https://youtu.be/eYXaVJDpZPQ
Learn how to make raw turmeric powder and native millet bread. In the winter, raw turmeric and millet bread provide nutritious, vitamins.
Hot News, Breaking News, Latest news, kisan news, entertainment news, comedy news, krishi news, national- international news, khabarnama, kisan mitra news, New experience in this blog,Learn from the blog, share knowledge, Will do something new, Farmers friend India, All india farmers friend federation,Blog for Aab Tak Rajasthan & KISAN MITRA INDIA . Regis. :- MSME U. RJ-22-0001790, MSME U. RJ-22-0001230, सम्पादक : सियाराम विश्नोई जाम्बा Editor : Siyaram Bishnoi Jamba
https://youtu.be/eYXaVJDpZPQ
Learn how to make raw turmeric powder and native millet bread. In the winter, raw turmeric and millet bread provide nutritious, vitamins.
*👉शाम देश,राज्यों,से बड़ी खबरें👈*
👇
*============================*
*1* नगरोटा एनकाउंटर में जैश के आतंकियों को ढेर किए जाने के बाद PM मोदी बोले- तबाही मचाने के पाक के मंसूबे फिर विफल
*2* नगरोटा एनकाउंटर पर पीएम मोदी बोले- हमारी सेनाओं ने फिर से अदम्य साहस, बहादुरी और पेशेवर रूख का प्रदर्शन किया
*3* 26/11 जैसे हमले की फिराक में थे नगरोटा में मारे गए आतंकी, PM मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग
*4* मनरेगा मजदूरों के मुद्दे पर राहुल का हमला, कहा- सिर्फ बातों की है मोदी सरकार, कुचल रही गरीबों के अधिकार
*5* डॉक्टरों की सलाह पर सोनिया गांधी ने कुछ दिनों के लिए छोड़ी दिल्ली, बेटे राहुल गांधी के साथ पहुंचीं गोवा
*6* सूर्य की आराधना के महापर्व छठ की समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत मंगलकामनाएं। छठी मइया सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और सूर्यदेव के ओज का संचार करें: पीएम मोदी
*7* पीएम मोदी विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 22 नवंबर को यूपी के विंध्याचल क्षेत्र के मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे
*8* पिछले 24 घंटे में सामने आए 45882 मामले, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 84 लाख के पार
*9* भारत को राफेल देने वाले फ्रांस ने PAK को दिया तगड़ा झटका, मिराज-सबमरीन को नहीं करेगा अपग्रेड
*10* लव जिहाद: गहलोत बोले- देश को बांटने के लिए BJP ने गढ़ा यह शब्द, बीजेपी बोली- यह उनकी छोटी सोच को दर्शाता है
*11* दिल्ली की तर्ज पर NCR के निजी अस्पतालों का सर्वे करें हरियाणा और यूपी : गृह मंत्रालय
*12* मार्केट एसोसिएशन से बोले सीएम अरविंद केजरीवाल- बंद नहीं होने देंगे दिल्ली के बाजार
*13* हरियाणा में सभी स्कूल 30 नवंबर तक बंद, छात्रों के पॉजिटिव मिलने के बाद बड़ा फैसला
*14* बाबुल सुप्रियो ने कहा- बंगाल में हिंसा रोके ममता सरकार, नहीं तो संविधान में प्रावधान मौजूद
*15* ग्लैंड फार्मा की शानदार लिस्टिंग, 14 फीसदी तेजी के साथ सूचीबद्ध, निवेशकों को हुआ मुनाफा
*16* शेयर बाजार में उछाल, 282 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी
Reporter :- Siyaram Bishnoi
*===========================*
*कार्यालय महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो*
(जनसम्पर्क प्रकोष्ठ)
प्रेस नोट
*आय से अधिक सम्पति अर्जित करने के मामले में 3 अधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर 10 स्थानों पर तलाशी शुरू*
