Maru Darpan

Hot News, Breaking News, Latest news, kisan news, entertainment news, comedy news, krishi news, national- international news, khabarnama, kisan mitra news, New experience in this blog,Learn from the blog, share knowledge, Will do something new, Farmers friend India, All india farmers friend federation,Blog for Aab Tak Rajasthan & KISAN MITRA INDIA . Regis. :- MSME U. RJ-22-0001790, MSME U. RJ-22-0001230, सम्पादक : सियाराम विश्नोई जाम्बा Editor : Siyaram Bishnoi Jamba

सोमवार, 18 अक्टूबर 2021

Radhika and Naveen were found divorce papers today. Both along with the court. There were both families of both and the marks of victory and relaxed on their face were clearly reflected. राधिका और नवीन को आज तलाक के कागज मिल गए थे। दोनो साथ ही कोर्ट से बाहर निकले। दोनो के परिजन साथ थे और उनके चेहरे पर विजय और सुकून के निशान साफ झलक रहे थे।

अब तक राजस्थान
रोहतक की दुखद घटना 

राधिका और नवीन को आज तलाक के कागज मिल गए थे। दोनो साथ ही कोर्ट से बाहर निकले। दोनो के परिजन साथ थे और उनके चेहरे पर विजय और सुकून के निशान साफ झलक रहे थे। 



राधिका और नवीन को आज तलाक के कागज मिल गए थे। दोनो साथ ही कोर्ट से बाहर निकले। दोनो के परिजन साथ थे और उनके चेहरे पर विजय और सुकून के निशान साफ झलक रहे थे। 
चार साल की लंबी लड़ाई के बाद आज फैसला हो गया था।
दस साल हो गए थे शादी को मग़र साथ मे छः साल ही रह पाए थे। चार साल तो तलाक की कार्यवाही में लग गए।
राधिका के हाथ मे दहेज के समान की लिस्ट थी जो अभी नवीन के घर से लेना था और नवीन के हाथ मे गहनों की लिस्ट थी जो राधिका से लेने थे।
साथ मे कोर्ट का यह आदेश भी था कि नवीन  दस लाख रुपये की राशि एकमुश्त राधिका को चुकाएगा।
राधिका और नवीन दोनो एक ही टेम्पो में बैठकर नवीन के घर पहुंचे।  दहेज में दिए समान की निशानदेही राधिका को करनी थी।
इसलिए चार वर्ष बाद ससुराल जा रही थी। आखरी बार बस उसके बाद कभी नही आना था उधर।
सभी परिजन अपने अपने घर जा चुके थे। बस तीन प्राणी बचे थे।नवीन, राधिका और राधिका की माता जी।
नवीन घर मे अकेला ही रहता था।  मां-बाप और भाई आज भी गांव में ही रहते हैं। 
राधिका और नवीन का इकलौता बेटा जो अभी सात वर्ष का है कोर्ट के फैसले के अनुसार बालिग होने तक वह राधिका के पास ही रहेगा। नवीन महीने में एक बार उससे मिल सकता है।
घर मे परिवेश करते ही पुरानी यादें ताज़ी हो गई। कितनी मेहनत से सजाया था इसको राधिका ने। एक एक चीज में उसकी जान बसी थी। सब कुछ उसकी आँखों के सामने बना था।एक एक ईंट से  धीरे धीरे बनते घरोंदे को पूरा होते देखा था उसने।
सपनो का घर था उसका। कितनी शिद्दत से नवीन ने उसके सपने को पूरा किया था।
नवीन थकाहारा सा सोफे पर पसर गया। बोला "ले लो जो कुछ भी चाहिए मैं तुझे नही रोकूंगा"
राधिका ने अब गौर से नवीन को देखा। चार साल में कितना बदल गया है। बालों में सफेदी झांकने लगी है। शरीर पहले से आधा रह गया है। चार साल में चेहरे की रौनक गायब हो गई।
वह स्टोर रूम की तरफ बढ़ी जहाँ उसके दहेज का अधिकतर  समान पड़ा था। सामान ओल्ड फैशन का था इसलिए कबाड़ की तरह स्टोर रूम में डाल दिया था। मिला भी कितना था उसको दहेज। प्रेम विवाह था दोनो का। घर वाले तो मजबूरी में साथ हुए थे। 
प्रेम विवाह था तभी तो नजर लग गई किसी की। क्योंकि प्रेमी जोड़ी को हर कोई टूटता हुआ देखना चाहता है। 
बस एक बार पीकर बहक गया था नवीन। हाथ उठा बैठा था उसपर। बस वो गुस्से में मायके चली गई थी। 
फिर चला था लगाने सिखाने का दौर । इधर नवीन के भाई भाभी और उधर राधिका की माँ। नोबत कोर्ट तक जा पहुंची और तलाक हो गया।
न राधिका लोटी और न नवीन लाने गया। 
राधिका की माँ बोली" कहाँ है तेरा सामान? इधर तो नही दिखता। बेच दिया होगा इस शराबी ने ?"
"चुप रहो माँ" 
राधिका को न जाने क्यों नवीन को उसके मुँह पर शराबी कहना अच्छा नही लगा।
फिर स्टोर रूम में पड़े सामान को एक एक कर लिस्ट में मिलाया गया। 
बाकी कमरों से भी लिस्ट का सामान उठा लिया गया।
राधिका ने सिर्फ अपना सामान लिया नवीन के समान को छुवा भी नही।  फिर राधिका ने नवीन को गहनों से भरा बैग पकड़ा दिया। 
नवीन ने बैग वापस राधिका को दे दिया " रखलो, मुझे नही चाहिए काम आएगें तेरे मुसीबत में ।"
गहनों की किम्मत 15 लाख से कम नही थी। 
"क्यूँ, कोर्ट में तो तुम्हरा वकील कितनी दफा गहने-गहने चिल्ला रहा था" 
"कोर्ट की बात कोर्ट में खत्म हो गई, राधिका। वहाँ तो मुझे भी दुनिया का सबसे बुरा जानवर और शराबी साबित किया गया है।"
सुनकर राधिका की माँ ने नाक भों चढ़ाई।
"नही चाहिए। 
वो दस लाख भी नही चाहिए"
 "क्यूँ?" कहकर नवीन सोफे से खड़ा हो गया।
"बस यूँ ही" राधिका ने मुँह फेर लिया।
"इतनी बड़ी जिंदगी पड़ी है कैसे काटोगी? ले जाओ,,, काम आएगें।"
इतना कह कर नवीन ने भी मुंह फेर लिया और दूसरे कमरे में चला गया। शायद आंखों में कुछ उमड़ा होगा जिसे छुपाना भी जरूरी था।
राधिका की माता जी गाड़ी वाले को फोन करने में व्यस्त थी।
राधिका को मौका मिल गया। वो नवीन के पीछे उस कमरे में चली गई।
वो रो रहा था। अजीब सा मुँह बना कर।  जैसे भीतर के सैलाब को दबाने दबाने की जद्दोजहद कर रहा हो। राधिका ने उसे कभी रोते हुए नही देखा था। आज पहली बार देखा न जाने क्यों दिल को कुछ सुकून सा मिला।
मग़र ज्यादा भावुक नही हुई।
सधे अंदाज में बोली "इतनी फिक्र थी तो क्यों दिया तलाक?"
"मैंने नही तलाक तुमने दिया" 
"दस्तखत तो तुमने भी किए"
"माफी नही माँग सकते थे?"
"मौका कब दिया तुम्हारे घर वालों ने। जब भी फोन किया काट दिया।"
"घर भी आ सकते थे"?
"हिम्मत नही थी?"
राधिका की माँ आ गई। वो उसका हाथ पकड़ कर बाहर ले गई। "अब क्यों मुँह लग रही है इसके? अब तो रिश्ता भी खत्म हो गया"
मां-बेटी बाहर बरामदे में सोफे पर बैठकर गाड़ी का इंतजार करने लगी। 
राधिका के भीतर भी कुछ टूट रहा था। दिल बैठा जा रहा था। वो सुन्न सी पड़ती जा रही थी। जिस सोफे पर बैठी थी उसे गौर से देखने लगी। कैसे कैसे बचत कर के उसने और नवीन ने वो सोफा खरीदा था। पूरे शहर में घूमी तब यह पसन्द आया था।"
 फिर उसकी नजर सामने तुलसी के सूखे पौधे पर गई। कितनी शिद्दत से देखभाल किया करती थी। उसके साथ तुलसी भी घर छोड़ गई।
घबराहट और बढ़ी तो वह फिर से उठ कर भीतर चली गई। माँ ने पीछे से पुकारा मग़र उसने अनसुना कर दिया। नवीन बेड पर उल्टे मुंह पड़ा था। एक बार तो उसे दया आई उस पर। मग़र  वह जानती थी कि अब तो सब कुछ खत्म हो चुका है इसलिए उसे भावुक नही होना है। 
उसने सरसरी नजर से कमरे को देखा। अस्त व्यस्त हो गया है पूरा कमरा। कहीं कंही तो मकड़ी के जाले झूल रहे हैं।
कितनी नफरत थी उसे मकड़ी के जालों से?
फिर उसकी नजर चारों और लगी उन फोटो पर गई जिनमे वो नवीन से लिपट कर मुस्करा रही थी।
कितने सुनहरे दिन थे वो।
इतने में माँ फिर आ गई। हाथ पकड़ कर फिर उसे बाहर ले गई।
बाहर गाड़ी आ गई थी। सामान गाड़ी में डाला जा रहा था। राधिका सुन सी बैठी थी। नवीन गाड़ी की आवाज सुनकर बाहर आ गया। 
अचानक नवीन कान पकड़ कर घुटनो के बल बैठ गया।
बोला--" मत जाओ,,, माफ कर दो"
शायद यही वो शब्द थे जिन्हें सुनने के लिए चार साल से तड़प रही थी। सब्र के सारे बांध एक साथ टूट गए। राधिका ने कोर्ट के फैसले का कागज निकाला और फाड़ दिया । 
और मां कुछ कहती उससे पहले ही लिपट गई नवीन से। साथ मे दोनो बुरी तरह रोते जा रहे थे।
दूर खड़ी राधिका की माँ समझ गई कि 
कोर्ट का आदेश दिलों के सामने कागज से ज्यादा कुछ नही।
काश उनको पहले मिलने दिया होता?
 अगर माफी मांगने से ही रिश्ते टूटने से बच जाए, तो माफ़ी मांग लेनी चाहिए.
पर अक्टूबर 18, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: NEWS - तलाक का कोई मायना नही

