Maru Darpan

Hot News, Breaking News, Latest news, kisan news, entertainment news, comedy news, krishi news, national- international news, khabarnama, kisan mitra news, New experience in this blog,Learn from the blog, share knowledge, Will do something new, Farmers friend India, All india farmers friend federation,Blog for Aab Tak Rajasthan & KISAN MITRA INDIA . Regis. :- MSME U. RJ-22-0001790, MSME U. RJ-22-0001230, सम्पादक : सियाराम विश्नोई जाम्बा Editor : Siyaram Bishnoi Jamba

गुरुवार, 21 दिसंबर 2023

आपराधिक कानूनों में संशोधन से जुड़े तीनों विधेयकों पर चर्चा शुरू; IPC, CPRPC और साक्ष्य अधिनियम की लेंगे जगह ।।।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीओएफओ की स्थापना का उद्देश्य विदेशी मूल के अपराधियों पर नजर रखने और उनके खिलाफ प्रभावी जांच में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद करना है। नित्यानंद राय ने लोकसभा में सवाल के लिखित जवाब में बताया कि एनडीओएफओ ई-प्रिजन (राष्ट्रीय जेल सूचना पोर्टल) पर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा रखे गए डाटा का प्रयोग करता है। । सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को 31 दिसम्बर तक अनिवार्य रूप से करवाना होगा वार्षिक भौतिक सत्यापन ।। I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक खत्म : बीजेपी को घेरने पर हुआ मंथन, सांसदों के निलंबन के साथ EVM पर हुई चर्चा . www.jhalko.online & www.jhalkojodhana.online

अब तक राजस्थान


आपराधिक कानूनों में संशोधन से जुड़े तीनों विधेयकों पर चर्चा शुरू; IPC, CPRPC और साक्ष्य अधिनियम की लेंगे जगह ।
ब्यूरो, नई दिल्ली। विपक्ष के 95 सांसदों के निलंबन और अन्य विपक्षी सांसदों की अनुपस्थिति के बीच लोकसभा में आपराधिक न्याय प्रणाली से जुड़े तीन विधेयकों पर चर्चा शुरू हो गई। आइपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम की जगह लेने वाले भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम जुड़े तीनों विधेयकों पर के साथ चर्चा शुरू हुई। बुधवार को अमित शाह चर्चा का जवाब देंगे और उसके बाद तीनों विधेयकों को पारित किया जाएगा।

वाईएसआर कांग्रेस ने विधेयक का किया समर्थन. 

माना जा रहा है कि सरकार गुरूवार और शुक्रवार को राज्यसभा में भी इन विधेयकों पर चर्चा कराकर पास कराने की कोशिश करेगी। विपक्ष की गैरमौजूदगी में चर्चा की शुरूआत वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के टी रंगैय्या ने की। तीनों संशोधन विधेयकों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की जरूरत के अनुसार आपराधिक न्याय प्रणाली को बदलने की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

बीजद सांसद ने भी दिया अपना समर्थन

वहीं, बीजद के भतृहरि माहताब ने कहा कि भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली लोगों को समय पर न्याय दिलाने में विफल साबित हो रही थी। इसके लिए मुख्य तौर पर औपनिवेशिक कानूनों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भी हम 160 साल पुराने कानूनों से काम चला रहे थे। इनकी जगह भारतीय जरूरतों के मुताबिक प्रस्तावित नए कानूनों का उन्होंने समर्थन किया।

उन्होंने हिंदी में इन कानूनों के नाम के उच्चारण में दिक्कत की विपक्षी नेताओं की शिकायत का जवाब देते हुए कहा कि लोगों ने इसका भी हल निकाल लिया है और भारतीय न्याय संहिता को वीएनएस के संक्षिप्त नाम से बुलाने लगे हैं। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के प्रिंस राज ने नए कानूनों में जांच और अदालती सुनवाई की समय सीमा निर्धारित किये जाने को न्याय प्रक्रिया में बड़े बदलाव का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि जनता को सिर्फ इस बात से मतलब है कि उन्हें कितने समय में न्याय मिलता है और ये तीनों कानून ये सुनिश्चित करते हैं।

पूर्ववर्ती सरकारों पर रविशंकर प्रसाद का निशाना

वहीं, भाजपा की ओर से रविशंकर प्रसाद ने औपनिवेशिक दासता के प्रतीक इन तीनों कानूनों को अभी तक नहीं बदलने के लिए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कई आयोगों ने इन कानूनों को भारतीय जरूरत के मुताबिक बदलने का सुझाव दिया था। लेकिन गुलाम मानसिकता के कारण इसे नहीं किया जा सका।
उन्होंने कर्तव्य पथ पर सुभाषचंद्र बोस की मूर्ति को लगने और राम मंदिर के निर्माण में देरी को भी इसी गुलाम मानसिकता की देन बताया। उनके अनुसार इसी मानसकिता के कारण कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए आज भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से गुलामी के सभी प्रतीकों को खत्म करने का आह्वान किया था और इस क्रम में अंग्रेजों के जमाने के 1500 से अधिक कानून को खत्म किया जा चुका है।

विपक्ष के हंगामे के कारण नहीं हो पाई चर्चा

गृहमंत्री अमित शाह ने लंबे विचार-विमर्श के बाद तैयार तीनों संशोधन विधेयक को संसद के मानसून सत्र में लोकसभा में पेश किया था, जहां उसे गृह मंत्रालय से संबंधित स्थायी समिति के पास और अधिक विचार-विमर्श के लिए भेज दिया गया था। स्थायी समिति के सुझावों को शामिल करते हुए नए संशोधित विधेयक को अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में पेश किया था और गुरूवार और शुक्रवार को 14 घंटे की चर्चा तय हुई थी, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण इस पर चर्चा शुरू नहीं हो पाई थी।

देश के 13,520 एनजीओ को मिले भर-भर कर विदेशी फंड, दो वर्षों में 55,742 करोड़ की मदद ।
एएनआई, नई दिल्ली। वित्तीय वर्ष 2019 से 2021 के बीच देश के 13,520 गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को विदेशी योगदान में 55,742 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई। विदेशी योगदान स्वीकार करने के लिए एनजीओ को विदेशी अंशदान विनिमय अधिनियम (एफसीआरए) 2010 के तहत पंजीकरण कराना होता है।

दो साल में कितने आवेदन मिले?

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में सवाल के लिखित जवाब में बताया कि गत दो वर्षों 2021 व 2022 में एफसीआरए, 2010 के तहत कुल 1615 आवेदन प्राप्त हुए। इनमे से 14 दिसंबर 2023 तक 722 को मंजूरी और 225 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आवेदनों को एफसीआरए 2010 के प्रविधानों के तहत बनाए गए नियमों के तहत पात्रता मानदंड पूरा नहीं करने पर निरस्त किया गया। देश के रिकार्ड में 95 हजार से अधिक विदेशी अपराधी दर्जगत नवंबर तक विदेशी मूल के अपराधियों का राष्ट्रीय डाटाबेस (एनडीओएफओ) में 95 हजार से अधिक विदेशी अपराधी दर्ज हैं।
एनडीओएफओ की क्यों हुई स्थापना?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीओएफओ की स्थापना का उद्देश्य विदेशी मूल के अपराधियों पर नजर रखने और उनके खिलाफ प्रभावी जांच में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद करना है। नित्यानंद राय ने लोकसभा में सवाल के लिखित जवाब में बताया कि एनडीओएफओ ई-प्रिजन (राष्ट्रीय जेल सूचना पोर्टल) पर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा रखे गए डाटा का प्रयोग करता है।

Manipur: मणिपुर में हिंसा के बाद चुराचांदपुर जिले में धारा 144 लागू, स्थिति अभी भी तनावपूर्ण ।
पीटीआई, चुराचांदपुर (मणिपुर)। मणिपुर सरकार ने नए सिरे से हिंसा के बाद चुराचांदपुर जिले में दो महीने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा आदेश लागू किया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। इस पूर्वोत्तर राज्य के विभिन्न हिस्सों में इस साल मई के बाद से जातीय संघर्ष जारी है।

चुराचांदपुर जिले में सोमवार को खासतौर पर थिंगकांगफई गांव में कई स्थानों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं दर्ज की गईं। जिला मजिस्ट्रेट ने एक आदेश में कहा, ‘‘लोगों के दो समूहों के बीच टकराव के कारण शांति भंग होने की आशंका अब भी है…और स्थिति अभी तनावपूर्ण है।’’

निषेधाज्ञा आदेश सोमवार को लागू किया गया और यह 18 फरवरी 2024 तक लागू रहेगा। इसके तहत पांच और उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने तथा हथियार रखने पर मनाही है। जिला मजिस्ट्रेट धारुन कुमार एस. ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रभावित इलाकों में शांति बनाए रखने के लिए सभी प्रयास किए हैं।

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में तीन मई को आयोजित ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के बाद जातीय हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 180 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी जिनमें नागा और कुकी शामिल हैं, वे 40 प्रतिशत हैं और मुख्य रूप से पहाड़ी जिलों में रहते हैं

Tamil Nadu: मद्रास HC ने संपत्ति मामले में मंत्री पोनमुडी को बरी करने का आदेश किया रद्द, 21 दिसंबर को सुनाई जाएगी सजा ।
पीटीआई, चेन्नई। उच्च शिक्षा मंत्री और द्रमुक नेता के पोनमुडी और उनकी पत्नी पी विशालाक्षी को मद्रास उच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कोर्ट ने मंगलवार को 1.75 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनकी बरी करने के निचली अदालत के आदेश को रद्द कर दिया।

सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय द्वारा दायर अपील पर आदेश पारित करते हुए न्यायमूर्ति जी जयचंद्रन ने मंत्री और उनकी पत्नी को दोषी ठहराया है। साथ ही, उनकी सुनवाई के बाद सजा सुनाने के लिए 21 दिसंबर को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया।

1.75 करोड़ रुपये की संपत्ति का मामला

न्यायाधीश ने मामले में पोनमुडी और उनकी पत्नी को बरी करने के विल्लुपुरम के प्रधान जिला न्यायाधीश के आदेश को रद्द कर दिया। अभियोजन पक्ष का मामला यह था कि पोनमुडी ने 2006 और 2011 के बीच डीएमके शासन में मंत्री रहते हुए अपने नाम और अपनी पत्नी के नाम पर 1.75 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की थी, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक थी।

सुनवाई के बाद होगा फैसला

आशंका जताई जा रही है कि उच्च शिक्षा मंत्री और द्रमुक नेता के पोनमुडी को अयोग्यता का सामना करना पड़ सकता है, जो अदालत द्वारा सजा की घोषणा के बाद स्पष्ट होगा।

India At 47: 2047 तक देश को विकसित बनाने की कमान होगी युवाओं के हाथ, केंद्र ने शुरू किया देशव्यापी अभियान ।
ब्यूरो, नई दिल्ली। वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने का लक्ष्य भले ही तय कर लिया गया है, लेकिन उस विकसित भारत का स्वरूप क्या होगा, उसके मानक क्या होंगे, जैसे अनगिनत सवालों का जवाब अब देश के युवा खोजेंगे और सुझाव भी देंगे। वैसे भी दुनिया की सबसे अधिक युवा आबादी वाला देश भारत है।

फिलहाल, सरकार ने इसे लेकर एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है। इसके तहत सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में देश को विकसित बनाने के लिए छात्रों के बीच एक परिचर्चा आयोजित की जाएगी। इस बीच, छात्रों की ओर से मिलने वाले सुझावों को संकलित किया जाएगा और सरकार के साथ साझा भी किया जाएगा।