*चैंमू में पटवारी को 11 हजार रूपये की रिश्वत लेते किया रंगे हाथों गिरफ्तार*
जयपुर, 19 नवम्बर। *राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टालरेन्स नीति व भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा आय से अधिक सम्पति भ्रष्ट साधनों से अर्जित करने के विरूद्ध* ए.सी.बी. ने 3 विभिन्न अधिकारियों की आसूचना एकत्र कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध कर, उनके 10 ठिकानों पर औचक तलाशी शुरू की है। साथ ही चैंमू, जयपुर में एक अन्य ट्रेप कार्यवाही करते हुये भ्रष्ट पटवारी को 11 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
*ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी* ने बताया कि ए.सी.बी. मुख्यालय की इन्टेलिजेन्स शाखा, उदयपुर व कोटा इकाई द्वारा 3 विभिन्न अधिकारियों के विरूद्ध आय से अधिक सम्पति भ्रष्ट साधनों से अर्जित करने की सूचना मिलने पर, आसूचना एकत्र कर उनके विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कर, तलाशी वारन्ट प्राप्त कर उनके विभिन्न ठिकानों पर सर्च की कार्यवाही शुरू की गई है।
*प्रथम प्रकरण श्री गिरीश कुमार जोशी, अधीक्षक अभियंता ए.वी.वी.एन.एल. उदयपुर* के विरूद्ध दर्ज किया जाकर उनके 4 स्थानों पर विभिन्न टीमों द्वारा सर्च श्री सुधीर जोशी अति. पुलिस अधीक्षक, ए.सी.बी. उदयपुर के नेतृत्व में की जा रही है। सर्च को श्री हिंगलाज दान उप महानिरीक्षक पुलिस ए.सी.बी. उदयपुर द्वारा सुपरवाईज किया जा रहा है। श्री गिरीश कुमार जोशी द्वारा प्रथमदृष्टया आय के आनुपातिक रूप से 8 करोड से अधिक अवैध सम्पति अर्जित करने का अनुमान है।
*द्वितीय प्रकरण श्री चिरंजीलाल सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति केशोरायपाटन जिला बूंदी* के विरूद्ध दर्ज किया जाकर उनके 4 ठिकानों पर विभिन्न टीमों द्वारा सर्च श्रीमती प्रेरणा शेखावत अति. पुलिस अधीक्षक ए.सी.बी. कोटा देहात के नेतृत्व में की जा रही है। तलाशी अभियान का सुपरविजन पुलिस अधीक्षक ए.सी.बी. कोटा श्री अनिल बेनीवाल द्वारा किया जा रहा है। ए.सी.बी. के *प्रथमदृष्टया आंकलन के अनुसार आरोपी श्री चिरंजीलाल द्वारा 2.68 करोड की अवैध सम्पति अर्जित* करने का अनुमान है।
*तृतीय प्रकरण श्री सतीश कुमार गुप्ता सीनियर डी.जी.एम. (सिविल) रीको जयपुर (जो अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी है)* के विरूद्ध दर्ज कर इनके 2 स्थानों पर सर्च कार्यवाही श्री आलोक शर्मा अति. पुलिस अधीक्षक ए.सी.बी. जयपुर शहर प्रथम के निर्देशन में की जा रही है। आरोपी श्री सतीश कुमार गुप्ता द्वारा ए.सी.बी. के *प्रथमदृष्टया आंकलन के अनुसार 4.13 करोड की अवैध सम्पति अर्जित* करने का अनुमान है।
साथ ही *एसीबी महानिदेशक श्री सोनी* ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर ग्रामीण इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि सीमा ज्ञान एवं नामांतरण खोलने की एवज में पटवार हल्का नांगल भरड़ा तहसील चैंमू के पटवारी राजेन्द्र मीणा द्वारा 11 हजार रूपये की रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर *एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरोतम वर्मा के नेतृत्व में श्री नीरज भारद्वाज पुलिस निरीक्षक एवं उनकी टीम* द्वारा आज ट्रेप की कार्यवाही करते हुये *राजेन्द्र मीणा पटवारी को 11 हजार रूपये* की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
