Vig News : ट्रेक्टर में घुसी मोटरसाइकिल, घटना स्थल पर एक युवक ने तोड़ा दम । किसान मित्र इण्डिया पर खबरे पढें ।


एपिसोड - 06/304
.                 रविवार, 06 जून 2021 के मुख्य समाचार               

🔸केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, राज्यों के पास कोरोना रोधी वैक्सीन की 1.65 करोड़ से अधिक डोज

🔸कश्मीर मुद्दे पर अगले साल मुस्लिम राष्ट्रों के विदेश मंत्रियों की बैठक बुलाएगा पाकिस्तान

🔸दिल्ली पुलिस कमिश्नर बोले- सोशल डिस्टेंसिंग के लिए न हो बल का प्रयोग

🔸चीन में चाकू हमले में 5 लोगों की मौत, 15 घायल

🔸महाराष्ट्र में कोरोना के 13,659 नए मामले, 10 मार्च के बाद से सबसे कम रही संख्या

🔸मराठा आरक्षण की मांगें पूरी करें, नहीं तो होगा आंदोलन: मेटे ने महाराष्ट्र सरकार से कहा

🔸TMC में बड़ा फेरबदल: अभिषेक बनर्जी बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव, सायोनी घोष को मिली बड़ी जिम्मेदारी

🔸रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- भारत और चीन के बीच दखल ना दे तीसरी ताकत

🔸हमास नेता की चेतावनी, दोबारा जंग हुई तो मध्य पूर्व का नक़्शा बदल जाएगा

🔸सुशील कुमार को जेल में भी चाहिए प्रोटीन डाइट, कोर्ट में अर्जी लगाकर की ये मांग

🔸लाइव म्यांमार में फिर हिंसा, सुरक्षा बलों के साथ झड़प में 20 लोगों की मौत का दावा

🔸कोलकाता में BJP दफ्तर के पास मिले 51 क्रूड बम, मौके पर पहुंचा बम स्क्वाड

🔸मोदी सरकार का ट्विटर को आख़िरी नोटिस, 'सद्भावना दिखाई, अब अंजाम भुगतना होगा'

🔸माल्टा की कंपनी स्पूतनिक V के 6 करोड़ डोज देने को तैयार: हरियाणा सरकार

🔸कृषि कानून पर अडिग हैं किसान, BKU के राकेश टिकैत ने किया साफ- 2024 तक जारी रहेगा किसान आंदोलन

🔸केंद्र ने केजरीवाल की "घर-घर राशन योजना" पर लगाई रोक, LG ने वापस की फाइल, कहा- नहीं ली गई थी मंजूरी

🔸दिल्ली में लॉकडाउन में बड़ी राहत, ऑड-ईवन फॉर्मूले से खोली जाएंगी दुकानें, 50% क्षमता के साथ दौड़ेगी मेट्रो

🔸दिल्ली का हाल : ब्लैक फंगस के 70 फीसदी मरीज मधुमेह से ग्रस्त, जरूरी है नियंत्रण

🔸मंथन: नड्डा ने की पीएम से मुलाकात, आज राज्य प्रभारियों के साथ बैठक में आगे की रणनीति होगी तय

🔸रिपोर्ट: कोरोना की दूसरी लहर से हाहाकार, ग्रामीण भारत पर पड़ी बुरी मार

🔸भारतीय वैज्ञानिक दंपती का दावा: कोविड-19 की उत्पत्ति वुहान लैब से संभव

🔸मध्य प्रदेश : सड़क पर मिला पॉवर बैंक जैसा डिवाइस, मोबाइल से लगाते ही ब्लास्ट में युवक की मौत

🔹WTC Final : भारतीय क्रिकेटरों ने आइसोलेशन के तीसरे ही दिन शुरू की प्रैक्टिस

🔹टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के लिए राहुल कर रहे हैं कड़ा अभ्यास, कोच की भी नहीं है सुविधा












