Episode : 10/262 संस्करण वर्ष 02 अंक 262
Big Breaking News
Hot News, Breaking News, Latest news, kisan news, entertainment news, comedy news, krishi news, national- international news, khabarnama, kisan mitra news, New experience in this blog,Learn from the blog, share knowledge, Will do something new, Farmers friend India, All india farmers friend federation,Blog for Aab Tak Rajasthan & KISAN MITRA INDIA . Regis. :- MSME U. RJ-22-0001790, MSME U. RJ-22-0001230, सम्पादक : सियाराम विश्नोई जाम्बा Editor : Siyaram Bishnoi Jamba
CoronaNews
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर बड़ी खबर, संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन ही विकल्प -IMA
ड्यूटी के दौरान हिंसा के चलते मृत्यु होने पर अब पुलिस कर्मियों के परिजनों को दी जाएगी 5 लाख रुपए की सहायता राशि
पूर्व में दी जाती थी पुलिसकर्मियों के परिजनों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि
पुलिस मुख्यालय से जारी हुए सहायता राशि 5 लाख रुपए करने के आदेश
एडीजी आयोजना आधुनिकरण एवं कल्याण राजस्थान गोविंद गुप्ता ने जारी किए आदेश
जैसलमेर में कोरेना संक्रमण परवान पर
जैसलमेर में आज 596 कोरेना पोजेटिव ... 4 की मौत
CoronaUpdate
देश में 24 घंटे कोरोना के 4 लाख 3 हजार 738 नए मामले, देश में 24 घंटे में कोरोना से 4092 मरीजों की मौत, 3 लाख 86 हजार 444 लोग 24 घंटे में कोरोना से ठीक।
भदवासिया 80 फीट रोड पर स्टंटबाजी का मामला आया सामने
स्टंट करने वाला युवक अनिल बिश्नोई चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करने की बात आ रही सामने, मोहल्ले के लोगों में घटना को लेकर है रोष, महामंदिर थाना प्रभारी लेखराज कर रहे पूरे मामले की जांच।
जोधपुर में पैरोल पर 15 सालों से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
15 सालों से चल रहा था फरार, क्राइम स्पेशल टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, डीसीपी पूर्व धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई।
जोधपुर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी मामला
आरोपी को कोर्ट में किया गया पेश, कोर्ट ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, बासनी थाना पुलिस अब आरोपी से करेगी पूछताछ, पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के प्रयास।
फलोदी से राहत की खबर
फलोदी राजकीय चिकित्सालय में 1 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से लगेगी सीटी स्कैन मशीन।
जोधपुर सांसद व केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का आभार
कोरोना संक्रमण के चलते कल से प्रदेश में लॉकडाउन
राजस्थान रोडवेज की सभी बसों का संचालन बंद रहेगा ,10 मई से 24 मई तक रोडवेज बसों का संचालन नहीं होगा,ऐसे में यात्री आज ही अपने घरों की ओर निकलने लगे।
दिल्ली से 5G के परीक्षण की खबर
CORONAVIRUS: 5जी परीक्षण को लेकर अफवाह फैला रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश।
दिल्ली से खबर
सीएम @ArvindKejriwal की प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली में एक हफ्ते और लॉकडाउन बढ़ाया, दिल्ली में 17 मई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन, दिल्ली में कल से नहीं चलेगी मेट्रो, इस बार लॉकडाउन में बंद की मेट्रो सेवा।
तीन चार दिन पूर्व पिता की मौत के सदमे से पिता की ही चिता में कूद गई बेटी का इलाज चल रहा था लेकिन आज इस दुनिया में नही रही
बाड़मेर में पिता की चिता में कूदने वाली बेटी नहीं रही।
संविदा सीएचओ भर्ती-2020 की चयन सूची जारी, चयनितों को कोरोना नियंत्रण के लिए गृह जिलों या समीपवर्ती जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा नियोजित
जयपुर, 9 मई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने रविवार प्रातः अपने राजकीय आवास से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशालय द्वारा संविदा सीएचओ भर्ती-2020 की चयन सूची जारी कर दी। उन्होंने कहा वर्तमान में कोविड महामारी का प्रकोप ग्रामीण क्षेत्रों में भी फैल रहा है। ऐसे में 7 हजार 353 चयनित सीएचओ को ग्रामीण क्षेत्रों में नियोजित किया जाएगा।
