Maru Darpan

Hot News, Breaking News, Latest news, kisan news, entertainment news, comedy news, krishi news, national- international news, khabarnama, kisan mitra news, New experience in this blog,Learn from the blog, share knowledge, Will do something new, Farmers friend India, All india farmers friend federation,Blog for Aab Tak Rajasthan & KISAN MITRA INDIA . Regis. :- MSME U. RJ-22-0001790, MSME U. RJ-22-0001230, सम्पादक : सियाराम विश्नोई जाम्बा Editor : Siyaram Bishnoi Jamba

मंगलवार, 6 जनवरी 2026

बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।

Maru Darpan ( India News)

बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा। 
www.marudarpan.in

बैंगलूरू में धार्मिक जुलूस पर पथराव।

पीएम मोदी ने एक हजार वर्ष पूर्व सोमनाथ मंदिर को गजनी के महमूद द्वारा तोड़े जाने की याद की दिलाई। जवाहर लाल नेहरू की सच्चाई भी बताई।
भारत के सनातनियों को जगाने और समझाने के लिए इससे ज्यादा क्या किया जा सकता है।
पड़ोसी बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जारी है। इस मुस्लिम बाहुल्य देश में 5 जनवरी को भी एक हिंदू महिला के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर बाल काट कर पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा गया। इतना ही नहीं इस अत्याचार का वीडियो बनाकर वायरल भी किया गया। इसी दिन बांग्लादेश में 38 वर्षीय हिन्दू युवक राणा प्रताप बैरागी की भी हत्या कर दी गई। इसी दिन भारत के कर्नाटक के बैंगलूरू में हिंदुओं के धार्मिक जुलूस पर पथराव किया गया। इस पथराव में अनेक श्रद्धालु घायल हो गए। आरोप है कि कर्नाटक में कांग्रेस के शासन में तुष्टीकरण की नीति के चलते हिंदुओं के जुलूस पर पथराव किया गया। 5 जनवरी को जिस दिन बांग्लादेश और कर्नाटक में हिंदू विरोधी घटनाएं हुई, इसी दिन अखबारों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लेख प्रकाशित हुआ हैै। इस लेख में पीएम मोदी ने एक हजार वर्ष पूर्व गुजरात के सोमनाथ के मंदिर पर आक्रमणकारी गजनी के महदू के हमले का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने बताया कि किस तरह जनवरी 1026 में गजनी के महमूद ने हमारी धार्मिक आस्थाओं पर हमला किया। पीएम ने अपने लेख में बताया कि 1947 में देश की आजादी के बाद पहली दीपावली को तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल सोमनाथ के मंदिर में गए और दीप प्रज्वलित किए, तब पटेल ने मंदिर का जीर्णोद्धार करने का संकल्प लिया। यह बात अलग रही कि जब 11 मई 1951 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने मंदिर के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया तब सरदार पटेल नहीं रहे थे। पीएम ने अपने लेख में लिखा है कि हिंदुओं के इस मंदिर के जीर्णोद्धार के कार्यक्रम में राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति से तबके प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू खुश नहीं थे, लेकिन राजेंद्र प्रसाद मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में उपस्थित हुए। आज सोमनाथ का मंदिर भव्य रूप से हमारे सामने हैं, लेकिन हमें सोमनाथ के मंदिर को तोड़े जाने की घटना को एक हजार वर्ष बाद भी याद रखने की जरूरत है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के संदर्भ में पीएम मोदी का 5 जनवरी को लेख बहुत ही महत्व रखता है। देश के मौजूदा हालातों में सनातनियों को जगाने और समझाने के लिए इससे ज्यादा और कुछ नहीं किया जा सकता।
पर जनवरी 06, 2026 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: _, BIG NEWS

सोमवार, 5 जनवरी 2026

पोकरण: छात्रा से अश्लीलता करने वाला इनामी शिक्षक गिरफ्तार

Maru Darpan ( India News)

पोकरण: छात्रा से अश्लीलता करने वाला इनामी शिक्षक गिरफ्तार

Maru Darpan.in


पोकरण।पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में पोकरण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शिक्षक लक्ष्मण राम पर छात्रा को पुस्तकालय में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप था। घटना सामने आने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने एक हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।...

जयपुर: झुंझुनूं में ATM उखाड़कर ले जा रहे थे बदमाश, शीशा टूटा तो जागे पड़ोसी, 20 लाख की लूट टली*
05 जनवरी सोमवार 2026-27


जयपुर: झुंझुनूं। मुकुंदगढ़ कस्बे की मंडी स्थित बैंक के एटीएम को शनिवार देर रात बदमाशों ने निशाना बनाया। लेकिन पड़ोसियों की सतर्कता से करीब 20 लाख रुपए की बड़ी लूट टल गई। पूरी वारदात एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बदमाश एटीएम को उखाड़कर ले जाने में असफल रहे और पुलिस की गाड़ी देखकर मौके से फरार हो गए।

थानाधिकारी ताराचंद यादव ने बताया कि शनिवार रात करीब 1.25 बजे काले रंग की कार में सवार 3-4 बदमाश एक्सिस बैंक एटीएम पर पहुंचे। बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरों पर काला स्प्रे कर उन्हें निष्क्रिय किया, इसके बाद एटीएम मशीन को रस्सी से बांधकर कार से खींचते हुए बाहर निकाल लिया। एटीएम को गाड़ी में डालने के प्रयास नाकाम रहे। इसी दौरान पुलिस वाहन नजर आते ही बदमाश एटीएम छोड़कर वहां से फरार हो गए।

शीशा टूटने की आवाज बनी अलार्म:

एटीएम को घसीटने के दौरान बूथ में लगे शीशे टूटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। पड़ोसियों ने बदमाशों को एटीएम को सड़क तक घसीटते और गाड़ी में डालने का प्रयास करते देखा। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चूड़ी अजीतगढ़ की ओर गश्त कर रहा पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मंडी से कसेरू बाइपास होते हुए घोड़ीवारा बालाजी तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन कोहरा और कम रोशनी का फायदा उठाकर बदमाश घोड़ीवारा तिराहे से नुआं रोड होते हुए भोजासर की ओर फरार हो गए।

सीसीटीवी से सुराग:

