Hot News, Breaking News, Latest news, kisan news, entertainment news, comedy news, krishi news, national- international news, khabarnama, kisan mitra news, New experience in this blog,Learn from the blog, share knowledge, Will do something new, Farmers friend India, All india farmers friend federation,Blog for Aab Tak Rajasthan & KISAN MITRA INDIA . Regis. :- MSME U. RJ-22-0001790, MSME U. RJ-22-0001230, सम्पादक : सियाराम विश्नोई जाम्बा Editor : Siyaram Bishnoi Jamba
सोमवार, 5 अप्रैल 2021
Breaking News - बाड़मेर में 2 मासूम बेटियों के साथ टांके में कूदी विवाहिता तीनो की मौत
Latest News - बच्चे सहित विवाहिता लापता, देचू थाने में दर्ज हुआ मामला ! दिनेश कुमार गुप्ता के साथ हुई ठगी, संतराम के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत, मानसरोवर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच।
05 अप्रैल 2021 के मुख्य समाचार
Breaking News
🔸बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव प्रचार थमा, मतदान 6 अप्रैल को
🔸महाराष्ट्र में कोरोना ने मचाया कोहराम, 24 घंटे में 57,074 नए मामले, 222 लोगों ने तोड़ा दम
🔸PM मोदी ने कोविड-19 से संक्रमित अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
🔸नक्सली हमले में 22 जवान हुए शहीद, 31 का ईलाज जारी-
🔸नक्सली हमला: सोनिया गांधी ने जवानों के शहादत पर जताया दुख, कहा- नक्सलवाद से निपटने के लिए सब हो एकजुट
🔸कमल हासन बोले, सिनेमा राजनीतिक करियर में बाधा बनता है तो मैं उसे छोड़ दूंगा
🔸मुख्तार अंसारी की जल्द होगी यूपी वापसी, आज बांदा से पंजाब के लिए रवाना होगी स्पेशल टीम
🔸जेपी नड्डा का दावा, बंगाल-पुड्डुचेरी, असम व तमिलनाडु में जीतेंते, केरल में बनेंगे बड़ी ताकत
🔸कोरोना के चलते उद्धव सरकार का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में वीकेंड पर लॉकडाउन- सोमवार से कड़ी पाबंदियां
🔸खतरे में गंगा का अस्तित्व: रेत के मैदान में तब्दील हुआ संगम क्षेत्र, जगह-जगह नजर आ रहे टापू
🔸EC ने ममता की चिट्ठी का दिया जवाब, कहा- नंदीग्राम पोलिंग पर बाहरी लोगों की मौजूदगी का दावा गलत
🔸राहुल गांधी ने न्याय योजना से मतदाताओं को रिझाया, हर गरीब को 6 हजार रुपये प्रति माह देने का वादा
🔸शिकार करने गए युवक की गोली लगने से मौत, डर के मारे 3 दोस्तों ने भी खा लिया जहर
🔸आनंद महिंद्रा ने निभाया अपना वादा, इडली वाली अम्मा को देंगे रेस्टोरेंट जैसा घर
🔸बंगाल चुनावः ममता की रैली में गुस्सैल सांड ने मचाया उत्पात, बाल-बाल बची मुख्यमंत्री
🔸1 मरीज मिलने पर 20 घर होंगे सील, योगी सरकार ने लागू किए सख्त नियम
🔸नक्सलियों को उनके घर में घेरकर मारने की तैयारी, गृह मंत्रालय ने बनाई रणनीति, शाह के साथ बैठक में अहम चर्चा
🔸कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पीएम मोदी का पांच सूत्रीय रणनीति पर जोर, राज्यों में केंद्रीय टीम भेजने के दिए निर्देश
🔸वायरस हर माह में दो बार कर रहा म्यूटेशन, एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कोरोना को लेकर किया सचेत
🔸राजस्थान में आने और जाने वालों के लिए RT-PCR टेस्ट किया अनिवार्य
🔸बंगाल का सियासी घमासान:मोदी पर दीदी का हमला, कहा-PM क्या भगवान या सुपर ह्यूमन हैं जो नतीजों की भविष्यवाणी कर रहे हैं
🔸Jammu-Kashmir News: इस्लामिक स्टेट का कमांडर जम्मू में गिरफ्तार, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
🔸राकेश टिकैत पहुंचे गुजरात, किसानों से बोले- यहां डर का माहौल, इसे निकालना पड़ेगा
🔸AIADMK मंत्री ने चुनाव प्रचार के लिए ट्विटर मृत छात्रा को बनाया मोहरा, फजीहत के बाद हटाया वीडियो
🔸राजस्थानः बीजेपी से बागी हुए तो पार्टी ने पकड़ा गला, वीडियो में छलका नेताजी का दर्द,
🔹IPL 2021: महाराष्ट्र में लॉकडाउन के बावजूद होंगे मुंबई में मैच
🔹IPL 2021: आरसीबी ने किया कंफर्म, पडिक्कल हैं कोरोना पॉजिटिव
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 8 अप्रैल को राजस्थान में
दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई ग्रीनफील्ड राजमार्ग के निर्माण कार्य का करेंगे निरीक्षण, इस दौरान मीडिया से संवाद भी करेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी
भरतपुर से खबर
राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल आज भरतपुर दौरे पर
जीवन ज्योति बाल गृह में बच्चे के साथ हुए कुकर्म के घटनाक्रम की लेंगी जानकारी, पीड़ित बच्चे से भी करेंगी मुलाकात उसके बाद अधिकारियों लेंगी बैठक
जोधपुर से खबर
बच्चे सहित विवाहिता लापता, देचू थाने में दर्ज हुआ मामला
विवाहिता के पति नरेंद्र कुमार निवासी ठाडिया ने गुमशुदगी करवाई दर्ज, 3 अप्रैल को मध्य रात्रि पत्नी निशा, पुत्र कार्तिक घर से बिना बताए कहीं चले गए।
जयपुर से खबर
क्रेडिट कार्ड से 3 लाख निकाले
दिनेश कुमार गुप्ता के साथ हुई ठगी, संतराम के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत, मानसरोवर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच।
जयपुर से खबर
जैसलमेर में स्टीलग्रेड लाइमस्टोन के विपुल भण्डार