बोलेरो-ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 4 मरे:हाईवे पर हादसा, मरने वालो में 2 महिलाएं; जसोल माजीसा मंदिर से लौट रहे थे

अब तक राजस्थान

बोलेरो-ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 4 मरे:हाईवे पर हादसा, मरने वालो में 2 महिलाएं; जसोल माजीसा मंदिर से लौट रहे थे



बाड़मेर जिले के सिणधरी थानान्तर्गत भूंका भगत सिंह मेगा हाईवे पर सोमवार को बोलेरो व ट्रक की जोरदार टक्कर में 2 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हैं। बोलेरो में एक ही परिवार के 9 लोग सवार थे। हादसे में मृतक व घायल गुजरात के बताए जा रहे हैं। घायलों को सिणधरी अस्पताल पहुंचाया गया है।
सिणधरी थानाधिकारी बलदेवराम के अनुसार, दोनों वाहनों में टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर से सड़क के किनारे पेड़ भी गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को निजी वाहनों के सहयोग से अस्पताल भेजा गया। टक्कर के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
गुजरात से एक ही परिवार के लोग जसोल माजीसा मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। बोलेरो से गुजरात जा रहे थे। इसी बीच सोमवार दोपहर हादसा हो गया। ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गया। हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
इनकी गई जान
हादसे में गोमती पत्नी चेना भाई सुथार निवासी लवाना दीसा गुजरात, चेना भाई पुत्र कानजी भाई सुथार निवासी लवाना दीसा गुजरात, भावना पत्नी कपूर जी सुथार निवासी लक्ष्मीपुरा दीसा गुजरात तथा काना भाई पुत्र बदाजी की मौत हो गई।
ये हुए घायल
देवाराम उर्फ देवा जी (55) पुत्र अजा जी निवासी लक्ष्मीपुरा दीसा गुजरात
कपूर भाई (40) पुत्र अजय निवासी लक्ष्मीपुरा दीसा गुजरात
भरत भाई (45) पुत्र चमनाजी सुथार वर्ष निवासी रामपुरा दीसा गुजरात
मोहन (20) पुत्र चेनाभाई निवासी लवाना दीसा गुजरात
हिना उर्फ हिमांशी (17) पुत्री कपूर जी निवासी लक्ष्मीपुरा दीसा गुजरात

------------------------------------------------------------------------

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर हादसा, ड्राइवर की मौत:आगे चल रही निजी बस में ब्रेक लगा तो पीछे चल रही रोडवेज बस हुई अनियंत्रित


जयपुर-दिल्ली हाईवे पर प्रागपुरा में सोमवार सुबह रोडवेज बस आगे चल रही निजी बस से टकरा गई। रोडवेज बस ड्राइवर संजय शर्मा निवासी बांदीकुई दौसा की मौत हो गई और 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों का कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुई दोनों बसों को क्रेन मंगवाकर तुरंत सड़क से हटवाया।
रोडवेज बस हरिद्वार से अजमेर जा रही थी। रोडवेज बस के आगे निजी बस चल रही थी। निजी बस का अचानक ब्रेक लगा तो पीछे चल रही रोडवेज बस टकरा गई। तेज धमाका हुआ। आगे बैठी 2 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं
हादसे के समय अधिकतर सवारियां सो रही थीं। अचानक चीख-पुकार मच गई। लोगों ने घायल यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला। इतने में हाईवे पेट्रोलिंग की टीम व दो थानों से पुलिस फोर्स भी पहुंच गई।निजी बस में बैठी सवारी भी घायल हुई। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों काे कोटपूतली बीडीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भी अचानक मरीजों के पहुंचने पर अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में तुरंत नर्स व डॉक्टर की टीम को बुलाया गया। मरीजों का तुरंत इलाज शुरू किया गया।
रमेश निवासी जयपुर, अश्विनी यादव व ममता निवासी बघाना, सुप्यार निवासी जोबनेर, मीना देवी निवासी दांतारामगढ़, गायत्री निवासी चौंमू, हीरालाल निवासी चौंमू, फिरोज निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश), रोहिताश मीणा निवासी जमवारामगढ़, राजनारायण यादव निवासी किशनगढ़ रेनवाल, सुरेंद्र सिंह निवासी चौमूं, सामोद, ताराचंद निवासी दांतारामगढ़, शिवशंकर निवासी बिहार, शंकर, रूपलाल, सीमादेवी घायल हो गए।

पर अक्टूबर 18, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big News - बङा हादसा

7वीं की छात्रा से टीचर का रेपकांड:ऑनलाइन क्लास में बच्ची के संपर्क में आया हेड मास्टर, रेप के बाद जान से मारने की दी धमकी

अब तक राजस्थान

7वीं की छात्रा से टीचर का रेपकांड:ऑनलाइन क्लास में बच्ची के संपर्क में आया हेड मास्टर, रेप के बाद जान से मारने की दी धमकी