यूजीसी ने विश्वविद्यालय के प्रमुखों को पत्र लिखा

शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इसे लेकर सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों और उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें संस्थानों से छात्रों के बीच इस पर चर्चा कराने के सुझाव दिए गए हैं। खास बात यह है कि छात्रों के बीच इस चर्चा के लिए जो प्रमुख बिंदु तय किए गए हैं, उनमें भारतीयों को सशक्त बनाना, टिकाऊ अर्थव्यवस्था, इनोवेशन, साइंस एंड टेक्नोलाजी, बेहतर प्रशासन व सुरक्षा जैसी पांच थीमों को शामिल किया गया है।

भारत की लगाई छलांग का जिक्र किया गया

यूजीसी ने छात्रों के साथ ही देश की ओर से पिछले सालों में अलग-अलग क्षेत्रों में लगाई छलांग का जिक्र भी किया है। इसमें देश की अर्थव्यवस्था के दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की यात्रा, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग, कोविड संकट से निपटने की मुहिम और कम समय में कोविड वैक्सीन का निर्माण, जन-धन खाते के जरिये लोगों के जीवन में आए बदलाव, डिजिटल लेन-देन और खेल के क्षेत्र में देश की प्रगति को सामने रखा है।

भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था

यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को विकसित भारत को लेकर छात्रों के बीच चर्चा कराने के निर्देश के साथ ही जापान, जर्मनी, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के उदाहरण को भी सामने रखा है। गौरतलब है कि देश को विकसित बनाने की यह पहल उस समय तेज हुई है, जब भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

2027 तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य

साथ ही वर्ष 2027 तक उसने स्वयं को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है। उस समय उसकी अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन डालर की हो जाएगी। वहीं, यदि अर्थव्यवस्था के बढ़ने की यही रफ्तार रही तो 2047 तक उसकी अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी। जो किसी भी देश के विकसित होने की बड़ी निशानी होगी।

I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक खत्म : बीजेपी को घेरने पर हुआ मंथन, सांसदों के निलंबन के साथ EVM पर हुई चर्चा ।

देश की राजधानी नई दिल्ली के एक होटल में चल रही I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक खत्म हो गयी है। इस मीटिंग में बीजेपी को घेरने के लिए रणनीति बनी। इसके साथ ही सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर भी चर्चा की गई।

3 घंटे चली मेगा मीटिंग
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक कल 3 घंटे चली I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में EVM पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इंडिया गठबंधन की बैठक में संसद से विपक्षी सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर चर्चा हुई और इसकी निंदा की गई। जानकारी के अनुसार कल (20 दिसंबर) सुबह 9 नौ बजे कांग्रेस संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है।
खरगे का नाम ममता बनर्जी ने किया आगे
*जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम प्रत्याशी बनाने की मांग की है।* ममता बनर्जी की इस मांग का दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सपोर्ट किया। हालांकि, इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। वहीं, INDIA गठबंधन की बैठक पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा कि "सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई हैं।
प्रधानमंत्री के चेहरे को लेकर भी चर्चा हुई। अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।"

सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को 31 दिसम्बर तक अनिवार्य रूप से करवाना होगा वार्षिक भौतिक सत्यापन 

बीकानेर, 19 दिसंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभान्वितों को 31 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन करवाना होगा। जिले में कुल 2 लाख 56 हजार 995 पेंशनर्स है, जिसमें से 1 लाख 85 हजार 185 वृद्धजन पेंशनर्स, 54 हजार 174 विधवा पेंशनर्स तथा 16 हजार 767 विशेष योग्यजन पेंशनर्स लाभान्वित है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि वर्तमान में कुल 2 लाख 56 हजार 995 पात्र पेंशनर्स में से 1 लाख 15 हजार 717 (45.03 प्रतिशत) पेंशनर्स द्वारा सत्यापन करवा लिया गया है। जिसमें से शहरी क्षेत्र में 30 हजार 656 (50.66 प्रतिशत) एवं ग्रामीण क्षेत्र में 85 हजार 150 (43.34 प्रतिशत) पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाया गया है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत पेंशनर्स को 31 दिसंबर तक वार्षिक भौतिक सत्यापन  से करवाया जाना  आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि पेंशनर्स द्वारा अपने वार्षिक भौतिक सत्यापन हेतु ई-मित्र कियोस्क राजीव गांधी केन्द्र/ ई-मित्र प्लस आदि केन्द्रों पर अंगुली की छाप (Finger Print Impression-Biometrics) बायोमैट्रिक्स से करवाया जा सकेगा। अंगुली की छाप (Finger Print Impression-Biometrics) बायोमैट्रिक्स से वंचित रहे पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन आईरिस स्कैन से भी करवाया जा सकेगा।
वार्षिक भौतिक सत्यापन हेतु विकसित एन्ड्राइड मोबाइल एप (Rajasthan Pension and Aadhar FaceRD) के माध्यम से लाभार्थी के फेस रिकाग्निशन के आधार पर किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि किसी पेंशनर का वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं होने की स्थिति में यदि पेंशनर पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (विकास अधिकारी/ उपखण्ड अधिकारी) के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होता है, तो पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (विकास अधिकारी/ उपखण्ड अधिकारी) SSP. Rajasthan.gov.in Portal पर लॉगइन कर संबंधित पेंशनर का पीपीओ नंबर दर्ज करने पर उस पेंशनर के रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर भौतिक सत्यापन किया जा सकेगा।
ऐसे पेंशनर्स जो अत्यधिक वृद्धावस्था, शारीरिक अस्वस्थता के कारण वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाने के लिए घर से बाहर जाने ने असमर्थ है तो संबंधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारियों द्वारा ऐसे पेंशनर्स का मोबाइल एप्प के माध्यम से घर बैठे ही वार्षिक भौतिक सत्यापन करवा सकेंगे।
पर दिसंबर 21, 2023 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big Breaking News

रविवार, 14 नवंबर 2021

छोटी थी जब, बहुत ज्यादा बोलती थी माँ हमेशा झिडकती ,

अब तक राजस्थान

छोटी थी जब,  बहुत ज्यादा बोलती थी 

माँ हमेशा झिडकती ।

छोटी थी जब,  बहुत ज्यादा बोलती थी 
माँ हमेशा झिडकती ,
चुप रहो ! बच्चे ज्यादा नहीं बोलते .

थोड़ी बड़ी हुई जब , थोड़ा ज्यादा बोलने पर 
माँ फटकार लगाती 
चुप रहो ! बड़ी हों रही हों .

जवान हुई जब , थोड़ा भी बोलने पर 
माँ जोर से डपटती 
चुप रहो  , दूसरे के घर जाना है .

ससुराल गई जब , कु़छ भी बोलने पर 
सास ने ताने कसे , 
चुप रहो , ये तुम्हारा मायका नहीं .

गृहस्थी संभाला जब , पति की किसी बात पर बोलने पर 
उनकी डांट मिली , 
चुप रहो ! तुम जानती ही क्या हों ? 

नौकरी पर गई , सही बात बोलने पर
 कहा गया 
चुप रहो ! अगर काम करना है तो 

थोड़ी उम्र ढली जब ,  अब जब भी बोली तो 
बच्चों ने कहा 
चुप रहो ! तुम्हें इन बातों से क्या लेना .

बूढ़ी हों गई जब , कुछ भी बोलना चाहा तो 
सबने कहा
चुप रहो ! तुम्हें आराम की जरूरत है .

इन चुप्पी की तहों में , आत्मा की गहों में 
बहुत कुछ दबा पड़ा है 
उन्हें खोलना चाहती हूँ , बहुत कुछ बोलना चाहती हूँ 
पर सामने यमराज खड़ा है , कहा उसने 
चुप रहो ! तुम्हारा अंत आ गया है 
और मैं चुपचाप चुप हो गई 
हमेशा के लिए .🌹🌹🌹🌹


पर नवंबर 14, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: हक्कीकत - महिलाओं की कहानी

शनिवार, 13 नवंबर 2021

रीयल हीरो जाएंगे जयपुर, मिलेंगे सीएम से..! जयपुर में सीएम गहलोत हीरोज से मुलाकात कर जानेंगे साहस को

Aab Tak Rajasthan

'मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य' शिविरों का शुभारंभ कल से
 चिकित्सा सचिव ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ली बैठक
चिकित्सा मंत्री रविवार को वर्चुअल माध्यम से करेंगे शिविरों का शुभारंभ

जयपुर, 13 नवंबर। प्रदेश में 14 नवम्बर से 31 मार्च तक संचालित होने वाले 'मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य' शिविरों के आयोजन की तैयारियों के संबंध में शनिवार को चिकित्सा शिक्षा श्री वैभव गालरिया ने स्वास्थ्य भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.रघु शर्मा रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य स्तर से मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ करेंगे। ये शिविर प्रदेश के समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित होंगे।

चिकित्सा मंत्री शिविरों के शुभारंभ के अवसर पर बांसवाडा, भरतपुर, हनुमानगढ, जोधपुर, उदयपुर, अलवर, सवाईमाधोपुर, अजमेर एवं बारां जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे एवं शिविर आयोजन के अनुभव साझा करेंगे। 

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि यह अभियान आमजन को उचित उपचार उपलब्ध करवाने के उद्धेश्य से संचालित किए जा रहे हैं। विशेषकर ग्रामीणजनों को इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से बाल रोग, स्त्रीरोग, नेत्र रोग, दंत रोग, आयुष विशेषज्ञों की उपचार-जांच सेवाओं के अतिरिक्त 48 तरह की खून की जांच, टीबी,लीवर संबंधी रोग, पेट संबंधी, गुर्दा, मलेरिया, ईसीजी, कॉमन कैंसर, प्रसवपूर्व जांचे,सिलीकोसिस व कुष्ठ रोगों इत्यादि गंभीर रोगों की जांच सुविधा भी ग्राम पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध करवायी जायेगी।

चिकित्सा सचिव ने बताया कि इन शिविरों में गंभीर रोगों से ग्रसित रोगियों की पहचान कर उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थानों पर सर्जरी-उपचार हेतु रैफर किया जायेगा।शिविर में इंटरनेट के माध्यम से ई-टेली कंसलटेंसी के जरिए सुपर स्पेशलिटी व स्पेशलिस्टों की ऑनलाईन कंसलटेंसी सेवा हेतु जोड़ा जायेगा। इसके लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल के पांच सुपर स्पेशलिस्ट एवं स्वास्थ्य भवन से 10 विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं टेलीकंसलटेंसी के लिए पूरी अभियान अवधि के लिए उपलब्ध रहेंगी।

श्री गालरिया ने प्रत्येक शिविर की सूचना प्रत्येक ग्रामीण तक पहुंचाने के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। उन्होंने शिविरों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आशासहयोगिनियों, स्वास्थ्य मित्रों, कोविड सहायकों सहित स्थानीय स्वयं सेवी संस्थानों, मीडियाकर्मियों एवं पंचायती राज संस्थानों के जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त करने पर बल दिया।

चिकित्सा सचिव ने प्रत्येक जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व संभाग के संयुक्त निदेशकों से व्यक्तिगत चर्चा कर तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में उपलब्ध राजकीय स्वास्थ्य मानव व चिकित्सकीय संसाधनों का समुचित उपयोग इन ग्रामीण शिविरों में सुनिश्चित किया जाये। विशेषज्ञ चिकित्सकों व तकनीकी सहायकों की कमी होने की स्थिति में निर्धारित दैनिक मानदेय के आधार पर निजी क्षेत्रों के कार्मिकों की व्यवस्था यथाशीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने महिलाओं एवं आयुष सेवा के उपचार के लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच के लिए प्रत्येक शिविर स्थल पर पृथक से व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में मिशन निदेशक श्री सुधीर कुमार शर्मा, निदेशक आईईसी व अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम श्री मेघराज सिंह रतनू, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. के.के.शर्मा, अतिरिक्त निदेशक डॉ.अशोक परमार, डॉ.रवि शर्मा सहित समस्त स्टेट नोडल ऑफिसर व चिकित्सा विभाग के समस्त संयुक्त संभाग निदेशक, सीएमएचओ, बीसीएमओ एवं अन्य चिकित्साअधिकारीगण मौजूद रहे।


बाड़मेर.. रीयल हीरो जाएंगे जयपुर, मिलेंगे सीएम से..!


