Hot News, Breaking News, Latest news, kisan news, entertainment news, comedy news, krishi news, national- international news, khabarnama, kisan mitra news, New experience in this blog,Learn from the blog, share knowledge, Will do something new, Farmers friend India, All india farmers friend federation,Blog for Aab Tak Rajasthan & KISAN MITRA INDIA . Regis. :- MSME U. RJ-22-0001790, MSME U. RJ-22-0001230, सम्पादक : सियाराम विश्नोई जाम्बा Editor : Siyaram Bishnoi Jamba
सोमवार, 18 अक्टूबर 2021
7वीं की छात्रा से टीचर का रेपकांड:ऑनलाइन क्लास में बच्ची के संपर्क में आया हेड मास्टर, रेप के बाद जान से मारने की दी धमकी
अब तक राजस्थान
झुंझुनू के सिंघाना थाना इलाके में स्थित स्कूल में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पूछताछ के दौरान नए तथ्य सामने आए हैं। सिंघाना थानाधिकारी भजना राम ने बताया कि आरोपी हेड मास्टर तीन महीने पहले बच्ची से ऑनलाइन क्लास के दौरान संपर्क में आया था। बच्ची को झांसे में लिया। उसके बाद 5 अक्टूबर को छुट्टी के बाद स्कूल की क्लास में बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात कर डाली। मामले में आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। जो 2 दिन की रिमांड पर है। वहीं दो महिला टीचरों को भी साथ देने के लिए जेल भेज दिया गया है।
प्रेमिका ने सुसाइड किया, प्रेमी फंसा:फोन कर युवती बोली- आखिरी बार कर रही हूं कॉल, घबराया युवक घर पहुंचा तो फंदे पर लटकी मिला ।
अब तक राजस्थान
बूंदी जिले के नैनवां थाना पुलिस ने घर में घुसकर युवती की गला घोंटकर हत्या मामले का सोमवार को खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि युवती की हत्या नहीं हुई थी, उसने आत्महत्या की थी। जिसके शव को देर रात घर में घुसकर प्रेमी ने फंदे से उतारा और सबूत मिटा कर वहां से भाग निकला था। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्रेमी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
प्रेमिका ने सुसाइड किया, प्रेमी फंसा:फोन कर युवती बोली- आखिरी बार कर रही हूं कॉल, घबराया युवक घर पहुंचा तो फंदे पर लटकी मिला ।
बूंदी जिले के नैनवां थाना पुलिस ने घर में घुसकर युवती की गला घोंटकर हत्या मामले का सोमवार को खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि युवती की हत्या नहीं हुई थी, उसने आत्महत्या की थी। जिसके शव को देर रात घर में घुसकर प्रेमी ने फंदे से उतारा और सबूत मिटा कर वहां से भाग निकला था। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्रेमी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
सीआई ब्रजभान ने बताया कि कोरमा गांव निवासी रामदीप (25) को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया है। कोरमा गांव नैनवां में 18 वर्षीय रानी गुर्जर का शव 15 अक्टूबर को घर में पड़ा मिला था। शव के पास रस्सी पड़ी मिली थी। जिसे देखकर पुलिस ने रानी की गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने जांच करते हुए मृतका की मोबाइल कॉल डिटेल को खंगाला। जिसमें आखिरी बार कोरमा गांव के रहने वाले रामदीप से होना सामने आया। इसी दौरान आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सुसाइड होना सामने आया।
फंदे से लटकी लाश दूसरे कमरे में पहुंची
सुसाइड का पता चलने के बाद पुलिस को समझ नहीं आया कि फंदा लगाकर रानी ने सुसाइड किया तो लाश उतारी किसने और दूसरे कमरे में कैसे हुई। गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने संदिग्ध मानकर रामदीप को हिरासत में लिया। रामदीप से पूछताछ करने पर पुलिस दंग रह गई। उसने बताया कि वह 12वीं पास कर मजदूरी का काम कर रहा है। पिछले तीन साल से उसका रानी गुर्जर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार रात को दोनों के बीच मोबाइल पर लंबी बातचीत हुई। रात 10 बजे पहले रानी ने उसे आखिरी बार कॉल करने की बात कहीं थी।
