फलोदी 42°C
एंकर: सियाराम विश्नोई
MSME: UDYAM-RJ-22-0001790

मरु दर्पण

MARU DARPAN WEB MEDIA
ब्रेकिंग न्यूज़
महोदय मरु दर्पण न्यूज़ पोर्टल पर आपका स्वागत है
किसान समाचार और सरकारी योजना अपडेट
पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास लाइव फीड
मौसम विभाग अलर्ट: फलोदी और जोधपुर क्षेत्र समाचार
महोदय मरु दर्पण न्यूज़ पोर्टल पर आपका स्वागत है
किसान समाचार और सरकारी योजना अपडेट
ताजा खबर

Breaking News : एक महिला ने आत्मदाह करने का किया प्रयास। यूपी के CM योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव,

Episode : 14/108

Breaking

जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ उपखंड के छोड़िया गांव में रिन्यू पॉवर कम्पनी की मनमानी से तंग आकर एक महिला ने आत्मदाह करने का किया प्रयास
इस प्रकार की खबर आ रही हैं ।


बाड़मेर से जुड़ी बड़ी खबर

*व्यवसायी गणेश सुसाइड मामले में बड़ा अपडेट*
- सम्भागीय आयुक्त, आईजी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के साथ वार्ता का दौर शुरू,
- दलित समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ कर रहे चर्चा,
- ज्ञापन सौपकर विभिन्न मांगो से करवाया अवगत !



जैसलमेर से बड़ी खबर

जैसलमेर में हुआ कोरोना विस्फोट,
जिले में आज मिले 28 पॉजिटिव,1 की मौत,
कोरोना की दूसरी लहर में पहली मौत,
जिले में डर का माहौल व्याप्त,
आमजन को पड़ रही लापरवाही महंगी।

*जैसलमेर_28 कोरोना पॉजिटिव 1 मौत*
*जोधपुर में आज 820 कोरोना पॉजिटिव*

एसीबी ने 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को दबोचा
हनुमानगढ़ मे ACB ने की ट्रैपिंग कार्यवाही । परलिका के पटवारी विनोद मेघवाल को 15 हजार की रिश्वत लेते किया ट्रैप।

जयपुर से खबर

प्रदेश में 12 घंटे रहेगा कोरोना कर्फ्यू
शाम 6 से सुबह 6 तक रहेगा कर्फ्यू, शाम 5 बजे बंद हो जाएंगे बाजार,पूरे प्रदेश में लागू होंगी नई गाइडलाइंस,सरकारी दफ्तर भी रोजाना शाम 4 बजे होंगे बंद ।

सिरोही से खबर

विधायक समाराम गरासिया की फेसबुक आईडी हुई हैक, आईडी हैक कर लोगों से मांगे जा रहे रुपये, विधायक ने सोशल मीडिया के जरिये लोगो को दी सूचना, विधायक ने लोगों से 'कोई पैसे नहीं देने की अपील की'।

जोधपुर से खबर

शहर में कोरोना संक्रमण होने लगा बेकाबू 
आज 820 कोरोना के नए रोगी आए सामने, तमाम प्रयासों के बावजूद भी नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, आमजन अभी भी कोरोना गाइड लाइन की पालना को लेकर बेपरवाह, जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम कर रहा सख्त कार्रवाई ।

कोविड-19 बढ़ते संक्रमण को लेकर राज्य सरकार की नई गाइडलाइन


 प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में शाम 6:00 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू

शाम  5:00 बजे प्रतिष्ठान करने होंगे बंद

16 अप्रैल सुबह 6:00 बजे से लागू होंगे आदेश

स्थानीय प्रतिबन्ध

1.

राज्य के समस्त शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय की सीमा में सांय 6:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक रात्रि कालीन कर्फ्यू रहेगा। सभी बाजार, कार्य स्थल एवं व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स रात्रि कालीन कर्फ्यू के दौरान बंद रहेंगे। बाजार एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि सांय 5:00 बजे बंद कर दिये जायें ताकि सम्बन्धित स्टाफ एवं अन्य व्यक्ति सांय 6:00 बजे तक अपने घर पहुंच जाये।

समस्त राजकीय कार्यालय (कोविड मेनेजमेन्ट से संबन्धित सभी कार्यालय, वॉर रूम, कन्ट्रोल रूम को छोड़कर) सांय 4:00 बजे तक खुले रहेंगे। समस्त निजी कार्यालय एवं प्रतिष्ठानों को परामर्श दिया जाता है कि कोविड संक्रमण की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए वह भी अपने कार्यालय समय को इस अनुरूप परिवर्तित करें।

रात्रिकालीन कर्फ्यू निम्नलिखित पर लागू नहीं होगा:

1. ये फैक्ट्रियां जिनमें निरन्तर उत्पादन हो रहा हो। ii. वे फैक्ट्रियां, जिनमें रात्रिकालीन शिफ्ट चालू हो

iii. आई.टी. कम्पनियां।

iv. कैमिस्ट शॉप।

v. अनिवार्य एवं आपातकालीन सेवाओं से सम्बन्धित कार्यालय |

vi. विवाह सम्बन्धी समारोह |

vii. चिकित्सा सेवाओं से सम्बन्धित कार्यस्थल viii. बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन और एयरपोर्ट से आने / जाने वाले यात्रीगण

ix. माल परिवहन करने वाले भार वाहनों के आवागमन माल के लोडिंग एवं अनलोडिंग तथा उक्त कार्य हेतु नियोजित व्यक्ति।

x. सरकार द्वारा अनुमत

(इस हेतु पृथक से पास की आवश्यकता नहीं होगी।)

उपरोक्त वर्णित सभी संस्थाओं / संगठनों द्वारा कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालना की जायेगी। जिला प्रशासन / संयुक्त प्रवर्तन दल (JETS) द्वारा इस सम्बन्ध में सख्त निगरानी एवं पर्यवेक्षण किया जायेगा और यदि कोई संस्था / संगठन उल्लंघन करता पाया जाता है, तो संस्था / संगठन को सील किया जायेगा।

परीक्षाओं को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला


माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं की स्थगित

आठवीं नवमी और ग्यारहवीं के विद्यार्थी होंगे अगली कक्षा में प्रमोट

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया गया निर्णय 

राज्य सरकार ने आठवीं बोर्ड के छात्र छात्राओं को नवमीं कक्षा नवमीं के छात्र छात्राओं को 10वीं और 11वीं के छात्र छात्राओं को 12वीं कक्षा में प्रमोट करने का लिया फैसला

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से चर्चा के बाद लिया निर्णय

 परीक्षाओं पर बड़ा फैसला

 *CBSE की 10वीं की परीक्षाएं रद्द, सभी छात्र प्रमोट होंगे; 12वीं के एग्जाम टले, इस पर फैसला 1 जून को*

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं टाल दी हैं। 10वीं के सभी छात्र प्रमोट किए जाएंगे। 12वीं की फिलहाल टाल दी गई हैं। इस पर 1 जून को फैसला लिया जाएगा।

परीक्षा पर ये 4 बड़े फैसले

1. 12वीं की परीक्षाएं, जो 4 मई से 14 जून तक होनी थीं, उन्हें टाल दिया गया है। CBSE बोर्ड 1 जून को रिव्यू करेगा। इसके बाद 12वीं की परीक्षाओं पर फैसला किया जाएगा। एग्जाम से कम से कम 15 दिन पहले छात्रों को परीक्षाओं की सूचना दी जाएगी।

2. 10वीं की परीक्षाएं कैंसल कर दी गई हैं। ये भी 4 मई से 14 जून तक होनी थीं।

3. 10वीं के छात्र प्रमोट होंगे। बोर्ड इसके लिए एक क्राइटेरिया तय करेगा, जिसके तहत छात्रों को प्रमोशन मिलेगा।

4. अगर कोई छात्र रिजल्ट को लेकर संतुष्ट नहीं है तो उसे परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। ये परीक्षाएं परिस्थितियों के सुधार के बाद ही कराई जाएंगी।

ये फैसले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बुधवार दोपहर करीब घंटे भर चली बैठक के बाद लिया गया। इससे पहले कई नेता और राज्य सरकारें CBSE की बोर्ड परीक्षाएं टालने की मांग कर चुके हैं। इनमें दिल्ली और पंजाब भी शामिल हैं।

4 मई से होनी थीं CBSE बोर्ड की परीक्षाएं

CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से होनी थीं। ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को टालने की मांग कर चुकी है। एसोसिएशन की तरफ से शिक्षा मंत्रालय को चिट्ठी लिखी गई थी। छात्रों ने भी सोशल मीडिया पर #CancelBoardExam2021 कैंपेन चलाया है। CBSE की बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं और 12वीं को मिलाकर 30 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल होने वाले थे।

कई राज्यों में कोरोना के हालात बेकाबू

कोरोना से महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। ऐसे में एग्जाम करवाना बड़ी चुनौती है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं टाली जा चुकी हैं। MPPSC की परीक्षाएं भी टाली गई हैं। दिल्ली, पंजाब ने केंद्र से परीक्षाएं टाले जाने की अपील की थी।

बाड़मेर से खबर

 *अंबेडकर सर्किल से निकली 'गणेश मेघवाल न्याय' रैली..!!*

- अंबेडकर जयंती के सारे मुख्य आयोजन निरस्त, 

- पुलिस के सैकड़ों जवान शहर के चप्पे-चप्पे पर मौजूद,

- आसपास के थानों का अतिरिक्त जाब्ता बाड़मेर शहर में मौजूद,

- गणेश मेघवाल का शव अब तक मोर्चरी में, 

- अभी तक नहीं हुआ शव का पोस्टमार्टम,

- दलित समाज तीसरे दिन भी अपनी मांगों पर रहा अड़ा,

- बाड़मेर के मुख्य बाजार से गुजरी न्याय रैली !

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करके लिखा- सेल्फ आइसोलेशन में हूं

बाड़मेर से जुड़ी बड़ी खबर

*जोधपुर रेंज आईजी नवज्योत गोगाई आ रहे बाड़मेर*

- साथ मे सम्भागीय आयुक्त

 डॉ राजेश शर्मा भी आ रहे बाड़मेर,

- दलित व्यवसायी गणेश मेघवाल मामले में धरणार्थियो से करेंगे मुलाकात,

- पिछले 3 दिन से धरने पर बैठे हैं मृतक गणेश के परिजन व समाज के लोग !

