लोहावट (जोधपुर), 28 जुलाई।
जम्भेश्वर नगर, लोहावट में सोमवार देर रात एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई
Big Breaking News
राजस्थान पशुपालन विभाग के कर्मचारियों को बड़ी सौगात!
राजस्थान सरकार ने पशुपालन विभाग के जलदारी, सफाईकर्ता और गड़रिया पदों का नाम बदलकर 'पशु परिचर (Animal Attendant)' कर दिया है, साथ ही इन कर्मचारियों का वेतन स्तर L-1 से बढ़ाकर L-2 कर दिया गया है, संशोधित लाभ 1 सितंबर 2024 से प्रभावी होंगे, सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
जयपुर: से बड़ी खबर राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने की प्रेस वार्ता
शिक्षा मंत्री ने कहा-'संयुक्त कर्मचारी महासंघ के साथ हुई वार्ता, सकारात्मक रही आज की वार्ता, शिक्षकों का में हमेशा से करता हूं सम्मान, सरकारी स्कूल के शिक्षक कर रहे अच्छा काम, सारी गलतफहमी हो गई है दूर, कोई गतिरोध नहीं था, पहले छात्र हित और उसके बाद शिक्षक हित में होगा काम, संवाद हीनता के चलते विरोध बढ़ा, शिक्षकों ने कहा- '15 अगस्त पहले थर्ड ग्रेड के एक दौर का होगा तबादला'
नई दिल्ली: श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
नई दिल्ली: टीम इंडिया का फोकस अब सीमित ओवरों के क्रिकेट से हटकर टेस्ट क्रिकेट पर है. श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा. चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर और उनकी टीम खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म, फिटनेस और श्रीलंका की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अंतिम स्क्वाड तैयार करेगी. इस चयन बैठक में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
जडेजा की वापसी से मिलेगी मजबूती:
भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी खबर रविंद्र जडेजा की वापसी हो सकती है. टेनिस एल्बो की चोट से उबरने के बाद वह चयन के लिए उपलब्ध हैं. जडेजा की मौजूदगी से टीम का बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी विभाग दोनों मजबूत होंगे. श्रीलंका की स्पिन मददगार पिचों पर उनका अनुभव भारत के लिए अहम साबित हो सकता है.
बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं:
ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल संभाल सकते हैं. कप्तान शुभमन गिल मध्यक्रम की कमान संभालेंगे. साई सुदर्शन की फिटनेस फिलहाल चयनकर्ताओं के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. अगर वह पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है. सरफराज खान भी स्क्वाड में अपनी जगह बनाए रख सकते हैं. ऋषभ पंत टेस्ट टीम के पहले विकेटकीपर बने रहेंगे. वहीं ध्रुव जुरेल को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर शामिल किए जाने की संभावना है. जुरेल ने हाल के महीनों में अपने प्रदर्शन से टीम प्रबंधन का भरोसा जीता है.
स्पिन विभाग में बढ़ेगा विकल्पों का दायरा:
श्रीलंका में स्पिन गेंदबाज हमेशा अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे में रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के साथ अतिरिक्त स्पिनर को भी मौका मिल सकता है. सरांश जैन ने श्रीलंका ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावित किया है. वहीं मानव सुथार भी टीम में अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं. तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने भी हालिया प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
फिटनेस बनी चयनकर्ताओं की सबसे बड़ी चुनौती:
भारतीय टीम के कई अहम खिलाड़ी फिलहाल मेडिकल निगरानी में हैं. जसप्रीत बुमराह के घुटने की चोट पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनकी उपलब्धता फिटनेस रिपोर्ट के बाद ही तय होगी. वॉशिंगटन सुंदर भी हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं और पहले टेस्ट में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है. वहीं हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी चोट के कारण चयन की दौड़ से बाहर हैं. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए काफी अहम है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका में जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. ऐसे में चयनकर्ताओं का हर फैसला आगामी टेस्ट अभियान की दिशा तय कर सकता है.