मुकुंदगढ़ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध बदमाश की फोटो जारी की है, जिसने हाथ में चांदी का कड़ा पहन रखा है, जिस पर राजकुमार लिखा है। घटना में प्रयुक्त वाहन की तस्वीर भी पुलिस ने सार्वजनिक की है।

इनका कहना है…:

दिन में एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं। रात में गार्ड लगाने को लेकर उच्च स्तर पर बात की जाएगी। बुधवार को एटीएम में करीब 20 लाख रुपए डाले गए थे। एटीएम का रखरखाव सीएमएस कंपनी करती है। मशीन में जमा और निकासी दोनों सुविधाएं हैं। वर्तमान में कितनी नकदी थी, यह सिस्टम जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
-मोहित माथुर, द्वितीय मैनेजर, एक्सिस बैंक, मुकुंदगढ़

दिल्ली में 'ट्रिपल मर्डर', बेटे ने मां-बहन और भाई को उतारा मौत के घाट; फिर थाने में किया सरेंडर


दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक यशवीर ने अपनी मां, भाई और बहन की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।_




पर जनवरी 05, 2026 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: _, BIG NEWS

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज

Maru Darpan ( India News)

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज

Maru Darpan.in


नईदिल्ली। उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति के बाद होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। पीएम के सरकारी आवास सात लोक कल्याण मार्ग पर हुई यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। नए वर्ष में दोनों नेताओं के बीच यह पहली औपचारिक बैठक थी।

दिल्ली में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद

इस मुलाकात को मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री से संभावित फेरबदल और नए मंत्रियों को शामिल किए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया। इस समय दिल्ली में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद हैं, जिससे इन अटकलों को और बल मिला है।

मुख्यमंत्री योगी की अमित शाह से भी मुलाकात प्रस्तावित

प्रधानमंत्री से भेंट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात प्रस्तावित है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी उनकी बातचीत होने की संभावना है। इन सभी बैठकों को मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

वर्तमान में योगी मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 54 मंत्री हैं

इससे पहले सोमवार को लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके नाती और मंत्री संदीप सिंह के आवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद वह नई दिल्ली रवाना हुए।

वर्तमान में योगी मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 54 मंत्री हैं, जबकि अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। यानी अभी छह पद रिक्त हैं। हाल ही में यूपी सरकार के मंत्री रहे जितिन प्रसाद और अनूप प्रधान के केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद ये पद खाली हुए हैं। इसके अलावा कुछ मंत्रियों को हटाए जाने या विभागों में फेरबदल की भी चर्चा है।

संगठन की कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं

माना जा रहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव और इसी वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की जाएगी। इसी कारण संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर लगातार मंथन चल रहा है।लखनऊ में पहले ही संगठन की कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। अब दिल्ली में हो रही इन उच्चस्तरीय मुलाकातों के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
पर जनवरी 05, 2026 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: -_, BIG NEWS

कुरुक्षेत्र में पत्नी की हत्या - हरियाणा न्यूज हेडलाइन दिनभर की खबरें

Maru Darpan ( India News)
हरियाणा न्यूज हेडलाइन दिनभर की खबरें
Maru Darpan.in


कुरुक्षेत्र में पत्नी की हत्या के बाद पति का सुसाइड:पहले बेल्ट से पत्नी का गला घोंटा, खुद तालाब में कूदकर जान दी; पुलिस मौके पर

करनाल में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम लाखों की साइबर ठगी:झूठी अश्लील फोटो के बहाने ब्लैकमेलिंग का आरोप,फेसबुक-व्हाट्सऐप पर दोस्ती, विदेशी कंपनी का झांसा

हरियाणा में कड़ाके की ठंड, आज भी शीतलहर का अलर्ट:खेतों में जमने लगा पाला; महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंचा

पानीपत के कबड्डी खिलाड़ी के खतरनाक स्टंट,VIDEO:100 फीट ऊंची टंकी से पाइप के सहारे उल्टा उतरे, एक्टर विद्युत जामवाल हैरान हुए; बॉलीवुड में एंट्री

गुरुग्राम में ट्रक में लगी भीषण आग, केबिन खाक,VIDEO:डिवाइडर से टकरा कर पलटा; ड्राइवर-कंडक्टर को जिंदा जलने से बचाया

नूंह से 2 सगी बहनें लापता:दोनों पशुओं का चारा लेने गई थी, तीन युवकों पर अपहरण का आरोप

इनेलो जिलाध्यक्ष के भाई की गोली मारकर हत्या:अधजली डेडबॉडी नहर में फेंकी, पानीपत में नेत्ररोग अफसर, 8 दिन से लापता थे

इनेलो जिलाध्यक्ष के भाई की गोली मारकर हत्या:अधजली डेडबॉडी नहर में फेंकी, पानीपत में नेत्ररोग अफसर, 8 दिन से लापता थे

चंडीगढ़ में 2 महिलाओं से स्नेचिंग:बदमाशों ने सोने की चेन और बालियां छीनी, पूरी वारदात CCTV में कैद

फरीदाबाद में बुढ़िया नाले पर बनेगा नया फ्लाइओवर:ग्रीनफील्ड-सेक्टर 45 के बीच सीधी कनेक्टिविटी, जलभराव की समस्या होगी खत्म

रोहतक में कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल हत्याकांड:मां सविता के आरोप, कांग्रेस नेता करते थे परेशान, पीएम से लगाई न्याय की गुहार

करनाल में युवक के प्राइवेट पार्ट में भरी हवा:आंत फटने से हालत गंभीर, मारुति एजेंसी में दोस्त का मजाक

कैथल से एक माह में 39 महिलाएं-युवतियां लापता:सूटकेस में महिला का शव मिलने का मामला; 6 राज्यों की पुलिस को दी सूचना

पानीपत के इनेलो नेता के भाई की हत्या का मामला:पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश काबू, गोली लगी; शव जलाकर राख नहर में बहाई

हरियाणा के 3 मेयर पद रिजर्वेशन पर 22 को फैसला:पंचकूला, अंबाला, सोनीपत में खत्म हुआ कार्यकाल; वार्डबंदी पर भी चल रही रार,

करनाल में युवक के प्राइवेट पार्ट में भरी हवा:आंत फटने से हालत गंभीर, मारुति एजेंसी में दोस्त का मजाक