जिसके बाद रानी को कॉल किया, तो उसने रिसीव नहीं किया। वह घबराकर देर रात रानी के घर पहुंचा। घर के अंदर कमरे में रानी फंदे से लटकी मिली। जिसे देखकर वह घबरा गया और तुरंत रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। जिसके बाद मरा होने का पता चलने पर दूसरे कमरे में लेटा दिया। उसके बाद फंदे की रस्सी को समेटकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर आरोपी प्रेमी रामदीप को गिरफ्तार किया।
शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021
चारे से भरी गाड़ी में लगी आग:रोड़ पर दौड़ती रही, अनजान ड्राइवर को रोकने के लिए बाइक पर भागे युवक, बड़ा हादसा टला
अब तक राजस्थान
चारे से भरी गाड़ी में लगी आग:रोड़ पर दौड़ती रही, अनजान ड्राइवर को रोकने के लिए बाइक पर भागे युवक, बड़ा हादसा टला
बीकानेर
लूणकरनसर में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। हुआ यूं कि नेशनल हाइवे पर एक पिकअप गाड़ी में भारी मात्रा चारा लेकर ड्राइवर तेज गति से जा रहा था। रास्ते में इस चारे में आग लग गई लेकिन ड्राइवर पूरी तरह अनजान था। वो तेज गति से गाड़ी दौड़ा रहा था। कुछ युवकों ने गाड़ी के पीछे आग लगी देखी तो अपनी बाइक से इसका पीछा किया। काफी दूर जाकर पिकअप को रोका और चालक को बताया कि पीछे आग लगी हुई है। फिर जैसे-तैसे इस आग को बुझाया गया।
घटना गुरूवार देर रात की है। इस गाड़ी को लूणकरणसर कस्बे के बस स्टैण्ड के पास रोका गया। गाड़ी को रोकते ही आग बुझाने का काम शुरू हो गया। आग अंदर तक पहुंच चुकी थी। जैसे ही चारे को हटाने का प्रयास हुआ, अंदर से आग की चिंगारियां निकलने लगी। लोगों ने अपनी जान दाव पर लगाकर भी इस गाड़ी में पड़े चारे को हटाया, अन्यथा आग विकराल रूप ले सकती थी। चारे को बिखेरकर उस पर पानी डाला गया।
गांव के युवक गोरीशंकर कुम्हार ने बताया कि करमीसर निवासी मामराज गाट अपनी पिकअप गाड़ी में चारा भरकर थालड़का गांव ले जा रहा था। लूणकरणसर बस स्टैंड पर राह चलते लोगों ने चारे से भरी पिकअप में धुंआ व लपटें देखकर चालक को इशारा किया। वो नहीं रुका तो सोनू कुम्हार ने मोटरसाइकिल दौड़ाकर गाड़ी को रोझा चौराहे पर रुकवाया। वहीं से गाड़ी को धीरे धीरे एक सर्विक स्टेशन पर लाया गया, जहां पानी का प्रबंध था। सोनू कुम्हार,प्रकाश छीपा व अन्य लोगों की मदद से पानी डाल आग पर नियंत्रण किया गया।
पास था पेंट्रोल पम्प
जिस जगह गाड़ी को रोका गया, उसके पास ही पेट्रोल पंप भी था। युवकों ने समझदारी से काम करते हुए आग को बुझाया और आंच पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंचने दी। आसपास काफी भीड़ हो गई, जिससे एक बार अफरातफरी हो गई। दरअसल, पास ही कुछ ढाबे और मकान भी थे, जहां आग फैल सकती थी। चारा जैसे-जैसे नीचे गिर रहा था, उससे आग की लपटें इधर-उधर फैल रही थी।
थोड़ी देर पर हो सकता था बड़ा हादसा
इस गाड़ी को अगर कुछ युवक देखकर नहीं रोकते तो बड़ा हादसा हो सकता था। देर रात कस्बे में ही लोगों ने इसे देखकर रोक लिया। अगर कस्बा पार करके गाड़ी निकल जाती तो रास्ते में कोई नहीं बताता कि गाड़ी में आग लग गई है। स्पीड तेज होने के कारण चारे में आग विकराल रूप ले सकती थी।
जोधपुर में रहते हैं रावण के वंशज:दशानन की बारात में आए थे, फिर यहीं बस गए; नहीं देखते रावण दहन, मनाते हैं शोक..!!
अब तक राजस्थान
जोधपुर में रहते हैं रावण के वंशज:दशानन की बारात में आए थे, फिर यहीं बस गए; नहीं देखते रावण दहन, मनाते हैं शोक..!!