झुंझुनू के सिंघाना थाना इलाके में स्थित स्कूल में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पूछताछ के दौरान नए तथ्य सामने आए हैं। सिंघाना थानाधिकारी भजना राम ने बताया कि आरोपी हेड मास्टर तीन महीने पहले बच्ची से ऑनलाइन क्लास के दौरान संपर्क में आया था। बच्ची को झांसे में लिया। उसके बाद 5 अक्टूबर को छुट्टी के बाद स्कूल की क्लास में बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात कर डाली। मामले में आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। जो 2 दिन की रिमांड पर है। वहीं दो महिला टीचरों को भी साथ देने के लिए जेल भेज दिया गया है।
आरोपी हेड मास्टर ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि तीन महीने पहले ऑनलाइन क्लास में बच्ची का नंबर मिल गया था। जब स्कूल खुले तो बच्ची से मोबाइल पर चैट करने लगा। अश्लील बातें करते हुए बच्ची को फोटो भेजने लगा। बच्ची ने मना किया तो उसे डराया धमकाया। बच्ची को धमकाकर 5 अक्टूबर को क्लास में बुलाया। फिर रेप कर डाला।
रात भर काटता है हवालात में चक्कर
पुलिस के अनुसार आरोपी केशव यादव अपने किए अपराध पर शर्मिंदा है। सिंघाना थानाधिकारी भजना राम ने बताया कि आरोपी हेड मास्टर को रात को नींद नहीं आती। कांपता रहता है। अपने किए पर पछतावा करते हुए हवालात में चक्कर काटता रहता है। आरोपी कुछ कर न बैठे इसके लिए पुलिस ने हवालात के बाहर 24 घंटे एक कांस्टेबल को तैनात किया है।
परिवार शर्मिंदा, कोई मिलने नहीं आया
हेड मास्टर केशव यादव के कुकर्म से उसके परिवार वाले भी शर्मिंदा हैं। शिक्षक से रिटायर पिता को जब पुलिस से घटना की जानकारी मिली तो अलवर से सिंघाना थाने पहुंचे। पुलिस की सूचना देने के बाद परिजनों से साइन करवाने वाले कागज पर साइन किया। फिर अपना सिर पकड़ कर बैठ गए। आरोपी के पिता ने बेटे से मुलाकात भी नहीं की। कहा कि इकलौते बेटे ने परिवार का नाम डुबा दिया। इसके बाद वे वहां से चले गए। अब आरोपी का कोई भी परिजन न ही उससे मिलने आया और न ही कोर्ट में केस लड़ने के लिए कोई वकील किया गया है।
यह है पूरा मामला
सिंघाना थाना इलाके के भैसावता कलां में 5 अक्टूबर को छुट्टी के बाद 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 साल की छात्रा के साथ स्कूल में हेड मास्टर केशव यादव ने दुष्कर्म किया था। आरोपी हेड मास्टर ने दुष्कर्म के बाद किसी को बताने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। बच्ची ने आखिर 9 दिन बाद किताब के पीछे लिखे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही करीरीवास थाना खुशखेड़ा अलवर निवासी दुष्कर्मी हेड मास्टर केशव यादव को सिंघाना से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।
वहीं, उसके बाद इस मामले में पुलिस ने स्कूल की दो महिला टीचरों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अध्यापिका स्वामीसेही निवासी सुनिला थाकन और गाडाखेड़ा निवासी सुमित्रा को पुलिस ने जेल भेज दिया है। दोनों शिक्षिकाओं पर छात्रा की आपबीती सुनने के बाद भी उसकी सहायता करने की बजाय उसे डराने और साक्ष्य मिटाने के आरोप हैं

पर अक्टूबर 18, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big News - 7वीं की छात्रा रेपकाण्ड

प्रेमिका ने सुसाइड किया, प्रेमी फंसा:फोन कर युवती बोली- आखिरी बार कर रही हूं कॉल, घबराया युवक घर पहुंचा तो फंदे पर लटकी मिला ।

अब तक राजस्थान

प्रेमिका ने सुसाइड किया, प्रेमी फंसा:फोन कर युवती बोली- आखिरी बार कर रही हूं कॉल, घबराया युवक घर पहुंचा तो फंदे पर लटकी मिला ।


बूंदी जिले के नैनवां थाना पुलिस ने घर में घुसकर युवती की गला घोंटकर हत्या मामले का सोमवार को खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि युवती की हत्या नहीं हुई थी, उसने आत्महत्या की थी। जिसके शव को देर रात घर में घुसकर प्रेमी ने फंदे से उतारा और सबूत मिटा कर वहां से भाग निकला था। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्रेमी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
सीआई ब्रजभान ने बताया कि कोरमा गांव निवासी रामदीप (25) को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया है। कोरमा गांव नैनवां में 18 वर्षीय रानी गुर्जर का शव 15 अक्टूबर को घर में पड़ा मिला था। शव के पास रस्सी पड़ी मिली थी। जिसे देखकर पुलिस ने रानी की गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने जांच करते हुए मृतका की मोबाइल कॉल डिटेल को खंगाला। जिसमें आखिरी बार कोरमा गांव के रहने वाले रामदीप से होना सामने आया। इसी दौरान आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सुसाइड होना सामने आया।
फंदे से लटकी लाश दूसरे कमरे में पहुंची
सुसाइड का पता चलने के बाद पुलिस को समझ नहीं आया कि फंदा लगाकर रानी ने सुसाइड किया तो लाश उतारी किसने और दूसरे कमरे में कैसे हुई। गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने संदिग्ध मानकर रामदीप को हिरासत में लिया। रामदीप से पूछताछ करने पर पुलिस दंग रह गई। उसने बताया कि वह 12वीं पास कर मजदूरी का काम कर रहा है। पिछले तीन साल से उसका रानी गुर्जर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार रात को दोनों के बीच मोबाइल पर लंबी बातचीत हुई। रात 10 बजे पहले रानी ने उसे आखिरी बार कॉल करने की बात कहीं थी।
जिसके बाद रानी को कॉल किया, तो उसने रिसीव नहीं किया। वह घबराकर देर रात रानी के घर पहुंचा। घर के अंदर कमरे में रानी फंदे से लटकी मिली। जिसे देखकर वह घबरा गया और तुरंत रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। जिसके बाद मरा होने का पता चलने पर दूसरे कमरे में लेटा दिया। उसके बाद फंदे की रस्सी को समेटकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर आरोपी प्रेमी रामदीप को गिरफ्तार किया।

पर अक्टूबर 18, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big News - प्रेमिका ने सुसाइड किया

शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021

चारे से भरी गाड़ी में लगी आग:रोड़ पर दौड़ती रही, अनजान ड्राइवर को रोकने के लिए बाइक पर भागे युवक, बड़ा हादसा टला

अब तक राजस्थान

चारे से भरी गाड़ी में लगी आग:रोड़ पर दौड़ती रही, अनजान ड्राइवर को रोकने के लिए बाइक पर भागे युवक, बड़ा हादसा टला