झज्जर में 8-9 को हरियाणा स्टाईल कबड्‌डी प्रतियोगिता:पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा होंगे मुख्य अतिथि, 1.51 लाख रुपए पहला इनाम

कैथल से एक माह में 39 महिलाएं-युवतियां लापता:सूटकेस में महिला का शव मिलने का मामला; 6 राज्यों की पुलिस को दी सूचना

कुरुक्षेत्र में सिर कटे दिव्यांग की पहचान बनी चुनौती:कोई देखने तक नहीं आया, कृत्रिम टांग से भी नहीं लगा सुराग

नूंह से 2 सगी बहनें लापता:पशुओं को चारा लेने गई थी दोनों, तीन युवकों पर अपहरण का आरोप

फरीदाबाद में बुढिया नाले पर बनेगा नया फ्लाइओवर:ग्रीनफील्ड और सेक्टर 45 के बीच होगी सीधी कनेक्टिविटी , जलभराव की समस्या होगी खत्म

नूंह में आभूषणों की लूट मामले का खुलासा:गुरुग्राम से एक आरोपी मुठभेड़ के बाद अरेस्ट,8 दिन पहले हुई थी करोड़ों की लूट
पर जनवरी 05, 2026 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big Breaking News

रविवार, 4 जनवरी 2026

जयपुर: में अवैध वसूली का बड़ा खुलासा, कैफे मालिक सहित तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार दोस्त को लूटने वाला आरोपी फरार

Maru Darpan ( India News)
https://marudarpan.blogspot.com


जयपुर: में अवैध वसूली का बड़ा खुलासा, कैफे मालिक सहित तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार दोस्त को लूटने वाला आरोपी फरार

जयपुर: राजधानी जयपुर में अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कैफे मालिक सहित तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि कैफे ऑनर की प्लानिंग पर तीनों पुलिसकर्मी अवैध वसूली की साजिश में शामिल हुए। योजना के तहत पीड़ित को डराया-धमकाया और कैफे ऑनर के दोस्त के जरिए उससे रुपए लूट लिए।

डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि मानसरोवर थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात अवैध वसूली के आरोप में रजत पथ स्थित कैफे संचालक पवन कुमार गुर्जर, मानसरोवर थाने के कांस्टेबल बाबूलाल, अनिल कुमार व नारायण विहार थाने के कांस्टेबल कैलाश चंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। साथ ही रुपए लेकर भागने वाले साथी की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा:

पुलिस जांच में सामने आया कि परिवादी गोपाल सिंह और उसके दोस्त योगेश के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर झगड़ा चल रहा था। ऐसे में उसने कैफे संचालक अपने चचेरे भाई पवन गुर्जर के मिलने वाले पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर रुपए ऐंठने का प्लान बनाया। फिर योगेश खुद की गाड़ी से परिवाद को घुमाने ले गया। जहां पर पुलिसवालों की मदद से पीड़ित युवक से रुपए ऐंठ लिए।

ये है पूरा मामला:

जयपुर के मानसरोवर पुलिस थाने में 31 दिसंबर को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में परिवादी गोपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि वह कार से अपने दोस्त योगेश के साथ जा रहा था। तभी भारत माता सर्किल वाली रोड पर पुलिस ने गाड़ी को रुकवा लिया डरा-धमकाकर रुपयों की डिमांड करने लगे। इस पर दोस्त को हॉस्टल भेजकर छोटे भाई से रुपए मंगवाए। पैसे मिलने के बाद पुलिसवालों ने उसे छोड़ दिया। अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, रुपए लेकर भागने वाले आरोपी की तलाश जारी है।

पर जनवरी 04, 2026 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big Breaking News

गुरुवार, 21 दिसंबर 2023

आपराधिक कानूनों में संशोधन से जुड़े तीनों विधेयकों पर चर्चा शुरू; IPC, CPRPC और साक्ष्य अधिनियम की लेंगे जगह ।।।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीओएफओ की स्थापना का उद्देश्य विदेशी मूल के अपराधियों पर नजर रखने और उनके खिलाफ प्रभावी जांच में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद करना है। नित्यानंद राय ने लोकसभा में सवाल के लिखित जवाब में बताया कि एनडीओएफओ ई-प्रिजन (राष्ट्रीय जेल सूचना पोर्टल) पर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा रखे गए डाटा का प्रयोग करता है। । सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को 31 दिसम्बर तक अनिवार्य रूप से करवाना होगा वार्षिक भौतिक सत्यापन ।। I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक खत्म : बीजेपी को घेरने पर हुआ मंथन, सांसदों के निलंबन के साथ EVM पर हुई चर्चा . www.jhalko.online & www.jhalkojodhana.online

अब तक राजस्थान


आपराधिक कानूनों में संशोधन से जुड़े तीनों विधेयकों पर चर्चा शुरू; IPC, CPRPC और साक्ष्य अधिनियम की लेंगे जगह ।
ब्यूरो, नई दिल्ली। विपक्ष के 95 सांसदों के निलंबन और अन्य विपक्षी सांसदों की अनुपस्थिति के बीच लोकसभा में आपराधिक न्याय प्रणाली से जुड़े तीन विधेयकों पर चर्चा शुरू हो गई। आइपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम की जगह लेने वाले भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम जुड़े तीनों विधेयकों पर के साथ चर्चा शुरू हुई। बुधवार को अमित शाह चर्चा का जवाब देंगे और उसके बाद तीनों विधेयकों को पारित किया जाएगा।

वाईएसआर कांग्रेस ने विधेयक का किया समर्थन. 