खोज व खनन कार्य में लाई जाएगी तेजी,प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा ने दिए निर्देश,लाइम स्टोन के साथ ब्लॉक RSSML को आवंटित,MECL सेबी जैसलमेर में स्टील ग्रेड लाइमस्टोन खोज के कार्य में आगे आने का आग्रह ।
जोधपुर से खबर
रॉबर्ट वाड्रा से जुड़ा मामला
आज का दिन होगा काफी महत्वपूर्ण,आज दोपहर 2 बजे सभी अपील पर होगी फाइनल सुनवाई,वाड्रा व अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांगी ईडी ने इजाजत,जस्टिस डॉ. पीएस भाटी की अदालत में होगी सुनवाई,रॉबर्ट वाड्रा व महेश नागर की याचिकाओं में अर्जी पेश ।
Update-:बेकाबू कोरोना-देश में बेकाबू हो रहा है कोरोना 24 घंटे में आए 1 लाख 3 हजार से ज्यादा नए कोरोना के मरीज , 477 लोगों की हूई मौत
CoronaNews
अभिनेता @akshaykumar अस्पताल में भर्ती, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती ।
पत्रकार कविकान्त के अनुसार अखबार से खबर :-
जोधपुर के फलोदी से खबर
अजमेर से स्विफट कार किराये से कहकर लाये तीन चोरों ने फलोदी क्षैत्र के बाप स्थित कार लेकर फरार
इस माह से बाजारों में गर्मियों में तरबूज की रोनक नजर आई, नागरिक बढचढकर खरीद रहे हैं तरबूज ।
रिपोर्टर :- सियाराम विश्नोई ( किसान मित्र इण्डिया ग्रुप )
Breaking News - गजनेर में बोरवेल में गिरा युवक, हमीरा व काणोद के बीच पिकअप व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो जनो की दुःखद मृत्यु
अपडेट
*हमीरा व काणोद के बीच पिकअप व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो जनो की दुःखद मृत्यु*
जेसलमेर*
जिले के हमीरा व काणोद के बीच चाडाडू गांव के पास पिकअप गाड़ी व मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत की घटना में एक जने की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य की हॉस्पिटल लाने के दौरान डेथ हो गई है,
मोटरसाइकिल पर तीन जने सवार थे , मृतक मेधवाल जाती के बताए जा रहे हैं
मोहनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है
Breaking News
*1* भारत में आज कोरोना के 93 हजार से ज्यादा नए केस, PM ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक;डॉ. गुलेरिया ने कहा छोटे कंटेनमेंट जोन बनाना या उस इलाके में ‘मिनी लॉकडाउन’ लगाना बेहतर रहेगा
*2* कोरोना हुआ बेकाबू : 93 हजार से ज्यादा मामलों ने बढ़ाई सरकार की चिंता, पीएम मोदी की उच्च-स्तरीय बैठक जारी
*3* भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 93,249 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,24,85,509 हुई। 513 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,64,623 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,91,597 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,16,29,289 है
*4* छत्तीसगढ़: नक्सलियों से लोहा लेने के दौरान 22 जवान हुए शहीद, आज मिले 17 शव, सर्च ऑपरेशन जारी
*5* गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के CM से की बात, CRPF महानिदेशक को राज्य जाने का दिया निर्देश
*6* तलाशी अभियान जारी है। दोनों पक्षों को नुकसान हुआ है। हमारे जवानों ने अपनी जान गंवाई है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं उनके परिवारों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: सुकमा नक्सली हमले पर गुवाहाटी में अमित शाह
*7* छत्तीसगढ़ में माओवादी विद्रोह से जूझते हुए सुरक्षाकर्मियों की हत्या हो जाने से मुझे बहुत तकलीफ हुई है। शहीदों के परिवारों को मेरी संवेदना है, पूरा देश उनके दर्द में शामिल है हम इस बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
*8* जंगलों में आग लगी है। प्रदेश में 964 स्थानों पर आग लगी है। इसमें 4 लोगों और 7 घरेलू पशुओं की मौत हुई है। 2 लोग घायल हुए हैं। जलवायु परिवर्तन प्रदेश सरकार के सामने बड़ी चुनौती है। मैं और मुख्यमंत्री निगरानी कर रहे हैं: हरक सिंह रावत
*9* उत्तराखंड के जंगलों में आग के सम्बंध में मैंने प्रदेश के सीएम तीरथ सिंह रावत से बात कर जानकारी ली। आग पर काबू पाने और जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने तुरंत NDRF की टीमें और हेलिकॉप्टर उत्तराखंड सरकार को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं: गृह मंत्री अमित शाह
*10* हमारे पड़ोसी राज्यों में स्थिति बहुत बुरी है, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में स्थिति संकटपूर्ण है। हमने महाराष्ट्र की सीमा को सील किया है, छत्तीसगढ़ से आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगेगा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
*11* मोदी सरकार में, कानून प्रवर्तन एजेंसियां कानून के मुताबिक काम करती हैं। यूपीए के दौरान भ्रष्टाचार का सैलाब आया हुआ था, लेकिन किसी भी एजेंसी को जांच करने की अनुमति नहीं थी। कांग्रेस LDF की B- टीम है: तिरुवनंतपुरम में निर्मला सीतारमण
*12* थोड़ी देर में महाराष्ट्र कैबिनेट की अहम बैठक, आंशिक लॉकडाउन पर फैसला संभव
