एवंम  इसका उत्पादन अपेक्षाकृत कम होता है। वही अमरीकन बादाम केलिफोर्निया में पैदा होता है और इसका उत्पादन अत्यधिक मात्रा में होता है। इसका कारण वैज्ञानिक तरीके से खेती करना है।

बादाम की उन्नत किस्में

केलिफोर्निया पेपर सेल, नान पेरिल, ड्रेक, थिनरोल्ड, आई.एक्स.एल., नीप्लस अल्ट्रा,  मुख्य रूप से बादाम की किस्मे है

बादाम की खेती कैसे करे 

बादाम की खेती शरू करने से पहले जो  सबसे जरुरी  काम  हमे करना है वो ये की हमारी जलवायु बादाम की खेती का

बादाम खेती के लिए आवश्यक जलवायु: – बादाम की खेतीं के लिए  जलवायु की बात की जाये तो इसके लिए , गर्मियों में तापमान में 30 से 35 डिग्री सेल्सियस पौधे की वृद्धि और गिरी भरने के लिए  आवश्यक है एवमं  सर्दियों में 2.2 डिग्री सेल्सियस तक का सामना करना पड़ेगा, लेकिन पत्ती के गिरने के अवस्था में फूल 0.50 डिग्री सेल्सियस से -11 डिग्री सेल्सियस में क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। फूल जब  छोटे होते है तब वे  2.2 डिग्री सेल्सियस से 3.3 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान का सामना कर सकते हैं, लेकिन अगर कम तापमान निरंतर लंबे समय तक बने रहने पर ये फसल को आसानी से  नुकसान पंहुचा सकता हैं


बादाम को हम रोपण करने से पहले,  लगभग 3 फुट  लम्बाई x 3 फीट  चोडा x 3 फीट गहरा  गड्ढे में  सितंबर से अक्टूबर के महीने के दौरान पक्तियों में  पौधे की पौधे से दुरी करीब 5 मीटर रखकर लगाना चाहिए  बादाम के पौधों को फरवरी से मार्च तक गड्ढे के केंद्र में लगाया जाना चाहिए,

बादाम 3 से 4 साल में फल देना शुरू कर देता है जो की पूरी तरह से फल देने लायक 6 साल में हो जाता है एक बादाम के पेड़ से इस तरह 50 साल तक बादाम के पेड़  से  फल प्राप्त  किये जा सकते है

आवाज एक पहल
पर सितंबर 24, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: BADAM - बादाम की उन्नत किस्में

विश्व का सबसे बड़ा और वैज्ञानिक समय गणना तन्त्र (ऋषि मुनियों द्वारा किया गया अनुसंधान)

अब तक राजस्थान

विश्व का सबसे बड़ा और वैज्ञानिक समय गणना तन्त्र (ऋषि मुनियों द्वारा किया गया अनुसंधान)

■ काष्ठा = सैकन्ड का  34000 वाँ भाग
■ 1 त्रुटि  = सैकन्ड का 300 वाँ भाग
■ 2 त्रुटि  = 1 लव ,
■ 1 लव = 1 क्षण
■ 30 क्षण = 1 विपल ,
■ 60 विपल = 1 पल
■ 60 पल = 1 घड़ी (24 मिनट ) ,
■ 2.5 घड़ी = 1 होरा (घन्टा )
■3 होरा=1प्रहर व 8 प्रहर 1 दिवस (वार)
■ 24 होरा = 1 दिवस (दिन या वार) ,
■ 7 दिवस = 1 सप्ताह
■ 4 सप्ताह = 1 माह ,
■ 2 माह = 1 ऋतू
■ 6 ऋतू = 1 वर्ष ,
■ 100 वर्ष = 1 शताब्दी
■ 10 शताब्दी = 1 सहस्राब्दी ,
■ 432 सहस्राब्दी = 1 युग
■ 2 युग = 1 द्वापर युग ,
■ 3 युग = 1 त्रैता युग ,
■ 4 युग = सतयुग
■ सतयुग + त्रेतायुग + द्वापरयुग + कलियुग = 1 महायुग
■ 72 महायुग = मनवन्तर ,
■ 1000 महायुग = 1 कल्प
■ 1 नित्य प्रलय = 1 महायुग (धरती पर जीवन अन्त और फिर आरम्भ )
■ 1 नैमितिका प्रलय = 1 कल्प ।(देवों का अन्त और जन्म )
■ महालय  = 730 कल्प ।(ब्राह्मा का अन्त और जन्म )

सम्पूर्ण विश्व का सबसे बड़ा और वैज्ञानिक समय गणना तन्त्र यहीं है जो हमारे देश भारत में बना हुआ है । ये हमारा भारत जिस पर हमे गर्व होना चाहिये l
दो लिंग : नर और नारी ।
दो पक्ष : शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष।
दो पूजा : वैदिकी और तांत्रिकी (पुराणोक्त)।
दो अयन : उत्तरायन और दक्षिणायन।

तीन देव : ब्रह्मा, विष्णु, शंकर।
तीन देवियाँ : महा सरस्वती, महा लक्ष्मी, महा गौरी।
तीन लोक : पृथ्वी, आकाश, पाताल।
तीन गुण : सत्वगुण, रजोगुण, तमोगुण।
तीन स्थिति : ठोस, द्रव, वायु।
तीन स्तर : प्रारंभ, मध्य, अंत।
तीन पड़ाव : बचपन, जवानी, बुढ़ापा।
तीन रचनाएँ : देव, दानव, मानव।
तीन अवस्था : जागृत, मृत, बेहोशी।
तीन काल : भूत, भविष्य, वर्तमान।
तीन नाड़ी : इडा, पिंगला, सुषुम्ना।
तीन संध्या : प्रात:, मध्याह्न, सायं।
तीन शक्ति : इच्छाशक्ति, ज्ञानशक्ति, क्रियाशक्ति।

चार धाम : बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम्, द्वारका।
चार मुनि : सनत, सनातन, सनंद, सनत कुमार।
चार वर्ण : ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र।
चार निति : साम, दाम, दंड, भेद।
चार वेद : सामवेद, ॠग्वेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद।
चार स्त्री : माता, पत्नी, बहन, पुत्री।
चार युग : सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर युग, कलयुग।
चार समय : सुबह, शाम, दिन, रात।
चार अप्सरा : उर्वशी, रंभा, मेनका, तिलोत्तमा।
चार गुरु : माता, पिता, शिक्षक, आध्यात्मिक गुरु।
चार प्राणी : जलचर, थलचर, नभचर, उभयचर।
चार जीव : अण्डज, पिंडज, स्वेदज, उद्भिज।
चार वाणी : ओम्कार्, अकार्, उकार, मकार्।
चार आश्रम : ब्रह्मचर्य, ग्राहस्थ, वानप्रस्थ, सन्यास।
चार भोज्य : खाद्य, पेय, लेह्य, चोष्य।
चार पुरुषार्थ : धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष।
चार वाद्य : तत्, सुषिर, अवनद्व, घन।

पाँच तत्व : पृथ्वी, आकाश, अग्नि, जल, वायु।
पाँच देवता : गणेश, दुर्गा, विष्णु, शंकर, सुर्य।
पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ : आँख, नाक, कान, जीभ, त्वचा।
पाँच कर्म : रस, रुप, गंध, स्पर्श, ध्वनि।
पाँच  उंगलियां : अँगूठा, तर्जनी, मध्यमा, अनामिका, कनिष्ठा।
पाँच पूजा उपचार : गंध, पुष्प, धुप, दीप, नैवेद्य।
पाँच अमृत : दूध, दही, घी, शहद, शक्कर।
पाँच प्रेत : भूत, पिशाच, वैताल, कुष्मांड, ब्रह्मराक्षस।
पाँच स्वाद : मीठा, चर्खा, खट्टा, खारा, कड़वा।
पाँच वायु : प्राण, अपान, व्यान, उदान, समान।
पाँच इन्द्रियाँ : आँख, नाक, कान, जीभ, त्वचा, मन।
पाँच वटवृक्ष : सिद्धवट (उज्जैन), अक्षयवट (Prayagraj), बोधिवट (बोधगया), वंशीवट (वृंदावन), साक्षीवट (गया)।
पाँच पत्ते : आम, पीपल, बरगद, गुलर, अशोक।
पाँच कन्या : अहिल्या, तारा, मंदोदरी, कुंती, द्रौपदी।

छ: ॠतु : शीत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, बसंत, शिशिर।
छ: ज्ञान के अंग : शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छन्द, ज्योतिष।
छ: कर्म : देवपूजा, गुरु उपासना, स्वाध्याय, संयम, तप, दान।
छ: दोष : काम, क्रोध, मद (घमंड), लोभ (लालच),  मोह, आलस्य।

सात छंद : गायत्री, उष्णिक, अनुष्टुप, वृहती, पंक्ति, त्रिष्टुप, जगती।
सात स्वर : सा, रे, ग, म, प, ध, नि।
सात सुर : षडज्, ॠषभ्, गांधार, मध्यम, पंचम, धैवत, निषाद।
सात चक्र : सहस्त्रार, आज्ञा, विशुद्ध, अनाहत, मणिपुर, स्वाधिष्ठान, मुलाधार।
सात वार : रवि, सोम, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि।
सात मिट्टी : गौशाला, घुड़साल, हाथीसाल, राजद्वार, बाम्बी की मिट्टी, नदी संगम, तालाब।
सात महाद्वीप : जम्बुद्वीप (एशिया), प्लक्षद्वीप, शाल्मलीद्वीप, कुशद्वीप, क्रौंचद्वीप, शाकद्वीप, पुष्करद्वीप।
सात ॠषि : वशिष्ठ, विश्वामित्र, कण्व, भारद्वाज, अत्रि, वामदेव, शौनक।
सात ॠषि : वशिष्ठ, कश्यप, अत्रि, जमदग्नि, गौतम, विश्वामित्र, भारद्वाज।
सात धातु (शारीरिक) : रस, रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा, वीर्य।
सात रंग : बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी, लाल।
सात पाताल : अतल, वितल, सुतल, तलातल, महातल, रसातल, पाताल।
सात पुरी : मथुरा, हरिद्वार, काशी, अयोध्या, उज्जैन, द्वारका, काञ्ची।
सात धान्य : उड़द, गेहूँ, चना, चांवल, जौ, मूँग, बाजरा।

आठ मातृका : ब्राह्मी, वैष्णवी, माहेश्वरी, कौमारी, ऐन्द्री, वाराही, नारसिंही, चामुंडा।
आठ लक्ष्मी : आदिलक्ष्मी, धनलक्ष्मी, धान्यलक्ष्मी, गजलक्ष्मी, संतानलक्ष्मी, वीरलक्ष्मी, विजयलक्ष्मी, विद्यालक्ष्मी।
आठ वसु : अप (अह:/अयज), ध्रुव, सोम, धर, अनिल, अनल, प्रत्युष, प्रभास।
आठ सिद्धि : अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व, वशित्व।
आठ धातु : सोना, चांदी, ताम्बा, सीसा जस्ता, टिन, लोहा, पारा।

नवदुर्गा : शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कुष्मांडा, स्कन्दमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री।
नवग्रह : सुर्य, चन्द्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु, केतु।
नवरत्न : हीरा, पन्ना, मोती, माणिक, मूंगा, पुखराज, नीलम, गोमेद, लहसुनिया।
नवनिधि : पद्मनिधि, महापद्मनिधि, नीलनिधि, मुकुंदनिधि, नंदनिधि, मकरनिधि, कच्छपनिधि, शंखनिधि, खर्व/मिश्र निधि।

दस महाविद्या : काली, तारा, षोडशी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्तिका, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी, कमला।
दस दिशाएँ : पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, आग्नेय, नैॠत्य, वायव्य, ईशान, ऊपर, नीचे।
दस दिक्पाल : इन्द्र, अग्नि, यमराज, नैॠिति, वरुण, वायुदेव, कुबेर, ईशान, ब्रह्मा, अनंत।
दस अवतार (विष्णुजी) : मत्स्य, कच्छप, वाराह, नृसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध, कल्कि।
दस सति : सावित्री, अनुसुइया, मंदोदरी, तुलसी, द्रौपदी, गांधारी, सीता, दमयन्ती, सुलक्षणा, अरुंधती।