जयपुर में सीएम गहलोत हीरोज से मुलाकात कर जानेंगे साहस को
भांडियावास गांव में 10 नवंबर को सड़क हादसे में 10 रीयल हीरोज ने 22 लोगों को बचा लिया गया था। इन रीयल हीरोज से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर में रविवार को दोपहर में मिलेंगे।

सम्पादक एवं मीडियां न्यूज रिपोर्टर : सियाराम विश्नोई जाम्बा

  दैनिक पत्रकारिता के वरिष्ठ पत्रकार : कविकान्त खत्री बाप  

  समाचार व विज्ञापन हेतु सम्पर्क करे - फोन 9057570813  

पर नवंबर 13, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: BIG NEWS

शुक्रवार, 12 नवंबर 2021

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय तारबंदी के पास 2 संदिग्ध पकड़े । देश दुनियां व राज्यों से ताजा खबरें ।

Aab Tak Rajasthan
देश, दुनियां व राज्यों से बड़ी खबरें
1. पीएम मोदी ने की लांच की RBI की 2 नई स्कीम, छोटे निवेशकों को होगा बड़ा फायदा
2. देश में कोरोनावायरस के 12,516 नए मामले, केरल में फिर बढ़े कोरोना मरीज
3. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार के पास कोई स्ट्रैटेजी नहीं है और मिस्टर 56 इंच डर गए हैं
4. हिन्दू धर्म और हिंदुत्व में फर्क, आज भारत में विचारधारा की लड़ाई हो गई है सबसे महत्वपूर्ण : राहुल गांधी
5. राहुल गांधी ने BJP-RSS पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस की राष्ट्रवादी सोच पर भारी पड़ गई भाजपा की नफरत वाली विचारधारा
6. हिन्दुत्व वाले बयान को लेकर आपस में ही भिड़े खुर्शीद और आजाद, अल्वी के राक्षस वाले बोल पर मचा हंगामा
7. अब अल्वी के बोल पर बवाल: कांग्रेस नेता राशिद ने कहा- जय श्रीराम का नारा लगाने वाले सभी मुनि नहीं, कुछ हैं राक्षस
8. राहुल गांधी  ने सलमान खुर्शीद के वक्तव्य पर, उनकी किताब के ऊपर अपनी सफाई रखी है। उन्होंने हिंदू धर्म और हिंदुत्व के ऊपर प्रहार किया है। ये कांग्रेस और गांधी परिवार का चरित्र रहा है कि जब भी उनको मौका मिलता है तो वे हिंदू धर्म पर प्रहार करते हैं: बीजेपी
9. 'विक्षिप्तों की पार्टी बन गई है कांग्रेस', राशिद अल्वी के विवादास्पद बयान पर प्रज्ञा ठाकुर का हमला
10. बड़ा दुखद विषय है कि 24 घंटे के भीतर हिंदू धर्म के ऊपर तीन बार प्रहार कांग्रेस पार्टी द्वारा होता है। सलमान खुर्शीद, अल्वी साहब और अब स्वयं उनके सबसे बड़े नेता राहुल गांधी द्वारा किया जाता है: संबित पात्रा, भाजपा प्रवक्ता
11. भाजपा का पलटवार: संबित पात्रा बोले- राहुल गांधी ने हिंदू धर्म पर हमला बोला, ये संयोग नहीं प्रयोग है
12. भारतीय डाक विभाग: 3114 नए पोस्ट ऑफिस खोलने को मिली केंद्र की मंजूरी, बीमा क्षेत्र की निजी कंपनी से करार
13. 29 नवंबर को ट्रैक्टरों से संसद भवन तक जाएंगे किसाान : टिकैत
14. सुप्रीम कोर्ट: सेना को अवमानना की चेतावनी के बाद केंद्र का वादा, सभी पात्र महिला सैन्य अधिकारियों को मिलेगा स्थायी कमीशन
15. राजस्थान: सचिन पायलट ने कांग्रेस हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट, मंत्रिमंडल में शामिल होने के साथ संगठन में मिल सकती है जिम्मेदारी!
16. 'जिन्होंने संघर्ष किया, उन्हें मौका मिलना चाहिए', सोनिया गांधी तक अपनी बात पहुंचाने में कामयाब रहे पायलट
17. सेंसेक्स 767 अंकों की बढ़त के साथ बंद, निफ्टी फिर 18 हजार के पार पहुंचा ।  

दैनिक अखबारों से मुख्य खबरें ।


                 प्रदेश में फिर डराने लगा कोरोना..!!

पिछले 24 घंटे में 17 नए पॉजिटिव केस चिह्नित, 
सर्वाधिक दस केस अकेले जयपुर में आए सामने, इसके अलावा अजमेर में दो, बाड़मेर जिले में चार केस, जोधपुर में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस आया सामने,
आज 2 मरीज हुए कोरोना से ठीक,
राजस्थान में एक्टिव मरीजों की संख्या 61 पहुंची ।
                             ---------------------------

2 RAS अधिकारियों के तबादले

डॉ गोरधन शर्मा को लगाया SDM चाकसू, जयंत कुमार को लगाया उपनिदेशक नागरिक सुरक्षा विभाग जयपुर, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश।
                            ---------------------------

15 नवंबर से 100 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे प्रदेश के स्कूल..!!


पूरे 1 साल 8 महीने के बाद पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से गाइडलाइन की गई जारी ।                            ----------------------------

जालोर । जसवंतपुरा : थाना क्षेत्र के राजीकावास गांव में विवाहिता का अपहरण..!!


बदमाशों के द्वारा घर से हमला कर विवाहिता को अपहरण का प्रयास रहा विफल, जसवंतपुरा पुलिस ने दिखाई तत्परता, अपहरण के आरोपियों को किया गिरफ्तार, हमले में 2 महिलाओं समेत 4 हुए हुये घायल ।
                          ------------------------------

भारतीय टीम T20 कप्तान रोहित शर्मा पहुंचे जयपुर..!!


जयपुर एयरपोर्ट से सीधे होटल पहुंचे रोहित शर्मा, 17 नवंबर को भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा T20 मुकाबला, T20 में भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है रोहित शर्मा को ।
                          -----------------------------

बाड़मेर: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय तारबंदी के पास 2 संदिग्ध पकड़े..!!


BSF ने दोनों संदिग्धों को 10 नवम्बर को पकड़ कर बीजराड़ पुलिस को किया सुपुर्द, बकरियां चराने के दौरान पहुँच गए थे तारबंदी के पास,
सम्भवतः पाकिस्तान से किसी के सम्पर्क में थे दोनों संदिग्ध, दोनों संदिग्ध युवक बाड़मेर के ही बताए जा रहे निवासी, दोनों संदिग्धों की बाड़मेर में की जा रही JIC, बीजराड़ थानाधिकारी भंवरलाल ने दी जानकारी ।
 

दैनिक अखबारों से विस्तारपूर्वक मुख्य खबरें ।










                        -----------------------------

राहुल गांधी को पप्पू की उपाधि देने वाले कवि कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा भी बन सकती हैं राजस्थान लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष। अभी सीएम अशोक गहलोत ने आयोग का सदस्य बना रखा है। 


मुख्य सचिव निरंजन आर्य तो सोजत से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। 
ढाई माह बाद आर्य की सेवानिवृत्ति पर सुबोध अग्रवाल होंगे नए मुख्य सचिव।
राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार चल रही है। गहलोत के शासन में कुछ भी संभव है। जयपुर से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस में गहलोत के फैसलों को चुनौती देना वाला कोई नहीं है। 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद सचिन पायलट को गहलोत का प्रतिद्वंदी माना गया था, लेकिन आज तीन वर्ष बाद पायलट की राजनीतिक स्थिति देखी जा सकती है। पायलट के हालात किसी से छिपे नहीं है। यही वजह है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास की पत्नी श्रीमती मंजू शर्मा की ताजपोशी हो सकती है। मौजूदा अध्यक्ष भूपेंद्र यादव 2 दिसंबर को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। गहलोत ने मंजू शर्मा को गत वर्ष अक्टूबर में ही आयोग का सदस्य बना दिया था। सब जानते हैं कि सांसद राहुल गांधी को सबसे पहले पप्पू की उपाधि कुमार विश्वास ने दी थी। तब कुमार विश्वास अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी में सक्रिय थे। कुमार विश्वास ने 2014 में राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। लेकिन इसे सीएम गहलोत की राजनीतिक कुशलता ही कहा जाएगा कि उन्हीें कुमार विश्वास की पत्नी को अक्टूबर 2020 में राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य पद से नवाज दिया। गहलोत ने मंजू शर्मा के साथ जिन तीन और व्यक्तियों को सदस्य बनाया, उनमें मंजू शर्मा सबसे ज्यादा प्रभावशाली हैं। अब जब भूपेंद्र यादव 2 दिसंबर को अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं, तब अध्यक्ष पद पर मंजू शर्मा की दावेदारी सबसे मजबूत है। पत्नी के कांग्रेस शासन में महत्वपूर्ण नियुक्ति के बाद कुमार विश्वास ने भी राहुल गांधी को पप्पू कहना छोड़ दिया है और अब अपनी कविताओं में कांग्रेस पर कटाक्ष भी नहीं करते हैं। आयोग के सदस्य की ताकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि श्रीमती विश्वास राजस्थान में आरएएस, आरपीएस, इंजीनियर, डॉक्टर का चयन कर रही हैं। यूं तो मुख्य सचिव निरंजन आर्य की पत्नी श्रीमती संगीता आर्य को भी आयोग का सदस्य बनाया गया है, लेकिन गहलोत की मेहरबानी से आर्य पहले ही बहुत ज्यादा ओब्लाइज हो चुके हैं। अक्टूबर 2020 में प्रदेश के 10 आईएएस की वरिष्ठता को लांघ कर आर्य को मुख्य सचिव बनाया गया था। आर्य के मुख्य सचिव बनने के बाद कई सीनियर आईएएस को सचिवालय से बाहर जाना पड़ा। आर्य भी ढाई माह बाद जनवरी 22 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मुख्य सचिव बनने के बाद आर्य सत्ता का पूरा सुख भोग चुके हैं, इसलिए उनकी पत्नी संगीता आर्य को आयोग का अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। अलबत्ता निरंजन आर्य स्वयं अगला विधानसभा चुनाव पाली जिले के सोजत से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर लड़ सकते हैं। आर्य की पत्नी सोजत से 2013 में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुकी हैं। तब भी मुख्यमंत्री के पद पर अशोक गहलोत ही विराजमान थे। दिसंबर 2023 में जब अगला चुनाव होगा, तब भी मुख्यमंत्री गहलोत ही रहेंगें। यह बात अलग है कि 2013 के चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 21 सीटें मिली थीं। जानकारों की माने तो निरंजन आर्य ने सोजत से चुनाव लड़ने की तैयारियां भी शुरू कर दी है। जहां तक पत्नी संगीता आर्य का सवाल है तो वे अगले पांच वर्ष आयोग की सदस्य बनी रहेंगी। चूंकि आयोग के सदस्य का पद संवैधानिक है, इसलिए भाजपा का शासन आने पर भी संगीता आर्य सदस्य रहेंगी। यानी कांग्रेस शासन में आर्य परिवार के लिए काफी अच्छी व्यवस्थाएं हो गई हैं। निरंजन आर्य विधायक भी बन सकते हैं। 
अग्रवाल बनेंगे मुख्य सचिव:
निरंजन आर्य की ढाई माह बाद सेवानिवृत्ति पर अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल को नया मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। जूनियर निरंजन आर्य के सीएस बनने पर अग्रवाल भी सचिवालय को छोड़ कर चले गए थे, लेकिन बाद में मुख्यमंत्री गहलोत के आश्वासन के बाद अग्रवाल वापस सचिवालय में आ गए। अग्रवाल के पास खान, ऊजा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी है। चूंकि अग्रवाल ने निरंजन आर्य को अपना बॉस मान लिया, इसलिए उन्हें मुख्य सचिव के पद से नवाजा जाएगा। सीएम गहलोत जो वादा करते हैं, उसे हर हाल में पूरा करते हैं। सीएम गहलोत के वादे के बारे में आयोग के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव भी अच्छी तरह जानते हैं। यादव राजस्थान के डीजीपी थे। सीएम गहलोत ने अगस्त 2019 में यादव का कार्यकाल दो वर्ष के लिए बढ़ावा दिया। इस लिहाज से यादव को 30 जून 2021 तक डीजीपी के पद पर रहना था, लेकिन यादव ने नवंबर 2020 में ही पुलिस सेवा से वीआरएस ले लिया ताकि सीएम गहलोत के पसंदीदा आईपीएस एमएल लाठर को डीजीपी बनाया जा सके। वादे के मुताबिक भूपेंद्र यादव को राजस्थान लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष बनने के बाद यादव ने आईपीएस सेवा से भी ज्यादा समय तक सरकार की सुख सुविधाओं का उपयोग किया। इसमें कोई दो राय नहीं कि यादव ने अपने कार्यकाल में आयोग के कार्यों को गति दी। भूपेंद्र यादव चाहेंगे तो उन्हें स्किल डवलपमेंट यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर बना दिया जाएगा। यह पद भी रिक्त पड़ा है। आयोग के पूर्व अध्यक्ष ललित के पंवार को भी इस यूनिवर्सिटी का वीसी बनाया गया था। फिलहाल पत्रकारिता यूनिवर्सिटी के वीसी ओम थानवी के पास स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी का अतिरिक्त प्रभार है। 
                   ---------------------------------