*13* सरकार बिगड़ा हुआ घोड़ा, इसके नाक फोड़, खूंटे में बांधना एक साल का कोर्स है- महापंचायत में BJP सरकार पर गरजे राकेश टिकैत
*14* चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के बीजेपी पर मतदान न करने देने के आरोपों को गलत बताया, आयोग ने कहा कि आपके आरोप तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।
*15* 2 मई को जब चुनाव परिणाम आएंगे और बंगाल में भाजपा सरकार बनने की घोषणा होते ही TMC के गुंडों की वही दुर्गति होगी जो उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के पहले गुंडागर्दी करने वालों की हो गई है: पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में योगी आदित्यनाथ
*16* ममता दीदी खुद हार स्वीकार कर चुकी हैं, नंदीग्राम में चुनाव के दिन वो एक ही बूथ पर दो घंटे बैठी रहीं। एक मुख्यमंत्री पद की दावेदार और मौजूदा मुख्यमंत्री एक बूथ पर दो घंटे बैठे इसका मतलब है उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली: हुगली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
*17* असम के BJP मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का अटपटा बयान,बोले- मास्क लगाने की जरूरत नहीं, कोरोना होगा तो हम बता देंगे, उन्होंने आगे कहा, 'हमको इकॉनमी को भी रिवाइव करना है। मास्क पहनेंगे तो ब्यूटी पार्लर कैसे चलेंगे? ब्यूटी पार्लर चलना भी जरूरी है, सरमा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देशभर में कोरोना वायरस के रोजाना आने वाले मामले हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे
*18* खुशखबरी: अब बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर, 5 अप्रैल से रेलवे शुरू करने जा रहा 71 अनारक्षित ट्रेनें,
*============================*
Breaking News
बीकानेर
गजनेर में बोरवेल में गिरा युवक,
काफी समय से युवक है बोरवेल में।
ग्रामीण कर रहे निकालने का प्रयास,
जेसीबी से बोरवेल के पास बनाई जा रही सुरंग,
रेस्क्यू कर बाहर निकालने का प्रयास जारी,
आरडी 827 की घटना।
जयपुर
राज्य सरकार कभी भी जारी कर सकती है कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी
होटल, सिनेमा हॉल,स्विमिंग पूल, धार्मिक स्थल किए जा सकते हैं बंद
वैवाहिक और अन्य आयोजनों में मिली छूट भी हो सकती है खत्म
अति आवश्यक आयोजनों 50 लोगों की संख्या हो सकती है सीमित
सीमित संख्या में आयोजनों की सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मंजूरी की तैयारी
शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू किया जा सकता है नाइट कर्फ्यू
बाजारों में दुकानदारों के लिए भी होंगे कड़े नियम
नो मास्क, नो एंट्री की गंभीरता से पालना की जाएगी सुनिश्चित
प्रदेश के विभिन्न राज्यों से लगने वाले बॉर्डर भी किए जा सकते हैं सील
सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारियों से एक दिवस में कार्य करवाने
शेष के लिए रोस्टर आधार पर ऑफिस आने
वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था भी लागू करने पर विचार
Update-:महाराष्ट्र में बेकाबू कोरोना पर मुंख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट मंत्रीयो की बैठक जारी ,राज्य में 10 दिन का सख्त लाकडाउन पर चर्चा -सूत्र
राजस्थान में कोरेना का कोहराम
*प्रदेश में आज 1729 कोरेना पोजेटिव*
कोरेना से डेथ 2*
राजस्थान के सभी जिलों अब आ रहे हैं कोरेना की चपेट में*
लेकिन जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा, सिरोही, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, चितौड़गढ़,, राजसमंद,,अजमेर, पाली आदि जिलों में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं*
*आमजन की लापरवाही भारी पड़ने लगी है*
*शोशियल डिस्टेंस ,की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं , लोग मास्क नही लगा रहे हैं, अन्य कई कारणों से कोरेना बेकाबू हो रहा है*
बॉलीवुड अभिनेत्री शशि कला का निधन
88 साल की आयु में मुंबई स्थित अपने आवास पर ली अंतिम सांस, शशि कला ने 100 से अधिक फिल्मों में किया काम, 2007 में पद्म श्री अवॉर्ड से भी किया गया सम्मानित, शशि कला के निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर।
कोरोना को लेकर महाराष्ट्र में कई सख़्त नियम लागू,शुक्रवार रात 8 से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन,पूरे महाराष्ट्र में रात 8 से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ़्यू,बड़ी फ़िल्मों की शूटिंग में रोक, बार-रेस्टोरेंट बंद रहेंगे,धार्मिक स्थलों के लिए जल्द जारी होंगे गाइडलाइंस
कोरोना टीके की बड़ी खेप पहुंची जयपुर
एयर एशिया की फ्लाइट से पुणे से जयपुर पहुंची वैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड के 88 बॉक्स पहुंचे, एयरलाइन ने चिकित्सा अधिकारियों को सुपुर्द की टीके की खेप।
*Barmer*
*कोरोना का बढ़ता प्रभाव, टेंशन में "स्वास्थ्य" महकमा...!!*
- कई महीनों के बाद दहाई का आंकड़ा कोरोना पॉजिटिव का,
- बाड़मेर में 11 कोरोना पॉजिटिव मिले,
- प्रशासन रखें हैं हर स्थिति पर नज़र,
- लेकिन बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहा पॉजिटिव का आंकड़ा !