*उक्त जानकारी शास्त्रोक्त 📚 आधार पर... हे.....💐
जय श्री राम राधे कृष्णा राधे श्याम🙏🙏
                                                ऐसी जानकारी बार-बार नहीं आती, और आगे भेजें, ताकि लोगों को सनातन धर्म की जानकारी हो  सके आपका आभार धन्यवाद होगा

1-अष्टाध्यायी               पाणिनी
2-रामायण                    वाल्मीकि
3-महाभारत                  वेदव्यास
4-अर्थशास्त्र                  चाणक्य
5-महाभाष्य                  पतंजलि
6-सत्सहसारिका सूत्र      नागार्जुन
7-बुद्धचरित                  अश्वघोष
8-सौंदरानन्द                 अश्वघोष
9-महाविभाषाशास्त्र        वसुमित्र
10- स्वप्नवासवदत्ता        भास
11-कामसूत्र                  वात्स्यायन
12-कुमारसंभवम्           कालिदास
13-अभिज्ञानशकुंतलम्    कालिदास  
14-विक्रमोउर्वशियां        कालिदास
15-मेघदूत                    कालिदास
16-रघुवंशम्                  कालिदास
17-मालविकाग्निमित्रम्   कालिदास
18-नाट्यशास्त्र              भरतमुनि
19-देवीचंद्रगुप्तम          विशाखदत्त
20-मृच्छकटिकम्          शूद्रक
21-सूर्य सिद्धान्त           आर्यभट्ट
22-वृहतसिंता               बरामिहिर
23-पंचतंत्र।                  विष्णु शर्मा
24-कथासरित्सागर        सोमदेव
25-अभिधम्मकोश         वसुबन्धु
26-मुद्राराक्षस               विशाखदत्त
27-रावणवध।              भटिट
28-किरातार्जुनीयम्       भारवि
29-दशकुमारचरितम्     दंडी
30-हर्षचरित                वाणभट्ट
31-कादंबरी                वाणभट्ट
32-वासवदत्ता             सुबंधु
33-नागानंद                हर्षवधन
34-रत्नावली               हर्षवर्धन
35-प्रियदर्शिका            हर्षवर्धन
36-मालतीमाधव         भवभूति
37-पृथ्वीराज विजय     जयानक
38-कर्पूरमंजरी            राजशेखर
39-काव्यमीमांसा         राजशेखर
40-नवसहसांक चरित   पदम् गुप्त
41-शब्दानुशासन         राजभोज
42-वृहतकथामंजरी      क्षेमेन्द्र
43-नैषधचरितम           श्रीहर्ष
44-विक्रमांकदेवचरित   बिल्हण
45-कुमारपालचरित      हेमचन्द्र
46-गीतगोविन्द            जयदेव
47-पृथ्वीराजरासो         चंदरवरदाई
48-राजतरंगिणी           कल्हण
49-रासमाला               सोमेश्वर
50-शिशुपाल वध          माघ
51-गौडवाहो                वाकपति
52-रामचरित                सन्धयाकरनंदी
53-द्वयाश्रय काव्य         हेमचन्द्र

वेद-ज्ञान:-

प्र.1-  वेद किसे कहते है ?
उत्तर-  ईश्वरीय ज्ञान की पुस्तक को वेद कहते है।

प्र.2-  वेद-ज्ञान किसने दिया ?
उत्तर-  ईश्वर ने दिया।

प्र.3-  ईश्वर ने वेद-ज्ञान कब दिया ?
उत्तर-  ईश्वर ने सृष्टि के आरंभ में वेद-ज्ञान दिया।

प्र.4-  ईश्वर ने वेद ज्ञान क्यों दिया ?
उत्तर- मनुष्य-मात्र के कल्याण         के लिए।

प्र.5-  वेद कितने है ?
उत्तर- चार ।                                                  
1-ऋग्वेद 
2-यजुर्वेद  
3-सामवेद
4-अथर्ववेद

प्र.6-  वेदों के ब्राह्मण ।
        वेद              ब्राह्मण
1 - ऋग्वेद      -     ऐतरेय
2 - यजुर्वेद      -     शतपथ
3 - सामवेद     -    तांड्य
4 - अथर्ववेद   -   गोपथ

प्र.7-  वेदों के उपवेद कितने है।
उत्तर -  चार।
      वेद                     उपवेद
    1- ऋग्वेद       -     आयुर्वेद
    2- यजुर्वेद       -    धनुर्वेद
    3 -सामवेद      -     गंधर्ववेद
    4- अथर्ववेद    -     अर्थवेद

प्र 8-  वेदों के अंग हैं ।
उत्तर -  छः ।
1 - शिक्षा
2 - कल्प
3 - निरूक्त
4 - व्याकरण
5 - छंद
6 - ज्योतिष

प्र.9- वेदों का ज्ञान ईश्वर ने किन किन ऋषियो को दिया ?
उत्तर- चार ऋषियों को।
         वेद                ऋषि
1- ऋग्वेद         -      अग्नि
2 - यजुर्वेद       -       वायु
3 - सामवेद      -      आदित्य
4 - अथर्ववेद    -     अंगिरा

प्र.10-  वेदों का ज्ञान ईश्वर ने ऋषियों को कैसे दिया ?
उत्तर- समाधि की अवस्था में।

प्र.11-  वेदों में कैसे ज्ञान है ?
उत्तर-  सब सत्य विद्याओं का ज्ञान-विज्ञान।

प्र.12-  वेदो के विषय कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-   चार ।
        ऋषि        विषय
1-  ऋग्वेद    -    ज्ञान
2-  यजुर्वेद    -    कर्म
3-  सामवे     -    उपासना
4-  अथर्ववेद -    विज्ञान

प्र.13-  वेदों में।

ऋग्वेद में।
1-  मंडल      -  10
2 - अष्टक     -   08
3 - सूक्त        -  1028
4 - अनुवाक  -   85 
5 - ऋचाएं     -  10589

यजुर्वेद में।
1- अध्याय    -  40
2- मंत्र           - 1975

सामवेद में।
1-  आरचिक   -  06
2 - अध्याय     -   06
3-  ऋचाएं       -  1875

अथर्ववेद में।
1- कांड      -    20
2- सूक्त      -   731
3 - मंत्र       -   5977
          
प्र.14-  वेद पढ़ने का अधिकार किसको है ?                                                                                                                                                              उत्तर-  मनुष्य-मात्र को वेद पढ़ने का अधिकार है।

प्र.15-  क्या वेदों में मूर्तिपूजा का विधान है ?
उत्तर-  बिलकुल भी नहीं।

प्र.16-  क्या वेदों में अवतारवाद का प्रमाण है ?
उत्तर-  नहीं।

प्र.17-  सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?
उत्तर-  ऋग्वेद।

प्र.18-  वेदों की उत्पत्ति कब हुई ?
उत्तर-  वेदो की उत्पत्ति सृष्टि के आदि से परमात्मा द्वारा हुई । अर्थात 1 अरब 96 करोड़ 8 लाख 43 हजार वर्ष पूर्व । 

प्र.19-  वेद-ज्ञान के सहायक दर्शन-शास्त्र ( उपअंग ) कितने हैं और उनके लेखकों का क्या नाम है ?
उत्तर- 
1-  न्याय दर्शन  - गौतम मुनि।
2- वैशेषिक दर्शन  - कणाद मुनि।
3- योगदर्शन  - पतंजलि मुनि।
4- मीमांसा दर्शन  - जैमिनी मुनि।
5- सांख्य दर्शन  - कपिल मुनि।
6- वेदांत दर्शन  - व्यास मुनि।

प्र.20-  शास्त्रों के विषय क्या है ?
उत्तर-  आत्मा,  परमात्मा, प्रकृति,  जगत की उत्पत्ति,  मुक्ति अर्थात सब प्रकार का भौतिक व आध्यात्मिक  ज्ञान-विज्ञान आदि।

प्र.21-  प्रामाणिक उपनिषदे कितनी है ?
उत्तर-  केवल ग्यारह।

प्र.22-  उपनिषदों के नाम बतावे ?
उत्तर-  
01-ईश ( ईशावास्य )  
02-केन  
03-कठ  
04-प्रश्न  
05-मुंडक  
06-मांडू  
07-ऐतरेय  
08-तैत्तिरीय 
09-छांदोग्य 
10-वृहदारण्यक 
11-श्वेताश्वतर ।

प्र.23-  उपनिषदों के विषय कहाँ से लिए गए है ?
उत्तर- वेदों से।
प्र.24- चार वर्ण।
उत्तर- 
1- ब्राह्मण
2- क्षत्रिय
3- वैश्य
4- शूद्र

प्र.25- चार युग।
1- सतयुग - 17,28000  वर्षों का नाम ( सतयुग ) रखा है।
2- त्रेतायुग- 12,96000  वर्षों का नाम ( त्रेतायुग ) रखा है।
3- द्वापरयुग- 8,64000  वर्षों का नाम है।
4- कलयुग- 4,32000  वर्षों का नाम है।
कलयुग के 5122  वर्षों का भोग हो चुका है अभी तक।
4,27024 वर्षों का भोग होना है। 

पंच महायज्ञ
       1- ब्रह्मयज्ञ   
       2- देवयज्ञ
       3- पितृयज्ञ
       4- बलिवैश्वदेवयज्ञ
       5- अतिथियज्ञ
   
स्वर्ग  -  जहाँ सुख है।
नरक  -  जहाँ दुःख है।.

#भगवान_शिव के  "35" रहस्य !

भगवान शिव अर्थात पार्वती के पति शंकर जिन्हें महादेव, भोलेनाथ, आदिनाथ आदि कहा जाता है।

*🔱1. आदिनाथ शिव : -* सर्वप्रथम शिव ने ही धरती पर जीवन के प्रचार-प्रसार का प्रयास किया इसलिए उन्हें 'आदिदेव' भी कहा जाता है। 'आदि' का अर्थ प्रारंभ। आदिनाथ होने के कारण उनका एक नाम 'आदिश' भी है।

*🔱2. शिव के अस्त्र-शस्त्र : -* शिव का धनुष पिनाक, चक्र भवरेंदु और सुदर्शन, अस्त्र पाशुपतास्त्र और शस्त्र त्रिशूल है। उक्त सभी का उन्होंने ही निर्माण किया था।

*🔱3. भगवान शिव का नाग : -* शिव के गले में जो नाग लिपटा रहता है उसका नाम वासुकि है। वासुकि के बड़े भाई का नाम शेषनाग है।

*🔱4. शिव की अर्द्धांगिनी : -* शिव की पहली पत्नी सती ने ही अगले जन्म में पार्वती के रूप में जन्म लिया और वही उमा, उर्मि, काली कही गई हैं।

*🔱5. शिव के पुत्र : -* शिव के प्रमुख 6 पुत्र हैं- गणेश, कार्तिकेय, सुकेश, जलंधर, अयप्पा और भूमा। सभी के जन्म की कथा रोचक है।

*🔱6. शिव के शिष्य : -* शिव के 7 शिष्य हैं जिन्हें प्रारंभिक सप्तऋषि माना गया है। इन ऋषियों ने ही शिव के ज्ञान को संपूर्ण धरती पर प्रचारित किया जिसके चलते भिन्न-भिन्न धर्म और संस्कृतियों की उत्पत्ति हुई। शिव ने ही गुरु और शिष्य परंपरा की शुरुआत की थी। शिव के शिष्य हैं- बृहस्पति, विशालाक्ष, शुक्र, सहस्राक्ष, महेन्द्र, प्राचेतस मनु, भरद्वाज इसके अलावा 8वें गौरशिरस मुनि भी थे।