जयपुर में सरकारी अस्पताल से कोवैक्सीन की 320 डोज़ चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस

कोरोना अपडेट

देश में कोरोना के फिर टूटे सभी रिकॉर्ड,बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामले 1,84,327, देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 13,65,704

जयपुर से खबर

सीएम @ashokgehlot51 का महा संवाद

3 घंटे तक संवाद किया सीएम गहलोत ने, विभिन्न वर्गों से बात करके राय जानी सीएम ने,अब कोर ग्रुप की मीटिंग करेंगे सीएम गहलोत,उसके बाद लिए जाएंगे कुछ बड़े फैसले।

RajasthanByElection2021

सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव-2021

विधायक प्रत्याशी निकले कोरोना पॉजिटिव, भाजपा प्रत्याशी डॉ.रतनलाल जाट निकले पॉजिटिव, भाजपा प्रत्याशी डॉ.रतनलाल जाट की रिपोर्ट आई पॉजिटिव ।

मौसम खबर

राजस्थान में मौसम फिर बदलने वाला है। तेज तपनभरी गर्मी के बाद प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार से आंधी व हल्की बरसात देखने को मिल सकती है।

सीकर. राजस्थान में मौसम फिर बदलने वाला है। तेज तपनभरी गर्मी के बाद प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार से आंधी व हल्की बरसात देखने को मिल सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में यह बदलाव खासतौर पर जोधपुर व बीकानेर संभाग के आठ जिलों में तीन दिन देखने को मिल सकता है। शेखावाटी सहित पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में भी अंधड़ व गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इससे एकबारगी तापमान में कुछ कमी दर्ज हो सकती है।

40 डिग्री तक पहुंचा तापमान

इससे पहले प्रदेश में गर्मी की तेजी का दौर जारी है। शेखावाटी में तो अधिकतम तापमान में पिछले पांच दिनों से लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। जो अब बढ़कर 40 डिग्री के नजदीक पहुंच चुका है। तेज धूप के कारण दिन में लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जिससे सुबह व रात में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

50 किमी रफ्तार की हवा के साथ होगी बरसात

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार पश्चिम विक्षोभ की वजह से आगामी तीन दिनों में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर के अलावा संभाग के बाड़मेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर व नागौर में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ अंधड़ की संभावना है। इस दौरान इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसी तरह पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, भरतपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, जयपुर, दौसा, झालावाड़, झुंझुनूं, सीकर, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, टोंक, उदयपुर में कहीं-कहीं मेघगर्जन व अंधड़ देखने को मिल सकता है। यहां भी कई जगह 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार में हवा चल सकती है।

ताजा पांच दिनों का मौसम अपडेट

राजस्थान के दक्षिण व बाङमेर की तरफ 14 से 16 अप्रेल 2021 को कई हल्की तो कई मध्यम आंधी के साथ बरसात हो सकती हैं तथा पश्चिमी राजस्थान में 15 से 16 अप्रेल 2021 को हल्की से मध्यम आंधी के साथ हल्की व मध्यम बारीष हो सकती हैं ।


मौसमवाणी:21 से बदलेगा मौसम; शादियों के सीजन में अंधड़-बारिश के आसार, अगले 7 दिन साफ रहेगा आसमान

पश्चिमी विक्षाेभ का असर खत्म हाेते ही 24 घंटे में ही पारा 4 डिग्री तक लुढ़क गया। ज्यादातर शहराें में दिन का पारा 35 से 39 डिग्री के बीच रहा। जयपुर में पारा 36.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिन प्रदेश में आसमान साफ रहेगा। गर्म हवाएं चलने से तापमान में हल्की बढ़ाेतरी हाे सकती है।

हालांकि, नवरात्र के बाद शुरू हो रहे शादियों के सीजन में अंधड़ और बारिश के आसार हैं। 20 अप्रैल काे एक नया वेदर सिस्टम बनने के आसार हैं, इससे 21, 22 और 23 अप्रैल काे अधंड़ और बारिश हाे सकती है। तापमान दाे दिन में 3 से 4 डिग्री गिरा है लेकिन अभी भी सामान्य से ऊपर ही बना हुआ है।

पूरा समाचार पढ़ें / यहाँ देखें
ताजा खबर

Breaking News : कल से आवाजाही पर पाबंदी रहेगी

EPISODE : 14/107

 BREAKING NEWS

👉सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें👈

महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, आज रात 8 बजे से सख्ती शुरू,महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना केस, हॉस्पिटलों में बेड की कमी

*1* अब कड़े कदम उठाने का वक्त आ गया है, मैं लॉकडाउन की बात नहीं कर रहा, लेकिन रोजी रोटी के साथ जान बचाना बहुत जरूरी, आज तक जो भी पांबदियां लगाई गई थी हम उसे बढ़ा रहे हैं, जो आज 8 बजे से अपने राज्य में लागू होंगे : उद्धव ठाकरे

*2* रिटायर हो चुके डॉक्टर और नर्स से भी हम ये विनती करेंगे की वो लोग आगे आ कर राज्य की मदद करें: उद्धव ठाकरे

*3* मैं केंद्र और राज्य सरकार से विनती करता हूं कि वो लोग एक दूसरे की कमियों को निकालने के बजाय एक साथ मिल कर काम करें, प्रधानमंत्री के साथ काफ्रेंस में भी मैने ये बोला था कि तमाम बड़ी पार्टियां साथ आकर एक साथ मिल कर काम करें और सियासत को पीछे रख दें: उद्धव ठाकरे

*4* बसों में जितनी सीटें हैं, उतने यात्रियों को इजाजत। किसी यात्री को बस में खड़े होने की इजाजत नहीं होगी,प्राइवेट गाड़ियां को सिर्फ इमर्जेंसी की सूरत में इजाजत, उल्लंघन पर 1 हजार रुपये का जुर्माना

*5* मुफ्त राशन, खाना और खाते में रकम: महाराष्ट्र के मिनी लॉकडाउन में गरीबों के लिए उद्धव ठाकरे के बड़े ऐलान

*6* 13 अप्रैल से शुरु हुए तीन दिवसीय शुरू हुए रायसीना डायलॉग का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। इस दौरान सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रायसीना डायलॉग का यह संस्करण मानव इतिहास में एक वाटरशेड के क्षण की तरह है

*7* कोविड-19 महामारी ने हमें अवसर दिया है कि हम वैश्विक व्यवस्था में बदलाव कर सकें और अपनी सोच में परिवर्तन ला सकें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (रायसीना डायलॉग

*8* महाराष्ट्र: कोरोना से पस्त है पुणे, 24 घंटे में 10 हजार से अधिक केस, 99 की गई जान

*9* राजस्थान में सामने आए कोरोना संक्रमण के 5,528 नये मामले, 28 लोगों की मौत

*10* राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13468 नए मामले, 81 मरीजों की गई जान

*11* सरकार ने कहा, कोरोना के बढ़ते मामले चिंता का विषय, राज्यों में टीके की कमी नहीं

*12* दूसरी COVID वेव ने पिछली बार की सबसे बड़ी लहर को पीछे छोड़ा: केंद्र

*13* गोवा में भाजपा को झटका, गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने NDA से किया किनारा

*14* CM दफ्तर के कुछ अफसर हुए कोरोना पॉजिटिव, सीएम योगी ने खुद को आइसोलेट किया.

*15* यूपी के कानून मंत्री ने अपनी ही सरकार पर उठाई उंगली; बोले- ‘लखनऊ में कोरोना से निपटने में हो रही भारी लापरवाही, हमारे फोन पर भी नहीं हो रहा एक्शन

*16* 14 अप्रैल को काग्रेंस INC TV नाम का YouTube चैनल लॉन्च करेगा। इस चैनल के जरिए पार्टी से संबंधित समाचारों का प्रसार किया जाएगा।

*17* कोरोना से बेतहाशा मौतें: सूरत के विद्युत शवदाह गृह में इतने शव जले कि चिमनी पिघल गई, लोहे का प्लैटफ़ॉर्म जल गया

*18* महाराणा प्रताप को लेकर BJP नेता गुलाब चंद कटारिया ने दिए विवादित बयान, बाद में 2-2 बार मांगी माफी

*19* IPL 2021, KKR vs MI: राहुल चाहर का 'चौका', रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 रनों से हराया

फलोदी से खबर

चर्चित द्वारकाधीश मंदिर विवाद मामला, वर्षों से मंदिर में पड़ी गवर प्रतिमा को रखा गया बाहर, मंदिर के मुख्य द्वार पर दुसरे पक्ष दिनेश‌ चौधरी पर है ताला लगाने का आरोप,धार्मिक आस्था पर कुठाराघात से आक्रोषित है सर्व समाज के लोग, लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे द्वारकाधीश मंदिर, फलोदी एएसपी दीपक शर्मा व डिवाय एसपी पारस सोनी मय पुलिस जाब्ता पहुंचे मौके पर, फलोदी के भैया नदी क्षेत्र स्थित प्राचीन द्वारकाधीश मंदिर का मामला।

जयपुर से खबर

सीएम गहलोत लेंगे अहम बैठक, आज दोपहर 1 बजे सीएमआर मे होगी बैठक, धर्मगुरुओं, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, एनजीओ के साथ होगी बैठक, कोरोना को लेकर होगी बैठक,कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं गहलोत ।



Breaking News : Lockdown

Update-:महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन जैसे कड़े प्रतिबंध, सीएम उद्धव ठाकरे ने की घोषणा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रदेश में लॉकडाउन जैसे कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। हालांकि सीएम ने कहा है कि वे इसे लॉकडाउन का नाम नहीं देंगे। ये प्रतिबंध बुधवार रात 8 बजे से लागू होंगे। राज्य के नाम संबोधन में उद्धव ठाकरे ने बुधवार सुबह से राज्य में धारा 144 लागू करने की घोषणा की है। ये प्रतिबंध अगले 15 दिन के लागू रहेंगे।