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
विशेष पंजीयन शिविर 10 अप्रेल तक, उसके बाद 30 अप्रेल तक लाभार्थी करा पाएंगे रजिस्ट्रेशन
जयपुर, 4 अप्रैल। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 10 अप्रैल तक प्रदेश की ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में लग रहे विशेष पंजीयन शिविरों में रजिस्ट्रेशन का कार्य जारी है। जिला स्तर पर जिला कलक्टर और ब्लॉक स्तर पर उपखण्ड अधिकारी के नेतृत्व में शिविर में व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है। योजना से सम्बंध किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नबंर 1800 180 6127 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि 10 अप्रेल तक इन विशेष पंजीयन शिविर में रजिस्ट्रेशन का कार्य चल रहा है। उसके बाद भी लाभार्थी स्वयं ऑनलाइन अथवा ई-मित्र केन्द्र के माध्यम से 30 अप्रेल 2021 तक अपना रजिस्ट्रेशन योजना में करा सकता है। 1 मई 2021 से प्रदेश में योजना लागू हो जाएगी।
डॉ शर्मा ने बताया कि योजना में रजिस्ट्रेशन होने के बाद 1 मई से लाभार्थी प्रदेश के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला अस्पताल, सेटेलाइट अस्पताल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भारत सरकार के प्रदेश में स्थित अस्पताल जैसे एम्स और रेलवे अस्पतालो के साथ-साथ योजना से जुड़े सभी निजी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा। इन सभी अस्पतालों में भर्ती होने पर लाभार्थी परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक का निःशुल्क इलाज मिल पायेगा जिसमें जांच, दवाइयां, उपचार सभी शामिल होगा। मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा और जांच योजना से मरीजो को वर्तमान में ओपीडी सेवाओ में निःशुल्क चिकित्सा का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से प्रदेश के सभी निवासी अब चिकित्सा के ऊपर लगने वाले बड़े खर्चो से मुक्त हो पाएंगे।
योजनांतर्गत पात्र परिवार योजना के साॅफ्टवेयर पर पंजीयन उपरांत संलग्न प्रारूप में ’पाॅलिसी दस्तावेज’ डाउनलोड कर प्राप्त कर सकता है जिसमें लाभार्थी परिवार के जनआधार एवं पाॅलिसी संबन्धित विवरण दर्ज होगा। योजना में अपने रजिस्ट्रेशन के लिये पंजीयन शिविर में लाभार्थी को अपना जनआधार कार्ड अथवा जनआधार रजिस्ट्रेशन के साथ आधार कार्ड को साथ लेकर जाना होगा। स्वास्थ्य बीमा योजना में पहले से लाभान्वित हो रहे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक-आर्थिक जनगणना के पात्र परिवारों को पंजीयन कराने की आवश्यकता नही होगी। जिन लोगो का जनआधार कार्ड नही बना हुआ है, उन्हे पहले ई-मित्र पर जाकर अपना जनआधार कार्ड बनाना होगा। इसके लिये ई-मित्र द्वारा कोई शुल्क नही लिया जाता है। यह पूर्णतया निःशुल्क है।
अपडेट
हमीरा व काणोद के बीच पिकअप व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो जनो की दुःखद मृत्यु*
जेसलमेर*
जिले के हमीरा व काणोद के बीच चाडाडू गांव के पास पिकअप गाड़ी व मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत की घटना में एक जने की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य की हॉस्पिटल लाने के दौरान डेथ हो गई है,
मोटरसाइकिल पर तीन जने सवार थे , मृतक मेधवाल जाती के बताए जा रहे हैं
मोहनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है
पत्रकार कविकान्त के अनुसार अखबार से खबर :-
रविवार, 4 अप्रैल 2021
Breaking News - बीकानेर में भीषण हादसा:तेज रफ्तार ऑडी ने बाइक सवार दो MBBS छात्रों को मारी टक्कर, एक उछलकर बिजली के खंभे से टकराया, मौके पर मौत; दूसरा कार के शीशे पर गिरा
बीकानेर में भीषण हादसा:तेज रफ्तार ऑडी ने बाइक सवार दो MBBS छात्रों को मारी टक्कर, एक उछलकर बिजली के खंभे से टकराया, मौके पर मौत; दूसरा कार के शीशे पर गिरा