*🔱7. शिव के गण : -* शिव के गणों में भैरव, वीरभद्र, मणिभद्र, चंदिस, नंदी, श्रृंगी, भृगिरिटी, शैल, गोकर्ण, घंटाकर्ण, जय और विजय प्रमुख हैं। इसके अलावा, पिशाच, दैत्य और नाग-नागिन, पशुओं को भी शिव का गण माना जाता है। 

*🔱8. शिव पंचायत : -* भगवान सूर्य, गणपति, देवी, रुद्र और विष्णु ये शिव पंचायत कहलाते हैं।

*🔱9. शिव के द्वारपाल : -* नंदी, स्कंद, रिटी, वृषभ, भृंगी, गणेश, उमा-महेश्वर और महाकाल।

*🔱10. शिव पार्षद : -* जिस तरह जय और विजय विष्णु के पार्षद हैं उसी तरह बाण, रावण, चंड, नंदी, भृंगी आदि शिव के पार्षद हैं।

*🔱11. सभी धर्मों का केंद्र शिव : -* शिव की वेशभूषा ऐसी है कि प्रत्येक धर्म के लोग उनमें अपने प्रतीक ढूंढ सकते हैं। मुशरिक, यजीदी, साबिईन, सुबी, इब्राहीमी धर्मों में शिव के होने की छाप स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। शिव के शिष्यों से एक ऐसी परंपरा की शुरुआत हुई, जो आगे चलकर शैव, सिद्ध, नाथ, दिगंबर और सूफी संप्रदाय में वि‍भक्त हो गई।

*🔱12. बौद्ध साहित्य के मर्मज्ञ अंतरराष्ट्रीय : -*  ख्यातिप्राप्त विद्वान प्रोफेसर उपासक का मानना है कि शंकर ने ही बुद्ध के रूप में जन्म लिया था। उन्होंने पालि ग्रंथों में वर्णित 27 बुद्धों का उल्लेख करते हुए बताया कि इनमें बुद्ध के 3 नाम अतिप्राचीन हैं- तणंकर, शणंकर और मेघंकर।

*🔱13. देवता और असुर दोनों के प्रिय शिव : -* भगवान शिव को देवों के साथ असुर, दानव, राक्षस, पिशाच, गंधर्व, यक्ष आदि सभी पूजते हैं। वे रावण को भी वरदान देते हैं और राम को भी। उन्होंने भस्मासुर, शुक्राचार्य आदि कई असुरों को वरदान दिया था। शिव, सभी आदिवासी, वनवासी जाति, वर्ण, धर्म और समाज के सर्वोच्च देवता हैं।

*🔱14. शिव चिह्न : -* वनवासी से लेकर सभी साधारण व्‍यक्ति जिस चिह्न की पूजा कर सकें, उस पत्‍थर के ढेले, बटिया को शिव का चिह्न माना जाता है। इसके अलावा रुद्राक्ष और त्रिशूल को भी शिव का चिह्न माना गया है। कुछ लोग डमरू और अर्द्ध चन्द्र को भी शिव का चिह्न मानते हैं, हालांकि ज्यादातर लोग शिवलिंग अर्थात शिव की ज्योति का पूजन करते हैं।

*🔱15. शिव की गुफा : -* शिव ने भस्मासुर से बचने के लिए एक पहाड़ी में अपने त्रिशूल से एक गुफा बनाई और वे फिर उसी गुफा में छिप गए। वह गुफा जम्मू से 150 किलोमीटर दूर त्रिकूटा की पहाड़ियों पर है। दूसरी ओर भगवान शिव ने जहां पार्वती को अमृत ज्ञान दिया था वह गुफा 'अमरनाथ गुफा' के नाम से प्रसिद्ध है।

*🔱16. शिव के पैरों के निशान : -* श्रीपद- श्रीलंका में रतन द्वीप पहाड़ की चोटी पर स्थित श्रीपद नामक मंदिर में शिव के पैरों के निशान हैं। ये पदचिह्न 5 फुट 7 इंच लंबे और 2 फुट 6 इंच चौड़े हैं। इस स्थान को सिवानोलीपदम कहते हैं। कुछ लोग इसे आदम पीक कहते हैं।

रुद्र पद- तमिलनाडु के नागपट्टीनम जिले के थिरुवेंगडू क्षेत्र में श्रीस्वेदारण्येश्‍वर का मंदिर में शिव के पदचिह्न हैं जिसे 'रुद्र पदम' कहा जाता है। इसके अलावा थिरुवन्नामलाई में भी एक स्थान पर शिव के पदचिह्न हैं।

तेजपुर- असम के तेजपुर में ब्रह्मपुत्र नदी के पास स्थित रुद्रपद मंदिर में शिव के दाएं पैर का निशान है।

जागेश्वर- उत्तराखंड के अल्मोड़ा से 36 किलोमीटर दूर जागेश्वर मंदिर की पहाड़ी से लगभग साढ़े 4 किलोमीटर दूर जंगल में भीम के पास शिव के पदचिह्न हैं। पांडवों को दर्शन देने से बचने के लिए उन्होंने अपना एक पैर यहां और दूसरा कैलाश में रखा था।

रांची- झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन से 7 किलोमीटर की दूरी पर 'रांची हिल' पर शिवजी के पैरों के निशान हैं। इस स्थान को 'पहाड़ी बाबा मंदिर' कहा जाता है।


*🔱17. शिव के अवतार : -* वीरभद्र, पिप्पलाद, नंदी, भैरव, महेश, अश्वत्थामा, शरभावतार, गृहपति, दुर्वासा, हनुमान, वृषभ, यतिनाथ, कृष्णदर्शन, अवधूत, भिक्षुवर्य, सुरेश्वर, किरात, सुनटनर्तक, ब्रह्मचारी, यक्ष, वैश्यानाथ, द्विजेश्वर, हंसरूप, द्विज, नतेश्वर आदि हुए हैं। वेदों में रुद्रों का जिक्र है। रुद्र 11 बताए जाते हैं- कपाली, पिंगल, भीम, विरुपाक्ष, विलोहित, शास्ता, अजपाद, आपिर्बुध्य, शंभू, चण्ड तथा भव।

*🔱18. शिव का विरोधाभासिक परिवार : -* शिवपुत्र कार्तिकेय का वाहन मयूर है, जबकि शिव के गले में वासुकि नाग है। स्वभाव से मयूर और नाग आपस में दुश्मन हैं। इधर गणपति का वाहन चूहा है, जबकि सांप मूषकभक्षी जीव है। पार्वती का वाहन शेर है, लेकिन शिवजी का वाहन तो नंदी बैल है। इस विरोधाभास या वैचारिक भिन्नता के बावजूद परिवार में एकता है।

*🔱19.*  ति‍ब्बत स्थित कैलाश पर्वत पर उनका निवास है। जहां पर शिव विराजमान हैं उस पर्वत के ठीक नीचे पाताल लोक है जो भगवान विष्णु का स्थान है। शिव के आसन के ऊपर वायुमंडल के पार क्रमश: स्वर्ग लोक और फिर ब्रह्माजी का स्थान है।

*🔱20.शिव भक्त : -* ब्रह्मा, विष्णु और सभी देवी-देवताओं सहित भगवान राम और कृष्ण भी शिव भक्त है। हरिवंश पुराण के अनुसार, कैलास पर्वत पर कृष्ण ने शिव को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की थी। भगवान राम ने रामेश्वरम में शिवलिंग स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना की थी।

*🔱21.शिव ध्यान : -* शिव की भक्ति हेतु शिव का ध्यान-पूजन किया जाता है। शिवलिंग को बिल्वपत्र चढ़ाकर शिवलिंग के समीप मंत्र जाप या ध्यान करने से मोक्ष का मार्ग पुष्ट होता है।

*🔱22.शिव मंत्र : -* दो ही शिव के मंत्र हैं पहला- ॐ नम: शिवाय। दूसरा महामृत्युंजय मंत्र- ॐ ह्रौं जू सः। ॐ भूः भुवः स्वः। ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌। स्वः भुवः भूः ॐ। सः जू ह्रौं ॐ ॥ है।

*🔱23.शिव व्रत और त्योहार : -* सोमवार, प्रदोष और श्रावण मास में शिव व्रत रखे जाते हैं। शिवरात्रि और महाशिवरात्रि शिव का प्रमुख पर्व त्योहार है।

*🔱24.शिव प्रचारक : -* भगवान शंकर की परंपरा को उनके शिष्यों बृहस्पति, विशालाक्ष (शिव), शुक्र, सहस्राक्ष, महेन्द्र, प्राचेतस मनु, भरद्वाज, अगस्त्य मुनि, गौरशिरस मुनि, नंदी, कार्तिकेय, भैरवनाथ आदि ने आगे बढ़ाया। इसके अलावा वीरभद्र, मणिभद्र, चंदिस, नंदी, श्रृंगी, भृगिरिटी, शैल, गोकर्ण, घंटाकर्ण, बाण, रावण, जय और विजय ने भी शैवपंथ का प्रचार किया। इस परंपरा में सबसे बड़ा नाम आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय का आता है। दत्तात्रेय के बाद आदि शंकराचार्य, मत्स्येन्द्रनाथ और गुरु गुरुगोरखनाथ का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।

*🔱25.शिव महिमा : -* शिव ने कालकूट नामक विष पिया था जो अमृत मंथन के दौरान निकला था। शिव ने भस्मासुर जैसे कई असुरों को वरदान दिया था। शिव ने कामदेव को भस्म कर दिया था। शिव ने गणेश और राजा दक्ष के सिर को जोड़ दिया था। ब्रह्मा द्वारा छल किए जाने पर शिव ने ब्रह्मा का पांचवां सिर काट दिया था।

*🔱26.शैव परम्परा : -* दसनामी, शाक्त, सिद्ध, दिगंबर, नाथ, लिंगायत, तमिल शैव, कालमुख शैव, कश्मीरी शैव, वीरशैव, नाग, लकुलीश, पाशुपत, कापालिक, कालदमन और महेश्वर सभी शैव परंपरा से हैं। चंद्रवंशी, सूर्यवंशी, अग्निवंशी और नागवंशी भी शिव की परंपरा से ही माने जाते हैं। भारत की असुर, रक्ष और आदिवासी जाति के आराध्य देव शिव ही हैं। शैव धर्म भारत के आदिवासियों का धर्म है।

*🔱27.शिव के प्रमुख नाम : -*  शिव के वैसे तो अनेक नाम हैं जिनमें 108 नामों का उल्लेख पुराणों में मिलता है लेकिन यहां प्रचलित नाम जानें- महेश, नीलकंठ, महादेव, महाकाल, शंकर, पशुपतिनाथ, गंगाधर, नटराज, त्रिनेत्र, भोलेनाथ, आदिदेव, आदिनाथ, त्रियंबक, त्रिलोकेश, जटाशंकर, जगदीश, प्रलयंकर, विश्वनाथ, विश्वेश्वर, हर, शिवशंभु, भूतनाथ और रुद्र।

*🔱28.अमरनाथ के अमृत वचन : -* शिव ने अपनी अर्धांगिनी पार्वती को मोक्ष हेतु अमरनाथ की गुफा में जो ज्ञान दिया उस ज्ञान की आज अनेकानेक शाखाएं हो चली हैं। वह ज्ञानयोग और तंत्र के मूल सूत्रों में शामिल है। 'विज्ञान भैरव तंत्र' एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें भगवान शिव द्वारा पार्वती को बताए गए 112 ध्यान सूत्रों का संकलन है।

*🔱29.शिव ग्रंथ : -* वेद और उपनिषद सहित विज्ञान भैरव तंत्र, शिव पुराण और शिव संहिता में शिव की संपूर्ण शिक्षा और दीक्षा समाई हुई है। तंत्र के अनेक ग्रंथों में उनकी शिक्षा का विस्तार हुआ है।

*🔱30.शिवलिंग : -* वायु पुराण के अनुसार प्रलयकाल में समस्त सृष्टि जिसमें लीन हो जाती है और पुन: सृष्टिकाल में जिससे प्रकट होती है, उसे लिंग कहते हैं। इस प्रकार विश्व की संपूर्ण ऊर्जा ही लिंग की प्रतीक है। वस्तुत: यह संपूर्ण सृष्टि बिंदु-नाद स्वरूप है। बिंदु शक्ति है और नाद शिव। बिंदु अर्थात ऊर्जा और नाद अर्थात ध्वनि। यही दो संपूर्ण ब्रह्मांड का आधार है। इसी कारण प्रतीक स्वरूप शिवलिंग की पूजा-अर्चना है।