महाराष्ट्र में कल से आवाजाही पर पाबंदी रहेगी

जरूरी काम नही तो आने जाने पर रहेगी पाबंदी

जरूरी सेवाओ को छोड़कर सब  रहेंगे बंद

रेस्टोरेंट से सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक होम डिलीवरी रहेगी।

जरूरी सेवाओ के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधा चालू रहेगी

बैंक,पेट्रोल पंप चालू रहेंगे







पूरा समाचार पढ़ें / यहाँ देखें
ताजा खबर

Breaking News : कुएं मे गिरी विवाहिता आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के खड़ात की घटना

Episode : 14/106

Breaking News

महाराष्ट्र की सरकार लॉकडाउन को ले सकती है आज फैसला, 
CM उद्धव ठाकरे आज शाम जनता को संबोधित कर सकते हैं, लॉकडाउन के दौरान गरीबों को मुफ्त अनाज पर विचार,
ग़रीबों को आर्थिक मदद दे सकती है ठाकरे सरकार
लॉकडाउन के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट चालू रहेगा, आम लोग नहीं कर पाएंगे उपयोग ।

फलौदी#
उप-कारागृह से 16 कैदियों के फरार होने का मामला
कारागृह में कैदियों को मोबाइल सिम सप्लाई करने वाला गिरफ्तार,
मोबाइल के आधार पर कैदियों को फरार होने में मिली थी कामयाबी
सिम सप्लायर शाहरुख खान की बरकत कॉलोनी फलोदी से गिरफ्तारी ।

 जयपुर से खबर

Corona की दूसरी लहर राजस्थान में ज्यादा घातक
534 में से 250 मरीजों को पड़ी ऑक्सीजन की जरूरत,नौजवानों बच्चों को भी अपनी जद में ले रहा कोरोना, SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल ने दी CM को जानकारी।
संगीता बेनीवाल कोरोना पॉजिटिव
अपने संपर्क में आए लोगों से की अपील, खुद का कोरोना टेस्ट करवाने की अपील, बाल आयोग अध्यक्ष है संगीता बेनीवाल ।

बढ़ते कोरोना के बीच WHO की अपील, कहा-भोजन के लिए जंगलों से पकड़े गए जंतुओं की बिक्री स्थगित करें ।

Breaking news

जयपुर से खबर


आठवीं,दसवीं और बारहवीं की परीक्षा स्थगित करने की तैयारी में सरकार।

शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा कि फिलहाल इसे स्थगित करना उचित।

*जब भी माहौल होगा परीक्षा करवाई जाएगी।*
*आज एसीबी की दूसरी बड़ी कार्यवाही* 
        *बांसवाड़ा में*       *हेडकांस्टेबल गिरफ्तार*


बांसवाड़ा से खबर


एसीबी ने कार्यवाही  करते हुए हैड कांस्टेबल लाल  को दस हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं

रिश्वतखोर ने मुकदमे को रफा दफा करने की एवज में मांगी थी घूस

ACB ASP माधो सिंह सोडा ने दिया कार्रवाई को अंजाम

बाप के विकास अधिकारी धनदान देथा का हुआ तबादला
देथा को शिव लगाया गया है।

जयपुर से खबर

बढ़ते कोरोना केसेज को लेकर CS निरंजन आर्य ने कहा
पूरी दुनिया में कोरोना फिर से लौटा है: मुख्य सचिव,इस बार हम लॉकडाउन को टाल रहे हैं,लेकिन हमें सख्ती तो करनी होगी, दवाई अपनी जगह है',आज 28 लोगों की मौत हो गई है जो कि चिंताजनक है,ऐसे में लोगो को कोरोना के अनुकूल व्यवहार करना होगा'।

बाड़मेर से खबर

व्यवसायी गणेश कुमार मेघवाल आत्महत्या प्रकरण

जैसलमेर विधायक रूपा राम धनदेव पहुँचे धरना स्थल पर

भूखण्ड विवाद व पुलिस द्वारा कार्यवाही नही करने से परेशानी का कारण बताकर लिखा था सुसाइड नोट

दो दिन से राजकीय अस्पताल स्थित मोर्चरी के आगे सैकड़ों लोगों का धरना जारी,नही उठाया शव

बाड़मेर व चौहटन MLA ने दोपहर 1 बजे धरना स्थल पर जाकर प्रतिनिधि मंडल से की थी वार्ता

भूखण्ड दिलाने,भूखण्ड की फर्जी नीलामी करने वाले,मारपीट के मामले में FR देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही सहित कुछ अन्य मांगे

पूरे मामले को लेकर बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन,चौहटन विधायक पदमाराम,जिला कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक व धरना प्रतिनिधि मंडल की चल 2 घण्टो से चल रही हैं वार्ता

जैसलमेर विधायक रूपाराम मेघवाल भी पहुंचे बाड़मेर

दिल्ली- तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे फ्रांस के विदेश मंत्री जीन यवेस ली द्रियान, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात।

जयपुर से खबर

राजधानी जयपुर में आज फिर बड़ा कोरोना विस्फोट, 900 से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित आज जयपुर में हुए दर्ज।

जयपुर से खबर

CMR पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ले रहे बैठक, कोविड व वैक्सीनेशन को लेकर बैठक शुरू, सिद्धार्थ महाजन ने दिया शुरुआती प्रजेंटेशन।

जयपुर से खबर

पशुपालन विभाग में जल्द होंगी पदोन्नतियां

पशुपालन सचिव डॉ. आरुषि मलिक ने पत्र लिख दिए निर्देश, 19 मई तक सीनियरिटी लिस्ट जारी करने के निर्देश, पशुधन सहायक संवर्ग में होंगी पदोन्नतियां, 2016 के बाद बकाया पदोन्नतियों का किया जाएगा निस्तारण।

जयपुर से खबर

Corona की भयावह होती स्थिति पर CM गहलोत का #Tweet

लिखा- कोरोना से मृतकों को एक साथ जलाने की तस्वीर भयावह,कोरोना अब विकराल रूप ले चुका है,अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकलें,मास्क पहनें, सोशल डिस्टेसिंग बनाएं और हाथ धोते रहें'।

अजमेर से खबर

राज्य के कई सरकारी अधिवक्ता अब #ACB के रडार पर

अजमेर रेवेन्यू बोर्ड में  खुलासे के बाद मिल रही शिकायतें,ACB को मिलने लगी है सरकारी अधिवक्ताओं की शिकायतें,अजमेर रेवेन्यू बोर्ड भष्ट्राचार मामले में होगी कई गिरफ्तारियां, कुछ अधिकारी, अधिवक्ताओं को जल्द होगी गिरफ्तारी।

👉शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें👈

*2* बंगाल:नागरकता में अमित शाह बोले- राजवंशी समाज, गोरखा सामज और आदिवासियों ने बहुत अन्याय सहा, जनता से किया एम्स का वादा

*3* सरकार ने आपात इस्तेमाल के लिए विदेश निर्मित टीकों को मंजूरी देने की प्रक्रिया को किया तेज. Sputnik V के बाद Pfizer को मिल सकती है अनुमति.

*4* COVID19 की दूसरी लहर ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है। सरकार इसे जिस तरह मैनेज कर रही है ये सराहनिय है। अभी तक वैक्सीन के लगभग 11 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

*5* भारत में 12 अप्रैल तक कोरोना के कुल 25,92,07,108 सैंपल्स टेस्ट किए जा चुके हैं जिनमें से 14,00,122 सैंपल्स का टेस्ट कल किया गयाः ICMR

*6* भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के नए मामले 1,61,736 नए केस आए, 97,168 लोग संक्रमण मुक्त हुए और 879 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी

*7* EC के फैसले के खिलाफ कोलकाता में ममता बनर्जी का धरना, कहा- केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग

*8* यूपी: रौद्र रूप दिखा रहा कोरोना, 24 घंटे में 18021 नए मरीज, सिर्फ लखनऊ में 5 हजार से ज्यादा

*9* मां गंगा की कृपा से नहीं फैलेगा कोरोना, कुंभ की तुलना मरकज से नहीं हो सकती:सीएम तीरथ सिंह रावत

*10* देश में कोरोना वायरस एक बार फिर उफान मार रहा है। केंद्र सरकार के कई ऑफिस भी इसकी जद में आ चुके हैं। ऐसे में केंद्र सरकार एक बार फिर 'वर्क फ्रॉम होम' को शुरू करने की तैयारी कर रही है

*11* लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ जुट रही है। सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ ने कहा कि ऐसी भीड़ ज्‍यादा असामान्‍य नहीं है। गर्मी के मौसम में ऐसा होता ही है। उन्‍होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। रेगुलर ट्रेन्‍स के अलावा 106 ऐडिशनल ट्रेनें चलाई जा रही हैं

*12* सेंसेक्स में 660.68 अंक का उछाल, निफ्टी में भी 194 अंक की बढ़त

जोधपुर से खबर

जोधपुर में कोरोना होने लगा बेकाबू,एक ही छात्रावास में 22 छात्र आये कोरोना पॉजिटिव, सरदारपुरा स्थित है छात्रावास, चिकित्सा विभाग में मचा हड़कंप, एरिया को जीरो मोबिलिटी जोन किया घोषित।

जयपुर से खबर

जलदाय विभाग में जल्द आ सकती है तबादला सूची, इंजीनियर्स प्रमोशन के बाद नियुक्तियां का कर रहे इतंजार, पीएचईडी में 200 से अधिक इंजीनियर्स के हुए थे प्रमोशन।

हनुमानगढ़ से खबर

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार की रिश्वत लेते सिंचाई पटवारी ट्रैप, परलीका गांव में पटवारी विनोद कुमार को किया ट्रैप, पानी की बारी की पर्ची की एवज में मांगी थी रिश्वत, 20 हजार की मांग पर 15 हजार में हुआ था सौदा।

BREAKING NEWS

BJP प्रदेश कार्यालय के बाहर नेता प्रतिपक्ष @Gulab_kataria के खिलाफ हुई नारेबाजी, राजपूत समाज के युवाओं ने की नारेबाजी, कटारिया पर लगाया महाराणा प्रताप का अपमान करने का आरोप, 

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष @DrSatishPoonia के खिलाफ भी की नारेबाजी।

बांसवाड़ा से खबर

एसीबी की बड़ी कार्यवाही, 10 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को किया ट्रैप, बागीदौरा चौकी में तैनात लालजी हेड कांस्टेबल

