नेडी़ होवे नोकरी, हंस मुख हो घर नार, प्रीत पड़ौसी भाईयां, सुख री बातां चार। नीच पड़ौसी नहीं मिळे , मिळे न घाती यार प्रीत भरयो प्यालो मिळे ,सुख री बातां चार । दिन आंथियां सूं पेल मिळे, प्यालो, मित्र , मनवार नुगरा नर न नजदीक मिळे , सुख री बातां चार ।
Hot News, Breaking News, Latest news, kisan news, entertainment news, comedy news, krishi news, national- international news, khabarnama, kisan mitra news, New experience in this blog,Learn from the blog, share knowledge, Will do something new, Farmers friend India, All india farmers friend federation,Blog for Aab Tak Rajasthan & KISAN MITRA INDIA . Regis. :- MSME U. RJ-22-0001790, MSME U. RJ-22-0001230, सम्पादक : सियाराम विश्नोई जाम्बा Editor : Siyaram Bishnoi Jamba
बुधवार, 10 मार्च 2021
आने वाले 20 वर्षो में हमारे घरों से कुछ रिश्ते हमेशा के लिए समाप्त हो जाएंगे।
*विडंबना* 🙏🏻
आने वाले 20 वर्षो में हमारे घरों से कुछ रिश्ते हमेशा के लिए समाप्त हो जाएंगे।
भाई, भाभी,
देवर, देवरानी,
जेठ, जेठानी,
काका, काकी,
ननद,ननदोई,
भुआ, फूफाजी सहित अनेक रिश्ते हमारे घरों से समाप्त हो जाएंगे।
*बस ढाई तीन लोगों के परिवार बचेंगे,*
*न हिम्मत देने वाला बड़ा भाई होगा,*
*न तेज तर्राट छोटा भाई होगा,*
*न घर मे भाभी होगी,*
*न कोई छोटा देवर होगा,*
*बहु भी अकेली होगी,*
*न उसकी कोई देवरानी होगी*
*न जेठानी।*
*न चुलबुली ननद*
*न तेज तर्रार भुआ*
कुल मिलाकर इस एक बच्चा फैशन और सिर्फ मैं मैं की मूढ़ता और अज्ञनता के कारण ...
*परिवार खत्म होते जा रहे हैं।,*
दो भाई वाले परिवार भी अब आखरी स्टेज पर हैं ।
पहले कच्चे घरो में भी बड़े परिवार रह लेते थे। अब बड़े बंगलो में भी ढाई तीन लोग रहने का फैशन चल पड़ा है।
मन दुखी होता है सब सोचकर हम को ईमानदारी से इस दिशा में सोचना चाहिए।
इस चुनौती पूर्ण सदी में हम एक बच्चे को कहा कहा जिम्मेदारी दे पाएंगे और उसमें हिम्मत कौन भरेगा बिना भाइयों के कंधे पर हाथ रखे।
हिन्दुओं की घटती हुई जनसंख्या चिंता का विषय है!
अपना ट्रेंड परिवर्तन करना ही होगा ।
*बच्चों की शादी की उम्र 20 से 24 तक निश्चित करें ।*
कामयाब बनाने के चक्कर में 30 से 35 तक खींच रहे हैं इतने में एक पीढ़ी का अंतर हो जाता है आपकी कामयाबी के समय में सामने वाला उम्र का आंकड़ा पार कर देता है....!
*🙏सोचनीय चिंता का विषय है। 🙏*
मंगलवार, 9 मार्च 2021
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के कार्यालय में पाकिस्तान से भारत लौटी बहुओं का परिजनों के साथ हुआ स्वागत
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के कार्यालय में पाकिस्तान से भारत लौटी बहुओं का परिजनों के साथ हुआ स्वागत
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के प्रयासों से लम्बे इंतजार और बड़ी मुश्किल से पाकिस्तान से भारत लौटी बहुओं का परिजनों के साथ मंगलवार को सांसद सेवा केंद्र में हुआ स्वागत, खुशी से परिजनों की भर आईं आंखें
बाड़मेर
शादी के पश्चात दो वर्ष के लंबे इंतजार के बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कल भारत लौटी दोनों दुल्हनों और उनके परिजनों का मंगलवार को बाड़मेर मुख्यालय पर स्थित केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद कैलाश चौधरी के कार्यालय सांसद सेवा केंद्र पर मंत्री के स्टॉफ और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। लम्बे इंतजार और बड़ी मुश्किल से घर लौटी बहुओं को देखकर कार्यालय में मौजूद तमाम लोगों और परिजनों के चेहरे भी खिले हुए दिखे। ऐसे में सांसद सेवा केंद्र में हुए स्वागत से सबकी आंखें भर आई। पाकिस्तान में फंसी बहुओं का दर्द झेल रहे परिजन जब सांसद कार्यालय पर पहुंचे तो उनका श्रीफल देकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। बहुओं के भारत लौटने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। साथ ही दुल्हनों की भी खुशी का ठिकाना नहीं था। सभी ने अपने व्यक्तव्यों में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के विशेष प्रयासों के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।
केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री एवं स्थानीय बाड़मेर जैसलमेर सांसद कैलाश चौधरी के प्रयासों से सोमवार को पाकिस्तान में निवास कर रही दो दुल्हनों का अपने ससुराल आने का लंबा इंतजार सोमवार को समाप्त हो गया। दो साल पूर्व शादी होने के बावजूद वीजा न मिल पाने से दोनों दुल्हनें पाकिस्तान से अपने दुल्हों के साथ भारत नहीं आ सकी थी। शादी के बाद बाड़मेर व जैसलमेर निवासी दोनों दूल्हों को अपनी-अपनी दुल्हनों को वहां छोड़कर भारत लौटना पड़ा था। इस बीच अभी भी एक और दुल्हन वीजा के अभाव में पाकिस्तान में ही फंसी हुई है, लेकिन उसके छोटे बच्चे राजवीर सिंह को वीजा दे दिया गया है। ऐसे में वह बच्चा अपनी नानी के साथ भारत पहुंचा है। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने बताया कि हम एक ओर दुल्हन की वतन वापसी को लेकर भी प्रयासरत हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्दी ही वह भी हमारे बीच होंगी। कुछ वीजा समस्याओं के चलते फिलहाल उनका आना स्थगित हो गया है।
केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से पिघली लम्बे इंतजार की बर्फ : जैसलमेर जिले के बइया गांव के नेपाल सिंह का रिश्ता पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हुआ था। वे दो साल पहले थार एक्सप्रेस से बारात लेकर पाकिस्तान गए थे। नेपाल सिंह की शादी 26 जनवरी 2019 को हुई थी। इसी तरह बाड़मेर जिले के गिराब क्षेत्र के महेन्द्र सिंह 16 अप्रेल 2019 में पाकिस्तान में शादी हुई थी। वे भी थार एक्सप्रेस से बारात लेकर पाकिस्तान गए थे। इस तरह बाड़मेर-जैसलमेर के दोनों युवकों के लिए सोमवार का दिन उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन साबित हुआ। इन युवकों की दुल्हनें शादी के 2 साल के लंबे इंतजार के बाद उनके घर आई हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण दोनों दुल्हनें अपनी ससुराल नहीं आ पा रही थी। हालांकि सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले एक अन्य युवक विक्रम सिंह की पत्नी को अभी तक वीजा नही मिला है, लेकिन उनके बच्चे राजवीर सिंह को वीजा मिलने के बाद वह अपनी नानी के साथ भारत पहुंचा है।
जैसलमेर - बुधवार को 20 स्थानों पर लगेंगे कोविड वैक्सीन के टीेके*
*जैसलमेर - बुधवार को 20 स्थानों पर लगेंगे कोविड वैक्सीन के टीेके*
जैसलमेर, 9 मार्च / कोेविड-19 वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम अन्तर्गत जैसलमेर जिले में 10 मार्च बुधवार को 20 स्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कमलेश चोधरी ने बताया कि बुधवार को जिले में निर्धारित 20 स्थानों श्री जवाहिर चिकित्सालय जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाचना, मोहनगढ, पोकरण, सांकडा, फलसूण्ड, भणियाणा, फतेहगढ, सम, रामगढ, नोख प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र म्याजलार, खुहडी, देवीकोट, झिनझिनयाली, भीखोडाई, चेलक, सांगड, पूनमनगर व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गफूर भट्टा में आयोजित टीकाकरण सत्रों में कोविड वैक्सीन के टीके लगाये जायेंगे ।
उन्होंने 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिको एवं 45 से 60 वर्ष तक के गम्भीर बीमार रोगियों को अपील कर कहा है कि वे निर्धारित टीकाकरण स्थलों पर कोेविड-19 वैक्सीन का टीका अवष्य लगवावें ।
---000---
ग्रामसेवक को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
तारानगर चूरू
चूरू एसीबी की बड़ी कार्यवाही
ग्रामसेवक को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
तारानगर के सात्युं चौराहे पर एसीबी नई की कार्यवाही
ग्रामसेवक महावीर प्रजापत राजपुरा में है नियुक्त
साहवा में पदस्थापन के दौरान विकास कार्यों की सीसी पर हस्ताक्षर की एवज में मांग रहा था रिश्व्त
पूर्व सरपंच प्रतिनिधि से 2 %कमीशन के एवज में 3 लाख रखी मांग
एएसपी आनन्द प्रकाश स्वामी व टीम ने की कार्यवाही
Update-:मुंबई में बेकाबू हो रहा है कोरोना ,उद्धव सरकार ने दिए लॉकडाउन के संकेत!, अधिकारियों को दिए सख्ती के निर्देश
Update-:मुंबई में बेकाबू हो रहा है कोरोना ,उद्धव सरकार ने दिए लॉकडाउन के संकेत!, अधिकारियों को दिए सख्ती के निर्देश
नए संक्रमणों में वृद्धि के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मुंबई में कोविड-19 को रोकने के लिए जो भी कदम उठाने की आवश्यकता है, वह शहर में पूरी तरह से लागू हो।
मुंबई के संरक्षक मंत्री एएनआई ने असलम शेख के हवाले से कहा, "मुंबई में मामले कुछ अधिक हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जो भी आवश्यक हो, उन पर निर्णय लिया जाए।''
-
Maru Darpan ( India News) बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा। बैंगलूरू में धार्मिक जुलूस पर पथ...
-
रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना 1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
-
Maru Darpan ( India News) देश राज्यों से बड़ी खबरें 1. भारत-इस्राइल के प्रधानमंत्रियों की बातचीत, रक्षा और...