जोधपुर
दशहरे पर जब देशभर में रावण का पुतला दहन होता है तब राजस्थान में एक जगह ऐसी भी है जहां लोग इस अंत पर शोक मनाते हैं। यहां उसी रावण की मंदिर में पूजा भी की जाती है। ये जगह श्रीलंका में नहीं बल्कि राजस्थान के जोधपुर में है। जहां का श्रीमाली ब्राह्मण समाज खुद को रावण का वंशज मानता है और मंडोर को उनका ससुराल।
मान्यता है कि जब रावण विवाह करने जोधपुर के मंडोर आए थे तब यह ब्राह्मण उनके साथ बारात में आए थे। विवाह करके रावण वापस लंका चला गया, लेकिन यह लोग यहीं रह गए। तब गोधा गोत्र के श्रीमाली ब्राह्मण यहां रावण की विशेष पूजा करते आ रहे हैं। ये रावण का दहन नहीं देखते, बल्कि उस दिन शोक मनाते हैं। यहां तक कि श्राद्ध पक्ष में दशमी पर रावण का श्राद्ध, तर्पण आदि भी करते हैं।
दहन के बाद लोकाचार स्नान
अपनों के देहांत के बाद जिस तरह स्नान कर यज्ञोपवीत बदला जाता है, उसी प्रकार रावण के वंशज दहन के बाद शोक के रूप में लोकाचार स्नान कर कपड़े बदलते हैं। श्रीमाली कमलेश दवे का कहना है कि जोधपुर में श्रीमाली ब्राह्मण में गोधा गोत्र के ब्राह्मण रावण के ही वंशज हैं, इसलिए वे रावण दहन नहीं देखते। जोधपुर में इस गौत्र के करीब 100 से ज्यादा और फलोदी में 60 से अधिक परिवार निवास करते हैं।
मंदिर में शिवलिंग की पूजा करते हुए रावण की प्रतिमा, मंदिर के बाहर शिव की प्रतिमा।
मंदिर में शिवलिंग की पूजा करते हुए रावण की प्रतिमा, मंदिर के बाहर शिव की प्रतिमा।
रावण के वंशज होने के की दावे
कमलेश दवे बताते हैं रावण के वंशज होने के कई साक्ष्य हैं, उनमें से एक यह भी है कि हमारे गोत्र में विवाह के बाद त्रिजटा पूजा की जाती है। विवाहिता त्रिजटा, जिसे अपभृंश त्रिज्जा कहने लगे हैं। इस पूजा में अन्य महिलाओं के माथे पर सिंदूर की बिंदी लगाती है। इसके बाद ही भोजन होता है। यह पूजा इतनी अनिवार्य होती है, अगर कोई महिला किसी कारणवश नहीं कर पाती और उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसके नाम से यह पूजा की जाती है। त्रिजटा पूजन का जिक्र रामायण में अशोक वाटिका के किस्से में बताया गया है। त्रिजटा को रावण की बहन भी कहा जाता है।
रावण के साथ मंदोदरी का मंदिर भी
गोधा गोत्र के ब्राह्मणों ने मेहरानगढ़ की तलहटी में रावण का मंदिर 2008 में बनवाया था। यहां रावण की शिव आराधना करते हुए विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। पुजारी अजय दवे बताते हैं दशहरे पर रावण दहन के बाद उनके समाज के लोग स्नान कर यज्ञोपवीत बदलते हैं मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करते हैं। रावण भी शिव भक्त था, इसलिए शिव की भी विशेष अराधना होती है। रावण के मंदिर के सामने ही मंदोदरी का मंदिर भी बनवाया गया है।
मंदिर में स्थापित मंदोदरी की प्रतिमा।
मंदिर में स्थापित मंदोदरी की प्रतिमा।
बच्चों में समाप्त होता है भय
पुजारी अजय का कहना है कि रावण संगीतज्ञ होने के साथ ही वेदों के ज्ञाता थे। ऐसे में ज्योतिष व वेद सीखने से पहले स्टूडेंट रावण की पूजा करते हैं। जो बच्चे रात में डरते हैं, उनके परिजन अपने बच्चों को मंदिर में लाकर धोक दिलाते हैं। इससे उनका भय समाप्त हो जाता है।
यह है रावण के जोधपुर आने की दंतकथा
ऐसा कहा जाता है कि असुरों के राजा मयासुर का दिल हेमा नाम की एक अप्सरा पर आ गया था। हेमा को प्रसन्न करने के लिए उसने जोधपुर शहर के निकट मंडोर का निर्माण किया। मयासुर और हेमा की एक बहुत सुंदर पुत्री का जन्म हुआ, जिसका नाम मंदोदरी रखा गया। एक बार मयासुर का देवताओं के राजा इन्द्र के साथ विवाद हो गया और उसे मंडोर छोड़ कर भागना पड़ा। मयासुर के जाने के बाद मंडूक ऋषि ने मंदोदरी की देखभाल की। अप्सरा की बेटी होने के कारण मंदोदरी बहुत सुंदर थी। ऐसी कन्या के लिए कोई योग्य वर नहीं मिल रहा था। आखिरकार उनकी खोज उस समय के सबसे बलशाली और पराक्रमी होने के साथ विद्वान राजा रावण पर जाकर पूरी हुई। उन्होंने रावण के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा।
मंदोदरी को देखते ही रावण उस पर मोहित हो गया और शादी के लिए तैयार हो गया। रावण अपनी बारात लेकर शादी करने के लिए मंडोर पहुंचा। मंडोर की पहाड़ी पर अभी भी एक स्थान को लोग रावण की चंवरी (ऐसा स्थान जहां वर-वधू फेरे लेते हैं) कहते हैं। बाद में मंडोर को राठौड़ राजवंश ने मारवाड़ की राजधानी बनाया और सदियों तक शासन किया। साल 1459 में राठौड़ राजवंश ने जोधपुर की स्थापना के बाद अपनी राजधानी को बदल दिया। आज भी मंडोर में विशाल गार्डन आकर्षण का केन्द्र हैं।
फरवरी के बाद आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे गहलोत:गहलोत के दिल्ली दौरे से मंत्रिमंडल फेरबदल,सरकार-संगठन में नियुक्तियों को हाईकमान की हरी झंडी मिलने के आसार,पायलट खेमे से शेयरिंग फॉर्मूला भी तय होगा..!!
