Hot News, Breaking News, Latest news, kisan news, entertainment news, comedy news, krishi news, national- international news, khabarnama, kisan mitra news, New experience in this blog,Learn from the blog, share knowledge, Will do something new, Farmers friend India, All india farmers friend federation,Blog for Aab Tak Rajasthan & KISAN MITRA INDIA . Regis. :- MSME U. RJ-22-0001790, MSME U. RJ-22-0001230, सम्पादक : सियाराम विश्नोई जाम्बा Editor : Siyaram Bishnoi Jamba
शुक्रवार, 7 मई 2021
Big News : थाना क्षेत्र में युवक व युवती ने की आत्महत्या
गुरुवार, 6 मई 2021
BIG NEWS : आरोपी सुभाष विश्नोई निवासी नेवा को किया
Episode : 06/255
BIG BREAKING NEWS
👉शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें👈
*1* कोरोना संकट: पीएम ने की समीक्षा बैठक, टीकाकरण की रफ्तार बनाए रखने पर जोर
*2* पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंकें ईंट पत्थर
*3* पश्चिम बंगाल: चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा के बाद जमीनी हालात का आकलन करने के लिए अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में गृह मंत्रालय द्वारा नियुक्त 4 सदस्यीय टीम कोलकाता पहुंची
*4* भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने PMO के अधिकारियों को कहा सनकी, बोले- कोरोना से निपटने को गंभीर टीम की जरूरत
*5* विधानसभा चुनाव में फेल हुई कांग्रेस, बोले कपिल सिब्बल, कहा- बड़े बदलाव की जरूरत
*6* ममता बनर्जी की खुल कर तारीफ कर रहे “जी-23” के कांग्रेसी, कोई कह रहा पूरब की शेरनी तो कोई झाँसी की रानी
*7* सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के ऑक्सीजन आंकने के फॉर्मूले को ठहराया गलत, कोरोना की तीसरी लहर के लिए भी चेताया
*8* सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की चुनाव आयोग की अर्जी, कहा- मीडिया कवरेज पर नहीं लगा सकते रोक
*9* तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा- अगर बच्चे संक्रमित हुए तो क्या करेंगे?
*10* रालोद अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह का कोरोना के चलते निधन , पीएम- राष्ट्रपति ने जताया शोक
*11* कोरोना: दूसरी बार एक दिन में 4 लाख से ज्यादा केस, सबसे ज्यादा मौत,इसी दौरान 3,29,113 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं.
*12* महाराष्ट्र: देशमुख को बॉम्बे हाईकोर्ट से लगा झटका, सीबीआई की एफआईआर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
*13* कोरोना संकट में भारत के साथ दोस्ती निभा रहा रूस, भेज रहा Sputnik-V वैक्सीन की दूसरी खेप
*14* कोरोना की दूसरी लहर को काबू करने के लिए केरल सरकार का बड़ा फैसला, लगाया संपूर्ण लॉकडाउन
*15* छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है तो 5 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि कोरोना के लक्षण होने पर परिवार ने किसी झोलाछाप डॉक्टर की सलाह पर होम्योपैथिक दाव पी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है
https://rzp.io/i/64fOsXKlQx
बाप से खबर
बाप पुलिस की कार्रवाई
2 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को किया दस्तयाब
आरोपी सुभाष विश्नोई निवासी नेवा को किया दस्तयाब
राजकार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकशान पहुचाने, अवैध डोडा पोस्त चुरा व हथियार रखने के मामलों में चल रहा था फरार
पुलिस थाना छतरगढ़ (बीकानेर) का वांछित है आरोपी
जयपुर से खबर
कोरोना गाइडलाइन में अधिवक्ताओ को छूट नहीं देने का मामला,अधिवक्ताओं को आवश्यक सेवाओं के तहत छूट नहीं देने का मामला,राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और जयपुर जिला कलेक्टर को हाईकोर्ट का नोटिस।
झालावाड़ से खबर
डग : 49 गोवंश से भरा ट्रक बरामद
5 गोवंश मृत हालत में मिले,गोवंश को मुक्त करा कर गौशाला भेजा,आरोपी गौतस्कर मौके से हुए फरार,सुकेत-डग मेगा हाईवे पर सारंगाखेड़ा की घाटी के समीप डग थाना पुलिस ने की कार्यवाही।
