Maru Darpan

Hot News, Breaking News, Latest news, kisan news, entertainment news, comedy news, krishi news, national- international news, khabarnama, kisan mitra news, New experience in this blog,Learn from the blog, share knowledge, Will do something new, Farmers friend India, All india farmers friend federation,Blog for Aab Tak Rajasthan & KISAN MITRA INDIA . Regis. :- MSME U. RJ-22-0001790, MSME U. RJ-22-0001230, सम्पादक : सियाराम विश्नोई जाम्बा Editor : Siyaram Bishnoi Jamba

मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021

हेलमेच पहना होता तो बच जाती जान:गलत दिशा से आ रहे ट्रक से टकराया मोटर साइकिल चालक, घटनास्थल पर ही टूटा दम

अब तक राजस्थान
[10/26, 11:27] 

बच्चो की शादी नहीं होती इसलिए चुनाव का बहिष्कार:70 साल में न सड़क बनी और न पीने को पानी, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं



उदयपुर
राजस्थान में होने वाले उपचुनाव जहां एक तरफ सरकार के नेता बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं, वहीं एक गांव ने सभी वादों की पोल खोलकर रख दी है। लोग इतने परेशान हैं कि मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय कर चुके हैं। परेशानी भी ऐसी कि बच्चों की शादी का संकट खड़ा हो गया है।
ये हालात हैं धमानिया ग्राम पंचायत से 3 किलोमीटर दुर बणजारी गांव का है यहां आज भी पक्की सड़क नहीं है। लोगों को करीब 2 किलोमीटर कच्ची और गड्‌ढों वाली सड़क से आना जाना पड़ता है। पीने की पानी की भी कमी है। यहां शादी करने आने वाले लोग मुकर जाते हैं, क्योंकि सड़क खराब है। ऐसी स्थिति में बेटी का रहना भी मुश्किल हो जाएगी
दरअसल, धामनिया और तारावट होते हुए आगे जाने के लिए सड़क पक्की है। मगर इस रोड से 2 किमी अंदर बसे 700 लोगों की आबादी वाले गांव में सड़क कच्ची है। ग्रामीण बताते हैं पिछले 3 दशकों से हर चुनाव हमारे यहां वोट मांगने आने वाले नेताओं से सड़क बनवाने की मांग करते हैं। चुनावी माहौल में नेता उचित आश्वासन दे देते हैं, मगर बाद में गांव की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
गांव के ही रहने वाले पन्नालाल जटिया बताते हैं कि गांव में सड़क नहीं होने से आम दिनों में तो परेशानी कम होती है। बारिश के दिनों में सड़क पर कीचड़ ज्यादा होने से वाहनों का आवागमन बंद हो जाता और पैदल चलना भी बेहद मुश्किल होता है। हालत और ज्यादा खराब हो जाती है, जब मरीजों को अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।
स्थानीय युवा हितेश प्रजापत बताते हैं कि वल्लभनगर में कई प्राइवेट स्कूलों की बस गांव में नहीं आती है, क्योंकि सड़क खस्ताहाल है। सर्दी हो या बारिश बच्चों को दो किलोमीटर का सफर तय कर मुख्य सड़क तक पहुंचना ही पड़ता है। धूल-मिट्टी उड़ने से बुजुर्गों में पैदल चलते वक्त दमा-सांस का खतरा रहता है।
गांव के ही रहने वाले निर्भय सिंह राजपूत बताते हैं कि हर चुनाव के बाद हम अपने आप को ठगा महसूस करते हैं। 70 साल बाद भी हमारे गांव को पक्की सड़क तक नहीं मिली है। हमारे यहां कई बार बच्चों की सगाई करने में भी लोग हिचकिचाते हैं। सगाई के लिए गांव में पहुंचने वाले लोग सड़क के हालात को देखते हुए बेटी देने से मुकर जाते हैं। कहते हैं जिस गांव में सड़क नहीं है तो लोगों का जीवन स्तर कितना अजीब होगा।

'सड़क नहीं तो वोट नहीं' का पोस्टर लेकर खड़े ग्रामीणों के साथ मौजूद जगदीश प्रजापत कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि यहां के ग्रामीण किसी नेता से नहीं मिले। भाजपा हो, कांग्रेस हो या जनता सेना जीते हुए विधायक के पास भी गए। मगर वहां से मिला तो सिर्फ और सिर्फ जल्द इस पर कुछ काम करवाने का आश्वासन। 2013 के बाद रणधीर सिंह भींडर ने जरूर हमारे लिए कई बार लड़ाई लड़ी। सरकार तक बात पहुंचाई।
मुख्य तौर पर इस गांव में 3 जाति निवास करती है। प्रमुख तौर पर जटिया (SC) और राजपूत समुदाय के लोग हैं। इसके अलावा प्रजापत (कुम्हार) और डांगी जाति के लोग भी रहते हैं। गांव के 65% किसान हैं, जो खेती कर अपना गुजारा करते हैं। वहीं 35 % सरकारी कर्मचारी और अन्य व्यापार कर अपना जीवनयापन करते हैं।
गांव में प्राथमिक विद्यालय है, जहां करीब 85 बच्चों का नामांकन है। इसके अलावा बड़ी कक्षाओं के लिए उन्हें पास के तारावट और धमनिया का रुख करना पड़ता है। गांव की महिलाओं का मानना है कि गांव में हर घर के बाहर सड़क नहीं हो, मगर चौराहे तक तो सड़क बनाई जा सकती है। हमारे गांव के स्कूल या बिजली विभाग के ऑफिस में कोई कर्मचारी यहां काम करना पसंद नहीं करता।

जिले के प्रभारी बोले- पक्की सड़क नहीं होना बेहद आश्चर्य का विषय
इस मामले पर ध्यान दिलाए जाने पर उदयपुर जिले के प्रभारी मंत्री प्रतापसिंह कहते हैं कि किसी गांव में मुख्य सड़क का पक्का नहीं होना बेहद आश्चर्य का विषय है। चुनाव के निपटने के बाद प्राथमिकता से इस सड़क को बनवाने की कोशिश रहेगी। जनता को वोट का बहिष्कार नहीं करना चाहिए। लोकतंत्र में एक-एक की भागीदारी है।

अधिकारी बोले- समझाने की कोशिश की थी
उपनिर्वाचन अधिकारी (SDM) श्रवण सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले सड़क की मांग को लेकर मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी थी। इसके बाद स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी ने ग्रामीणों से बातचीत कर समझाइश का प्रयास किया। वैसे हमारे क्षेत्र में लगभग हर गांव में मुख्य सड़क को लेकर ज्यादा दिक्कत नहीं है। बणजारी के मसले पर PWD के संबंधित अधिकारियों को भी कहा है। चुनाव के बाद आचार संहिता हटते ही पक्की सड़क को बनवाने की पूरी कोशिश रहेगी। एक-दो दिनों में खुद अपने स्तर पर गांव में जाकर ग्रामीणों से बातचीत करूंगा। उन्होंने ग्रामीणों से मतदान करने की अपील की है।

विधायक बोले- जमीन को लेकर कंफ्यूजन
वहीं पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर का कहना है कि असल में बनजारी में गांव की आबंटन जमीन को लेकर दशकों से कंफ्यूजन चला आ रहा था। पिछली बार भी विधानसभा में मुद्दा उठाकर चरनोट भूमि को आबादी में बदलवाया। अब आबादी में आने के बाद जल्द सड़क बन सकती है। कहीं प्रशासनिक दिक्कत नहीं आएगी।
इस मामले पर स्थानीय सरपंच समेत कई जिम्मेदारों से बात करने की कोशिश की, मगर वे बोलने से बचते रहे।

[10/26, 11:27] 

हेलमेच पहना होता तो बच जाती जान:गलत दिशा से आ रहे ट्रक से टकराया मोटर साइकिल चालक, घटनास्थल पर ही टूटा दम


जोधपुर
जोधपुर जिले के बालेसर क्षेत्र के कुई इंदा गांव के समीप सोमवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। डेरिया गांव से बालेसर आ रहे युवक की मोटर साइकिल सामने से गलत दिशा से आ रहे पत्थरों से लदे एक ट्रक से जा टकराई। युवक ने सिर पर हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
डेरिया गांव निवासी 32 वर्षीय मुन्नाराम मेघवाल आज सुबह गांव से बालेसर आ रहा था। कुई इंदा के समीप एक पेट्रोल पंप के निकट से गुजरते समय गलत दिशा से आए एक ट्रक ने उसकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। ट्रक से सीधा उसका सिर टकराया और वह वहीं गिर पड़ा। हेलमेट पहना हुआ होता तो संभवतया सिर में गंभीर चोट नहीं लगती। इसके बाद उठ नहीं पाया। उसका वहीं घटना स्थल पर दम टूट गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। उसके परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई।
[10/26, 11:27] 
बाड़मेर
दादर एक्सप्रेस से सूरत से बालोतरा लौट रही दो बहनों के साथ लूट,
समदड़ी स्टेशन पर बदमाशों ने बंधक बना कर सोने के गहने व सामान लुटा,
सोमवार सुबह 6 बजे समदड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचने से 5 मिनट पहले दिया वारदात को अंजाम,
इसी ट्रेन में 15 मिनट पहले भाजपा नेता से भी की थी लूट की कोशिश,
बदमाशो ने 10 तोला सोना,3 घड़ी,3 हैंडल पर्स व 1 डायमंड का मंगलसूत्र लुटा,
बालोतरा निवासी प्रिंयका ने समदड़ी रेलवे स्टेशन में करवाया मामला दर्ज
[10/26, 11:27]  