डॉ. शर्मा ने कहा कि संविदा सीएचओ भर्ती-2020 के लिए 7810 पदों की विज्ञप्ति जारी की गई थी। स्क्रीनिंग परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन के आधार पर 7353 पदों की चयन सूची जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कतिपय श्रेणी के 457 शेष पदों पर दस्तावेज सत्यापन प्रक्रियाधीन होने के कारण इनका परिणाम बाद में जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के चलते विशेषतः ग्रामीण श्रेत्रों में कोरोना नियन्त्रण के लिए इन अभ्यथिर्याें को फील्ड में लगाया जा रहा है।
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि ये संविदा सीएचओ चयनित अभ्यर्थी मूल रूप से प्रशिक्षित नर्सिग कर्मी एवं आयुर्वेद चिकित्सक हैं और कोरोना महामारी और चिकित्सा कर्मियों की आवश्यकता को देखते हुए इन्हें तत्काल फील्ड में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी चयनित अभ्यर्थी आगामी तीन दिनों में आवश्यक रूप से अपनी ड्यूटी पर उपस्थिति देंगे। उन्होंने कहा कि फील्ड में लगाए जाने से पूर्व संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर इन सभी का एक दिन का आमुखीकरण करवाया जाकर कोरोना के एक्टिव केसेज के अनुसार आवश्यकता के अनुरूप जिलों में नियोजित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन अभ्यथिर्यों द्वारा सीएचसी पर कोविड काउसलिंग कार्य तथा डोर टू डोर सर्वे आदि कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त जिलें में कोरोना के एक्टिव केसेज की संख्या के आधार पर कार्य करने के लिए इनकी सेवाएं इनके गृह जिले या इनके पास के जिलों के जिला कलक्टर को सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना परिणाम व अन्य जानकारी विभाग की वेबसाइट www.rajswasthya.nic.in पर प्राप्त कर सकते हैं।
🔸असम में हो सकता है बड़ा फेरबदल, सर्वानंद सोनोवाल की जगह हेमंत बिस्व सरमा हो सकते हैं नए मुख्यमंत्री
🔸यूपी में जल्द हारेगा कोरोना, प्रदेश के सभी नगर निगमों समेत 18 जिलों में 18-44 आयु वर्ग का टीकाकरण सोमवार से
🔸दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात में कोरोना से कुछ राहत, तेजी से ठीक हो रहे लोग
🔸दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को केंद्र से अनुरोध किया कि वह राष्ट्रीय राजधानी में 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति कायम रखें
🔸अफगानिस्तान की राजधानी में स्कूल के पास बड़ा बम धमाका, 25 लोगों की मौत
🔸पाकिस्तान में पानी की टंकी ढहने से 7 बच्चों की मौत
🔸महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए 8 लोगों की म्यूकोरमाइकोसिस से मौत, 200 लोगों का चल रहा इलाज
🔸दिल्लीः हिंदूराव हॉस्पिटल से भागे 25 कोरोना मरीज, दिल्ली पुलिस तलाश में जुटी
🔸अरब सागर में भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेना ने किया युद्धाभ्यास
🔸भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक शनिवार को हुई, पीएम मोदी समेत 27 देशों के नेता हुए शामिल
🔸बंगाल: वीरभूम में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, एक की मौत; कई घायल
🔸तेलंगाना: ड्रोन से होगी कोरोना टीके की डिलीवरी, केंद्र की मिली मंजूरी
🔸मुंबई में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक, करीब ढाई हजार नए मामले; 62 की मौत
🔸ऑक्सीजन आवंटन के लिए SC ने बनाई टास्क फोर्स, कई डॉक्टर्स शामिल
🔸कोरोना से ठीक हो चुके हैं तो फौरन बदल दें अपना Toothbrush, वरना दोबारा हो सकते हैं संक्रमित!
🔸जयपुर: कोविड अस्प्ताल में ICU बेड दिलाने के नाम पर रिश्वत, नर्सिंग स्टॉफ पर ACB ने की कार्रवाई
🔸अगले 12 घंटे कीमती, अनियंत्रित चीनी रॉकेट के न्यूजीलैंड के आसपास गिरने की आशंका
🔸कोरोना के खिलाफ गेमचेंजर होगी DRDO की दवा? सरकार ने दिया निर्देश, अब अस्पताल में भर्ती के लिए कोविड रिपोर्ट जरूरी नहीं
🔸कोरोना वैक्सीन को बौद्धिक संपदा बंधन से मुक्त कराने पर पीएम मोदी ने मांगा साथ, ईयू का रुख रहा सकारात्मक
🔸 Pakistan on Article 370: पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने माना, अनुच्छेद 370 भारत का आंतरिक मामला
🔸 DRDO की देशी कोरोना की दवा 2-DG को मिली भारत में मंजूरी
🔸सीएम गहलोत ने लॉकडाउन की तैयारियों का लिया जायजा,...