सीकर ब्रेकिंग।
दांतारामगढ़ में युवक बनवारीलाल मीणा की मारपीट के बाद हुई मौत का मामला
परिजनों ने करीब 15 लोगों के खिलाफ दर्ज करवाया हत्या का नामजद मुकदमा_
सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी
मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण का एसके अस्पताल की मोर्चरी के बाहर दूसरे दिन भी दे रहे हैं धरना
पीड़ित के भाई सोहनलाल बोले 15 नामजद आरोपियों में से सिर्फ पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
पीड़ित परिवार का आरोप अभी तक मामले में वार्ता के लिए नहीं आए डिप्टी के अलावा कोई भी प्रशासनिक अधिकारी
सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार को उचित मुआवजा देने पर ही धरना समाप्त कर करवाया जाएगा शव का पोस्टमार्टम
सीकर के एसके अस्पताल की मोर्चरी पर धरने पर पहुंची दांतारामगढ़ पुलिस उपाधीक्षक कैलाश कंवर, एतिहात के तौर पर लगाए गए हैं पुलिस के जवान।
दांतारामगढ़ के पचार गांव के निवासी बनवारी लाल मीणा की किशनगढ़ रेनवाल से वापस अपने गांव लौटते समय रास्ते में कुछ लोगों ने की थी मारपीट
मारपीट के बाद बनवारी लाल को शिकार किया गया था रैफर, रास्ते में युवक बनवारी लाल की हो गई थी मौत
परिजनों ने दांतारामगढ़ पुलिस थाने में दर्ज करवाया अपहरण कर मारपीट कर हत्या करने का मामला
मृतक बनवारी लाल भी पहले रह चुका है हिस्ट्रीशीटर, कई मामले हैं दर्ज।
महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन: विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसा, महाराष्ट्र में तीन दिन शोक
देश राज्यों से बङी व दुखद खबर
महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन: विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसा, महाराष्ट्र में तीन दिन शोक
अजित पवार को चाचा शरद पवार सियासत में लाए, बारामती में अजेय रहे,1991 से कभी भी चुनाव नहीं हारे,रिकॉर्ड छह बार महाराष्ट्र के डिप्टी CM बने
अजित पवार के निधन पर राज्य में शोक की लहर, नेता के अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल के बाहर भारी भीड़
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर भावुक पोस्ट में लिखा, 'बारामती, महाराष्ट्र में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजन खो दिए। मैं इस क्षण में शोकग्रस्त परिवारों के लिए शक्ति और साहस की प्रार्थना करता हूं
अजित पवार के निधन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पोस्ट करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, 'दादा चले गए! एक जमीन से जुड़े नेता, मेरे दोस्त और साथी, अजित दादा की प्लेन क्रैश में मौत बहुत दिल दहला देने वाली है। यह दिल तोड़ने वाला है। मेरा दिल सुन्न है। अपनी भावना बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।
1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अजित पवार जी का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है।
2. पीएम मोदी ने लिखा, 'अजित पवार जी लोगों के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत संबंध था। उन्हें महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में मेहनती और समर्पित व्यक्ति के रूप में व्यापक सम्मान मिला। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब व वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी उल्लेखनीय था। उनका आकस्मिक निधन बेहद स्तब्ध करने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति।
3. अजित पवार का सियासी सफर: महाराष्ट्र का वो नेता जो छह बार डिप्टी तो बना लेकिन CM न बन पाया, 20 साल की उम्र में ले ली थी राजनीति में एंट्री
4. अजित पवार के प्लेन क्रैश का CCTV फुटेज आया सामने, जमीन से टकराने के बाद आग के गोले में बदल गया विमान,
5. शोक में महाराष्ट्र, बारामती अस्पताल के बाहर समर्थकों का हुजूम; रोने लगे NCP नेता और कार्यकर्ता
6. अजित अनंतराव पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हुआ। वह एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बड़े भाई अनंतराव पवार के बेटे हैं। उनके पिता वी. शांताराम के राजकमल स्टूडियो में काम करते थे। अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार के राजनीतिक नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में प्रवेश किया। जनता और समर्थकों के बीच वह ‘दादा’ के नाम से लोकप्रिय हैं
7. संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण, VB- जी राम जी कानून का जिक्र करते ही विपक्ष का हंगामा, कानून वापस लो के नारे लगे
8. संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने देश की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा, "संसद के इस सत्र को संबोधित करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। पिछला वर्ष भारत की तीव्र प्रगति और विरासत के उत्सव के रूप में यादगार रहा। पूरे देश में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है।
9. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "देश ने श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाया। वहीं, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही आदिवासी समुदाय के प्रति उनके योगदान को याद किया। सरदार पटेल की 150वीं जयंती से संबंधित कार्यक्रमों ने 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को और मजबूत किया।
10. अर्थव्यवस्था-रोजगार पर फोकस और पूर्वी भारत के विकास पर जोर... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संसद में संबोधन
11. संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण, 45 मिनट स्पीच दी, VB- जी राम जी कानून का जिक्र करते ही विपक्ष का हंगामा, कानून वापस लो के नारे लगे
12. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दुखी मन से छोड़ा माघ मेला, बोले- ऐसी कभी कल्पना नहीं की थी
13. अमेरिकी अधिकारी बोले-EU से डील का भारत को ज्यादा फायदा, FTA भारत की तरफ झुका, यूरोप के बाजार तक पहुंच मिलेगी
14. IND vs NZ चौथा टी-20 आज, भारत ने विशाखापट्टनम में 4 में से 3 मुकाबले जीते, बुमराह को आराम मिल सकता है
15. बढ़त के साथ कारोबार कर रहा भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर, सोना चांदी में जबरदस्त उछाल
प्लेन क्रेश का जीरो ग्राऊण्ड से विडियो लिया गया
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम दादा अजीत पंवार का आज शुबह प्लेन क्रेश में डिप्टी सीएम सहित छ: जनों की दुर्घटना के वक्त दुखद मौत हो गई.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम दादा अजीत पंवार का आज शुबह प्लेन क्रेश में डिप्टी सीएम सहित छ: जनों की दुर्घटना के वक्त दुखद मौत हो गई.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के साथ विमान में मौजूद लोगों की सूची इस प्रकार है 28-01-2026
◆अजीत पवार उपमुख्यमंत्री
◆ कैप्टन सुमित कपूर
◆ पायलट-इन-कमांड
◆ कैप्टन शांभवी पाठक सह-पायलट
◆ विदिप जाधव पीए
◆ पिंकी माली पीए
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भीषण हादसा, CRPF जवान समेत चार की मौत, जांच में जुटी पुलिस
उधमपुर (जम्मू-कश्मीर): जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, मृतकों में CRPF का एक जवान भी है. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के खैरी इलाके में यह हादसा हुआ, जब बस और पिकअप वाहन में टक्कर हो गई.
जानकारी के मुताबिक, डोडा से जम्मू की ओर जा रही एक बस की टक्कर एक टाटा पिकअप वाहन और एक मोटरसाइकिल से हो गई. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव और राहत अभियान शुरू किया.
सीआरपीएफ 137 बटालियन के सेकंड इन कमांड करतार सिंह ने बताया, "श्रीनगर की तरफ माइलस्टोन 68 पर एक हादसा हुआ है. एक बस और पिकअप ट्रक में टक्कर हो गई, जिसमें CRPF की 52 बटालियन के एक जवान समेत 4 लोगों की मौत हो गई है... दुर्घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है... पुलिस मौके पर मौजूद है. शवों को निकालकर हॉस्पिटल भेज दिया गया है."पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।।
बीकानेर में सवारियों से भरी स्लीपर बस में लगी आगः ट्रक से टकराने के बाद खड़े ट्रेलर में घुसी, यात्री इमरजेंसी गेट से निकले
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जयपुर से बीकानेर जा रही एक स्लीपर बस नेशनल हाईवे पर चारे से भरे ट्रेलर से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लग गई। बस के यात्री इमरजेंसी गेट से सुरक्षित बाहर निकल गए।
हादसा सुबह करीब 5:15 बजे श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर निकलते ही करीब एक से दो किलोमीटर आगे सेसोमू स्कूल के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर अपने आगे चल रहे एक ट्रक से टकराकर हाईवे पर ही रुक गया था। इसी दौरान पीछे से आ रही मिलन ट्रेवल्स की स्लीपर बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई।
*टक्कर के बाद बस में लगी आग, ऑटो लॉक हुई बस*
हादसे के तुरंत बाद बस में आग लग गई और बस का ऑटो लॉक सिस्टम सक्रिय हो गया, जिससे सवारियां अंदर फंस गईं। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को भांपते हुए पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बस के पीछे बने आपातकालीन द्वार को खोलकर यात्रियों को नीचे उतारा गया।
