Maru Darpan

Hot News, Breaking News, Latest news, kisan news, entertainment news, comedy news, krishi news, national- international news, khabarnama, kisan mitra news, New experience in this blog,Learn from the blog, share knowledge, Will do something new, Farmers friend India, All india farmers friend federation,Blog for Aab Tak Rajasthan & KISAN MITRA INDIA . Regis. :- MSME U. RJ-22-0001790, MSME U. RJ-22-0001230, सम्पादक : सियाराम विश्नोई जाम्बा Editor : Siyaram Bishnoi Jamba

गुरुवार, 21 जनवरी 2021

जमीनी प्रयास । शामलात शोध यात्रा । दिनांक 19 से 29 जनवरी तक गांव - गांव शोध करके गांव री बातां इक्कठी करना लक्ष्य । भाग - 2

 जमीनी प्रयास ।

शामलात शोध यात्रा । दिनांक 19 से 29 जनवरी तक

गांव - गांव शोध करके गांव री बातां इक्कठी करना लक्ष्य । भाग - 2



पर जनवरी 21, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें

शामलात शोध यात्रा । दिनांक 19 से 29 जनवरी तक गांव - गांव शोध करके गांव री बातां इक्कठी करना लक्ष्य

 जमीनी प्रयास

शामलात शोध यात्रा । दिनांक 19 से 29 जनवरी तक

गांव - गांव शोध करके गांव री बातां इक्कठी करना लक्ष्य ।



पर जनवरी 21, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें

जैसा अन्न वैसा मन"* *"जैसा पानी वैसी वाणी"* देशी गाय का घी

 *देशी गाय का दूध, घी खाओ और स्वस्थ रहो........*


 *परिवार में एकता व प्रेम के लिए देशी गाय का घी खाइए* : 

                    

भारतीय विज्ञान पर आधारित दो कहावतें आपने सुनी-समझी होंगी –

*"जैसा अन्न वैसा मन"*

*"जैसा पानी वैसी वाणी"*


तीसरी कहावत

*"जैसा घी वैसी धी"* (बुद्धि/समझ)।

*देशी गाय का घी → सद्बुद्धि*

भैंस का घी → मोटी बुद्धि

जर्सी का घी → विकृत बुद्धि

वनस्पति घी → कायर बुद्धि

चर्बी का घी → राक्षस बुद्धि

केमिकल का घी → जड़ बुद्धि


परिवार में एक व्यक्ति की बुद्धि भ्रष्ट होते ही पूरा परिवार बिखर जाता है, बर्बाद हो जाता है।




बाजार में गाय का *देशी घी* तो है लेकिन *देशी गाय* का घी 1% भी नहीं है

                 

*देशी गाय का घी जितना प्रभावशाली है। उतना ही देशी गाय का दूध भी प्रभावशाली है।*

 क्योंकि एक मनुष्य ही इस धरती पर ऐसा प्राणी है जो जन्म से लेकर मृत्यु तक दूध का सेवन करता हैं।

*फिर भी मुझे समझ में नहीं आता लोग दूध को इतना हल्के में क्यूँ लेते हैं।*

 क्यूँ नहीं समझदारी से इसका चयन करते। और जब तक समझ आती हैं। तब तक शरीर में बीमारी प्रवेश कर जाती है। भाई लोगों मैं तो आप को यही कहूंगा कि आप चाय कॉफी चाहें भी किसी  दूध की पियो, *लेकिन दूध केवल भारतीय देशी गाय का पीयो। इसमें भी ताजा दूध पीने की पूरी कोशिश करे।*

 क्योंकि धारोष्ण दूध तो पीने का समय है नहीं आप के पास.... दूसरा मिलना भी कठिन है। 

*जिन भी गो भक्तों को देशी गाय के दूध और घी के बारे में कुछ भी जानकारी चाहिये (मुझे जितनी समझ है उस अनुसार) मै आप को बताने के लिए सदैव तत्पर हूँ।*

लेखक:- सियाराम विश्नोई

पर जनवरी 21, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें

सोमवार, 18 जनवरी 2021

श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान ने विश्नोई समाज व गुरु जी के नियमों की पालना करने वाले भी बिश+नौ अर्थात विश्नोई कहलाते हैं । गुरुजी ने शुक्लहंस शब्द नम्बर 67 वॉ में क्यां बताया था पूरा पढें । lataste update 2021

 निवण प्रणाम 🙏

शुक्लहंस शब्द नं 67

                 दूणपुर गाँव का वासी  मोती मेघवाल और उसकी पत्नी दोनों बिश्नोई बन गए। उन्होंने चमार का काम छोड़ दिया। वे साधुओं जैसा जीवन जीने लगे। ग्राम ठाकुर बीदा जोधावत को मोती का वह व्यवहार बहुत बुरा लगा। ठाकुर ने मोती को बुलाकर उसे कैद में डालने का हुक्म दिया तथा कहा कि वह अपने इष्टदेव से मदद लेना चाहे तो उसे चार पहर की छूट दी जाती है ।उस संकट की घड़ी में मोती मेघवाल ने गुरु जंभेश्वर को याद किया। भगत वत्सल भगवान उसी प्रातः काल दुणपुर पहुँच गये और नगर के बाहर शुद्ध वन भूमि पर अपना आसन लगाया।अहंकारी बीदा राठौड़ वहाँ आया तथा जाम्भोजी की परीक्षा लेने हेतु उन से उनके चमत्कारीक कार्य कर दिखाने को कहा तथा अंत में भगवान कृष्ण की तरह एक ही समय में कई हजार शरीर धारण कर भिन्न-भिन्न स्थानों पर दर्शन देने का आग्रह किया। गुरु जंभेश्वर महाराज ने उसकी वह शर्त भी पूरी की और एक ही समय एक हजार गाँवों एवं नगरों में हवन प्रवचन करते हुए दिखाई दिए।बीदे ने उन सैकड़ों गाँवो में पहले से ही अपने ओठी भेज दिए थे


इस प्रकार विभिन्न आलोकिक क्रियाओं द्वारा बीते को यह विश्वास दिलवाया कि वे पूर्ण ब्रह्म भगवान कृष्ण के अवतार है।उसी सहस्त्र रूप धारण करने एवं बीदे को समझाने के संदर्भ में,बीदे तथा अन्य भक्त जनों के सम्मुख यह शुक्लहंस  नामक विशेष शब्द कहा:-