जयपुर
विधानसभा उपचुनावों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। गहलोत दो दिन तक दिल्ली में रहकर वरिष्ठ नेताओं से प्रदेश के सियासी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। गहलोत कल कांग्रेस कार्यसमिति सीडबल्यूसी की बैठक में शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिल सकते हैं। गहलोत का दिल्ली दौरा तय होते ही एक बार फिर सियासी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। गहलोत 27 फरवरी के बाद इस साल दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं, उस दौरे में भी उनकी सोनिया गांधी से मुलाकात हुई थी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली दौरे से सरकार और संगठन में होने वाले बदलावों का सीधा संबंध है। गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात पर सबकी निगाहें टिकी हैं। सोनिया गांधी से मुलाकात होने पर लंबे समय से अटके मंत्रिमंडल फेरबदल, राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन विस्तार पर मंजूरी मिल सकती है। सचिन पायलट खेमे के नेताओं को सत्ता संगठन में जगह देने के फार्मूले पर भी चर्चा होनी है। गहलोत इस दौरे में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रभारी अजय माकन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगे।
उपचुनाव बाद हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
सीएम गहलोत के इस दिल्ली दौरे में लंबित मंत्रिमंडल फेरबदल के फार्मूले को हरी झंडी मिलने के आसार हैं। हाईकमान से मंजूरी मिलने पर नवंबर में कभी भी मंत्रिमंडल फेरबदल हो सकता है।
पायलट खेमे की शेयरिंग फार्मूले पर निगाह
सचिन पायलट खेमा लंबे समय से मंत्रिमंडल फेरबदल की मांग कर रहा है। पायलट खेमा मंत्रिमंडल से लेकर राजनीतिक निुयक्तियों में अपनी पूरी भागीदारी मांग रहा है। पायलट खेमे के शेयरिंग फार्मूले पर भी गहलोत के इस दिल्ली दौरे में चर्चा के आसार हैं। गहलोत-पायलट खेमों की खींचतान से ही अब तक मंत्रिमंडल फेरबदल अटका हुआ है। हाईकमान के स्तर पर शेयरिंग फार्मूला तय होने की संभावना है।
सीडब्ल्यूसी की बैठक में राजस्थान से चार नेता
सीडब्ल्यूसी की कल होने जा रही बैठक में राजस्थान से चार नेता शामिल हो रहे हैंं। रघुवीर मीणा और भवंर जितेंद्र सिंह पहले से सीडब्ल्यूसी सदस्य हैं। गुजरात प्रभारी बनाए गए स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा कल पहली बार सीडबल्यूसी की बैठक में शामिल होंगे। गहलोत मुख्यमंत्री के तौर पर बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में कांग्रेस संगठन को लेकर अहम फैसले हो सकते हैं।
गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021
कार उछलकर श्रद्धालुओं पर गिरी, 4 की मौत:सड़क किनारे पैदल माता के दर्शन करने जा रहे थे, नेशनल हाईवे 27 पर बेकाबू हुई कार खाई में गिरी
अब तक राजस्थान
कार उछलकर श्रद्धालुओं पर गिरी, 4 की मौत:सड़क किनारे पैदल माता के दर्शन करने जा रहे थे, नेशनल हाईवे 27 पर बेकाबू हुई कार खाई में गिरी
भीलवाड़ा
नेशनल हाईवे 27 पर गुरुवार को कार हादसे में 3 श्रद्धालुओं (जातरू) सहित 4 लोगों की मौत हो गई। एक महिला घायल हुई है। भीलवाड़ा के बिजौलिया थाना क्षेत्र की सीमा में आने वाले सलावटिया गांव के पास दुर्घटना गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हुई।
यहां कुछ लोग जोगणिया माता के दर्शन करने जा रहे थे। पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर उछली और साइड में चल रहे श्रद्धालुओं पर आ गिरी। मरने वालों में कार चालक भी शामिल है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद बिजौलिया थाना प्रभारी व तहसीलदार मौके पर पहुंचे।
बिजौलिया थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे बिजौलिया निवासी रुक्सार पुत्री फिरोज, सफी पुत्र देबी लाल, बिना पुत्री शफी व लाली पत्नी मदीन पैदल जोगणिया माता दर्शन करने जा रहे थे। इधर, माइनिंग व्यापारी मोहम्मद सलीम पुत्र अबीब खान निवासी झालावाड़ अपनी गाड़ी से बिजौलिया से जा रहा था। नेशनल हाईवे 27 पर सलावटिया गांव के पास मोहम्मद सलीम की कार अनियंत्रित हो गई।
