लोहावट (जोधपुर), 28 जुलाई।
जम्भेश्वर नगर, लोहावट में सोमवार देर रात एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई
Big Breaking News
राजस्थान पशुपालन विभाग के कर्मचारियों को बड़ी सौगात!
राजस्थान सरकार ने पशुपालन विभाग के जलदारी, सफाईकर्ता और गड़रिया पदों का नाम बदलकर 'पशु परिचर (Animal Attendant)' कर दिया है, साथ ही इन कर्मचारियों का वेतन स्तर L-1 से बढ़ाकर L-2 कर दिया गया है, संशोधित लाभ 1 सितंबर 2024 से प्रभावी होंगे, सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
जयपुर: से बड़ी खबर राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने की प्रेस वार्ता
शिक्षा मंत्री ने कहा-'संयुक्त कर्मचारी महासंघ के साथ हुई वार्ता, सकारात्मक रही आज की वार्ता, शिक्षकों का में हमेशा से करता हूं सम्मान, सरकारी स्कूल के शिक्षक कर रहे अच्छा काम, सारी गलतफहमी हो गई है दूर, कोई गतिरोध नहीं था, पहले छात्र हित और उसके बाद शिक्षक हित में होगा काम, संवाद हीनता के चलते विरोध बढ़ा, शिक्षकों ने कहा- '15 अगस्त पहले थर्ड ग्रेड के एक दौर का होगा तबादला'
नई दिल्ली: श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
नई दिल्ली: टीम इंडिया का फोकस अब सीमित ओवरों के क्रिकेट से हटकर टेस्ट क्रिकेट पर है. श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा. चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर और उनकी टीम खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म, फिटनेस और श्रीलंका की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अंतिम स्क्वाड तैयार करेगी. इस चयन बैठक में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
जडेजा की वापसी से मिलेगी मजबूती:
भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी खबर रविंद्र जडेजा की वापसी हो सकती है. टेनिस एल्बो की चोट से उबरने के बाद वह चयन के लिए उपलब्ध हैं. जडेजा की मौजूदगी से टीम का बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी विभाग दोनों मजबूत होंगे. श्रीलंका की स्पिन मददगार पिचों पर उनका अनुभव भारत के लिए अहम साबित हो सकता है.
बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं:
ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल संभाल सकते हैं. कप्तान शुभमन गिल मध्यक्रम की कमान संभालेंगे. साई सुदर्शन की फिटनेस फिलहाल चयनकर्ताओं के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. अगर वह पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है. सरफराज खान भी स्क्वाड में अपनी जगह बनाए रख सकते हैं. ऋषभ पंत टेस्ट टीम के पहले विकेटकीपर बने रहेंगे. वहीं ध्रुव जुरेल को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर शामिल किए जाने की संभावना है. जुरेल ने हाल के महीनों में अपने प्रदर्शन से टीम प्रबंधन का भरोसा जीता है.
स्पिन विभाग में बढ़ेगा विकल्पों का दायरा:
श्रीलंका में स्पिन गेंदबाज हमेशा अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे में रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के साथ अतिरिक्त स्पिनर को भी मौका मिल सकता है. सरांश जैन ने श्रीलंका ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावित किया है. वहीं मानव सुथार भी टीम में अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं. तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने भी हालिया प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
फिटनेस बनी चयनकर्ताओं की सबसे बड़ी चुनौती:
भारतीय टीम के कई अहम खिलाड़ी फिलहाल मेडिकल निगरानी में हैं. जसप्रीत बुमराह के घुटने की चोट पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनकी उपलब्धता फिटनेस रिपोर्ट के बाद ही तय होगी. वॉशिंगटन सुंदर भी हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं और पहले टेस्ट में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है. वहीं हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी चोट के कारण चयन की दौड़ से बाहर हैं. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए काफी अहम है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका में जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. ऐसे में चयनकर्ताओं का हर फैसला आगामी टेस्ट अभियान की दिशा तय कर सकता है.
सीकर ब्रेकिंग।
दांतारामगढ़ में युवक बनवारीलाल मीणा की मारपीट के बाद हुई मौत का मामला
परिजनों ने करीब 15 लोगों के खिलाफ दर्ज करवाया हत्या का नामजद मुकदमा_
सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी
मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण का एसके अस्पताल की मोर्चरी के बाहर दूसरे दिन भी दे रहे हैं धरना
पीड़ित के भाई सोहनलाल बोले 15 नामजद आरोपियों में से सिर्फ पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
पीड़ित परिवार का आरोप अभी तक मामले में वार्ता के लिए नहीं आए डिप्टी के अलावा कोई भी प्रशासनिक अधिकारी
सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार को उचित मुआवजा देने पर ही धरना समाप्त कर करवाया जाएगा शव का पोस्टमार्टम
सीकर के एसके अस्पताल की मोर्चरी पर धरने पर पहुंची दांतारामगढ़ पुलिस उपाधीक्षक कैलाश कंवर, एतिहात के तौर पर लगाए गए हैं पुलिस के जवान।
दांतारामगढ़ के पचार गांव के निवासी बनवारी लाल मीणा की किशनगढ़ रेनवाल से वापस अपने गांव लौटते समय रास्ते में कुछ लोगों ने की थी मारपीट
मारपीट के बाद बनवारी लाल को शिकार किया गया था रैफर, रास्ते में युवक बनवारी लाल की हो गई थी मौत
परिजनों ने दांतारामगढ़ पुलिस थाने में दर्ज करवाया अपहरण कर मारपीट कर हत्या करने का मामला
मृतक बनवारी लाल भी पहले रह चुका है हिस्ट्रीशीटर, कई मामले हैं दर्ज।