बीकानेर में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ऑडी कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक पर दो मेडिकल स्टूडेंट्स थे, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा अभी ट्रॉमा अस्पताल में भती हैं। दरअसल, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के सेकेंड इयर एमबीबीएस स्टूडेंट योगेश कुमावत और जयपुर के शाहपुरा निवासी उज्जवल बंगाली स्टेशन की ओर जा रहे थे। इनके साथ ही एक अन्य बाइक पर भी दोस्त थे, जो पीछे-पीछे चल रहे थे।
इसी दौरान सामने से आ रही एक ऑडी कार से बाइक सवार की जबरदस्त टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई इस टक्कर में बाइक चला रहा योगेश कुमावत उछलकर दूर जा गिरा। उसका सिर एक पोल से जा टकराया। ऐसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा स्टूडेंट उज्जवल बंगाली कार के शीशे पर जा गिरा। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। टक्कर इतनी जबरस्त थी कि कार के सभी एयर बैग खुल गए। जिससे कार चला रहे व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। कार चालक घटना के तुरंत बाद भाग गया। कार मौके पर ही खड़ी रही, जिसे बाद में सदर पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
दरअसल, योगेश अपने मित्र उज्जवल को छोड़ने के लिए जा रहा था। वाे अपने घर जयपुर जा रहा था क्योंकि शनिवार को ही उसके एग्जाम खत्म हुए थे। ऐसे में उसे घर अपने परिजनों से मिलने की जल्दी थी। इसी कारण दो बाइक पर कुछ दोस्त उसे स्टैंड पर छोड़ने के लिए निकले थे। इसी दौरान बीच में हादसा हो गया। उस समय दूसरे दोस्त की कार महज पचास मीटर की दूरी पर थी। उसी दोस्त ने सभी को फोन करके बुलाया। हाथों हाथ पीबीएम अस्पताल भी ले गए, लेकिन तब तक योगेश की मौत हो चुकी थी।
पुलिस से नाराजगी
मेडिकल स्टूडेंट्स को इस बात की नाराजगी है कि पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने माेर्चरी पर आने से साफ इनकार कर दिया। स्टूडेंट्स का कहना है कि पुलिस अधीक्षक के मौके पर आने के बाद ही वो पोस्टमार्टम करवाएंगे। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस अधिकारियों ने आग्रह किया लेकिन वो नहीं माने। दोपहर बारह बजे तक पोस्टमार्टम का रास्ता साफ नहीं हो सका।
हादसे की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट ट्रॉमा सेंटर के आगे एकत्र हो गए। UG स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सुंदर और रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. महिपाल नेहरा सहित मेडिकोज धरना लगाकर बैठ गए। कार छोड़कर भागे चालक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के चीफ वार्डन डॉ.संजीव बुरी मौके पर पहुंचे। सदर थाना SHO सत्यनारायण गोदारा का कहना है- कार को जब्त कर लिया गया है।
पीबीएम अस्पताल मोर्चरी के बाहर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
पुलिस का दावा, चालक गिरफ्तार
उधर, पुलिस का दावा है कि उसने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद भी मेडिकल स्टूडेंट्स माेर्चरी से हटने के लिए तैयार नहीं है। स्टूडेंट्स की मांग है कि मौके के सीसीटीवी फुटेज उन्हें भी दिए जाए ताकि किसी अन्य व्यक्ति को चालक बनाकर पेश नहीं किया जा सके। सीओ सदर पवन भदौरिया काफी देर तक मेडिकल स्टूडेंट्स को समझाते रहे लेकिन वो नहीं माने। बाद में थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की लेकिन वो नहीं माने। स्टूडेंट्स चाहते हैं कि गिरफ्तारी तुरंत हो और पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा स्वयं मोर्चरी पर आकर उनसे बात करें।
Breaking News
कुड़ी हाउसिंग बोर्ड में महिला ने फाँसी लगा कर के अपनी जीवन लीला की समाप्त ।
कुड़ी थाना क्षेत्र के कुड़ी हाउसिंग बोर्ड में 25 वर्षीय महिला ने अपने ही घर पर फंदा लगा कर के आत्महत्या कर ली । परिजन फंदे से नीचे उतार कर के एम्स हॉस्पिटल ले कर के आये तब तक महिला ने दम तोड़ दिया । डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । कुड़ी थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर के जांच में जुटी हैं ।
जयपुर से खबर
23 लाख की साइबर ठगी
पॉलिसी कराने का नाम पर ठगी,साइबर थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला,अज्ञात व्यक्ति ने रंगोली गार्डन निवासी विकास के साथ की ठगी,साइबर थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में ।