माना जा रहा है कि सरकार गुरूवार और शुक्रवार को राज्यसभा में भी इन विधेयकों पर चर्चा कराकर पास कराने की कोशिश करेगी। विपक्ष की गैरमौजूदगी में चर्चा की शुरूआत वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के टी रंगैय्या ने की। तीनों संशोधन विधेयकों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की जरूरत के अनुसार आपराधिक न्याय प्रणाली को बदलने की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

बीजद सांसद ने भी दिया अपना समर्थन

वहीं, बीजद के भतृहरि माहताब ने कहा कि भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली लोगों को समय पर न्याय दिलाने में विफल साबित हो रही थी। इसके लिए मुख्य तौर पर औपनिवेशिक कानूनों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भी हम 160 साल पुराने कानूनों से काम चला रहे थे। इनकी जगह भारतीय जरूरतों के मुताबिक प्रस्तावित नए कानूनों का उन्होंने समर्थन किया।

उन्होंने हिंदी में इन कानूनों के नाम के उच्चारण में दिक्कत की विपक्षी नेताओं की शिकायत का जवाब देते हुए कहा कि लोगों ने इसका भी हल निकाल लिया है और भारतीय न्याय संहिता को वीएनएस के संक्षिप्त नाम से बुलाने लगे हैं। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के प्रिंस राज ने नए कानूनों में जांच और अदालती सुनवाई की समय सीमा निर्धारित किये जाने को न्याय प्रक्रिया में बड़े बदलाव का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि जनता को सिर्फ इस बात से मतलब है कि उन्हें कितने समय में न्याय मिलता है और ये तीनों कानून ये सुनिश्चित करते हैं।

पूर्ववर्ती सरकारों पर रविशंकर प्रसाद का निशाना

वहीं, भाजपा की ओर से रविशंकर प्रसाद ने औपनिवेशिक दासता के प्रतीक इन तीनों कानूनों को अभी तक नहीं बदलने के लिए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कई आयोगों ने इन कानूनों को भारतीय जरूरत के मुताबिक बदलने का सुझाव दिया था। लेकिन गुलाम मानसिकता के कारण इसे नहीं किया जा सका।
उन्होंने कर्तव्य पथ पर सुभाषचंद्र बोस की मूर्ति को लगने और राम मंदिर के निर्माण में देरी को भी इसी गुलाम मानसिकता की देन बताया। उनके अनुसार इसी मानसकिता के कारण कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए आज भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से गुलामी के सभी प्रतीकों को खत्म करने का आह्वान किया था और इस क्रम में अंग्रेजों के जमाने के 1500 से अधिक कानून को खत्म किया जा चुका है।

विपक्ष के हंगामे के कारण नहीं हो पाई चर्चा

गृहमंत्री अमित शाह ने लंबे विचार-विमर्श के बाद तैयार तीनों संशोधन विधेयक को संसद के मानसून सत्र में लोकसभा में पेश किया था, जहां उसे गृह मंत्रालय से संबंधित स्थायी समिति के पास और अधिक विचार-विमर्श के लिए भेज दिया गया था। स्थायी समिति के सुझावों को शामिल करते हुए नए संशोधित विधेयक को अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में पेश किया था और गुरूवार और शुक्रवार को 14 घंटे की चर्चा तय हुई थी, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण इस पर चर्चा शुरू नहीं हो पाई थी।

देश के 13,520 एनजीओ को मिले भर-भर कर विदेशी फंड, दो वर्षों में 55,742 करोड़ की मदद ।
एएनआई, नई दिल्ली। वित्तीय वर्ष 2019 से 2021 के बीच देश के 13,520 गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को विदेशी योगदान में 55,742 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई। विदेशी योगदान स्वीकार करने के लिए एनजीओ को विदेशी अंशदान विनिमय अधिनियम (एफसीआरए) 2010 के तहत पंजीकरण कराना होता है।

दो साल में कितने आवेदन मिले?

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में सवाल के लिखित जवाब में बताया कि गत दो वर्षों 2021 व 2022 में एफसीआरए, 2010 के तहत कुल 1615 आवेदन प्राप्त हुए। इनमे से 14 दिसंबर 2023 तक 722 को मंजूरी और 225 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आवेदनों को एफसीआरए 2010 के प्रविधानों के तहत बनाए गए नियमों के तहत पात्रता मानदंड पूरा नहीं करने पर निरस्त किया गया। देश के रिकार्ड में 95 हजार से अधिक विदेशी अपराधी दर्जगत नवंबर तक विदेशी मूल के अपराधियों का राष्ट्रीय डाटाबेस (एनडीओएफओ) में 95 हजार से अधिक विदेशी अपराधी दर्ज हैं।
एनडीओएफओ की क्यों हुई स्थापना?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एनडीओएफओ की स्थापना का उद्देश्य विदेशी मूल के अपराधियों पर नजर रखने और उनके खिलाफ प्रभावी जांच में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद करना है। नित्यानंद राय ने लोकसभा में सवाल के लिखित जवाब में बताया कि एनडीओएफओ ई-प्रिजन (राष्ट्रीय जेल सूचना पोर्टल) पर राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा रखे गए डाटा का प्रयोग करता है।

Manipur: मणिपुर में हिंसा के बाद चुराचांदपुर जिले में धारा 144 लागू, स्थिति अभी भी तनावपूर्ण ।
पीटीआई, चुराचांदपुर (मणिपुर)। मणिपुर सरकार ने नए सिरे से हिंसा के बाद चुराचांदपुर जिले में दो महीने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा आदेश लागू किया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। इस पूर्वोत्तर राज्य के विभिन्न हिस्सों में इस साल मई के बाद से जातीय संघर्ष जारी है।

चुराचांदपुर जिले में सोमवार को खासतौर पर थिंगकांगफई गांव में कई स्थानों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं दर्ज की गईं। जिला मजिस्ट्रेट ने एक आदेश में कहा, ‘‘लोगों के दो समूहों के बीच टकराव के कारण शांति भंग होने की आशंका अब भी है…और स्थिति अभी तनावपूर्ण है।’’

निषेधाज्ञा आदेश सोमवार को लागू किया गया और यह 18 फरवरी 2024 तक लागू रहेगा। इसके तहत पांच और उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने तथा हथियार रखने पर मनाही है। जिला मजिस्ट्रेट धारुन कुमार एस. ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रभावित इलाकों में शांति बनाए रखने के लिए सभी प्रयास किए हैं।

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में तीन मई को आयोजित ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के बाद जातीय हिंसा भड़क गई थी, जिसमें 180 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी जिनमें नागा और कुकी शामिल हैं, वे 40 प्रतिशत हैं और मुख्य रूप से पहाड़ी जिलों में रहते हैं

Tamil Nadu: मद्रास HC ने संपत्ति मामले में मंत्री पोनमुडी को बरी करने का आदेश किया रद्द, 21 दिसंबर को सुनाई जाएगी सजा ।
पीटीआई, चेन्नई। उच्च शिक्षा मंत्री और द्रमुक नेता के पोनमुडी और उनकी पत्नी पी विशालाक्षी को मद्रास उच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कोर्ट ने मंगलवार को 1.75 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनकी बरी करने के निचली अदालत के आदेश को रद्द कर दिया।

सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय द्वारा दायर अपील पर आदेश पारित करते हुए न्यायमूर्ति जी जयचंद्रन ने मंत्री और उनकी पत्नी को दोषी ठहराया है। साथ ही, उनकी सुनवाई के बाद सजा सुनाने के लिए 21 दिसंबर को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया।

1.75 करोड़ रुपये की संपत्ति का मामला

न्यायाधीश ने मामले में पोनमुडी और उनकी पत्नी को बरी करने के विल्लुपुरम के प्रधान जिला न्यायाधीश के आदेश को रद्द कर दिया। अभियोजन पक्ष का मामला यह था कि पोनमुडी ने 2006 और 2011 के बीच डीएमके शासन में मंत्री रहते हुए अपने नाम और अपनी पत्नी के नाम पर 1.75 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की थी, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक थी।

सुनवाई के बाद होगा फैसला

आशंका जताई जा रही है कि उच्च शिक्षा मंत्री और द्रमुक नेता के पोनमुडी को अयोग्यता का सामना करना पड़ सकता है, जो अदालत द्वारा सजा की घोषणा के बाद स्पष्ट होगा।

India At 47: 2047 तक देश को विकसित बनाने की कमान होगी युवाओं के हाथ, केंद्र ने शुरू किया देशव्यापी अभियान ।
ब्यूरो, नई दिल्ली। वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने का लक्ष्य भले ही तय कर लिया गया है, लेकिन उस विकसित भारत का स्वरूप क्या होगा, उसके मानक क्या होंगे, जैसे अनगिनत सवालों का जवाब अब देश के युवा खोजेंगे और सुझाव भी देंगे। वैसे भी दुनिया की सबसे अधिक युवा आबादी वाला देश भारत है।

फिलहाल, सरकार ने इसे लेकर एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है। इसके तहत सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में देश को विकसित बनाने के लिए छात्रों के बीच एक परिचर्चा आयोजित की जाएगी। इस बीच, छात्रों की ओर से मिलने वाले सुझावों को संकलित किया जाएगा और सरकार के साथ साझा भी किया जाएगा।

यूजीसी ने विश्वविद्यालय के प्रमुखों को पत्र लिखा

शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इसे लेकर सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों और उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें संस्थानों से छात्रों के बीच इस पर चर्चा कराने के सुझाव दिए गए हैं। खास बात यह है कि छात्रों के बीच इस चर्चा के लिए जो प्रमुख बिंदु तय किए गए हैं, उनमें भारतीयों को सशक्त बनाना, टिकाऊ अर्थव्यवस्था, इनोवेशन, साइंस एंड टेक्नोलाजी, बेहतर प्रशासन व सुरक्षा जैसी पांच थीमों को शामिल किया गया है।

भारत की लगाई छलांग का जिक्र किया गया

यूजीसी ने छात्रों के साथ ही देश की ओर से पिछले सालों में अलग-अलग क्षेत्रों में लगाई छलांग का जिक्र भी किया है। इसमें देश की अर्थव्यवस्था के दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की यात्रा, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग, कोविड संकट से निपटने की मुहिम और कम समय में कोविड वैक्सीन का निर्माण, जन-धन खाते के जरिये लोगों के जीवन में आए बदलाव, डिजिटल लेन-देन और खेल के क्षेत्र में देश की प्रगति को सामने रखा है।

भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था

यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को विकसित भारत को लेकर छात्रों के बीच चर्चा कराने के निर्देश के साथ ही जापान, जर्मनी, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के उदाहरण को भी सामने रखा है। गौरतलब है कि देश को विकसित बनाने की यह पहल उस समय तेज हुई है, जब भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

2027 तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य

साथ ही वर्ष 2027 तक उसने स्वयं को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है। उस समय उसकी अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन डालर की हो जाएगी। वहीं, यदि अर्थव्यवस्था के बढ़ने की यही रफ्तार रही तो 2047 तक उसकी अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी। जो किसी भी देश के विकसित होने की बड़ी निशानी होगी।

I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक खत्म : बीजेपी को घेरने पर हुआ मंथन, सांसदों के निलंबन के साथ EVM पर हुई चर्चा ।

देश की राजधानी नई दिल्ली के एक होटल में चल रही I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक खत्म हो गयी है। इस मीटिंग में बीजेपी को घेरने के लिए रणनीति बनी। इसके साथ ही सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर भी चर्चा की गई।

3 घंटे चली मेगा मीटिंग
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक कल 3 घंटे चली I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में EVM पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इंडिया गठबंधन की बैठक में संसद से विपक्षी सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर चर्चा हुई और इसकी निंदा की गई। जानकारी के अनुसार कल (20 दिसंबर) सुबह 9 नौ बजे कांग्रेस संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है।
खरगे का नाम ममता बनर्जी ने किया आगे
*जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम प्रत्याशी बनाने की मांग की है।* ममता बनर्जी की इस मांग का दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सपोर्ट किया। हालांकि, इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। वहीं, INDIA गठबंधन की बैठक पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा कि "सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई हैं।
प्रधानमंत्री के चेहरे को लेकर भी चर्चा हुई। अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।"

सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को 31 दिसम्बर तक अनिवार्य रूप से करवाना होगा वार्षिक भौतिक सत्यापन 