अचानक हाईवे से उसकी कार उछलकर किनारे चल रहे इन 4 श्रद्धालुओं पर गिर गई। उसके बाद पलट कर कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में रुक्सार, सफी व बिना की मौके पर मौत हो गई। वहीं, लाली गम्भीर घायल हो गई। इधर, कार चालक मोहम्मद सलीम ने भी दम तोड़ दिया।
अपडेट _जैसलमेर _
गड़सीसर में गिरे व्यक्ति का शव बाहर निकाला । अभी तक मृतक की नहीं हुई है शिनाख्त।पैर फिसलने से हुआ हादसा । स्थानीय गोताखोरों ने निकाला बाहर
पहले भी स्थानीय गोताखोरों द्वारा निकाल जाता रहा है बाहर। गोताखोर वजीज अली ,अकरम की महनत लाई रंग ।सिविल डिफेंस फर एक बार फिर उठें सवाल ।
साबुन व्यापारी के घर 50 लाख की चोरी:नौकरानी ने दूसरे नौकरों को बेहोश किया, फिर महिला और 2 युवकों संग कैश-गोल्ड चुराया
जयपुर में नौकरानी ने साबुन व्यापारी के घर से कैश और गहने मिलाकर 50 लाख रुपए की चोरी कर ली। आरोपी महिला का नाम संगीता थापा है। चोरी करने वालों के गैंग में गंगा नाम की एक और महिला व 2 युवक भी शामिल थे। गंगा से एक महीने पहले ही व्यापारी के यहां से काम छोड़ा था। पुलिस के मुताबिक संगीता ने पहले दो घरेलू नौकरों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया। फिर करीब 50 लाख रुपए की नकदी और गोल्ड ज्वेलरी चुराए। वारदात आदर्श नगर इलाके में फ्रंटियर कॉलोनी की है और घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
नौकरानियों को दिल्ली की एक एजेंसी के जरिए रखा गया था। आदर्श नगर पुलिस उस एजेंसी से संपर्क कर आरोपियों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। बेहोश हुए दोनों घरेलू नौकरों को 15 घंटे बाद भी होश नहीं आया है। उनको एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सबसे पुरानी नौकरानी के भरोसे छोड़कर गए थे घर
एडिशनल डीसीपी (पूर्व) आईपीएस राजर्षि वर्मा ने बताया कि प्लॉट नंबर 114 में रहने वाले वीरेंद्र जैन अपने भाइयों के साथ ओसवाल साबुन का व्यवसाय करते हैं। वे अपने परिवार के साथ बुधवार को लुधियाना में रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। वे अपने घर को पिछले कई सालों से घरेलू नौकरानी कांता (45), 28 वर्षीया संगीता थापा और 22 वर्षीय एक घरेलू नौकर के भरोसे छोड़कर गए थे।
गुरुवार को दूध देने वाला वीरेंद्र जैन के घर पहुंचा तब आवाज देने पर कोई बाहर नहीं आया। इस पर आस-पड़ोस की मदद से अंदर जाकर देखा तो ग्राउंड फ्लोर पर दरवाजे खुले पड़े थे। अंदर घरेलू नौकरानी कांता और नौकर बेहोश पड़े थे। नौकरानी संगीता थापा गायब थी। वहां एक कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर पड़ोसियों ने वीरेंद्र जैन के परिजनों और आदर्श नगर थाने में सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ताल शुरू कर वीरेंद्र जैन को फोन कर सूचना दी।
रात 10:30 बजे पुरानी नौकरानी गंगा ने गैंग के साथ मिलकर की वारदात
सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि बुधवार रात को 10:30 बजे एक महिला और दो युवक घर में दरवाजा खोलकर घुसे थे। इसके करीब एक घंटे बाद घर से दोनों युवक और दो महिलाएं कंधे पर बैग लटकाकर दबे पांव घर से भागते हुए नजर आए।
फुटेज की पड़ताल में सामने आया कि वारदात को वीरेंद्र जैन के यहां पहले घरेलू कामकाज करने वाली गंगा और अभी काम कर रही संगीता ने अंजाम दिया है। वह नेपाल की रहने वाली हैं। गंगा ने कुछ दिन पहले ही अपनी जगह संगीता को कामकाज के लिए रखवाया था।
प्लानिंग के अनुसार जॉब छोड़ा और अपनी जगह दूसरी नौकरानी को रखवाया
पुलिस का मानना है कि वीरेंद्र जैन के यहां पहले वाली नौकरानी गंगा ने जानबूझकर अपनी जगह संगीता को रखवाया था। संभवत: गंगा और संगीता को पूरी जानकारी थी कि वीरेंद्र जैन और उनका परिवार 13 अक्टूबर को जयपुर से लुधियाना के लिए रवाना होंगे। इसलिए उन्होंने इसी रात को वारदात के लिए चुना। बदमाशों ने ग्राउंड फ्लोर पर वीरेंद्र जैन और पहली मंजिल पर उनके बेटे के कमरे को ही निशाना बनाया।