*उक्त सभी प्रकरणों में आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी अभियान का पर्यवेक्षण श्री दिनेश एम.एन. अतिरिक्त महानिदेशक के नेतृत्व* में इन्टेलिजेन्स शाखा के अति. पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र प्रकाश शर्मा एवं अन्य टीमों द्वारा किया जा रहा है।
*एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी* ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की *टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं whatsapp हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24x7* सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।
Reporter :- Siyaram Bishnoi
आवश्यक सूचना
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के POLLING बूथों पर जहां आप अपना वोट डालते हैं पर दिनाकं 22-11-2020 रविवार,
28-11-2020 शनिवार,
05-12-2020 शनिवार
13-12-2020 रविवार,
तक 10 बजे से 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी, जिसे देखकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपका नाम मतदाता सूची मे है, या नहीं,यदि है तो उसमे कोई गलती तो नहीं है,यदि कोई गलती है, तो आप सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं,इस के अतिरिक्त नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म भरा जाएगा।
नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागजात साथ लेकर जाएं।
(1) दो रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो।
(2) राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी।या
(3) आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी।
या
(4) जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी।
(18 वर्ष की होनी चाहिए)
(5) घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी।
साथियों यह सूचना सभी नम्बरों व ग्रुप पर भेजें। पोलिंग बूथ पर बी.एल.ओ बैठेंगे
वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चैक कर लें , इस भरोसे में न रहें कि पिछले चुनाव में हमने वोट डाला था, तो हमारा लिस्ट में नाम तो होगा ही, ऐसा नहीं है, जो अब नई लिस्ट आई है, उसमें बहुत लोगों के नाम नहीं हैं। यदि आपका वोटर लिस्ट मे नाम नहीं है,तो 6 नम्बर फार्म भर कर अपना नाम जरूर जुड़वा लें।। धन्यवाद।
वोटर कार्ड से सम्बंधित किसी अन्य समस्या के लिए भी इसी दिन अपने बूथों पर बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है।
Reporter:- Siyaram Bishnoi
*दिनांक=20-नवम्बर-2020-शुक्रवार*
👇
*👉सुबह देश-राज्यों,से बड़ी खबरें👈*
*============================*
*1* नगरोटा एनकाउंटर पर बोले जनरल वीके सिंह, घाटी के लोग देशभक्त है आतंकियों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे
*2* नगरोटा मुठभेड़ पर बोले सेना प्रमुख नरवणे, एलओसी पार करने वाला जिंदा वापस नहीं जा पाएगा
*3* LAC पर कब बहाल होगी शांति? भारत-चीन के बीच जल्द एक और दौर की होगी बैठक
*4* सामने आई भारत में कोरोना वैक्सीन की कीमत, करीब 3 महीने में होगी उपलब्ध, सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदर पूनावाला का कहना है कि इस वैक्सीन की कीमत भारत में 500 रुपये से 600 रुपये के बीच होगी
*5* COVID-19: वैज्ञानिकों ने चेताया- कोरोना को हल्के में ना लें, संक्रमितों की संख्या जल्द हो सकती है छह गुना,ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम व इटली में संक्रमण दर ज्ञात मामलों की तुलना में बहुत अधिक
*6* मल्लिकार्जुन खड़गे ने सहयोगियों पर ही लगाया कांग्रेस को 'तबाह' करने का आरोप, बोले- बहुत दुखी हू