उदयपुर में ट्रक की टक्कर से दो की मौत:नई बाइक पर दोस्त के साथ नंबर प्लेट लगवाने गया था युवक, लौटते वक्त हुआ हादसा


उदयपुर
उदयपुर जिले के खेरवाड़ा उपखंड इलाके में सोमवार शाम ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक ने मौके पर, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पहाड़ क्षेत्र के रहने वाले मनोज मीणा ने कुछ दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी। वह अपने दोस्त के साथ नंबर प्लेट लगवाने गया था। वापस अपने गांव आ रहा था। इसी दौरान गोदावरी मार्ग पर सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी।
मनोज के सिर में चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। दोस्त जयेश गंभीर रूप से घायल हो गया। खेरवाडा पुलिस ने जयेश को खेरवाड़ा सीएचसी भेजा। स्थिति गंभीर होने पर उसे को डूंगरपुर रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान जयेश ने भी दम तोड़ दिया।
इधर, मनोज के परिजन देर शाम तक घटना स्थल पर डटे रहे और ट्रक को घटनास्थल से ले जाने नहीं दे रहे थे। वहीं पुलिस के समझाने के बाद मृतक के परिजन घटनास्थल से हटे और खेरवाड़ा थाने में रिपोर्ट सौंपी। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा। शवों को खेरवाड़ा मोर्चरी में रखवाया है।

मंगलवार- 26- ऑक्टुबर

👉सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें👈

*1* कश्मीर के डल झील पर अमित शाह ने देखा मनमोहक नज़ारा, CRPF जवानों के साथ किया डिनर
*2* सीआरपीएफ कैंप पहुंचे अमित शाह: जवानों से कहा- आपका और आपके परिवार का ध्यान रखना सरकार का दायित्व 

*3* नितिन गडकरी ने कहा- सरकार में बड़े स्तर पर होता है ईगो, उन्हें लगता है कि,सरकारी प्रोजेक्ट में देरी होने के पीछे वजह यह है कि समय पर फैसले नहीं लिए जाते.
*4* देश के किसानों को नहीं मिल रही MSP! कांग्रेस ने केंद्र को घेरते हुए कहा- सरकारी एजेंसी ‘एगमार्कनेट’ ने किया स्वीकार.
*5* बिजली मंत्री बोले: देश में बिजली का कोई संकट नहीं, कुछ राज्यों ने बनाया बड़ा मुद्दा आरके सिंह ने कहा, राज्यों ने नहीं किया भुगतान तो दोबारा हो सकता है कोयला संकट
*6* एलोपैथी विवाद में रामदेव को दिल्ली HC से झटका, कहा- आरोप सही या गलत, ये बाद की बात, पर केस को यूं नहीं फेंक सकते
*7* खाद्य तेलों की महंगाई से चिंतित केंद्र सरकार, राज्यों को उठाए गए कदमों का सख्ती से पालन का निर्देश
*8* मोदी सरकार खो रही लद्दाख-अरुणाचल की जमीन; चीन का नाम लेकर बोले BJP सांसद सुब्रमण्यम स्वामी, कहा- ये मास्टरस्ट्रोक नहीं
*9* क्या महाराष्ट्र ने जीत ली कोरोना से जंग? मार्च 2020 के बाद पहली बार सबसे कम नए मामले; 14 जिलों से कोई केस नहीं
*10* बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के सिर्फ 889 मामले दर्ज किये गए जो मार्च 2020 के बाद पहली बार सबसे कम है. 

*11* महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने सोमवार की मध्यरात्रि से सभी प्रकार की बस सेवाओं के लिए किराए में वृद्धि करने का फैसला किया
*12* यूपी चुनाव में संयुक्त किसान मोर्चा भाजपा का विरोध करेगा: राकेश टिकैत
*13* NCB जांच के बीच दिल्ली पहुंचे समीर वानखेड़े, बोले- किसी काम से आया हूं
*14* पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ मलेरिया से संक्रमित, एम्स में कराया गया भर्ती
*15* राजस्थान में अब ‘बर्थडे पॉलिटिक्स’, सचिन, डोटासरा के बाद BJP प्रदेशाध्यक्ष पूनिया के जन्मदिन पर जुटे 50 हजार लोग
*16* IPL 2022 में लखनऊ और अहमदाबाद नई टीमें, आरपीएसजी ग्रुप और सीवीसी कैपिटल होंगे मालिक
*17* IND vs PAK: पाकिस्तान की जीत के बाद भारत में कई जगह जले पटाखे, वीरू और गंभीर ने लगाई लताड़, कहा- ये भारतीय नहीं हो सकते
*18* मौसम का हाल: पूरे देश से हुई दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई, 1975 के बाद सातवीं बार सबसे देरी से वापसी
*19* अफगानिस्तान संकट: मजदूरी में पैसा नहीं सिर्फ अनाज देगा तालिबान, अकाल और भुखमरी के बेहद खतरनाक दौर में पहुंचा देश 

*Gold + ४२३= ४८,२२०*
*Silver + ४७९= ६६,१३५*
पर अक्टूबर 26, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Breaking News

ऐसे कमिनों देशद्रोहियों को गोली मार देनी चाहिये । जोधपुर में पाकिस्तान की जीत पर खुशी मनाई:देश के खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज भेजे, लोगों में रोष; दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

अब तक राजस्थान

जोधपुर में पाकिस्तान की जीत पर खुशी मनाई:देश के खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज भेजे, लोगों में रोष; दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज



जोधपुर
जोधपुर जिले के पीपाड़ में टी-20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान भारत की हार और पाकिस्तान की जीत पर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए खुशी मनाई। ग्रामीणों ने इस पर रोष जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ देश के विरुद्ध अपमानजनक मैसेज भेजने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने जिन धाराओं में मामला दर्ज किया है उसके तहत अधिकतम तीन वर्ष की सजा का प्रावधान है।
थानाधिकारी बाबूलाल राणा ने बताया कि महेन्द्र टाक पुत्र हनुमानराम माली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात भारत-पाकिस्तान के मैच के बाद सोशल मीडिया पर भारत के हार जाने और पाकिस्तान की जीत की खुशी मनाई। इन्होंने अपने वॉट्सऐप स्टेटस और संदेशों से देश के विरुद्ध आपत्तिजनक स्टेटस लगाए और वीडियो अपलोड किए। इससे समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द भंग करने की चेष्टा की गई, जिससे आमजन में रोष है। इन लोगों ने भारत के विरुद्ध अपनी देशद्रोह की भावना को स्पष्ट कर देश का अपमान किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

तीन वर्ष की सजा का है प्रावधान

पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 15 क और 153 ख के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया है। इसके तहत तीन वर्ष की सजा का प्रावधान है।


पर अक्टूबर 26, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big News - पाक की जीत पर देशद्रोहियों ने फटाखे फोङे

रविवार, 24 अक्टूबर 2021

रंगदारी को लेकर पेट्रोल पंप पर फायरिंग मामला, लॉरेंस विश्नोई से पूछताछ,

अब तक राजस्थान


आहोर में युवक ने विवाहिता को उतारा मौत के घाट,
युवक ने कूंट से किया गर्दन पर वार



किसान मित्र संघ के प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य मिले नरेन्द्र तोमर से । किसान मित्रों के प्रमोशन की चर्चा की । 

रविवार, 24 अक्टूबर 2021 के मुख्य समाचार


🔸अमित शाह की बड़ी घोषणा, जम्मू कश्मीर में परिसीमन होगा, चुनाव भी होगा और स्टेटहुड का स्टेटस भी वापस मिलेगा

🔸त्योहारों से पहले केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट, जारी की कोरोना एडवाइजरी

🔸साउथ एशिया की शांति को चीन से खतरा, CDS रावत बोले- भारत विरोधी है ड्रैगन की साजिश

🔸तुर्की ने अमेरिका-जर्मनी समेत 10 देशों के राजदूत को हटाने का आदेश दिया

🔸लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा को हुआ डेंगू, जेल से भेजा गया अस्पताल

