आईएएस अवि प्रसाद ने डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी ( खबर 2 नम्बर पर पूरी खबर देखें )
झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, सेटअप देखकर पुलिस के उड़े होशजयपुर: प्रतापगढ़ जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किलो 897 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) बरामद की है। खेत में बनी एक झोपड़ी में एमडी बनाने और सुखाने का मिनी फैक्टरी सेटअप संचालित किया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जब्त एमडी की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान एक लोडेड पिस्टल मय 5 जिंदा कारतूस, एमडी बनाने में प्रयुक्त उपकरण, एक मोटरसाइकिल और एक कार भी जब्त की गई है।
ऐसे हुआ खुलासा:
13 फरवरी को थाना हथुनिया पुलिस गश्त पर थी। असावता से कुलथाना जाने वाले मार्ग पर, असावता गांव से करीब डेढ़-दो किलोमीटर दूर सड़क से लगभग 150 मीटर अंदर खेत में एक मोटरसाइकिल और एक कार खड़ी दिखाई दी। पास ही सीमेंट की चादरों से बनी झोपड़ी में लाइट जलती नजर आई। संदिग्ध गतिविधि की आशंका पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। मौके पर 4 व्यक्ति थे, जिनमें से दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि 2 को मौके पर पकड़ लिया गया।
एमपी के आईएएस ने डिप्टी सेक्रेटरी से रचाई तीसरी शादी, दो पत्नियां हैं कलेक्टर
आईएएस अवि प्रसाद ने डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी
एमपी कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद यूं तो अपनी प्रशासनिक दक्षता और रचनात्मक कार्यों के लिए जाने जाते हैं पर इन दिनों वे अलग वजह से सुर्खियों में हैं। वेलेंटाइन डे से ठीक 3 दिन पहले उन्होंने शादी की। आईएएस अवि प्रसाद ने 2017 बैच की आईएएस प्रदेश की डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता से विवाह किया। खास बात यह है कि आइएएस अवि प्रसाद की यह तीसरी शादी है। उनकी पूर्व की दोनों पत्नियां भी आईएएस अधिकारी हैं और कलेक्टर का दायित्व संभाल रहीं हैं।
आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद प्रदेश के कई जिलों में जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर रह चुके हैं। वर्तमान में वे मध्यप्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में पदस्थ हैं।
देश राज्यों से बड़ी खबरें.
1. महादेव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें', महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं
2. फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का तीन दिवसीय भारत दौरा: PM मोदी से होगी मुलाकात, AI-इनोवेशन पर होंगे अहम समझौते
3. बांग्लादेश- 17 को रहमान का शपथ समारोह, मोदी को न्योता, इसी दिन PM की मुंबई में फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात, ढाका जाने की संभावना कम
4. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर बहस और वोटिंग 9 मार्च को होगी- किरेन रिजिजू
5. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत को एक बेहद सफल उभरती अर्थव्यवस्था बताया है। इसी के साथ उन्होंने आगामी एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत को सबसे उपयुक्त स्थान बताया है
6. महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बोले- टीपू सुल्तान शिवाजी महाराज के बराबर, BJP बोली- सपकाल पागल हो चुके हैं; पुणे में पूर्व विधायक के पोस्टर जलाए, FIR
7. महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की खुफिया जानकारी के मद्देनजर दो जिलों में ताबड़तोड़ तलाशी अभियान चलाया। एटीएस ने यवतमाल और अहिल्यानगर जिलों के 21 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
8. बंगलूरू के बाहरी इलाके नेलमंगला के पास शनिवार आधी रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक कार और कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई,हादसे में जान गवाने वाले सभी युवकों की उम्र 17 से 22 साल के बीच थी। ये सभी डोड्डाबल्लापुरा के रहने वाले दोस्त थे
9. आंध्र के अमरावती में बनेगी देश की पहली AI यूनिवर्सिटी, 19 फरवरी को रखी जाएगी आधारशिला; 2029 से एडमिशन शुरू होंगे, 8वीं से मिलेगा प्रवेश
10. महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिवालयों में दर्शन-पूजन, उज्जैन में महाकाल पहने 11 फुट का सेहरा; काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर 5km लंबी लाइन
11. 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, महाशिवरात्रि पर उखीमठ में तिथि घोषित, 2025 के मुकाबले 10 दिन पहले शुरू होगी यात्रा
12. 'यह जय शाह बनाम पाकिस्तान मैच...', PAK के साथ T20 मैच पर भड़का विपक्ष, मोदी सरकार को सुनाई खरी-खोटी
13. ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में लौटे FPIs, एक साल में 19 अरब डॉलर की बिकवाली के बाद फरवरी के 15 दिन में डाले फिर से भरपूर रुपये
14. वर्ल्डकप में IND-PAK मैच-पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया, बारिश भी बिगाड़ सकती है खेल, कोलंबो में 50% बारिश के आसार