परिवादी से अपहरण के केस में ली रिश्वत, एसीबी प्रभारी माधो सिंह ने की कार्यवाही ।

हनुमानगढ़/नोहर से खबर 

सिंचाई  पटवारी विनोद कुमार ट्रैप सिंचाई पटवारी विनोद कुमार 20,000रुपये रिश्वत लेता रंगे हाथ  acb ने परलीका के एक होटल में किया काबू। पानी की बारी परची का था मामला

छबड़ा में कर्फ्यू का तीसरा दिन:इंटरनेट-केबल टीवी अब भी बंद; दो दिन से नहीं पहुंचा दूध; आगजनी और तोड़फोड़ में 69 से अधिक दुकानों को हुआ नुकसान

बारां से खबर

बारां जिले के छबड़ा कस्बे में लगातार तीसरे दिन मंगलवार सुबह भी कर्फ्यू लगा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। सुबह कस्बे के कुछ इलाकों में पानी पहुंचने से लोगों को राहत जरूर मिली, लेकिन दूध दूसरे दिन भी नहीं पहुंचा है। इंटरनेट, केबल टीवी को भी प्रशासन ने बंद करा रखा है। कस्बे में एसटीएफ, आरएसी और पुलिस के 1000 से ज्यादा जवान तैनात हैं। सोमवार को हुए सांप्रदायिक बवाल के बाद अब तक शांति है। प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है, इसलिए अभी कर्फ्यू में किसी तरह की ढील पर विचार नहीं किया गया है।

छबड़ा के बाजारों और गलियों में सन्नाटा पसरा है। लोग घरों में दुबके हैं। पुलिस ने मुख्य मार्गों को भी बंद कर दिया है। घटनाक्रम को लेकर व्यापारियों के पुलिस थाने पहुंचकर आगजनी, तोड़फोड़ और लूट के केस दर्ज करवाने का सिलसिला जारी है।

उपद्रव के दौरान 14 वाहनों में आग लगाई या तोड़फोड़ की

शुरुआती जांच में सामने आया है कि सांप्रदायिक बवाल के दौरान हुई आगजनी, तोड़फोड़ से 69 से अधिक दुकानों में नुकसान पहुंचा है। वहीं 1 बस सहित 14 से अधिक वाहनों को उप्रदवियों ने या तो जला दिया या उसमें तोड़फोड़ की है। उपद्रवियों की तरफ से की गई पत्थरबाजी में कई लोग और पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

वहीं, उपद्रव, लूटपाट और आगजनी को लेकर पुलिस ने सोमवार को आरोपियों की पहचान करना शुरू कर दिया है। अब आरोपियों की धरपकड़, लूटे गए माल की बरामदगी को लेकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बवाल के दौरान के फुटेज जुटाएं हैं। उनके आधार पर गिरफ्तारी शुरू कर दी है। पुलिस चाहती है कि कर्फ्यू अवधि में ही बवाल के मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया जाए।

छोटे से विवाद से शुरू हुआ था बवाल

बारां के छबड़ा कस्बे में शनिवार देर शाम हुई चाकूबाजी को लेकर रविवार को दो पक्ष भिड़ गए। रविवार को विवाद बढ़ गया। बेकाबू भीड़ ने कस्बे में दुकानें, बसें, बाइक फूंक दीं। लूटपाट भी की। मेडिकल स्टोर तक को नहीं छोड़ा। पथराव में कई लोगों के साथ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। 11-12 हवाई फायर भी किए।

सांप्रदायिक बवाल, आगजनी- बारां के छबड़ा मे पीड़ित दुकानदार बोले- आंखों के सामने जलती रही दुकानें, बुझाने के लिए पानी भी नहीं डाल पाए, सब कुछ बर्बाद हो गया

पूरे कस्बे में सन्नाटा पसरा है। कस्बे की आबादी करीब 50 हजार के आसपास है।

सिरोही से खबर

कुएं मे गिरी विवाहिता

आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के खड़ात की घटना

सदर थाना पुलिस पहुंची मोके पर

तहसीलदार रामस्वरुप जौहर भी पहुचे मोके पर

शव को बाहर निकालने का प्रयास जारी

महिला के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी

 सिरोही के आबूरोड से बड़ी खबर

राज्यसभा सांसद नीरज डांगी 14 अप्रैल को आबूरोड में

रेवदर व आबूरोड में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी ने जारी किया कार्यक्रम

14 अप्रैल को सुबह 9 बजे आबूरोड की दरबार स्कूल में गांधी जीवन दर्शन समिति

व अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में लेंगे भाग

सुबह 10 बजे मानपुर चौराहे पर अंबेडकर जयंती कार्यक्रम,

10:30 बजे स्वरूपगंज में विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग,

11 बजे भावरी में बाबा साहेब की मूर्ति का करेंगे अनावरण 

दोपहर एक बजे आबूरोड के किवरली में मेघवाल समाज के कार्यक्रम में  रहेंगे मौजूद

अपराहन 3 बजे रेवदर में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

शाम 5 से 7 बजे तक रेवदर के देरोल, धान,

नागाणी व पोशिंद्रा व पामेरा क्षेत्रों का करेंगे दौरा

शाम 7:30 बजे रेवदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्रसिंह जौलपुरा के आवास पर कार्यक्रम में लेंगे भाग

राज्यसभा सांसद डांगी आबूरोड में करेंगे रात्रि विश्राम@NeerajDangilNC







मौसम खबर

राजस्थान में मौसम फिर बदलने वाला है। तेज तपनभरी गर्मी के बाद प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार से आंधी व हल्की बरसात देखने को मिल सकती है।

सीकर. राजस्थान में मौसम फिर बदलने वाला है। तेज तपनभरी गर्मी के बाद प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार से आंधी व हल्की बरसात देखने को मिल सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में यह बदलाव खासतौर पर जोधपुर व बीकानेर संभाग के आठ जिलों में तीन दिन देखने को मिल सकता है। शेखावाटी सहित पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में भी अंधड़ व गरज के साथ बौछारें गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इससे एकबारगी तापमान में कुछ कमी दर्ज हो सकती है।

40 डिग्री तक पहुंचा तापमान

इससे पहले प्रदेश में गर्मी की तेजी का दौर जारी है। शेखावाटी में तो अधिकतम तापमान में पिछले पांच दिनों से लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। जो अब बढ़कर 40 डिग्री के नजदीक पहुंच चुका है। तेज धूप के कारण दिन में लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जिससे सुबह व रात में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

50 किमी रफ्तार की हवा के साथ होगी बरसात

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार पश्चिम विक्षोभ की वजह से आगामी तीन दिनों में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर के अलावा संभाग के बाड़मेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर व नागौर में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ अंधड़ की संभावना है। इस दौरान इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसी तरह पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, भरतपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, जयपुर, दौसा, झालावाड़, झुंझुनूं, सीकर, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, टोंक, उदयपुर में कहीं-कहीं मेघगर्जन व अंधड़ देखने को मिल सकता है। यहां भी कई जगह 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार में हवा चल सकती है।

ताजा पांच दिनों का मौसम अपडेट

राजस्थान के दक्षिण व बाङमेर की तरफ 14 से 16 अप्रेल 2021 को कई हल्की तो कई मध्यम आंधी के साथ बरसात हो सकती हैं तथा पश्चिमी राजस्थान में 15 से 16 अप्रेल 2021 को हल्की से मध्यम आंधी के साथ हल्की व मध्यम बारीष हो सकती हैं ।


मौसमवाणी:21 से बदलेगा मौसम; शादियों के सीजन में अंधड़-बारिश के आसार, अगले 7 दिन साफ रहेगा आसमान

पश्चिमी विक्षाेभ का असर खत्म हाेते ही 24 घंटे में ही पारा 4 डिग्री तक लुढ़क गया। ज्यादातर शहराें में दिन का पारा 35 से 39 डिग्री के बीच रहा। जयपुर में पारा 36.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिन प्रदेश में आसमान साफ रहेगा। गर्म हवाएं चलने से तापमान में हल्की बढ़ाेतरी हाे सकती है।

हालांकि, नवरात्र के बाद शुरू हो रहे शादियों के सीजन में अंधड़ और बारिश के आसार हैं। 20 अप्रैल काे एक नया वेदर सिस्टम बनने के आसार हैं, इससे 21, 22 और 23 अप्रैल काे अधंड़ और बारिश हाे सकती है। तापमान दाे दिन में 3 से 4 डिग्री गिरा है लेकिन अभी भी सामान्य से ऊपर ही बना हुआ है।

पूरा समाचार पढ़ें / यहाँ देखें
ताजा खबर

Breaking News :आग का तांडव , जयपुर में ACB का एक और बड़ा धमाका

Episode : 13/105

Breaking News

गेहु की खेती में आग का धमाका
मोरियां स्थित किसान के खेत में खङी गेंहु की फसल में आग लगने से पूरी खेती का सफाया । इण प्रकार के किसानों को पूरा मूआवजा मिलना चाहिये ।


👉सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें👈

*1* दीदी जानती है कि जो हिंसा पैदा कर रहे हैं यह उसके गुंडे हैं इसलिए वह उनके खिलाफ कार्रवाई की बात नहीं करती है। मैं आपके प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं आपका प्यार ब्याज सहित चुकाऊंगा: पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी बरसात

*2* पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद SIT बनेगी और गरीबों का पैसा जो ले गए हैं, उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम भाजपा सरकार करेगी: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

*3* प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 14 अप्रैल शाम 6:30 बजे देश के सभी राज्यपालों  और उपराज्यपाल के साथ कोविड-19 और वैक्सीनेशन को लेकर बैठक करेंगे

*4* जरूरत के हिसाब से हो टीकाकरण, गरीब को हर महीने मिले 6 हजार रुपये, सोनिया गांधी का पीएम मोदी को लेटर

*5* सुशील चंद्रा होंगे देश के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त, 13 अप्रैल आज संभालेंगे पदभार

*6* महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री बोले- राज्य में जल्द लगेगा लॉकडाउन, लोग परेशान न हों, इसकी कर रहे तैयारी

*7* महाराष्ट्र में कल 51,751 केस सामने आए हैं  258 लोगों की जान गई है। राज्य में अब तक कुल 58,245 लोग इस वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं।

*8* राजधानी दिल्ली  में कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं.कल कोरोना के 11,491 नए मामले सामने आए हैं. वहीं पांच दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा 72 मरीजों की मौत हुई है

*9* कर्नाटक  में कोरोना के 9, 579 नए मामले सामने आए हैं साथ ही 52 की मौतें दर्ज की गई हैं.