*🔱31.बारह ज्योतिर्लिंग : -* सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ॐकारेश्वर, वैद्यनाथ, भीमशंकर, रामेश्वर, नागेश्वर, विश्वनाथजी, त्र्यम्बकेश्वर, केदारनाथ, घृष्णेश्वर। ज्योतिर्लिंग उत्पत्ति के संबंध में अनेकों मान्यताएं प्रचलित है। ज्योतिर्लिंग यानी 'व्यापक ब्रह्मात्मलिंग' जिसका अर्थ है 'व्यापक प्रकाश'। जो शिवलिंग के बारह खंड हैं। शिवपुराण के अनुसार ब्रह्म, माया, जीव, मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार, आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी को ज्योतिर्लिंग या ज्योति पिंड कहा गया है।

 दूसरी मान्यता अनुसार शिव पुराण के अनुसार प्राचीनकाल में आकाश से ज्‍योति पिंड पृथ्‍वी पर गिरे और उनसे थोड़ी देर के लिए प्रकाश फैल गया। इस तरह के अनेकों उल्का पिंड आकाश से धरती पर गिरे थे। भारत में गिरे अनेकों पिंडों में से प्रमुख बारह पिंड को ही ज्‍योतिर्लिंग में शामिल किया गया।

*🔱32.शिव का दर्शन : -* शिव के जीवन और दर्शन को जो लोग यथार्थ दृष्टि से देखते हैं वे सही बुद्धि वाले और यथार्थ को पकड़ने वाले शिवभक्त हैं, क्योंकि शिव का दर्शन कहता है कि यथार्थ में जियो, वर्तमान में जियो, अपनी चित्तवृत्तियों से लड़ो मत, उन्हें अजनबी बनकर देखो और कल्पना का भी यथार्थ के लिए उपयोग करो। आइंस्टीन से पूर्व शिव ने ही कहा था कि कल्पना ज्ञान से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

*🔱33.शिव और शंकर : -* शिव का नाम शंकर के साथ जोड़ा जाता है। लोग कहते हैं- शिव, शंकर, भोलेनाथ। इस तरह अनजाने ही कई लोग शिव और शंकर को एक ही सत्ता के दो नाम बताते हैं। असल में, दोनों की प्रतिमाएं अलग-अलग आकृति की हैं। शंकर को हमेशा तपस्वी रूप में दिखाया जाता है। कई जगह तो शंकर को शिवलिंग का ध्यान करते हुए दिखाया गया है। अत: शिव और शंकर दो अलग अलग सत्ताएं है। हालांकि शंकर को भी शिवरूप माना गया है। माना जाता है कि महेष (नंदी) और महाकाल भगवान शंकर के द्वारपाल हैं। रुद्र देवता शंकर की पंचायत के सदस्य हैं।

*🔱34. देवों के देव महादेव :* देवताओं की दैत्यों से प्रतिस्पर्धा चलती रहती थी। ऐसे में जब भी देवताओं पर घोर संकट आता था तो वे सभी देवाधिदेव महादेव के पास जाते थे। दैत्यों, राक्षसों सहित देवताओं ने भी शिव को कई बार चुनौती दी, लेकिन वे सभी परास्त होकर शिव के समक्ष झुक गए इसीलिए शिव हैं देवों के देव महादेव। वे दैत्यों, दानवों और भूतों के भी प्रिय भगवान हैं। वे राम को भी वरदान देते हैं और रावण को भी।
पर सितंबर 24, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big News - वैज्ञानिक

हमारे देश की दो महान हस्तियों का फोन पर वार्तालाप सुनिए और महसूस कीजिए की महान हस्तियों की विचारधारा कितनी प्रेरणादायक हो सकती है.......पीएम नरेन्द्र भाई मोदी व लता मंगेसकर

अब तक राजस्थान
हमारे देश की दो महान हस्तियों का फोन पर वार्तालाप सुनिए और महसूस कीजिए की महान हस्तियों की विचारधारा कितनी प्रेरणादायक हो सकती है.......पीएम नरेन्द्र भाई मोदी व लता दिदी  मंगेसकर


पर सितंबर 24, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big News - दो महान् हस्ति

गुरुवार, 23 सितंबर 2021

वा रे शूरमा किसी शायर ने अंतिम यात्रा का क्या खूब वर्णन किया है..... था मैं नींद में और.

अब तक राजस्थान

वा रे शूरमा
किसी शायर ने अंतिम यात्रा
का क्या खूब वर्णन किया है.....
था मैं नींद में और. 
मुझे इतना सजाया जा रहा था....
बड़े प्यार से मुझे नहलाया जा रहा था....
ना जाने
था वो कौन सा अजब खेल मेरे घर में....
बच्चो की तरह मुझे
कंधे पर उठाया जा रहा था....
था पास मेरा हर अपना उस वक़्त....
फिर भी मैं हर किसी के
मन से भुलाया जा रहा था...
जो कभी देखते भी न थे मोहब्बत की
निगाहों से....
उनके दिल से भी प्यार मुझ
पर लुटाया जा रहा था...
मालूम नही क्यों
हैरान था हर कोई मुझे
सोते हुए देख कर....
जोर-जोर से रोकर मुझे
जगाया जा रहा था...
काँप उठी मेरी रूह वो मंज़र देख कर.... 


जहाँ मुझे हमेशा के
लिए सुलाया जा रहा था....
मोहब्बत की इन्तहा थी जिन दिलों में मेरे लिए....
उन्हीं दिलों के हाथों,
आज मैं जलाया जा रहा था!!!  : अमर शहीद हेमेंद्र गोदारा की अंतिम यात्रा में शामिल 
नमन आंखों से सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की
हम चैन से सो पाए इसलिए ही वो सो गया,
वो भारतीय फौजी ही था जो आज शहीद हो गया.
जय हिन्द इंकलाब जिंदाबाद 

हमारी दिवाली में रोशनी इसलिए हैं क्योंकि सरहद पर अँधेरे में कोई खड़ा हैं.
जय हिन्द

एक सैनिक ने क्या खूब कहा है.
किसी गजरे की खुशबु को महकता छोड़ आया हूँ,
मेरी नन्ही सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूँ,
मुझे छाती से अपनी तू लगा लेना ऐ भारत माँ,
मैं अपनी माँ की बाहों को तरसता छोड़ आया हूँ।
जय हिन्द
पर सितंबर 23, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: कविता

बुधवार, 22 सितंबर 2021

पत्रकार एकता फाउंडेशन महासंघ भारत की बैठक ओयल में संपन्न ।

अब तक राजस्थान

पत्रकार एकता फाउंडेशन महासंघ भारत  की बैठक ओयल में संपन्न ।

(1) बैठक में प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी रहे मौजूद । ओयल कस्बे में स्थित मेढक मंदिर प्रांगण में आज पत्रकार एकता फाउंडेशन महासंघ भारत की नगर इकाई की बैठक संपन्न हुई । बैठक का मुख्य उद्देश्य ओयल नगर इकाई का गठन, जिला कार्यकारिणी का गठन, पत्रकारों पर हो रहे हमले, फर्जी पत्रकारों द्वारा जो पत्रकारिता की आड़ में गलत ढंग से धन उगाही कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त रूप से कानूनी कार्रवाई करना। पत्रकारों के मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रखने के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई। पत्रकार एकता फाउंडेशन महासंघ भारत द्वारा या अभी निर्णय लिया गया की बहुत जल्द जिले पर एक बैठक आहूत की जाएगी जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा ।



 इस मौके  पर कुछ पत्रकार बंधुओं द्वारा पत्रकार एकता फाउंडेशन महासंघ भारत की सदस्यता ग्रहण की । राष्ट्रीय अध्यक्ष  अंकित अवस्थी ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की. जिला कार्यकारिणी प्रभारी महोदय श्री संतोष मिश्रा ने भी संगठन के चौमुखी विकास के लिए मार्गदर्शन किया. हिमांशु मिश्रा लखीमपुर नगर महामंत्री,  संजय तिवारी प्रदेश महासचिव ने संगठन को योजनाबद्ध तरीके से उपस्थित सदस्यों का उत्साहवर्धन करते एक सच्चे कलम के सिपाही को उसकी योग्यता और महत्वपूर्ण योगदान से परिभाषित किया. ओयल नगर कार्यकारिणी अनुपम तिवारी, अमरेंद्र तिवारी, पंकज अग्निहोत्री, प्रशांत तिवारी, रामेंद्र त्रिपाठी ने आज अपने क्षेत्र में संगठन के विस्तार के लिए रणनीति को जिला अध्यक्ष के सामने प्रस्तुत कर मार्गदर्शन प्राप्त किया. प्रदेश महामंत्री श्रीमान शैलेंद्र अवस्थी महोदय ने पत्रकार को किस तरह से खबर लिखनी चाहिए और किस तरह से सबूत को सुरक्षित रखना चाहिए और कब तक इसका मार्गदर्शन किया. मंच का संचालन प्रदेश महासचिव राहुल सिंह एडवोकेट और प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी के द्वारा प्रारंभ किया गया. सभा का आयोजन ओयल नगर कार्यकारिणी द्वारा किया गया. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किस तरह से और कैसे काम करती है इस का मार्गदर्शन जन टीवी रिपोर्टर व मंडल महामंत्री विनीत गुप्ता द्वारा किया गया आज की बैठक में मनोज कुमार मिश्रा, विनीत कुमार गुप्ता, सद्दाम अंसारी, नसीम खान, शरद अवस्थी, अंकित सैनी, उमाशंकर चौरसिया, आकाश दीक्षित अन्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे ।

मीडिया रिपोर्टर : सियाराम विश्नोई जाम्बा 
                           अब तक राजस्थान
पर सितंबर 22, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: पत्रकार एकता - BIG NEWS

फिल्म अभिनेता सलमान खान की ट्रांसफर पिटिशन,मामले में आज हाईकोर्ट में टली सुनवाई, सलमान के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत के अन्य केस में व्यस्त होने के चलते मांगा समय,अब 4 सप्ताह बाद मामले में फिर होगी सुनवाई

अब तक राजस्थान

जोधपुर से बङी खबर

फिल्म अभिनेता सलमान खान की ट्रांसफर पिटिशन,मामले में आज हाईकोर्ट में टली सुनवाई, सलमान के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत के अन्य केस में व्यस्त होने के चलते मांगा समय,अब 4 सप्ताह बाद मामले में फिर होगी सुनवाई |


 शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें

1* अमेरिका के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति से होगी मुलाकात,
*2* 22-25 सितंबर के बीच अमेरिका दौरे के दौरान मैं राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करूंगा और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा करूंगा।:अमेरिका रवाना होने से पहले बोले पीएम मोदी
*3* PM के अमेरिका रवाना होते ही राहुल गांधी ने कसा तंज, कहा- सिर्फ मित्रों के साथ मोदी सरकार.
*4* स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 26,964 नए मामले, 383 लोगों की मौत, हालांकि इस दौरान 34,167 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं। कोरोना के ऐक्टिव केसों की संख्या 186 दिनों के निम्नत स्तर पर
*5* भारत में अब शायद नहीं आएगी कोरोना की तीसरी लहर, दिल्ली एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोरोना अब आम खांसी-जुकाम की तरह रह जाएगा
*6* NDA 2021: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लगाई फटकार, कहा नवंबर में होने वाली परीक्षा में महिलाओं को किया जाए शामिल
*7* महंत नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर को बाघंबरी गद्दी मठ में दी गई भू समाधि, सैकड़ों की संख्या में साधु-संत मौजूद
*8* महंत नरेंद्र गिरि मौत मामला: दो घंटे तक चला शव का पोस्टमार्टम, जल्द होगा खुलासा-हत्या या आत्महत्या
*9* आखिरकार झुका ब्रिटेन: कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' को दी मान्यता, नई ट्रैवल गाइडलाइंस जारी
*10* महाराष्ट्र में जारी पत्र युद्ध पर बोले चंद्रकांत पाटिल, कहा- उद्धव ठाकरे को राज्यपाल पद का सम्मान करना चाहिए
*11* CM बनने लायक नहीं है चरणजीत सिंह चन्नी , उसे तत्काल बर्खास्त करें सोनिया गांधी , महिला आयोग की मांग
*12* पीएमसी बैंक सहित लंबे समय से परेशानी झेल रहे देश के 21 डूबे हुए बैंकों के ग्राहकों को 29 दिसंबर 2021 तक अधिकतम पांच लाख रुपये मिल जाएंगे
*13* DC vs SRH: दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले हैदराबाद के टी नटराजन कोरोना संक्रमित, फिरभी होगा मुकाबला
*14* मामुली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स करीब 80 अंक टुटा

