ग्रामीण सेवा शिविर
पानी
बिजली पोल सम्बन्धित समस्या
Maru Darpan ( India News)
जून 23, 2026
श्री जम्भेश्वर नगर, रिङमलनगर के क्षैत्र में पानी की अनियमितता एवं अवैध कनेक्शनों पर, बिजली पोल के बीच तारो में झोल से परेशान, अतिरिक्त पोल लगाने, समाधान हेतु ग्रामीण सेवा शिविर जाम्बा को ज्ञापन सौंपा ।

ग्राम पंचायत जाम्बा के काछबाणियों की ढाणी, रिङमलनगर में पिछले 6 वर्षो से काछबाणियों की ढाणी व रिङमलनगर में नया जीएलआर, पशुखेली व जाम्बा पम्पिंग से रिङमलनगर, काछबाणियों की ढाणी की जीएलआर को पानी की पाईप लाईन से जोङा गया था। इस प्रोजेक्ट का जब से निर्माण हुआ तब से आज तक, क्षेत्रवासी व आवारा पशु, एक बूंद पानी के लिये तरस रहे हैं इस प्रोजेक्ट हेतु कईं बार वाटर सप्लाई अधिकारी व ठेकेदार को शिकायत की, लेकिन पानी की समस्या हेतु किसी प्रकार से समाधान नही हो पाया हैं।
जबकि जाम्बा पम्पिंग पर इस प्रोजेक्ट की पम्पिंग जलापूर्ति मोटर भी किसी अन्य पानी की पाईप पर लगा दिया गया है काछबाणियों की ढाणी व रिङमलनगर के क्षेत्रवासी, जाम्बा पम्पिंग पर पानी की समस्या लेकर आये थे फिर भी क्षेत्र की समस्या का समाधान नही हो पाया।
अवैध कनेक्शनों पर त्वरित कार्रवाही बाबत् एवं क्षेत्रीय पानी सप्लाई समस्या के समाधान हेतु।
ग्राम पंचायत जाम्बा के समस्त क्षेत्र में पानी सप्लाई के कर्मचारियों द्वारा, घरों में पानी सप्लाई का अवैध कनेक्शन दे रखा हैं पानी सप्लाई के कर्मचारी व अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाही करते हुऐ क्षेत्रीय पानी सप्लाई समस्या का समाधान करावें ।
काछबाणियों की ढाणी, रिङमलनगर की जलापूर्ति नेटवर्क - पानी आपूर्ति मोटर की तत्काल तकनीकि जॉंच करवाई जावें, आवश्यक मरम्त, लीकेज नियंत्रण कर क्षेत्रीय पानी की पूर्ति, जाम्बा पम्पिंग डेम में गन्दगी कईं वर्षो से जस की तस हैं इन लमस्याओ का समाधान हेतुग्रामीण सेवा शिविर जाम्बा में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ग्रा. पं. जाम्बा के श्री जम्भेश्वर नगर के स्व. रिङमलराम पूर्व सरपंच की ढाणी के नजदिक घरेलु बिजली लाईन के तारों में झोल होने से प्रतिदिन आंधी व तुफान में तार आपस मे, चिपक जाते हैं जिन्हे हमेशा बम्बु से तारो को हटाया जाता हैं इस बाबत् कम से कम 5 बिजली पोल की आवश्यकता हैं आज ग्रामीण सेवा शिविर जाम्बा में प्रभारी व तहसीलदार को समस्या का समाधान करवाने बाबत् ज्ञापन दिया।

पूरा समाचार पढ़ें / यहाँ देखें