 #श्री_गढ़_आल_मोत_पुर_पाटण_भुय_नागौरी_म्हे_ऊंडे_नीरे_अवतार_लीयो।

भावार्थः- संसार के सम्पूर्ण गढ़ों में भगवान विष्णु का धाम बैकुण्ठ लोक सर्वश्रेष्ठ गढ़ है। उसी श्रीगढ़ से आल (हाल) चल करके इस मृत्युलोक में आया हूँ तथा इस मृत्युलोक में भी नागौर की भूमि में स्थित पीपासर में, जो भूमि ग्रामपति लोहट के अधिकार में है तथा उतम भूमि है जहां पर अत्यधिक गहराई में पानी मिलता है, उस उतम जल वाले देश में मैनें अवतार लिया है अर्थात् उस परम धाम को अकस्मात छोड़कर इस भूमि में मुझे आना पड़ा है। आगे यहां पर आने का मुख्य प्रयोजन बतला रहे हैं। 


#अठगी_ठंगण_अदगी_दागण_अगजा_गंजण_ऊनथ_नाथन_अनूं_नवावन।

जो पुरुष पाखण्ड करके दूसरों को ठगते है किन्तु स्वयं किसी अन्य से नही ठगे जा सकते, ऐसे-2 चतुर लोगों को ठगने के लिए अर्थात् उनकी ठग पाखण्ड विद्या का हरण करने के लिए, जिसने अब तक धर्म का दाग, चिन्ह विशेष धारण नहीं किया है उन्हें धर्म के चिन्ह से चिन्हित करके सद्मार्ग में लाने के लिए, जो दूसरों के तो सच्चे धर्म का भी अपनी बुद्धि चातुर्य से खण्डन कर देते हैं तथा अपने झूठे पाखण्डमय धर्म मार्ग को भी अपने स्वार्थवश सत्य बतलाते हैं। ऐसे लोगों के विश्वास का नाश करने के लिए,उदण्डता से अपनी इच्छा अनुसार विचरण करने वाले लोगों के मर्यादा रूपी नाथ डालने के लिए और अभिमान में जकड़े हुए लोग जो किसी के सामने सिर नहीं झुकाना जानते, नम्रता शीलता नहीं जानते उन्हें झुकाने के लिए, नम्रशील बनाने के लिए में यहां पर मरुभूमि में आया हूँ।


#कांहि_को_में_खैंकाल_कीयों_कांही_सुरग_मुरादे_देसां_कांही_दौरे_दीयूं।

यहां आ करके मैनें किसी को तो समय-समय पर ही नष्ट कर दिया अर्थात् राम, कृष्ण, नृसिंह आदि रूप में तो दुष्टों को नष्ट ही किया तथा किसी सज्जन ज्ञानी ध्यानी भक्त पुरुष को उसकी इच्छा कर्मानुसार स्वर्ग या मोक्ष की प्राप्ति करवाई। यह इस समय भी तथा इससे पूर्व अवतारों में भी और अन्य किसी-किसी को भयंकर नरक भी दिया क्योंकि उन लोगों के कर्म ऐसे ही थे। इसीलिए कर्म करना मानव के आधीन है किन्तु फल देना ईश्वर के अधीन है। 


#होम_करीलो_दिन_ठावीलो_संहस_रचीलो_छापर_नींबी_दूणपूरू। #गांव_सुंदरीयो_छीलै_बलदीयो_छन्दे_मन्दे_बाल_दीयो।

हे बीदा! तू अपने आदमियों को दिन निश्चित करके जहां-जहां पर भेजेगा। में वहीं पर ही हजारों रूप धारण करके यज्ञ करता हुआ दिखाई दुंगा। बीदा हजारों जगह तो नहीं भेज सका किन्तु जहां-जहां पर भेजा गया था, वहां-वहां का बतलाते हैं जैसे- छापर, नींबी, द्रोणपुर, सुन्दरियो, चीलो,बलदीयो, छन्दे, मन्दे, बालदियो तथा- 


#अजम्है_होता_नागो_वाड़े_रैण_थम्भै_गढ़_गागरणो। #कुं_कुं_कंचन_सोरठ_मरहठ_तिलंग_दीप_गढ़_गागरणो।

अजमेर, होता, नागौर, बाड़े, रैण, थम्भोर, गढ़, गागरणो, कुं कुं कश्मीर, कंचन(कच्छ) सौराष्ट्र महाराष्ट्र या मेरठ, तिलंग (तेलंगाना) तेलगु देश, द्वीप रामेश्वरम, गढ़ गागरोन तथा और भी- 


#गढ़_दिल्ली_कंचन_अर_दूणायर_फिर_फिर_दुनियां_परखै_लीयों। #थटे_भवणिया_अरू_गुजरात_आछो_जाई_सवा_लाख_मालबै। #पर्वत_मांडू_मांही_ज्ञान_कथूं।

दिल्ली, गढ़, कंचन नगरी और देहरादून आदि स्थानों में यज्ञ किया है। मैनें वहां पर व्यापक भ्रमण किया और लोगों को जांचा, परखा है तथा थट्ठ, थंभणिया गुजरात, आछो जाई, श्यालक, मालवा, पर्वत (मांडू) जैसलमेर इत्यादि स्थानों में जाकर ज्ञान का कथन किया है उन लोगों को चेताया है। 


#खुरासाण_गढ़_लंका_भीतर_गूगल_खेऊ_पैर_ठयो। #ईडर_कोट_उजैंणी_नगरी_काहिदा_सिंधपुरी_विश्राम_लीयो।

खुरासाण तथा गढ़ लंका में भी जाकर वहां पर हवन किया और हवन समाप्ति पर अंगारों पर गूगल चढ़ाया था, जिससे वहां का वातावरण पवित्र हुआ था। ईडर गढ़ उज्जयिनी नगरी तथा कुछ समय तक समुद्र किनारे बसी हुई जगन्नाथपुरी में भी विश्राम किया है। 


#कांय_रे_सायरा_गाजै_बाजै_घुरे_घुर_हरे_करे_इंवाणी_आप_बलूं। #किंहि_गुण_सायरा_मीठा_होता_किंहि_अवगुण_होतो_खार_खरूं।