🔸जयपुर में बीच सड़क बस में लगी आग, 28 यात्रियों की मुश्किल से बची जान

🔸इस साल पेट्रोल 23.53 रु. महंगा, इतनी वृद्धि कभी नहीं:अक्टूबर के 23 दिन में 18वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 120 रु. लीटर

🔸कांग्रेस की सदस्यता के नए नियम:शराब और ड्रग्स से दूर रहना होगा, सार्वजनिक रूप से पार्टी की नीतियों की आलोचना नहीं कर सकेंगे

🔸उपचुनाव में आए अर्द्धसैनिक बलों के 26 जवानों को डेंगू:ऐलनाबाद में एक जवान को ब्लीडिंग के बाद अग्रोहा रेफर किया, 7 सिरसा में भर्ती

🔸हनीट्रैप में फंसा आर्मी का जवान:फिरोजपुर कैंट में तैनात जवान पाक महिला अफसर को भेज रहा था सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स, SSOC ने पकड़ा

🔸अमित शाह के कश्मीर दौरे पर बोलीं महबूबा मुफ्ती- 700 नागरिकों को किया गया डिटेन, हालात नॉर्मल दिखाने का नाटक

🔸अब कांग्रेस ने यूपी को 20 लाख सरकारी नौकरी देने का दिखाया सपना, की 7 'प्रतिज्ञा', प्रियंका बोलीं- हम करेंगे वादा पूरा

🔸बीजिंग समेत चीन के कई हिस्सों में बढ़ रहे कोरोना के मामले, रूस में रिकॉर्ड 1,075 मौतें

🔸EXCLUSIVE राज ठाकरे हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती, मां और बहन भी पॉजिटिव

🔸ब्‍लैक फंगस से पत्‍नी की मौत, पति और 4 बेटों ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

🔸महाराष्ट्र में आरोपी ही नहीं, शिकायतकर्ता भी हो जाते हैं लापता; उद्धव ठाकरे का परमबीर सिंह की ओर इशारा

🔹भारत-PAK के बीच आज महामुकाबला आज, T20 वर्ल्ड कप में छठी बार होंगे आमने-सामने

🔹इंग्लैंड के गेंदबाजों का कमाल, वेस्टइंडीज को हराकर T20 WC में विजयी आगाज

🔹T20 WC: ऑस्ट्रेलिया की जीत से शुरुआत, दक्षिण अफ्रीका को दी मात


*1* मन की बात: पीएम मोदी बोले- टीकाकरण अभियान को बड़ी सफलता, देश नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा
*2* मन की बात में बोले पीएम मोदी- भारत ने हमेशा विश्व शांति के लिए किया काम, हर क्षेत्र में निभा रहा अग्रणी भूमिका
*3* मन की बात में पीएम मोदी ने कहा- 31 अक्टूबर को हम ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाते हैं। हम सभी का दायित्व है कि हम एकता का संदेश देने वाली किसी-ना-किसी गतिविधि से जरुर जुड़ें
*4* 'मन की बात' में PM मोदी का संदेश, दिवाली पर जगाएं वोकल फॉर लोकल की अलख, स्वदेशी चीजें ही खरीदें
*5* कांग्रेस, महबूबा और फारूक पर शाह का सीधा वार, अब नहीं चलेगी तीन परिवारों की दादागिरी
*6* अमित शाह बोले- जम्मू-कश्मीर मंदिरों की भूमि, शांति में खलल डालने वालों को नहीं छोड़ेंगे
*7* अमित शाह के दौरे के बीच कश्मीर में फिर नागरिक की हत्या, अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारी
*8* बाबा रामदेव ने यूपीए सरकार के दौरान किये गए ट्वीट से यू-टर्न लेते हुए पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर सरकार का बचाव किया और कहा कि आर्थिक चुनौतियां हैं
*9* बाबा रामदेव बोले- आतंक और मैच एक साथ नहीं हो सकते, भारत-पाक मुकाबला 'राष्ट्रधर्म' के विरुद्ध
*10* जिस दिन पेट्रोल का दाम नहीं बढ़ता, डर लगता है विकास तो रुक नहीं गया- बोले बॉलीवुड एक्टर; फिल्ममेकर ने ली चुटकी- रात को खरीदो, सुबह बेचो
*11* पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर प्रियंका का तंज, मोदी सरकार ने जनता को कष्ट देने के रिकॉर्ड बनाए.
*12* देश में लगातार घट रही कोरोना के ऐक्टिव केसों की संख्या, इस समय महज 0.51 फीसदी मामलों में चल रहा इलाज
*13* कोविड-19: एक दिन में करीब 16 हज़ार नए मामले, 561 मरीजों की मौत
*14* आर्यन खान के मामले में आया नया मोड़! गवाह बोला 18 करोड़ में हुई डील, एनसीबी ने आरोप को नकारा
*15* आर्यन खान मामले में मोड़: गवाह के दावे के बाद शिवसेना व एनसीपी ने एनसीबी को घेरा, संजय राउत का ट्वीट- पुलिस को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए
*16* कम नहीं हो रही पंजाब कांग्रेस में तकरार, अब मनीष तिवारी ने हरीश रावत पर साधा निशाना
*17* असम की BJP सरकार ने पटाखों पर लगाया बैन, न खरीद सकेंगे- न बेच सकेंगे
*18* लखीमपुर हिंसाः डेंगू के बाद जेल से जिला अस्पताल शिफ्ट हुए आरोपी आशीष मिश्रा
*19* 'जमानत जब्त कराने को देते कांग्रेस को सीट?' गठबंधन तोड़ने पर बोले लालू, भक्तचरण को बताया 'भकचोनहर'
*20* हाईवोल्टेज मैच आज, पाकिस्तान के खिलाफ लगातार छठी जीत दर्ज करने उतरेगा भारत
*21* भारत के इतिहास में पेट्रोल-डीजल के दाम ने बनाया नया रिकॉर्ड, तेल कंपनियों के द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली।


 Breaking News

अजमेर से बड़ी खबर,
रंगदारी को लेकर पेट्रोल पंप पर फायरिंग मामला,
लॉरेंस विश्नोई से पूछताछ,
हाई सिक्योरिटी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर किया गिरफ्तार,
जेल से मोबाइल इस्तेमाल मामले में भी हुई पूछताछ,
सिविल लाइन्स थाना पुलिस कर रही पूछताछ,
पिछले दिनों 5 करोड़ की रंगदारी को लेकर पम्प पर हुई थी फायरिंग

 Breaking News

जोधपुर
पटवारी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यार्थी बिठाने का मामला
देवनगर थाना पुलिस ने एक को लिया हिरासत में
धोरीमन्ना निवासी मनीष की जगह सुरेश देने पहुंचा परीक्षा
परीक्षा देने के लिए 20 हजार रुपए हुए थे तय
पास होने पर पांच लाख देने हुए थे तय
देवनगर थाना क्षेत्र का है मामला


 Breaking News

हनुमानगढ़

अधिकारियों की लापरवाही स्कूली बच्चों पर भारी
तीन महीने से पानी को तरस रहे हैं सरकारी स्कूल के बच्चे
टिब्बी के मल्लड़खेड़ा के चक 2 एनजीआर का है मामला
गांव के प्राथमिक स्कूल के जीएलआर में नहीं पहुंच रहा पेयजल
जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं ग्रामीण

अवैध पेयजल कनैक्शन और टूटी पाईपलाइन है कारण 

Breaking News

जालोर 
आहोर में युवक ने विवाहिता को उतारा मौत के घाट

युवक ने कूंट से किया गर्दन पर वार, 

विवाहिता की हुई मौके पर मौत 

,मनरेगा योजना में कार्य पर आई थी महिला, 

डीएसपी हिम्मत सिंह चारण पहुंचे मौके पर,

आहोर थाना क्षेत्र के थावला गांव का मामला।


 Breaking News

झालावाड़
 64 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म की घटना,
युवक ने दिया वारदात को अंजाम,
रास्ते मे रोककर जंगल मे ले जाकर किया दुष्कर्म,
पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार,
पिडावा थाना क्षेत्र का मामला ।

 Breaking News

श्रीगंगानगर -सूरतगढ़ थर्मल प्लांट की सात नंबर इकाई हुई ट्रिप, 660 मेगावॉट की सुपर-क्रिटिकल इकाई हुई ट्रिप, तकनीकी खराबी के कारण ट्रिपिंग होने से बिजली उत्पादन हुआ प्रभावित, वर्तमान में 250MW की 1 और 6 तथा 660MW की 8 नंबर इकाई से हो रहा बिजली उत्पादन.
पर अक्टूबर 24, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Breaking News - विवाहिता को उतारा मौत के घाट

टी20 विश्व कप का सबसे रोमांचक मुकाबला आज, पांच साल बाद भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

अब तक राजस्थान
[10/24, 07:49] 24- ऑक्टुबर- रविवार

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

टी20 विश्व कप का सबसे रोमांचक मुकाबला आज, पांच साल बाद भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान




1'आतंकवाद का खात्मा करने के लिए करें अंतिम वार', J-K में सुरक्षा पर हाई लेवल मीटिंग में अमित शाह की दो टूक
2 अमित शाह बोले: संसद में किया वादा पूरा करेंगे, परिसीमन के बाद होंगे चुनाव, राज्य का दर्जा भी मिलेगा
3 गृह मंत्री अमित शाह ने दो टूक कहा, जो लोग जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करना चाहते हैं, उनके खिलाफ सख्त एक्‍शन लेंगे
4 कोरोना टीका बनाने वाली सात भारतीय कंपनियों के निर्माताओं से मिले पीएम मोदी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
5 टीकाकरण को लेकर साइरस पूनावाला ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- उनके नेतृत्व में छुआ गया 100 करोड़ का आंकड़ा
6 न्यायिक परिसरों में जजों के लिए बैठने की जगह नहीं, शौचालय और पेयजल सुविधाओं की भी कमी : सीजेआई
7 सीडीएस रावत बोले: जम्मू-कश्मीर पर भी पड़ सकता है अफगानिस्तान के हालात का असर, रहना होगा सतर्क
8 विरोध-प्रदर्शन का अधिकार लेकिन रास्ता रोकने का नहीं- SC की टिप्पणी पर राकेश टिकैत बोले, ‘बिलकुल ठीक कहा कोर्ट ने
9 उत्तर प्रदेश चुनाव: लगातार बढ़ रहा है प्रियंका गांधी का ग्राफ, जमीनी स्तर की राजनीति का दिखने लगा है जादू:राजनीतिक विशेषज्ञ
10 यूपी में प्रियंका गांधी की 'सात प्रतिज्ञाएं', कहा- बिजली बिल हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ
11 भारत में कोविड टीकों की 102 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गयीं: सरकार
12 MNS प्रमुख राज ठाकरे हुए कोरोना संक्रमित, मां की भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव, घर में चल रहा इलाज
13 राजस्थान उपचुनाव: गहलोत का दावा, धरियावद और वल्लभनगर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की, BJP चौथे नम्बर पर
14 सिर्फ 18 महीने में 36 रुपए महंगा हो गया पेट्रोल, डीजल के भाव ने भी तोड़े सारे रिकॉर्ड
15 चीन में कोरोना के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, रूस में 24 घंटे में 1075 मौतें, चीन में भारत से दोगुने से भी ज्यादा वैक्सीनेशन, फिर कोरोना के मामले बढ़ क्यों रहे? टेंशन में दुनिया
16 भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम 7.30 बजे से टी-20 की जंग
17 ENG vs WI: इंग्लैंड छह विकेट से जीता, विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज का शर्मनाक प्रदर्शन, 55 रन पर ऑलआउट हुई

करवा चौथ

इस साल करवा चौथ 2021 पर विशेष संयोग बन रहा है, जो कि बेहद शुभफलदायी है. इस बार करवा चौथ का चांद रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा, यह बहुत शुभ माना जाता है. 

पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत करेंगी महिलाएं 
रात में चांद को देखकर खोलेंगी व्रत 
रात 08:11 बजे होगा चंद्रोदय 

सुहागिन महिलाओं का करवा चौथ व्रत के लिए इंतजार खत्‍म हो गया है. आज (24 अक्‍टूबर 2021, रविवार) को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखेंगी, वहीं कुंवारी लड़कियां मनपसंद जीवनसाथी की चाह में यह व्रत करेंगी. यह व्रत निर्जला किया जाता है. इसमें सूर्योदय के पहले सरगी खाने के बाद रात को चंद्रमा निकलने तक पानी भी नहीं पिया जाता है. इसलिए करवा चौथ के दिन सबसे ज्‍यादा इंतजार चांद निकलने का रहता है. इस बार तो करवा चौथ का व्रत बहुत खास है क्‍योंकि यह रविवार को है और इसका चांद रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा.

पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त आज (24 अक्‍टूबर 2021) को शाम 5.43 से 6.59 तक रहेगा. इस दौरान भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय और भगवान गणेश की रोली, चंदन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य आदि से पूजा करें. साथ ही मिट्टी के करवे की पूजा करें. करवा चौथ व्रत की कथा पढ़ें या सुनें. रात में चंद्रमा उदय होते ही उसे अर्ध्‍य दें. फिर पति को तिलक लगाकर उनका चेहरा छलनी से देखें. इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलें. 

विभिन्‍न शहरों में चंद्रोदय का समय 
वैसे तो करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात 08:11 बजे है, लेकिन अलग-अलग शहरों में यह समय अलग-अलग हो सकता है. लिहाजा आपके शहर में चंद्रमा कब दिखेगा, उसका समय जान लें. 

दिल्ली: 08 बजकर 08 मिनट   
नोएडा 08 बजकर 07 मिनट
मुंबई 08 बजकर 47 मिनट  
बेंगलुरु 08 बजकर 39 मिनट    
लखनऊ: 07 बजकर 56 मिनट 
जयपुर: 08 बजकर 17 मिनट 
देहरादून: 8 बजे 
पटना: 07 बजकर 42 मिनट 
कोलकाता: 07 बजकर 36 मिनट 
कानपुर- 08 बजकर 00 मिनट पर
प्रयागराज- 07 बजकर 56 मिनट पर
आगरा : 08 बजकर 07 मिनट 
अलीगढ़: 08 बजकर 06 मिनट 
मेरठ: 08 बजकर 05 मिनट     
गोरखपुर:07 बजकर 47 मिनट   
मथुरा: 08 बजकर 08 मिनट 
सहारनपुर: 08 बजकर 03 मिनट 
बरेली: 07 बजकर 59 मिनट   
रामपुर: 8 बजे
[10/24, 10:04] कविकान्त खत्री राज पत्रिका बाप 3: राष्ट्रीय कृमि मुक्त कार्यक्रम 25 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मनाया जायेगा जिसमे 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को albendazole की गोली CHC/PHC/सबसेंटर/ आंगनबाडी पर Anm और आशा द्वारा खिलाई जाएगी...कोविड गाइडलाइन्स का पूर्ण पालना की जाएगी
[10/24, 10:11] कविकान्त खत्री राज पत्रिका बाप 3: Breaking News
उदयपुर- 
वाइन शॉप सेल्समैन पर हुई फायरिंग।सवीना थाना इलाके की है घटना। सूचना मिलने पर सवीना पुलिस पहुंची मौके पर ।घायल सेल्समैन का एमबी हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज। अज्ञात हमलावरों की पुलिस कर रही है तलाश।
[10/24, 10:11] कविकान्त खत्री राज पत्रिका बाप 3: Breaking News
बीकानेर।
पटवार भर्ती परीक्षा नकल मामला,
पौरव कालेर की पत्नी भावना को किया गिरफ्तार,
भावना कालेर नकल उपकरण उपलब्ध कराने में थी सहयोग,
सुबह से पुलिस कर रही थी भावना से पूछताछ,
भावना कालेर बताई जा रही सरकारी लिपिक,
जेएनवीसी थानाधिकारी महावीर विश्नोई ने किया गिरफ्तार।
[10/24, 10:11] कविकान्त खत्री राज पत्रिका बाप 3: Breaking News
अजमेर से ख़बर,
पटवारी परीक्षा का आज दूसरा दिन,
जिले के 90 केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा,
जिले में आज भी इंटरनेट सेवा है बन्द,
90 केंद्रों पर 30 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत
[10/24, 10:11] कविकान्त खत्री राज पत्रिका बाप 3: Breaking News
खाजूवाला/बीकानेर।
खाजूवाला पुलिस को मिली सफलता,
शातिर बाइक चोर को किया गिरफ्तार,
बीकानेर व खाजूवाला की कुल 3 बाइक जब्त,
युवक रामदेव उर्फ बाबू को किया गिरफ्तार, 
एक बाल अपचारी भी निरूद्ध,
खाजूवाला SHO अरविंद सिंह शेखावत की कार्रवाई।
[10/24, 10:11] कविकान्त खत्री राज पत्रिका बाप 3: Breaking News
सीकर
करंट लगने से दो युवकों की मौत
लोसल कस्बे का है मामला
देर रात छत पर घूम रहे थे दोनों युवक
परिवार में थी शादी
मातम में बदली शादी की खुशियां
पुलिस ने मोर्चरी में रखवाए शव
[10/24, 10:11] कविकान्त खत्री राज पत्रिका बाप 3: Breaking News
श्रीगंगानगर
आज फिर से बढ़े तेल के दाम,
 पेट्रोल 36 पैसे तो डीजल हुआ 38 पैसे महंगा, श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम 119.69 प्रति लीटर,
तो वहीं डीजल के दाम हुए 110.55 प्रति लीटर,
 पेट्रोल-डीजल की बढती कीमतो ने बढ़ाई महंगाई  त्यौहारी सीज़न में बढ़ी मंहगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर
पर अक्टूबर 24, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: BREAKING NEWS - भारत - पाक मैंच