रिपोर्टर : कविकान्त खत्री ( वरिष्ठ पत्रकार )

पर सितंबर 22, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: जोधपुर से बङी खबर - हिरण प्रकरण मामला

सोमवार, 20 सितंबर 2021

खुदाई के दौरान दबा हुआ घर मिला । बासनपीर दक्षिणी में खुदाई के दौरान मिली आवासीय संरचना, जिला कलक्टर ने त्वरित संज्ञान लेकर मौका मुआयना कराया, तहसीलदार ने सौंपी मौका रिपोर्ट | Latest Update 2021


बासनपीर दक्षिणी में खुदाई के दौरान मिली आवासीय संरचना,
जिला कलक्टर ने त्वरित संज्ञान लेकर मौका मुआयना कराया,
तहसीलदार ने सौंपी मौका रिपोर्ट | Latest Update 2021
जिला प्रशासन ने पुरातत्व विभाग को कराया अवगत
अब तक राजस्थान
जैसलमेर, 19 सितम्बर/जैसलमेर जिले के बासनपीर दक्षिणी में रेत में दबे मिले मकान के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर जिला कलक्टर आशीष मोदी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अमले को मौके पर भेजा और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। 


जिला कलक्टर मोदी से प्राप्त निर्देशों के अनुसार रविवार को तहसीलदार ने हल्का पटवारी के साथ मौका देखा और ग्रामीणों की मौजूदगी में मौके की पूरी जानकारी प्राप्त कर अपनी रिपोर्ट जिला कलक्टर को सौंपी।

जिला कलक्टर को तहसीलदार ने अवगत कराया कि बासनपीर दक्षिणी में आंगनवाड़ी केन्द्र की उत्तर दिशा से लगती भूमि पर पंचायत द्वारा पौधारोपण के लिए सफाई करवाने के लिए जेसीबी से खुदाई व सफाई का कार्य किए जाते समय रेत के नीचे दबा मकान मिला। इसके भीतर एक और दरवाजा था जो आधा रेत से दबा था। भीतर की ओर देखे जाने पर पुराना मकान लग रहा है। केवल एक पत्थर निकलने से थोड़ा रास्ता दिख रहा। प्रथम दृष्टया ऎसा लग रहा है कि ऊपर मकान था और इसके नीचे तहखाना (अण्ड ग्राउण्ड) जैसा दिख रहा है। इसके ऊपर मकान के अवशेष दिख रहे हैं। जिला कलक्टर ने बताया कि इस बारे में पुरातत्व विभाग को अवगत कराया गया है।


पर सितंबर 20, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: BIG NEWS - JAISALMER

रविवार, 19 सितंबर 2021

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा।

         19 सितंबर के मुख्य समाचार
🔸पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा। 

🔸सिद्धू के नाम पर बोले कैप्टन- जो एक मंत्रालय नहीं चला सकता, वह सरकार क्या चलाएगा?
🔸कांग्रेस में राहुल-प्रियंका का दबदबा!, कैप्टन के इस्तीफे पर सोनिया की एक न चली
🔸उमर अब्दुल्ला का तंज, अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस, भाजपा से मुकाबला करने की उम्मीद करना बेमानी
🔸थरूर बोले- कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए स्थायी अध्यक्ष की जरूरत
🔸इस्तीफे के बाद छलका कैप्टन का दर्द, बोले- पार्टी ने मुझे अपमानित किया
🔸इस्तीफा देकर भड़के कैप्टन अमरिंदर, बोले- पाकिस्तान और इमरान के साथ है सिद्धू
🔸पंजाब: अमरिंदर और सिद्धू की जंग में जाखड़ की लगी लॉटरी
🔸झारखंड में तालाब में डूबने से 7 लड़कियों की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
🔸फ्रांस भारत के साथ मिलकर ‘वास्तविक बहुपक्षीय अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था' की रक्षा करेगा
🔸85 फीसदी क्षमता के साथ संचालित हो सकेगीं घरेलू उड़ानें, सरकार ने दी अनुमति
🔸एयरलाइंस कंपनियों को 15 दिन किराया तय करने की मिली छूट, सरकार ने दी बड़ी राहत
🔸ममता बनर्जी के सत्ता में आने के बाद भाजपा नेता छोड़ रहे पार्टी का साथ
🔸राम मंदिर निर्माण के लिए 115 देशों से पहुंचा जल, राजनाथ बोले- हमने वसुधैव कुटुंबकम का दिया संदेश
🔸परमबीर सिंह से जुड़े जबरन वसूली मामले में दाऊद का करीबी तारिक परवीन गिरफ्तार
🔸शिवसेना के मुखपत्र में मोदी की तारीफ:सामना ने मोदी को BJP का असली चेहरा बताया; अमित शाह को बंगाल, तमिलनाडु और केरल में हार के लिए जिम्मेदार ठहराया
🔸CM पद दावेदार सुनील जाखड़ ने राहुल के गाए गुण:सोशल मीडिया पर लिखा- कैप्टन-सिद्धू कॉन्ट्रोवर्सी का अच्छा हल निकाला, टूट गई अकाली दल की रीढ़
🔸पंजाब में कांग्रेस की नई चुनौती बनेंगे कैप्टन:इस्तीफे के बाद याद दिलाया सियासी अनुभव; भविष्य की राजनीति का संकेत देकर दिखाए बागी तेवर
🔸राज्यसभा सीट के लिए BJP ने घोषित किए कैंडिडेट: असम से चुनाव लड़ेंगे सर्बानंद सोनोवाल, एल मुरुगन का भी नाम तय
🔸जकार्ताः इंडोनेशिया में मार गिराया गया ISIS का सबसे चर्चित आतंकवादी अली कलोरा
🔸योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर निशाना, बोले- एक्सिडेंटल हिंदू करते हैं देवी-देवताओं पर टिप्पणी, आपदा आती है तो इटली भागते हैं
🔸CJI बोले, नहीं चल पाएगी अंग्रेजों के जमाने की न्याय व्यवस्था, अब भारतीयकरण जरूरी है
🔸27 सितंबर को ‘किसान लॉकडाउन’, राकेश टिकैत बोले- कोई सड़क पर न चले, फंसा रहेगा
🔸अनुच्छेद 370 व 35-ए हटाने से जम्मू-कश्मीर के लोग नाखुश और परेशान : PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती
🔸यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव ने पूछा सवाल, अगर क्षमता है तो देश में रोज क्यों नहीं लगती ढाई करोड़ वैक्सीन?
🔸सबसे ज्यादा दैनिक कोरोना केस वाले केरल ने की कक्षा 1 से स्कूल खोलने की घोषणा
🔸पहली से 8वीं तक के स्कूल खुलेंगे- पहले फेज में 50% बच्चों को बुलाया जाएगा- पेरेंट्स की अनुमति अनिवार्य
🔸राजस्थान विधानसभा का षष्ठम सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, अंतिम दिन मुख्यमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए रखा प्रस्ताव
🔹महेला जयवर्धने ने ठुकराया भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने का ऑफर
🔹खिलाड़ियों के साथ-साथ Virat Kohli ने कोच को भी नहीं बख्शा! हुए बड़े-बड़े सनसनीखेज खुलासे
बड़ी खबर
पंजाब कांग्रेस में सब कुछ नहीं है ऑल इज वेल
पंजाब कांग्रेस का एक बड़ा खेमा किसी दलित चेहरे को मुख्यमंत्री बनाना चाहता है
आलाकमान के सामने बड़ा पेच फंसा हुआ है

[9/19, 17:40] कविकान्त खत्री राज पत्रिका बाप 3: बड़ी खबर
पंजाब कांग्रेस में सब कुछ नहीं है ऑल इज वेल
पंजाब कांग्रेस का एक बड़ा खेमा किसी दलित चेहरे को मुख्यमंत्री बनाना चाहता है
आलाकमान के सामने बड़ा पेच फंसा हुआ है
[9/19, 19:36] कविकान्त खत्री राज पत्रिका बाप 3: 6 माह बाद पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए एक दलित को मुख्यमंत्री बनाया है।
आपको बता दें कि पंजाब में 30 फ़ीसदी दलित मतदाता है।
कांग्रेस का फोकस इन मतदाताओं पर है।

पर सितंबर 19, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Breaking News

गुरुवार, 16 सितंबर 2021

60 साल की वृद्धा की हत्या कर किया दुष्कर्म:19 साल का लड़का शराब के नशे में घर में घुसा, दुष्कर्म करने में कामयाब नहीं हुआ तो गला दबाकर मारा, शव के साथ किया रेप, आरोपी को किया राउंडअप

अब तक राजस्थान

70 फीट नीचे मिट्टी में दबे 2 मजदूर:खेत में कुआं खोदते समय मिट्टी ढही, 2 JCB बुलाकर मजदूरों को निकालने के लिए शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

अब तक राजस्थान  हनुमानगढ़ । 16 सितम्बर

रावतसर इलाके में गुरुवार सुबह कुआं खोदते समय मिट्टी ढहने से दो मजदूर दब गए। 70 फीट नीचे मिट्टी में दबे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सूचना मिलने पर नोहर विधायक अमित चाचाण के पिता भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस व प्रशासन JCB की मदद से मिट्टी को हटाकर मजदूरों को बाहर निकालने में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि हादसा न्यौलखी गांव के चक 4 केकेएसएम में हुआ। दो मजदूर आशाराम (25) व दीनदयाल (24) आदराम सिराव के खेत में कुआं खोदने का काम कर रहे थे। सुबह 9 बजे दोनों मजदूर करीब 70 फीट की गहराई में कुआं खोद रहे थे। इस दौरान अचानक मिट्टी ढहने से दोनों मजदूर दब गए। पास में काम करे लोगों ने घटना की सूचना ग्रामीणों व प्रशासन को दी। 70 फीट नीचे मिट्टी में मजदूरों के दबने का पता चलने पर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दो JCB की मदद से मिट्टी को हटवाया जा रहा है।

25 फीट तक पहुंचे

दो मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तक 25 फीट तक खुदाई कर मिट्टी को हटाया गया है। कुएं के साइड से दोनों जेसीबी मिट्टी हटा रही है



हेरोइन तस्करी में होटल मालिक गिरफ्तार:पुलिस गश्ती दल ने संदिग्ध घूमते देखकर रोका, तलाशी में मिली आठ ग्राम हेरोइन, 1 ग्राम पर 1000 रुपए का कमाता मुनाफा

अब तक राजस्थान। हनुमानगढ.16 सितम्बर

नोहर थाना पुलिस ने बुधवार देर रात को हेरोइन तस्करी में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 ग्राम हेरोइन जब्त की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
एसआई गोपीराम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रोहिताश कुमार पुत्र गिरधारीलाल चूरू के धीरवास का रहने वाला है। आरोपी होटल का संचालन करता है। ऐसे में अंदेशा है कि होटल की आड़ में नशे का कारोबार किया जा रहा हो। बुधवार देर रात को गश्त के दौरान साहवा रोड स्थित एक होटल के पास युवक को संदिग्ध घूमते देखकर रोका। तलाशी में उसे पास हेरोइन मिली। पुलिस ने आरोपी रोहिताश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मिली 8 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने साहवा निवासी परमानंद माली से हेरोइन खरीदना बताया है। इस मामले में परमानंद माली की भूमिका की जांच की जा रही है।