15. वेस्टइंडीज लगातार तीसरी जीत के साथ सुपर-8 में, नेपाल को 9 विकेट से हराया; होप का अर्धशतक, होल्डर ने 4 विकेट लिए
16. टी-20 वर्ल्डकप-USA ने नामीबिया को 200 रन का टारगेट दिया, मोनांक पटेल-संजय कृष्णमूर्ति की फिफ्टी, इरास्मस और माईबर्ग को 2-2 विकेट
17. अमेरिका से परमाणु समझौते पर बातचीत के लिए ईरान तैयार, उप विदेश मंत्री बोले- ट्रम्प प्रतिबंध हटाएं तो डील संभव; बैलिस्टिक मिसाइल प्रोजेक्ट पर विवाद अटका
18. पाकिस्तान की इंटरनेशनल फजीहत, जर्मनी में आसिम मुनीर से मांगा पहचान पत्र; कार्यक्रम से पहले रोका
CI ज्योति नायक की मौत मामले में आया नया मोड़, FSL रिपोर्ट और मोबाइल कॉल डिटेल से खुल सकता राज
दुर्गा मंदिर एरिया में 10 फरवरी की रात हुई सड़क दुर्घटना में सीआई ज्योति नायक की मौत के मामले में पुलिस अब इसे केवल हादसा नहीं मान रही, बल्कि साजिश की संभावना पर भी जांच कर रही है।_
श्रीगंगानगर। दुर्गा मंदिर एरिया में 10 फरवरी की रात हुई सड़क दुर्घटना में सीआई ज्योति नायक की मौत के मामले में पुलिस अब इसे केवल हादसा नहीं मान रही, बल्कि साजिश की संभावना पर भी जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना स्थल से एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए थे, जिनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई। हादसा करने वाली कार के चालक नितेश कुमार और मालिक अजय के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। महिला थाना की सूचना पर नितेश कुमार के खिलाफ एफआइआर दर्ज हो चुकी है। प्रकरण की जांच सीआई पृथ्वीपाल सिंह कर रहे हैं।
कार चालक की तस्वीर अस्पष्ट
खाजूवाला क्षेत्र चक 4 केजेडी निवासी नितेश कुमार को जिला अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि नींद नहीं आने पर कार लेकर कोडा चौक जा रहा था। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कार किसके कहने पर और कहां जा रही थी? अभी तक कार चालक की पूरी कहानी स्पष्ट नहीं हो सकी है और उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस अब कार चालक के मोबाइल कॉल, अन्य संदिग्धों की कॉल डिटेल और मौके से जुटाए गए साक्ष्यों की जांच में जुटी है। अगले चौबीस घंटे में मोबाइल कंपनी से डिटेल मिलने की उम्मीद है, जो हादसे के वास्तविक पहलुओं को उजागर कर सकती है।
TOP 16 BREAKING NEWS
1. T-20 वर्ल्डकप: भारत-PAK महामुकाबले पर फिर सकता है पानी! कोलंबो में हो रही बारिश; कल भी इंद्रदेव रहेंगे मेहरबान।
2.'सनातनी भाई-बहनों के प्यार और वोट से संभव हुई मेरी जीत, आप निडर होकर पूजा-पाठ करें', बांग्लादेश में BNP के 2 सांसदों ने दिया भरोसा।
2A. 'बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना का प्रत्यार्पण कर सकता है भारत', तारिक रहमान के करीबी मिर्जा फखरुल इस्लाम ने जताई उम्मीद।
3. DA मामले में बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और वित्त सचिव प्रभात मिश्रा को कोर्ट की अवमानना का मिला नोटिस।
4. गुजरात के रेस्टोरेंट में पूर्व बर्दवान की कालना निवासी 38 वर्षीय महिला श्रमिक का लटकता शव बरामद, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप।
5. पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक बारासात TMC जिला चुनाव कोर कमेटी का संयुक्त संयोजक नियुक्त, बहरमपुर और जंगीपुर कोर कमिटियों का भी ऐलान।
6. सिलीगुड़ी: पैरामेडिकल प्रशिक्षण के नाम पर खोली गई फर्जी कंपनी, लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, मचा हंगामा।
7. मां की आंख दान करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता को जेल भेजा गया, विवाद के बीच कृष्णानगर के SP अमरनाथ का जलपाईगुड़ी तबादला, नए SP नियुक्त हुए वाई रघुवंशी।
8. अलीपुरद्वार में 3 दिन से लापता होटल कर्मचारी का लटकता शव होटल से ही बरामद, आक्रोशित लोगों ने की आगजनी-तोड़फोड़।
9. महाराष्ट्र: छत्रपति संभाजी नगर में BJP विधायक के ऑफिस में मिला लावारिस बैग, खोलकर देखा तो रखे थे हथियार; पहले भी मिल चुकी है धमकी।
10.'राहुल गांधी चलाते हैं झूठ की फैक्ट्री', India-US ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस पर भड़के अमित शाह।
11. जयपुर में 16 फरवरी से बंद रहेंगी शराब की दुकानें, विक्रेताओं ने किया हड़ताल का ऐलान।
12. RJD ने रांची मेयर चुनाव में सुजाता कच्छप को दिया समर्थन, कांग्रेस से बनाई दूरी; सियासी हलचल तेज।
13. जोधपुर: साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा, साजिश या जहर नहीं, अस्थमा व कार्डियक अरेस्ट से हुई थी मृत्यु।
14. यूपी: महोबा में मिडडे मील पर बड़ा सवाल: 10 लीटर पानी में मिलाया आधा लीटर दूध, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप।
15. राष्ट्रपति पुतिन के कट्टर विरोधी नवलनी को दिया गया था मेंढक का जहर, 5 देशों का रूस पर बड़ा आरोप।
16. सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका ने बरपाया कहर; 30 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना।



0 टिप्पणियाँ