शनिवार, 23 अक्टूबर 2021

जोधपुर हाईकोर्ट ने सीएमएचओ जैसलमेर के स्थानांतरण आदेश पर लगाई रोक कोर्ट में याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि डॉक्टर कमलेश चौधरी को राजनीतिक कारण से हटाकर जुनियर चिकित्सक को लगाया था सीएमएचओ जैसलमेर।।

अब तक राजस्थान

जोधपुर हाईकोर्ट ने सीएमएचओ जैसलमेर के स्थानांतरण आदेश पर लगाई रोक

 कोर्ट में याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि डॉक्टर कमलेश चौधरी को राजनीतिक कारण से हटाकर जुनियर चिकित्सक को लगाया था सीएमएचओ जैसलमेर।।



जोधपुर
याचिकाकर्ता डॉ. कमलेश चौधरी की ओर से अधिवक्ता यशपाल ख़िलेरी ने जोधपुर हाईकोर्ट में रिट याचिका पेश कर बताया कि याचिकाकर्ता वर्ष 1991 में मेडिकल ऑफिसर पद पर नियुक्त हुआ था और नियमानुसार 20 वर्ष का अनुभव होने पर उसे मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी/ सीएमएचओ जैसलमेर के पद पर माह दिसंबर, 2020 में पदस्थापन किया गया ।। तब से लगातार अपनी नियमित संतोषप्रद सेवाएं दे रहा है।

अब राजनीतिक कारण से राज्य के मंत्री के रिश्तेदार होने के कारण केवल 11 साल की नौकरी होने के बाबजूद जुनियर डॉक्टर को एडजस्ट करने के लिए याची का स्थानांतरण सीएमएचओ जैसलमेर से ज़िला अस्पताल फलोदी कर दिया

याची की ओर से बताया गया कि राज्य सरकार के नियम 1963 के अनुसार मेडीकल ऑफीसर से आठ साल के अनुभव पश्चात वरिष्ठ मेडिकल ऑफीसर पद पर पदोन्नति होती है।। और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी पद पर पांच साल के अनुभव पश्चात सीएमएचओ पद पर पदोन्नति होती हैं। याची नियमनुसार उप निदेशक/ सीएमएचओ पद पर वर्ष 2014 में ही पदोनत हो चुका है। जबकि जुनियर चिकित्सक की प्रारम्भिक नियुक्ति वर्ष 2011 में हुई थी और उसे न तो नियम 1963 के अनुरूप 13 साल का अनुभव है और न हीं राज्य सरकार के परिपत्र अनुसार 20 साल का कार्य अनुभव है।। केवल मात्र राज्य मंत्री के निजी रिश्तेदार होने के आधार पर अयोग्य जुनियर चिकित्सक को सीएमएचओ पद पर आसीन करना विधि विरुद्ध और गैर कानूनी है

याची की ओर से बताया गया कि राज्य में सीएमएचओ पद पर नियमानुसार योग्य वरिष्ठ चिकित्सक को सीएमएचओ जैसे ज़िला स्तरीय पद पर नियुक्त करना चाहिए लेकिन राज्य सरकार के विधि विरुद्ध आदेश से वरिष्ठ चिकित्सक को जुनियर चिकित्सक के अधीन काम करना पड़ता है जो जन हित के भी खिलाफ़ है।। सीएमएचओ का पद पंचायती राज विभाग के अधीन आता है लेकिन बिना पंचायती राज विभाग की सहमति के और राजनीतिक प्रभाव से याची का स्थानांतरण किया गया है जो विधि विरुद्ध है। याची ने स्थानांतरण आदेश दिनांक 29 सितंबर 2021 को हाईकोर्ट में चुनौती दी। 
याची की ओर से बताया गया कि एक तरफ राज्य सरकार संभावित कोविड -19 की तीसरी लहर को लेकर पुरी तेयारी कर रही है जिसमे अनुभवी वरिष्ठ चिकित्सक के सीएमएचओ के रूप में अहम भूमिका है।
 ऐसे में वस्तुस्थिति और वरिष्ठता के बारे मे जाने बिना याची का स्थानांतरण करना अवैध और असंवैधानिक है*
*राज्य सरकार सहित जुनियर चिकित्सक को नोटिस जारी करते हुए मामले में स्थानांतरण आदेश की क्रियान्विति पर रोक लगाते हुए अगली सुनवाई 17.11.2021 नियत की है।

याची को हाईकोर्ट जस्टिस डॉक्टर पुष्पेन्द्र सिंह भाटी की एकलपीठ से मिली बड़ी अंतरिम राहत देते हुए यह आदेश जारी किए हैं !
पर अक्टूबर 23, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big News - जोधपुर हाईकोर्ट

राजस्थान की दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा, पहले चरण की पटवारी भर्ती परीक्षा शुरू, साढ़े तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थी दे रहे हैं परीक्षा..!!

अब तक राजस्थान

राजस्थान की दूसरी सबसे बड़ी परीक्षा, पहले चरण की पटवारी भर्ती परीक्षा शुरू, साढ़े तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थी दे रहे हैं परीक्षा..!!



राजस्थान में 5378 पदों के लिए अब से कुछ ही देर में पटवारी भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन प्रदेश के 22 जिलों में आयोजित हो रही भर्ती परीक्षा के प्रथम चरण में 1158 परीक्षा केंद्र पर हो रही है। तीन लाख 86 हजार 514 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। वहीं दूसरे चरण में 1 हजार 170 परीक्षा केंद्रों पर तीन लाख 91 हजार 214 अभ्यर्थी दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक परीक्षा देने पहुंचेंगे।

बता दें की 2 दिन तक चलने वाली परीक्षा में कुल 15 लाख 62 हजार 995 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं परीक्षा में धांधली रोकने के लिए जहां पुलिस-प्रशासन की टीमों ने प्रदेशभर में सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी है। कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा भी लगातार नकल पर नकेल कसने के लिए रणनीति पर काम किया जा रहा है।

मेटल डिटेक्टर से होगी जांच
REET और सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में हुई धांधली के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पूरी तरह से सतर्क हो गया है। प्रदेशभर के 23 जिलों में परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के संदिग्ध परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं। संदिग्ध छात्रों की विशेष मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गई है।

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फ्लाइंग स्क्वायड, ऑब्जर्वर, केंद्र अधीक्षक और आंतरिक सतर्कता दल के साथ विशेष निगरानी दल बनाया गया है। जो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर अभ्यर्थी के खिलाफ 1992 अधिनियम के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसमें दोषी पाए जाने पर अभ्यर्थी को 7 साल जेल में बिताने पड़ सकते हैं।

23 जिलों में ही आयोजित होगी परीक्षा
परीक्षा में प्रदेश के 33 में से सिर्फ 23 जिलों में ही परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। जिसके तहत बाड़मेर, चूरु, धौलपुर, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनू, करौली, पाली, प्रतापगढ़ और सीकर में परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। 23 अक्टूबर को पंचायत चुनाव के मद्देनजर अलवर में भी परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। 24 अक्टूबर को अलवर में परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।

5 दिन रोडवेज बसों में कर सकेंगे फ्री में सफर
राजस्थान में होने जा रही पटवारी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी प्रदेशभर में रोडवेज बसों में 5 दिन तक मुफ्त सफर कर सकेंगे। इसके तहत अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा से 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक रोड़वेज बसों में फ्री में सफर कर सकेंगे।

राजस्थान रोडवेज से जारी आदेशों के मुताबिक परीक्षा शुरू होने से 2 दिन पहले और पेपर खत्म होने के एक दिन खत्म होने के अगले दिन तक परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स रोडवेज बसों में फ्री सफर कर सकते हैं। इस दौरान अभ्यर्थी गांव या शहर से परीक्षा केन्द्र तक जाने और वापस आने के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं होने पर एक से अधिक कनेक्टिंग बस का उपयोग कर सकेंगे।

फ्री सफर के लिए अभ्यर्थी को अपना प्रवेश पत्र और मूल दस्तावेज दिखने होंगे। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि आम छात्रों की सहूलियत के लिए रोडवेज बसों के साथ ही निजी बसों का भी इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थी समय रहते परीक्षा केंद्र तक पहुंच सके।

प्रताप सिंह ने बताया कि इसके लिए रोडवेज अधिकारी, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के साथ ही जिला स्तर पर अधिकारियों से चर्चा के बाद बसों की संख्या निर्धारित करेंगे, जिनमें प्रदेशभर के अभ्यर्थी फ्री में सफर कर सकेंगे।