बीकानेर
लूणकरनसर में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। हुआ यूं कि नेशनल हाइवे पर एक पिकअप गाड़ी में भारी मात्रा चारा लेकर ड्राइवर तेज गति से जा रहा था। रास्ते में इस चारे में आग लग गई लेकिन ड्राइवर पूरी तरह अनजान था। वो तेज गति से गाड़ी दौड़ा रहा था। कुछ युवकों ने गाड़ी के पीछे आग लगी देखी तो अपनी बाइक से इसका पीछा किया। काफी दूर जाकर पिकअप को रोका और चालक को बताया कि पीछे आग लगी हुई है। फिर जैसे-तैसे इस आग को बुझाया गया।
घटना गुरूवार देर रात की है। इस गाड़ी को लूणकरणसर कस्बे के बस स्टैण्ड के पास रोका गया। गाड़ी को रोकते ही आग बुझाने का काम शुरू हो गया। आग अंदर तक पहुंच चुकी थी। जैसे ही चारे को हटाने का प्रयास हुआ, अंदर से आग की चिंगारियां निकलने लगी। लोगों ने अपनी जान दाव पर लगाकर भी इस गाड़ी में पड़े चारे को हटाया, अन्यथा आग विकराल रूप ले सकती थी। चारे को बिखेरकर उस पर पानी डाला गया।
गांव के युवक गोरीशंकर कुम्हार ने बताया कि करमीसर निवासी मामराज गाट अपनी पिकअप गाड़ी में चारा भरकर थालड़का गांव ले जा रहा था। लूणकरणसर बस स्टैंड पर राह चलते लोगों ने चारे से भरी पिकअप में धुंआ व लपटें देखकर चालक को इशारा किया। वो नहीं रुका तो सोनू कुम्हार ने मोटरसाइकिल दौड़ाकर गाड़ी को रोझा चौराहे पर रुकवाया। वहीं से गाड़ी को धीरे धीरे एक सर्विक स्टेशन पर लाया गया, जहां पानी का प्रबंध था। सोनू कुम्हार,प्रकाश छीपा व अन्य लोगों की मदद से पानी डाल आग पर नियंत्रण किया गया।

पास था पेंट्रोल पम्प
जिस जगह गाड़ी को रोका गया, उसके पास ही पेट्रोल पंप भी था। युवकों ने समझदारी से काम करते हुए आग को बुझाया और आंच पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंचने दी। आसपास काफी भीड़ हो गई, जिससे एक बार अफरातफरी हो गई। दरअसल, पास ही कुछ ढाबे और मकान भी थे, जहां आग फैल सकती थी। चारा जैसे-जैसे नीचे गिर रहा था, उससे आग की लपटें इधर-उधर फैल रही थी।

थोड़ी देर पर हो सकता था बड़ा हादसा
इस गाड़ी को अगर कुछ युवक देखकर नहीं रोकते तो बड़ा हादसा हो सकता था। देर रात कस्बे में ही लोगों ने इसे देखकर रोक लिया। अगर कस्बा पार करके गाड़ी निकल जाती तो रास्ते में कोई नहीं बताता कि गाड़ी में आग लग गई है। स्पीड तेज होने के कारण चारे में आग विकराल रूप ले सकती थी।
पर अक्टूबर 15, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big News - आग का तांडव

जोधपुर में रहते हैं रावण के वंशज:दशानन की बारात में आए थे, फिर यहीं बस गए; नहीं देखते रावण दहन, मनाते हैं शोक..!!

अब तक राजस्थान

जोधपुर में रहते हैं रावण के वंशज:दशानन की बारात में आए थे, फिर यहीं बस गए; नहीं देखते रावण दहन, मनाते हैं शोक..!!


जोधपुर
दशहरे पर जब देशभर में रावण का पुतला दहन होता है तब राजस्थान में एक जगह ऐसी भी है जहां लोग इस अंत पर शोक मनाते हैं। यहां उसी रावण की मंदिर में पूजा भी की जाती है। ये जगह श्रीलंका में नहीं बल्कि राजस्थान के जोधपुर में है। जहां का श्रीमाली ब्राह्मण समाज खुद को रावण का वंशज मानता है और मंडोर को उनका ससुराल।

मान्यता है कि जब रावण विवाह करने जोधपुर के मंडोर आए थे तब यह ब्राह्मण उनके साथ बारात में आए थे। विवाह करके रावण वापस लंका चला गया, लेकिन यह लोग यहीं रह गए। तब गोधा गोत्र के श्रीमाली ब्राह्मण यहां रावण की विशेष पूजा करते आ रहे हैं। ये रावण का दहन नहीं देखते, बल्कि उस दिन शोक मनाते हैं। यहां तक कि श्राद्ध पक्ष में दशमी पर रावण का श्राद्ध, तर्पण आदि भी करते हैं।

दहन के बाद लोकाचार स्नान
अपनों के देहांत के बाद जिस तरह स्नान कर यज्ञोपवीत बदला जाता है, उसी प्रकार रावण के वंशज दहन के बाद शोक के रूप में लोकाचार स्नान कर कपड़े बदलते हैं। श्रीमाली कमलेश दवे का कहना है कि जोधपुर में श्रीमाली ब्राह्मण में गोधा गोत्र के ब्राह्मण रावण के ही वंशज हैं, इसलिए वे रावण दहन नहीं देखते। जोधपुर में इस गौत्र के करीब 100 से ज्यादा और फलोदी में 60 से अधिक परिवार निवास करते हैं।

मंदिर में शिवलिंग की पूजा करते हुए रावण की प्रतिमा, मंदिर के बाहर शिव की प्रतिमा।
मंदिर में शिवलिंग की पूजा करते हुए रावण की प्रतिमा, मंदिर के बाहर शिव की प्रतिमा।
रावण के वंशज होने के की दावे
कमलेश दवे बताते हैं रावण के वंशज होने के कई साक्ष्य हैं, उनमें से एक यह भी है कि हमारे गोत्र में विवाह के बाद त्रिजटा पूजा की जाती है। विवाहिता त्रिजटा, जिसे अपभृंश त्रिज्जा कहने लगे हैं। इस पूजा में अन्य महिलाओं के माथे पर सिंदूर की बिंदी लगाती है। इसके बाद ही भोजन होता है। यह पूजा इतनी अनिवार्य होती है, अगर कोई महिला किसी कारणवश नहीं कर पाती और उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसके नाम से यह पूजा की जाती है। त्रिजटा पूजन का जिक्र रामायण में अशोक वाटिका के किस्से में बताया गया है। त्रिजटा को रावण की बहन भी कहा जाता है।

रावण के साथ मंदोदरी का मंदिर भी
गोधा गोत्र के ब्राह्मणों ने मेहरानगढ़ की तलहटी में रावण का मंदिर 2008 में बनवाया था। यहां रावण की शिव आराधना करते हुए विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। पुजारी अजय दवे बताते हैं दशहरे पर रावण दहन के बाद उनके समाज के लोग स्नान कर यज्ञोपवीत बदलते हैं मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करते हैं। रावण भी शिव भक्त था, इसलिए शिव की भी विशेष अराधना होती है। रावण के मंदिर के सामने ही मंदोदरी का मंदिर भी बनवाया गया है।

मंदिर में स्थापित मंदोदरी की प्रतिमा।
मंदिर में स्थापित मंदोदरी की प्रतिमा।
बच्चों में समाप्त होता है भय
पुजारी अजय का कहना है कि रावण संगीतज्ञ होने के साथ ही वेदों के ज्ञाता थे। ऐसे में ज्योतिष व वेद सीखने से पहले स्टूडेंट रावण की पूजा करते हैं। जो बच्चे रात में डरते हैं, उनके परिजन अपने बच्चों को मंदिर में लाकर धोक दिलाते हैं। इससे उनका भय समाप्त हो जाता है।

यह है रावण के जोधपुर आने की दंतकथा
ऐसा कहा जाता है कि असुरों के राजा मयासुर का दिल हेमा नाम की एक अप्सरा पर आ गया था। हेमा को प्रसन्न करने के लिए उसने जोधपुर शहर के निकट मंडोर का निर्माण किया। मयासुर और हेमा की एक बहुत सुंदर पुत्री का जन्म हुआ, जिसका नाम मंदोदरी रखा गया। एक बार मयासुर का देवताओं के राजा इन्द्र के साथ विवाद हो गया और उसे मंडोर छोड़ कर भागना पड़ा। मयासुर के जाने के बाद मंडूक ऋषि ने मंदोदरी की देखभाल की। अप्सरा की बेटी होने के कारण मंदोदरी बहुत सुंदर थी। ऐसी कन्या के लिए कोई योग्य वर नहीं मिल रहा था। आखिरकार उनकी खोज उस समय के सबसे बलशाली और पराक्रमी होने के साथ विद्वान राजा रावण पर जाकर पूरी हुई। उन्होंने रावण के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा।

मंदोदरी को देखते ही रावण उस पर मोहित हो गया और शादी के लिए तैयार हो गया। रावण अपनी बारात लेकर शादी करने के लिए मंडोर पहुंचा। मंडोर की पहाड़ी पर अभी भी एक स्थान को लोग रावण की चंवरी (ऐसा स्थान जहां वर-वधू फेरे लेते हैं) कहते हैं। बाद में मंडोर को राठौड़ राजवंश ने मारवाड़ की राजधानी बनाया और सदियों तक शासन किया। साल 1459 में राठौड़ राजवंश ने जोधपुर की स्थापना के बाद अपनी राजधानी को बदल दिया। आज भी मंडोर में विशाल गार्डन आकर्षण का केन्द्र हैं।

फरवरी के बाद आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे गहलोत:गहलोत के दिल्ली दौरे से मंत्रिमंडल फेरबदल,सरकार-संगठन में नियुक्तियों को हाईकमान की हरी झंडी मिलने के आसार,पायलट खेमे से शेयरिंग फॉर्मूला भी तय होगा..!!