*10* राजस्थान  में कोरोना के 5, 771 नए मामले सामने आए हैं साथ ही 25 की मौतें दर्ज की गई हैं.

*11* CBI ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को 14 अप्रैल को तलब किया है: CBI अधिकारी

*12* पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चुनाव आयोग ने 24 घंटे का लगाया बैन, नहीं कर पाएंगी चुनाव प्रचार

*13* पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच में प्रचार पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाए पर टीएमसी सुप्रीमो और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भड़क गई हैं। बनर्जी ने चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ धरने पर बैठने का ऐलान किया है

*14* राहत की खबर : सफल बाईपास सर्जरी के बाद राष्ट्रपति कोविंद को मिली एम्स से छुट्टी, 27 मार्च से थे भर्ती

*15* WHO चीफ बोले- अभी लंबा चलेगा कोरोना, वैक्सीनेशन के बीच मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ही बचाव का एकमात्र उपाय

*16* राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, छठी और 7वीं कक्षा के छात्र बिना परीक्षा किए जाएंगे पास

*17* ‘27 हजार रेमडेसिविर आते हैं तो जाते कहां हैं?’ गुजरात सरकार को HC की कड़ी फटकार

*18* हरियाणा में बढ़ी सख्ती : पूरे प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लागू, रात नौ से सुबह पांच बजे तक आवाजाही पर रोक

*19* आप सभी को माहेश्वरी मण्डल, भायंदर की और से नववर्ष विक्रम संवत्-२०७८ की हार्दिक शुभकामनाएं।

*20* देशवासियों की कमर तोड़ने पर तुली महंगाई ! गड़बड़ाया लोगों का बजट, खुदरा महंगाई दर पहुंची 5.52 फीसदी पर, फरवरी महीने में  खुदरा महंगाई दर 5.03 फीसदी रही थी

*21* IPL 2021: आखिरी गेंद पर पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 रनों से हराया, कप्तान संजू सैमसन की शतकीय पारी गई बेकार.

सरकारी और निजी अस्पताल मिलकर आपसी सहयोग से करें कोरोना महामारी से मुकाबला                                                                    - मुख्य सचिव

जयपुर,12 अप्रेल। मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने कहा कि मानवता पर आए संकट कोरोना वैश्विक महामारी से निजात पाने के लिए निजी अस्पताल खुले मन और दिमाग से आगे आकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों के सामुहिक प्रयासों से हम इस महामारी को हरा सकते हैं। 

मुख्य सचिव सोमवार को शासन सचिवालय में वीसी के माध्यम से अस्पतालों सरकारी और निजी अस्पतालों के अधिकारियों तथा चिकित्सकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में कोविड प्रबंधन के तहत कोरोना संक्रमण की दर, सेम्पल टेस्टिंग की स्थिति, कोरोना से मृत्यु, अस्पतालों में बेड की स्थिति, दवाइयों की उपलब्धता तथा वेक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निजी क्षेत्र के अस्पतालों से कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित बेड की संख्या आवश्यकता अनुसार 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने के लिए भी कहा।  श्री आर्य ने कहा कि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन नए लक्षण और नई चुनौतियां लेकर सामने आ रहा है, उसी के अनुसार नई गाइड लाइन के साथ हमें कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकोल की सम्पूर्ण पालना सुनिश्चित कर इस महामारी को नियंत्रित किया जा सकता है। मेडिकल सुविधाओं के साथ जन जागरुकता के भी निरंतर प्रयास किये जाने चाहिये। श्री आर्य ने कोविड के बेहतरीन प्रबंधन के लिए ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल निगरानी समिति तथा जिला स्तरीय निगरानी समिति बनाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ महाजन ने कहा कि निजी चिकित्सालयों को भी स्वयं के स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों को मोबाइल का प्रयोग करने दिया जाना चाहिये, जिससे अनावश्यक तनाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। उन्होंने कहा कि मरीज के परिजनों को मरीज की स्थिति की जानकारी देने के लिए डेस्क या कियोस्क बनाया जाए, जहां से दिन में एक या दो बार मरीज  की स्थिति की जानकारी उसके परिजनों को दी जा सके। उन्होंने कहा कि किसी अस्पताल में बैड उपलब्ध नहीं होने पर जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग के सहयोग से मरीजों को अन्य चिकित्सालयों में उपचार हेतु भर्ती कराने की व्यवस्था की जाए। श्री महाजन ने चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि संस्थाओं से सम्बन्धित अद्यतन सूचनाओं को फीडबैक लेकर पोर्टल पर अपलोड करें।

 बैठक में एस एम एस चिकित्सालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से कोविड मेनेजमेंट प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वीसी के माध्यम से जुड़े सभी चिकित्सा अधिकारियों की प्रोटोकॉल के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आ रही समस्याओं का भी समाधान किया।

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

डूंगरपुर के दोवड़ा में तहसील तथा 

बनकोड़ा एवं ओबरी में नए उप तहसील कार्यालय

जयपुर, 12 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने डूंगरपुर जिले के दोवड़ा में नया तहसील कार्यालय खोलने तथा बनकोड़ा एवं ओबरी में नवीन उप तहसील कार्यालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों में आसानी होगी और स्थानीय स्तर पर ही उनके ये कार्य संपादित हो सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने वर्ष 2021-22 के राज्य बजट में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश में विभिन्न तहसील एवं उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने बजट में की गई इस घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए डूंगरपुर जिले में नवीन तहसील एवं उप तहसील कार्यालय खोलने की यह मंजूरी दी है। उनके इस निर्णय से स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग भी पूरी होगी।

स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार दोवड़ा तहसील में 6 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 24 पटवार मण्डल एवं 95 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे। जबकि बनकोड़ा उप तहसील में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 11 पटवार मण्डल एवं 35 राजस्व ग्राम तथा उप तहसील ओबरी में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 14 पटवार मण्डल एवं 42 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे।

मुख्यमंत्री की स्वीकृत

नीमकाथाना में खुलेगा एडीएम कार्यालय 

जयपुर, 12 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सीकर जिले के नीमकाथाना में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) कार्यालय खोलने की मंजूरी दी है। श्री गहलोत के इस निर्णय से नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर एवं खण्डेला क्षेत्र की जनता को राजस्व एवं आमजन से जुड़े कार्यों में आसानी होगी और सरकारी योजनाओं तथा प्रशासनिक कार्यों की निगरानी का कार्य बेहतर तरीके से सम्पादित किया जा सकेगा। साथ ही, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा आमजन की मांग पूरी होगी।

इस कार्यालय के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर एवं खण्डेला के उपखंड कार्यालय, सहायक कलेक्टर कार्यालय एवं तहसील कार्यालय, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खण्डेला, पाटन एवं अजीतगढ़ की पंचायत समितियां, खण्डेला, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर एवं रींगस नगर पालिकाएं तथा पाटन एवं अजीतगढ़ उप तहसीलें सम्मिलित होंगी। इस प्रकार नए एडीएम कार्यालय में कुल तीन उपखंड एवं इतनी ही तहसीलें, 137 पटवार मंडल तथा 442 राजस्व गांव प्रस्तावित किए गए हैं। 

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उददेश्य से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट 2021-22 में नीमकाथाना में एडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। 

मुख्यमंत्री की स्वीकृत

सीकर की उप तहसील नेछवा तहसील में क्रमोन्नत

जयपुर, 12 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सीकर जिले की नेछवा उप तहसील को तहसील कार्यालय मेेंं क्रमोन्नत करने की मंजूरी दी है। 

श्री गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही तहसील कार्यालय से संबंधित राजस्व कार्यों के निष्पादन में आसानी होगी। नवीन तहसील नेछवा में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 16 पटवार मण्डल एवं 63 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे। 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 के राज्य बजट पर बहस के जवाब में मुख्यमंत्री ने नेछवा उप तहसील कार्यालय को क्रमोन्नत करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पूरी हो सकेगी। 

Breaking News

*जयपुर में ACB का एक और बड़ा धमाका*

*असिस्टेंट फायर ऑफिसर छोटूराम ट्रैप*, 

*90 हजार की रिश्वत लेते दबोचा ACB ने*, 

*ड्राइवर फतेह सिंह भी चढ़ा ACB के हत्थे*, 

*NOC जारी करने की एवज में मांगी थी घूस*, 

*ACB ASP संजीव नैन DSP चित्रगुप्त महावर की कार्रवाई*

*DG बीएल सोनी और ADG दिनेश एमएन के निर्देशन में कार्रवाई*

*सोना - १९३= ४६४००*

*चांदी - ८४३= ६६१४०*








मौसम समाचार

राजस्थान के दक्षिण व बाङमेर की तरफ 14 से 16 अप्रेल 2021 को कई हल्की तो कई मध्यम आंधी के साथ बरसात हो सकती हैं तथा पश्चिमी राजस्थान में 15 से 16 अप्रेल 2021 को हल्की से मध्यम आंधी के साथ हल्की व मध्यम बारीष हो सकती हैं ।


मौसमवाणी:21 से बदलेगा मौसम; शादियों के सीजन में अंधड़-बारिश के आसार, अगले 7 दिन साफ रहेगा आसमान

पश्चिमी विक्षाेभ का असर खत्म हाेते ही 24 घंटे में ही पारा 4 डिग्री तक लुढ़क गया। ज्यादातर शहराें में दिन का पारा 35 से 39 डिग्री के बीच रहा। जयपुर में पारा 36.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिन प्रदेश में आसमान साफ रहेगा। गर्म हवाएं चलने से तापमान में हल्की बढ़ाेतरी हाे सकती है।

हालांकि, नवरात्र के बाद शुरू हो रहे शादियों के सीजन में अंधड़ और बारिश के आसार हैं। 20 अप्रैल काे एक नया वेदर सिस्टम बनने के आसार हैं, इससे 21, 22 और 23 अप्रैल काे अधंड़ और बारिश हाे सकती है। तापमान दाे दिन में 3 से 4 डिग्री गिरा है लेकिन अभी भी सामान्य से ऊपर ही बना हुआ है।

पूरा समाचार पढ़ें / यहाँ देखें
ताजा खबर

Breaking News : ज्वेलर्स के हाथ पांव बांधकर दिया लूट की वारदात को अंजाम, ट्रक व बाइक के बीच हुई भीषण भिड़ंत

EPISODE : 12/104

बाड़मेर से दु:खद खबर

*ट्रक व बाइक के बीच हुई भीषण भिड़ंत*

- खेत सिंह की प्याऊ के पास एक ट्रक व मोटरसाइकिल की जबरदस्त भिड़ंत

- तीन लोगों की दर्दनाक मौके पर मौत

- सदर पुलिस पहुंची मौके पर,

- फिलहाल विस्तृत जानकारी आना अभी बाकी !