5 लाख महिलाएं एक दिन पहले दें सकेंगी परीक्षा
पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाली महिला अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। करवा चौथ को देखते हुए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 5 लाख से ज्यादा महिला अभ्यर्थियों को राहत देते हुए उन महिलाओं की परीक्षा 23 अक्टूबर को ही परीक्षा करवाने का फैसला लिया है, जिनकी परीक्षा 24 अक्टूबर को होनी थी।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि अलवर और धौलपुर में पंचायत चुनाव के कारण 23 अक्टूबर की बजाय 24 अक्टूबर को ही परीक्षा होगी। वहां महिला कैंडिडेट्स को घर के नजदीक के एग्जाम सेंटर अलॉट किए गए हैं।

इन 4 चरणों में होगी भर्ती परीक्षा
प्रदेश में चार चरणों में आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा में 15 लाख 62 हजार 995 अभ्यर्थी पंजीकृत है। जिसमें प्रत्येक चरण में करीब 4 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल होंगे। इसमें पहले चरण में 1158 परीक्षा केंद्र पर 23 अक्टूबर को सुबह 3 लाख 86 हजार 514 अभ्यर्थी, जबकि 23 अक्टूबर को ही दूसरे चरण में 1170 परीक्षा केंद्र पर 3 लाख 91 हजार 214 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसी तरह 24 अक्टूबर को तीसरे चरण में 1177 परीक्षा केंद्र पर 3 लाख 94 हजार 714 अभ्यर्थी, वहीं चौथा चरण में 1169 परीक्षा केंद्र पर 3 लाख 90 हजार 558 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

चरण तारीख परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र
पहला 23 अक्टूबर 386514 1158
दूसरा 23 अक्टूबर 391214 1170
तीसरा 24 अक्टूबर 394714 1177
चौथा 24 अक्टूबर 390553 1169
जयपुर समेत 7 जिलों में बंद रहेगा नेट
पटवारी भर्ती परीक्षा में इंटरनेट बंद को लेकर निर्णय जिला स्तर पर लिया जा रहा है। इसके तहत पुलिस की अनुशंषा पर राजधानी जयपुर, भरतपुर, दौसा, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और सवाईमधोपुर में पटवारी भर्ती परीक्षा के चलते शनिवार और रविवार को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक एक बार फिर नेटबंदी के आदेश जारी कर दिए है।

कुछ जिलों में अलसुबह नेटबंदी होने की संभावना बनी हुई है। बता दें की इंटरनेट बंद करने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर जरूरत पड़ने पर संभागीय आयुक्त को पत्र लिखते हैं या फिर संभागीय आयुक्त स्वविवेक से निर्णय ले सकते हैं।

विशेषज्ञों की राय के बाद जारी होगा कटऑफ
शर्मा ने कहा कि पटवारी भर्ती परीक्षा पूरी होने के बाद परिणाम आने पर हम उसके आधार पर निर्णय लेंगे। अगर चारों प्रश्नपत्र का एवरेज लगभग बराबर आ रहा है, तो फिर हम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सॉफ्टवेयर के आधार पर कटऑफ निकालेंगे। इसके साथ ही हम विशेषज्ञों से भी इसका आकलन करवाएंगे। ऐसे में अगर जरूरत पड़ती है तो हम स्केलिंग फॉर्मूला भी अपनाएंगे। एक्सपर्ट कमेटी के सुझाव पर ही निर्णय लेंगे।
पर अक्टूबर 23, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big News - पटवार भर्ती परिक्षा

सोमवार, 18 अक्टूबर 2021

The trophy police looks at the work style. Trophy police is dominated by the people who do not cut the invoices and the people of the politicians. ट्राॅफिक पुलिस की कार्यशैली पर लग रहा है प्रश्न चिन्ह । रसूखदारों व राजनेतिक पहुंच वालों के चालान ना काट कर आमजन पर हावी है ट्राॅफिक पुलिस ।

अब तक राजस्थान

ट्राॅफिक पुलिस की कार्यशैली पर लग रहा है प्रश्न चिन्ह ।
रसूखदारों व राजनेतिक पहुंच वालों के चालान ना काट कर आमजन पर हावी है ट्राॅफिक पुलिस ।

The trophy police looks at the work style.
Trophy police is dominated by the people who do not cut the invoices and the people of the politicians.

ट्राॅफिक पुलिस की नजर पटरी से उतरती ट्रैफिक व्यवस्था पर नहीं ,चालान काट कर अपने कार्यो से कर रही है इतिश्री



जैसलमेर  ✒️  स्वर्ण नगरी जैसलमेर में पर्यटन सीजन व दिपावली त्यौहार शुरू होते ही लोग हजारों की तादाद में फेस्टिवल मनाने व  आनन्द लेने स्वर्ण नगरी पहुंच रहे है। पर्यटको की अवाजाही के कारण बढ़ रहे वाहनों का  बोझ जिले की ट्राफिक पुलिस सह नहीं पा रही हैं। नतीजतनए सड़कों पर वाहन चलते नहीं रेंगते नजर आते हैं। पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होती नजर आ रही है। 
स्वर्ण नगरी जैसलमेर में पर्यटन की दृष्टि से हमेशा से ही सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां विश्व प्रसिद्ध सोनार दुर्ग,पटवा की हवेली,गडसीसर लेक,बडाबाग,कुलधरा,सम डेजर्ट आदि पर्यटन स्थल हैं। पर्यटन सीजन में लाखों की संख्या में पर्यटक अपने निजी और किराए के वाहनों में स्वर्ण नगरी जैसलमेर की ओर रुख करते हैं। यहां आकर उनका सबसे पहले सामना ट्राफिक  जाम से होता है। यह किसी भी पर्यटक के लिए सबसे दुखदाई स्थिति है। पर्यटक भले ही इस प्रकार की स्थिति में कभी कभार ही दो.चार होते हों लेकिन शहरवाषियों के लिए तो यह नियति बन चुकी है। वाहनों की इस बढ़ती संख्या का सीधा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है। इसका एक बड़ा कारण सड़कों का चैड़ीकरण और उचित पार्किंग व्यवस्था न हो पाना है। पार्किंग न होने के चलते वाहन सड़कों के दोनों कोने पर खड़े रहते हैं। इस कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। पर्यटन स्थलों की चरमराई यातायात व्यवस्था पर्यटकों को काफी कटु अनुभव देती है। बावजूद इसके ट्राॅफिक पुलिस की नजर पटरी से उतरती ट्रैफिक व्यवस्था पर नहीं पड़ रही है। पुलिस भी चालान काट कर अपने कार्यो से इतिश्री कर रही है। 
स्वर्णनगरी में अब यह हालात है कि जहां भी जगह मिलती है वहां बड़े छोटे वाहन पार्क कर दिए जाते हैं। मुख्य बाजार में शाम के समय कई वाहन पार्क होते है जिससे जाम लग जाता है। शाम के समय बाजार में भीड़ भी अधिक होती है उस स्थिति में बाजार से निकलना बेहद कठिन हो जाता है। वाहन चालक अपनी मनमर्जी से वाहन को सड़क के बीच में खड़ा कर देते हैं। इस पर ट्राॅफिक पुलिस कर्मी भी कोई कार्रवाई नहीं करते है। जो ट्राॅफिक व्यवस्था को बिगाड़ने का सबसे बड़ा कारण है। शहर में दुकानों के आगे वाहन चालक बेतरतीब वाहनों को छोड़ देते है। जिससे कई बार मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। जैसलमेर शहर बहुत ही छोटे क्षेत्र में फैला हुआ है। शहर की मुख्य सड़के बहुत ही संकड़ी हैे जिस पर भी बिगड़ी ट्राॅफिक व्यवस्था के कारण लंबे जाम लग जाते है। कई बार संकड़ी रोड में भारी वाहनों के प्रवेश के कारण भारी जाम लग जाते है जिससे राहगीरों को समय के नुकसान के साथ मानसिक तनाव भी झेलना पड़ता है।
बिगड़ी ट्राॅफिक व्यस्था में स्वछंद पशुओं का विचरण भी बड़ा कारण है। बाजार में स्वछंद विचरण करने वाले पशु कभी भी कहीं भी बैठ जाते है। जिससे राहगीरों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्वछंद पशुओं की आपस में कई बार भिडंत भी हो जाती है जिससे वाहनों के नुकसान के साथ कई बार स्थानीय सैलानियों को भी चोटे लग चुकी है।