बड़ी खबर
जयपुर से खबर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिए प्रदेश में लॉकडाउन लगाने के संकेत
सीएम ने ट्वीट कर लिखा, मैं राहुल गांधी जी के लॉकडाउन लगाने के बयान का पूरी तरह से समर्थन करता हूं,देश मे राष्ट्रीय लॉकडाउन एकमात्र विकल्प बचा हैं।
हिण्डौन सिटी से खबर
हिंडौन के पूर्व विधायक कि कोरोना से मौत
पूर्व विधायक कालूराम जाटव ने राजकीय अस्पताल में तोड़ा दम
इनेलो पार्टी से रहे थे हिंडौन सिटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक
राजकीय अस्पताल हिंडौन में उपचार के दौरान तोड़ा दम
पूर्व विधायक के निधन पर क्षेत्रवासियों ने जताया शोके
हिण्डौन के पीपलहेड़ा गाँव के निवासी थे पूर्व विधायक कालुराम जाटव
जोधपुर में हो रही है तूफानी बारिश
राजस्थान से खबर
जब तक पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे थे, मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें रोज बदल रही थीं। चुनावों के नतीजे आते ही केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर महामारी से ग्रस्त जनता पर महंगाई का बोझ डालना प्रारम्भ कर दिया।
केन्द्र सरकार को पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाकर पहले से ही परेशान जनता को राहत देनी चाहिए। यूपीए सरकार के मुकाबले मोदी सरकार डीजल-पेट्रोल पर कई गुना अधिक टैक्स वसूल रही है जिसके कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत
जैसलमेर में कोरोना विस्फोट
जैसलमेर_कोरोना रिपोर्ट्स जैसलमेर जिले में आज ●452● कोरोना पॉजिटिव
राजस्थान में कोरोना का फिर से विस्फोट
राजस्थान में फिर बढ़ा कोरोना का आंकड़ा, पिछले 24 घंटे में 161 मौतें, 17532 नए पॉजिटिव केस।
https://rzp.io/i/64fOsXKlQx
जयपुर से खबर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में 48 नए न्यायालय खोलने तथा इनके लिए विभिन्न कैडर के 550 पदों के सृजन की स्वीकृति दी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2021-22 के बजट, बजट पर बहस तथा वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान विभिन्न श्रेणी के न्यायालयों को खोलने की घोषणा की थी।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर, अलवर, भीलवाड़ा एवं जोधपुर में वाणिज्यिक न्यायालय खोलने की मंजूरी दी है। उन्होंने जालौर, सिरोही, वैर, डूंगरगढ़, नैनवां, सरदारशहर, नसीराबाद, कठूमर, सादुलशहर, बेगूं, अनूपगढ़, नीम का थाना तथा गंगापुर सिटी में अपर जिला न्यायाधीश न्यायालय की स्वीकृति दी है।
मुख्यमंत्री ने दौसा, गोगुन्दा, बालेसर, पीलीबंगा, रावतसर, थानागाजी, मुण्डावर, खाजूवाला, हिंडौली तथा छबड़ा में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, टोंक, चूरू, जैसलमेर, झुंझुनूं, श्रीमाधोपुर, सोजत, सुमेरपुर, निवाई, गंगापुर, नोखा, संगरिया, लक्ष्मणगढ़, लोहावट, बाप, भोपालगढ़, बीदासर, सैंपऊ एवं बसेड़ी में अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय तथा राजसमंद, पाली एवं अलवर में विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट प्रकरण) खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
सीएम अशोक गहलोत ने इन न्यायालयों के लिए पीठासीन अधिकारी, सीनियर मुंसरिम, स्टेनोग्राफर, शेहरिश्तेदार, रीडर, लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि के 550 पद स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से पक्षकारों को स्थानीय स्तर पर ही न्याय मिलने में आसानी होगी तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को जल्द निपटाया जा सकेगा।
जयपुर से खबर
मंत्री परिषद की बैठक के समय में हुआ बदलाव
अब सीएम गहलोत रात 8.30 बजे लेेंगे मंत्रियों की बैठक, बैठक में लॉकडाउन को लेकर फैसला संभव, एक दिन पहले सीएम की तरफ से बनाई गई पांच मंत्रियों की कमेटी ने तैयार की रिपोर्ट,रिपोर्ट के बाद सीएम गहलोत लेंगे अंतिम फैसला।
वरिष्ठ पत्रकार कविकान्त खत्री की कलम से समाचार पत्रों से खबरे
NIC CODE : 63910