1 हजार रुपए का मुनाफा

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी रोहिताश खुद भी नशे का आदी है। वह एक ग्राम हेरोइन करीब 1500 रुपए में खरीदकर आता है और इसे 2500 रुपए में बेचता है। वह एक ग्राम हेरोइन की 5 पुड़िया बनाता है। एक पुड़िया का रेट 500 रुपए है। इस तरह महज एक ग्राम हेरोइन की बिक्री पर तस्कर एक हजार रुपए का मुनाफा कमा लेता है।

60 साल की वृद्धा की हत्या कर किया दुष्कर्म:19 साल का लड़का शराब के नशे में घर में घुसा, दुष्कर्म करने में कामयाब नहीं हुआ तो गला दबाकर मारा, शव के साथ किया रेप, आरोपी को किया राउंडअप

अब तक राजस्थान । हनुमानगढ़. 16 सितम्बर

पीलीबंगा थाना क्षेत्र के गांव दुलमाना में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 60 साल की वृद्धा से एक युवक ने बुधवार रात दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल रहा तो महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव के साथ रेप किया। गुरुवार सुबह घर में मृतावस्था में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने आरोपी को राउंडअप कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी इंद्रकुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र कुमार उर्फ मांडिया (19) दुलमाना गांव का ही रहने वाला है। आरोपी युवक मजदूरी करता है और घटना के समय शराब के नशे में धुत था। आरोपी सुरेंद्र कुमार मृतका को बुआ कहकर बुलाता था। इसका पहले से इनके घर आना जाना था। 60 साल की वृद्ध महिला विधवा थी और अकेली रहती थी। उसके पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के देवर की शिकायत पर पीलीबंगा थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को राउंड अप किया गया है। गुरुवार सुबह देवर के घर जाने पर भाभी का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। मौका-मुआयना करने पर गला घोंटकर वृद्धा की हत्या करना सामने आया। हालात देखकर लग रहा था कि मृतका के साथ रेप किया गया है।

शाम को भी की थी छेड़छाड़

मृतका के देवर ने एफआईआर में बताया कि आरोपी सुरेंद्र कुमार ने बुधवार शाम को भी उसकी भाभी के साथ छेड़छाड़ की थी। इसकी जानकारी देने के लिए उसकी भाभी उसके पास आई थी। भाभी ने उसे बताया था कि सुरेंद्र कुमार ने उससे छेड़छाड़ का प्रयास किया। धमकाने पर मोबाइल उठाकर ले गया। घटना की जानकारी होने पर उसने अपनी भाभी को उसके घर में ही सोने को कहा, लेकिन पशुओं की देखभाल की बात कहते हुए उसकी भाभी खुद के घर जाकर ही सो गई। इसके बाद रात के समय मौका देखकर सुरेंद्र कुमार उसकी भाभी के घर घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। इसमें असफल रहने पर आरोपी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जांच कर रहे थानाधिकारी इंद्रकुमार वर्मा ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। दुष्कर्म हत्या के बाद किया गया है तो इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में हो जाएगी। फिलहाल युवक को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है।

बाइक से ढाई लाख रुपए निकालकर भागी बच्ची:युवक ने बैंक से निकालकर डिक्की में रखे रुपए, घर जाते हुए मोबाइल की दुकान पर रुका तो बच्ची निकालकर भागी, पीछे दौड़कर पकड़ा

 अब तक राजस्थान । धौलपुर. 16 सितम्बर

धौलपुर के निहालगंज थाना इलाके में एक बच्ची बाइक की डिक्की से ढाई लाख रुपए लेकर भाग गई। दुकान में बैठे युवक ने उसे देख लिया। उसने बाइक सवार को बताई। इसके बाद बच्ची को पकड़ा गया। पॉलीथिन में रखे रुपए को लेकर बच्ची को पुलिस के हवाले कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के मोरोली गांव निवासी रिंकू (28) ने गुरुवार दोपहर एसबीआई बैंक कचहरी से ढाई लाख रुपए निकाले थे। पॉलीथिन में नोट रखकर बाइक की डिक्की में डाल दिए। वह घर जाने लगा। रास्ते में हनुमान तिराहे पर बाइक रोककर मोबाइल विक्रेता से बात करने लगा। इस दौरान एक 10-11 साल की बच्ची आई और बाइक की डिक्की से ढाई लाख रुपए निकालकर भाग खड़ी हुई।

सीसीटीवी में कैद वारदात

मोबाइल विक्रेता धीरज अग्रवाल ने बच्ची को डिग्गी से पॉलीथिन निकालते देख लिया। धीरज ने रिंकू को बताया। रिंकू बच्ची के पीछे पैदल दौड़ा और चूड़ी मार्केट में जाकर उसे पकड़ लिया। बच्ची से रुपए छीनकर निहालगंज पुलिस को सौंपा। थानाधिकारी बाबूलाल ने बताया कि वारदात मोबाइल की दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में बच्ची रुपए निकालती हुई दिखाई दे रही है।

घर में फांसी लगाई:पत्नी बच्चों को लेकर पीहर चली गई, ढाई महीने से अकेला रह रहा था, पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड किया, कमरे शराब की बोतल व खाना मिला

 अब तक राजस्थान ।  कोटा. 16 सितम्बर

शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र की मन्ना कॉलोनी में आज एक कमरे में एक व्यक्ति का फांसी पर लटका हुआ शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा ओर शव को फंदे से नीचे उतारा। फिर पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया। मृतक जगन्नाथ (40) झावर तहसील,मनोहरथाना,जिला झालावाड़ का निवासी था। पिछले 11 महीने से बोरखेड़ा क्षेत्र में मन्ना कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। कबाड़ी का काम करता था।
 बोरखेड़ा पुलिस ने बताया कि मकान मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। जगन्नाथ का कमरा अंदर से लॉक था। ताला तोड़कर गेट खोला। जगन्नाथ का शव चुन्नी से पंखे पर लटका हुआ था। कमरे में एक शराब का क्वाटर व खाना रखा हुआ था। पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पत्नी ढाई महीने पहले अपने 3 बच्चों को लेकर पीहर चली गई। तब से जगन्नाथ अकेला रह रहा था। वो शराब का आदि था। देर रात भी उसने शराब पी थी। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जांच जारी है।

गालियां देने से रोका तो घर में लगा दी आग:पत्नी से अनबन के बाद ससुराल आया था युवक, लोगों ने टोका तो धमकी दी- मोहल्ले को श्मशान बना दूंगा; रात 2:30 बजे लगाई आग

अब तक राजस्थान । भरतपुर. 16 सितम्बर

भरतपुर में एक शराबी युवक ने देर रात 2:30 बजे एक घर में आग लगा दी। जिस घर में आग लगाई, वहां बच्चों समेत 8 लोग अंदर सो रहे थे। जैसे ही उन्हें आग लगने की भनक लगी तो शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं शराबी युवक के खिलाफ शिकायत के लिए पीड़ित परिवार थाने पहुंचा।
पीड़ित अजीज कुरैशी ने बताया कि उनका मकान मोरी चार बाग में है। देर रात करीब 10 बजे पिंटू नाम का युवक उनके मोहल्ले में आया, जहां उसका ससुराल है। यहां आकर वह पत्नी, सास और साले को गालियां देने लगा और जमकर उत्पात मचाया। वहां मौजूद लाखन नाम के व्यक्ति ने उसे टोका और वहां से डांटकर भगा दिया। इस पर पिंटू धमकी देकर गया कि वह मोहल्ले को श्मशान बना देगा। रात करीब ढाई बजे वह मोहल्ले में पहुंचा और अजीज कुरैशी के घर पर आग लगा दी।
अजीज की मां रात में पानी पीने उठी तो बाहर वाले कमरे में आग देख चिल्लाई। इस पर घरवाले जागे और शोर मचाया। चिल्लाने की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया गया।

थाने में दर्ज कराया मामला

अजीज कुरैशी ने बताया कि जिस कमरे में पिंटू ने आग लगाई, उसमें 2 सिलेंडर भी रखे हुए थे। अगर सिलेंडर आग पकड़ लेते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पिंटू पाई बाग में रहता है। उसकी व ससुराल वालों के बीच अनबन चल रही है। घटना के बाद पिंटू के खिलाफ मथुरा गेट थाने में मामला दर्ज कराया गया है।



पर सितंबर 16, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: देश दुनिया से खास खबरें

हनुमानगढ़ पुलिस की सफलता:8वीं पास ने बनाई फर्जी क्रेडिट सोसायटी, 500 से अधिक खाते खोल एक करोड़ ठगे, गिरफ्तार

अब तक राजस्थान


अ
ब तक राजस्थान
हनुमानगढ़ पुलिस की सफलता:8वीं पास ने बनाई फर्जी क्रेडिट सोसायटी, 500 से अधिक खाते खोल एक करोड़ ठगे, गिरफ्तार

 अब तक राजस्थान । हनुमानगढ. 16 सितम्बर । फर्जी तरीके से क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी बनाकर अधिक ब्याज का लालच देकर लोगों का निवेश करा एक करोड़ से अधिक रुपए हड़पने के मामले में जिला पुलिस ने बुधवार को मास्टरमाइंड को अनूपगढ़ से गिरफ्तार किया।
खास बात है कि महज 8वीं पास आरोपी अपने दोस्त के साथ पहले एक दूसरी कंपनी में काम करता था जिसके बाद दोनों ने पार्टनरशिप में फर्जी सोसायटी बना भोलेभाले लोगों को ठगते रहे। आरोपी इतना शातिर है कि वह पुलिस से बचने के लिए बार-बार ठिकाने और मोबाइल नंबर बदलता रहा लेकिन बुधवार को आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
सीओ सिटी प्रशांत कौशिक ने बताया कि गुण ज्ञान क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के नाम से लोगों से राशि हड़पने के मास्टरमाइंड आरोपी बलवंत पुत्र देशराज निवासी रोजड़ी थाना घड़साना जिला श्रीगंगानगर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
उसे पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि में उससे रकम की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ में उसने सोसायटी के नाम से 500 से अधिक लोगों की राशि हड़पना कबूला है।
हड़पी गई रकम एक करोड़ रुपए से अधिक है जिसके बारे में बरामद रिकॉर्ड की भी बारीकी से गहनता से जांच की जा रही है। वहीं इस संबंध में सहकारिता विभाग को भी लिखा जाएगा। हालांकि आरोपियों के पास सोसायटी के नाम पर न तो आरबीआई का लाइसेंस और न ही सहकारिता विभाग की स्वीकृति मिली है।
पुलिस को जांच-पड़ताल में 500 से अधिक खातों का रिकॉर्ड मिला है। ऐसे में परिवादियों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अगर इस क्रेडिट सोसायटी में कोई ठगी का शिकार हुआ है और संबंधित के बाद एफडीआर या आरडी खाता के प्रमाण के तौर पर कोई ऐसा प्रमाण है जोकि आरोपियों ने उनको दिया था तो वह इस संबंध में केस दर्ज करवा सकते हैं। सीओ ने बताया कि इस संबंध में टाउन, जंक्शन या सदर थाना के अलावा सीओ सिटी कार्यालय में भी परिवाद दिया जा सकता है जिससे पुलिस जांच का दायरा बढ़ा सकेगी।
जांच अधिकारी बोले- गाढ़ी कमाई राह चलती सोसायटी में निवेश नहीं करें, पीड़ित दें परिवाद ताकि बढ़ाया जा सके जांच का दायरा: सीओ सिटी प्रशांत कौशिक का कहना है कि फर्जी क्रेडिट सोसायटी के मास्टरमाइंड आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। आमजन से भी अपील है कि अपनी गाढ़ी कमाई राह चलती सोसायटी में निवेश नहीं करें। अगर इस सोसायटी में ठगी के शिकार हुए हैं तो पुलिस को परिवाद दें ताकि जांच का दायरा बढ़ाने के साथ ही हड़पी गई रकम का सही ब्यौरा मिल सके। वहीं जंक्शन पुलिस ने भी एक परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। फिलहाल पुलिस ने टाउन में दर्ज मामले में बलवंत की गिरफ्तारी की है।