जालोर से खबर

सायला थानाधिकारी सवाई सिंह लाइन हाजिर

सायला सहायक उप निरीक्षक बाबुलाल तुरंत प्रभाव से निलंबित, निलंबित कर मुख्यालय किया पुलिस लाइन जालोर,एसपी श्याम सिंह ने जारी किये आदेश,पाली व जोधपुर एसीबी टीम की संयुक्त कार्रवाई, 45000 रंगे हाथों ट्रैपिंग से जुड़ा मामला ।

भीलवाड़ा में कोरोना का तीसरा शतक!

इस साल के अब तक के सारे रिकॉर्ड टूटे,एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 302 पॉजिटिव केस, भीलवाड़ा में आज 2310 लोगों ने करवाई थी कोरोना जांच, जिले में 14495 हुआ कुल संक्रमितों का आंकड़ा, 12447 लोग हुए कोरोना से मुक्त,193 लोगों ने गंवाई है कोरोना संक्रमण के चलते जान, सीएमएचओ डॉ मुश्ताक खान ने की पुष्टि।

जोधपुर से खबर

पुलिस कमिश्नरेट में हुआ फेरबदल 

चार उप निरीक्षकों के हुए तबादले, 10 सहायक उप निरीक्षकों के भी हुए तबादले, पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने जारी किया आदेश।

राजस्थान में फिर कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10 मौतें, रिकॉर्ड 5,105 पॉजिटिव केस।

कोविड टॉस्क फोर्स के साथ महाराष्ट्र सीएम की बैठक खत्म 

सीएम उद्धव ठाकरे के साथ चल रही थी कोविड टॉस्क फोर्स की बैठक, बैठक में कोरोना से निपटने के उपायों पर हुई चर्चा, महाराष्ट्र में लॉकडाउन पर कल होगा फैसला ।

सीकर से खबर

जिले में 39 नए कोरोना पॉजीटिव

पूर्व संक्रमित 19 हुए स्वस्थ, कोरोना पॉजीटिव की संख्या हुई 9924, स्वस्थ हो चुके हैं 9472, जिले में बढ़ता जा रहा कोरोना का ग्राफ।

उदयपुर की गोगुंदा थाना पुलिस की कार्रवाई!

एसपी डॉ. राजीव पचार के निर्देशानुसार हुई कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ माफियाओं के विरुद्ध की कार्रवाई, 457.900 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा किया बरामद, एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी की बरामद।

चौमूं से खबर

जयपुर के चौमूं से बड़ी खबर 

चौमूं के बापू बाजार में दिनदहाड़े हुई लूट 

MK एंड संस ज्वेलर्स को बनाया निशाना

ज्वेलर्स के हाथ पांव बांधकर दिया लूट की वारदात को अंजाम 

बाइक पर सवार होकर आए थे पाँच लुटेरे

दुकान में दो राउंड फायरिंग कर फरार हो गए बदमाश 

सूचना मिलने पर SHO हेमराज सिंह सहित मय जाप्ते पहुंचे मौके पर

दुकान में रखे लाखो रुपये के सोने चांदी के जेवर लूट ले गए बदमाश

पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज

आरोपियों को पकड़ने के लिए करवाई नाकेबंदी

राजस्थान ब्रेकिंग

केंद्र सरकार द्वारा राज्य को वैक्सीन की चार लाख डोज करवाई उपलब्ध

वैक्सीन की 4 लाख डोज की खेप पहुंची जयपुर 

प्रदेश में आज खत्म हो चुका था वैक्सीन का स्टॉक

प्रदेश में 4 लाख डोज वैक्सीन की एक दिन की है खपत

जयपुर से खबर

इस वक़्त की बडी खबर

रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार दोनों RAS हुए संस्पेंड

रेवेन्यू बोर्ड के पिछले 1 साल में हुए फैसलों की होगी समीक्षा

सुनवाई सिस्टम में भी होगा बदलाव

12 अप्रैल 2021 के मुख्य समाचार

🔸सुशील चंद्रा होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, 13 अप्रैल को पदभार करेंगे ग्रहण

🔸दिल्ली में 17 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की पहली, 3.5 लाख लोगों को दूसरी खुराक मिली

🔸अगर कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो कूचबिहार जैसी और घटनाएं संभव : दिलीप घोष

🔸महाराष्ट्र में 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन पर उचित फैसला : टोपे

🔸महाराष्ट्र में कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटों में 63,294 नए केस,349 की मौत

🔸राजस्थान के बारां में सांप्रदायिक हिंसा, कर्फ्यू लगाया गया, इंटरनेट सेवा निलंबित

🔸CBSE बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बोले राहुल गांधी, बोर्ड एग्जाम के आयोजन पर पुनर्विचार करे सरकार

🔸रेमडेसिविर इंजेक्शन के निर्यात पर भारत सरकार ने लगाई रोक, स्थिति सुधरने तक लगा प्रतिबंध

🔸सिलेंडर फटने से नोएडा कि झुग्गियों में लगी भीषण आग, दो बच्चों के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

🔸पेंशन सेक्टर में FDI लिमिट बढ़ाकर 74% कर सकती है सरकार, मॉनसून सत्र में आ सकता है विधेयक

🔸एंटीलिया मामला:  NIA ने वाजे के सहयोगी रियाज काजी को 16 अप्रैल तक हिरासत में लिया

🔸सचिन वझे का एक और राज खुला, TRP घोटाला केस में BARC के लोगों से वसूले 30 लाख रुपये

🔸यूक्रेन से तनाव के बीच रूसी सेना के रोबोट टैंक ऐक्शन में, ताकत जान दहशत में दुनिया

🔸MP: कोरोना से मरीज की मौत पर अस्पताल पहुंच गए कांग्रेस नेता, बुरी तरह डांटा, डॉक्टर ने दिया इस्तीफा

🔸हरिद्वार कुंभ के शाही स्नान से पहले फूटा कोरोना बम, नरेंद्र गिरी समेत 400 से ज्यादा पॉजिटिव

🔸कुंभ पर कोरोना की 'छाया', कई संत संक्रमित, हर की पैड़ी पर श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे स्नान  

🔸तिब्बत में 300 अरब मेगावाट बिजली के लिए विशाल बांध बनाएगा चीन, भारत की बढ़ी टेंशन

🔸गतिरोध बरकरार: उल्टे भारत को नसीहत दे रहा चीन, 11वें दौर की वार्ता के बाद भी नहीं हुई ठोस प्रगति

🔸किसान आंदोलन : सरकार न्योता भेजेगी तो बात करेंगे, टिकैत बोले-जहां रूकी थी, वहीं से शुरू होगी वार्ता

🔸जम्मू-कश्मीर: एक नाबालिग समेत पांच आतंकी ढेर, माता-पिता ने की थी सरेंडर की अपील

🔸MP में 726 करोड़ रुपये के हाईवे प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार की हरी झंडी, गडकरी ने क‍िया ट्वीट

🔸पोलिंग बूथ के बाहर फायरिंग को ममता बनर्जी ने दिया 'नरसंहार' करार, कहा- 'सीने में मारी गई थी गोली'

🔸'टीका उत्सव' के पहले दिन 27 लाख से ज्यादा लोगों ने ली वैक्सीन, 14 अप्रैल तक चलेगा अभियान

🔹IPL 2021 SRH vs KKR: कोलकाता ने मारी बाजी, हैदराबाद को 10 रन से दी मात

🔹बाबर आजम को देखकर अपनी तकनीक में सुधार कर सकते हैं कोहली : पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर |

श्री जाम्भोलाव मेला

चैत्री अमावश्यां का लगने वाला विशाल मेला ।

श्री जाम्बोलाव स्थित श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान का चैत्री अमावश्यां का विशाल मेला इस बार कोरोना की वजह से फीका रहा । यहॉ हाट बाजार व मंच नही सजाया गया लेकिन श्रद्धालुओं ने तालाब में डुबकी लगाकर मन्दिर में धोक लगाई ।





मौसम समाचार

राजस्थान के दक्षिण व बाङमेर की तरफ 14 से 16 अप्रेल 2021 को कई हल्की तो कई मध्यम आंधी के साथ बरसात हो सकती हैं तथा पश्चिमी राजस्थान में 15 से 16 अप्रेल 2021 को हल्की से मध्यम आंधी के साथ हल्की व मध्यम बारीष हो सकती हैं ।



मौसमवाणी:21 से बदलेगा मौसम; शादियों के सीजन में अंधड़-बारिश के आसार, अगले 7 दिन साफ रहेगा आसमान

पश्चिमी विक्षाेभ का असर खत्म हाेते ही 24 घंटे में ही पारा 4 डिग्री तक लुढ़क गया। ज्यादातर शहराें में दिन का पारा 35 से 39 डिग्री के बीच रहा। जयपुर में पारा 36.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिन प्रदेश में आसमान साफ रहेगा। गर्म हवाएं चलने से तापमान में हल्की बढ़ाेतरी हाे सकती है।

हालांकि, नवरात्र के बाद शुरू हो रहे शादियों के सीजन में अंधड़ और बारिश के आसार हैं। 20 अप्रैल काे एक नया वेदर सिस्टम बनने के आसार हैं, इससे 21, 22 और 23 अप्रैल काे अधंड़ और बारिश हाे सकती है। तापमान दाे दिन में 3 से 4 डिग्री गिरा है लेकिन अभी भी सामान्य से ऊपर ही बना हुआ है।