🔸जम्मू-कश्मीर के डोडा में जवानों ने हथियारों का जखीरा बरामद किया
🔸भारत में रोजाना ऑक्सीजन उत्पादन बढ़कर 9,400 मीट्रिक टन हुआ
🔸नहीं लगेगा नेशनल लॉकडाउन! देश के 180 जिलों में एक हफ्ते में कोई नया केस नहीं
🔸भारतीय वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता, विकसित की शुरुआती कैंसर की पहचान करने वाली तकनीक
🔸नेशनल हाईवे पर लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन ले जा रहे टैंकर्स से नहीं लिया जाएगा टोल टैक्स
🔸'एंबुलेंस कांड' से परेशानी में पड़े पप्पू यादव, अमनौर थाने में FIR दर्ज
रेमेडीसीवर इंजेक्शन की कालाबाजारी
वसुंधरा अस्पताल के नर्सिंग कर्मी को किया गिरफ्तार,
मुखबिर की सूचना पर देर रात को किया गिरफ्तार,
बासनी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, नर्सिंग कर्मी से 3 इंजेक्शन हुए बरामद।
ऑक्सीजन की कमी के चलते बुजुर्ग की मौत
इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम, एमजीएच में चल रहा था इलाज, परिजनों ने शास्त्री नगर पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने मर्ग की दर्ज।
हेमंत बिस्वा शर्मा होंगे असम के नए सीएम, दोपहर 1 बजे NDA की बैठक में लगेगी मुहर
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज फलोदी आएंगे
जालोर किशोर न्याय बोर्ड से 3 बाल अपचारी जेल की दीवार तोड़कर हुए फरार
जालोर पुलिस पहुंची मौके पर,तीन बाल अपचारियों का अभी तक नहीं है कोई पता, देर रात की है घटना,हथोड़ा और फावड़े से तोड़ी है दीवार।
जोधपुर में एक और CI रामचंद्र सिंह का कोरेना से निधन
उनका मुख्यालय किया हुआ था जैसलमेर
जालोर जिले के रानीवाड़ा के भाटवास निवासी CI रामचन्द्र सिंह का निधन
15 दिन से कोरोना से संक्रमित, जोधपुर के मेडिप्ल्स अस्पताल में देर रात हुआ निधन
सीआई रामचन्द्र सिंह का मुख्यालय PHQ ने किया हुआ था जैसलमेर में
खाकी पर कोरोना का संकट/CI ऋषिराज सिंह की कोरोना से डेथ/एसपी प्रीतिचन्द्रा ने जताया दुःख
जैसलमेर_कोरोना से जवाहिर अस्पताल में आज 2 लोगों की मौत
WestBengal के राज्यपाल ने मुख्य सचिव को किया तलब, शाम 7 बजे बंगाल हिंसा को लेकर किय तलब।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन की अहम बैठक, कोरोना के हालात पर बैठक, GoM के साथ होगी बैठक, वर्चुअल माध्यम से होगी बैठक।
पीएम ने सीएम शिवराज से की बात, एमपी में कोरोना को लेकर चर्चा, फोन पर ली हालात की जानकारी।
जिले में कोरोना संक्रमण के हालात बेकाबू
जिला अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में तीन गुना मरीज भर्ती,बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन पहुंचे राजकीय अस्पताल,नॉर्मल मरीजों को अस्पताल से कोविड सेंटर भेजना किया शुरू।
बाप में आज एक 65 वर्षीय महिला की कोरोना से हुई मौत
आरएमएससीएल ने 28 हजार से अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शन का किया वितरण
जयपुर, 8 मई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आक्सीजन के साथ रेमडेसिविर की बढ़ती मांग और उसकी आपूर्ति का भी बेहतर तरीके से प्रबंधन किया जा रहा है। आरएमसीएल ने 7 मई को प्रदेश के अलगकृअलग जिलों में कुल 28 हजार से अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति की है।
डॉ शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार ने राजस्थान को 9 मई तक के लिए 1 लाख 41 हजार 600 रेमडेसिविर इंजेक्शन का आवंटन निर्धारित किया है, जबकि प्रदेश में संक्रमितों की तेजी से बढ़ रही है और हमें अधिक इंजेक्शनों की आवश्यकता है। इसी के चलते आरएमएससीएल ने स्वयं के स्तर पर व्यापक प्रयास कर रेमडेसिविर इंजेक्शन की भी खरीद की है। इसके बाद प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन का कोटा करीब 2 लाख 48 हजार हो गया है।
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि रेमडेसिविर के अलावा गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए 340 टोसिलीजुमेब इंजेक्शन का भी प्रदेश के सभी जिलों में किया जा चुका है। इन इंजेक्शन की कालाबाजारी पर पूर्णतया रोक लगाने के लिए रेमडेविर इंजेक्शन का आवंटन निजी व सरकारी अस्पतालों को जिला स्तर पर गठित कमेटी की सिफारिश पर सीधा आरएमएससीएल द्वारा किया जा रहा है।