बीकानेर, 19 दिसंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभान्वितों को 31 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन करवाना होगा। जिले में कुल 2 लाख 56 हजार 995 पेंशनर्स है, जिसमें से 1 लाख 85 हजार 185 वृद्धजन पेंशनर्स, 54 हजार 174 विधवा पेंशनर्स तथा 16 हजार 767 विशेष योग्यजन पेंशनर्स लाभान्वित है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि वर्तमान में कुल 2 लाख 56 हजार 995 पात्र पेंशनर्स में से 1 लाख 15 हजार 717 (45.03 प्रतिशत) पेंशनर्स द्वारा सत्यापन करवा लिया गया है। जिसमें से शहरी क्षेत्र में 30 हजार 656 (50.66 प्रतिशत) एवं ग्रामीण क्षेत्र में 85 हजार 150 (43.34 प्रतिशत) पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाया गया है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत पेंशनर्स को 31 दिसंबर तक वार्षिक भौतिक सत्यापन  से करवाया जाना  आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि पेंशनर्स द्वारा अपने वार्षिक भौतिक सत्यापन हेतु ई-मित्र कियोस्क राजीव गांधी केन्द्र/ ई-मित्र प्लस आदि केन्द्रों पर अंगुली की छाप (Finger Print Impression-Biometrics) बायोमैट्रिक्स से करवाया जा सकेगा। अंगुली की छाप (Finger Print Impression-Biometrics) बायोमैट्रिक्स से वंचित रहे पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन आईरिस स्कैन से भी करवाया जा सकेगा।
वार्षिक भौतिक सत्यापन हेतु विकसित एन्ड्राइड मोबाइल एप (Rajasthan Pension and Aadhar FaceRD) के माध्यम से लाभार्थी के फेस रिकाग्निशन के आधार पर किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि किसी पेंशनर का वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं होने की स्थिति में यदि पेंशनर पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (विकास अधिकारी/ उपखण्ड अधिकारी) के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होता है, तो पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (विकास अधिकारी/ उपखण्ड अधिकारी) SSP. Rajasthan.gov.in Portal पर लॉगइन कर संबंधित पेंशनर का पीपीओ नंबर दर्ज करने पर उस पेंशनर के रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर भौतिक सत्यापन किया जा सकेगा।
ऐसे पेंशनर्स जो अत्यधिक वृद्धावस्था, शारीरिक अस्वस्थता के कारण वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाने के लिए घर से बाहर जाने ने असमर्थ है तो संबंधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारियों द्वारा ऐसे पेंशनर्स का मोबाइल एप्प के माध्यम से घर बैठे ही वार्षिक भौतिक सत्यापन करवा सकेंगे।
पर दिसंबर 21, 2023 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: Big Breaking News

रविवार, 14 नवंबर 2021

छोटी थी जब, बहुत ज्यादा बोलती थी माँ हमेशा झिडकती ,

अब तक राजस्थान

छोटी थी जब,  बहुत ज्यादा बोलती थी 

माँ हमेशा झिडकती ।

छोटी थी जब,  बहुत ज्यादा बोलती थी 
माँ हमेशा झिडकती ,
चुप रहो ! बच्चे ज्यादा नहीं बोलते .

थोड़ी बड़ी हुई जब , थोड़ा ज्यादा बोलने पर 
माँ फटकार लगाती 
चुप रहो ! बड़ी हों रही हों .

जवान हुई जब , थोड़ा भी बोलने पर 
माँ जोर से डपटती 
चुप रहो  , दूसरे के घर जाना है .

ससुराल गई जब , कु़छ भी बोलने पर 
सास ने ताने कसे , 
चुप रहो , ये तुम्हारा मायका नहीं .

गृहस्थी संभाला जब , पति की किसी बात पर बोलने पर 
उनकी डांट मिली , 
चुप रहो ! तुम जानती ही क्या हों ? 

नौकरी पर गई , सही बात बोलने पर
 कहा गया 
चुप रहो ! अगर काम करना है तो 

थोड़ी उम्र ढली जब ,  अब जब भी बोली तो 
बच्चों ने कहा 
चुप रहो ! तुम्हें इन बातों से क्या लेना .

बूढ़ी हों गई जब , कुछ भी बोलना चाहा तो 
सबने कहा
चुप रहो ! तुम्हें आराम की जरूरत है .

इन चुप्पी की तहों में , आत्मा की गहों में 
बहुत कुछ दबा पड़ा है 
उन्हें खोलना चाहती हूँ , बहुत कुछ बोलना चाहती हूँ 
पर सामने यमराज खड़ा है , कहा उसने 
चुप रहो ! तुम्हारा अंत आ गया है 
और मैं चुपचाप चुप हो गई 
हमेशा के लिए .🌹🌹🌹🌹


पर नवंबर 14, 2021 कोई टिप्पणी नहीं:
इसे ईमेल करेंइसे ब्लॉग करें! X पर शेयर करेंFacebook पर शेयर करेंPinterest पर शेयर करें
लेबल: हक्कीकत - महिलाओं की कहानी
नई पोस्ट पुराने पोस्ट मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें संदेश (Atom)
  • बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।
    Maru Darpan ( India News) बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।  बैंगलूरू में धार्मिक जुलूस पर पथ...
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
    रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना  1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
  • देश राज्यों से बड़ी खबरें
    Maru Darpan ( India News)                                   देश राज्यों से बड़ी खबरें 1. भारत-इस्राइल के प्रधानमंत्रियों की बातचीत, रक्षा और...

Html code

MARU DARPAN (मरु दर्पण) - साच्च कधी झुकता नही
Loading Date... फलोदी 38°C
मुरु दर्पण
"साच्च कधी झुकता नही"
PROFESSIONAL WEB MEDIA NEWS PORTAL
BREAKING LIVE
राजस्थान की बड़ी खबर
किसान समाचार और विशेष अपडेट
फलोदी और जाम्बा पंचायत समाचार
मौसम विभाग की चेतावनी: भारी बारिश अलर्ट
खेल-कूद प्रतियोगिता परिणाम घोषित
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • जोधपुर
  • फलोदी
  • जाम्बा
  • किसान समाचार
  • मौसम समाचार
  • पंचायतीराज
  • VB-GRAMG
मुरु दर्पण का चैनल JOIN करें यहाँ क्लिक करें
News Image
किसान मित्र समाचार

खेती-बाड़ी में आधुनिक 3D तकनीक और जैविक खाद के बढ़ते कदम, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

प्राधिकरण सियाराम विश्नोई जाम्बा द्वारा जारी विशेष रिपोर्ट के अनुसार फलोदी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत कृषि तकनीकों का प्रचार तेजी से बढ़ रहा है...

मरु दर्पण रेट्रो (Vintage Archive)

पुरानी यादें, ऐतिहासिक समाचार दस्तावेज़

वर्ष 1990: पश्चिमी राजस्थान के धोरों में विकास की पहली किरण, पंचायतीराज चुनाव का इतिहास।

विगत दशकों में मारवाड़ के ग्रामीण अंचल फलोदी और जाम्बा क्षेत्र में पंचायती राज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं...