नाइट ड्यूटी ऑफिसर हेड कॉन्स्टेबल बलवीर सिंह काजला ने बताया- बस में आपातकालीन द्वार नहीं होता, तो यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। आग लगने के बाद बस से बाहर निकलने का कोई अन्य रास्ता नहीं बचा था।
*दो घंटे तक बंद रहा हाईवे, बस और ट्रेलर जलकर खाक*
हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बंद कर दिया गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान स्लीपर बस, उसमें रखा यात्रियों का सारा सामान और चारे से भरा ट्रेलर पूरी तरह जलकर राख हो गया। यात्रियों का लाखों रुपए का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
*बस ड्राइवर घायल, बीकानेर रेफर*
हादसे में बस चालक को चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया। अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
अमरीका में बर्फीले तूफान से 30 मौतें, हिम भूकंप से भारी तबाही; 20 इंच तक बर्फ जमी, स्कूल-हाईवे बंद
अमरीका में इन दिनों आइसक्वेक यानी हिम भूकंप बफआने से भारी तबाही मच गई है। अमरीका के पूर्वोत्तर भाग में बर्फीले तूफान के कारण कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। तूफान के आखिरी चरण के असर से और बर्फबारी हुई और दक्षिण के कुछ हिस्सों में जमा देने वाली बारिश से परेशानी बनी हुई है और लाखों लोग बिजली के बिना ठंड में ठिठुरते को मजबूर हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 राज्यों और राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एमर्जेंसी घोषित कर रखी है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक, तूफान लगभग 3,220 किलोमीटर के एरिया में फैला है।
देश के कई इलाके में 12 से 20 इंच तक बर्फ जम जाने के कारण सडक़ यातायात बाधित हुआ, उड़ानें रद्द हुईं और स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गईं। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि पिट्सबर्ग के उत्तरी इलाकों में 20 इंच तक बर्फ पड़ी और तापमान शून्य से 31 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश में सोमवार दोपहर तक 7,50,000 से अधिक जगहों पर बिजली गुल रही। देशभर में 8,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं।।।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भीषण हादसा, CRPF जवान समेत चार की मौत, जांच में जुटी पुलिस
उधमपुर (जम्मू-कश्मीर): जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, मृतकों में CRPF का एक जवान भी है. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के खैरी इलाके में यह हादसा हुआ, जब बस और पिकअप वाहन में टक्कर हो गई.
जानकारी के मुताबिक, डोडा से जम्मू की ओर जा रही एक बस की टक्कर एक टाटा पिकअप वाहन और एक मोटरसाइकिल से हो गई. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव और राहत अभियान शुरू किया.
सीआरपीएफ 137 बटालियन के सेकंड इन कमांड करतार सिंह ने बताया, "श्रीनगर की तरफ माइलस्टोन 68 पर एक हादसा हुआ है. एक बस और पिकअप ट्रक में टक्कर हो गई, जिसमें CRPF की 52 बटालियन के एक जवान समेत 4 लोगों की मौत हो गई है... दुर्घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है... पुलिस मौके पर मौजूद है. शवों को निकालकर हॉस्पिटल भेज दिया गया है."पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।।
सुप्रीम कोर्ट में याचिकाः UGC 2026 नियमों में जातिगत भेदभाव की परिभाषा को दी चुनौती
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के हाल ही में अधिसूचित एक नियम को चुनौती दी गई है. याचिका में दावा किया गया है कि इस नियम में जाति-आधारित भेदभाव की परिभाषा बहुत सीमित है, जिससे कई लोग संस्थागत सुरक्षा के दायरे से बाहर हो गए हैं.
विनीत जिंदल द्वारा दायर इस याचिका में तर्क दिया गया है कि हाल ही में अधिसूचित 'UGC (उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना) नियम, 2026' की धारा 3(c) सबको साथ लेकर चलने वाली नहीं है. याचिका के अनुसार, यह नियम उन छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा करने में विफल है जो आरक्षित श्रेणियों में नहीं आते हैं.
याचिका में कहा गया है कि यह नियम संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और 15(1) (धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव पर रोक) के तहत दिए गए मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है.