                   जयपुर से इस वक्त की अहम खबर                        

                  जल्द आएंगी आईपीएस तबादला सूची                  

कई जिलों के बदले जाएंगे एसपी, कई एसपी की पहुंच चुकी सीएमओ में गंभीर शिकायते, हाल ही सिरोही एसपी चल रहे काफी सुर्खियों में, कई मंत्री भी चल रहे अपने अपने जिलों के एसपी से नाराज, भ्रष्टाचार की मिल रही उच्चधिकारियों को काफी शिकायतें, कुछ एसपी पूर्व में रह चुके काफी चर्चाओं में, सीएम अशोक गहलोत लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ है बेहद सख्त, तबादला सूची की चर्चाओं को लेकर कई एसपी चिंतिंत

     राजस्थान में फिर से शुरू होगा रोडवेज बसों का संचालन    

11 जून से प्रदेश में शुरू हो सकता बसों का संचालन, 31 मई को आई गाइडलाइंस में था इसका हवाला, रोडवेज प्रबंधन ने शुरू की बसों के संचालन की तैयारियां...

               मुख्यमंत्री गहलोत का युवाओं को तोहफा                   

मेधावी स्टूडेंट्स के लिए योजना लेकर आए गहलोत, कोचिंग के अलावा खाना-पीना व रहने का पैसा भी देगी सरकार, मुख्यमंत्री गहलोत का इस फैसले का किया स्वागत।

                                    जोधपुर से खबर                                 

        फिल्म अभिनेता सोनू सूद को कमिश्नरेट पुलिस ने भेजा स्मृति चिन्ह        

कुछ दिन पहले सोनू सूद ने की थी पुलिस के कार्य की तारीफ, कमिश्नरेट पुलिस की कार्य प्रणाली की तारीफ, कमिश्नरेट पुलिस ने भी सोनू सूद का जताया आभार।

                                        जयपुर से खबर                               

     कोरोना से जान गंवाने वाले कार्यकर्ता परिवारों को मदद ।     

भारतीय जनता पार्टी में तैयार हो रही इसकी रूपरेखा, जनप्रतिनिधियों को दी जाएगी मदद की जिम्मेदारी, कोरोना से जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं के परिवार का ज़िम्मा,शिक्षा, भोजन और शादी जैसी जिम्मेदारियां पूरी करेगी बीजेपी, सांसद, विधायक, पार्षद की तय होगी भूमिका, पिछले दिनों बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष @DrSatishPoonia ने भी किया था जिक्र, सीकर के एक कार्यकर्ता के भाई का हुआ था निधन,उसके बावजूद मोटरसाइकिल पर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाता रहा कार्यकर्ता, ऐसे कार्यकर्ताओं की मेहनत के जज्बे को पार्टी ने किया सलाम, कोरोना से जान गंवाने कमाने वाले कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट मांगी, जिले की टीम को दिया ब्यौरा तैयार करने का जिम्मा।

                                     Breaking news                               

     जैसलमेर । सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की दुःखद मृत्यु ।        

जिले के खुहड़ी थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसा ।

ट्रेक्टर में घुसी मोटरसाइकिल, घटना स्थल पर एक युवक ने तोड़ा दम

एक कि उपचार के दौरान मौत, दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दोनों की मौत ।

बीकानेर के निवासी है दोनों मृतक ।

घटना की जानकारी पर थानाधिकारी मय जाब्ता पहुंचा मौके पर ।

खुहड़ी थाना क्षेत्र की घटना,थानाधिकारी घेवरराम ने दी जानकारी ।

 

                                  बीकानेर से खबर                                   

                      ब्लैक फ़ंगस का कोहराम जारी ।                         

एक और मरीज़ की गयी जान, अब तक 9 लोग की जान ले चुका ब्लैक फ़ंगस, अब तक मरीज़ों का आंकड़ा पहुंचा 68, पीबीएम हॉस्पिटल के दोनों वार्ड हुए फुल, पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमिंदर सिरोही कर रही मॉनिटरिंग।


क्या कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प है?