वहां तिजोरी और अलमारियों के ताले तोड़कर सामान खंगाला। करीब 15 से 20 लाख रुपए नकद और बाकी गोल्ड ज्वेलरी को चुराकर बैग में डाल लिया। उन्होंने चांदी के आइटम को हाथ नहीं लगाया। बदमाशों ने सिर्फ दो ही कमरों के लॉक तोड़े। इसके अलावा किसी सामान को हाथ नहीं लगाया। इससे पुलिस का मानना है कि बदमाशों को पहले से पता था कि ज्वेलरी और कैश कहां रखा है।
टीचर ने छात्रा को छेड़ा, घरवालों ने जमकर पीटा 9वीं की स्टूडेंट को कॉपी चेक करने के बहाने बुलाया, फिर अश्लील हरकत की; पता चला तो घरवालों ने स्कूल में ही पीटा
बदनौर क्षेत्र के सरकारी स्कूल में एक शिक्षक ने 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इसके बाद ग्रामीणों ने टीचर की धुनाई कर दी। शिक्षक ने मंगलवार को छात्रा के साथ कॉपी चेक करने के बहाने अश्लील हरकत की थी। जिसके बाद डरकर छात्रा अपने घर चली गई। गुरुवार को छात्रा ने अपने परिजनों को यह बात बताई। उसके बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण स्कूल में पहुंचे। उस शिक्षक की स्कूल में ही धुनाई कर दी। इस मामले में परिजनों द्वारा बदनौर थाने में मामला भी दर्ज करवाया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद आसींद सीईबीओ भी स्कूल पहुंच गए।
थाना प्रभारी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि भादसी गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक राजेश मीणा के खिलाफ नाबालिग छात्रा के परिजनों ने अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज करवाया है। परिजनों ने बताया कि 12 अक्टूबर को उनकी पुत्री स्कूल गई हुई थी। इस दौरान स्कूल में कार्यरत शिक्षक राजेश मीणा ने कॉपी जांच करने के बहाने उसे और उसकी एक सहेली को लैब में बुलाया।
कॉपी चेक कर सहेली को भेज दिया
राजेश मीणा ने पहले दूसरी छात्रा की कॉपी चेक कर बाहर भेज दिया। उसके बाद उसकी पुत्री की कॉपी चेक करने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्रा डरकर अपने घर आ गई। गुरुवार को छात्रा ने पूरा मामला अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद स्कूल में उनका आक्रोश फूटा।
बंद ढाबे में आग का गुब्बार:अज्ञात कारणों से बंद ढाबे में लगी आग, सारा सामान जलकर राख; 2 घंटे में पाया गया काबू
जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र से गुजर रहे चित्तौड़गढ़ हाईवे पर गुरुवार को एक बंद पड़े ढाबे में अज्ञात कारणों से आग लग गई देखते-देखते आग की लपटें ढाबे की छत को तोड़कर बाहर निकलने लगी। इस घटना की जानकारी मिलते ही हमीरगढ़ थाना पुलिस व दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गई। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हमीरगढ़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह चित्तौड़गढ़ हाईवे पर स्थित एक देवनारायण भोजनालय नाम के बंद पड़े ढाबे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। यह आग ढाबे में पड़े टायर, बिस्तर व अन्य चीजों को चपेट में लेती गई। ढाबे के अंदर पेट्रोलियम पदार्थ भी रखा हुआ था। जिससे आग काफी तेजी से फैल गई। हालांकि इस घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है। ढाबे में रखा सामान राख हो गया।
पत्थर से मार कर पत्नी को मार डाला:दंपती खेत में अलग-अलग सो रहे थे, पति ने पत्नी के चेहरे पर पत्थर-दांतली से किये ताबड़तोड़ वार, बेटा बोला-पिता दिमागी रूप से परेशान थे
नागौर
जिले के नावां क्षेत्र के राजास में गुरुवार को पत्नी के मुंह पर पत्थर मार-मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी के मुंह पर दांतली से भी वार किये हैं। दंपती अपने खेत में काम कर रहे थे। हत्या की वारदात से कुछ समय पहले ही पति-पत्नी आराम के लिए अलग-अलग खेजड़ी के पेड़ के नीचे जाकर सोये थे। कुछ देर बाद ही पति ने नींद में सो रही पत्नी के मुंह पर पत्थर और दांतली के ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए और उसकी सांसे टूटने तक मारता रहा।