शहर की बाजारें छोटी होने के कारण भीतरी हिस्से में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। जिस पर भी वाहन मालिकों द्वारा शहर के भीतरी हिस्सों में मनमर्जी से वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है। कई बार बेतरतीब खड़े वाहनों के पीछे लोगों में आपस में कहासुनी तक हो जाती है।
ट्राॅफिक पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। बदहाल ट्राॅफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पहले पुलिस को सुधरना होगा। लोगों मेें ट्राॅफिक पुलिस के दुव्र्यवहार को लेकर आक्रोश है।
शहर की बदहाल ट्राॅफिक सुधरने का नाम नहीं ले रही। लोगों को बदहाल यातायात से रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर के मुख्य मार्ग में जगह-जगह जाम में लोग फंस रहे हैं। पुलिस की कार्यशैली को ले लोगों में रोष व्याप्त है। व्यापारी, मजदूर या फिर आम नागरिक सभी बदहाल यातायात से परेशान हैं। लोगों की मानें, तो शहर की यातायात को सुधारने के लिए पहले पुलिस र्किर्मयों को सुधरना अति आवश्यक है। लोगों के साथ पुलिस का रवैया समझ से परे है। कुछ कहो तो वर्दी का धौंस और न कहो तो जेब ढीली करनी पड़ती है। ग्रामीण क्षेत्र से शहर पहुंचने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान हंै। शहर सीमा क्षेत्रों में वाहनों को रोककर चालानी कार्रवाई की जाती है। और तो और शहर में यातायात सुधार तो दिख नही रहा, उल्टे विवाद की स्थिति रोज निर्मित हो रही। आए दिन नागरिकों, व्यापारियों व मजदूरों से यातायात प्रभारी की नोकझोंक हो रही है। ट्रैफिक सुधार के नाम पर बेवजह चालानी कार्रवाई की जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था बनाने से ज्यादा कमाई पर ध्यान देती है। शहर के मुख्य मार्ग में बड़ी-बड़ी वाहने खड़ी रहती है। रसूखदारों की कार पर कार्रवाई नही होती। 
स्वर्ण नगरी जैसलमेर में ट्राॅफिक पुलिस द्वारा ट्राॅफिक व्यवस्था के लिये शहर में कुल 12 स्थानों को चिन्हित किया गया है,जबकि ट्राॅफिक पुलिस के पास सबइंस्पेक्टर 01, सहा.सबइंस्पेक्टर 01,हैडकांस्टेबल 03 और पुलिस कांस्टेबल 15 स्टाफ उपलब्ध है। जबकि महिला वर्ग के वाहनों चालन काटने के लिये कोई महिला पुलिस कांस्टेबल या हैड कांस्टेबल नही है। ट्राॅफिक व्यवस्था के लिये 12 स्थान चिन्हित करनें के बाद भी ट्राॅफिक पुलिस द्वारा मात्र 6 स्थानों पर सक्रिय होकर मात्र हैलमेंट के चालान काटनें में व्यस्त है। जबकि अन्य चिन्हित स्थानों पर ट्राॅफिक व्यवस्था रामभरोसे है। 01 अक्टूम्बर 2021 से हैलमेंट अभियान प्रारम्भ किया गया जो कि 16 अक्टूम्बर 2021 को ट्रैफिक पुलिस द्वारा हैलमेंट के  605 चालान, सीट बैल्ट के 02 चालान, दुपहियां वाहन पर 03 सवारी के 02 चालान,वाहन चलाते मोबाईल पर बात करते हुए 01 चालान ,नो पार्किंग में खडे वाहनों के 210 चालान काटे गये है। ट्राफिक पुलिस ने 16 दिवस में मात्र 820 चालान काटे है। ऐसे में सवाल उठता है कि चालन सिर्फ बाइक के ही क्यों हो रहें है? महंगी गाड़ी वालों के चालन कटने की खबर क्यों नहीं आ रही है? इससे साफ जाहिर होता है कि ट्राॅफिक पुलिस द्वारा रसूखदारों व राजनेतिक पहुंच वालों के चालान ना काट कर उन लोगो के चालान कर रही जो मजदूर वर्ग के है और मजदूरी करनें गांव से शहर की ओर आते है।

पर अक्टूबर 18, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big News - ट्राफिक पुलिस
नई पोस्ट पुराने पोस्ट मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें संदेश (Atom)
  • बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।
    Maru Darpan ( India News) बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।  बैंगलूरू में धार्मिक जुलूस पर पथ...
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
    रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना  1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
  • देश राज्यों से बड़ी खबरें
    Maru Darpan ( India News)                                   देश राज्यों से बड़ी खबरें 1. भारत-इस्राइल के प्रधानमंत्रियों की बातचीत, रक्षा और...

Html code

MARU DARPAN (मरु दर्पण) - साच्च कधी झुकता नही
Loading Date... फलोदी 38°C
मुरु दर्पण
"साच्च कधी झुकता नही"
PROFESSIONAL WEB MEDIA NEWS PORTAL
BREAKING LIVE
राजस्थान की बड़ी खबर
किसान समाचार और विशेष अपडेट
फलोदी और जाम्बा पंचायत समाचार
मौसम विभाग की चेतावनी: भारी बारिश अलर्ट
खेल-कूद प्रतियोगिता परिणाम घोषित
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • जोधपुर
  • फलोदी
  • जाम्बा
  • किसान समाचार
  • मौसम समाचार
  • पंचायतीराज
  • VB-GRAMG
मुरु दर्पण का चैनल JOIN करें यहाँ क्लिक करें
News Image
किसान मित्र समाचार

खेती-बाड़ी में आधुनिक 3D तकनीक और जैविक खाद के बढ़ते कदम, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

प्राधिकरण सियाराम विश्नोई जाम्बा द्वारा जारी विशेष रिपोर्ट के अनुसार फलोदी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत कृषि तकनीकों का प्रचार तेजी से बढ़ रहा है...

मरु दर्पण रेट्रो (Vintage Archive)

पुरानी यादें, ऐतिहासिक समाचार दस्तावेज़

वर्ष 1990: पश्चिमी राजस्थान के धोरों में विकास की पहली किरण, पंचायतीराज चुनाव का इतिहास।

विगत दशकों में मारवाड़ के ग्रामीण अंचल फलोदी और जाम्बा क्षेत्र में पंचायती राज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं...

झलको टीवी लाइव

लेटेस्ट वीडियो और लाइव अपडेट्स पाने के लिए चैनल सब्सक्राइब करें।

अभी SUBSCRIBE करें

वेबसाइट विवरण

प्राधिकरण: सियाराम विश्नोई जाम्बा

एंकर: सियाराम विश्नोई

MSME नंबर: UDYAM-RJ-22-0001790

संपर्क सूत्र:
9057570813, 9462625464

MARU DARPAN

सच्चाई के साथ हमेशा अडिग। मरुधरा की आवाज, राजस्थान का विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल।

महत्वपूर्ण लिंक्स

  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति (Privacy Policy)
  • नियम और शर्तें
  • विज्ञापन दें

Contact Us

ईमेल: krishakmitrabap@gmail.com

लोकेशन: जाम्बा, फलोदी, जोधपुर, राजस्थान

© 2026 MARU DARPAN. All Rights Reserved. Designed with ❤️ for Blogger.

होम वीडियो लाइव टीवी न्यूज़ रील मेनू

यह ब्लॉग खोजें

Pages

  • Home

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Maru Darpan ( India News)
Maru Darpan, India News, State News, district news, Gramin News, Information on farmers and farming, entertainment, news, politics news, science and environment exploration and newsHello, I stayed watching the Jhalko Jodhana News ( Web Media News Portal ) on Siyaram Bishnoi, youtube. Search and information will continue to be available according to your ideology. This blog will show you using a new technic and native Nuska. It is important for me to be with you. Thank youyoutubefacebooktwitterinstagram
मेरा पूरा प्रोफ़ाइल देखें

Archive

लेबल

  • _
  • -_
  • कविता
  • खेजङी बचाओ
  • जोधपुर से बङी खबर - हिरण प्रकरण मामला
  • दुखद खबर
  • देश दुनिया से खास खबरें
  • पत्रकार एकता - BIG NEWS
  • पर्यावरण बचाओ
  • पोकरण
  • फसल बीमा क्लेम - 2019
  • बिग ब्रेकिंग न्यूज
  • मुख्य खबर का असर
  • मौसम खबर
  • विश्व विजेता बना भारत
  • शब्दवाणी - शब्द न 11
  • सच्ची कहानी - लाभ और हानि
  • सूविचार
  • हक्कीकत - महिलाओं की कहानी
  • हिन्दू आंदोलन उग्र
  • Aaj ki News
  • BADAM - बादाम की उन्नत किस्में
  • Big Breaking - उपचार
  • Big Breaking - कविता
  • Big Breaking - नवरात्र पूजा
  • Big breaking - मेजरसाहब
  • Big Breaking & Big News
  • Big Breaking News
  • Big Breaking News - INDIA
  • BIG NEWS
  • Big News -
  • Big News - 7वीं की छात्रा रेपकाण्ड
  • Big News - आग का तांडव
  • Big News - क्रिकेट में भारत की शर्मनाक हार
  • Big News - जोधपुर हाईकोर्ट
  • Big News - ट्राफिक पुलिस
  • Big News - देश राज्यों से बङी खबरे
  • Big News - देश राज्यों से बङी खबरें
  • Big News - दो महान् हस्ति
  • Big News - पटवार भर्ती परिक्षा
  • Big News - पटाखें से घर जलकर राख
  • Big News - पाक की जीत पर देशद्रोहियों ने फटाखे फोङे
  • Big News - प्रेमिका ने सुसाइड किया
  • Big News - बङा हादसा
  • Big News - बाङमेर की बेटी
  • Big News - रावण के वंशज
  • Big News - लूट की वारदात को दिया अंजाम को अंजाम दिया
  • Big News - वैकेया नायजु का दौरा
  • Big News - वैज्ञानिक
  • BIG NEWS - BREAKING
  • Big News - GUN - SMASH-2000
  • BIG NEWS - JAISALMER
  • Breaking News
  • BREAKING NEWS - भारत - पाक मैंच
  • Breaking News - विवाहिता को उतारा मौत के घाट
  • Breaking News - सङक भीषण हादसा
  • Breaking Vidio
  • China News - 150 सैनिक बन्दी
  • Honesty ईमानदारी का फल
  • Hot News
  • Jamba news
  • Khabarnama
  • Latest News
  • News
  • NEWS - तलाक का कोई मायना नही
  • News latest
  • Patwari Aandolan news
  • Rape of woman news
  • Top Big Breaking News
  • Under 19 cricket