आरएमएससीएल के प्रबंध निदेशक श्री आलोक रंजन ने बताया कि 7 मई को अजमेर को 1 हजार 600, भीलवाड़ा को 600, नागौर को 450, टोंक को 160, बीकानेर को 1 हजार 600, चूरू को 300, गंगानगर 150, हनुमानगढ़ 320, जयपुर 7 हजार 200, अलवर 800, दौसा 200, झुंझुनू 450, सीकर 570, करौली 240, भरतपुर 560, धौलपुर 350, सवाई माधोपुर 370, जोधपुर 2 हजार 500, बाड़मेर 800, जैसलमेर 200? जालौर 300, पाली 700, सिरोही 500, कोटा 2 हजार, बारां 350, बूंदी 320, झालावाड़ 800, उदयपुर 1 हजार 600, बांसवाड़ा 400, चित्तौडगढ़ 460, डूंगरपुर 600, प्रतापगढ़ 240 व राजसमंद को 480 रेमडेसिविर इंजेक्शन दिए गए।
दिनांक : 08 मई से 12 मई तक प्री मॉनसून कैसा रहेगा ।
भारत वर्ष के इस माह 1 मई से प्री मॉनसून ने सुरुआत की थी अब आप तक सप्ताह की मॉनसून रिपोर्ट मिलती रहेगी जो भारत के समस्त राज्यों में कहां कैसी बारीष रहेगी तथा कहां- कहां धूल भरी आंधी चल सकती हैं निचे दिये गये विडियों को देखें ।
नोट : पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, फलोदी, बाप, जैसलमेर, बीकानेर, बाङमेर में 8 मई से 12 मई तक मध्यम से भारी बारीष की सम्भावना बनी हुई हैं तथा कईं - कईं धूल भरी आंधी चल सकती हैं ।
वेब न्यूज पोर्टल सम्पादक : सियाराम विश्नोई जाम्बा
NIC CODE : 63910
निचे दिये गये कमेेेेन्ट बॉक्स मेें कमेन्ट जरुर किजीऐं
सात दिन लॉकडाऊन
🔸कोविड-19: मिजोरम में सात दिन के लॉकडाउन और मणिपुर के सात जिलों में पूर्ण कर्फ्यू की घोषणा
ऑक्सीजन जमाखोर
🔸ऑक्सीजन जमाखोरों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, इमरान हुसैन को भी भेजा नोटिस
दिल्ली पुलिस की छापेमारी
🔸खान मार्केट में रेस्टोरेंट में छिपाकर रखे गए थे 96 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर किए जब्त
ममता का ढोंग
🔸ममता के पत्र पर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन का जवाब, राज्य में स्वास्थ्य ढांचा सुधारें दीदी
सीएम शपथ में संक्रमित
🔸मुख्यमंत्री एन रंगासामी के शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन स्थल पर 183 में से 11 लोग संक्रमित
भारत-अमेरिका दोस्ती
🔸अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का संदेश- सिलेंडर्स, कन्सेंट्रेटर्स, दवाइयां भेज रहे, नहीं होने देंगे कमी
WHO ने चीन को मंजूरी
🔸WHO ने चीन के कोलिंग रोधी वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की दी मंजूरी
कोरोना बेकाबू
🔸कोरोना की बेकाबू रफ्तार, अब कर्नाटक में लगाया गया 10 से 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन
राजस्थान कोरोना विस्फोट
🔸राजस्थान में कोरोना वायरस के 18,231 नए मामले, 164 मरीजों की मौत
गोवा में कर्फ्यु
🔸गोवा में रविवार से 15 दिन का कर्फ्यू, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने किया ऐलान
बङा खुलासा
🔸चाहें तो मुझे सजा दे दें, चुनाव आयोग को संदेह से करें मुक्तः इलेक्शन कमिश्नर के हलफनामे में बड़ा खुलासा
रेडमेशीविर की कालाबाजारी
🔸राजस्थानः जयपुर में रेमडेसिविर की कालाबाजारी करता पकड़ा गया डॉक्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बोरवेल से बच्चे को जिंदा निकाला
🔸बोरवेल से 16 घंटे बाद मासूम को जिंदा निकाला, 90 फीट गहरे बोरवेल में अटकी थी सांसें
छोटा राजन की कोरोना से मौत
🔸अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की कोरोना से मौत की खबर निकली अफवाह, AIIMS में अभी चल रहा इलाज
आपदा में फायदे का अवसर
🔸आपदा में अवसरः कोरोना मरीज को गुरुग्राम से लुधियाना तक ले जाने का एंबुलेंस चालक ने वसूला 1.20 लाख किराया, गिरफ्तार
भारत के प्रस्ताव पर मांगा समर्थन
🔸PM मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से फोन पर की बात, WTO में भारत के प्रस्ताव पर मांगा समर्थन
कोरोना का तीसरा संकट