घटना के वक्त मृतका की बेटी और बड़ी बहन भी खेत में ही थी। उन्होंने रोकने की भी कोशिश की पर आरोपी काबू में नहीं आया। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति वहां से भागा नहीं और वहीं खेत पर बने झूंपे (छोटी झोपड़ी) में जाकर बैठ गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी पति को पकड़ लिया गया है।
दम निकलने तक मुंह पर पत्थर और दांतली के वार करता रहा
सुखदेव पुत्र मांगूराम जाट (55) निवासी राजास गुरुवार को अपनी पत्नी भंवरी देवी (50) के साथ अपने खेत में काम कर रहा था। जहां दोपहर बाद दोनों आराम करने के लिए अलग-अलग खेजड़ी के नीचे जाकर सो गए। अचानक सुखदेव उठा और नींद में सो रही पत्नी के मुंह पर पत्थर और दांतली से वार करने शुरू कर दिए। भंवरी देवी संभल भी नहीं पाई और उससे पहले ही सुखदेव ने उसके चेहरे का नक्शा ही बिगाड़ दिया।
भंवरी देवी की बड़ी बहन नारायणी देवी और बेटी सीता देवी भी वहीं खेत में काम कर रही थी। उन्होंने सुखदेव को भंवरी देवी की हत्या करते देखा तो दौड़कर उसे रोकने का प्रयास किया मगर वो काबू में नहीं आ पाया।
बेटे ने हत्यारे पिता को बताया दिमागी रूप से कमजोर
दयालराम पुत्र सुखदेव जाट निवासी राजास ने पुलिस को रिपोर्ट पेश कर बताया है कि उसके पिता सुखदेव पुत्र मांगूराम जाट (55) ने उसकी माता भंवरी देवी (50) की हत्या कर दी है। घटना से पहले उसके पिता सुखदेव और उसकी माता भंवरी देवी दोनों खेत में काम कर रहे थे। दयालराम ने बताया कि उसका पिता सुखदेव दिमागी रूप से परेशान था और लंबे समय से उसकी दवाइयां भी चल रही हैं।
यह एकलिंग का आसन है इस पर न किसी का शासन है नित सिहक रहा कमलासन है
अब तक राजस्थान
यह एकलिंग का आसन है
यह एकलिंग का आसन है
इस पर न किसी का शासन है
नित सिहक रहा कमलासन है
यह सिंहासन सिंहासन है
यह सम्मानित अधिराजों से
अर्चित है¸ राज–समाजों से
इसके पद–रज पोंछे जाते
भूपों के सिर के ताजों से
इसकी रक्षा के लिए हुई
कुबार्नी पर कुबार्नी है
राणा! तू इसकी रक्षा कर
यह सिंहासन अभिमानी है
थरथरा रहा था अवनी–तल...
खिलजी–तलवारों के नीचे
थरथरा रहा था अवनी–तल
वह रत्नसिंह था रत्नसिंह
जिसने कर दिया उसे शीतल
मेवाड़–भूमि–बलिवेदी पर
होते बलि शिशु रनिवासों के
गोरा–बादल–रण–कौशल से
उज्ज्वल पन्ने इतिहासों के
जिसने जौहर को जन्म दिया
वह वीर पद्मिनी रानी है
राणा¸ तू इसकी रक्षा कर
यह सिंहासन अभिमानी है
मूंजा के सिर के शोणित से
जिसके भाले की प्यास बुझी
हम्मीर वीर वह था जिसकी
असि वैरी–उर कर पार जुझी
रत्नों से अंचल भरने का...
प्रण किया वीरवर चूड़ा ने
जननी–पद–सेवा करने का
कुम्भा ने भी व्रत ठान लिया
रत्नों से अंचल भरने का
यह वीर–प्रसविनी वीर–भूमि
रजपूती की रजधानी है
राणा! तू इसकी रक्षा कर
यह सिंहासन अभिमानी है
जयमल ने जीवन–दान किया
पत्ता ने अर्पण प्रान किया
कल्ला ने इसकी रक्षा में
अपना सब कुछ कुबार्न किया
सांगा को अस्सी घाव लगे
मरहमपट्टी थी आँखों पर
तो भी उसकी असि बिजली सी
फिर गई छपाछप लाखों पर
हम सबको याद जबानी है...
अब भी करूणा की करूण–कथा
हम सबको याद जबानी है
राणा! तू इसकी रक्षा कर
यह सिंहासन अभिमानी है
क्रीड़ा होती हथियारों से
होती थी केलि कटारों से
असि–धार देखने को ऊँगली
कट जाती थी तलवारों से
हल्दी–घाटी का भैरव–पथ
रंग दिया गया था खूनों से
जननी–पद–अर्चन किया गया
जीवन के विकच प्रसूनों से
अब तक उस भीषण घाटी के
कण–कण की चढ़ी जवानी है!
राणा! तू इसकी रक्षा कर
यह सिंहासन अभिमानी है
आँखों में हैं अंगार अभी...
भीलों में रण–झंकार अभी
लटकी कटि में तलवार अभी
भोलेपन में ललकार अभी
आँखों में हैं अंगार अभी
गिरिवर के उन्नत–श्रृंगों पर
तरू के मेवे आहार बने
इसकी रक्षा के लिए शिखर थे
राणा के दरबार बने
जावरमाला के गह्वर में
अब भी तो निर्मल पानी है
राणा! तू इसकी रक्षा कर
यह सिंहासन अभिमानी है
चूड़ावत ने तन भूषित कर
युवती के सिर की माला से
खलबली मचा दी मुगलों में
अपने भीषणतम भाला से
राणा! तू इसकी रक्षा कर...