झलको टीवी लाइव

लेटेस्ट वीडियो और लाइव अपडेट्स पाने के लिए चैनल सब्सक्राइब करें।

अभी SUBSCRIBE करें

वेबसाइट विवरण

प्राधिकरण: सियाराम विश्नोई जाम्बा

एंकर: सियाराम विश्नोई

MSME नंबर: UDYAM-RJ-22-0001790

संपर्क सूत्र:
9057570813, 9462625464

MARU DARPAN

सच्चाई के साथ हमेशा अडिग। मरुधरा की आवाज, राजस्थान का विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल।

महत्वपूर्ण लिंक्स

  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति (Privacy Policy)
  • नियम और शर्तें
  • विज्ञापन दें

Contact Us

ईमेल: krishakmitrabap@gmail.com

लोकेशन: जाम्बा, फलोदी, जोधपुर, राजस्थान

© 2026 MARU DARPAN. All Rights Reserved. Designed with ❤️ for Blogger.

होम वीडियो लाइव टीवी न्यूज़ रील मेनू

यह ब्लॉग खोजें

Pages

  • Home

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
Maru Darpan ( India News)
Maru Darpan, India News, State News, district news, Gramin News, Information on farmers and farming, entertainment, news, politics news, science and environment exploration and newsHello, I stayed watching the Jhalko Jodhana News ( Web Media News Portal ) on Siyaram Bishnoi, youtube. Search and information will continue to be available according to your ideology. This blog will show you using a new technic and native Nuska. It is important for me to be with you. Thank youyoutubefacebooktwitterinstagram
मेरा पूरा प्रोफ़ाइल देखें

Archive

लेबल

  • _
  • -_
  • कविता
  • खेजङी बचाओ
  • जोधपुर से बङी खबर - हिरण प्रकरण मामला
  • दुखद खबर
  • देश दुनिया से खास खबरें
  • पत्रकार एकता - BIG NEWS
  • पर्यावरण बचाओ
  • पोकरण
  • फसल बीमा क्लेम - 2019
  • बिग ब्रेकिंग न्यूज
  • मुख्य खबर का असर
  • मौसम खबर
  • विश्व विजेता बना भारत
  • शब्दवाणी - शब्द न 11
  • सच्ची कहानी - लाभ और हानि
  • सूविचार
  • हक्कीकत - महिलाओं की कहानी
  • हिन्दू आंदोलन उग्र
  • Aaj ki News
  • BADAM - बादाम की उन्नत किस्में
  • Big Breaking - उपचार
  • Big Breaking - कविता
  • Big Breaking - नवरात्र पूजा
  • Big breaking - मेजरसाहब
  • Big Breaking & Big News
  • Big Breaking News
  • Big Breaking News - INDIA
  • BIG NEWS
  • Big News -
  • Big News - 7वीं की छात्रा रेपकाण्ड
  • Big News - आग का तांडव
  • Big News - क्रिकेट में भारत की शर्मनाक हार
  • Big News - जोधपुर हाईकोर्ट
  • Big News - ट्राफिक पुलिस
  • Big News - देश राज्यों से बङी खबरे
  • Big News - देश राज्यों से बङी खबरें
  • Big News - दो महान् हस्ति
  • Big News - पटवार भर्ती परिक्षा
  • Big News - पटाखें से घर जलकर राख
  • Big News - पाक की जीत पर देशद्रोहियों ने फटाखे फोङे
  • Big News - प्रेमिका ने सुसाइड किया
  • Big News - बङा हादसा
  • Big News - बाङमेर की बेटी
  • Big News - रावण के वंशज
  • Big News - लूट की वारदात को दिया अंजाम को अंजाम दिया
  • Big News - वैकेया नायजु का दौरा
  • Big News - वैज्ञानिक
  • BIG NEWS - BREAKING
  • Big News - GUN - SMASH-2000
  • BIG NEWS - JAISALMER
  • Breaking News
  • BREAKING NEWS - भारत - पाक मैंच
  • Breaking News - विवाहिता को उतारा मौत के घाट
  • Breaking News - सङक भीषण हादसा
  • Breaking Vidio
  • China News - 150 सैनिक बन्दी
  • Honesty ईमानदारी का फल
  • Hot News
  • Jamba news
  • Khabarnama
  • Latest News
  • News
  • NEWS - तलाक का कोई मायना नही
  • News latest
  • Patwari Aandolan news
  • Rape of woman news
  • Top Big Breaking News
  • Under 19 cricket

बुरे बर्ताव की शिकायत करें

Boxed Version

  • boxedVersion
  • recentPostsHeadline

Default Variables

  • disqusShortname
  • commentsSystem
  • fixedSidebar
  • postPerPage
  • postPerPage

Link List

  • Home
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Youtube

Link List

  • facebook
  • x-twitter
  • instagram
  • pinterest
  • skype

Link List

  • Home
  • Features
  • _Multi DropDown
  • __DropDown 1
  • __DropDown 2
  • __DropDown 3
  • _ShortCodes
  • _SiteMap
  • _Error Page
  • Documentation
  • _Web Doc
  • _Video Doc
  • Download This Template

Music

Subscribe To

संदेश
Atom
संदेश
सभी टिप्पणियां
Atom
सभी टिप्पणियां

Html code

📅
🕒
मरु दर्पण NEWS
साच्च कधी झुकता नही
होम राष्ट्रीय राजस्थान जोधपुर फलोदी जाम्बा किसान समाचार मौसम समाचार खेल समाचार पंचायतीराज
🔴 BREAKING NEWS ► राजस्थान की बड़ी खबर ► किसान समाचार ► पंचायत समाचार ► मौसम अपडेट ► खेल समाचार ► जाम्बा समाचार ► फलोदी समाचार

ताज़ा समाचार

🔴 LIVE NEWS

राजस्थान लाइव अपडेट | फलोदी समाचार | जाम्बा समाचार | किसान समाचार | मौसम समाचार

🔥 Trending News

राजस्थान की बड़ी खबर
फलोदी जिले की खबर
किसान मित्र समाचार
मौसम अपडेट
पंचायतीराज समाचार

📈 Most Read

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
जाम्बा विशेष रिपोर्ट
खेती-बाड़ी समाचार

▶️ झलको टीवी - Latest Videos

📱 Follow Maru Darpan

WhatsApp Facebook YouTube Telegram Instagram

MARU DARPAN NEWS

साच्च कधी झुकता नही

राष्ट्रीय एवं ग्रामीण समाचार पोर्टल

मुख्य लिंक

होम About Us Contact Us Privacy Policy Disclaimer

संपर्क

सियाराम विश्नोई जाम्बा

📞 9057570813

📞 9462625464

📧 krishakmitrabap@gmail.com

MSME: UDYAM-RJ-22-0001790

© 2026 MARU DARPAN NEWS All Rights Reserved
💬

Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
image

Slider

Advertisement

Pics-Art-10-11-02-07-27

Contact List

  • Digital Marketing - Missile Mission
  • V.P.O Jama, Jodhpur, India,
  • WhatsApp: +91 9057570813

Contact


Breaking

Follow us

Your Responsive Ads code (Google Ads)

Subscribe Us

Maru Darpan, India News.