जयपुर
विधानसभा उपचुनावों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। गहलोत दो दिन तक दिल्ली में रहकर ​वरिष्ठ नेताओं से प्रदेश के सियासी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। गहलोत कल कांग्रेस कार्यसमिति सीडबल्यूसी की बैठक में शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिल सकते हैं। गहलोत का दिल्ली दौरा तय होते ही एक बार फिर सियासी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। गहलोत 27 फरवरी के बाद इस साल दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं, उस दौरे में भी उनकी सोनिया गांधी से मुलाकात हुई थी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली दौरे से सरकार और संगठन में होने वाले बदलावों का सीधा संबंध है। गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात पर सबकी निगाहें टिकी हैं। सोनिया गांधी से मुलाकात होने पर लंबे समय से अटके मंत्रिमंडल फेरबदल, राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन विस्तार पर मंजूरी मिल सकती है। सचिन पायलट खेमे के नेताओं को सत्ता संगठन में जगह देने के फार्मूले पर भी चर्चा होनी है। गहलोत इस दौरे में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रभारी अजय माकन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगे।

उपचुनाव बाद हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार 
सीएम गहलोत के इस दिल्ली दौरे में लंबित मंत्रिमंडल फेरबदल के फार्मूले को हरी झंडी मिलने के आसार हैं। हाईकमान से मंजूरी मिलने पर नवंबर में कभी भी मंत्रिमंडल फेरबदल हो सकता है।

पायलट खेमे की शेयरिंग फार्मूले पर निगाह

सचिन पायलट खेमा लंबे समय से मंत्रिमंडल फेरबदल की मांग कर रहा है। पायलट खेमा मंत्रिमंडल से लेकर राजनीतिक निुयक्तियों में अपनी पूरी भागीदारी मांग रहा है। पायलट खेमे के शेयरिंग फार्मूले पर भी गहलोत के इस दिल्ली दौरे में चर्चा के आसार हैं। गहलोत-पायलट खेमों की खींचतान से ही अब तक मंत्रिमंडल फेरबदल अटका हुआ है। हाईकमान के स्तर पर शेयरिंग फार्मूला तय होने की संभावना है।

सीडब्ल्यूसी की बैठक में राजस्थान से चार नेता
सीडब्ल्यूसी की कल होने जा रही बैठक में राजस्थान से चार नेता शामिल हो रहे हैंं। रघुवीर मीणा और भवंर जितेंद्र सिंह पहले से सीडब्ल्यूसी सदस्य हैं। गुजरात प्रभारी बनाए गए स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा कल पहली बार सीडबल्यूसी की बैठक में शामिल होंगे। गहलोत मुख्यमंत्री के तौर पर बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में कांग्रेस संगठन को लेकर अहम फैसले हो सकते हैं।
पर अक्टूबर 15, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big News - रावण के वंशज

गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021

कार उछलकर श्रद्धालुओं पर गिरी, 4 की मौत:सड़क किनारे पैदल माता के दर्शन करने जा रहे थे, नेशनल हाईवे 27 पर बेकाबू हुई कार खाई में गिरी

अब तक राजस्थान

कार उछलकर श्रद्धालुओं पर गिरी, 4 की मौत:सड़क किनारे पैदल माता के दर्शन करने जा रहे थे, नेशनल हाईवे 27 पर बेकाबू हुई कार खाई में गिरी

भीलवाड़ा
नेशनल हाईवे 27 पर गुरुवार को कार हादसे में 3 श्रद्धालुओं (जातरू) सहित 4 लोगों की मौत हो गई। एक महिला घायल हुई है। भीलवाड़ा के बिजौलिया थाना क्षेत्र की सीमा में आने वाले सलावटिया गांव के पास दुर्घटना गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हुई।
यहां कुछ लोग जोगणिया माता के दर्शन करने जा रहे थे। पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर उछली और साइड में चल रहे श्रद्धालुओं पर आ गिरी। मरने वालों में कार चालक भी शामिल है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद बिजौलिया थाना प्रभारी व तहसीलदार मौके पर पहुंचे।
बिजौलिया थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे बिजौलिया निवासी रुक्सार पुत्री फिरोज, सफी पुत्र देबी लाल, बिना पुत्री शफी व लाली पत्नी मदीन पैदल जोगणिया माता दर्शन करने जा रहे थे। इधर, माइनिंग व्यापारी मोहम्मद सलीम पुत्र अबीब खान निवासी झालावाड़ अपनी गाड़ी से बिजौलिया से जा रहा था। नेशनल हाईवे 27 पर सलावटिया गांव के पास मोहम्मद सलीम की कार अनियंत्रित हो गई।
अचानक हाईवे से उसकी कार उछलकर किनारे चल रहे इन 4 श्रद्धालुओं पर गिर गई। उसके बाद पलट कर कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में रुक्सार, सफी व बिना की मौके पर मौत हो गई। वहीं, लाली गम्भीर घायल हो गई। इधर, कार चालक मोहम्मद सलीम ने भी दम तोड़ दिया।
अपडेट _जैसलमेर _
गड़सीसर में गिरे व्यक्ति का शव बाहर निकाला । अभी तक मृतक की नहीं हुई है शिनाख्त।पैर फिसलने से हुआ हादसा । स्थानीय गोताखोरों ने निकाला बाहर 
पहले भी स्थानीय गोताखोरों द्वारा निकाल जाता रहा है बाहर। गोताखोर वजीज अली ,अकरम  की महनत लाई रंग ।सिविल डिफेंस फर एक बार फिर उठें सवाल ।


साबुन व्यापारी के घर 50 लाख की चोरी:नौकरानी ने दूसरे नौकरों को बेहोश किया, फिर महिला और 2 युवकों संग कैश-गोल्ड चुराया

जयपुर में नौकरानी ने साबुन व्यापारी के घर से कैश और गहने मिलाकर 50 लाख रुपए की चोरी कर ली। आरोपी महिला का नाम संगीता थापा है। चोरी करने वालों के गैंग में गंगा नाम की एक और महिला व 2 युवक भी शामिल थे। गंगा से एक महीने पहले ही व्यापारी के यहां से काम छोड़ा था। पुलिस के मुताबिक संगीता ने पहले दो घरेलू नौकरों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया। फिर करीब 50 लाख रुपए की नकदी और गोल्ड ज्वेलरी चुराए। वारदात आदर्श नगर इलाके में फ्रंटियर कॉलोनी की है और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
नौकरानियों को दिल्ली की एक एजेंसी के जरिए रखा गया था। आदर्श नगर पुलिस उस एजेंसी से संपर्क कर आरोपियों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। बेहोश हुए दोनों घरेलू नौकरों को 15 घंटे बाद भी होश नहीं आया है। उनको एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सबसे पुरानी नौकरानी के भरोसे छोड़कर गए थे घर