जब जम्भेश्वर जी जगन्नाथपुरी में समुद्र किनारे पर विराजमान थे। उसी समय ही वहां पर लोेगों में एक महामारी फैल गयी, जिसको वहां की स्थानीय भाषा में गूँडिचा कहते है। इधर शीतला चेचक कहते हैं, वह फैल चुकी थी। लोग आ करके जम्भदेवजी से प्रार्थना करने लगे। तब उन लोगों को अभिमंत्रित जल पाहल पिलाया, जिससे उनकी बीमारी मिट गयी। उसी महान घटना की यादगार में मन्दिर बनाने की प्रार्थना उन लोगों ने गुरुदेव से कही, तब उन्हें मंदिर बनाने की आज्ञा तो दी परंतु उसके अन्दर कोई मूर्ति रखने की मनाही कर दी। अब भी जगन्नाथपुरी में वह मंदिर ज्यों का त्यों विद्यमान है। जब जगन्नाथजी की सवारी निकलती है तो सात दिन तक वहीं पर विश्राम करती है तथा वहीं पर ही प्रसिद्ध जगन्नाथजी के मंदिर से उतर पश्चिम दिशा में एक किलोमीटर दूर जम्भेश्वर महादेव का मंदिर भी बना हुआ है और वहां पर पंच महादेवों में एक जम्भेश्वर महादेव पूजनीय है तथा उत्सव समय आषाढ़ महीने में सवारी भी निकलती है। यह मैनें अपनी आंखों से देखा है किन्तु पूर्ण जानकारी नहीं कर सका। यहां पर मैनें प्रसंगवश पाठकों की जानकारी के लिए लिख दिया है। अब बीदे से कह रहे हैं कि हे बीदा! मैनें उस जगन्नाथपुरी के समुद्र को देखा है तथा उसकी महान ऊंची-ऊंची लहरों को भी देखा है। वे लहरें दूर से अत्यधिक भयावनी लगती है स्नानार्थी को डरा देती है। किन्तु जब हिम्मत करके अन्दर पंहुच जाता है तो वे लहरें कुछ भी नहीं बिगाड़ सकती। गुरु जम्भेश्वरजी कहते हैं कि उस समय मैनें समुद्र से पूछा था कि हे सायर! तू क्यूं गर्जना करके यह व्यर्थ की ध्वनि कर रहा है। इस घुरघुराने से तो तेरा अभिमान ही बढ़ेगा किन्तु बल घटेगा। जब तू बलहीन हो जायेगा तो फिर क्या कर सकेगा तथा यह भी बता कि पहले तो तेरे में कौनसा गुण था जिस कारण तू मीठा था और फिर कौनसा अवगुण हो गया जिससे तू खारा नमकीन हो गया। जब तेरे में अभिमान नहीं था तब तो तू मधुर अमृतमय था और जब अभिमान आ गया तो कड़वा हो गया। मानव के लिए भी यही नियम लागू होता है। 


#जद_वासग_नेतो_मेर_मथाणी_समंद_बिरोल्यो_ढोय_उरूं। #रेणायर_डोहण_पांणी_पोहण_असुरां_बेधी_करण_छलूं।

देव-दानवों ने जब मिलकर समुद्र मंथन द्वारा अमृत प्राप्ति का प्रयत्न किया था उस समय वासुकी नाग की तो रस्सी बनाई थी। सुमेरु पर्वत की मथाणी (झेरणी) बनायी थी तथा देव-दानवों ने मिलकर मंथन प्रारम्भ किया तो वह मथाणी वजनदार होने से देव दानव नहीं संभाल सके तो नीचे धरती पर आकर टिक गयी थी तो दोनों पक्षों ने ही जाकर भगवान विष्णु से पुकार की थी। उस समय विष्णु ने कछुए का रूप धारण करके सुमेरु मथाणी को ऊपर उठाया था। फिर मंथन कार्य चलने लगा तब समुद्र से अनेकानेक दिव्य रत्न निकलने लगे किन्तु उन असुरों ने कुछ भी ध्यान नहीं दिया, जिस कारण से अनेक रत्न तो देवताओं को प्राप्त हो चुके थे। चैदहवां रत्न अमृत निकला जिसके लिए देव दानव आपस में बंटवारा नहीं कर सके। उसके लिए भगवान ने मोहिनी रूप धारण करके अमृत देवताओं को पिलाकर अमर करना चाहते थे किन्तु राहु दैत्य भी पी चुका था वह भी अमर हो चुका था। भेद खुलने पर देवताओं ने सिर काट डाला, एक के दो हो गये। राहु और केतु ये भी अमर हैं, सूर्य-चन्द्र को समय-समय पर ग्रसित करते हैं। जब समुद्र से अमृत निकाल लिया गया तो पीछे कड़वा ही शेष रह गया है। इसीलिए हे बीदा! वह इतना महान अमृतमय समुद्र भी अभिमान करने से अमृत खो बैठा और दयनीय दशा को प्राप्त हो गया, उसके सामने तेरी क्या औकात है। तेरा भी यह अभिमान करना व्यर्थ है और भी ध्यानपूर्वक श्रवण कर। 

#दहशिर_ने_जद_वाचा_दीन्ही_तद_म्हे_मेल्ही_अनंत_छलूं। #दह_शिर_का_दश_मस्तक_छेद्या_ताणु_बाणु_लडू_कलूं।

लंकापति रावण ने प्रथम कठोर तपस्या की थी और शिव को तपस्या द्वारा प्रसन्न करके वरदान प्राप्त कर लिया। गुरु जम्भदेवजी कहते हैं कि उस समय वरदान देने वाला मैं ही था तथा रावण राज्य विशालता ऐश्वर्य को प्राप्त हो चुका था। तब मैं ही राम रूप में सीता सहित वन में आ गया था। मैनें ही रावण को छलने के लिए सीता को भेजा था। रावण जबरदस्ती नहीं ले गया था। रावण को मारने के लिए सीता को निमित बनाया था, वैसे रावण को कैसे मार पाते और फिर मैनें सीता को छुड़ाने के बहाने से अपने द्वारा वरदान स्वरूप दिये हुए दस सिरों को उन तीखे बाणों द्वारा काट डाला तथा रावण सहित पूरे परिवार को तहस नहस कर डाला था। 