पूरा समाचार पढ़ें / यहाँ देखें
ताजा खबर

Hot Breaking News :फलोदी जेल से कैदी फरार करवाने वाला मुख्य सूत्रधार मय स्कार्पियो वाहन के गिरफ्तार

EPISODE : 11/103

Breaking News

फलोदी जेल से कैदी फरार करवाने वाला मुख्य सूत्रधार मय स्कार्पियो वाहन के साथ गिरफ्तार

          जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि दिनांक 05 अप्रैल 2021 को जिला जोधपुर के फलोदी कस्बे के उपकारागृह से फरार हुये 16 कैदीयों को फरार करवाने तथा विभिन्न लग्जरी वाहनों के द्वारा ले जाने वाला मुख्य साजिशकर्ता मनीष कुमार सारण विश्नोई को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

*घटना का विवरण -*

    दिनांक 05.04.2021 को उपकारागृह फलोदी से 16 कैदी फरार होने की सूचना श्री नबीबक्स पुत्र स्व॰ श्री नुरखां मुख्य प्रहरी द्वारा पुलिस थाना फलोदी पर दी गयी, कि 16 कैदीयों द्वारा जेल प्रहरियों पर सब्जी व मिर्ची फैकते हुये, दरवाजा खोल कर भाग गये। जिस पर जोधपुर रेंज महानिरीक्षक श्री नवज्योति गोगाई, पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल द्वारा उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुये तुरन्त रेंज बीकानेर, जोधपुर व अजमेर में ए श्रेणी की नाकाबंदी करवायी गयी तथा मौके पर तुरन्त पहुॅच हालात से अवगत होकर समस्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर फरार हुये कैदियों को दस्तयाब करने हेतु विभिन्न टीमों का गठन किया गया। इस घटना पर पुलिस थाना फलोदी में मुकदमा नम्बर 135/2021 जुर्म धारा 224, 332, 353, 147, 225, 120बी भादस. में दर्ज होकर अनुसंधान प्रारम्भ किया।

*कार्यवाही पुलिस -*

   जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल द्वारा अपनी निकट सुपरविजन में विभिन्न टीमों का गठन किया गया, जिसके तहत विभिन्न टीम प्रभारियों को आसूचना, तकनीकी साक्ष्य एकत्रित करने, विभिन्न सहयोगीयों, मुख्य साजिशकर्ता तथा फरार कैदियों की धड़पकड़ करने के निर्देश दिये। जिस पर अति.पुलिस अधीक्षक जैसलमेर श्री विपिनचंद शर्मा के नेतृत्व में अति.पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्री सुनील कुमार पंवार, अति.पुलिस अधीक्षक फलोदी श्री दीपक कुमार, वृताधिकारी फलोदी   श्री पारस सोनी, थानाधिकारी फलोदी श्री राकेश ख्यालिया नि.पु., श्री सुरेश चौधरी नि.पु., श्री इमरान खान थानाधिकारी लोहावट, श्री बाबूराम थानाधिकारी औसियां, श्री नेमाराम थानाधिकारी मतौड़ा, श्री मगाराम थानाधिकारी जाम्बा, श्री राजेशकुमार थानाधिकारी चाखू, श्री अमानाराम जिला स्पेशल टीम जोधपुर ग्रामीण व जैसलमेर स्पेशल टीम के साथ टीम गठित की गयी। टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जेल से कैदी फरार करवाने की साजिश रचने वाले मुख्य सूत्रधार, षड़यन्त्रकर्ता मुलजिम मनीषकुमार सारण पुत्र मानाराम सारण विश्नोई निवासी मदासर थाना नोख जिला जैसलमेर के बारें में सम्पूर्ण डाटाबैस तैयार कर पहचान की गयी। आज दिनांक 11 अप्रैल 2021 को अति.पुलिस अधीक्षक जैसलमेर श्री विपिन चंद व श्री राजेश ख्यालिया थानाधिकारी फलोदी द्वारा फुलासर, थाना बज्जू बीकानेर से उक्त मुलजिम को दस्तयाब किया गया। दस्तयाब मुलजिम मनीष विश्नोई द्वारा उप करागृह से कैदियों को फरार करवाने के लिये कैदियों की लग्जरी वाहनों को प्रयोग में लिया जाकर तेज गति से विभिन्न कच्चे रास्तों से जोधपुर जिले से बाहर अलग-अलग स्थानों पर छोड़ा गया। मुलजिम मनीष विश्नोई द्वारा 16 कैदियों को फरार करवाने से पूर्व सम्पूर्ण घटना की स्वयं द्वारा पूर्ण रूपरेखा तैयार कर कैदियों को बताया था। जिससे कि कैदी फरार होकर बाहर खड़ी लग्जरी वाहनों में तुरन्त बैठ कर फरार हो जाए।  

दस्तयाब मुलजिम मनीषकुमार सारण पुत्र मानाराम सारण विश्नोई निवासी मदासर थाना नोख जिला जैसलमेर को उक्त घटना में गिरफ्तार किया जाकर उक्त घटना के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा मुलजिम मनीष विश्नोई द्वारा कैदियों को फरार करवाने में काम में ली गयी लग्जरी वाहन स्कार्पियों को जब्त किया गया है। अन्य फरार 16 कैदियों व सहयोगियों के बारें में महत्वपूर्ण सूचनाऐं टीम द्वारा प्राप्त की गयी है जिनको गठित टीम द्वारा अतिशीघ्र दस्तयाब कर गिरफ्तार किया जावेगा।

*गठित टीम -*

उक्त घटना का पर्दाफाश कर मुख्य साजिशकर्ता व सहयोगी को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले टीम प्रभारियों के साथ श्री बस्ताराम, श्री खुशालचंद, श्री मुकेशबीरा, श्री श्रवणकुमार, श्री दमाराम, श्री देवाराम, श्री चिमनाराम, श्री मोहनराम, श्री भवानी चौधरी, श्री गोपाल, श्री सेठाराम,   श्री भगवानाराम, श्री नरेशकुमार, श्री रमेशकुमार श्री ओमाराम, श्री सुरेश डूकिया, श्री खुमाणाराम, श्री महेन्द्रकुमार, श्री गिरार्ज मीणा, श्री जीयाराम, श्री भवंरलाल, श्री रामसिंह, श्री मामराज, श्री शंकरलाल, श्री राकेश,  श्री हिम्मतसिंह व श्री महेन्द्र को पुरूस्कृत किया जायेगा।


👉शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें👈

*1* आज 11 अप्रैल यानि ज्योतिबा फुले जयंती से हम देशवासी 'टीका उत्सव' की शुरुआत कर रहे हैं। ये 'टीका उत्सव' 14 अप्रैल यानि बाबा साहेब आंबेडकर जयंती तक चलेगा। ये उत्सव, एक प्रकार से कोरोना के खिलाफ दूसरी बड़ी जंग की शुरुआत है:पीएम मोदी

*2* मैं देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे 4 चीजों का पालन करें - लोगों को टीका लगवाने में मदद करें, COVID के इलाज में लोगों की मदद करें, मास्क पहनें और दूसरों को भी मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें और कोरोना मरीज से दूरी बना के रखें ताकि इसे फैलने से रोका जा सके: PM मोदी

*3* खतरनाक होते कोरोना के बीच ‘टीका उत्सव’: 4 आग्रह कर बोले PM- पहनें मास्क, मानें प्रोटोकॉल; पर नेता ही नियमों का उड़ा रहे माखौल

*4* उसी सीतलकुची सीट पर ममता दीदी ने कुछ दिन पहले भाषण दिया था कि CAPF वाले आए तो उन्हें घेर लो, उन पर हमला करो। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूँ कि क्या आपका वो भाषण उन 4 लोगों की मौत का जिम्मेदार नहीं है? :गृह मंत्री अमित शाह

*5* सितालकुची को छोड़कर, पश्चिम बंगाल में हर जगह अब तक शांति से चुनाव हुए हैं। मैं वादा करता हूं कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद बंगाल में राजनीतिक और चुनाव संबंधी हिंसा समाप्त हो जाएगी: अमित शाह

*6* कूचबिहार हिंसा : मौत पर भी तुष्टिकरण करती हैं ममता, शाह ने लगाया वोट की राजनीति करने का आरोप

*7* बंगाल: कूचबिहार जाने से रोकने पर भड़कीं ममता, बोलीं- चुनाव आयोग का नाम 'मोदी कोड ऑफ कंडक्ट' होना चाहिए

*8* दहशत: 24 घंटे में मिले कोरोना के 1.52 लाख से ज्यादा नए मामले, 839 की गई जान

*9* भारत प्रतिदिन औसतन 38,34,574 वैक्सीन लगाए जाने की संख्या के साथ दुनिया में पहले स्थान पर है: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

*10* महाराष्ट्र में लग सकता है 15 दिनों का लॉकडाउन,? आज की बैठक में उद्धव ठाकरे लेंगे फैसला

*11* दिल्ली में बेकाबू कोरोना : 24 घंटे में रिकॉर्ड 10732 संक्रमित, केजरीवाल बोले- अस्पताल के बेड भरे तो लगेगा लॉकडाउन

*12* कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के ऐसे सभी जिलों में जहां ऐक्टिव केस 500 से ज्यादा हैं, वहां नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह नाइट कर्फ्यू फिलहाल 30 अप्रैल तक लगाया गया है

*13* बड़ा एक्शन: NIA ने मुंबई पुलिस के अफसर रियाज को किया गिरफ्तार, एंटीलिया केस की साजिश में थे सचिन वाझे के मददगार

*14* मध्य प्रदेश में नहीं लगेगा कंप्लीट लॉकडाउन, कोरोना कहर के बीच शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान

*15* रेप के दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता का बीजेपी ने काटा टिकट, जिला पंचायत सदस्य का बनाया था प्रत्याशी

*16* कोरोना का कहर: यूपी में आज मिले 15353 नए मरीज, एक दिन में तीन हजार बढ़ी संक्रमितों की संख्या