याचिका में इस नियम को इस आधार पर चुनौती दी गई है कि इसमें जाति-आधारित भेदभाव को बहुत ही संकुचित तरीके से परिभाषित किया गया है, जिसके तहत केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्यों के खिलाफ होने वाले भेदभाव को ही शामिल किया गया है.
याचिका में कहा गया है कि 'जाति-आधारित भेदभाव' के दायरे को केवल SC, ST और OBC श्रेणियों तक सीमित रखकर, UGC ने 'सामान्य' या अनारक्षित श्रेणियों के उन लोगों को संस्थागत सुरक्षा और शिकायत निवारण के अधिकार से वंचित कर दिया है, जिन्हें अपनी जाति की पहचान के कारण उत्पीड़न या पक्षपात का सामना करना पड़ सकता है.
याचिका के अनुसार, वर्तमान नियम का यह 'वर्गीकृत रूप' सुरक्षा का एक ऐसा पदानुक्रम बनाता है जो असंवैधानिक है. याचिका में शीर्ष अदालत (सुप्रीम कोर्ट) से आग्रह किया गया है कि वह अधिकारियों को इस नियम (3-c) को इसके वर्तमान स्वरूप में लागू करने से रोके. साथ ही, याचिका में यह निर्देश देने की मांग की गई है कि जाति-आधारित भेदभाव को 'जाति-तटस्थ' और संविधान सम्मत तरीके से दोबारा परिभाषित किया जाए.
एक और समाज में समरसता के लिए हिन्दू सम्मेलन हो रहे है, वहीं यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में भेदभाव का बीज बोया जा रहा है।
कमेटी में सामान्य वर्ग के प्रतिनिधित्व के बगैर समानता कैसे होगी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में देशभर में हिंदू सम्मेलन किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों का उद्देश्य समाज में समरसता को बढ़ाना है। जाति के भेदभाव को मिटाने के लिए सभी वर्गों के लोगों को एक जाजम पर बैठा कर भोजन करवाया जा रहा है। जगह जगह सुंदरकांड के पाठ करवा कर सभी वर्गों के लोगों के साथ सनातन को मजबूत किया जा रह है, लेकिन वहीं यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देशभर की यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में भेदभाव का बीज बोने का काम किया है। यूजीसी ने वर्ष 2012 में नियमों के बदलाव करते हुए आरक्षित वर्ग में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को भी शामिल कर लिया है। यानी अब एससीएसटी वर्ग के विद्यार्थियों की तरह ही ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को भी कानूनी संरक्षण प्राप्त होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए नए नियमों में इक्विटी कमेटी बनाने का प्रावधान किया गया है। इस कमेटी में एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और महिला वर्ग का तो प्रतिनिधित्व अनिवार्य किया गया है, लेकिन सामान्य वर्ग को कमेटी में प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। सवाल उठता है कि सामान्य वर्ग यानी ब्राह्मण, वैश्य, कायस्थ राजपूत आदि के बगैर समानता कैसे हो पाएगी? अच्छा होता कि जब एससी एसटी की तरह ओबीसी को भी कानूनी संरक्षण दिया गया, तब सामान्य वर्ग के हितों का भी ख्याल रखा जाता। पहले के नियमों में प्रावधान था कि यदि उत्पीड़न की शिकायत झूठी पाई गई तो शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। लेकिन यूजीसी ने इस नियम को भी हटा दिया है। यानी एससी एसटी, ओबीसी वर्ग के किसी विद्यार्थी ने शिकायत की तो सामान्य वर्ग के विद्यार्थी के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो जाएगी, लेकिन यदि शिकायत झूठी पाई गई तो शिकायतकर्ता के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होगी। इस नियम का दुष्परिणाम यह होगा कि कुछ विद्यार्थी व्यक्तिगत कारणों से भेदभाव वाली शिकायत करेंगे। हो सकता है कि कुछ मामलों में भेदभाव की बात हो, लेकिन बदलते माहौल में सामान्य वर्ग का कोई भी विद्यार्थी आरक्षित