एडिशनल डीसीपी (पूर्व) आईपीएस राजर्षि वर्मा ने बताया कि प्लॉट नंबर 114 में रहने वाले वीरेंद्र जैन अपने भाइयों के साथ ओसवाल साबुन का व्यवसाय करते हैं। वे अपने परिवार के साथ बुधवार को लुधियाना में रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। वे अपने घर को पिछले कई सालों से घरेलू नौकरानी कांता (45), 28 वर्षीया संगीता थापा और 22 वर्षीय एक घरेलू नौकर के भरोसे छोड़कर गए थे।
गुरुवार को दूध देने वाला वीरेंद्र जैन के घर पहुंचा तब आवाज देने पर कोई बाहर नहीं आया। इस पर आस-पड़ोस की मदद से अंदर जाकर देखा तो ग्राउंड फ्लोर पर दरवाजे खुले पड़े थे। अंदर घरेलू नौकरानी कांता और नौकर बेहोश पड़े थे। नौकरानी संगीता थापा गायब थी। वहां एक कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर पड़ोसियों ने वीरेंद्र जैन के परिजनों और आदर्श नगर थाने में सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ताल शुरू कर वीरेंद्र जैन को फोन कर सूचना दी।

रात 10:30 बजे पुरानी नौकरानी गंगा ने गैंग के साथ मिलकर की वारदात

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि बुधवार रात को 10:30 बजे एक महिला और दो युवक घर में दरवाजा खोलकर घुसे थे। इसके करीब एक घंटे बाद घर से दोनों युवक और दो महिलाएं कंधे पर बैग लटकाकर दबे पांव घर से भागते हुए नजर आए।
फुटेज की पड़ताल में सामने आया कि वारदात को वीरेंद्र जैन के यहां पहले घरेलू कामकाज करने वाली गंगा और अभी काम कर रही संगीता ने अंजाम दिया है। वह नेपाल की रहने वाली हैं। गंगा ने कुछ दिन पहले ही अपनी जगह संगीता को कामकाज के लिए रखवाया था।

प्लानिंग के अनुसार जॉब छोड़ा और अपनी जगह दूसरी नौकरानी को रखवाया
पुलिस का मानना है कि वीरेंद्र जैन के यहां पहले वाली नौकरानी गंगा ने जानबूझकर अपनी जगह संगीता को रखवाया था। संभवत: गंगा और संगीता को पूरी जानकारी थी कि वीरेंद्र जैन और उनका परिवार 13 अक्टूबर को जयपुर से लुधियाना के लिए रवाना होंगे। इसलिए उन्होंने इसी रात को वारदात के लिए चुना। बदमाशों ने ग्राउंड फ्लोर पर वीरेंद्र जैन और पहली मंजिल पर उनके बेटे के कमरे को ही निशाना बनाया।
वहां तिजोरी और अलमारियों के ताले तोड़कर सामान खंगाला। करीब 15 से 20 लाख रुपए नकद और बाकी गोल्ड ज्वेलरी को चुराकर बैग में डाल लिया। उन्होंने चांदी के आइटम को हाथ नहीं लगाया। बदमाशों ने सिर्फ दो ही कमरों के लॉक तोड़े। इसके अलावा किसी सामान को हाथ नहीं लगाया। इससे पुलिस का मानना है कि बदमाशों को पहले से पता था कि ज्वेलरी और कैश कहां रखा है।

टीचर ने छात्रा को छेड़ा, घरवालों ने जमकर पीटा 9वीं की स्टूडेंट को कॉपी चेक करने के बहाने बुलाया, फिर अश्लील हरकत की; पता चला तो घरवालों ने स्कूल में ही पीटा

बदनौर क्षेत्र के सरकारी स्कूल में एक शिक्षक ने 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इसके बाद ग्रामीणों ने टीचर की धुनाई कर दी। शिक्षक ने मंगलवार को छात्रा के साथ कॉपी चेक करने के बहाने अश्लील हरकत की थी। जिसके बाद डरकर छात्रा अपने घर चली गई। गुरुवार को छात्रा ने अपने परिजनों को यह बात बताई। उसके बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण स्कूल में पहुंचे। उस शिक्षक की स्कूल में ही धुनाई कर दी। इस मामले में परिजनों द्वारा बदनौर थाने में मामला भी दर्ज करवाया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद आसींद सीईबीओ भी स्कूल पहुंच गए।
थाना प्रभारी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि भादसी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक राजेश मीणा के खिलाफ नाबालिग छात्रा के परिजनों ने अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज करवाया है। परिजनों ने बताया कि 12 अक्टूबर को उनकी पुत्री स्कूल गई हुई थी। इस दौरान स्कूल में कार्यरत शिक्षक राजेश मीणा ने कॉपी जांच करने के बहाने उसे और उसकी एक सहेली को लैब में बुलाया।
कॉपी चेक कर सहेली को भेज दिया
राजेश मीणा ने पहले दूसरी छात्रा की कॉपी चेक कर बाहर भेज दिया। उसके बाद उसकी पुत्री की कॉपी चेक करने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्रा डरकर अपने घर आ गई। गुरुवार को छात्रा ने पूरा मामला अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद स्कूल में उनका आक्रोश फूटा।

बंद ढाबे में आग का गुब्बार:अज्ञात कारणों से बंद ढाबे में लगी आग, सारा सामान जलकर राख; 2 घंटे में पाया गया काबू

जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र से गुजर रहे चित्तौड़गढ़ हाईवे पर गुरुवार को एक बंद पड़े ढाबे में अज्ञात कारणों से आग लग गई देखते-देखते आग की लपटें ढाबे की छत को तोड़कर बाहर निकलने लगी। इस घटना की जानकारी मिलते ही हमीरगढ़ थाना पुलिस व दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गई। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हमीरगढ़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह चित्तौड़गढ़ हाईवे पर स्थित एक देवनारायण भोजनालय नाम के बंद पड़े ढाबे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। यह आग ढाबे में पड़े टायर, बिस्तर व अन्य चीजों को चपेट में लेती गई। ढाबे के अंदर पेट्रोलियम पदार्थ भी रखा हुआ था। जिससे आग काफी तेजी से फैल गई। हालांकि इस घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है। ढाबे में रखा सामान राख हो गया।

पत्थर से मार कर पत्नी को मार डाला:दंपती खेत में अलग-अलग सो रहे थे, पति ने पत्नी के चेहरे पर पत्थर-दांतली से किये ताबड़तोड़ वार, बेटा बोला-पिता दिमागी रूप से परेशान थे
नागौर
जिले के नावां क्षेत्र के राजास में गुरुवार को पत्नी के मुंह पर पत्थर मार-मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी के मुंह पर दांतली से भी वार किये हैं। दंपती अपने खेत में काम कर रहे थे। हत्या की वारदात से कुछ समय पहले ही पति-पत्नी आराम के लिए अलग-अलग खेजड़ी के पेड़ के नीचे जाकर सोये थे। कुछ देर बाद ही पति ने नींद में सो रही पत्नी के मुंह पर पत्थर और दांतली के ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए और उसकी सांसे टूटने तक मारता रहा।
घटना के वक्त मृतका की बेटी और बड़ी बहन भी खेत में ही थी। उन्होंने रोकने की भी कोशिश की पर आरोपी काबू में नहीं आया। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति वहां से भागा नहीं और वहीं खेत पर बने झूंपे (छोटी झोपड़ी) में जाकर बैठ गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी पति को पकड़ लिया गया है।
दम निकलने तक मुंह पर पत्थर और दांतली के वार करता रहा
सुखदेव पुत्र मांगूराम जाट (55) निवासी राजास गुरुवार को अपनी पत्नी भंवरी देवी (50) के साथ अपने खेत में काम कर रहा था। जहां दोपहर बाद दोनों आराम करने के लिए अलग-अलग खेजड़ी के नीचे जाकर सो गए। अचानक सुखदेव उठा और नींद में सो रही पत्नी के मुंह पर पत्थर और दांतली से वार करने शुरू कर दिए। भंवरी देवी संभल भी नहीं पाई और उससे पहले ही सुखदेव ने उसके चेहरे का नक्शा ही बिगाड़ दिया।
भंवरी देवी की बड़ी बहन नारायणी देवी और बेटी सीता देवी भी वहीं खेत में काम कर रही थी। उन्होंने सुखदेव को भंवरी देवी की हत्या करते देखा तो दौड़कर उसे रोकने का प्रयास किया मगर वो काबू में नहीं आ पाया।