🔸कोरोना संकट के बीच राहत, खुद खत्म हो गया तिहरे म्यूटेशन वाला वेरिएंट
सेंट्रल विस्टा निर्माण पर रोक
🔸सेंट्रल विस्टा निर्माण पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
दम घुटने से बच्चो की मौत
🔸UP : कार के अंदर खेल-खेल में लॉक हुए 5 बच्चे, दम घुटने से 4 की दर्दनाक मौत, 1 की हालत गंभीर
कार्गो विमान में ऑक्सीजन की खेप
🔸कोरोना: ब्रिटेन से भारत आ रही मदद, दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो विमान ऑक्सिजन यूनिट्स के साथ निकला
भारत के कोरोना के प्रकोप से दुनिया डरी
🔸भारत में बढ़े कोरोना के प्रकोप से डरा अमेरिका, अपने नागरिकों से की वापस लौटने की अपील
पीएम सहयोगी
🔸हेमंत सोरेन के ट्वीट पर जगन की नसीहत, कहा- 'ऐसी राजनीति से देश कमजोर होगा, PM का दें साथ'
टीकाकरण में फर्जीवाङा
🔸कोरोना टीकाकरण में भी फर्जीवाड़ा, अब ओटीपी किया अनिवार्य, इससे टीकाकरण कराने वाले की होगी पहचान
सोशल मीडिया पर तारीफ
🔸कोरोना से जंग: विराट-अनुष्का ने दिए 2 करोड़ रुपये, सोशल मीडिया पर तारीफ
हेरोईन जब्त
🔸चेन्नई एयरपोर्ट पर 100 करोड़ रुपए के हेरोइन के साथ तंजानिया के दो नागरिक गिरफ्तार
अजय जङेजा टीम इंडिया में
🔹वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान अजय जडेजा की वापसी
हार्दिक को मौका नही
🔹IND vs ENG : हार्दिक पर चयनकर्ताओं ने नहीं किया विचार, सैनी को भी मौका नहीं
महिला पहलवान ने बाजी मारी
🔹 भारतीय महिला पहलवान ने मारी बाजी, तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ किया
वरिष्ठ पत्रकार कविकान्त खत्री की कलम से ...
25 साल की महिला ने एक साथ नौ बच्चों को दिया जन्म
माली की 25 साल की महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है
हलिमा सिसे ने मोरक्को के एक अस्पताल में नौ बच्चों को जन्म दिया. माली की सरकार ने उन्हें ख़ास देखभाल के लिए मोरक्को भेजने का इंतज़ाम किया था
बीबीसी से हलीमा के पति ने कहा, ‘’मैं बहुत ख़ुश हूँ कि मेरी पत्नी और बच्चे सुरक्षित हैं
साल 2009 में एक साथ आठ बच्चे पैदा करने वाली अमेरिका में रहने वाली एक महिला के पास सबसे ज़्यादा बच्चे पैदा करने का गिनिज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड है
इससे पहले भी ऐसे दो मामले सामने आए थे. साल 1971 में ऑस्ट्रेलिया में एक महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया था और 1999 में इंडोनेशिया में एक महिला ने भी नौ बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन ये बच्चे कुछ दिनों तक ही ज़िंदा रह पाए थे
वर्ल्ड रिकॉर्ड रखने वाली नादया सुलेमान ने एक साथ आठ बच्चों को जन्म दिया था जो अब 12 साल के हो चुके हैं, ये प्रेग्नेंसी विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ़) के ज़रिए हुई थी
माली की स्वास्थ्य मंत्री फेंटा सिबि ने माली और मोरक्को की मेडिकल टीम को इसके लिए बधाई दी है
मोरक्को के एन बोर्जा क्लिनिक में हलीमा ने बच्चों को जन्म दिया है. इसके डायरेक्टर प्रोफ़ेसर यूसूफ़ अलौई ने समाचार एजेसी एएफ़पी से कहा है, ‘’ये मामला बेहद दुर्लभ और असाधारण था. 10 डॉक्टर और 25 नर्सों और मेडिकल स्टाफ़ ने इन बच्चों की डिलिवरी कराई है
‘’बच्चों के वज़न 500 ग्राम से लेकर 1 किलोग्राम तक हैं, इन बच्चों को दो से तीन महीनों तक इन्क्यूबेटर में रखा जाएगा"
हलिमा की प्रेग्नेंसी पूरे माली में चर्चा में थी. पश्चिमी अफ्रीका के डॉक्टर इस डिलिवरी को लेकर ख़ासा चिंतिंत थे. उन्हें डर था कि ज़रूरी देखभाल नहीं मिली तो बच्चे ज़िंदा नहीं रह पाएंगे- इस सभी चिंताओं के बीच माली सरकार ने हलीमा को मोरक्को भेजा था
30 मार्च को वह मोरक्को आईं और पाँच हफ़्ते बाद मंगलवार को सी-सेक्शन ऑपरेशन के ज़रिए बच्चों को जन्म दिया
हलिमा के पति अदजुदांत कदेर अर्बी इस वक़्त माल में ही हैं और अपनी बड़ी बेटी का ख्याल रख रहे हैं. लेकिन उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी से लगातार संपर्क में हैं
भगवान ने हमें बच्चे दिए हैं और वही तय करेंगे कि आगे क्या होगा, मैं बिल्कुल भी परेशान नहीं हूँ.’’