*🅱️™ प्रदेश में 15 दिन के लिए उठाए जाएंगे सख्त कदम✍️👇
*अधिक संक्रमण वाले क्षेत्र में आंशिक लॉक डाउन की संभावना, रेस्टोरेंट, विवाह स्थल, स्वीमिंग पूल, सिनेमा हॉल को लेकर लगेगी पाबंदी...*
सांचौर में सड़क हादसा एक ही परिवार के पांच जनों की मौत
साँचोर
क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 68 पर रविवार सवेरे करीब 8:00 बजे वे सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सांचौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में भिजवाया। हादसे की शिकार मर्तक सांचौर ओबीसी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणपत लाल सुथार का परिवार बताया जा रहा है जिसमेंमृतक सांचौर निवासी शांता देवी 50 पत्नी गणपत लाल व उसका बेटा भजनलाल 35 दिनेश 32 एवं उसका दोहिता जसराज 12 पुत्र हनुमान दोहती हाथीसा पुत्री पाबूराम की मौत मृतक परिवार जोधपुर से वापस घर जाते वक्त घर से 10 किलोमीटर दूर परावा की सरहद में सड़क हादसे में मौत हो गई।
Update बीकानेर का हिट एंड रन का मामला*
जिला कलेक्टर नामित मेहता के समझाइस के बाद मामला हुआ शांत*
बीकानेर
*हिट एंड रन का मामला*
*आखिरकार शव लेने*
*कलक्टर नमित मेहता के हस्तक्षेप से माने रेजीडेंट*
*एसपी प्रीतिचन्द्रा की मौजूदगी में हुई वार्ता*
*जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर माने रेजीडेंट*
Update-:छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, 8 जवान शहीद 15 से ज्यादा जवान लापता
कोरोना को लेकर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बैठक, बढ़ते संक्रमण और टीकाकरण को लेकर समीक्षा बैठक, कैबिनेट सचिव और प्रधान सचिव सहित कई अधिकारी मौजूद ।
*Breaking news*
*नाचना ( जैसलमेर)*
नाचना में सड़क हादसा,
शादी में शरीक होकर जा रहे थे अपने गांव।असंतुलित होकर पलटी बोलेरो 11 घायल,
जिसमें 2 बच्चे गंभीर रूप से हुए घायल जिनको किया जोधपुर रेफर।
108 पायलट शुबसिंह, पीएमटी राम प्रसाद के द्वारा सभी घायलों को नाचना अस्पताल लाया गया।
नाचना पुलिस मौके पर।
नाचना क्षेत्र के पाचे का तला पेट्रोल पंप के पास की घटना।
अस्पताल में उमड़ी भीड़।
सरकारी योजनाओं सम्बन्धित गरीब को लाभ कैसे मिले, जिन - जिन गरीब को फ्री राशन मिलता हैं तथा रुपये 2/- किलो से राशन नही मिलता हैं वे अपना रजिस्ट्रेशन करावें ।
सरकारी योजनाओं सम्बन्धित गरीब को लाभ कैसे मिले, जिन - जिन गरीब को फ्री राशन मिलता हैं तथा रुपये 2/- किलो से राशन नही मिलता हैं वे अपना रजिस्ट्रेशन करावें ।
जिन लोगों को राशन के ₹2 किलो वाला गेहूं मिलता है उन लोगों के फ्री इलाज के लिए सरकार ने पहले से ही व्यवस्था कर रखी है परंतु जिन लोगों को दो रुपए किलो वाला गेहूं नहीं मिलता है उन लोगों को ईमित्र पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना है जिस से ₹500000 तक सरकारी या प्राइवेट किसी भी हॉस्पिटल में उनका फ्री इलाज हो सके
1. जो लघु एवं सीमांत कृषक है जिन की भूमि 12 बीघा से कम आती है उन लोगों को अपनी जमाबंदी लेकर ईमित्र पर जाना है या ईमित्र से ऑनलाइन अपना खाता से जमाबंदी प्रिंट करवाई जा सकती है !
इसके साथ ही उसे जन आधार कार्ड राशन कार्ड एवं आधार कार्ड एवं अपना मोबाइल नंबर ले जाकर ईमित्र पर अपडेट करवाना है जिससे उसे निशुल्क ₹500000 तक की इलाज की सुविधा प्राप्त हो सके यह कार्य वह किसी भी ईमित्र पर कर सकता है !
2. जिन लोगों के भूमि नहीं है या भूमि 12 बीघा से अधिक है यानी वे लघु एवं सीमांत किसान नहीं है अथवा सरकारी नौकरी में भी नहीं है या सरकारी पेंशन धारी नहीं है वे लोग ₹850 ईमित्र पर जमा करवाते हुए अपने नाम की मेडिक्लेम की पॉलिसी प्राप्त कर सकते हैं जिससे उनके जन आधार कार्ड में अपडेट किए हुए सभी मेंबर का 1 साल के लिए ₹500000 तक का खर्चा सरकार के द्वारा वहन किया जाएगा !
उसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड जन आधार कार्ड राशन कार्ड एंड मोबाइल नंबर ईमित्र पर जाकर अपडेट करवाना होगा यह मित्र के द्वारा उसे एक पॉलिसी दी जाएगी !