निचे दिये गये कमेेेेन्ट बॉक्स मेें कमेन्ट जरुर किजीऐं
https://rzp.io/i/64fOsXKlQxकृष्णा बाई की कथा ( कहानी )
2️⃣0️⃣2️⃣1️⃣ EPISODE : 06/254
✨ कृष्णा बाई की कथा ✨
एक गांव में कृष्णा बाई नाम की एक वृद्धा महिला रहती थी वह भगवान श्रीकृष्ण की परमभक्त थी। कृष्णा बाई एक झोपड़ी में रहती थी। वैसे तो कृष्णा बाई का वास्तविक नाम सुखिया था पर कृष्ण भक्ति के कारण इनका नाम गांव वालों ने कृष्णा बाई ही रख दिया।
घर घर में झाड़ू पोछा, बर्तन साफ करना और खाना बनाना ही इनका काम था। कृष्णा बाई प्रतिदिन अपने हाथों से फूलों की माला बनाकर दोनों समय श्री कृष्ण जी को पहनाती थी और घण्टों कान्हा से बाते करती रहती थी। गांव के लोग यहीं सोचते थे कि ये वृद्धा तो पागल है।
एक रात श्री कृष्ण जी ने अपनी भक्त कृष्णा बाई से स्वप्न में कहा कि कल बहुत बड़ा भूचाल आने वाला है तुम यह गांव छोड़ कर पास के ही दूसरे गांव में चली जाओ।
अब क्या था मालिक का आदेश था कृष्णा बाई ने अपना सामान इकट्ठा करना शुरू किया और साथ ही सीधी सरल कृष्णा बाई ने गांव वालों को भी बताया कि कल सपने में कान्हा आए थे और मुझे कहा की कल बहुत प्रलय होगी इसलिए तुम पास के गाव में चली जाओ।
अब लोग कहाँ उस बूढ़ी पागल की बात मानने वाले थे जो सुनता वहीं जोर जोर से ठहाके लगाता। इतने में बाई ने एक बैलगाड़ी मंगाई और अपने कान्हा की प्रतिमा और सामान की एक गठरी बांध कर गाड़ी में बैठ गई। लोग उसकी मूर्खता पर हंसते रहे।
बाई जाने लगी बिल्कुल अपने गांव की सीमा पार कर अगले गांव में प्रवेश करने ही वाली थी कि उसे कृष्ण की आवाज आई - अरे पगली जा अपनी झोपड़ी में से वह सुई तो ले आ जिससे तू माला बनाकर मुझे पहनाती है।
यह सुनकर बाई बेचैन हो गई तड़प गई कि मुझसे भारी भूल कैसे हो गई अब मैं कान्हा की माला कैसे बनाऊंगी?
उसने गाड़ी वाले को वहाँ रोका और बदहवास अपने झोपड़ी की तरफ भागी। गांव वाले उसके पागलपन को देखते और खूब मजाक उडाते।
बाई ने झोपड़ी में जाकर तिनकों में फंसे सुई को निकाला और फिर पागलो की तरह दौडते हुए गाड़ी के पास आई। गाड़ी वाले ने कहा कि माई तू क्यों परेशान हैं कुछ नही होना। बाई ने कहा अच्छा अब जल्दी अपने गांव की सीमा पार कर दूसरे गाँव मे चलो। गाड़ी वाले ने ठीक ऐसे ही किया।
लेकिन अरे यह क्या.... ? जैसे ही सीमा पार हुई पूरा गांव ही धरती में समा गया। सब कुछ जलमग्न हो गया।
गाड़ी वाला भी अटूट कृष्ण भक्त था। येन केन प्रकरेण भगवान ने कृष्णा बाई के साथ उस गाड़ी वाले की रक्षा करने में भी कोई विलम्ब नहीं किया।
इस कथा का एक महत्वपूर्ण बिंदु देखिए कि भगवान जी जब अपने भक्त की मात्र एक सुई तक की इतनी चिंता करते हैं तो वह भक्त की रक्षा के लिए कितना चिंतित होते होंगे। जब तक उस भक्त की एक सुई उस गांव में थी पूरा गांव बचा था।
इसीलिए कहा जाता है कि
भरी बदरिया पाप की बरसन लगे अंगार,
संत न होते जगत में जल जाता संसार..!!
जय जय श्री राधे
परमात्मा की परख ( कहानी )
2️⃣0️⃣2️⃣1️⃣ EPISODE : 06/253
परमात्मा की परख
एक समय की बात है किसी गाँव में एक साधु रहता था, वह परमात्मा का बहुत बड़ा भक्त था और निरंतर एक पेड़ के नीचे बैठ कर तपस्या किया करता था | उसका परमात्मा पर अटूट विश्वास था और गाँव वाले भी उसकी इज्ज़त करते थे| एक बार गाँव में बहुत भीषण बाढ़ आ गई | चारो तरफ पानी ही पानी दिखाई देने लगा, सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए ऊँचे स्थानों की तरफ बढ़ने लगे |
जब लोगों ने देखा कि साधु महाराज अभी भी पेड़ के नीचे बैठे परमात्मा का नाम जप रहे हैं तो एक ग्रामीण ने उन्हें यह जगह छोड़ने की सलाह दी |
पर साधु ने कहा- ” तुम लोग अपनी जान बचाओ मुझे तो मेरा परमात्मा बचाएगा!” धीरे-धीरे पानी का स्तर बढ़ता गया , और पानी साधु के कमर तक आ पहुंचा , इतने में वहां से एक नाव गुजरी|
मल्लाह ने कहा- ” हे साधू महाराज आप इस नाव पर सवार हो जाइए मैं आपको सुरक्षित स्थान तक पहुंचा दूंगा
साधू ने कहा - नहीं, मुझे तुम्हारी मदद की आवश्यकता नहीं है , मुझे तो मेरा परमात्मा बचाएगा !!