दिनांक : 08 मई से 12 मई तक प्री मॉनसून कैसा रहेगा ।
भारत वर्ष के इस माह 1 मई से प्री मॉनसून ने सुरुआत की थी अब आप तक सप्ताह की मॉनसून रिपोर्ट मिलती रहेगी जो भारत के समस्त राज्यों में कहां कैसी बारीष रहेगी तथा कहां- कहां धूल भरी आंधी चल सकती हैं निचे दिये गये विडियों को देखें ।
नोट : पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, फलोदी, बाप, जैसलमेर, बीकानेर, बाङमेर में 8 मई से 12 मई तक मध्यम से भारी बारीष की सम्भावना बनी हुई हैं तथा कईं - कईं धूल भरी आंधी चल सकती हैं ।
वेब न्यूज पोर्टल सम्पादक : सियाराम विश्नोई जाम्बा
NIC CODE : 63910
निचे दिये गये कमेेेेन्ट बॉक्स मेें कमेन्ट जरुर किजीऐं
*1* कोरोना का कोहराम: लगातार दूसरे दिन 4 लाख से अधिक मामले, 3915 लोगों ने तोड़ा दम
*2* भयावह: 10 दिन में कोरोना ने छीन लीं 30 हजार से ज्यादा जिंदगी, हर घंटे जा रही 150 लोगों की जान
*3* 'कोरोना से निपटने में सिस्टम नहीं, सरकार फेल', सोनिया गांधी ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
*4* सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से केंद्र सरकार को लताड़ा, कहा : हमें कड़े फैसले लेने पर मजबूर ना करें
*5* कोरोनाः “दिल्ली को रोज दें 700 MT ऑक्सीजन”, मोदी सरकार को निर्देश दे बोला SC- सख्त आदेश देने को न करें मजबूर
*6* चुनाव बाद हिंसा की जांच के लिए बंगाल पहुंची केंद्रीय टीम ने राज्यपाल से की मुलाकात
*7* पीएम मोदी पर हेमंत सोरेन के ट्वीट को लेकर बीजेपी के सीएम-मंत्रियों का पलटवार, बोले-'ओछी हरकत कर दी आपने'
*8* वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित
*9* बंगाल: ममता का केंद्र पर तीखा हमला, कहा- जनता का फैसला मानें और हमें काम करने दें
*10* मध्यप्रदेश: आयुष्मान योजना में मुफ्त होगा कोरोना का इलाज, रेमडेसिविर-ऑक्सीजन के लिए नहीं देने होंगे पैसे
*11* -केरल समेत कई राज्यों में लगा पूर्ण लॉकडाउन, बाकी राज्य बढ़ा रहे सख्त पाबंदियां
*12* सीएम नीतीश ने की थी शादियों को टालने की अपील, मैरेज हॉल में धड़ाधड़ कैंसिल होने लगी बुकिंग
*13* CM पद संभालते ही स्टालिन ने की कई अहम घोषणाएं, कोरोना राहत के तहत हर परिवार को मिलेगा 4000 रुपये
*14* डेनमार्क से 53 वेंटिलेटर भारत पहुंचे, मेडिकल उपकरण की किल्लत पर विदेशों से मदद जारी
*15* कोरोना कहर के बीच लगातार तिसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में उछाल,सेंसेक्स करीब 260 अंकों का उछाल, निफ्टी भी 14800 के उपर बंद हुआ
जयपुर_बड़ा कोरोना विस्फ़ोट,4 हजार 902 नए कोरोना संक्रमित हुए आज दर्ज
कल Chc बाप पर Covaxin सेशन है....45 वर्ष से अधिकआयु के व्यक्ति प्रथम dose और जिन्हे Covaxin की प्रथम dose लगाए हुए 28 दिन हो गए है वो द्वितीय dose लगा सकते है
आज 18231 नए संक्रमित.. 164 मौत...16930 रिकवर....1.99 लाख एक्टिव केस
नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने संभाला हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन का पदभार
हाउसिंग बोर्ड के मुख्यालय में किया पदभार ग्रहण,
सचिव यूडीएच कुंजी लाल मीणा, हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर पवन अरोड़ा रहे मौजूद
अवैध शराब बेचने से रोकने पर की मारपीट
युवक के साथ चार-पांच युवकों ने की गंभीर मारपीट, लोहे की रॉड,बेस बॉल बेट से की मारपीट, घायल को गंभीर अवस्था में एमडीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती, नागोरी गेट थाना क्षेत्र का मामला।
नाचना थाना क्षेत्र के गांव आसकंद्रा में पत्नी ने की पति की हत्या
अपने भाई के साथ मिलकर की पति की हत्या, मृतक के भाई ने नाचना थाने में नामजद मुकदमा कराया दर्ज़, नाचना पुलिस ने मामले जांच की प्रारंभ।
ओसियां में कोरोना का एक बार फिर विस्फोट