*7* खड़गे का बड़ा बयान, कहा- चुनाव हारने के बाद कुछ नेता सोनिया और राहुल को ठहराते हैं दोषी
*8* कांग्रेस में किच-किच जारी, सिब्बल के बाद अब पार्टी पर सवाल उठा सुबोधकांत बोले- नट-बोल्ट टाइट करने की जरूरत
*9* प्रधानमंत्री मोदी 21-22 नवम्बर को होने वाले जी20 वर्जुअल शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
*10* कृषि बिलों के खिलाफ पंजाब में किसानों का प्रदर्शन तेज, रेलवे ने बताया- 41 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी
*11* 26 नवंबर को पांच रास्तों से दिल्ली में घुसेंगे किसान, रोकने पर वहीं धरने पर बैठने का एलान
*12* झूठी है केंद्र सरकार! AAP का आरोप- 750 ICU बेड देने का था वादा, मिला एक भी नहीं
*13* दिल्ली सरकार ने निजी अस्पतालों को जारी किया आदेश, कुल क्षमता का 60 फीसदी बेड कोरोना मरीजों के लिए करें आरक्षित
*14* दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 7,546 नए केस, 98 मरीजों की मौत
*15* महाराष्ट्र: कोरोना के 5535 नए मामले, 154 मरीजों की मौत
*16* केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बोले- 2021 की शुरुआत में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होने की उम्मीद
*17*;कोरोना वायरस: अहमदाबाद में आज रात 9 बजे से सोमवार सुबह तक कम्प्लीट रात का कर्फ्यू,
*18* सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बोले महाराष्ट्र के मंत्री- भाजपा सरकार में सीबीआई बन गई है पान की दुकान
*19* हरियाणा में Covaxin का आज से तीसरे चरण का ट्रायल, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज लगवाएंगे टीका
*20* BSP सुप्रीमो मायावती के पिता का दिल्ली में निधन, CM योगी और अखिलेश यादव ने जताया शोक
*21* यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारातियों से भरी बोलेरो खड़े ट्रक से टकराई, 14 की मौत
*============================*
*सोना - ३३५= ४९९९०*
*चांदी - १०१८ = ६१५२५*
जोधपुर
अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट।
एक ही दिन में आए 918 कोरोना पॉजिटिव।
7 मरीजों की हुई मौत
Reporter by Siyaram Bishnoi
पंचायती राज चुनाव - 2020 ( ग्राम पंचायत जाम्बा )
नामांकन दिनांक - 23/09/2020 व मतदान दिनांक - 03/10/2020
सरपंच उम्मीदवार :-
1. मनोहर लाल गीला - 1009 वोट मिले
2. मोहनराम मांजु - 892 वोट मिले
3. रामनिवास सियाक - 736 वोट मिले
ग्राम पंचायत जाम्बा में मतदान की कुल संख्या - 2867
मनोहर लाल गीला - 117 वोटो से विजयी हुऐ
--------------------------------------------------------------
वार्ड पंच उम्मीदवार :-
वार्ड नम्बर 1. पपुराम पुत्र श्री चौथाराम लाम्बा (निर्विरोध)
वार्ड नम्बर 2. गोरधनसिह पुत्र श्री सोहनसिह ( निर्विरोध )
वार्ड नम्बर 3. नैनी पत्नी श्री मांगीलाल बाल्याण (निर्विरोध)
वार्ड नम्बर 4. प्रेमाराम पुत्र श्री चौखाराम मेघवाल (निर्विरोध)
वार्ड नम्बर 5.अशोकी पत्नी श्री पुनाराम भोमाणी ( निर्विरोध )
वार्ड नम्बर 6. सोनाराम पुत्र श्री बीरबलराम सियाक (निर्विरोध)
वार्ड नम्बर 7. श्यामा पत्नी श्री सुनिल बलुवाणी ( निर्वाचित )
वार्ड नम्बर 8. निरमा पत्नी श्री सोनाराम बलुवाणी (निर्विरोध)
वार्ड नम्बर 9. छोटुराम पुत्र श्री लादुराम गोदारा ( निर्वाचित )
-------------------------------------------------------------------
उप सरपंच उम्मीदवार :-
वार्ड नम्बर 3 से
नैनी पत्नी श्री मांगीलाल बाल्याण को निर्विरोध निर्वाचित किया ।
------------------------------------------- सियाराम की कलम से ---