बेटे ने हत्यारे पिता को बताया दिमागी रूप से कमजोर
दयालराम पुत्र सुखदेव जाट निवासी राजास ने पुलिस को रिपोर्ट पेश कर बताया है कि उसके पिता सुखदेव पुत्र मांगूराम जाट (55) ने उसकी माता भंवरी देवी (50) की हत्या कर दी है। घटना से पहले उसके पिता सुखदेव और उसकी माता भंवरी देवी दोनों खेत में काम कर रहे थे। दयालराम ने बताया कि उसका पिता सुखदेव दिमागी रूप से परेशान था और लंबे समय से उसकी दवाइयां भी चल रही हैं।
पर अक्टूबर 14, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: BIG NEWS - BREAKING
नई पोस्ट पुराने पोस्ट मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें संदेश (Atom)
  • बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।
    Maru Darpan ( India News) बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।  बैंगलूरू में धार्मिक जुलूस पर पथ...
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
    रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना  1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
  • देश राज्यों से बड़ी खबरें
    Maru Darpan ( India News)                                   देश राज्यों से बड़ी खबरें 1. भारत-इस्राइल के प्रधानमंत्रियों की बातचीत, रक्षा और...

Html code

MARU DARPAN (मरु दर्पण) - साच्च कधी झुकता नही
Loading Date... फलोदी 38°C
मुरु दर्पण
"साच्च कधी झुकता नही"
PROFESSIONAL WEB MEDIA NEWS PORTAL
BREAKING LIVE
राजस्थान की बड़ी खबर
किसान समाचार और विशेष अपडेट
फलोदी और जाम्बा पंचायत समाचार
मौसम विभाग की चेतावनी: भारी बारिश अलर्ट
खेल-कूद प्रतियोगिता परिणाम घोषित
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • जोधपुर
  • फलोदी
  • जाम्बा
  • किसान समाचार
  • मौसम समाचार
  • पंचायतीराज
  • VB-GRAMG
मुरु दर्पण का चैनल JOIN करें यहाँ क्लिक करें
News Image
किसान मित्र समाचार

खेती-बाड़ी में आधुनिक 3D तकनीक और जैविक खाद के बढ़ते कदम, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

प्राधिकरण सियाराम विश्नोई जाम्बा द्वारा जारी विशेष रिपोर्ट के अनुसार फलोदी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत कृषि तकनीकों का प्रचार तेजी से बढ़ रहा है...

मरु दर्पण रेट्रो (Vintage Archive)

पुरानी यादें, ऐतिहासिक समाचार दस्तावेज़

वर्ष 1990: पश्चिमी राजस्थान के धोरों में विकास की पहली किरण, पंचायतीराज चुनाव का इतिहास।

विगत दशकों में मारवाड़ के ग्रामीण अंचल फलोदी और जाम्बा क्षेत्र में पंचायती राज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं...

झलको टीवी लाइव

लेटेस्ट वीडियो और लाइव अपडेट्स पाने के लिए चैनल सब्सक्राइब करें।

अभी SUBSCRIBE करें

वेबसाइट विवरण

प्राधिकरण: सियाराम विश्नोई जाम्बा

एंकर: सियाराम विश्नोई

MSME नंबर: UDYAM-RJ-22-0001790

संपर्क सूत्र:
9057570813, 9462625464

MARU DARPAN

सच्चाई के साथ हमेशा अडिग। मरुधरा की आवाज, राजस्थान का विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल।

महत्वपूर्ण लिंक्स

  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति (Privacy Policy)
  • नियम और शर्तें
  • विज्ञापन दें

Contact Us

ईमेल: krishakmitrabap@gmail.com

लोकेशन: जाम्बा, फलोदी, जोधपुर, राजस्थान

© 2026 MARU DARPAN. All Rights Reserved. Designed with ❤️ for Blogger.

होम वीडियो लाइव टीवी न्यूज़ रील मेनू

यह ब्लॉग खोजें

Pages

  • Home

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Maru Darpan ( India News)
Maru Darpan, India News, State News, district news, Gramin News, Information on farmers and farming, entertainment, news, politics news, science and environment exploration and newsHello, I stayed watching the Jhalko Jodhana News ( Web Media News Portal ) on Siyaram Bishnoi, youtube. Search and information will continue to be available according to your ideology. This blog will show you using a new technic and native Nuska. It is important for me to be with you. Thank youyoutubefacebooktwitterinstagram
मेरा पूरा प्रोफ़ाइल देखें

Archive

लेबल

  • _
  • -_
  • कविता
  • खेजङी बचाओ
  • जोधपुर से बङी खबर - हिरण प्रकरण मामला
  • दुखद खबर
  • देश दुनिया से खास खबरें
  • पत्रकार एकता - BIG NEWS
  • पर्यावरण बचाओ
  • पोकरण
  • फसल बीमा क्लेम - 2019
  • बिग ब्रेकिंग न्यूज
  • मुख्य खबर का असर
  • मौसम खबर
  • विश्व विजेता बना भारत
  • शब्दवाणी - शब्द न 11
  • सच्ची कहानी - लाभ और हानि
  • सूविचार
  • हक्कीकत - महिलाओं की कहानी
  • हिन्दू आंदोलन उग्र
  • Aaj ki News
  • BADAM - बादाम की उन्नत किस्में
  • Big Breaking - उपचार
  • Big Breaking - कविता
  • Big Breaking - नवरात्र पूजा
  • Big breaking - मेजरसाहब
  • Big Breaking & Big News
  • Big Breaking News
  • Big Breaking News - INDIA
  • BIG NEWS
  • Big News -
  • Big News - 7वीं की छात्रा रेपकाण्ड
  • Big News - आग का तांडव
  • Big News - क्रिकेट में भारत की शर्मनाक हार
  • Big News - जोधपुर हाईकोर्ट
  • Big News - ट्राफिक पुलिस
  • Big News - देश राज्यों से बङी खबरे
  • Big News - देश राज्यों से बङी खबरें
  • Big News - दो महान् हस्ति
  • Big News - पटवार भर्ती परिक्षा
  • Big News - पटाखें से घर जलकर राख
  • Big News - पाक की जीत पर देशद्रोहियों ने फटाखे फोङे
  • Big News - प्रेमिका ने सुसाइड किया
  • Big News - बङा हादसा
  • Big News - बाङमेर की बेटी
  • Big News - रावण के वंशज
  • Big News - लूट की वारदात को दिया अंजाम को अंजाम दिया
  • Big News - वैकेया नायजु का दौरा
  • Big News - वैज्ञानिक
  • BIG NEWS - BREAKING
  • Big News - GUN - SMASH-2000
  • BIG NEWS - JAISALMER
  • Breaking News
  • BREAKING NEWS - भारत - पाक मैंच
  • Breaking News - विवाहिता को उतारा मौत के घाट
  • Breaking News - सङक भीषण हादसा
  • Breaking Vidio
  • China News - 150 सैनिक बन्दी
  • Honesty ईमानदारी का फल
  • Hot News
  • Jamba news
  • Khabarnama
  • Latest News
  • News
  • NEWS - तलाक का कोई मायना नही
  • News latest
  • Patwari Aandolan news
  • Rape of woman news
  • Top Big Breaking News
  • Under 19 cricket