259 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आये सामने, प्रशासन नहीं दिख रहा पूरी तरह से सतर्क, ओसियां ब्लॉक में कोरोना से लगातार मौतों का भी बढ़ रहा आंकड़ा।
Update-:बेकाबू कोरोना-देश मे कोरोना महामारी दिन प्रति दिन विकराल रूप लेती जा रही है।
पिछले 24 घंटों में देश में 4 लाख 14 हजार 188 नए कोरोना संक्रमण के मामले आए सामने, 3,915 मरीजों की हुई मौत,जबकि 3 लाख 31 हजार 507 लोगों कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ्य हुए हैं।
संगीतकार वनराज भाटिया का निधन, वनराज भाटिया का 93 साल की आयु में हुआ निधन, राष्ट्रीय फिल्म फेयर पुरस्कार विजेता थे संगीतकार वनराज भाटिया।
जिला अस्पताल में भर्ती 5 लोगों की आज दोपहर 12 बजे तक हुई मौत
मृतक रेवदर, केसरगंज, सादड़ी, बागरा व सिरोही के ब्रह्मपुरी के थे निवासी, जिला अस्पताल में एक महिला समेत कुल 5 मरीजों की हुई मौत, मृतकों में कोरोना संक्रमित व कोरोना संदिग्ध सामिल।
जिला परिषद सदस्य गौरव श्रीमाली का निधन
कोरोना से संक्रमित थे श्रीमाली,गुजरात के सूरत में चल रहा था उपचार,वार्ड 1 से जिला परिषद के सदस्य थे गौरव श्रीमाली
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में छाई शोक की लहर।
वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह नहीं रहे, बेहद सक्रिय पत्रकार रहे थे शेष नारायण सिंह, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख, कहा-'पत्रकारिता जगत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सदैव जाने जाएंगे '।
प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए नई पहल
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विदेशो से ऑक्सीजन कोसेंट्रेटर्स मंगवाने के दिए थे निर्देश
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इन निर्देशों की पालना में रूस से मंगवाये जा रहे हैं ऑक्सीजन कोसेंट्रेटर्स
पहली खेप के रूप में आज शाम आ रहे है 100 ऑक्सीजन कोसेंट्रेटर्स
रूस से अगले सप्ताह तक आएंगे कुल 1250 ऑक्सीजन कोसेंट्रेटर्स
चीन से भी मंगवाये जा रहे है
ऑक्सीजन कोसेंट्रेटर्स
25 साल की महिला ने एक साथ नौ बच्चों को दिया जन्म
माली की 25 साल की महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है
हलिमा सिसे ने मोरक्को के एक अस्पताल में नौ बच्चों को जन्म दिया. माली की सरकार ने उन्हें ख़ास देखभाल के लिए मोरक्को भेजने का इंतज़ाम किया था
बीबीसी से हलीमा के पति ने कहा, ‘’मैं बहुत ख़ुश हूँ कि मेरी पत्नी और बच्चे सुरक्षित हैं
साल 2009 में एक साथ आठ बच्चे पैदा करने वाली अमेरिका में रहने वाली एक महिला के पास सबसे ज़्यादा बच्चे पैदा करने का गिनिज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड है
इससे पहले भी ऐसे दो मामले सामने आए थे. साल 1971 में ऑस्ट्रेलिया में एक महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया था और 1999 में इंडोनेशिया में एक महिला ने भी नौ बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन ये बच्चे कुछ दिनों तक ही ज़िंदा रह पाए थे
वर्ल्ड रिकॉर्ड रखने वाली नादया सुलेमान ने एक साथ आठ बच्चों को जन्म दिया था जो अब 12 साल के हो चुके हैं, ये प्रेग्नेंसी विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ़) के ज़रिए हुई थी
माली की स्वास्थ्य मंत्री फेंटा सिबि ने माली और मोरक्को की मेडिकल टीम को इसके लिए बधाई दी है
मोरक्को के एन बोर्जा क्लिनिक में हलीमा ने बच्चों को जन्म दिया है. इसके डायरेक्टर प्रोफ़ेसर यूसूफ़ अलौई ने समाचार एजेसी एएफ़पी से कहा है, ‘’ये मामला बेहद दुर्लभ और असाधारण था. 10 डॉक्टर और 25 नर्सों और मेडिकल स्टाफ़ ने इन बच्चों की डिलिवरी कराई है
‘’बच्चों के वज़न 500 ग्राम से लेकर 1 किलोग्राम तक हैं, इन बच्चों को दो से तीन महीनों तक इन्क्यूबेटर में रखा जाएगा"