इस योजना में आपका केवल मात्र इतना सा सहयोग अपेक्षित है कि आप सभी बच्चों में इस योजना को अच्छी तरीके से प्रचारित प्रसारित करें प्रार्थना में एवं क्लास रूम में भी उन्हें बताएं एवं ऑनलाइन स्टडी के लिए जो ग्रुप बने हुए हैं उनमें भी इसका प्रचार करें जिससे अधिक से अधिक लोग ईमित्र पर जाकर 1 तारीख से लेकर 10 तारीख तक अपना अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकें यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है एवं हर परिवार के लिए इसलिए भी जरूरी है कि इसमें बहुत अच्छे-अच्छे हॉस्पिटल भी जुड़े हुए हैं !
क्योंकि विद्यालय की गतिविधियों के साथ-साथ 45 वर्ष से 60 वर्ष तक की आयु के टीकाकरण मैं भी मुख्य रूप से लगे हुए हैं एवं आपकी ही उस में मुख्य भूमिका है इसलिए इस योजना में केवल मात्र आपसे इसके प्रचार-प्रसार हेतु सहयोग अपेक्षित है !
बार-बार इसका प्रचार प्रसार आपके द्वारा यदि बच्चों के बीच में आपके स्कूल के भीतर ही एवं ऑनलाइन स्टडी ग्रुप में किया जाएगा तो उससे लोगों का इसके प्रति उत्साह बढ़ेगा एवं अधिक से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन कराएंगे क्योंकि सरकार ने तो बीमा कंपनी को एक बार में ही भुगतान कर दिया है अब यदि कम लोग जुड़ते हैं तो उससे बीमा कंपनी को ही फायदा होगा सरकार यह चाहती है कि अधिक से अधिक लोगों को फायदा मिले !
इस मैसेज को आप अपने ग्राम पंचायत में सभी विद्यालयों में एवं सभी शिक्षक बंधुओं में प्रचारित प्रसारित करें आजकल शादी ब्याह का भी मौसम चालू हो गया है एवं ढूंढ के उत्सव भी चल रहे हैं ऐसे में सभी अध्यापक बंधुओं से निवेदन किया जाए कि वह जहां भी जाएं इस योजना को जरूर बताएं क्योंकि अध्यापक के बताने पर सभी लोग विश्वास करते हैं !
प्रकृति ने भी धरती मॉ को श्रृंगारा हैं ।
कैमेरे से ली गई फोटो , प्रकृति की ओरिजिनल फोटो को दर्शाया गया हैं ।
रिपोर्टर : सियाराम विश्नोई
Breaking News - कोरोना पर अगले 15 दिन के लिए सख्त फैसले लिए जाएंगे, SOP होगी जारी- CM गहलोत
04 अप्रैल 2021 के मुख्य समाचार
Breaking News
🔸राजस्थान: कोरोना पर अगले 15 दिन के लिए सख्त फैसले लिए जाएंगे, SOP होगी जारी- CM गहलोत
🔸कांग्रेस व माकपा सबरीमला मुद्दे पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहीं क्योंकि उन्हें वोट चाहिए: प्रह्लाद जोशी
🔸सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, तीन को एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर
🔸छत्तीसगढ़ मुठभेड़ः प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- वीर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा
🔸महाराष्ट्र में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में सबसे ज्यादा 49,447 केस मिले, 277 मरीजों की मौत
🔸सारदा मामला: ED ने कुणाल घोष- शताब्दी रॉय और देबजानी मुखर्जी की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क की
🔸covid 19: फिर विवादों में घिरी एस्ट्राजेनेका, ब्रिटेन में वैक्सीन लेने वाले सात लोगों की मौत
🔸व्हील चेयर पर ममता ने हिलाया चोटिल पांव, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा यह वीडियो
🔸राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- कभी माकपा मुक्त भारत क्यों नहीं कहते?