#सोखा_बाणू_एक_बखाणू_जाका_बहु_परमाणूं_निश्चय_राखी_तास_बलूं।

जब रावण को मारने के लिए लंका पर चढ़ाई की थी, उस समय भी बीच में समुद्र आ गया था। तीन दिन तक प्रतीक्षा करने पर भी वह दुष्ट नहीं माना तो फिर धनुष पर बाण संधान कर लिया था और उसे शुष्क करने का विचार पक्का हो चुका था। उस समय भी समुद्र अपनी हठता भूलकर हाथ जोड़कर सामने उपस्थित हुआ था। इसका बहुत प्रमाण है। यदि तुझे विश्वास नहीं है तो शास्त्र उठाकर देख ले। उस समय समुद्र तथा रावण ने अपना बल निश्चित ही तोल करके देखा था तथा उस अभिमान के बल पर ही गर्व किया करते थे किन्तु उन दोनों का ही गर्व चूर-चूर कर डाला था। हे बीदा! जब रावण और समुद्र का अभिमान भी स्थिर नहीं रह सका। अहंकार के कारण दोनों को ही लज्जित होना पड़ा तो तेरी कितनी सी ताकत है, किसके बल पर तूं अभिमान करता है। 


#राय_विष्णु_से_बाद_न_कीजै_कांय_बधारो_दैत्य_कुलूं। #म्हे_पण_म्हेई_थेपण_थेई_सा_पुरुषा_की_लच्छ_कुलूं।

हे बीदा! तुम्हारे सामने प्रत्यक्ष देवाधिदेव विष्णु विराजमान है, व्यर्थ का वाद-विवाद नहीं करो। ऐसा करके देत्य कुल को क्यों बढ़ाता है। तुम्हारे देखा-देखी और कितने मानव से दानव हो जायेंगे। फिर तू जानता है कि दानवों की क्या गति हुई है और क्या हो रही है। हम तो अपनी जगह पर हम ही है, तू हमारी बराबरी नहीं कर सकता और तू अपनी जगह पर तो तू ही है, हम लोगों को तू अपने जैसा नहीं बना सकता। उन महापुरुषों के लक्षण तो बहुत ही ऊंचे थे, जिसका तू नाम लेता है वे तेेरे सदृश अधम नहीं थे। 


#गाजै_गुड़के_से_क्यूं_वीहै_जेझल_जाकी_संहस_फणूं। #मेरे_माय_न_बाप_न_बहण_न_भाई_साख_न_सैंण_न_लोक_जणों।

तुम्हारे इस प्रकार के झूठे गर्जन तर्जन से कौन डरता है तथा डरने का कोई कारण भी तो नहीं है क्योंकि तुम्हारे पास कुछ शक्ति तो है नहीं, केवल बोलना ही जानता है जिसके पास शेषनाग के हजारों फणों की फुत्कार के सदृश शक्ति की ज्वाला है वह तेरे इस मामूली क्रोध की ज्वाला से भयभीत कभी नहीं होता। कोई सामान्य गृहस्थजन हो सकता है, तेरे से कुछ भयभीत हो जाये क्योंकि उसका अपना परिवार घर है, उनको तू कदाचित उजाड़ भी सकता है किन्तु जिसके माता, पिता, बहन, भाई, सखा सम्बन्धी कोई नहीं है उसका तू क्या बिगाड़ लेगा। 


#बैकुण्ठे_बिश्वास_बिलम्बण_पार_गिरांये_मात_खिणूं। #विष्णु_विष्णु_तू_भण_रे_प्राणी_विष्णु_भणंता_अनंत_गुणूं।

हम तो बैकुण्ठलोक के निवासी हैं ऐसा तू विश्वास कर तथा उस अमरलोक प्राप्ति का प्रयत्न कर। जिससे तेरा सदा के लिए जन्म-मरण छूट जायेगा। इस अवसर को प्राप्त करके भी मृत्यु को प्राप्त नहीं हो जाना कुछ शुभ कमाई कर लेना। हे प्राणी! विष्णु के पास परमधाम में पंहुचने के लिए तू उसी परमात्मा विष्णु का स्मरण कर, उसका स्मरण भजन करने में अनंत फलों की प्राप्ति होगी। विष्णु के भजन से परम पुरुषार्थ रूप मोक्ष की प्राप्ति ही अनन्त फल है। 


#सहंसे_नावें_सहंसे_ठावें_सहंसे_गावें_गाजे_बाजे_हीरे_नीरे। #गगन_गहीरे_चवदा_भवणे_तिहूं_तृलोके_जम्बू_द्वीपे_सप्त_पताले।

विषलृ व्यांपके धातु से विष्णु शब्द की व्युत्पति होती है अर्थात् विवेष्टि व्याप्नोति इति विष्णु जो सर्वत्र कण-कण में सता रूप से व्यापक हो वही विष्णु है। ऐसे विष्णु का स्मरण करने का अर्थ हुआ कि सर्वत्र सता के साथ सम्बन्ध स्थापित कर लेना है। उसी सत्ता को गुरुदेव जी सर्वत्र बताते हुए कहते हैं कि उस विष्णु रूप सता के हजारों अनगिनत नाम है। हजारों अनन्त स्थान है तथा उसी प्रकार से उतने ही गांव है और भी सता व्यापक होती हुई गर्जना, बाद्यों, हीरे, जल, गगन गम्भीर समुद्र तथा चैदह भुवनों में, तीनों लोकों में तथा इस जम्बूद्वीप में और सातों पातालों में ही उसकी ही सता विद्यमान है। 


#अई_अमाणो_तत_समाणो_गुरु_फुर्माणो_बहु_परमाणो। #अइयां_उइयां_निरजत_सिरजत।

इस पंचभौतिक जड़मय संसार में वह ज्योतिरूप तत्व समाया हुआ है। उस परम तत्व की ज्योति से ही यह सचेतन होता है यह गुरु परमात्मा का ही कथन है। इसीलिए सत्य है इसमें बहुत ही शास्त्र,वेद, आप्त पुरुष प्रमाण है। यह जड़ चेतनमय संसार उसी परमतत्व रूप परमात्मा की ही सृजनकला का कमाल है और उसकी ही जब वापिस समेटने की इच्छा होगी तो यह वापिस लय को भी प्राप्त हो जायेगा, यह भी उसी की ही करामात है। 


#नान्ही_मोटी_जीया_जूंणी_एति_सास_फुरंतै_सारूं। #कृष्णी_माया_घन_बरषंता_म्हे_अगिणि_गिणूं_फूहारूं।