वर्ग के विद्यार्थी के साथ भेदभाव की हिम्मत नहीं जुटा सकता। यूजीसी में बैठे अधिकारी माने या नहीं, लेकिन अब तो आरक्षित और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के बीच वैवाहिक संबंध भी होने लगे हैं जो यह दर्शाता है कि अब जाति का कोई भेद नहीं रहा है। ऐसे बहुत से मामले मिल जाएंगे, जिसमें सामान्य वर्ग के युवक ने आरक्षित वर्ग की युवती के साथ विवाह किया है। जब समाज में ऐसा बदलाव हो रहा है, तब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में भेदभाव के बीज क्यों बोए जा रहे हैं? एससी एसटी की तरह ओबीसी वर्ग को आरक्षित दायरे में शामिल कर भेदभाव को और बढ़ाने का काम किया गया है। देश में ऐसे कई राज्य है, जहां कुछ जातियों को ओबीसी में शामिल नहीं किया गया है, जबकि कुछ राज्यों में ऐसी जातियां ओबीसी में शामिल है, इससे भी विसंगतियां उत्पन्न होगी। सवाल यह भी है कि हर बार सामान्य वर्ग को ही अपराधी क्यों माना जाता है? गंभीर बात तो यह है कि जब पड़ोसी युवक पाकिस्तान और बांग्लादेश में धर्म के आधार पर हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, तब भारत में हिंदुओं के बीच भेदभाव के बीज क्यों बोए जा रहे है? सरकार का मकसद हिंदुओं के बीच भेदभाव को समाप्त करना होना चाहिए, लेकिन यूजीसी के नए नियम से प्रतीत होता है कि सरकार खुद हिंदुओं में भेदभाव वाला काम कर रही है। यदि हिंदुओं में भेदभाव को बढ़ावा मिलता है तो इससे सनातन धर्म कमजोर होगा और जब सनातन कमजोर होगा तो फिर देश भी कमजोर होगा।
🛑श्री अजीत पवार जी जनता के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्ति के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।
:- पीएम नरेन्द्र मोदी
चौथा टी-20-न्यूजीलैंड ने भारत को 216 रन का टारगेट दियाः टिम साइफर्ट की फिफ्टी, अर्शदीप और कुलदीप को 2-2 विकेट
न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज के चौथे मैच में भारत को जीत के लिए 216 रन का टारगेट दिया है। विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।
न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बनाए। टिम साइफर्ट ने 62 रन की पारी खेली। जबकि ओपनर डेवोन कॉन्वे ने 44 रन बनाए। दोनों के बीच 100 रन की ओपनिंग पार्टनरिशप हुई।
विज्ञापन
देशी नस्ल की गाय बिकाऊ हैं गाय का रंग सफेद है तथा बछङा लाल काले रंग का हैं एक टाईम का दुध 4 से 5 लीटर दुध देती हैं प्राईज 20,000 रुपये से ज्यादा नही... पहले आओ पहले पाओ...
सम्पर्क :- सियाराम विश्नोई जाम्बा 9057570813
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
विशिष्ट पोस्ट / मौसम/ मॉनसून के संबंध में
विज्ञापन क्षेत्र
मरु दर्पण डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क पोर्टल पर अपना व्यावसायिक विज्ञापन लाइव चलवाने के लिए तुरंत संपर्क करें: मुख्य संचालक सियाराम विश्नोई जाम्बा - फोन: 9057570813 ●
सबसे कम दरों पर बेहतरीन डिजिटल विज्ञापन रीच प्राप्त करें ●
मरु दर्पण लाइव टीवी एवं खेल डेस्क
क्रिकेट स्कोर विजेट या यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग एम्बेड code यहाँ पेस्ट करें।
Html
प्रोफाइल मीडिया मुख्य बैनर
फलोदी 42°C
एंकर: सियाराम विश्नोई जाम्बा (9057570813)
LIVE ब्रेकिंग न्यूज़
1. मरु दर्पण न्यूज़ पोर्टल पर आपका हार्दिक स्वागत है ●
2. किसान समाचार और सरकारी कृषि योजना के ताज़ा अपडेट देखें ●
3. पश्चिमी राजस्थान पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास लाइव कवरेज ●
4. मौसम विभाग अलर्ट: फलोदी, जाम्बा और जोधपुर क्षेत्र समाचार ●
5. खेल-कूद, क्रिकेट लाइव स्कोर और ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं ●