🔸दिल्ली में बिगड़े कोरोना के हालात, दूसरे दिन भी 3500 से ज्यादा मामले किए रिकॉर्ड, 10 की मौत
🔸सचिन वाजे की NIA कोर्ट में हुई पेशी, अदालत ने 7 अप्रैल तक बढ़ाई हिरासत
🔸भारत की दरियादिली: अनजाने में सीमा पार कर गया था पाकिस्तानी बच्चा, BSF ने चॉकलेट देकर वतन वापस भेजा
🔸मंदिर में करते थे शौच, दान-पेटी में डालते थे कंडोम; गुनाह मानने के बाद दो मुस्लिम शख्स गिरफ़्तार
🔸कोविड रोधी वैक्सीन के लिए भारत को मनाने में जुटी विश्व बिरादरी, भारत सरकार ने अपनाई यह रणनीति पहले घर में फिर बाहर
🔸बिहार में कोरोना की दूसरी लहर को लेकर बड़ा फैसला : शिक्षण संस्थान 11 तक बंद, सार्वजनिक आयोजनों पर भी प्रतिबंध
🔸कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बांग्लादेश में 7 दिनों का लॉकडाउन, अदालत से लेकर दफ्तर तक सब बंद
🔸पंजाब में मिला यूके वैरिएंट एक बड़ा खतरा, सीएसआइआर सीसीएमबी के निदेशक ने किया आगाह
🔸बीजापुर में मुठभेड़ का सुरक्षाबलों ने दिया करारा जवाब, 9 नक्सलियों को किया ढेर
🔸गिरफ्तारी के बाद भी खेल? सचिन वाझे के खाते से निकले 26.50 लाख रुपये
🔸ओडिशा: स्पीकर पर जूता फेंकने के आरोप में बीजेपी के तीन विधायक सस्पेंड
🔸कोरोना वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही:कानपुर में मोबाइल पर बात करते हुए नर्स ने महिला को दो बार टीका लगाया, निगरानी के बाद घर भेजा; DM ने जांच के आदेश दिए
🔸गिर के सबसे बुजुर्ग शेर की मौत:22 साल जीने का रिकॉर्ड बनाकर धीर ने दुनिया से विदा ली, बीमारी की वजह से खाना छोड़ दिया था
🔸बॉलीवुड ड्रग्स केस:एजाज खान की कस्टडी 5 अप्रैल तक बढ़ी; NCB को एक्टर गौरव दीक्षित के घर से भी ड्रग्स मिली, रेड से पहले गर्लफ्रेंड के साथ लापता
🔸कोरोना वैक्सीन के लिए हेल्थ वर्कर्स अब नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, केंद्र ने लगाई रोक
🔸असमः बीजेपी प्रत्याशी की गाड़ी में EVM साजिश या फिर चूक? अब मैजिस्ट्रेट करेंगे जांच
🔸असम: विधायकी ने बनाया 'मालामाल', दोबारा चुनाव लड़ रहे 90 MLA की संपत्ति 76% बढ़ी
🔸सेना का खौफ या कूटनीतिक दबाव? POK लॉन्चपैड पर भगदड़, सिर्फ 43 आतंकी बचे
🔸ममता के वाराणसी से चुनाव लड़ने पर बोले पीएम मोदी- वहां हर गली में जयश्री राम के भक्त, कैसे करेंगी डील
🔹IPL 2021: कोरोना पॉजिटिव निकले अक्षर पटेल नहीं खेलेंगे पहला मैच
🔹सीएसके के बल्लेबाजी कोच हसी का दावा, टीम ने अपनी खामियों को दूर किया
बीकानेर से खबर
ऑडी कार ने MBBS छात्रों को कुचला
1 की मौत 1 गम्भीर घायल
ट्रॉमा सेंटर में भारी भीड़
ड्रिंक एंड ड्राइव का लगा रहे आरोप
रेजिडेंट ने कार्य बहिष्कार की कही बात
Breaking News
रिपोर्टर :- सियाराम विश्नोई
किसान मित्र इण्डिया
फोन 9057570813
शनिवार, 3 अप्रैल 2021
News - युवक,युवती ने पेड़ से रस्सी बांधकर लगाई फांसी
जयपुर से खबर
जेल विभाग से बड़ी खबर
सिरोही कारापाल निलम्बित, डीजी जेल राजीव दासोत ने जारी किये आदेश, इस दौरान राजूराम विश्नोई का मुख्यालय झालावाड़ रहेगा
उदयपुर से खबर
युवक,युवती ने पेड़ से रस्सी बांधकर लगाई फांसी
क्षेत्र में फैली सनसनी, सराड़ा थाना क्षेत्र के नठारा गांव की घटना, मौके पर पहुंची सराड़ा थाना पुलिस
जोधपुर रेल मंडल फिर बना पूरे देश में नंबर 1
ट्रेनों के समय पालन में रहा अव्वल, मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने सभी रेल कर्मचारियों को दी बधाई, उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने दी जानकारी
बाड़मेर से खबर
अवैध देशी पिस्टल मय खाली मैगनीज के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,
मुलजिम सवाईराम उर्फ कालू माली निवासी शिव को किया गिरफ्तार,
पुलिस ने एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शुरू की जांच,
शिव थानाप्रभारी श्याम सिंह मय टीम ने की कार्रवाई
राजस्थान में कोरेना संक्रमण हो रहा है भयावह
प्रतिदिन नई ऊंचाइयों पर जा रहा है कोरेना
आज आये कुल 1675 कोविड के रोगी
3 हुई कोरेना से डेथ
जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, डूंगरपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा आदि में कोरेना संक्रमण के हालात हो रहे हैं बेकाबू
गत वर्ष जैसी स्थिति बन रही कोरेना की दूसरी वेव् की
Breaking News
दिनांक 4 अप्रैल 2021 रविवार को कोरोना रोधी टीके 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को बाप सीएचसी में लगाए जाएंगे।टीकाकरण से वंचित 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिक अपना आधार कार्ड लेकर होस्पीटल पहुंचें। यह मेसेज आगे से आगे भेजें।
-
Maru Darpan ( India News) बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा। बैंगलूरू में धार्मिक जुलूस पर पथ...
-
रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना 1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
-
Maru Darpan ( India News) देश राज्यों से बड़ी खबरें 1. भारत-इस्राइल के प्रधानमंत्रियों की बातचीत, रक्षा और...