इस विश्व में कुछ छोटी तथा कुछ बड़ी जीवों की जातियां है। छोटी जाति की उत्पति स्थिति तथा मृत्यु काल अत्यल्प होता है और बड़ी जाति जैसे मानवादिक का समय अधिक होता है। गुरु जम्भेश्वरजी कहते हैं कि में अपनी माया द्वारा इनका सृजन करता हूँ। किन्तु उत्पति में समय तो एक श्वंास को बाहर निकलना और अन्दर जाने का ही लगता है अर्थात् जीवन और मृत्यु के बीच का फैसला तो एक श्ंवास का ही होता है यदि श्वांस आ गया तो जीवन है, नहीं आया तो मृत्यु। जिस प्रकार से कृष्ण परमात्मा की माया बादलों द्वारा जल बरसाती है किन्तु अनगिनत बूंदे भी गिन गिन करके डाली जाती है अर्थात् जहां जितना बरसाना है वहां उतना ही बरसेगा न तो कम ही और न ही ज्यादा। उसी प्रकार से सृष्टि की छोटी-मोटी जीया जूंणी भी पानी की बूंदों की तरह अनगिनत होते हुए भी परमात्मा के द्वारा गिनी जा सकती है। परमात्मा की दृष्टि से बाह्य कुछ भी नहीं है। 


कुण जाणै म्हे देव कुदेवों, कुण जाणै म्हे अलख अभेवों। कुण जाणै म्हे सुरनर देवों, कुण जाणै म्हारा पहला भेवों।

बीदे द्वारा जब वस्त्रविहीन करके यह देखने का प्रयत्न किया गया कि ये स्त्री है या पुरुष। तब इस प्रसंग का इस प्रकार निर्णय करते हुए कहा कि कौन जानता है कि मैं देव हूं या कुदेव हूं। कौन जानता है कि मैं अलख हूं या लखने योग्य हूं। यह भी कौन जान सकता है कि मैं देवाधिदेव विष्णु हूं या सामान्य देवता हूं तुम्हारे पास मेरा आदि व अन्त को जानने का भी क्या उपाय है। 


कुण जाणै म्हे ग्यानी के ध्यानी, कुण जाणै म्हे केवल ज्ञानी। कुण जाणै म्हे ब्रह्मज्ञानी, कुण जाणै म्हे ब्रह्माचारी।

बुद्धि द्वारा अगम्य को बुद्धि द्वारा कैसे जाना सकता है। इसीलिए मैं ज्ञानी हूं या ध्यानी हूँ इस बात को तुम नहीं जान सकते। मैं केवल ज्ञानी हूं या अज्ञानी हूं, यह तुम किस प्रकार से जान पाओगे। मैं ब्रह्मज्ञानी हूं या ब्रह्मचारी हूं यह भी तुम्हारी समझ से बाहर की बात है। ध्यान रखना इन विषयों को केवल जाना नहीं जाता तदनुसार जीवन बनाया जाता है। न ही केवल बुद्धि द्वारा जान लेने से रस ही आ पायेगा। 



कुण जाणै म्हे अल्प अहारी, कुण जाणै म्हे पुरुष के नारी। कुण जाणै म्हें वाद विवादी, कुण जाणै म्हे लुब्ध सुवादी।

कौन जानने का दावा करता है और बता सकता है कि मैं कम भोजन करने वाला हूं या निराहारी हूं या अधिक भोजन करने वाला हूं।मैं पुरुष हूं या नारी, यह भी तुम कैसे जान सकते हो। कौन जानता है कि मैं वाद विवादी हूं या लोभी हूं या सत्य मितभाषी हूं या बकवादी हूं। 


कुण जाणै म्हे जोगी के भोगी, कुण जाणै म्हे आप संयोगी। कुण जाणै म्हे भावत भोगी, कुण जाणै म्हे लील पती।

कौन जानता है मैं योगी हूं या भोगी हूं। यह भी कौन जान सकता है कि मैं दुनियां से सम्बन्ध रखने वाला हूं या निर्लेप हूं। कौन जान सकता है कि मैं जितना चाहता हूं उतना ही मुझे भोग्य वस्तु प्राप्त है या नहीं। यह भी सांसारिक सामान्य व्यक्ति नहीं जान सकते कि मैं इस संसार का स्वामी हूँ। 


कुण जाणै म्हे सूम के दाता, कुण जाणै म्हे सती कुसती। आपही सूमर आप ही दाता, आप कुसती आपै सती।

कौन जानता है कि मैं सूम कंजूस हूं या महान दानी हूं तथा यह भी कौन जान सकता है कि मैं सती हूं या कुसती हूं। मैं क्या हूं इस विचार को छोड़ो और मैं जो कहता हूं इस पर विचार करोगे तो सभी समस्यायें स्वतः ही सुलझ जायेंगी और यदि बिना कुछ धारण किये केवल बौद्धिक अभ्यास ही करते रहोगे तो कुछ भी नहीं समझ पाओगे। इसीलिए गुरुदेव कहते हैं कि मैं ही सभी कुछ हूं और सभी कुछ होते हुए भी कुछ भी नहीं हूं। मैं ही सूम और मैं ही दाता हूं और मैं ही सती रूप में तथा कुसती भी मैं ही हूं। जैसा जो देखता है में उसके लिए तो वैसा ही हूं। चाहे वो मुझे जिस रूप में देखे, वह तो उसकी दृष्टि पर निर्भर करता है। 


नव दाणूं निरवंश गुमाया, कैरव किया फती फती।

मैनें समय समय पर अनेकों अवतार धारण करके धर्म की स्थापना की है तथा राक्षसों का विनाश किया है, उनमें नौ राक्षस अति बलशाली थे। वे कुम्भकरण, रावण, कंस, केशी, चण्डरू, मधु, कीचक हिरणाक्ष तथा हिरण्यकश्यपू। इनके लिए विशेष अवतार धारण करने पड़े तथा कौरव समूह जो साथ में जुड़कर उपद्रव किया करते थे। उनको भी बिखेर दिया। मृत्यु के मुख में पंहुचा दिया। यह तो कृष्ण का राजनैतिक योद्धा का रूप था। 


राम रूप कर राक्षस हड़िया, बाण कै आगै बनचर जुड़िया। तद म्हें राखी कमल पती, दया रूप महें आप बखाणां। संहार रूप म्हें आप हती।

राम रूप धारण करके मैनें अनेकानेक राक्षसों का विनाश किया और लंका में जाकर रावण को मारने के लिए बाण खींचा था। तब भी हनुमान सुग्रीव सहित वानर सेना मेरे आगे आकर सेना रूप में जुड़ गयी थी तथा उस भयंकर संग्राम में भी कमल फूल सदृश कोमल स्वभाव वाले विभीषण एवं कमला सीता की उन राक्षसों से रक्षा की थी। वे मदमस्त हाथी सदृश उन कोमल कमल कलियों को कुचलना चाहते थे। मेरे दोनों ही रूप प्रसिद्ध है, जब में दया करता हूं तो परम दयालु हो जाता हूं और राक्षसों से जब युद्ध करता हूं तो महाभयंकर हत्यारा हो जाता हूं। 