राजस्थान में कांग्रेस सरकार तभी रिपीट होगी जब कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा। 


दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सचिन पायलट आत्मविश्वास और उत्साह में दिखे। 
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रतिद्वंदी माने जाने वाले पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार तभी रिपीट होगी, जब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा। गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों की खबरों के बीच पायलट ने 12 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से मुलाकात की। एक दिन पहले 11 नवंबर को सीएम गहलोत ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। सोनिया गांधी से मिलने के बाद पायलट ने कहा कि मैंने अपनी बात राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रख दी है, सब चाहते हैं कि 2023 के विधानसभा में कांग्रेस की जीत हो और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपीट हो। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सरकार में भागीदारी मिले तथा जिन कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शासन में संघर्ष किया है उन्हें सम्मान मिले। पायलट ने कहा कि राजस्थान में पिछले 25 वर्षों से एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की सरकार बनने की परंपरा रही है। लेकिन इस बार इस परंपरा को तोड़ना है। अब जब चुनाव में मात्र 23 माह रह गए हैं, तब सबको एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। सीएम गहलोत संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रभारी महासचिव अजय माकन आदि मिलकर ऐसा रास्ता निकालेंगे जिससे सरकार और संगठन मजबूत बने। पायलट ने कहा कि 2018 का चुनाव हमने कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ा और भाजपा को हराया। कांग्रेस ही भाजपा को चुनौती दे सकती है। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पायलट पूरे आत्मविश्वास और उत्साह में दिखे। उन्होंने फर्राटेदार अंग्रेजी में भी अपनी बात को रखा। उल्लेखनीय है कि पायलट पिछले एक वर्ष से कार्यकर्ताओं को सम्मान और सरकार में भागीदारी की बात कहते रहे हैं। भले ही इन बातों को सीएम गहलोत नकारते रहे हों, लेकिन सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद भी पायलट ने उन्हीं बातों को दोहराया था। 11 नवंबर को सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सीएम गहलोत ने मीडिया के समक्ष ऐसी तस्वीर प्रस्तुत की कि राजस्थान में सब कुछ अच्छा है। सरकार और संगठन की जो मौजूदा स्थिति है, उसमें भी विधानसभा का अगला चुनाव जीता जा सकता है। लेकिन 12 नवंबर को पायलट ने पुरानी बातों को दोहराते हुए स्पष्ट कर दिया कि सरकार और संगठन में बदलाव की जरूरत है। पायलट का आत्मविश्वास दिखा रहा था कि सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात उत्साहवर्धक रही है। यहां यह उल्लेखनीय है कि 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने में सचिन पायलट की महत्वपूर्ण भूमिका थी। लेकिन तब कांग्रेस हाईकमान ने अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाया। तभी से गहलोत और पायलट में खींचतान चली आ रही है। हालांकि पायलट को गहलोत सरकार ने डिप्टी सीएम बनाया गया था, लेकिन इसके बाद भी पायलट का असंतोष बरकरार रहा। पायलट जब 18 विधायकों के साथ गत वर्ष दिल्ली चले गए तब गहलोत ने पायलट और उनके समर्थक दो मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। पायलट से प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पद भी छीन लिया गया। 19 विधायकों के दिल्ली चले जाने के कारण सीएम गहलोत को अपने समर्थक विधायकों को एक माह तक होटलों में बंद रखना पड़ा। गहलोत और पायलट के बीच जो खींचतान चली जा रही है उसका समाधान आज तक भी नहीं निकला है।

सम्पादक एवं मीडियां न्यूज रिपोर्टर : सियाराम विश्नोई जाम्बा

  दैनिक पत्रकारिता के वरिष्ठ पत्रकार : कविकान्त खत्री बाप  

  समाचार व विज्ञापन हेतु सम्पर्क करे - फोन 9057570813  

 
पर नवंबर 12, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big Breaking News - INDIA

गुरुवार, 11 नवंबर 2021

राजस्थान मंत्रीमण्डल पर लेटेस्ट अपडेट । तमिलनाडु में भारी बारिश का कहर, 12 की मौत, बंगाल की खाड़ी में फि‍र बना कम दबाव का क्षेत्र, कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट

अब तक राजस्थान

 राज्यों से बड़ी खबरें

1. राजनाथ सिंह बोले- सीमाओं पर परिस्थितियां बेहद अस्थिर, सेनाएं 'शॉर्ट नोटिस' पर जवाबी कार्रवाई के लिए रहें तैयार
2. अफगानिस्तान को नहीं बनने देंगे आतंकवाद की पनाहगाह, दिल्ली डायलाग में देशों ने एकजुटता का लिया संकल्प
3. इस साल 9.5 प्रतिशत वृद्धि का पूर्वानुमान हासिल करने की राह पर अग्रसर है भारत: रिजर्व बैंक गवर्नर
4. मोदी सरकार का अहम कदम, डिजिटल मोड से जोड़े जाएंगे केंद्र के सभी स्वास्थ्य केंद्र
5. टीकाकरण: भारत ने पार किया 110 करोड़ डोज देने का आंकड़ा, वैक्सीनेशन में यूपी टॉप पर
6. महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएगी कांग्रेस, राहुल गाँधी बोले- अन्याय का जवाब लेकर रहेंगे
7. आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नवाब मलिक पर बड़ा खुलासा करेंगे BJP नेता हाजी आराफात शेख 
8. महाराष्ट्र : संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- आध्यात्मिक शक्ति देश की समग्र क्षमता का है आधार
9. सांसों पर संकट: देश के प्रदूषित शहरों में गाजियाबाद पहले नंबर पर, रेड जोन से बाहर नहीं आ रहा शहर
10. यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति गैंगरेप मामले में दोषी करार, 12 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा
11. राजस्थान में प्रियंका कराएंगी अशोक गहलोत और सचिन पायलट का सीजफायर! राहुल के घर पर गहलोत से की लंबी बैठक
12. देशभर में छठ पर्व की धूम: बिहार, दिल्‍ली, यूपी समेत देश के कई राज्‍यों में डूबते सूरज को दिया गया अर्घ्य
13. दिल्ली में गिरा पारा, इस हफ्ते बढ़ जाएगी ठंड, बुधवार को दर्ज हुआ सबसे कम तापमान
14. खाने के पैसे नहीं पर आतंक की 'फैक्ट्री' बंद नहीं होने देगा पाक, अब अफगानिस्तान में खरीद रहा अमेरिकी विध्वंसक हथियार
15. तमिलनाडु में भारी बारिश का कहर, 12 की मौत, बंगाल की खाड़ी में फि‍र बना कम दबाव का क्षेत्र, कई क्षेत्रों में रेड अलर्ट
16. T20 WC: आखिरी ओवर्स में तबाही मचाकर फाइनल में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड के मुंह से छीनी जीत ।
सोना + ५५८= ४८,८४५
चांदी + १,२५०= ६५,८२० 

समाचार विस्तार से देखें ।

[11/10, 21:03] 

राजस्थान मंत्रीमण्डल पर लेटेस्ट अपडेट ।

मुख्यमंत्री गहलोत की दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक, प्रियंका-वेणुगोपाल-अजय माकन के साथ बैठक, मंत्रिमंडल विस्!तार और राजनीतिक नियुक्तियों पर हो रही चर्चा...लगभग 2 घंटे से 12 , तुगलक लेन पर चल रही बैठक , मंत्रिमंडल विस्तार के फॉर्मूले को लेकर सूत्रों ने दिए संकेत , फिलहाल कोई मंत्री नहीं होगा मंत्रिमंडल से ड्रॉप , दो अलग अलग टुकड़ों में होगा मंत्रिमंडल विस्तार , पहला इस माह और दूसरा होगा अगले साल बजट के बाद , इस माह होने वाले विस्तार में कुल 9 नए मंत्री ले सकते शपथ , मंत्रिमंडल विस्तार की ज्यादा संभावना 14 नवंबर के आस पास होने की , 5 गहलोत कैम्प और 4 पायलट कैम्प से हो सकते मंत्रिमंडल में शामिल , हालांकि राजनीतिक नियुक्तियां होंगी इसी माह एक साथ , और बजट के बाद होने वाले मंत्रिमंडल फेरबदल में कुछ मंत्री होंगे ड्रॉप , अलबत्ता परफॉर्मेंस के हिसाब से कुछ मंत्रियों को किया जा सकता हैं ड्रॉप । 

 

राजस्थान अपडेट:

राहुल गांधी के आवास पर राजस्थान को लेकर बड़ी बैठक, प्रियंका गांधी, माकन, वेणुगोपाल और अशोक गहलोत मौजूद 

सम्पादक एवं मीडियां न्यूज रिपोर्टर : सियाराम विश्नोई जाम्बा

  दैनिक पत्रकारिता के वरिष्ठ पत्रकार : कविकान्त खत्री बाप  

  समाचार व विज्ञापन हेतु सम्पर्क करे - फोन 9057570813  


पर नवंबर 11, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big Breaking News

मंगलवार, 9 नवंबर 2021

मुख्यमंत्री की जोधपुर एयरपोर्ट पर भावभीनी अगवानी । मुख्य बाजार में कपड़े की दुकान में आग लगने से करोड़ो का नुकसान आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिले जली ।