नाव वाला चुप-चाप वहां से चला गया
कुछ देर बाद बाढ़ और प्रचंड हो गयी , फिर साधु ने पेड़ पर चढ़ना उचित समझा और वहां बैठ कर परमात्मा को याद करने लगा | तभी अचानक उन्हें गड़गड़ाहट की आवाज़ सुनाई दी, एक हेलिकाप्टर उनकी मदद के लिए आ पहुंचा, बचाव दल ने एक रस्सी लटकाई और साधु को उस रस्सी को जोर से पकड़ने का आग्रह किया | पर साधु फिर बोला-” मैं इसे नहीं पकडूँगा, मुझे तो मेरा परमात्मा बचाएगा |” उनकी इतनी हठ के आगे बचाव दल भी उन्हें लिए बगैर वहां से चला गया |
कुछ ही देर में पेड़ बाढ़ की धारा में बह गया और साधु की मृत्यु हो गयी | प्राण त्यागते वक़्त साधु महाराज ने परमात्मा से पूछा -. ” हे🙏 मालिक मैंने तुम्हारी पूरी लगन के साथ आराधना की… तपस्या की पर जब मै पानी में डूब कर मर रहा था तब तुम मुझे बचाने नहीं आये, ऐसा क्यों मालिक ?
मालिक बोले , ” हे साधु महात्मा मै तुम्हारी रक्षा करने एक नहीं बल्कि तीन बार आया , पहला, ग्रामीण के रूप में , दूसरी बार मल्लाह के रूप में, और तीसरी बार हैलीकॉप्टर से रस्सी फेककर , लेकिन तू पहचान ही नही पाया ।
साधू को अपनी गलती का अहसास हुआ और सोचने लगा कि मैं भक्ति साधना कर अपने अंदर बैठे परमात्मा को को देखने की कोशिश करता रहा , लेकिन ये भूल गया की वो परमात्मा सृष्टि के हर जीव में बसता है ।
वास्तव में आत्मा ही परमात्मा का स्वरुप है कमी सिर्फ हमारे पहचान की है..!!
जय श्री राधे राधे ।।।
News Bulletin : 6 मई से 14 मई तक संपूर्ण लाकडाउन की तैयारी
EPISODE : 06/252
BIG BREAKING BULLETIN
06 मई 2021 के मुख्य समाचार
🔸भारत में तबाही मचा रहे कोरोना वैरिएंट की पहली तस्वीर जारी, पिन की नोक से भी एक लाख गुना छोटा
🔸जयशंकर की चीन को दो टूक, कहा- सीमा पर खूनखराबा हो और हम अच्छे संबंध बनाएं, यह नहीं हो सकता
🔸राजस्थान: आसाराम की तबीयत बिगड़ी, जोधपुर जेल में हुआ था कोरोना
🔸झारखंड : लॉकडाउन में मास्क नहीं लगाने वाले 31 हजार लोगों से वसूला गया 25 लाख रुपए जुर्माना
🔸बंगाल हिंसा को लेकर गृह मंत्रालय सख्त, कहा- तत्काल रिपोर्ट भेजे सरकार
🔸ममता ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- जहां जीती उन्हीं इलाकों में हो रही हिंसा
🔸कर्नाटक में हालात बेकाबू, पिछले 24 घंटों में सामने आए 50,000 नए कोरोना मामले
🔸चुनाव परिणाम बाद बंगाल हिंसा में 14 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या: नड्डा
🔸महाराष्ट्र में कोरोना से एक दिन में सबसे ज्यादा 920 लोगों की मौत, 57 हजार से ज्यादा नए मामले
🔸अटल बिहारी वाजपेयी कोविड अस्पताल रोगियों के लिए खुला, फ्री में होगा इलाज
🔸बंगाल हिंसा पर नड्डा बोले- खून रंगे हाथों के साथ ममता ने शुरू किया तीसरा कार्यकाल
🔸 सरकार की चेतावनी- ये तय है कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी, इसके लिए तैयार रहना होगा
🔸गृह मंत्रालय का राज्यों को निर्देश, सुनिश्चित करें अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं न हों
🔸अब से ‘दिल्ली कोरोना' ऐप के जरिए आपको अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता का भी पता चलेगा
🔸ममता बनर्जी कम फासीवादी और घमंडी नहीं, BJP कार्यकर्ताओं पर हमला इसका सबूत: SC के पूर्व जज
🔸भारत ने तेज गति से टीके लगाने में अमेरिका और चीन को पछाड़ा, 16.24 करोड़ डोज देने में मात्र 110 दिन का समय लगा
🔸नेपाल में प्रचंड की पार्टी ने बिगाड़ा PM ओली का गणित, समर्थन वापसी से अल्पमत में आई सरकार
🔸फाइजर कंपनी 2-11 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन देने की जल्द मांगेगा इमरजेंसी इजाजत
🔸फ्रांस से भारत के लिए रवाना हुए तीन और राफेल लड़ाकू विमान, दूसरी स्क्वाड्रन का बनेंगे हिस्सा
🔸विशेषज्ञ ने किया सतर्क : चार लाख 'शराबी' कोरोना संक्रमित, अधिक पीने से जा सकती है जान