सोलै संहस नवरंग गोपी, भोलम भालम टोलम टालम। छोलम छालम, सहजै राखीलो,म्हे कन्हड़ बालो आप जती।

भोमासुर ने सोलह हजार कन्याओं को जेल में डाल दिया था और यह प्रण कर रखा था कि जब बीस हजार हो जायेगी तब इनसे विवाह करूंगा। वे कन्याऐं ही थी, गोप-बालाएं भोली भाली थी तथा सभी साथ में रहकर मेलमिलाप वाली थी। अब तो उनके खेलने-कूदने, शारीरिक, मानसिक विकास का समय था। किन्तु दुष्ट भोमासुर ने उन्हें कैदी जीवन जीने के लिए मजबूर किया था। मैनें भोमासुर को मार करके उन्हें सहज में ही मुक्त करवा दी थी तथा उन्हें शरण भी दी। वे गोपियां मुझे पति परमेश्वर के रूप में स्वीकार कर चुकी थी। फिर भी में कृष्ण रूप में यति बाल ब्रह्मचारी ही था। इतनी पत्नियां होते हुए भी बाल ब्रह्मचारी होना यह ईश्वरीय करामात ही है। 


छोलबीया म्हें तपी तपेश्वर, छोलब किया फती फती। राखण मतां तो पड़दे राखां, ज्यूं दाहै पांन वणासपती।

इन गोपियों के साथ रमण करने वाला मैं स्वयं तपस्वियों का भी तपस्वी हूं। वहीं गोपी ग्वालबालों का प्रिय मैं जब उनके साथ खेल खेला करता था तब तो मण्डली जुड़ी थी किन्तु मैं जब वृन्दावन छोड़कर चला गया तो पुनः उस मण्डली को छिन्न-भिन्न कर दिया। यही जोड़तोड़ करने वाला मैं यदि रक्षा करना चाहूं तो भंयकर अग्नि में से एक सूखे पते की भी रक्षा कर सकता हूं और यदि मैं न चाहूं तो रक्षा के सभी उपाय निष्फल हो जाते हैं।


लेखक :- सियाराम विश्नोई ( राष्ट्रीय संरक्षक )    

             अखिल भारतीय किसान मित्र महासंघ

        ( भारतीय किसान मित्र संघ )

Read more ( यहॉ क्लिक करे ) »
पर जनवरी 18, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें

मुकाम मंदिर से संबधित खुश खबरी़ । तीन शातीर चोर पुलिस की गिरफ्त में । दो चोर को पकङना हैं ।

 मुकाम मंदिर से संबधित खुश खबरी़


उस रात को हुई चोरी में कुल पांच व्यक्ति सम्मिलित थे जिनमें से तीन को अब तक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है एक बाड़मेर निवासी मुसलमान है दूसरा सांचौर निवासी गिरी है कार भी इसी व्यक्ति की थी तीसरा खींवसर निवासी एक नायक है इन तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बाकी 2 की तलाश जारी है

नोखा पुलिस ने विश्नोई समाज के पवित्र स्थान मुकाम मंदिर में हुई चोरी के आरोपियों को ट्रेस आउट कर लिया है

पर जनवरी 18, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें

रविवार, 10 जनवरी 2021

मुकाम निज मन्दिर में चोरों किये हाथ साफ । श्री जम्भेश्वर निज मन्दिर मुकाम ( नोखा ) में चोरो ने लाखों की चोरी की ।

 मुकाम निज मन्दिर में चोरों किये हाथ साफ । श्री जम्भेश्वर निज मन्दिर मुकाम ( नोखा ) में चोरो ने लाखों की चोरी की ।

09/01/2021 देर रात करीब 1.15 बजे swift कार में आये चार चोरों ने निज मन्दिर श्री जम्भेश्वर भगवान के मन्दिर स्थित मुकाम ( नोखा ) में ताला तोङकर चारो चोर मन्दिर में घुसे । मन्दिर के बाहर व अन्दर चार सीसीटिवी कैमरे लगे हुऐ थे ।कार से उतरे चोर सीधे ताला तोङकर मन्दिर में मुंह बान्धकर गये फिर चोरों ने लोकर को हथौङे व छेनी से लोकर के दरवाजे को तोङा ।इन चोरो ने लोकर तोङकर लाखो रुपये की चोरी करके भाग निकले ।लेकिन घबराने की बात नही हैं क्योंकि गाङी के नम्बर साफ साफ सीसीटिवी में दिखाई दे रहे थे तथा चोरों के चेहरे भी मुंह ढक्के होने के बावजूद भी दिखाई पङ रहे थे । जिन्हे पत्ता लगाकर पकङने में सीसीटिवी केमेरा मदद करेगा ।


मुकाम निज मन्दिर में चोरों किये हाथ साफ । श्री जम्भेश्वर निज मन्दिर मुकाम ( नोखा ) में चोरो ने लाखों की चोरी की ।

https://youtu.be/h3x2AB3MG54


पर जनवरी 10, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें

सोमवार, 4 जनवरी 2021

Kisan mitra india par dekhe khabare


 


पर जनवरी 04, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
नई पोस्ट पुराने पोस्ट मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें संदेश (Atom)
  • बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।
    Maru Darpan ( India News) बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।  बैंगलूरू में धार्मिक जुलूस पर पथ...
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
    रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना  1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
  • देश राज्यों से बड़ी खबरें
    Maru Darpan ( India News)                                   देश राज्यों से बड़ी खबरें 1. भारत-इस्राइल के प्रधानमंत्रियों की बातचीत, रक्षा और...

Html code

MARU DARPAN (मरु दर्पण) - साच्च कधी झुकता नही
Loading Date... फलोदी 38°C
मुरु दर्पण
"साच्च कधी झुकता नही"
PROFESSIONAL WEB MEDIA NEWS PORTAL
BREAKING LIVE
राजस्थान की बड़ी खबर
किसान समाचार और विशेष अपडेट
फलोदी और जाम्बा पंचायत समाचार
मौसम विभाग की चेतावनी: भारी बारिश अलर्ट
खेल-कूद प्रतियोगिता परिणाम घोषित
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • जोधपुर
  • फलोदी
  • जाम्बा
  • किसान समाचार
  • मौसम समाचार
  • पंचायतीराज
  • VB-GRAMG
मुरु दर्पण का चैनल JOIN करें यहाँ क्लिक करें
News Image
किसान मित्र समाचार

खेती-बाड़ी में आधुनिक 3D तकनीक और जैविक खाद के बढ़ते कदम, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

प्राधिकरण सियाराम विश्नोई जाम्बा द्वारा जारी विशेष रिपोर्ट के अनुसार फलोदी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत कृषि तकनीकों का प्रचार तेजी से बढ़ रहा है...