अब तक राजस्थान

 देश दूनियां व राज्यों से बड़ी खबरें


1. बीते 24 घंटे की बात करें तो कोरोना  के 10 हजार 126 नए मामले आए हैं. आपको बताते चलें कि इतने कम मामले करीब 9 महीनों के बाद आए हैं.वहीं 24 घंटों की बात करें तो 332 लोगों ने अपनी जान गवाई
2. राफेल सौदा: फ्रांस के मीडिया की रिपोर्ट, बिचौलिए को दिया गया था 65 करोड़ रुपये का कमीशन
3. राफेल डील पर कांग्रेस का सवाल: मोदी सरकार ने किया देश का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला, 526 करोड़ की डील 1600 करोड़ में बिना टेंडर क्यों?
4. कमीशन के खुलासों पर भाजपा का पलटवार, कहा- 2007 से 2012 में दी गई घूस, तब भारत में किस की सरकार थी?
5. राफेल डील को लेकर राहुल का तंज- जब पग-पग पर सत्य साथ है, तो फिक्र की क्या बात है?.
6. राफेल डील को लेकर कांग्रेस का झूठ अब साफ हो गया , INC मतलब ''I Need Commission':BJP
7. लखीमपुर खीरी में हिंसा के दौरान आशीष मिश्रा मोनू व अंकित दास के असलहों से फायरिंग की पुष्टि
8. फडणवीस ने नवाब मलिक पर लगाई आरोपों की झड़ी, कहा- मुंबई बम धमाके के दोषी से है लिंक, दाऊद से खरीदी थी जमीन
9. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवाब मलिक पर आरोप लगाते हुए कई दस्तावेज दिखाये और कहा कि वे इन सभी दस्तावेजों को NCP प्रमुख शरद पवार को देंगे।
10. फडणवीस के आरोपों पर नवाब मलिक का पलटवार, बोले- कल 10 बजे देवेंद्र के अंडरवर्ल्ड कनेक्शन को लेकर गिरेगा 'हाइड्रोज बम'
11. हमीदिया हादसा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा- उच्चस्तरीय जांच होगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 7 होने की सूचना
12. जिद पर अड़े अशोक गहलोत, पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने के लिए अब पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
13. डेंगू के डंक से हलकान हुए लोग , दिल्ली - यूपी - पंजाब - राजस्थान में तेजी से बढ़ रहे मरीज
14. शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 112 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर बंद ।

मुख्य बाजार में कपड़े की दुकान में आग लगने से करोड़ो का नुकसान

आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिले जली,

4 मंजिला दुकानों को जेसीबी से नीचे गिराकर किया जा रहा आग पर काबू पाने का प्रयास,
करीब डेढ़ दर्जन से अधिक दमकलें आग पर काबू पाने का कर रही प्रयास । आग से मुख्य बाजार में मची अफरा तफरी,
जिला कलक्टर लोकबंधु यादव, SP दीपक भार्गव पहुँचे मौके पर,
घटना की जानकारी लेकर आग पर त्वरित काबू पाने के दिए निर्देश,यातायात व्यवस्था सुचारू करने में जुटा पुलिस अमला।
कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने का मामला
मुख्य सड़क की विधुत सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाने का प्रयास जारी,
एयरफोर्स व सेना की दमकलें की भी पहुँची मौके पर,
आग पर काबू पाने का प्रयास डेढ़ घण्टे से जारी,
JCB से दुकानों को गिराया जा रहा,
BSF DIG विनित कुमार सहित प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद।


गांधी दर्शन कार्यक्रम आयोजन के लिए मुख्य सचिव ने दिये निर्देश


प्रशासन गांवों व शहरों के संग अभियान में स्काउट गाइड देंगे सेवाएं- मुख्य सचिव

जयपुर, 09 नवम्बर। मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेशभर में गांधी दर्शन कार्यक्रम के आयोजन हेतु स्काउट एवं शांति अहिंसा निदेशालय के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। उन्होंने निर्देश दिये कि गांधी दर्शन कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में सफल व भव्य आयोजन के लिए स्काउट एसोसिएशन प्रस्ताव बनाकर शीघ्र ही निदेशालय को भेजेगा।

श्री आर्य ने कहा कि प्रदेश में जहां भी प्रशासन गांवों व शहरों के संग कार्यक्रम चल रहे हैं वहां स्काउट गाइड द्वारा सेवाएं दी जाये और 14 नवम्बर से प्रदेश स्तर पर इस कार्यक्रम के प्रत्येक शिविर में स्काउट गाइड की हैल्प डेस्क रखी जाये, जिसमें स्काउट गाइड पूरे दिन अपनी सेवाएं देकर आमजन को सहायता प्रदान करेंगे। 
बैठक में शांति अहिंसा निदेशालय के निदेशक श्री मनीष शर्मा, स्काउट गाइड के राज्य संगठन आयुक्त श्री गोपाराम माली, सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री विनोद जोशी, श्री पूरण सिंह शेखावत इत्यादि भी उपस्थित थे।

[11/9, 20:13] 

श्री गहलोत ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र


राज्यों को मिलने वाले करों के हिस्से में लगातार की जा रही कमी वित्तीय संघवाद की भावना के विपरीत- मुख्यमंत्री ।


जयपुर, 9 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है आमजन को पूर्ण राहत देने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर केन्द्रीय पूल की अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी एवं विशेष एक्साइज ड्यूटी को और कम किया जाए, ताकि आमजन को एक्साइज ड्यूटी एवं वैट में कमी का लाभ एक साथ मिल सके। साथ ही, उन्होंने तेल कम्पनियों को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में निरन्तर वृद्धि पर रोक लगाने के लिए पाबंद करने का भी आग्रह करते हुए कहा कि तेल कम्पनियों द्वारा रोज-रोज की जा रही बढ़ोतरी से केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा आमजन को दी गई राहत का लाभ शून्य हो जाएगा। 

पत्र में उन्होंने लिखा कि हमारी अपेक्षा है कि केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी में पेट्रोल पर अतिरिक्त 10 रुपये प्रति लीटर व डीजल पर अतिरिक्त 15 रुपये प्रति लीटर की कमी करे। केन्द्र द्वारा एक्साइज ड्यूटी कम करने पर प्रदेश के वैट में भी 3.4 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल पर तथा 3.9 रुपये प्रति लीटर डीजल पर आनुपातिक रूप से स्वतः ही कम हो जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप राज्य के राजस्व में 3500 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष की अतिरिक्त हानि होगी जिसे जनहित में राज्य सरकार वहन करने के लिये तैयार है। 

श्री गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2016 से लगातार पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली बेसिक एक्साइज ड्यूटी को कम कर राज्यों के साथ साझा किये जाने वाले हिस्से को घटा दिया गया तथा विशेष एवं अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी जिसका कोई हिस्सा राज्यों को नहीं मिलता, उसे लगातार बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी में वृद्धि एवं एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट सेस का लाभ केवल केन्द्रीय राजस्व को मिल रहा है, जबकि डिविजीबल पूल में आने वाली बेसिक एक्साइज ड्यूटी में उत्तरोत्तर कमी की गई है, इससे राज्यों को मिलने वाले करों के हिस्से में कमी आई है। उन्होंने कहा कि राज्यों के हिस्से में लगातार की जा रही कमी वित्तीय संघवाद (फिस्कल फेडरेलिज्म) के सिद्धांतों के विपरीत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचित सरकारों को प्रदेश के विकास एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन जुटाने होते हैं। आमजन तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने में राज्यों की भौगोलिक स्थिति, आर्थिक परिदृश्य एवं स्थानीय परिस्थितियों का भी प्रभाव पड़ता है। इन परिस्थितियों में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए आवश्यक राजस्व संग्रहण के लिए करारोपण करना राज्यों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार है। उन्होंने कहा कि केन्द्र द्वारा पेट्रोल-डीजल पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी एवं विशेष एक्साइज ड्यूटी को पहले अत्यधिक बढ़ाना एवं बाद में कम कर राज्यों से वैट कम कराने के लिए परस्पर प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बनाना भी सहकारी संघवाद (कॉपरेटिव फेडरेलिज्म) की भावना के विपरीत है।

श्री गहलोत ने कहा कि कोविड संक्रमण में लॉकडाउन के दौरान 6 मई, 2020 को केन्द्र सरकार ने पेट्रोल पर 10 रुपये एवं डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई थी। 4 नवम्बर, 2021 से पेट्रोल पर 5 रुपये एवं डीजल पर 10 रुपये कम कर जनता को राहत देने की बात की जा रही है। जबकि वास्तविकता यह है कि वर्ष 2021 में ही पेट्रोल की कीमत करीब 27 रुपये एवं डीजल की कीमत करीब 25 रुपये बढ़ी। अत्यधिक बढ़ाई गई अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी में से केवल कुछ छूट दी गई। ऎसे में, केन्द्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती अपर्याप्त प्रतीत होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान राज्य के कुल राजस्व का 22 प्रतिशत से अधिक पेट्रोल-डीजल के वैट से आता है। वैट में कमी के रूप में राजस्थान सरकार 29 जनवरी, 2021 से अब तक लगभग 3 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल पर तथा 3.8 रुपये प्रति लीटर डीजल पर कम कर चुकी है। इससे राज्य के राजस्व में 2800 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष की हानि हो रही है। कोविड-19 की परिस्थितियों के कारण इस वित्तीय वर्ष में राज्य के राजस्व में माह अक्टूबर तक 20 हज़ार करोड़ रुपये की कमी आई है। केन्द्र द्वारा राज्य को 5963 करोड़ रुपये का जीएसटी पुनर्भरण उपलब्ध नहीं कराना भी इसका एक बड़ा कारण है। ऎसी स्थिति में  भी हमारी सरकार ने कुशल वित्तीय प्रबन्धन से प्रदेश में विकास की गति को कम नहीं होने दिया। राज्य सरकार जन घोषणा तथा बजट में किये वादों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिये तत्पर है। 

श्री गहलोत ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि केन्द्र सरकार द्वारा राज्य की बकाया जीएसटी पुनर्भरण राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए एवं जीएसटी पुनर्भरण की अवधि वर्ष 2027 तक बढ़ाई जाए।

[11/9, 20:13] 

लिंगानुपात की स्थिति में सुधार के लिए विभिन्न विभाग करें समन्वित प्रयास- मुख्य सचिव ।


जयपुर, 9 नवम्बर। मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने राज्य में 0 से 6 साल आयु वर्ग के लिंगानुपात की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए विभिन्न विभागों को समन्वित प्रयास कर इसे सुधारने के निर्देश दिए।

 
श्री आर्य मंगलवार को यहां शासन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना की स्टेट टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 0 से 6 साल आयु वर्ग का लिंगानुपात 888 है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग समन्वित तरीके से सतत जनजागरूकता एवं अन्य सक्रिय प्रयासों से इसमें सुधार लाएं। उन्होंने जिला एवं ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स की नियमित बैठकें करने, जिलावार आवंटित राशि का खर्च बढ़ाने, सभी स्कूलों में क्रियाशील बालिका शौचालय की सुनिश्चितता करने एवं ग्राम सभाओं के एजेंडे में इस योजना को शामिल कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग छह साल से अधिक उम्र की स्कूल नहीं जाने वाली बच्चियों को चिह्नित करें और उन्हें शिक्षा से जोड़ना सुनिश्चित करें।
 
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा ने योजना की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिलों की रैंकिंग तय कर सर्वश्रेष्ठ जिलों को पुरस्कृत किया जाना प्रस्तावित है। श्रीमती गुहा ने बताया कि 10 बिन्दुओं के आधार पर जिलों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गत सालों में जन्म के समय लिंगानुपात (एसआरबी) में सुधार हुआ है जिसका सकारात्मक असर आगामी जनगणना में दृष्टिगोचर होगा।

इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव श्री वैभव गालरिया ने बताया कि शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) में साल दर साल समग्र गिरावट के साथ राज्य में पहली बार लड़कियों की आईएमआर लड़कों की तुलना में कम हुई है, जो लिंगानुपात सुधार के लिए अच्छा संकेत है।

बैठक में महिला अधिकारिता विभाग की आयुक्त श्रीमती रश्मि गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बाल अधिकारिता विभाग की आयुक्त श्रीमती अनुप्रेरणा सिंह कुंतल एवं स्कूल शिक्षा आयुक्त डॉ. भंवरलाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में मौजूद थे। 
 
[11/9, 20:13] 

राज्यपाल सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली जाएंगे राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ।


जयपुर, 9 नवम्बर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र बुधवार प्रातः जयपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
राज्यपाल श्री मिश्र 11 नवम्बर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले राज्यपालों और उपराज्यपालों के 51वें सम्मेलन में भाग लेंगे।

[11/9, 20:13]  

बाल दिवस 14 नवम्‍बर पर देश में पहली बार राजस्‍थान विधान सभा में होगा बाल सत्र


विधान सभा अध्‍यक्ष की पहल से बच्‍चे बैठेंगे  विधान सभा में ।

पूछेंगे प्रश्‍न और सदन में करेंगे बहस बच्‍चे बनेंगे अध्‍यक्ष, मुख्‍यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ।
                        
जयपुर, 09 नवम्‍बर। राजस्‍थान विधान सभा में देश की भावी पीढी सदन में बैठकर जनता से जुडे मुददो पर बहस करेगी । विधायक की भूमिका में बच्‍चे मंत्रियो से प्रश्‍न कर जवाब मागेंगे और शून्‍य काल में अपनी बात भी रखेगे।       
   
राजस्‍थान विधान सभा देश की ऐसी प्रथम विधान सभा होगी जहां बाल सत्र का आयोजन  होगा । इस सत्र में बच्‍चों दारा विधान सभा सत्र का संचालन किया जायेगा । बच्‍चे ही विधान सभा अध्‍यक्ष, मुख्‍यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभायेंगे।         

लोकसभा अध्‍यक्ष श्री ओम बिडला, विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मुख्‍यमंत्री  श्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाब चन्‍द कटारिया सहित राजस्‍थान विधान सभा के सदस्‍य गण बच्‍चों दारा संचालित बाल सत्र के साक्षी होंगे।         

राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी की पहल पर बाल दिवस 14 नवम्‍बर को बच्‍चे विधानसभा का सदन चलायेंगे। राष्‍ट्रमण्‍डल संसदीय संघ की राजस्‍थान शाखा के तत्‍वावधान में विधानसभा में बाल सत्र का संचालन होगा। अध्‍यक्ष डॉ. जोशी ने कहा कि भावी पीढी को सदन चलाने, प्रश्‍न पूछने और अनुशासन के साथ अपनी बात रखने का मौका दिया है।      

सदन में आने के लिए बच्‍चे तैयारी कर रहे है। प्रश्‍न पूछने का तरीका, जवाब देने की स्‍टाइल और सदन संचालन में विधायकों की कार्य प्रणाली प्रस्‍तुत करने के लिए रिहसर्ल कर रहे है। इसके लिए बच्‍चों ने कुर्ता पायजामें तैयार करवाये हैं।        
देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस पर राजस्‍थान विधान सभा में यह अनूठा सत्र चलेगा ।                                

[11/9, 20:13]  

मुख्यमंत्री की जोधपुर एयरपोर्ट पर भावभीनी अगवानी


जयपुर, 9 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत मंगलवार को जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विभिन्न संगठनों तथा आमजन ने मुख्यमंत्री का भावभीना स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ खान मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया, शिक्षा राज्यमंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा भी मौजूद थे।

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का विधानसभा के उप मुख्य सचेतक एवं जोधपुर जिला प्रभारी मंत्री श्री महेन्द्र चौधरी, महापौर श्रीमती कुंती देवडा, विधायक श्री महेन्द्र विश्नोई, श्रीमती मनीषा पंवार, श्री किसनाराम, निदेशक रीको श्री सुनील परिहार, पूर्व जेडीए चैयरमेन श्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व महापौर श्री रामेश्वर दाधीच, जोधपुर संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, जिला कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह, पुलिस आयुक्त श्री जोस मोहन, आईजी नवजोत गोगाई, पुलिस उपायुक्त श्री भुवन भुषण यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, संगठनाें, संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पर सभी जनप्रतिनिधियों, संगठनों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा आमजन से आत्मीयता के साथ मिले और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

[11/9, 20:13] 

अवैध लोक परिवहन एवं अवैध निजी यात्री वाहनों के अनाधिकृत संचालन के खिलाफ चलाया जायेगा सघन अभियान

10 से 15 नवम्बर तक चलेगा ‘संयुक्त जांच अभियान' । 

जयपुर, 09 नवम्बर। जयपुर जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट में संचालित होने वाले अवैध लोक परिवहन एवं निजी यात्री वाहनों (अवैध बस, जीप आदि) के विरूद्ध सघन जांच अभियान चलाये जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
श्री नेहरा ने बताया कि आमजनता में यातायात नियमों  के प्रति जागरूकता लाने एवं बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारक अवैध लोक परिवहन एवं अवैध निजी यात्री वाहनों के अनाधिकृत संचालन पर समन्वित रूप से प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा 10 से 15 नवम्बर तक ‘संयुक्त जांच अभियान‘ चलाया जायेगा। जिसके तहत विशेषतः रोडवेज बस स्टैण्ड के आस-पास से संचालित होने वाले अवैध यात्री वाहनों के विरूद्ध विशेष रूप से कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही अलग-अलग रूटों पर आवन्टित समय सारणी एवं परमिट शर्तों का उल्लंघन कर संचालित एवं अवैध रूप से माल की ढुलाई करने वाली वीडियो कोच एवं कान्ट्रेक्ट कैरिज बसों के परमिट निलम्बन करने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि इन बसों के अवैध संचालन एवं अवैध पार्किंग की रोकथाम की कार्यवाही भी अभियान के दौरान की जायेगी। साथ ही राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के स्टैण्डों से निजी बसों के स्टैण्ड की निर्धारित दूरी से ही निजी बसों का संचालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में डीसीपी (ट्रैफिक) श्रीमती श्वेता धनखड़, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

सम्पादक एवम् पत्रकार : सियाराम विश्नोई जाम्बा

                                   : कविकान्त खत्री बाप




पर नवंबर 09, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big News - देश राज्यों से बङी खबरें

सोमवार, 8 नवंबर 2021

सहेली ने दिया धोखा, चलती कार में गैंगरेप:जयपुर घूमने आई थी 30 साल की युवती, वापस बस स्टैंड छोड़ने के नाम पर किया दुष्कर्म

अब तक राजस्थान

🌾देश दूनियां व राज्यों से बड़ी खबरें👈

               
1. भाजपा के दिग्गज नेता एलके आडवाणी का जन्मदिन आज, बधाई देने घर पहुंचे पीएम मोदी। 

2. जन्मदिन के मौके पर आडवाणी का हाथ थामे नजर आए पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ समेत पहुंचे कई दिग्गज। 

3. लखीमपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट बोला-अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो रही जांच, स्टेटस रिपोर्ट में सिर्फ गवाहों से बातचीत ही क्यों?

4. लखीमपुर खीरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने दिया रिटायर्ड हाईकोर्ट जजों की निगरानी में केस की जांच का प्रस्ताव। 

5. बीते 24 घंटे में 11,451 लोग लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. इसी दौरान 13,204 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है, 266 लोगों की हुई मौत। 

6. नोटबंदी के 5 साल पूरे होने पर प्रियंका ने कहा- अगर यह कदम सफल था तो फिर भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ.

7. लखीमपुर खीरी कांड: योगी सरकार की रिपोर्ट से सुप्रीम कोर्ट नाखुश, रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच का सुझाव। 

8. जाति-धर्म, पत्नी और अब साली पर वार, नवाब और समीर के बीच और बढ़ी तकरार,नवाब मलिक का ट्वीट: समीर वानखेड़े...क्या आपकी साली ड्रग व्यापार में शामिल है? इस सबूत पर क्या देंगे जवाब। 

9. नवाब को वानखेड़े का जवाब: 2008 में हुआ था साली हर्षदा रेडकर पर ड्रग केस, तब मैं नौकरी में ही नहीं था। 

10. बहन पर लगे आरोपों से भड़कीं समीर वानखेड़े की पत्नी, बोलीं- नवाब मलिक पर होगी कानूनी कार्रवाई। 

11. सीआरपीएफ कैंप में फायरिंग: सुकमा में जवान ने साथियों पर एके-47 से बरसाईं गोलियां, चार की मौत; तीन घायल। 

12. बर्बादी का साल 2020: किसानों से अधिक कारोबारियों ने की खुदकुशी, NCRB की रिपोर्ट ने चौंकाया। 

13. शामली में CM योगी आदित्यनाथ बोले- पलायन करने वाले सभी हों वापस, UP में अब गुंडों का दमन करने वाली सरकार। 

14. मणिपुर: दो विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, विधानसभा चुनाव से पहले और कमजोर हुई कांग्रेस। 

15. विराट-धोनी-शास्त्री की तिकड़ी हुई फेल: 9 साल में पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंची टीम इंडिया। 

16. शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी। 

बाड़मेर : सेवानिवृत्त IPS आनंद वर्धन शुक्ल पहुंचे बाड़मेर..!!


पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों ली बैठक,जिले के DSP व थानाधिकारियों को दी अपराध रोकने की ट्रेनिंग,बाड़मेर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव साथ रहे उपस्थित ।


एक ही घर में शादी कर आई थीं तीन बहनें:दो की हादसे में मौत; बेटे और 2 बहुओं का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार


श्रीगंगानगर
जैसलमेर के पास रामगढ़ तनोट रोड पर रविवार सुबह हुए हादसे में मारे गए 5 में से 3 लोगों का अंतिम संस्कार तेरह क्यू गांव में सोमवार को किया गया। हादसे में मृत पति-पत्नी और भाभी की अर्थियां घर से उठी तो हर किसी की आंख नम हो गई। मृतक विशाल और उसकी पत्नी रिंकू का चार साल का बेटा जीवित बचा है, उसे देखकर गांव के लोग भावुक हो गए।
नियती देखिए कि इसी घर में रिंकू सहित तीन बहनें शादी करके आई थीं। इनमें से दो की हादसे में मौत हो गई। विशाल की भाभी और रिंकू की सगी बहन अंजू भी हादसे में नहीं रही। कुछ दिनों पहले ही उसका थर्ड ग्रेड शिक्षक के लिए चयन हुआ था।
वहीं मृतकों में शामिल विशाल की बहन वर्षिका भी हादसे का शिकार हुई है। उसका शव उसके ससुराल गांव बशीर ले जाया गया, जबकि एक अन्य मृतक अर्जित के शव का अंतिम संस्कार श्रीगंगानगर में हुआ।
इस हादसे ने सिर्फ इस परिवार में एक साथ इतने रिश्ते खत्म कर दिए कि इस दर्द की भरपाई आजीवन नहीं हो पाएगी। दरअसल, रूपराम सहारण के बेटे विशाल से रिंकू का विवाह हुआ था। जबकि रिंकू की बड़ी बहन अंजू का विवाह रूपराम के बड़े भाई इंद्राज सहारण के पुत्र राजीव से हुआ था। इंद्राज सहारण की एक अन्य पुत्र वधु भी अंजू और रिंकू की बहन ही है। तीनों बहनों का विवाह एक ही घर में हुआ था। दोनों बहनों की मौत के बाद उनकी तीसरी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे के आसपास शव गांव तेरह क्यू पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया। विशाल के पिता रूपराम सहारण और माता तो बेटे का शव देखकर स्तब्ध रहे गए। परिवार के अन्य सदस्य भी लगातार विलाप कर रहे थे। विशाल के परिवार के साथ ही उसके ताऊ इंद्राज सहारण का परिवार रहता है। इंद्राज सहारण की पुत्र वधु अंजू का भी हादसे में निधन हो गया था। शवों को घर के आंगन में रखा गया।
शव पहुंचने के साथ ही लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। रविवार सुबह हादसे के बाद पिता रूपराम को पांचों के गंभीर घायल होने की जानकारी दी गई। उन्हें शव पहुंचने से करीब दो घंटे पहले पांचों की मौत के बारे में बताया गया।
हादसे में पांच की हुई थी मौत
रविवार सुबह श्रीगंगानगर के गांव तेरह क्यू निवासी विशाला सहारण, उसकी पत्नी रिंकू सहारण, बहन वर्षिका, मौसेरे भाई अर्जित और ताऊ की पुत्र वधु अंजू की मौत हो गई थी।
दोस्त बोले जिंदादिल था विशाल
विशाल के दोस्तों ने बताया कि वो जिंदादिल था। मिर्जेवाला के स्कूल में पढ़ने के लिए गांव से जीप में जाते थे और बीच रास्ते कई तरह की बातें करते जाते थे। दोस्तों ने बचपन के किस्से याद करते हुए कहा कि विशाल पढ़ने में अच्छा था और सादा जीवन जीता था।
याद आता है गांव के गुवाड़ में खेला क्रिकेट
विशाल के दोस्त मनिंद्रसिंह ने बताया कि वह गांव बारह क्यू में रहता है। विशाल और वह एक ही स्कूल में पढ़ते थे। जीप से रोज स्कूल तक के सफर में विशाल उसके साथ होता था। जीप में ही गांव के गुवाड़ में क्रिकेट खेलना तय होता था। गांव 12 क्यू और 13 क्यू की टीमें बनाकर हम मैच खेलते थे। अब यह सब यादों में रह गया।
गांव बशीर और श्रीगंगानगर में भी गमगीन माहौल
विशाल की बहन वर्षिका का ससुराल गांव बशीर में है। शवों में विशाल, उसकी पत्नी रिंकू और भाभी अंजू का शव तो तेरह क्यू लाया गया, जबकि हादसे का शिकार हुई विशाल की बहन वर्षिका का शव उसके ससुराल गांव बशीर ले जाया गया। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। विशाल के मौसेरे भाई अर्जित का अंतिम संस्कार श्रीगंगानगर में हुआ। पुरानी आबादी स्थित उसके आवास पर भी सुबह से शोक जताने वाले पहुंचने लगे।

सहेली ने दिया धोखा, चलती कार में गैंगरेप:जयपुर घूमने आई थी 30 साल की युवती, वापस बस स्टैंड छोड़ने के नाम पर किया दुष्कर्म


जयपुर
गुरुग्राम से तीन दिन पहले जयपुर आई युवती से गैंगरेप के आरोपियों काे जयपुर से लेकर दौसा तक पुलिस तलाश कर रही है। पीड़िता 5 नवम्बर को जयपुर में सहेली के पास घूमने आई थी। वापस जाते वक्त सहेली के दोस्तों ने ही युवती को कार में बैठा लिया। जयपुर से कार में अपहरण कर दौसा ले गए। कार में ही गैंगरेप किया। फिर युवती को सुनसान रास्ते में छोड़ गए थे। बस चालक ने युवती को बेहोश देखकर पुलिस को बताया। युवती के बयान दर्ज कर लिए है। फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो युवकों की पहचान हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
30 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहेली से मिलने हरियाणा से जयपुर आई थी। पांच नवम्बर को सुबह बस से ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची थी। उसने आगरा रोड पर रहने वाली अपनी सहेली को फोन किया। फोन करने के बाद सहेली का दोस्त बाइक से युवती को लेने आया। उसने युवती को उसकी सहेली के घर छोड़ दिया। पांच तारीख से लेकर सात तारीख तक हरियाणा निवासी युवती अपनी सहेली के साथ ही रही। उसने सहेली को वापस हरियाणा जाने के लिए बोला। पहले तो सहेली ने उसे जाने के लिए मना किया। जिद करने पर वह तैयार हो गई।
सहेली ने उसे बस तक छोड़ने के नाम पर एक कार में बैठा लिया। कार में उसकी सहेली का दोस्त और दो अन्य लड़के भी थे। जो बस स्टैंड ले जाने की बजाय उसे कहीं ओर ले जाने लगे। तब युवती ने कार में विरोध किया। चारों ने उसे कार से उतरने नहीं दिया। उसे कार में ही चुपचाप बैठे रहने की धमकी दी। कुछ दूरी पर एक युवक रास्ते में मिला। उसे भी कार में बैठा लिया। फिर वे कार को दौसा की तरफ ले गए। वह डर के कारण कार में चुपचाप बैठी रही।
दौसा से पहले सहेली कार से उतरी
युवती ने बताया कि दौसा जाने से कुछ ही देर पहले उसकी सहेली कार से उतर गई। उसके बाद कार में बैठे चारों युवकों ने शराब पी। पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें करने लग गए। चलती कार में ही उसके साथ गैंगरेप किया। फिर दौसा में एक सुनसान जगह पर कार को रोक कर गैंगरेप किया। युवती कार से निकल कर बचाने के लिए भागी। तब चारों युवक कार लेकर भाग गए। एक बस चालक ने युवती को बेहोशी की अवस्था में देखा। फिर पुलिस को सूचना दी। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
6 महीने पहले पति से तलाक
जांच में पता लगा कि युवती का 6 महीने पहले पति से तलाक हो चुका है। उसके दो बच्चे भी है। वह हरियाणा के गुरुग्राम में बहन के साथ ही रहती है। दोनों बच्चों को बहन के पास ही जयुपर 5 नवम्बर को सहेली से मिलने आई थी। पुलिस ने युवती के परिजनों को वारदात की सूचना दी है। पुलिस ने युवती का मेडिकल भी करवा लिया है।

[11/8, 15:20]  
Breaking News 

जयपुर: सीएम गहलोत का जोधपुर दौरा कल

सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से भरेंगे उड़ान
जोधपुर सर्किट हाउस में करेंगे जनसुनवाई 
दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक जनसुनवाई
दोपहर 2.30 बजे मंडोर, 3:30 बजे डीगाड़ी कला स्कूल में
प्रशासन गांवों संग अभियान के तहत शिविर का करेंगे अवलोकन

[11/8, 15:20]  
Breaking News 

जयपुर: घुमंतू जातियों के लिए गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

प्रदेश में अब घुमंतू जातियों के भी बन सकेंगे जाति प्रमाण पत्र
सामाजिक न्याय सचिव समित शर्मा ने जारी किया परिपत्र
इस आदेश से 32 घुमंतू जातियों का बन सकेगा प्रमाण पत्र
ऑनलाइन आवेदन के 10 दिन में मिल सकेगा प्रमाण पत्र

[11/8, 15:20]  
बाड़मेर 

खेत में कृषि कार्य कर रहे किसान की करंट से मौत,

किसान बोर्ड से पानी की मोटर चालू करने के दौरान आया करंट, 
करंट की चपेट आने से किसान की मौके पर मौत, 
गुडामालानी क्षेत्र के तेजीयावास की घटना, 
सूचना पर गुडामालानी पुलिस पहुंची मौके पर,

[11/8, 16:46] 

अजमेर : राजस्थान लोकसेवा आयोग से मिल रही है बड़ी खबर

आयोग जुटा आर ए एस प्री परीक्षा 2021 के परिणाम की तैयारी में, 
इस महीने के अंत तक जारी हो सकता है परिणाम, 27 अक्तूबर को आयोजित की गयी थी आर ए एस प्री परीक्षा 
राज्य सेवा के 363 व अधीनस्थ सेवा के 625 पदों के लिए आयोजित की गयी थी परीक्षा

[11/8, 17:52]  

जल जीवन मिशन में धीमी गति पर कार्रवाई को लेकर बड़ी खबर

सात जिलों के अधिकारियों को धीमी प्रगति पर कारण बताओ नोटिस, टोंक, जैसलमेर, डूंगरपुर, उदयपुर, जोधपुर, भरतपुर और सवाई माधोपुर जिलों के अधीक्षण अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस....

[11/8, 17:52] 

सङक हादसे में बेकाबू जीप पलटी

जीप में एक की मौत,4 घायल 
जैसलमेर के खारी गांव की घटना 
रामदेवरा से जयपुर लौट रहे थे श्रद्धालु 
 प्राथमिक उपचार के बाद घायल जोधपुर रैफर

[11/8, 19:18] 

RAS मासिंगाराम निलंबित

एसीबी ने 1 नवंबर को किया था गिरफ्तार, 48 घण्टे की न्यायिक अभिरक्षा में रहने के बाद किया निलंबित, 1 नवंबर से किया निलंबित, निलंबन के दौरान मुख्यालय रहेगा कार्मि प्रमुख सचिव कार्यालय, DOP ने जारी किया आदेश।

जोधपुर जिले की दस तहसीलों में सूखाग्रस्त घोषित


सम्पादक एवम् पत्रकार : सियाराम विश्नोई जाम्बा

                                   : कविकान्त खत्री बाप

पर नवंबर 08, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big News - क्रिकेट में भारत की शर्मनाक हार
नई पोस्ट पुराने पोस्ट मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें संदेश (Atom)
  • बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।
    Maru Darpan ( India News) बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।  बैंगलूरू में धार्मिक जुलूस पर पथ...
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
    रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना  1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
  • देश राज्यों से बड़ी खबरें
    Maru Darpan ( India News)                                   देश राज्यों से बड़ी खबरें 1. भारत-इस्राइल के प्रधानमंत्रियों की बातचीत, रक्षा और...

Html code

MARU DARPAN (मरु दर्पण) - साच्च कधी झुकता नही
Loading Date... फलोदी 38°C
मुरु दर्पण
"साच्च कधी झुकता नही"
PROFESSIONAL WEB MEDIA NEWS PORTAL
BREAKING LIVE
राजस्थान की बड़ी खबर
किसान समाचार और विशेष अपडेट
फलोदी और जाम्बा पंचायत समाचार
मौसम विभाग की चेतावनी: भारी बारिश अलर्ट
खेल-कूद प्रतियोगिता परिणाम घोषित
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • जोधपुर
  • फलोदी
  • जाम्बा
  • किसान समाचार
  • मौसम समाचार
  • पंचायतीराज
  • VB-GRAMG
मुरु दर्पण का चैनल JOIN करें यहाँ क्लिक करें
News Image
किसान मित्र समाचार

खेती-बाड़ी में आधुनिक 3D तकनीक और जैविक खाद के बढ़ते कदम, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

प्राधिकरण सियाराम विश्नोई जाम्बा द्वारा जारी विशेष रिपोर्ट के अनुसार फलोदी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत कृषि तकनीकों का प्रचार तेजी से बढ़ रहा है...

मरु दर्पण रेट्रो (Vintage Archive)

पुरानी यादें, ऐतिहासिक समाचार दस्तावेज़

वर्ष 1990: पश्चिमी राजस्थान के धोरों में विकास की पहली किरण, पंचायतीराज चुनाव का इतिहास।

विगत दशकों में मारवाड़ के ग्रामीण अंचल फलोदी और जाम्बा क्षेत्र में पंचायती राज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं...