🔸Coronavirus MP News: वेंटिलेटरयुक्त एंबुलेंस का किराया 25 रुपये प्रति किलोमीटर तय
🔸कोरोना संकट में गरीबों को राहत:80 करोड़ लोगों को मई और जून में मिलेगा 5 किलों गेहूं या चावल, सरकार ने अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन को दी मंजूरी
🔸ऑस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों को श्रीलंका, मालदीव भेजेगा बीसीसीआई : सीए
https://rzp.io/i/64fOsXKlQx
अनोखी खबर में 5 वीं पास युवा ने पिता की जान बचाई
राजस्थान ( जयपुर ) से खबर
प्रदेश में सम्पूर्ण लॉकडाऊन की तैयारी
ब्रेकिंग...राजस्थान में 6 मई से 14 मई तक संपूर्ण लाकडाउन की तैयारी, मुख्यमंत्री@ashokgehlot51 ने देर रात मंत्री समूह का गठन किया, मंत्री समूह 6 मई को रिपोर्ट सौंपेगा..संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए इसी दिन कैबिनेट की बैठक में लिया जा सकता है सात दिनी संपूर्ण लाकडाउन का फैसला..!
RLD नेता हमारे बीच नही रहे
RLD नेता चौधरी अजीत सिंह जी अब हमारे बीच में नहीं रहे !!
जयपुर से खबर
अब होगा प्रदेश में सख्ती का लॉकडाउन !
आज अपनी रिपोर्ट देगा मंत्री समूह,शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, डॉ.रघु शर्मा, गोविंद डोटासरा और सुभाष गर्ग इस समूह में शामिल
मुख्यमंत्री ने इस मंत्री समूह का किया था कल गठन,गृह मंत्रालय करेगा आदेश जारी।
Breaking news
जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदेव की जनहित में बड़ी घोषणा
जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के 18 से 45 वर्ष तक की आयु वर्ग के समस्त व्यक्तियों के कोविड-19 से बचाव हेतु वैक्सीनेशन के लिए विधायक मद से राशी रुपए 2 करोड़ देने की अनुशंसा जनहित में जैसलमेर के लोकप्रिय विधायक रूपाराम धनदेव ने की है। इससे पूर्व भी विधायक द्वारा कोविड-19 बचाव कार्य हेतु विधायक मद से 1 करोड़ 11 लाख की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। इस प्रकार कुल राशि रुपये 3 करोड़ 11 लाख विधायक मद से दी जा रही है।
बड़ी खबर
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' की को-एक्ट्रेस रहीं अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन हो गया है
जयपुर से खबर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सेवादल के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव विजय सारस्वत का निधन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष @GovindDotasra ने किया ट्वीट, विजय जी का कोरोना संक्रमण से निधन का दुखद समाचार मिला, मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं ।
जयपुर से खबर
कोविड से वन विभाग के रेंज ऑफिसर का निधन,चित्तौड़ की बेगूं रेंज ऑफिसर सुरेश सिंह निधन,वन विभाग में शोक की लहर।
जम्मूकश्मीर से खबर
शोपियां में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी ढेर, एक ने किया आत्मसमर्पण।
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग से समाचार
राजस्थान_सतर्क_है लॉकडाऊन से कोरोना संक्रमितो की संख्या में कमी देखी जा सकती हैं ।
दो माह बाद सुखद खबर, संक्रमितों से अधिक रही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या
जयपुर, 6 मई। चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लिए बुधवार का दिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच थोडी राहत भरा रहा। करीब 2 माह बाद प्रतिदिन आने वाली कोरोना रिपोर्ट में ठीक हुए मरीजों को संख्या पॉजिटिव मरीजों से अधिक रही।
कोरोना संक्रमितो का बढता ग्राफ