मरु दर्पण रेट्रो (Vintage Archive)

पुरानी यादें, ऐतिहासिक समाचार दस्तावेज़

वर्ष 1990: पश्चिमी राजस्थान के धोरों में विकास की पहली किरण, पंचायतीराज चुनाव का इतिहास।

विगत दशकों में मारवाड़ के ग्रामीण अंचल फलोदी और जाम्बा क्षेत्र में पंचायती राज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं...

झलको टीवी लाइव

लेटेस्ट वीडियो और लाइव अपडेट्स पाने के लिए चैनल सब्सक्राइब करें।

अभी SUBSCRIBE करें

वेबसाइट विवरण

प्राधिकरण: सियाराम विश्नोई जाम्बा

एंकर: सियाराम विश्नोई

MSME नंबर: UDYAM-RJ-22-0001790

संपर्क सूत्र:
9057570813, 9462625464

MARU DARPAN

सच्चाई के साथ हमेशा अडिग। मरुधरा की आवाज, राजस्थान का विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल।

महत्वपूर्ण लिंक्स

  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति (Privacy Policy)
  • नियम और शर्तें
  • विज्ञापन दें

Contact Us

ईमेल: krishakmitrabap@gmail.com

लोकेशन: जाम्बा, फलोदी, जोधपुर, राजस्थान

© 2026 MARU DARPAN. All Rights Reserved. Designed with ❤️ for Blogger.

होम वीडियो लाइव टीवी न्यूज़ रील मेनू

यह ब्लॉग खोजें

Pages

  • Home

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Maru Darpan ( India News)
Maru Darpan, India News, State News, district news, Gramin News, Information on farmers and farming, entertainment, news, politics news, science and environment exploration and newsHello, I stayed watching the Jhalko Jodhana News ( Web Media News Portal ) on Siyaram Bishnoi, youtube. Search and information will continue to be available according to your ideology. This blog will show you using a new technic and native Nuska. It is important for me to be with you. Thank youyoutubefacebooktwitterinstagram
मेरा पूरा प्रोफ़ाइल देखें

Archive

लेबल

  • _
  • -_
  • कविता
  • खेजङी बचाओ
  • जोधपुर से बङी खबर - हिरण प्रकरण मामला
  • दुखद खबर
  • देश दुनिया से खास खबरें
  • पत्रकार एकता - BIG NEWS
  • पर्यावरण बचाओ
  • पोकरण
  • फसल बीमा क्लेम - 2019
  • बिग ब्रेकिंग न्यूज
  • मुख्य खबर का असर
  • मौसम खबर
  • विश्व विजेता बना भारत
  • शब्दवाणी - शब्द न 11
  • सच्ची कहानी - लाभ और हानि
  • सूविचार
  • हक्कीकत - महिलाओं की कहानी
  • हिन्दू आंदोलन उग्र
  • Aaj ki News
  • BADAM - बादाम की उन्नत किस्में
  • Big Breaking - उपचार
  • Big Breaking - कविता
  • Big Breaking - नवरात्र पूजा
  • Big breaking - मेजरसाहब
  • Big Breaking & Big News
  • Big Breaking News
  • Big Breaking News - INDIA
  • BIG NEWS
  • Big News -
  • Big News - 7वीं की छात्रा रेपकाण्ड
  • Big News - आग का तांडव
  • Big News - क्रिकेट में भारत की शर्मनाक हार
  • Big News - जोधपुर हाईकोर्ट
  • Big News - ट्राफिक पुलिस
  • Big News - देश राज्यों से बङी खबरे
  • Big News - देश राज्यों से बङी खबरें
  • Big News - दो महान् हस्ति
  • Big News - पटवार भर्ती परिक्षा
  • Big News - पटाखें से घर जलकर राख
  • Big News - पाक की जीत पर देशद्रोहियों ने फटाखे फोङे
  • Big News - प्रेमिका ने सुसाइड किया
  • Big News - बङा हादसा
  • Big News - बाङमेर की बेटी
  • Big News - रावण के वंशज
  • Big News - लूट की वारदात को दिया अंजाम को अंजाम दिया
  • Big News - वैकेया नायजु का दौरा
  • Big News - वैज्ञानिक
  • BIG NEWS - BREAKING
  • Big News - GUN - SMASH-2000
  • BIG NEWS - JAISALMER
  • Breaking News
  • BREAKING NEWS - भारत - पाक मैंच
  • Breaking News - विवाहिता को उतारा मौत के घाट
  • Breaking News - सङक भीषण हादसा
  • Breaking Vidio
  • China News - 150 सैनिक बन्दी
  • Honesty ईमानदारी का फल
  • Hot News
  • Jamba news
  • Khabarnama
  • Latest News
  • News
  • NEWS - तलाक का कोई मायना नही
  • News latest
  • Patwari Aandolan news
  • Rape of woman news
  • Top Big Breaking News
  • Under 19 cricket

बुरे बर्ताव की शिकायत करें

Boxed Version

  • boxedVersion
  • recentPostsHeadline

Default Variables

  • disqusShortname
  • commentsSystem
  • fixedSidebar
  • postPerPage
  • postPerPage

Link List

  • Home
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Youtube

Link List

  • facebook
  • x-twitter
  • instagram
  • pinterest
  • skype

Link List

  • Home
  • Features
  • _Multi DropDown
  • __DropDown 1
  • __DropDown 2
  • __DropDown 3
  • _ShortCodes
  • _SiteMap
  • _Error Page
  • Documentation
  • _Web Doc
  • _Video Doc
  • Download This Template

Music

Subscribe To

संदेश
Atom
संदेश
सभी टिप्पणियां
Atom
सभी टिप्पणियां

Html code

📅
🕒
मरु दर्पण NEWS
साच्च कधी झुकता नही
होम राष्ट्रीय राजस्थान जोधपुर फलोदी जाम्बा किसान समाचार मौसम समाचार खेल समाचार पंचायतीराज
🔴 BREAKING NEWS ► राजस्थान की बड़ी खबर ► किसान समाचार ► पंचायत समाचार ► मौसम अपडेट ► खेल समाचार ► जाम्बा समाचार ► फलोदी समाचार