झलको टीवी लाइव

लेटेस्ट वीडियो और लाइव अपडेट्स पाने के लिए चैनल सब्सक्राइब करें।

अभी SUBSCRIBE करें

वेबसाइट विवरण

प्राधिकरण: सियाराम विश्नोई जाम्बा

एंकर: सियाराम विश्नोई

MSME नंबर: UDYAM-RJ-22-0001790

संपर्क सूत्र:
9057570813, 9462625464

MARU DARPAN

सच्चाई के साथ हमेशा अडिग। मरुधरा की आवाज, राजस्थान का विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल।

महत्वपूर्ण लिंक्स

  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति (Privacy Policy)
  • नियम और शर्तें
  • विज्ञापन दें

Contact Us

ईमेल: krishakmitrabap@gmail.com

लोकेशन: जाम्बा, फलोदी, जोधपुर, राजस्थान

© 2026 MARU DARPAN. All Rights Reserved. Designed with ❤️ for Blogger.

होम वीडियो लाइव टीवी न्यूज़ रील मेनू

यह ब्लॉग खोजें

Pages

  • Home

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Maru Darpan ( India News)
Maru Darpan, India News, State News, district news, Gramin News, Information on farmers and farming, entertainment, news, politics news, science and environment exploration and newsHello, I stayed watching the Jhalko Jodhana News ( Web Media News Portal ) on Siyaram Bishnoi, youtube. Search and information will continue to be available according to your ideology. This blog will show you using a new technic and native Nuska. It is important for me to be with you. Thank youyoutubefacebooktwitterinstagram
मेरा पूरा प्रोफ़ाइल देखें

Archive

लेबल

  • _
  • -_
  • कविता
  • खेजङी बचाओ
  • जोधपुर से बङी खबर - हिरण प्रकरण मामला
  • दुखद खबर
  • देश दुनिया से खास खबरें
  • पत्रकार एकता - BIG NEWS
  • पर्यावरण बचाओ
  • पोकरण
  • फसल बीमा क्लेम - 2019
  • बिग ब्रेकिंग न्यूज
  • मुख्य खबर का असर
  • मौसम खबर
  • विश्व विजेता बना भारत
  • शब्दवाणी - शब्द न 11
  • सच्ची कहानी - लाभ और हानि
  • सूविचार
  • हक्कीकत - महिलाओं की कहानी
  • हिन्दू आंदोलन उग्र
  • Aaj ki News
  • BADAM - बादाम की उन्नत किस्में
  • Big Breaking - उपचार
  • Big Breaking - कविता
  • Big Breaking - नवरात्र पूजा
  • Big breaking - मेजरसाहब
  • Big Breaking & Big News
  • Big Breaking News
  • Big Breaking News - INDIA
  • BIG NEWS
  • Big News -
  • Big News - 7वीं की छात्रा रेपकाण्ड
  • Big News - आग का तांडव
  • Big News - क्रिकेट में भारत की शर्मनाक हार
  • Big News - जोधपुर हाईकोर्ट
  • Big News - ट्राफिक पुलिस
  • Big News - देश राज्यों से बङी खबरे
  • Big News - देश राज्यों से बङी खबरें
  • Big News - दो महान् हस्ति
  • Big News - पटवार भर्ती परिक्षा
  • Big News - पटाखें से घर जलकर राख
  • Big News - पाक की जीत पर देशद्रोहियों ने फटाखे फोङे
  • Big News - प्रेमिका ने सुसाइड किया
  • Big News - बङा हादसा
  • Big News - बाङमेर की बेटी
  • Big News - रावण के वंशज
  • Big News - लूट की वारदात को दिया अंजाम को अंजाम दिया
  • Big News - वैकेया नायजु का दौरा
  • Big News - वैज्ञानिक
  • BIG NEWS - BREAKING
  • Big News - GUN - SMASH-2000
  • BIG NEWS - JAISALMER
  • Breaking News
  • BREAKING NEWS - भारत - पाक मैंच
  • Breaking News - विवाहिता को उतारा मौत के घाट
  • Breaking News - सङक भीषण हादसा
  • Breaking Vidio
  • China News - 150 सैनिक बन्दी
  • Honesty ईमानदारी का फल
  • Hot News
  • Jamba news
  • Khabarnama
  • Latest News
  • News
  • NEWS - तलाक का कोई मायना नही
  • News latest
  • Patwari Aandolan news
  • Rape of woman news
  • Top Big Breaking News
  • Under 19 cricket

बुरे बर्ताव की शिकायत करें

Boxed Version

  • boxedVersion
  • recentPostsHeadline

Default Variables

  • disqusShortname
  • commentsSystem
  • fixedSidebar
  • postPerPage
  • postPerPage

Link List

  • Home
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Youtube

Link List

  • facebook
  • x-twitter
  • instagram
  • pinterest
  • skype

Link List

  • Home
  • Features
  • _Multi DropDown
  • __DropDown 1
  • __DropDown 2
  • __DropDown 3
  • _ShortCodes
  • _SiteMap
  • _Error Page
  • Documentation
  • _Web Doc
  • _Video Doc
  • Download This Template

Music

Subscribe To

संदेश
Atom
संदेश
सभी टिप्पणियां
Atom
सभी टिप्पणियां

Html code

📅
🕒
मरु दर्पण NEWS
साच्च कधी झुकता नही
होम राष्ट्रीय राजस्थान जोधपुर फलोदी जाम्बा किसान समाचार मौसम समाचार खेल समाचार पंचायतीराज
🔴 BREAKING NEWS ► राजस्थान की बड़ी खबर ► किसान समाचार ► पंचायत समाचार ► मौसम अपडेट ► खेल समाचार ► जाम्बा समाचार ► फलोदी समाचार

ताज़ा समाचार

🔴 LIVE NEWS

राजस्थान लाइव अपडेट | फलोदी समाचार | जाम्बा समाचार | किसान समाचार | मौसम समाचार

🔥 Trending News

राजस्थान की बड़ी खबर
फलोदी जिले की खबर
किसान मित्र समाचार
मौसम अपडेट
पंचायतीराज समाचार

📈 Most Read

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
जाम्बा विशेष रिपोर्ट
खेती-बाड़ी समाचार

▶️ झलको टीवी - Latest Videos

📱 Follow Maru Darpan

WhatsApp Facebook YouTube Telegram Instagram

MARU DARPAN NEWS

साच्च कधी झुकता नही

राष्ट्रीय एवं ग्रामीण समाचार पोर्टल

मुख्य लिंक

होम About Us Contact Us Privacy Policy Disclaimer

संपर्क

सियाराम विश्नोई जाम्बा

📞 9057570813

📞 9462625464

📧 krishakmitrabap@gmail.com

MSME: UDYAM-RJ-22-0001790

© 2026 MARU DARPAN NEWS All Rights Reserved
💬

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
image

Slider

Advertisement

Pics-Art-10-11-02-07-27

Contact List

  • Digital Marketing - Missile Mission
  • V.P.O Jama, Jodhpur, India,
  • WhatsApp: +91 9057570813

Contact


Breaking

Follow us

Your Responsive Ads code (Google Ads)

Subscribe Us

Maru Darpan, India News.

Extra Ads

AD BANNER

top social

  • facebook
  • whatsapp
  • telegram
  • twitter
  • instagram

Best followers

Social Buttons

  • facebook
  • twitter
  • gplus
  • instagram
  • rss

Footer Copyright

| Distributed by Blogger Themes

Translate

Maru Darpan

Related Post Number

Social Media Icons

  • facebook
  • twitter
  • youtube
  • instagram
  • gplus

Follow Us

  • {icon: "facebook", url: "#"}
  • {icon: "twitter", url: "#"}
  • {icon: "youtube", url: "#"}
  • {icon: "instagram", url: "#"}
  • {icon: "rss", url: "#"}

  • {icon: "facebook", url: "#"}
  • {icon: "twitter", url: "#"}
  • {icon: "youtube", url: "#"}
  • {icon: "rss", url: "#"}

Contact Info

The word is derived from the ancient Greek marketing Missile Template is Designed Theme for Giving Enhanced look.

News

Videos

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Disqus Shortname

designcart

कुल पेज दृश्य

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

$ok={Accept !} $days={7}

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Home Style

Mobile Logo

Mobile Logo
image

Sponsor

AD BANNER

Recent News

About Me

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →

No Thumbnail

No Thumbnail

Connect With us

34.2k likes

Like

28.6k followers

Follow

8.6k subscribers

Subscribe

17.3k followers

+1

Comments

ad banner

Social Plugin

  • facebook
  • x-twitter
  • instagram
  • youtube
  • skype
  • vk
  • instagram
  • youtube
  • whatsapp
  • skype

Subscribe Us

Most Popular

  • भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड
    भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन: इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरे में भारत का क्लासिक, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड जिम...
  • झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, सेटअप देखकर पुलिस के उड़े होश
    आईएएस अवि प्रसाद ने डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी  ( खबर 2 नम्बर पर पूरी खबर देखें )  झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्ट...
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
    रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना  1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
  • कुरुक्षेत्र में पत्नी की हत्या - हरियाणा न्यूज हेडलाइन दिनभर की खबरें
    Maru Darpan ( India News) हरियाणा न्यूज हेडलाइन दिनभर की खबरें कुरुक्षेत्र में पत्नी की हत्या के बाद पति का सुसाइड:पहले बेल्ट से पत्नी का गल...
  • परिवार इसे आत्महत्या मान रहा है लेकिन मायके वाले इसे हत्या मान रहे है।
    परिवार इसे आत्महत्या मान रहा है लेकिन मायके वाले इसे हत्या मान रहे है। इस घटना ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए है, क्योंकि महिला की बॉडी सीढ़ियों ...
  • बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।
    Maru Darpan ( India News) बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।  बैंगलूरू में धार्मिक जुलूस पर पथ...
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने की मुलाकात
     मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने की मुलाकात   खेजड़ी संरक्षण के कानून की घोषणा के लिए जताया आभार ए...
  • 1. कृषि विभाग के आत्मा योजना से बङी खबर . 2.नाबालिग से दो दिन में दो बार रेप और गैंगरेप सहेली घुमाने के बहाने नर्मदापुरम के जंगल में ले गई
    बीकानेर पंचायत समिति क्षेत्र के कालासर गांव में मंगलवार रात करीब 387 खेजड़ी के पेड़ काट दिए गए।  ACB ने PHED के अधीक्षण अभियंता को घूस में आ...
  • ट्रम्प ने दुनियाभर के देशों को धमकी दी, ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध किया तो टैरिफ लगाएंगे; कनाडाई PM बोले- हर हाल में ग्रीनलैंड के साथ
    Maru Darpan ( India News) मतदाता सूची या मनमानी? जयपुर से सामने आई डराने वाली सच्चाई जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र से एक वीडियो ने सियासी...
  • महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन: विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसा, महाराष्ट्र में तीन दिन शोक
       देश राज्यों से बङी व दुखद खबर   महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन: विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; बारामती में लैं...

Facebook

About Us

About Us
Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Footer Social Widget

  • facebook
  • x-twitter
  • skype
  • instagram
  • youtube
  • linkedin

Popular Posts

  • बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
  • देश राज्यों से बड़ी खबरें

Contact form

नाम

ईमेल *

संदेश *

Footer Menu Widget

  • Home
  • About
  • Contact Us
  • reddit
  • pinterest
  • vk
  • instagram
  • youtube

Popular Posts

  • भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड
    भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन: इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरे में भारत का क्लासिक, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड जिम...
  • झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, सेटअप देखकर पुलिस के उड़े होश
    आईएएस अवि प्रसाद ने डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी  ( खबर 2 नम्बर पर पूरी खबर देखें )  झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्ट...
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
    रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना  1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
चित्र विंडो थीम. Blogger द्वारा संचालित.