डॉ शर्मा ने कहा की बुधवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 16815 रही, जबकि रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 17022 जा पहुंची। उन्होंने कहा कि 1 मार्च को संक्रमित मरीजों की संख्या 119 थी, जबकि पॉजिटिव से नेगेटिव होने वालों की संख्या 123 थी। उसके बाद से कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा देखा गया।
सम्पूर्ण लॉकडाऊन से फायदा
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब करीब 1 लाख 96 हज़ार एक्टिव मरीज है, लेकिन यदि आमजन जन अनुशासन पखवाड़े का सख्ती से पालन करे तो इस संख्या को तेज़ी से घटाया जा सकता है। उन्होंने कहा की प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा के स्तर में तेजी से सुधार हुआ है जिसके कारण कोरोना से होने वाली मृत्यु दर में भी गिरावट आ रही है।
रेड अलर्ट जन अनुशासन पंखवाङा
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि संक्रमितों की संख्या में कमी आमजन की समझदारी व सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा' का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आमजन आगे भी यदि इसी तरह सहयोग करते रहेंगे और बेवजह घर से बाहर नहीं निकलेंगे व कोविड के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करेंगे तो जल्द ही हम कोरोना जैसी महामारी से निजात पा सकते हैं।
चिकित्सा सुविधा को बढावा
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के सरकार के युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों की जरूरत और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार आमजन को ऑक्सीजन, जरूरी इंजेक्शन उपलब्ध करवाई जाने की व्यवस्था करवाई जा रही है।
कोरोना टेस्ट की क्षमता को बढावा
डॉ शर्मा ने कहा कि किसी भी लक्षण का पता चलते ही कोरोना टेस्ट कराना ना भूलें। ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करवाकर हम कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान कोरोना टेस्टिंग पर है। प्रदेश में वर्तमान में 80 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे हैं। जल्द ही विभाग डेढ़ लाख से ज्यादा टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता विकसित कर लेगा।
बुधवार, 5 मई 2021
Big News : पति की मौत के बाद पत्नी ने की आत्महत्या
Episode : 05/251
BIG BREAKING NEWS
05 मई के मुख्य समाचार
🔸भारत में अब तक कोविड रोधी टीके की 16 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं
🔸भारत, ब्रिटेन के बीच नई भागीदारी से बाजार पहुंच बाधाएं कम होंगी, रोजगार सृजित होंगे: गोयल
🔸पायलटों की धमकी के आगे झुकी एयर इंडिया, मई के आखिर तक सभी कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन
🔸भारत-ब्रिटेन डिजिटल शिखर सम्मेलन में उठा विजय माल्या, नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का मुद्दा
🔸मराठा आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट
🔸 ICMR ने जारी की एडवायजरी, संक्रमितों की दोबारा न हो आरटी-पीसीआर जांच
🔸J&K: नाथीपोरा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर
🔸 Corona संकट में टाटा समूह आया आगे, विदेशों से लाएगा 60 क्रायोजेनिक टैंकर, बनाएगा 400 ऑक्सीजन संयंत्र
🔸तमिलनाडुः डीएमके नेता एमके स्टालिन चुने गए विधायक दल के नेता, 7 मई को लेंगे सीएम पद की शपथ
🔸जिन इलाकों में कोविड संक्रमण दर 10% से ज्यादा हो वहां सख्त लॉकडाउन लगाया जाए : एम्स निदेशक
🔸तेलंगानाः 8 शेर कोरोना संक्रमित पाए गए, किया गया क्वारंटीन
🔸चुनाव के बाद बंगाल हिंसा पर बोले राज्यपाल धनखड़, PM मोदी कानून-व्यवस्था को लेकर चिंतित
🔸बंगाल हिंसाः भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की पीड़ित परिवारों से मुलाकात, ममता पर साधा निशाना
🔸कांग्रेस ने साधा ममता पर निशाना, कहा- लोकतंत्र में हिंसा बर्दाश्त नहीं