ताज़ा समाचार

🔴 LIVE NEWS

राजस्थान लाइव अपडेट | फलोदी समाचार | जाम्बा समाचार | किसान समाचार | मौसम समाचार

🔥 Trending News

राजस्थान की बड़ी खबर
फलोदी जिले की खबर
किसान मित्र समाचार
मौसम अपडेट
पंचायतीराज समाचार

📈 Most Read

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
जाम्बा विशेष रिपोर्ट
खेती-बाड़ी समाचार

▶️ झलको टीवी - Latest Videos

📱 Follow Maru Darpan

WhatsApp Facebook YouTube Telegram Instagram

MARU DARPAN NEWS

साच्च कधी झुकता नही

राष्ट्रीय एवं ग्रामीण समाचार पोर्टल

मुख्य लिंक

होम About Us Contact Us Privacy Policy Disclaimer

संपर्क

सियाराम विश्नोई जाम्बा

📞 9057570813

📞 9462625464

📧 krishakmitrabap@gmail.com

MSME: UDYAM-RJ-22-0001790

© 2026 MARU DARPAN NEWS All Rights Reserved
💬

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
image

Slider

Advertisement

Pics-Art-10-11-02-07-27

Contact List

  • Digital Marketing - Missile Mission
  • V.P.O Jama, Jodhpur, India,
  • WhatsApp: +91 9057570813

Contact


Breaking

Follow us

Your Responsive Ads code (Google Ads)

Subscribe Us

Maru Darpan, India News.

Extra Ads

AD BANNER

top social

  • facebook
  • whatsapp
  • telegram
  • twitter
  • instagram

Best followers

Social Buttons

  • facebook
  • twitter
  • gplus
  • instagram
  • rss

Footer Copyright

| Distributed by Blogger Themes

Translate

Maru Darpan

Related Post Number

Social Media Icons

  • facebook
  • twitter
  • youtube
  • instagram
  • gplus

Follow Us

  • {icon: "facebook", url: "#"}
  • {icon: "twitter", url: "#"}
  • {icon: "youtube", url: "#"}
  • {icon: "instagram", url: "#"}
  • {icon: "rss", url: "#"}

  • {icon: "facebook", url: "#"}
  • {icon: "twitter", url: "#"}
  • {icon: "youtube", url: "#"}
  • {icon: "rss", url: "#"}

Contact Info

The word is derived from the ancient Greek marketing Missile Template is Designed Theme for Giving Enhanced look.

News

Videos

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Disqus Shortname

designcart

कुल पेज दृश्य

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

$ok={Accept !} $days={7}

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Home Style

Mobile Logo

Mobile Logo
image

Sponsor

AD BANNER

Recent News

About Me

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →

No Thumbnail

No Thumbnail

Connect With us

34.2k likes

Like

28.6k followers

Follow

8.6k subscribers

Subscribe

17.3k followers

+1

Comments

ad banner

Social Plugin

  • facebook
  • x-twitter
  • instagram
  • youtube
  • skype
  • vk
  • instagram
  • youtube
  • whatsapp
  • skype

Subscribe Us

Most Popular

  • भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड
    भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन: इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरे में भारत का क्लासिक, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड जिम...
  • झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, सेटअप देखकर पुलिस के उड़े होश
    आईएएस अवि प्रसाद ने डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी  ( खबर 2 नम्बर पर पूरी खबर देखें )  झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्ट...
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
    रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना  1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
  • कुरुक्षेत्र में पत्नी की हत्या - हरियाणा न्यूज हेडलाइन दिनभर की खबरें
    Maru Darpan ( India News) हरियाणा न्यूज हेडलाइन दिनभर की खबरें कुरुक्षेत्र में पत्नी की हत्या के बाद पति का सुसाइड:पहले बेल्ट से पत्नी का गल...
  • परिवार इसे आत्महत्या मान रहा है लेकिन मायके वाले इसे हत्या मान रहे है।
    परिवार इसे आत्महत्या मान रहा है लेकिन मायके वाले इसे हत्या मान रहे है। इस घटना ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए है, क्योंकि महिला की बॉडी सीढ़ियों ...
  • बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।
    Maru Darpan ( India News) बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।  बैंगलूरू में धार्मिक जुलूस पर पथ...
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने की मुलाकात
     मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने की मुलाकात   खेजड़ी संरक्षण के कानून की घोषणा के लिए जताया आभार ए...
  • 1. कृषि विभाग के आत्मा योजना से बङी खबर . 2.नाबालिग से दो दिन में दो बार रेप और गैंगरेप सहेली घुमाने के बहाने नर्मदापुरम के जंगल में ले गई
    बीकानेर पंचायत समिति क्षेत्र के कालासर गांव में मंगलवार रात करीब 387 खेजड़ी के पेड़ काट दिए गए।  ACB ने PHED के अधीक्षण अभियंता को घूस में आ...
  • ट्रम्प ने दुनियाभर के देशों को धमकी दी, ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध किया तो टैरिफ लगाएंगे; कनाडाई PM बोले- हर हाल में ग्रीनलैंड के साथ
    Maru Darpan ( India News) मतदाता सूची या मनमानी? जयपुर से सामने आई डराने वाली सच्चाई जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र से एक वीडियो ने सियासी...
  • महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन: विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसा, महाराष्ट्र में तीन दिन शोक
       देश राज्यों से बङी व दुखद खबर   महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन: विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; बारामती में लैं...

Facebook

About Us

About Us
Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Footer Social Widget

  • facebook
  • x-twitter
  • skype
  • instagram
  • youtube
  • linkedin

Popular Posts

  • बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
  • देश राज्यों से बड़ी खबरें

Contact form

नाम

ईमेल *

संदेश *

Footer Menu Widget

  • Home
  • About
  • Contact Us
  • reddit
  • pinterest
  • vk
  • instagram
  • youtube

Popular Posts

  • भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड
    भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन: इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरे में भारत का क्लासिक, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड जिम...
  • झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, सेटअप देखकर पुलिस के उड़े होश
    आईएएस अवि प्रसाद ने डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी  ( खबर 2 नम्बर पर पूरी खबर देखें )  झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्ट...
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
    रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना  1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
चित्र विंडो थीम. Blogger द्वारा संचालित.