बुरे बर्ताव की शिकायत करें

Boxed Version

  • boxedVersion
  • recentPostsHeadline

Default Variables

  • disqusShortname
  • commentsSystem
  • fixedSidebar
  • postPerPage
  • postPerPage

Link List

  • Home
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Youtube

Link List

  • facebook
  • x-twitter
  • instagram
  • pinterest
  • skype

Link List

  • Home
  • Features
  • _Multi DropDown
  • __DropDown 1
  • __DropDown 2
  • __DropDown 3
  • _ShortCodes
  • _SiteMap
  • _Error Page
  • Documentation
  • _Web Doc
  • _Video Doc
  • Download This Template

Music

Subscribe To

संदेश
Atom
संदेश
सभी टिप्पणियां
Atom
सभी टिप्पणियां

Html code

📅
🕒
मरु दर्पण NEWS
साच्च कधी झुकता नही
होम राष्ट्रीय राजस्थान जोधपुर फलोदी जाम्बा किसान समाचार मौसम समाचार खेल समाचार पंचायतीराज
🔴 BREAKING NEWS ► राजस्थान की बड़ी खबर ► किसान समाचार ► पंचायत समाचार ► मौसम अपडेट ► खेल समाचार ► जाम्बा समाचार ► फलोदी समाचार

ताज़ा समाचार

🔴 LIVE NEWS

राजस्थान लाइव अपडेट | फलोदी समाचार | जाम्बा समाचार | किसान समाचार | मौसम समाचार

🔥 Trending News

राजस्थान की बड़ी खबर
फलोदी जिले की खबर
किसान मित्र समाचार
मौसम अपडेट
पंचायतीराज समाचार

📈 Most Read

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
जाम्बा विशेष रिपोर्ट
खेती-बाड़ी समाचार

▶️ झलको टीवी - Latest Videos

📱 Follow Maru Darpan

WhatsApp Facebook YouTube Telegram Instagram

MARU DARPAN NEWS

साच्च कधी झुकता नही

राष्ट्रीय एवं ग्रामीण समाचार पोर्टल

मुख्य लिंक

होम About Us Contact Us Privacy Policy Disclaimer

संपर्क

सियाराम विश्नोई जाम्बा

📞 9057570813

📞 9462625464

📧 krishakmitrabap@gmail.com

MSME: UDYAM-RJ-22-0001790

© 2026 MARU DARPAN NEWS All Rights Reserved
💬

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
image

Slider

Advertisement

Pics-Art-10-11-02-07-27

Contact List

  • Digital Marketing - Missile Mission
  • V.P.O Jama, Jodhpur, India,
  • WhatsApp: +91 9057570813

Contact


Breaking

Follow us

Your Responsive Ads code (Google Ads)

Subscribe Us

Maru Darpan, India News.

Extra Ads

AD BANNER

top social

  • facebook
  • whatsapp
  • telegram
  • twitter
  • instagram

Best followers

Social Buttons

  • facebook
  • twitter
  • gplus
  • instagram
  • rss

Footer Copyright

| Distributed by Blogger Themes

Translate

Maru Darpan

Related Post Number

Social Media Icons

  • facebook
  • twitter
  • youtube
  • instagram
  • gplus

Follow Us

  • {icon: "facebook", url: "#"}
  • {icon: "twitter", url: "#"}
  • {icon: "youtube", url: "#"}
  • {icon: "instagram", url: "#"}
  • {icon: "rss", url: "#"}

  • {icon: "facebook", url: "#"}
  • {icon: "twitter", url: "#"}
  • {icon: "youtube", url: "#"}
  • {icon: "rss", url: "#"}

Contact Info

The word is derived from the ancient Greek marketing Missile Template is Designed Theme for Giving Enhanced look.

News

Videos

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Disqus Shortname

designcart

कुल पेज दृश्य

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

$ok={Accept !} $days={7}

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Home Style

Mobile Logo

Mobile Logo
image

Sponsor

AD BANNER

Recent News

About Me

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →

No Thumbnail

No Thumbnail

Connect With us

34.2k likes

Like

28.6k followers

Follow

8.6k subscribers

Subscribe

17.3k followers

+1

Comments

ad banner

Social Plugin

  • facebook
  • x-twitter
  • instagram
  • youtube
  • skype
  • vk
  • instagram
  • youtube
  • whatsapp
  • skype

Subscribe Us

Most Popular

  • भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड
    भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन: इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरे में भारत का क्लासिक, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड जिम...
  • झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, सेटअप देखकर पुलिस के उड़े होश
    आईएएस अवि प्रसाद ने डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी  ( खबर 2 नम्बर पर पूरी खबर देखें )  झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्ट...
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
    रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना  1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
  • कुरुक्षेत्र में पत्नी की हत्या - हरियाणा न्यूज हेडलाइन दिनभर की खबरें
    Maru Darpan ( India News) हरियाणा न्यूज हेडलाइन दिनभर की खबरें कुरुक्षेत्र में पत्नी की हत्या के बाद पति का सुसाइड:पहले बेल्ट से पत्नी का गल...
  • परिवार इसे आत्महत्या मान रहा है लेकिन मायके वाले इसे हत्या मान रहे है।
    परिवार इसे आत्महत्या मान रहा है लेकिन मायके वाले इसे हत्या मान रहे है। इस घटना ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए है, क्योंकि महिला की बॉडी सीढ़ियों ...
  • बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।
    Maru Darpan ( India News) बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।  बैंगलूरू में धार्मिक जुलूस पर पथ...
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने की मुलाकात
     मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने की मुलाकात   खेजड़ी संरक्षण के कानून की घोषणा के लिए जताया आभार ए...
  • 1. कृषि विभाग के आत्मा योजना से बङी खबर . 2.नाबालिग से दो दिन में दो बार रेप और गैंगरेप सहेली घुमाने के बहाने नर्मदापुरम के जंगल में ले गई
    बीकानेर पंचायत समिति क्षेत्र के कालासर गांव में मंगलवार रात करीब 387 खेजड़ी के पेड़ काट दिए गए।  ACB ने PHED के अधीक्षण अभियंता को घूस में आ...
  • ट्रम्प ने दुनियाभर के देशों को धमकी दी, ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध किया तो टैरिफ लगाएंगे; कनाडाई PM बोले- हर हाल में ग्रीनलैंड के साथ
    Maru Darpan ( India News) मतदाता सूची या मनमानी? जयपुर से सामने आई डराने वाली सच्चाई जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र से एक वीडियो ने सियासी...
  • महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन: विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसा, महाराष्ट्र में तीन दिन शोक
       देश राज्यों से बङी व दुखद खबर   महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन: विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; बारामती में लैं...

Facebook

About Us

About Us
Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Footer Social Widget

  • facebook
  • x-twitter
  • skype
  • instagram
  • youtube
  • linkedin

Popular Posts

  • बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
  • देश राज्यों से बड़ी खबरें

Contact form

नाम

ईमेल *

संदेश *

Footer Menu Widget

  • Home
  • About
  • Contact Us
  • reddit
  • pinterest
  • vk
  • instagram
  • youtube

Popular Posts

  • भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड
    भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन: इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरे में भारत का क्लासिक, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड जिम...
  • झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, सेटअप देखकर पुलिस के उड़े होश
    आईएएस अवि प्रसाद ने डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी  ( खबर 2 नम्बर पर पूरी खबर देखें )  झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्ट...
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
    रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना  1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
चित्र विंडो थीम. Blogger द्वारा संचालित.