बुरे बर्ताव की शिकायत करें

Boxed Version

  • boxedVersion
  • recentPostsHeadline

Default Variables

  • disqusShortname
  • commentsSystem
  • fixedSidebar
  • postPerPage
  • postPerPage

Link List

  • Home
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Youtube

Link List

  • facebook
  • x-twitter
  • instagram
  • pinterest
  • skype

Link List

  • Home
  • Features
  • _Multi DropDown
  • __DropDown 1
  • __DropDown 2
  • __DropDown 3
  • _ShortCodes
  • _SiteMap
  • _Error Page
  • Documentation
  • _Web Doc
  • _Video Doc
  • Download This Template

Music

Subscribe To

संदेश
Atom
संदेश
सभी टिप्पणियां
Atom
सभी टिप्पणियां

Html code

📅
🕒
मरु दर्पण NEWS
साच्च कधी झुकता नही
होम राष्ट्रीय राजस्थान जोधपुर फलोदी जाम्बा किसान समाचार मौसम समाचार खेल समाचार पंचायतीराज
🔴 BREAKING NEWS ► राजस्थान की बड़ी खबर ► किसान समाचार ► पंचायत समाचार ► मौसम अपडेट ► खेल समाचार ► जाम्बा समाचार ► फलोदी समाचार

ताज़ा समाचार

🔴 LIVE NEWS

राजस्थान लाइव अपडेट | फलोदी समाचार | जाम्बा समाचार | किसान समाचार | मौसम समाचार

🔥 Trending News

राजस्थान की बड़ी खबर
फलोदी जिले की खबर
किसान मित्र समाचार
मौसम अपडेट
पंचायतीराज समाचार

📈 Most Read

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
जाम्बा विशेष रिपोर्ट
खेती-बाड़ी समाचार

▶️ झलको टीवी - Latest Videos

📱 Follow Maru Darpan

WhatsApp Facebook YouTube Telegram Instagram

MARU DARPAN NEWS

साच्च कधी झुकता नही

राष्ट्रीय एवं ग्रामीण समाचार पोर्टल

मुख्य लिंक

होम About Us Contact Us Privacy Policy Disclaimer

संपर्क

सियाराम विश्नोई जाम्बा

📞 9057570813

📞 9462625464

📧 krishakmitrabap@gmail.com

MSME: UDYAM-RJ-22-0001790

© 2026 MARU DARPAN NEWS All Rights Reserved
💬

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
image

Slider

Advertisement

Pics-Art-10-11-02-07-27

Contact List

  • Digital Marketing - Missile Mission
  • V.P.O Jama, Jodhpur, India,
  • WhatsApp: +91 9057570813

Contact


Breaking

Follow us

Your Responsive Ads code (Google Ads)

Subscribe Us

Maru Darpan, India News.

Extra Ads

AD BANNER

top social

  • facebook
  • whatsapp
  • telegram
  • twitter
  • instagram

Best followers

Social Buttons

  • facebook
  • twitter
  • gplus
  • instagram
  • rss

Footer Copyright

| Distributed by Blogger Themes

Translate

Maru Darpan

Related Post Number

Social Media Icons

  • facebook
  • twitter
  • youtube
  • instagram
  • gplus

Follow Us

  • {icon: "facebook", url: "#"}
  • {icon: "twitter", url: "#"}
  • {icon: "youtube", url: "#"}
  • {icon: "instagram", url: "#"}
  • {icon: "rss", url: "#"}

  • {icon: "facebook", url: "#"}
  • {icon: "twitter", url: "#"}
  • {icon: "youtube", url: "#"}
  • {icon: "rss", url: "#"}

Contact Info

The word is derived from the ancient Greek marketing Missile Template is Designed Theme for Giving Enhanced look.

News

Videos

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Disqus Shortname

designcart

कुल पेज दृश्य

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

$ok={Accept !} $days={7}

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Home Style

Mobile Logo

Mobile Logo
image

Sponsor

AD BANNER

Recent News

About Me

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →

No Thumbnail

No Thumbnail

Connect With us

34.2k likes

Like

28.6k followers

Follow

8.6k subscribers

Subscribe

17.3k followers

+1

Comments

ad banner

Social Plugin

  • facebook
  • x-twitter
  • instagram
  • youtube
  • skype
  • vk
  • instagram
  • youtube
  • whatsapp
  • skype

Subscribe Us

Most Popular

  • भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड
    भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन: इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरे में भारत का क्लासिक, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड जिम...
  • झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, सेटअप देखकर पुलिस के उड़े होश
    आईएएस अवि प्रसाद ने डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी  ( खबर 2 नम्बर पर पूरी खबर देखें )  झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्ट...
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
    रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना  1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
  • कुरुक्षेत्र में पत्नी की हत्या - हरियाणा न्यूज हेडलाइन दिनभर की खबरें
    Maru Darpan ( India News) हरियाणा न्यूज हेडलाइन दिनभर की खबरें कुरुक्षेत्र में पत्नी की हत्या के बाद पति का सुसाइड:पहले बेल्ट से पत्नी का गल...
  • परिवार इसे आत्महत्या मान रहा है लेकिन मायके वाले इसे हत्या मान रहे है।
    परिवार इसे आत्महत्या मान रहा है लेकिन मायके वाले इसे हत्या मान रहे है। इस घटना ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए है, क्योंकि महिला की बॉडी सीढ़ियों ...
  • बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।
    Maru Darpan ( India News) बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।  बैंगलूरू में धार्मिक जुलूस पर पथ...
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने की मुलाकात
     मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने की मुलाकात   खेजड़ी संरक्षण के कानून की घोषणा के लिए जताया आभार ए...
  • 1. कृषि विभाग के आत्मा योजना से बङी खबर . 2.नाबालिग से दो दिन में दो बार रेप और गैंगरेप सहेली घुमाने के बहाने नर्मदापुरम के जंगल में ले गई
    बीकानेर पंचायत समिति क्षेत्र के कालासर गांव में मंगलवार रात करीब 387 खेजड़ी के पेड़ काट दिए गए।  ACB ने PHED के अधीक्षण अभियंता को घूस में आ...
  • ट्रम्प ने दुनियाभर के देशों को धमकी दी, ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध किया तो टैरिफ लगाएंगे; कनाडाई PM बोले- हर हाल में ग्रीनलैंड के साथ
    Maru Darpan ( India News) मतदाता सूची या मनमानी? जयपुर से सामने आई डराने वाली सच्चाई जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र से एक वीडियो ने सियासी...
  • महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन: विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसा, महाराष्ट्र में तीन दिन शोक
       देश राज्यों से बङी व दुखद खबर   महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन: विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; बारामती में लैं...

Facebook

About Us

About Us
Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Footer Social Widget

  • facebook
  • x-twitter
  • skype
  • instagram
  • youtube
  • linkedin

Popular Posts

  • बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
  • देश राज्यों से बड़ी खबरें

Contact form

नाम

ईमेल *

संदेश *

Footer Menu Widget

  • Home
  • About
  • Contact Us
  • reddit
  • pinterest
  • vk
  • instagram
  • youtube

Popular Posts

  • भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड
    भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन: इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरे में भारत का क्लासिक, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड जिम...
  • झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, सेटअप देखकर पुलिस के उड़े होश
    आईएएस अवि प्रसाद ने डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी  ( खबर 2 नम्बर पर पूरी खबर देखें )  झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्ट...
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
    रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना  1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
चित्र विंडो थीम. Blogger द्वारा संचालित.