  • बीएसई52100132
  • एनएसई1567020
  • सोना489900
  • चाँदी70674136

Cricket Update


 .                       जयपुर से बङी खबर                                 

राजस्थान से उठी मांग का देशभर के दिव्यांग वकीलों को मिलेगा लाभ, नोटेरी पब्लिक की नियुक्ति में दिव्यांग वकीलों को अनुभव में 3 साल की छूट, राजस्थान के विधि विभाग ने केन्द्रीय विधि विभाग को मामलो में की थी अनुशंषा,नोटेरी अधिनियम 1952, नोटेरी नियम 1956 के नियम 3 के तहत उठी थी मांग, केन्द्रीय विधि विभाग ने इस संबंध में जारी की अधिसूचना, दिव्यांग अधिवक्ताओं को अब 7 साल में ही हो सकेगी नोटरी पब्लिक की नियुक्ति ।


           खाजूवाला/बीकानेर से हेरोईन सप्लाई मामला          
भारत पाक सीमा से हेरोइन सप्लाई मामला ।
BSF IG ने मौके पर पहुंचक घटना स्थल का लिया जायजा, 
राजस्थान से दिल्ली तक सर्च ऑपरेशन शुरू, 2 हिरोइन तस्कर 7 दिन के लिए रिमांड पर, NCB के DDG ज्ञानेश्वर सिंह ने की तस्करों से पुछताछ।

               दिल्ली में कल से Lockdown में छूट ।                  
50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू होगी मेट्रो, दिल्ली में कल से बाजार, मॉल खोले जाएंगे, सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें, ऑड-ईवन नियम से खुलेंगी दुकानें।

           जयपुर से एसआई भर्ती 2016 से जुङी खबर            
एसआई भर्ती 2016 में 4 साल बाद भी नियुक्ति का इंतजार,
511 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति का इंतजार, साल 2018 में लिखित परीक्षा का हुआ था आयोजन, 2019 में परिणाम, सितंबर 2019 में हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा, जून-जुलाई 2020 में RPSC द्वारा साक्षात्कार करवाये गए आयोजित,सितंबर 2020 में अंतिम परिणाम भी कर दिया गया जारी , जनवरी 2021 में पुलिस विभाग के द्वारा सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन, पुलिस सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण संबंधित कार्य किये गए पूरे, 6 महीने बीतने के बाद भी अभी तक नियुक्ति आदेश नहीं हुए जारी।

                       बाड़मेर से खबर                    
साइबर ठगों ने खाते से निकाली 40 हजार की राशि,20-20 हजार की दो किस्तों में खाते से निकाली राशि,पुलिस ऑनलाइन ठगी का मामला किया दर्ज।

                      जोधपुर से खबर                     
संभागीय आयुक्त डॉ.राजेश शर्मा को मातृ शोक 
राजेश शर्मा की माता सुशीला शर्मा का निधन, जयपुर में इलाज के दौरान हुआ निधन, कोरोना से संक्रमित होने के बाद चल रहा था इलाज, आज दोपहर ली थी अंतिम सांस।

            जोधपुर में दो गुटो में फायरिंग             
सीएचबी सेक्टर 21 में फायरिंग की सूचना का मामला
पुलिस फायरिंग की घटना से कर रही इनकार, दो गुटों के झगड़े की कह रही बात, फिलहाल पुलिस की जांच जारी, सोशल मीडिया पर फायरिंग की चल रही सूचना ।

      जोधपुर में बस टर्मिनल का शिलान्यास       
सीएम अशोक गहलोत ने आधुनिक बस टर्मिनल का किया शिलान्यास,14 जून को बस टर्मिनल का निर्माण कार्य हुआ था शुरू,38 करोड़ की लागत से 4 मंजिला बस टर्मिनल का होगा निर्माण।

       अलवर में भाई ने भाई की हत्या की ।       
पिता की अनुकम्पा नौकरी पाने के लिए भाई ने भाई की हत्या की,एनईबी क्षेत्र में दो तारीख को छत पर मिली थी राकेश कुमार की खून से लथपथ लाश,पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए मृतक के छोटे भाई रवि प्रकाश को किया गिरफ्तार,एनईबी एसएचओ रविन्द्र कवियां ने दी जानकारी।

              जम्मूकश्मीर से मुप्ती भङकी            
महबूबा मुफ्ती ने उठाया अमरनाथ यात्रा पर सवाल,एक तरफ कोविड तो दूसरी तरफ अमरनाथ यात्रा,केंद्र सरकार मनमाने ढंग से करती है फैसला-महबूबा


🔴10जून  को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल के नियम और उपाय ।   