यह था तरीका- मंथली के साथ ही डेली कलेक्शन भी करते, पास बुक भी देते थे

गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि किसी को शक नहीं हो इसलिए जो चाहे जितने का भी खाता खुलवाना चाहे खोल देते थे क्योंकि रकम उनकी जेब में ही जानी होती थी। मंथली खाते खोलने के साथ ही दिहाड़ी मजदूर, रेहड़ी-ठेले वाले जो लोग मासिक किश्त के रुपए इकठ्‌ठे नहीं दे सकते थे उनसे डेली कलेक्शन के लिए भी एजेंट छोड़ रखे थे जोकि रोजाना उगाही कर लाते थे। इसके लिए संबंधित लोगों को पास बुक भी बनाकर देते थे। बैंक और डाकघर से भी जल्दी 3 से 4 वर्ष में रुपए दोगुने करने का कहने से लोग झांसे में आकर एफडी करवा देते थे।

कई मामले दर्ज- आरोपियों के खिलाफ टाउन और जंक्शन में दो मामले दर्ज
टाउन के रहने वाले सुनील कुमार अरोड़ा ने गत नवंबर माह 2020 में केस दर्ज करवाया कि बलवंत पुत्र देशराज और उसके साथी बलवंत ने उसे अधिक ब्याज और निवेश पर जल्दी राशि दोगुनी करने का झांसा देकर अपनी सोसायटी गुण ज्ञान क्रेडिट सोसायटी में खाता खोल दिया। इसके बाद वह हर माह किश्त जमा करवाता रहा। आरोपियों ने सुरेशिया में राजीव गांधी स्टेडियम के पास सोसायटी का कार्यालय बनाया था जिस पर उसे पता चला कि आरोपी जमा करवाई गई रकम हड़पने के लिए यहां से फरार हो गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किया था।
आज की बचत, कल की मुस्कान देकर कर हजारों लोगों को रूलाया
आराेपियाें ने क्रेडिट साेसायटी के नाम पर जाे पासबुकें ग्राहकाें काे वितरित की हैं उस पर आज की बचत कल की मुस्कान अंकित है। इस तरह से वह निवेश पर लाेगाें काे अधिक फायदे का लालच देकर जाल में फंसाते थे और अब स्थिति यह है कि सोसायटी में अपनी गाढी कमाई की पूंजी गंवा चुके लोग के चेहरों पर मुस्कान की बजाए निराशा है। पुलिस के पास अभी दो ऐसे परिवादी आ चुके हैं। पुलिस जब्त किए गए रिकॉर्ड को लेकर बारीकी से जांच कर रही है। वहीं पास बुक पर लिखे गए रजिस्ट्रेशन नंबर को लेकर सहकारिता विभाग से अलग से जानकारी जुटाई जा रही है।
पर सितंबर 16, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: मुख्य खबर का असर

राजस्थान में 30 सितंबर तक बारिश की संभावना:पश्चिमी राजस्थान में सूखे से जूझ रहे किसानों को मिलेगी राहत, पूर्वी हिस्से के जयपुर समेत 5 संभागों में होगी बारिश ।

अब तक राजस्थान
राजस्थान में 30 सितंबर तक बारिश की संभावना:पश्चिमी राजस्थान में सूखे से जूझ रहे किसानों को मिलेगी राहत, पूर्वी हिस्से के जयपुर समेत 5 संभागों में होगी बारिश ।

राजस्थान में मानसून को लेकर आज माैसम विभाग ने नया बुलेटिन जारी किया है। इसके तहत अगले दो सप्ताह तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। विभाग ने राज्य में एक दो सप्ताह सामान्य से अधिक बरसात होने का अनुमान जताया है। अच्छी बात ये है कि बारिश पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी होगी, जिससे वहां सूखे जैसी स्थिति से परेशान किसानों को राहत मिल सकती है।
जयपुर मौसम विभाग से जारी फोरकास्ट के मुताबिक 17 से 23 सितम्बर तक पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश का दौर रूक-रूक कर चलेगा। वहीं, दक्षिण राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ क्षेत्र में कही-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसी सप्ताह पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। इसी तरह 24 से 30 सितम्बर तक प्रदेश में बारिश हो सकती है। इस तरह पूर्वानुमान के मुताबिक सितम्बर में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है।
बांसवाड़ा में दो इंच बारिश
जयपुर मौसम विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ और उदयपुर जिलों के कई क्षेत्रों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश बांसवाड़ा जिले में हुई, जहां 2 इंच से ज्यादा बरसात हुई। बांसवाड़ा के गढ़ी में 55MM, घाटोल में 52 और भूंगरा में 50MM बारिश रिकॉर्ड की गई। इसी तरह बारां में 17, भरतपुर के कामां में 3, भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में 11, बिजौलिया में 5, बूंदी में 13, गुढ़ा डेम में 8, चितौड़गढ़ के बेंगू में 10, राश्मी में 4, डूंगरपुर के सबला में 43, आसपुर 35, सागवाड़ा 27, गणेशपुर 24, झालावाड़ के अकलेरा 31, डग 19, मनोहर थाना 14, कोटा के कानावास में 37, खातौली 15, सांगोद 11, रामगंजमंडी 4, प्रतापगढ़ के अरनोद में 19, पीपलखूंट में 14, उदयपुर के खैरवाड़ा में 18 और ऋषभदेव में 7MM बारिश दर्ज की गई।

अगले तीन दिन क्या रहेगी प्रदेश की स्थिति ?
जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक 17 सितम्बर को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और झालावाड़ जिले में कहीं-कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसी तरह 18 सितम्बर को सिरोही, उदयपुर और राजसमंद के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए यहां भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही भीलवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बांंसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़ और बारां जिले में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

वहीं पश्चिमी राजस्थान के पाली और नागौर जिलों में भी बारिश हो सकती है। 19 सितम्बर को राजसमंद, भीलवाड़ा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। इसी तरह सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बांंसवाड़ा, राजसमंद, कोटा, झालावाड़, अजमेर, टोंक, जालौर, पाली, नागौर और बारां जिले में हल्की और मध्यम दर्ज की बारिश हो सकती है।
पर सितंबर 16, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: मौसम खबर

किसानो की फसलें चौपट

अब तक राजस्थान

https://youtu.be/Qei5mb9s_mI

पर सितंबर 16, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: फसल बीमा क्लेम - 2019

बुधवार, 15 सितंबर 2021

चंदवाजी में दो ट्रकों और कार की जोरदार भिड़ंत

अब तक राजस्थान

.             बुधवार, 15 सितंबर 2021  मुख्य समाचार
🔸JEE Main Result 2021: जेईई मेन का रिजल्ट जारी, 44 उम्मीदवारों को मिले 100 पर्सेंटाइल 
🔸जम्मू-कश्मीर में महिलाओं को घर-द्वार मिलेगी डिजिटल बैंकिंग सुविधा, डिजी सखी योजना शुरू
🔸दिल्ली दंगा: उच्च न्यायालय ने हत्या के दो आरोपियों को जमानत देने से किया इंकार
🔸महबूबा की केंद्र को नसीहत- तालिबान भारत में नहीं, किसान पर फोकस करे सरकार
🔸तमिलनाडु: हाईकोर्ट ने नेशनल हाइवे पर 120 किमी प्रति घंटा तक स्पीड बढा़ने का आदेश किया रद्द
🔸केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,876 नए मामले सामने आए, 129 रोगियों की मौत
🔸विश्वविद्यालय सुनिश्चित करें कि कोई कर्मचारी, शिक्षक छात्रों से जाति आधारित भेदभाव न करें : UGC
🔸दिल्ली में Pakistan की साजिश का पर्दाफाश, दो Terrorist समेत बड़ी मात्रा में explosives & guns बरामद
🔸Covid-19 से जान गंवाने वाले वकीलों को मुआवजा की मांग पर SC की तल्ख टिप्पणी, 10000 रुपये का जुर्माना भी लगाया
🔸डेंगू-वायरल का प्रकोप: ब्रज में डेंगू-वायरल से सात बच्चों समेत 13 ने दम तोड़ा, फिरोजाबाद में मृतकों की संख्या 160
🔸चीन में डेल्टा का कहर: फुजियान प्रांत के तीन शहरों में 103 मामले, मैनुफेक्चरिंग हब शियामेन में सब बंद
🔸एक देश-एक दाम की तैयारी:पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार करेगा मंत्री समूह, 17 को लखनऊ में बैठक
🔸तारीख हुई मुकर्रर:24 सितंबर को क्वाड की बैठक में आमने-सामने मिलेंगे पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन;  तारीख तय होते ही अमेरिका पाकिस्तान पर सख्त
🔸9 महीने बाद नरम पड़े किसान:सिंघु बॉर्डर पर हाईवे की एक साइड खाली करेंगे, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हटने को तैयार हुए
🔸पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश:दिल्ली, महाराष्ट्र और यूपी से 6 आतंकी गिरफ्तार, ओडिशा में जासूसी करते DRDO के 4 कर्मचारी पकड़े गए
🔸लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ रहा टीकाकरण अभियान, प्रतिदिन औसतन 65 लाख के आसपास टीके लगाए जा रहे
🔸कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे के बीच वैक्सीन मिक्सिंग को लेकर स्टडी जारी, सीएमसी वेल्लोर करेगा ट्रायल
🔹श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, लिखा ये पोस्ट
अब तक राजस्थान. जयपुर । चंदवाजी में दो ट्रकों और कार की जोरदार भिड़ंत
डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में आया ट्रक,हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत,1 गंभीर घायल,सब इंस्पेक्टर परीक्षा में शामिल होने जा रहे थे कार सवार,अजमेर बाइपास हाईवे पर गठवाड़ा के पास हादसा

पर सितंबर 15, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Latest News
नई पोस्ट पुराने पोस्ट मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें संदेश (Atom)
  • बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।
    Maru Darpan ( India News) बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।  बैंगलूरू में धार्मिक जुलूस पर पथ...
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
    रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना  1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
  • देश राज्यों से बड़ी खबरें
    Maru Darpan ( India News)                                   देश राज्यों से बड़ी खबरें 1. भारत-इस्राइल के प्रधानमंत्रियों की बातचीत, रक्षा और...

Html code

MARU DARPAN (मरु दर्पण) - साच्च कधी झुकता नही
Loading Date... फलोदी 38°C
मुरु दर्पण
"साच्च कधी झुकता नही"
PROFESSIONAL WEB MEDIA NEWS PORTAL
BREAKING LIVE
राजस्थान की बड़ी खबर
किसान समाचार और विशेष अपडेट
फलोदी और जाम्बा पंचायत समाचार
मौसम विभाग की चेतावनी: भारी बारिश अलर्ट
खेल-कूद प्रतियोगिता परिणाम घोषित
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • जोधपुर
  • फलोदी
  • जाम्बा
  • किसान समाचार
  • मौसम समाचार
  • पंचायतीराज
  • VB-GRAMG
मुरु दर्पण का चैनल JOIN करें यहाँ क्लिक करें
News Image
किसान मित्र समाचार

खेती-बाड़ी में आधुनिक 3D तकनीक और जैविक खाद के बढ़ते कदम, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

प्राधिकरण सियाराम विश्नोई जाम्बा द्वारा जारी विशेष रिपोर्ट के अनुसार फलोदी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत कृषि तकनीकों का प्रचार तेजी से बढ़ रहा है...

मरु दर्पण रेट्रो (Vintage Archive)

पुरानी यादें, ऐतिहासिक समाचार दस्तावेज़

वर्ष 1990: पश्चिमी राजस्थान के धोरों में विकास की पहली किरण, पंचायतीराज चुनाव का इतिहास।

विगत दशकों में मारवाड़ के ग्रामीण अंचल फलोदी और जाम्बा क्षेत्र में पंचायती राज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं...