Extra Ads

AD BANNER

top social

  • facebook
  • whatsapp
  • telegram
  • twitter
  • instagram

Best followers

Social Buttons

  • facebook
  • twitter
  • gplus
  • instagram
  • rss

Footer Copyright

| Distributed by Blogger Themes

Translate

Maru Darpan

Related Post Number

Social Media Icons

  • facebook
  • twitter
  • youtube
  • instagram
  • gplus

Follow Us

  • {icon: "facebook", url: "#"}
  • {icon: "twitter", url: "#"}
  • {icon: "youtube", url: "#"}
  • {icon: "instagram", url: "#"}
  • {icon: "rss", url: "#"}

  • {icon: "facebook", url: "#"}
  • {icon: "twitter", url: "#"}
  • {icon: "youtube", url: "#"}
  • {icon: "rss", url: "#"}

Contact Info

The word is derived from the ancient Greek marketing Missile Template is Designed Theme for Giving Enhanced look.

News

Videos

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Disqus Shortname

designcart

कुल पेज दृश्य

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

$ok={Accept !} $days={7}

Our website uses cookies to improve your experience. Learn more

Home Style

Mobile Logo

Mobile Logo
image

Sponsor

AD BANNER

Recent News

About Me

authorHello, my name is Jack Sparrow. I'm a 50 year old self-employed Pirate from the Caribbean.
Learn More →

No Thumbnail

No Thumbnail

Connect With us

34.2k likes

Like

28.6k followers

Follow

8.6k subscribers

Subscribe

17.3k followers

+1

Comments

ad banner

Social Plugin

  • facebook
  • x-twitter
  • instagram
  • youtube
  • skype
  • vk
  • instagram
  • youtube
  • whatsapp
  • skype

Subscribe Us

Most Popular

  • भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड
    भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन: इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरे में भारत का क्लासिक, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड जिम...
  • झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, सेटअप देखकर पुलिस के उड़े होश
    आईएएस अवि प्रसाद ने डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी  ( खबर 2 नम्बर पर पूरी खबर देखें )  झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्ट...
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
    रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना  1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
  • कुरुक्षेत्र में पत्नी की हत्या - हरियाणा न्यूज हेडलाइन दिनभर की खबरें
    Maru Darpan ( India News) हरियाणा न्यूज हेडलाइन दिनभर की खबरें कुरुक्षेत्र में पत्नी की हत्या के बाद पति का सुसाइड:पहले बेल्ट से पत्नी का गल...
  • परिवार इसे आत्महत्या मान रहा है लेकिन मायके वाले इसे हत्या मान रहे है।
    परिवार इसे आत्महत्या मान रहा है लेकिन मायके वाले इसे हत्या मान रहे है। इस घटना ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए है, क्योंकि महिला की बॉडी सीढ़ियों ...
  • बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।
    Maru Darpan ( India News) बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।  बैंगलूरू में धार्मिक जुलूस पर पथ...
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने की मुलाकात
     मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने की मुलाकात   खेजड़ी संरक्षण के कानून की घोषणा के लिए जताया आभार ए...
  • 1. कृषि विभाग के आत्मा योजना से बङी खबर . 2.नाबालिग से दो दिन में दो बार रेप और गैंगरेप सहेली घुमाने के बहाने नर्मदापुरम के जंगल में ले गई
    बीकानेर पंचायत समिति क्षेत्र के कालासर गांव में मंगलवार रात करीब 387 खेजड़ी के पेड़ काट दिए गए।  ACB ने PHED के अधीक्षण अभियंता को घूस में आ...
  • ट्रम्प ने दुनियाभर के देशों को धमकी दी, ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध किया तो टैरिफ लगाएंगे; कनाडाई PM बोले- हर हाल में ग्रीनलैंड के साथ
    Maru Darpan ( India News) मतदाता सूची या मनमानी? जयपुर से सामने आई डराने वाली सच्चाई जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र से एक वीडियो ने सियासी...
  • महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन: विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसा, महाराष्ट्र में तीन दिन शोक
       देश राज्यों से बङी व दुखद खबर   महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन: विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; बारामती में लैं...

Facebook

About Us

About Us
Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Footer Social Widget

  • facebook
  • x-twitter
  • skype
  • instagram
  • youtube
  • linkedin

Popular Posts

  • बांग्लादेश में हिंदू महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे और पेड़ से बांधकर पीटा।
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
  • देश राज्यों से बड़ी खबरें

Contact form

नाम

ईमेल *

संदेश *

Footer Menu Widget

  • Home
  • About
  • Contact Us
  • reddit
  • pinterest
  • vk
  • instagram
  • youtube

Popular Posts

  • भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड
    भारत बना अंडर-19 विश्व कप 2026 का चैंपियन: इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरे में भारत का क्लासिक, छठी बार विश्व विजेता बनने का रिकॉर्ड जिम...
  • झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्टरी का भंडाफोड़, सेटअप देखकर पुलिस के उड़े होश
    आईएएस अवि प्रसाद ने डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी  ( खबर 2 नम्बर पर पूरी खबर देखें )  झोपड़ी में चल रही मिनी ड्रग्स फैक्ट...
  • रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना
    रक्षा अपडेट : तेजस Mk2 का नाम बदलना  1. तेजस Mk2 का नाम बदलना*: भारतीय वायु सेना के आने वाले मीडियम-वेट फाइटर को अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट के ब...
चित्र विंडो थीम. Blogger द्वारा संचालित.