🔸बंगाल में हिंसा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे भाजपा नेता, सीबीआई जांच की मांग
🔸कंगना ने लगाया टीएमसी पर गैंगरेप का आरोप, शेयर की पीड़िता की दिल दहला देने वाली तस्वीर
🔸NASA ने पहली बार रिकॉर्ड की शुक्र से आ रही भयंकर आवाज, जांच में जुटे वैज्ञानिक
🔸ममता बनर्जी तीसरी बार आज लेंगी बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, सौरभ, दिलीप घोष समेत 50 लोगों को किया गया आमंत्रित
🔸देश में एक दिन में 3,62 कोरोना के नए मामले, 3,445 लोगों की मौत, महाराष्ट्र में थम नहीं रहा कहर
🔸सरकार आंख मूंद सकती है हम नहीं.पूरा देश ऑक्सिजन के लिए तड़प रहा है: हाई कोर्ट
🔸ऐसे मोहल्ला क्लीनिक का क्या मतलब जब महामारी में इसका इस्तेमाल नहीं : हाई कोर्ट
🔸देश में कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा ऑक्सीजन संकट, सप्लाई 300% बढ़ी
🔸IPL हुआ सस्पेंड, कई खिलाड़ियों को कोरोना होने के बाद BCCI का फैसला
🔸IPL 2021 Suspended: आईपीएल सस्पेंड होने के बाद वर्ल्ड कप यूएई में हो सकता है
🔸रद्द नहीं हुआ है IPL, BCCI उपाध्यक्ष ने बताया कब होंगे बचे हुए मैच
दिल्ली से खबर
चुनाव खत्म, फिर बढ़ने लगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें
आज पेट्रोल 22 पैसे, डीजल 25 पैसे हुआ महंगा, आज पेट्रोल की दर रही 96.98 प्रति लीटर, आज डीजल 89.45 रुपए प्रति लीटर, प्रीमियम पेट्रोल की दर पहुंची एक बार फिर 100 के पार
सीकर से खबर
कोरोना काल की सबसे दर्दनाक कहानी
शादी के 9 दिन बाद दूल्हे की हुई मौत,अस्पताल से सीधे ले गए मोक्षधाम,नवेली दुल्हन नहीं देख पाई पति का चेहरा,जिले में बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ।
जोधपुर से खबर
पति की मौत के बाद पत्नी ने की आत्महत्या
कोरोना से पति सूर्यकांत की हो गई थी मौत,सदमे में आकर पत्नी ने भी की आत्महत्या,अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी ने तोड़ा दम
परिजनों ने रातानाड़ा पुलिस को दी सूचना।
जयपुर से खबर
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018
दो साल के बाद भी नहीं मिल रही जॉइनिंग,1600 पुलिस कांस्टेबल को आज भी जॉइनिंग का इंतजार,धरना प्रदर्शन से लेकर 100 से अधिक दे चुके ज्ञापन,कोरोना काल में पुलिस के जवानों की पहले से ही जरूरत।
जोधपुर से खबर
तिंवरी मे नेवरा रोड में युवक के साथ ऑनलाइन ठगी
क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर की ठगी,OTP पूछकर ठगी की वारदात को दिया अंजाम,1 लाख 52 हजार रूपए खाते से किये पार
पीड़ित सोनाराम जाट ने थाने में मुकदमा कराया दर्ज।
जयपुर से खबर
एक आईएएस और 2 आईपीएस के के तबादले
कार्मिक विभाग ने जारी किए अलग अलग आदेश, तीनों अधिकारी पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे चल रहे ,आईएएस पी रमेश को सीएमडी हथकरघा विकास निगम,IPS लता मनोज को महा निरीक्षक आरएसी, उमेश चंद्र दत्ता को आईजी एसीबी लगाया गया।
जयपुर से खबर
गहलोत कैबिनेट की आज अहम बैठक, शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट की बैठक,कोरोना की बेकाबू रफ्तार को रोकने के उपायों पर मंथन, रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा पर भी लेंगे फीडबैक।
दिल्ली से खबर
Update-:बेकाबू कोरोना की रफ्तार
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3,82,315 नए मामले आए सामने ,जबकि 3780 कोरोना मरीजों की गई जान, जबकि पिछले 24 घंटे में 3 लाख 38 हजार 439 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर हुए ठीक
बंगाल से खबर
TMC प्रमुख @MamataOfficial ने लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई।
सुप्रीम कोर्ट आदेश
सुप्रीम कोर्ट का आदेश 50% से ज्यादा आरक्षण असंवेधनिक
जोधपुर : कोरोना का कहर जारी..!!
