फलोदी 42°C
एंकर: सियाराम विश्नोई जाम्बा (9057570813)

MARU DARPAN

मरु दर्पण न्यूज साच्च कधी झुकता नही
LIVE ब्रेकिंग न्यूज़
1. मरु दर्पण न्यूज़ पोर्टल पर आपका हार्दिक स्वागत है
2. किसान समाचार और सरकारी कृषि योजना के ताज़ा अपडेट देखें
3. पश्चिमी राजस्थान पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास लाइव कवरेज
4. मौसम विभाग अलर्ट: फलोदी, जाम्बा और जोधपुर क्षेत्र समाचार
5. खेल-कूद, क्रिकेट लाइव स्कोर और ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं
जज ने मुक्त कराया देवर ने भाभी को बेङियों में जकङा

जैसलमेर में देवर ने भाभी को बेड़ियों में जकड़ा:जज ने मुक्त कराया, पति की भी तलाश; अब काउंसलिंग से खुलेगा पूरा राज।

जैसलमेर में देवर ने भाभी को बेड़ियों में जकड़ा:जज ने मुक्त कराया, पति की भी तलाश; अब काउंसलिंग से खुलेगा पूरा राज। 


जैसलमेर में एक महिला को पैरों में लोहे की भारी बेड़ियां डालकर लंबे समय से घर में कैद कर रखा गया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर कटर से बेड़ियां काटीं और महिला को आजाद कराया महिला ने अपने देवर पर बेड़ियां पहनाकर कैद रखने का आरोप लगाया है अब उसकी काउंसलिंग कर पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी, जबकि आरोपी देवर की तलाश में पुलिस जुट गई है। वहीं पति के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है

मामला बड़ाबाग गांव स्थित भट्टों की ढाणी का है एक महिला को पैरों में भारी लोहे की बेड़ियां डालकर अमानवीय परिस्थितियों में बंधक बनाकर रखा गया था जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के त्रैमासिक निरीक्षण के दौरान एक पैरा लीगल वॉलंटियर की नजर इस मामले पर पड़ी। इसके बाद डीएलएसए के सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित पुरोहित ने तुरंत विशेष टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए

समाज कल्याण विभाग और 108 एंबुलेंस सेवा के समन्वय से रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया
समाज कल्याण विभाग और 108 एंबुलेंस सेवा के समन्वय से रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।
कटर से काटीं बेड़ियां, रोते हुए देवर पर लगाए आरोप

प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और 108 एंबुलेंस की टीम भट्टों की ढाणी पहुंची। वहां महिला के पैरों में जकड़ी लोहे की बेड़ियों को कटर से काटकर उसे आजाद कराया गया। आजाद होते ही महिला फूट-फूटकर रोने लगी और अपना नाम सुगना बताया। उसने आरोप लगाया कि उसके देवर ने ही उसे बेड़ियां पहनाकर लंबे समय से कैद कर रखा था और वह लगातार इस प्रताड़ना को झेल रही थी

काउंसलिंग में सामने आएंगे तीन बड़े राज

महिला मानसिक रूप से कमजोर और डरी हुई होने के कारण खुलकर पूरी बात नहीं बता पा रही है। डीएलएसए सचिव ललित पुरोहित के निर्देश पर अब समाज कल्याण विभाग के विशेषज्ञ उसकी गहन काउंसलिंग करेंगे। इसके जरिए यह पता लगाया जाएगा कि वह कितने समय से कैद थी, उसका पति कहां है और आखिर देवर ने उसे बेड़ियों में क्यों बांधकर रखा। पुलिस भी इन सभी पहलुओं की जांच करेगी

देवर पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

डीएलएसए सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित पुरोहित ने बताया कि महिला को अमानवीय परिस्थितियों से मुक्त कराकर सुरक्षित पुनर्वास गृह भेज दिया गया है। उसके उपचार, उचित खान-पान और देखरेख के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं काउंसलिंग से पूरी सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी देवर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

आरोपी फरार, पुलिस पड़ोसियों से भी कर रही पूछताछ

मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस आरोपी देवर की तलाश में जुट गई है साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि भट्टों की ढाणी जैसे रिहायशी इलाके में इतना बड़ा अमानवीय कृत्य लंबे समय तक कैसे चलता रहा पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्हें इसकी जानकारी थी या फिर किसी डर के कारण उन्होंने चुप्पी साध रखी थी

विशिष्ट पोस्ट / मौसम/ मॉनसून के संबंध में

मरु दर्पण लाइव टीवी एवं खेल डेस्क

क्रिकेट स्कोर विजेट या यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग एम्बेड code यहाँ पेस्ट करें।

MARU DARPAN RETRO
इतिहास के पन्नों से: मारवाड़ क्षेत्र और पश्चिमी राजस्थान की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर एवं ऐतिहासिक घटनाओं का विशेष संकलन।
विज्ञापन क्षेत्र
मरु दर्पण डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क पोर्टल पर अपना व्यावसायिक विज्ञापन लाइव चलवाने के लिए तुरंत संपर्क करें: मुख्य संचालक सियाराम विश्नोई जाम्बा - फोन: 9057570813
सबसे कम दरों पर बेहतरीन डिजिटल विज्ञापन रीच प्राप्त करें