जयपुर से खबर

आज दोनों RAS अधिकारियों को किया जाएगा कोर्ट में पेश 

कल #ACB ने RAS बीएल मेहरड़ा,सुनील शर्मा को किया था गिरफ्तार,साथ ही दलाल शशिकांत भी चढ़ा था ACB के हत्थे,ACB की टीम आज करेगी कोर्ट में पेश।

जयपुर से खबर

रेवेन्यू बोर्ड में ACB कार्रवाई से जुड़ी बड़ी खबर 

दलाल शशिकांत के घर से ACB ने किया कम्प्यूटर जब्त,ACB ने मौके से जेवरात और फाइलें भी की जब्त,इसी के साथ एक नोट गिनने की मशीन भी की गई जब्त।

जयपुर से खबर

जयपुर में कांग्रेस नेता का फोन हैक, मंत्री से मांगे रुपए

4 मोबाइल नंबरों से आ रहे फोन कॉल्स, लोन बकाया होने की कहकर मांग रहे रुपए,जयपुर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और पूर्व पदाधिकारी हैं विमल यादव,साइबर थाना पुलिस में दर्ज कराया मुकदमा ।

जयपुर से खबर

राजस्थान में कोरोना वैक्सीनेशन से जुड़ी अपडेट

राज्य को कुल 1,07,40,860 वैक्सीन डोज हुई प्राप्त, जिसमें से 2 लाख 15 हजार 180 डोज दी गई सेना को, जिलों को आंवटित की गई कुल वैक्सीन 1 करोड़ 5 लाख 25 हजार 680,आज की तारीख तक शून्य हुई मौजूद वैक्सीन की संख्या,अब तक राज्य में 98 लाख 72 हजार 891 लाभार्थियों को लगी वैक्सीन,अब तक प्रदेश को 1,0156040 कोविशील्ड और 5 लाख 84 हजार 820 हुई कोवैक्सीन प्राप्त।

*बिग ब्रेकिंग*

*मंगलवार शाम तक आ सकती है आईएएस की तबादला सूची*

- उदयपुर के पूर्व संभागीय आयुक्त विकास सीताराम भाले को मिल सकती है अच्छी पोस्टिंग!

 - युवा आईएएस गौरव अग्रवाल बन सकते है बाड़मेर के जिला कलेक्टर

जालोर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

पाली व जोधपुर की टीम ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई, सायला थाने में तैनात ASI बाबूलाल को 45000 रुपए की रिश्वत राशि के साथ किया गिरफ्तार,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, सायला SHO सवाईसिंह समेत पूरा स्टाप थाना छोड़कर मौके से हुआ फरार

Chhattisgarh में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.9 रही भूकंप की तीव्रता, बिलासपुर रहा भूकंप का केंद्र

जयपुर से खबर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया ट्वीट

भीलवाड़ा में अपराधिक घटना में शहीद हुए राजस्थान के दो बहादुर जवान पवन चौधरी और ऊंकार रायका को दी श्रद्धांजलि।

जयपुर से खबर

मुख्यमंत्री @ashokgehlot51  का संबोधन

कहा- पिछली बार कोरोना गांव में नहीं फैला था,लेकिन अब शहर में जो मृत्यु हो रही है,उनमें से 30 फीसदी लोग गांव के हैं,डूंगरपुर व उदयपुर में भी गांवों में कोरोना फैला है,हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते, लेकिन जिंदगी बचे यह ज्यादा जरूरी है''।

जयपुर से खबर

2 RAS अधिकारियों पर ACB की कार्रवाई का मामला

दो दिन की ACB रिमांड पर दोनों घूसखोर, ACB ने अवकाश के चलते जज के आवास पर किया पेश, जज ने दोनों घूसखोरों को भेजा दो दिन के ACB रिमांड पर।

Breaking news

*उदयपुर में कोरोना का महाविस्फोट*, 

*आज आये 864 संक्रमित मरीज आये सामने*, 

*पिछले 4 दिनों में आये करीब 2100 मरीज पॉजिटिव*

*उधर जालोर में कोरेना से हालात बिगड़े*

*आज आये 87 कोरेना संक्रमित*

*बाड़मेर में भी 35 कोरेना के संक्रमित आने की खबर*

मौसम समाचार

राजस्थान के दक्षिण व बाङमेर की तरफ 14 से 16 अप्रेल 2021 को कई हल्की तो कई मध्यम आंधी के साथ बरसात हो सकती हैं तथा पश्चिमी राजस्थान में 15 से 16 अप्रेल 2021 को हल्की से मध्यम आंधी के साथ हल्की व मध्यम बारीष हो सकती हैं ।


मौसमवाणी:21 से बदलेगा मौसम; शादियों के सीजन में अंधड़-बारिश के आसार, अगले 7 दिन साफ रहेगा आसमान

पश्चिमी विक्षाेभ का असर खत्म हाेते ही 24 घंटे में ही पारा 4 डिग्री तक लुढ़क गया। ज्यादातर शहराें में दिन का पारा 35 से 39 डिग्री के बीच रहा। जयपुर में पारा 36.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिन प्रदेश में आसमान साफ रहेगा। गर्म हवाएं चलने से तापमान में हल्की बढ़ाेतरी हाे सकती है।

हालांकि, नवरात्र के बाद शुरू हो रहे शादियों के सीजन में अंधड़ और बारिश के आसार हैं। 20 अप्रैल काे एक नया वेदर सिस्टम बनने के आसार हैं, इससे 21, 22 और 23 अप्रैल काे अधंड़ और बारिश हाे सकती है। तापमान दाे दिन में 3 से 4 डिग्री गिरा है लेकिन अभी भी सामान्य से ऊपर ही बना हुआ है।

पूरा समाचार पढ़ें / यहाँ देखें
ताजा खबर

BREAKING NEWS : हिंसा के बीच बंगाल में चौथे चरण का मतदान संपन्न, 76% से ज्यादा वोटिंग

EPISODE : 11/102

BREAKING NEWS

11 अप्रैल 2021 के मुख्य समाचार

🔸पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान तबातोड़ फायरिंग, 4 लोगों की मौके पर मौत- 

🔸कूच बिहार गोलीबारी: ममता ने आत्मरक्षा वाली दलील पर संदेह जताया, CID जांच कराने को कहा

🔸कूचबिहार में हिंसा के बाद वोटिंग रद्द, ममता बोलीं- CRPF ने कतार में खड़े लोगों को मारा

🔸हिंसा के बीच बंगाल में चौथे चरण का मतदान संपन्न, 76% से ज्यादा वोटिंग

🔸देश में टीकाकरण जारी, अब तक 9.80 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई गई

🔸महाराष्ट्र को टीके की 1.10 करोड़ खुराकें मिल चुकी है, 1121 वेंटिलेटर दिए जाएंगे : जावड़ेकर

🔸UP की 5 जेले हुई हाइटेक, ड्रोन कैमरे से लेकर डीप सर्च मेटल डिटेक्टर से हो रही निगरानी

🔸एक बड़े माफिया को दूसरे राज्य से लाना योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि: मेनका गांधी

🔸महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 55,411 नए मामले, 309 मरीजों की मौत

🔸सर्वदलीय बैठक में बोले उद्धव ठाकरे- संपूर्ण Lockdown के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा

🔸मोदी का ममता पर अटैक- यूं ही नहीं उछाली बनारस वाली बात, चुनाव बाद बंगाल से दीदी एग्जिट

🔸ममता बनर्जी को झटका, अब कूचबिहार नहीं जा सकेगा कोई भी नेता EC का आदेश

🔸LAC: भारत और चीन विवादित क्षेत्र से सैनिकों को पीछे हटाने को तैयार  

🔸देश में कोरोना विस्‍फोट, एक दिन में मिले डेढ़ लाख से ज्यादा मामले, 795 की मौत, कई राज्‍यों ने बढ़ाई पाबंदियां

🔸मेट्रो, बस से लेकर शादी और अंतिम संस्कार तक, दिल्ली में कई पाबंदियां

🔸यूपी में 37 गुना बढ़े कोरोना के मरीज, प्रदेश के हर जिले में हाई अलर्ट

🔸UP के इटावा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलटी, 12 की मौत

🔸टकराव: रूस ने यूक्रेन को चारों तरफ से घेरा, अमेरिका ने की जंगी जहाज भेजने की तैयारी

🔸म्यांमार : सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई में 80 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की मौत

🔸इंडोनेशिया: भूकंप से जावा में सात लोगों की मौत, 300 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त, सुनामी का खतरा नहीं

🔸106 साल की कमली बाई ने लगवाया कोरोना का टीका, वैक्सीन से घबराने वालों को दी ये नसीहत...

🔹CSK vs DC, IPL 2021: गुरु पर चेला पड़ा भारी, पृथ्वी-धवन ने सुनिश्चित की 7 विकेट से दिल्ली की जीत |

अजमेर रेवेन्यू बोर्ड के आरएएस अधिकारी बीएल मेहरड़ा के घर एसीबी सर्च की फोटो...




पत्रकार कविकान्त खत्री की कलम से अखबारों से खबरें 



मौसमवाणी:21 से बदलेगा मौसम; शादियों के सीजन में अंधड़-बारिश के आसार, अगले 7 दिन साफ रहेगा आसमान

पश्चिमी विक्षाेभ का असर खत्म हाेते ही 24 घंटे में ही पारा 4 डिग्री तक लुढ़क गया। ज्यादातर शहराें में दिन का पारा 35 से 39 डिग्री के बीच रहा। जयपुर में पारा 36.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिन प्रदेश में आसमान साफ रहेगा। गर्म हवाएं चलने से तापमान में हल्की बढ़ाेतरी हाे सकती है।

हालांकि, नवरात्र के बाद शुरू हो रहे शादियों के सीजन में अंधड़ और बारिश के आसार हैं। 20 अप्रैल काे एक नया वेदर सिस्टम बनने के आसार हैं, इससे 21, 22 और 23 अप्रैल काे अधंड़ और बारिश हाे सकती है। तापमान दाे दिन में 3 से 4 डिग्री गिरा है लेकिन अभी भी सामान्य से ऊपर ही बना हुआ है।

पूरा समाचार पढ़ें / यहाँ देखें
MARU DARPAN RETRO
इतिहास के पन्नों से: मारवाड़ क्षेत्र और पश्चिमी राजस्थान की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर एवं ऐतिहासिक घटनाओं का विशेष संकलन।