नई दिल्ली ।
साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून दिन गुरुवार को लगने जा रहा है. इस बार सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को पड़ रहा है. खास बात ये है कि इस दिन शनि जयंती और वट सावित्री व्रत भी है. इसलिए इस बार का सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास रहने वाला है. भारत में ये सूर्य ग्रहण आंशिक तौर पर दिखाई देगा. भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम के 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा. सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे की रहेगी ।

ये सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, यूरोप, एशिया, अटलांटिक महासागर के उत्तरी हिस्से में आंशिक रूप में दिखाई देगा जबकि ग्रीनलैंड, उत्तरी कनाडा और रूस में पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा. भारत में ये सूर्य ग्रहण सिर्फ अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा. इसलिए, वहां के लोगों को सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल मानने की जरूरत है. इसके अलावा शेष भारत के लोगों पर सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा ।

ज्योतिष के अनुसार, इस बार के सूर्य ग्रहण के दिन कई चीजें एक साथ घटित होंगी, जिसका प्रभाव आपके जीवन पर कई तरह से पड़ेगा. चूंकि, सूर्य ग्रहण सिर्फ अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा. ऐसे में वहां के लोगों को इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए. इस बात पर विचार करने की आवश्यकता है. तो चलिए जानते हैं ज्योतिर्विद प्रवीण मिश्रा से कि सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए ।

पंडित प्रवीण मिश्रा के अनुसार, इस सूर्य ग्रहण के दौरान अरुणाचल प्रदेश के लोग अपने इष्ट देव का ध्यान करें. 'ऊं नम: शिवाय मंत्र' का जाप करें. सूर्य ग्रहण के दौरान जाप और हवन करना शुभ माना जाता है ।

सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करें और दान करें. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहण में दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. दान में खाने की चीजें शामिल होनी चाहिएं. आप चावल, आटा, दाल, घी, गुड़, नमक और सब्जियां दान कर सकते हैं ।

इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि इतनी भोजन सामग्री दान करें कि एक परिवार के 3 से 4 लोग भर पेट भोजन कर सकें. सूर्य ग्रहण के बाद भोजन सामग्री किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को दे दें. इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी ।

ज्योतिष में ग्रहण का काफी महत्व होता है. जहां ग्रहण दिखाई देता है वहीं सूतक काल मान्य होता है. इसलिए अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर बाकी भारत में कहीं भी सूर्य ग्रहण का सूतक काल के नियम लागू नहीं होंगे और ना ही किसी काम को करने पर पाबंदी होगी ।

मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ी. मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल में भर्ती । 

       मौसम खबर ( दक्षिण - पश्चिम मॉनसून अपडेट       
दक्षिण - पश्चिम मॉनसून समय से पहले पहुंचा । अब मॉनसून , केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आन्द्र प्रदेश, कर्नाटक, गोवा व महाराष्ट्र के क्षेत्रो में बारीष का दौर मॉनसून के प्रभाव से वर्षा हो रही हैं  कुछ दिनों में गुजरात में दस्तक दे देगा । फिलहाल पश्चिमी राजस्थान में 7 जून से 11 जून तक बारीष होने का अनुमान नही हैं इस सप्ताह दक्षिण, पूर्वी राजस्थान, मध्यप्रदेश, उतरप्रदेश, उङिसा, बिहार, बंगाल, सिक्किम, झारखण्ड, उतराखणड, हिमाचल, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर में कुछ क्षेत्रो में तेज व कुछ भागो में हल्की बारीष होने का पूर्वानुमान हैं ।
असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालेणड के क्षेत्रो में कईं भारी तो कई मध्यम बारीष का अनुमान हैं । निचे दिये गये विडियों को देखें ।


मॉनसून ने किन किन राज्यों में दस्तक दी । ऊपर दिये गये मानचित्र में देखें ।

🙏                         सियाराम विश्नोई जाम्बा
                                   राष्ट्रीय संरक्षक 
                          भारतीय किसान मित्र संघ  
                                        एवम्
  सम्पादक : वेब मीडिया न्यूज पोर्टल ( किसान मित्र इण्डिया ) 

 वरिष्ठ पत्रकार व वेब न्यूज सहयोगकर्ता : कविकान्त खत्री पं.स. बाप


 

Share this Story:

Follow Kisan Mitra India Hindi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