घोड़े को गज पर चढ़ा दिया
'मत मारो' मुगल–पुकार हुई
फिर राजसिंह–चूड़ावत से
अवरंगजेब की हार हुई
वह चारूमती रानी थी
जिसकी चेरि बनी मुगलानी है
राणा! तू इसकी रक्षा कर
यह सिंहासन अभिमानी है
कुछ ही दिन बीते फतहसिंह
मेवाड़–देश का शासक था
वह राणा तेज उपासक था
तेजस्वी था अरि–नाशक था
उसके चरणों को चूम लिया
कर लिया समर्चन लाखों ने
टकटकी लगा उसकी छवि को
देखा कर्जन की आँखों ने
यह सिंहासन अभिमानी है...
सुनता हूं उस मरदाने की
दिल्ली की अजब कहानी है
राणा! तू इसकी रक्षा कर
यह सिंहासन अभिमानी है
तुझमें चूड़ा सा त्याग भरा
बापा–कुल का अनुराग भरा
राणा–प्रताप सा रग–रग में
जननी–सेवा का राग भरा
अगणित–उर–शोणित से सिंचित
इस सिंहासन का स्वामी है
भूपालों का भूपाल अभय
राणा–पथ का तू गामी है
दुनिया कुछ कहती है सुन ले
यह दुनिया तो दीवानी है
राणा! तू इसकी रक्षा कर
यह सिंहासन अभिमानी है
बुधवार, 13 अक्टूबर 2021
शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें
अब तक राजस्थान
शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें
*1* कोरोना से राहत जारी: बीते 24 घंटे में केवल 15 हजार मामले, 226 लोगों की मौत, 22 हजार से अधिक लोग हुए स्वस्थ
*2* पीएम बोले- पहले की सरकार 'कार्य प्रगति पर है' का बोर्ड लगा देते थे, और काम लटका ही रह जाता था
*3* पीएम मोदी बोले गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे के बिना विकास संभव नहीं
*4* दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "मेगा गतिशक्ति मास्टर प्लान" योजना का अनावरण किया
*5* राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, राहुल बोले- अगर पिता मंत्री तो निष्पक्ष जांच कैसे होगी
*6* लखीमपुर हिंसा: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे, एके एंटनी, गुलाम नबी आज़ाद सहित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ मुलाक़ात की
*7* सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जम्मू-कश्मीर के त्राल में एनकाउंटर में जैश का टॉप कमांडर शाम सोफी
*8* देश में बिजली आपूर्ति की नहीं होगी समस्या, हो रही पर्याप्त कोयले की सप्लाई: प्रह्लाद जोशी.
*9* महात्मा गांधी ने वीर सावरकर से अंग्रेजों के सामने दया याचिका दायर करने को कहा: राजनाथ सिंह
*10* भारत में जल्द वैक्सीनेशन का आंकड़ा होगा 100 करोड़ पार, इस महीने 28 करोड़ डोज मिलेंगी
*11* भारत तो पावर सरप्लस देश है... कोयला संकट की खबरों पर बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
*12* खाद्य तेल पर कस्टम ड्यूटी में कटौती की गई है। टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार, एग्रीकल्चर सेस में भी कटौती की गई है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, क्रूड सोयाबीन, पाम और सनफ्लॉवर तेल पर सेस को खत्म कर दिया गया है
*13* शाहरुख के बेटे की जमानत का NCB ने किया विरोध, कोर्ट से कहा- ड्रग्स के धंधे में शामिल है आर्यन
*14* शिवसेना ने पाक-चीन को बताया भारतीय अस्तित्व के लिए खतरा, केंद्र से की कड़ी कार्रवाई की मांग.
*15* राजनीतिक बदले के लिए CBI, NCB और आयकर विभाग जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है केंद्र सरकार : शरद पवार
*16* लखीमपुर कांड: आशीष मिश्रा की जमानत अर्जी सीजेएम कोर्ट ने की खारिज
*17* राजस्थान के शिक्षा मंत्री डोटासरा का अजीबो-गरीब बयान- महिलाएं स्कूलों में करती हैं झगड़ा, सुधार कर लें तो पुरुषों से निकल जाएंगी आगे
*18* उच्च स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी में जोरदार उछाल
*19* दिल्ली में फल-सब्जियों के दामों में भारी उछाल, व्यापारियों ने बताया- अभी और बढ़ेंगे रेट
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
-
Maru Darpan ( India News) बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा। बैंगलूरू में धार्मिक जुलूस पर पथ...
-
रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना 1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
-
Maru Darpan ( India News) देश राज्यों से बड़ी खबरें 1. भारत-इस्राइल के प्रधानमंत्रियों की बातचीत, रक्षा और...