हलिमा की प्रेग्नेंसी पूरे माली में चर्चा में थी. पश्चिमी अफ्रीका के डॉक्टर इस डिलिवरी को लेकर ख़ासा चिंतिंत थे. उन्हें डर था कि ज़रूरी देखभाल नहीं मिली तो बच्चे ज़िंदा नहीं रह पाएंगे- इस सभी चिंताओं के बीच माली सरकार ने हलीमा को मोरक्को भेजा था
30 मार्च को वह मोरक्को आईं और पाँच हफ़्ते बाद मंगलवार को सी-सेक्शन ऑपरेशन के ज़रिए बच्चों को जन्म दिया
हलिमा के पति अदजुदांत कदेर अर्बी इस वक़्त माल में ही हैं और अपनी बड़ी बेटी का ख्याल रख रहे हैं. लेकिन उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी से लगातार संपर्क में हैं
भगवान ने हमें बच्चे दिए हैं और वही तय करेंगे कि आगे क्या होगा, मैं बिल्कुल भी परेशान नहीं हूँ.’’
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास आज शाम 5 बजे करेंगे ईएसआई अस्पताल का दौरा
एएसआई को परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की ओर से दिए जाएंगे 20 ऑक्सीजन कोसेंट्रेटर्स
इसके बाद दोनो मंत्री करेंगे टीबी अस्पताल का दौरा
टी बी अस्पताल सामुदायिक केंद्र स्थित कोविड सेंटर को भी दिए जाएंगे 20 ऑक्सीजन कोसेंट्रेटर्स
ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में सरकार के प्रयास लाए रंग, रूस से 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की पहली खेप पहुंच रही जयपुर
सप्ताह भर में रूस से 1250 कंसंट्रेटर पहुंच जाएंगे
जयपुर, 7 मई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में हो रही ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए करीब 50 हजार ऑक्सीजन कंसंटेªटर मंगवाने की योजना बनाई है। रूस से 100 ऑक्सीजन कंसंटेªटर की पहली खेप आज जयपुर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि रूस से कुल 1250 ऑक्सीजन कंसंटेªटर भी सप्ताह भर में पहुंच जाएंगे।
डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देश पर ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए ऑक्सीजन कंसंटेªटर की उपलब्धता और खरीद के लिए चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुबोध अग्रवाल के नेतृत्व में प्रीतम बी यशवंत व टीना डाबी की टीम ऑक्सीजन कंसंटेªटर का निर्माण करने वाले देश जैसे रूस, चीन, दुबई आदि से संपर्क कर मंगवाने की व्यवस्था कर रही है।
संक्रमितों को राहत के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देश पर प्रदेश के तीन मंत्रियों की टीम ने दिल्ली जाकर गृह मंत्री श्री अमित शाह, नितिन गड़करी, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल, फार्मा मंत्री व केंद्रीय चिकित्सा मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मुलाकात कर राज्य में कोरोना की वजह से हो रही हालात से अवगत कराया।
615 में से 270 मेट्रिक टन ऑक्सीजन ही केंद्र करा रहा उपलब्ध
प्रदेश में 615 मेट्रिक टन ऑक्सीजन के मुकाबले भारत सरकार ने 270 मेट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध करवा रही है। इसमें से 100 मेट्रिक टन भिवाड़ी, 70 जामनगर, 60 कलिंगनगर और 40 मेट्रिक टन ऑक्सीजन बुरहानपुर से मिल रही है। इन जगहों से ऑक्सीजन लाने में कई दिन लग जाते लेकिन बेहतर योजना बनाकर रेल और एयरफोर्स के जरिए लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सरकार का पूरा ध्यान ऑक्सीजन उपलब्ध कराने पर
डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स की उपलब्धता और प्रदेश में ऑक्सीजन उत्पादन के 59 प्लांट लगाने का भी निर्णय लिया। इन प्लांटों के स्थापित होने के बाद करीब 120 मेट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त की जा सकेगी । उन्होंने कहा कि सरकार ऑक्सीजन प्लांट लगाने सहित ऑक्सीजन की कमी को पूरी करने के हर संभव प्रयास पर काम कर रही है।
वरिष्ठ पत्रकार कविकान्त खत्री की कलम से समाचार पत्रों से खबरे