24 घंटे लोगों को सतर्क करने वाले पुलिस विभाग भी आई कोरोना की चपेट में, जोधपुर कमिश्नर पुलिस में कार्यरत 1एडिशनल एसपी,1 एसएचओ और 26 पुलिसकर्मी हुए संक्रमित
Breaking news
जैसलमेर में कोरोना की रफ़्तार जारी
कोरेना के कहर में आज जिले में 639 कोरोना संक्रमित आए सामने
राजस्थान सरकार
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग
एमआरपी से ज्यादा राशि वसूलने एवं पीसीआर नियम की अवहेलना करने पर 5 फर्मों के विरुद्ध किया 20हजार का जुर्माना
जयपुर, 5 मई। प्रदेश में संचालित महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा के दौरान उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुएं वाजिब दाम पर मिले इसके लिए विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ द्वारा बुधवार को 39 निरीक्षण किए गए। निरीक्षण के दौरान मेड़ता सिटी, बसबा, अजमेर एवं भीनमाल शहरों में एमआरपी से ज्यादा दाम वसूलने वाले एवं पीसीआर नियम की अवहेलना करने वाले 5 दुकानदारों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
उपभोक्ता मामले विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि नागौर जिले के मेड़ता सिटी कस्बे में मालपानी किराना स्टोर द्वारा जदे॔ के पैकेट को एमआरपी से अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था जिस पर टीम द्वारा 5 हजार का जुर्माना किया। उन्होंने बताया कि इसी शहर में चारभुजा मेडिकल स्टोर द्वारा n95 मास्क पर पीसीआर नियम के तहत सूचनाओं का डिक्लेरेशन नहीं पाए जाने पर 2 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया।
शासन सचिव ने बताया कि दौसा जिले के बसवा स्थित गुर्जरमल स्टोर द्वारा गुटखा को एमआरपी से अधिक दाम पर बेचा जा रहा था जिस पर टीम द्वारा पीसीआर के नियम के तहत 5 हजार रुपए का जुर्माना किया। उन्होंने बताया कि अजमेर जिले में लिली प्रोविजन स्टोर पर नमकीन के पैकेट पर पीसीआर नियम के तहत डिक्लेरेशन की सूचना प्रदर्शित नहीं पाई गई जिस पर 2 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया। उन्होंने बताया कि जालौर के कस्बे में नंदलाल धर्मदास किराना स्टोर द्वारा खाद्य तेल के पैकेट को एमआरपी से अधिक विक्रय किए जाने पर 5 हजार रुपए का जुर्माना किया।
वरिष्ठ पत्रकार कविकान्त खत्री की कलम से समाचारपत्रो से खबरें
मंगलवार, 4 मई 2021
Breaking News : कोरोना से हुई पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाई बेटी
Episode : 04/250
Breaking News
जोधपुर में आज
1867 कोरोना संक्रमित
28 मौत
बाप से खबर
बाप ब्लॉक में आज 42 पॉजिटिव
जयपुर से खबर
राजधानी जयपुर में आज 3110 कोरोना संक्रमित रोगी मिले
IPL टूर्नामेंट रद्द
बीसीसीआई ने IPL टूर्नामेंट को सस्पेंड किया,
दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव होने पर लिया फैसला,
हिण्डोन सिटी से खबर
हिण्डौन सिटी। 5 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार,
नामांतरण खोलने की एवज में मांगी थी रिश्वत,
पाली ग्राम पंचायत के पटवारी यशपाल को किया गिरफ्तार,
करौली से आई एसीबी की टीम ने की कार्यवाही,
हिण्डौन के तहसील कार्यालय में चल रही है एसीबी की कार्यवाही
Breaking NEWS
बिहार से खबर
बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन, क्राइसिस मैनेजमेंट की मीटिंग में फैसला,मुख्यमंत्री @NitishKumar ने ट्वीट कर दी जानकारी।
उतरप्रदेश से खबर
CoronVaccination वैक्सीनेशन को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, मीडियाकर्मियों और उनके परिजनों को टीकाकरण में मिलेगी प्राथमिकता, पत्रकारों के लिए अलग सेंटर बनाने के भी निर्देश।
बाड़मेर-ब्रेकिंग-न्यूज
कोरोना से हुई पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाई बेटी
जलती चिता में लगाई छलांग, 70% शरीर जला
घायल को परिजनों राजकीय अस्पताल में करवाया भर्ती
कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर
बाड़मेर के सार्वजनिक श्मशान घाट की घटना
आज सवेरे 65 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से हुई थी मौत,बेटियों सहित पूरा परिवार गया था अंतिम संस्कार करने
फिलहाल पीड़िता का राजकीय अस्पताल में उपचार जारी
राजस्थान पत्रकार से जुङी खबर
राजस्थान सरकार पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित कर उनके टीकारण की व्यवस्था करें - कर्नल राज्यवर्धन
कोरोना काल में मीडियाकर्मी जोखिम उठाकर निभा रहें है अपनी जिम्मेदारी - कर्नल राज्यवर्धन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राजस्थान में सभी मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने की मांग की है।
कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश के हजारों मीडियाकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर रिपोर्टिंग कर रहें है। लगातार क्षेत्र में काम करने से बहुत से पत्रकार कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके है फिर भी इस मुश्किल समय में वे अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहें है। उन्होेने कहा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पंजाब आदि राज्यों की सरकार पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित कर चुकी है, जिससे उनके टीकाकरण का रास्ता साफ हो गया है। कोरोनाकाल में मीडियाकर्मियों के जोखिम भरे कार्यों को देखते हुए राजस्थान सरकार को भी अतिशीघ्र उन्हें फ्रंटलाइन वर्कर घोषित कर उनके टीकाकरण की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे उन्हें सम्बल मिले।
-
Maru Darpan ( India News) बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा। बैंगलूरू में धार्मिक जुलूस पर पथ...
-
रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना 1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
-
Maru Darpan ( India News) देश राज्यों से बड़ी खबरें 1. भारत-इस्राइल के प्रधानमंत्रियों की बातचीत, रक्षा और...



