झलको टीवी लाइव

लेटेस्ट वीडियो और लाइव अपडेट्स पाने के लिए चैनल सब्सक्राइब करें।

अभी SUBSCRIBE करें

वेबसाइट विवरण

प्राधिकरण: सियाराम विश्नोई जाम्बा

एंकर: सियाराम विश्नोई

MSME नंबर: UDYAM-RJ-22-0001790

संपर्क सूत्र:
9057570813, 9462625464

MARU DARPAN

सच्चाई के साथ हमेशा अडिग। मरुधरा की आवाज, राजस्थान का विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल।

महत्वपूर्ण लिंक्स

  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति (Privacy Policy)
  • नियम और शर्तें
  • विज्ञापन दें

Contact Us

ईमेल: krishakmitrabap@gmail.com

लोकेशन: जाम्बा, फलोदी, जोधपुर, राजस्थान

© 2026 MARU DARPAN. All Rights Reserved. Designed with ❤️ for Blogger.

होम वीडियो लाइव टीवी न्यूज़ रील मेनू

यह ब्लॉग खोजें

Pages

  • Home

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Maru Darpan ( India News)
Maru Darpan, India News, State News, district news, Gramin News, Information on farmers and farming, entertainment, news, politics news, science and environment exploration and newsHello, I stayed watching the Jhalko Jodhana News ( Web Media News Portal ) on Siyaram Bishnoi, youtube. Search and information will continue to be available according to your ideology. This blog will show you using a new technic and native Nuska. It is important for me to be with you. Thank youyoutubefacebooktwitterinstagram
मेरा पूरा प्रोफ़ाइल देखें

Archive

लेबल

  • _
  • -_
  • कविता
  • खेजङी बचाओ
  • जोधपुर से बङी खबर - हिरण प्रकरण मामला
  • दुखद खबर
  • देश दुनिया से खास खबरें
  • पत्रकार एकता - BIG NEWS
  • पर्यावरण बचाओ
  • पोकरण
  • फसल बीमा क्लेम - 2019
  • बिग ब्रेकिंग न्यूज
  • मुख्य खबर का असर
  • मौसम खबर
  • विश्व विजेता बना भारत
  • शब्दवाणी - शब्द न 11
  • सच्ची कहानी - लाभ और हानि
  • सूविचार
  • हक्कीकत - महिलाओं की कहानी
  • हिन्दू आंदोलन उग्र
  • Aaj ki News
  • BADAM - बादाम की उन्नत किस्में
  • Big Breaking - उपचार
  • Big Breaking - कविता
  • Big Breaking - नवरात्र पूजा
  • Big breaking - मेजरसाहब
  • Big Breaking & Big News
  • Big Breaking News
  • Big Breaking News - INDIA
  • BIG NEWS
  • Big News -
  • Big News - 7वीं की छात्रा रेपकाण्ड
  • Big News - आग का तांडव
  • Big News - क्रिकेट में भारत की शर्मनाक हार
  • Big News - जोधपुर हाईकोर्ट
  • Big News - ट्राफिक पुलिस
  • Big News - देश राज्यों से बङी खबरे
  • Big News - देश राज्यों से बङी खबरें
  • Big News - दो महान् हस्ति
  • Big News - पटवार भर्ती परिक्षा
  • Big News - पटाखें से घर जलकर राख
  • Big News - पाक की जीत पर देशद्रोहियों ने फटाखे फोङे
  • Big News - प्रेमिका ने सुसाइड किया
  • Big News - बङा हादसा
  • Big News - बाङमेर की बेटी
  • Big News - रावण के वंशज
  • Big News - लूट की वारदात को दिया अंजाम को अंजाम दिया
  • Big News - वैकेया नायजु का दौरा
  • Big News - वैज्ञानिक
  • BIG NEWS - BREAKING
  • Big News - GUN - SMASH-2000
  • BIG NEWS - JAISALMER
  • Breaking News
  • BREAKING NEWS - भारत - पाक मैंच
  • Breaking News - विवाहिता को उतारा मौत के घाट
  • Breaking News - सङक भीषण हादसा
  • Breaking Vidio
  • China News - 150 सैनिक बन्दी
  • Honesty ईमानदारी का फल
  • Hot News
  • Jamba news
  • Khabarnama
  • Latest News
  • News
  • NEWS - तलाक का कोई मायना नही
  • News latest
  • Patwari Aandolan news
  • Rape of woman news
  • Top Big Breaking News
  • Under 19 cricket

बुरे बर्ताव की शिकायत करें

Boxed Version

  • boxedVersion
  • recentPostsHeadline

Default Variables

  • disqusShortname
  • commentsSystem
  • fixedSidebar
  • postPerPage
  • postPerPage

Link List

  • Home
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Youtube

Link List

  • facebook
  • x-twitter
  • instagram
  • pinterest
  • skype

Link List

  • Home
  • Features
  • _Multi DropDown
  • __DropDown 1
  • __DropDown 2
  • __DropDown 3
  • _ShortCodes
  • _SiteMap
  • _Error Page
  • Documentation
  • _Web Doc
  • _Video Doc
  • Download This Template

Music

Subscribe To

संदेश
Atom
संदेश
सभी टिप्पणियां
Atom
सभी टिप्पणियां

Html code

📅
🕒
मरु दर्पण NEWS
साच्च कधी झुकता नही
होम राष्ट्रीय राजस्थान जोधपुर फलोदी जाम्बा किसान समाचार मौसम समाचार खेल समाचार पंचायतीराज
🔴 BREAKING NEWS ► राजस्थान की बड़ी खबर ► किसान समाचार ► पंचायत समाचार ► मौसम अपडेट ► खेल समाचार ► जाम्बा समाचार ► फलोदी समाचार

ताज़ा समाचार

🔴 LIVE NEWS

राजस्थान लाइव अपडेट | फलोदी समाचार | जाम्बा समाचार | किसान समाचार | मौसम समाचार

🔥 Trending News

राजस्थान की बड़ी खबर
फलोदी जिले की खबर
किसान मित्र समाचार
मौसम अपडेट
पंचायतीराज समाचार

📈 Most Read

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
जाम्बा विशेष रिपोर्ट
खेती-बाड़ी समाचार

▶️ झलको टीवी - Latest Videos

📱 Follow Maru Darpan

WhatsApp Facebook YouTube Telegram Instagram

MARU DARPAN NEWS

साच्च कधी झुकता नही

राष्ट्रीय एवं ग्रामीण समाचार पोर्टल

मुख्य लिंक

होम About Us Contact Us Privacy Policy Disclaimer

संपर्क

सियाराम विश्नोई जाम्बा

📞 9057570813

📞 9462625464

📧 krishakmitrabap@gmail.com

MSME: UDYAM-RJ-22-0001790

© 2026 MARU DARPAN NEWS All Rights Reserved
💬

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
image

Slider

Advertisement

Pics-Art-10-11-02-07-27

Contact List

  • Digital Marketing - Missile Mission
  • V.P.O Jama, Jodhpur, India,
  • WhatsApp: +91 9057570813

Contact


Breaking

Follow us

Your Responsive Ads code (Google Ads)

Subscribe Us

Maru Darpan, India News.

Extra Ads

AD BANNER

top social

  • facebook
  • whatsapp
  • telegram
  • twitter
  • instagram

Best followers

Social Buttons

  • facebook
  • twitter
  • gplus
  • instagram
  • rss

Footer Copyright

| Distributed by Blogger Themes

Translate

Maru Darpan

Related Post Number

Social Media Icons

  • facebook
  • twitter
  • youtube
  • instagram
  • gplus

Follow Us

  • {icon: "facebook", url: "#"}
  • {icon: "twitter", url: "#"}
  • {icon: "youtube", url: "#"}
  • {icon: "instagram", url: "#"}
  • {icon: "rss", url: "#"}

  • {icon: "facebook", url: "#"}
  • {icon: "twitter", url: "#"}
  • {icon: "youtube", url: "#"}
  • {icon: "rss", url: "#"}

Contact Info

The word is derived from the ancient Greek marketing Missile Template is Designed Theme for Giving Enhanced look.

News

Videos

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Disqus Shortname

designcart

कुल पेज दृश्य

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

$ok={Accept !} $days={7}

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Home Style

Mobile Logo

Mobile Logo
image

Sponsor

AD BANNER

Recent News

About Me

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →

No Thumbnail

No Thumbnail

Connect With us

34.2k likes

Like

28.6k followers

Follow

8.6k subscribers

Subscribe

17.3k followers

+1

Comments

ad banner

Social Plugin

  • facebook
  • x-twitter
  • instagram
  • youtube
  • skype
  • vk
  • instagram
  • youtube
  • whatsapp
  • skype

Subscribe Us

Most Popular

  • भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड
    भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन: इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरे में भारत का क्लासिक, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड जिम...
  • झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, सेटअप देखकर पुलिस के उड़े होश
    आईएएस अवि प्रसाद ने डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी  ( खबर 2 नम्बर पर पूरी खबर देखें )  झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्ट...
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
    रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना  1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
  • कुरुक्षेत्र में पत्नी की हत्या - हरियाणा न्यूज हेडलाइन दिनभर की खबरें
    Maru Darpan ( India News) हरियाणा न्यूज हेडलाइन दिनभर की खबरें कुरुक्षेत्र में पत्नी की हत्या के बाद पति का सुसाइड:पहले बेल्ट से पत्नी का गल...
  • परिवार इसे आत्महत्या मान रहा है लेकिन मायके वाले इसे हत्या मान रहे है।
    परिवार इसे आत्महत्या मान रहा है लेकिन मायके वाले इसे हत्या मान रहे है। इस घटना ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए है, क्योंकि महिला की बॉडी सीढ़ियों ...
  • बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।
    Maru Darpan ( India News) बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।  बैंगलूरू में धार्मिक जुलूस पर पथ...
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने की मुलाकात
     मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने की मुलाकात   खेजड़ी संरक्षण के कानून की घोषणा के लिए जताया आभार ए...
  • 1. कृषि विभाग के आत्मा योजना से बङी खबर . 2.नाबालिग से दो दिन में दो बार रेप और गैंगरेप सहेली घुमाने के बहाने नर्मदापुरम के जंगल में ले गई
    बीकानेर पंचायत समिति क्षेत्र के कालासर गांव में मंगलवार रात करीब 387 खेजड़ी के पेड़ काट दिए गए।  ACB ने PHED के अधीक्षण अभियंता को घूस में आ...
  • ट्रम्प ने दुनियाभर के देशों को धमकी दी, ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध किया तो टैरिफ लगाएंगे; कनाडाई PM बोले- हर हाल में ग्रीनलैंड के साथ
    Maru Darpan ( India News) मतदाता सूची या मनमानी? जयपुर से सामने आई डराने वाली सच्चाई जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र से एक वीडियो ने सियासी...
  • महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन: विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसा, महाराष्ट्र में तीन दिन शोक
       देश राज्यों से बङी व दुखद खबर   महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन: विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; बारामती में लैं...

Facebook

About Us

About Us
Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Footer Social Widget

  • facebook
  • x-twitter
  • skype
  • instagram
  • youtube
  • linkedin

Popular Posts

  • बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
  • देश राज्यों से बड़ी खबरें

Contact form

नाम

ईमेल *

संदेश *

Footer Menu Widget

  • Home
  • About
  • Contact Us
  • reddit
  • pinterest
  • vk
  • instagram
  • youtube

Popular Posts

  • भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड
    भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन: इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरे में भारत का क्लासिक, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड जिम...
  • झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, सेटअप देखकर पुलिस के उड़े होश
    आईएएस अवि प्रसाद ने डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी  ( खबर 2 नम्बर पर पूरी खबर देखें )  झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्ट...
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
    रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना  1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
चित्र विंडो थीम. Blogger द्वारा संचालित.