फलोदी 42°C
MSME: UDYAM-RJ-22-0001790
मरु दर्पण
MARU DARPAN NEWS
"साच्च कधी झुकता नही"
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान की बड़ी खबर
किसान समाचार
पंचायत समाचार
मौसम अपडेट
खेल समाचार
जाम्बा समाचार
फलोदी समाचार
राजस्थान की बड़ी खबर
किसान समाचार
पंचायत समाचार
ताजा समाचार एवं लाइव फीड

परमात्मा की परख ( कहानी )

2️⃣0️⃣2️⃣1️⃣ EPISODE : 06/253

परमात्मा की परख

एक समय की बात है किसी गाँव में एक साधु रहता था, वह परमात्मा का बहुत बड़ा भक्त था और निरंतर एक पेड़ के नीचे बैठ कर तपस्या किया करता था | उसका परमात्मा पर अटूट विश्वास था और गाँव वाले भी उसकी इज्ज़त करते थे| एक बार गाँव में बहुत भीषण बाढ़ आ गई | चारो तरफ पानी ही पानी दिखाई देने लगा, सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए ऊँचे स्थानों की तरफ बढ़ने लगे |

जब लोगों ने देखा कि साधु महाराज अभी भी पेड़ के नीचे बैठे परमात्मा का नाम जप रहे हैं तो एक ग्रामीण ने उन्हें यह जगह छोड़ने की सलाह दी |

पर साधु ने कहा- ” तुम लोग अपनी जान बचाओ मुझे तो मेरा परमात्मा बचाएगा!” धीरे-धीरे पानी का स्तर बढ़ता गया , और पानी साधु के कमर तक आ पहुंचा , इतने में वहां से एक नाव गुजरी|

मल्लाह ने कहा- ” हे साधू महाराज आप इस नाव पर सवार हो जाइए मैं आपको सुरक्षित स्थान तक पहुंचा दूंगा  

साधू ने कहा - नहीं, मुझे तुम्हारी मदद की आवश्यकता नहीं है , मुझे तो मेरा परमात्मा बचाएगा !!

नाव वाला चुप-चाप वहां से चला गया

कुछ देर बाद बाढ़ और प्रचंड हो गयी , फिर साधु ने पेड़ पर चढ़ना उचित समझा और वहां बैठ कर परमात्मा को याद करने लगा | तभी अचानक उन्हें गड़गड़ाहट की आवाज़ सुनाई दी, एक हेलिकाप्टर उनकी मदद के लिए आ पहुंचा, बचाव दल ने एक रस्सी लटकाई और साधु को उस रस्सी को जोर से पकड़ने का आग्रह किया | पर साधु फिर बोला-” मैं इसे नहीं पकडूँगा, मुझे तो मेरा परमात्मा बचाएगा |” उनकी इतनी हठ के आगे बचाव दल भी उन्हें लिए बगैर वहां से चला गया |

कुछ ही देर में पेड़ बाढ़ की धारा में बह गया और साधु की मृत्यु हो गयी | प्राण त्यागते वक़्त  साधु महाराज ने परमात्मा से पूछा -. ” हे🙏 मालिक मैंने तुम्हारी पूरी लगन के साथ आराधना की… तपस्या की पर जब मै पानी में डूब कर मर रहा था तब तुम मुझे बचाने नहीं आये, ऐसा क्यों मालिक ?

मालिक बोले , ” हे साधु महात्मा मै तुम्हारी रक्षा करने एक नहीं बल्कि तीन बार आया , पहला, ग्रामीण के रूप में , दूसरी बार मल्लाह के रूप में, और तीसरी बार हैलीकॉप्टर से रस्सी फेककर , लेकिन तू पहचान ही नही पाया ।

साधू को अपनी गलती का अहसास हुआ और सोचने लगा कि मैं भक्ति साधना कर अपने अंदर बैठे परमात्मा को को  देखने की कोशिश करता रहा  , लेकिन ये भूल गया की वो परमात्मा सृष्टि के हर जीव में बसता है ।

वास्तव में आत्मा ही परमात्मा का स्वरुप है कमी सिर्फ हमारे पहचान की है..!!


                       जय श्री राधे राधे ।।।

News Bulletin : 6 मई से 14 मई तक संपूर्ण लाकडाउन की तैयारी

 EPISODE : 06/252  

BIG BREAKING BULLETIN



               06 मई 2021 के मुख्य समाचार

🔸भारत में तबाही मचा रहे कोरोना वैरिएंट की पहली तस्वीर जारी, पिन की नोक से भी एक लाख गुना छोटा

🔸जयशंकर की चीन को दो टूक, कहा- सीमा पर खूनखराबा हो और हम अच्छे संबंध बनाएं, यह नहीं हो सकता

🔸राजस्थान: आसाराम की तबीयत बिगड़ी, जोधपुर जेल में हुआ था कोरोना

🔸झारखंड : लॉकडाउन में मास्क नहीं लगाने वाले 31 हजार लोगों से वसूला गया 25 लाख रुपए जुर्माना

🔸बंगाल हिंसा को लेकर गृह मंत्रालय सख्त, कहा- तत्काल रिपोर्ट भेजे सरकार

🔸ममता ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- जहां जीती उन्हीं इलाकों में हो रही हिंसा

🔸कर्नाटक में हालात बेकाबू, पिछले 24 घंटों में सामने आए 50,000 नए कोरोना मामले

🔸चुनाव परिणाम बाद बंगाल हिंसा में 14 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या: नड्डा

🔸महाराष्ट्र में कोरोना से एक दिन में सबसे ज्यादा 920 लोगों की मौत, 57 हजार से ज्यादा नए मामले

🔸अटल बिहारी वाजपेयी कोविड अस्पताल रोगियों के लिए खुला, फ्री में होगा इलाज

🔸बंगाल हिंसा पर नड्डा बोले- खून रंगे हाथों के साथ ममता ने शुरू किया तीसरा कार्यकाल

🔸 सरकार की चेतावनी- ये तय है कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी, इसके लिए तैयार रहना होगा

🔸गृह मंत्रालय का राज्यों को निर्देश, सुनिश्चित करें अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं न हों

🔸अब से ‘दिल्ली कोरोना' ऐप के जरिए आपको अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता का भी पता चलेगा

🔸ममता बनर्जी कम फासीवादी और घमंडी नहीं, BJP कार्यकर्ताओं पर हमला इसका सबूत: SC के पूर्व जज

🔸भारत ने तेज गति से टीके लगाने में अमेरिका और चीन को पछाड़ा, 16.24 करोड़ डोज देने में मात्र 110 दिन का समय लगा

🔸नेपाल में प्रचंड की पार्टी ने बिगाड़ा PM ओली का गणित, समर्थन वापसी से अल्पमत में आई सरकार

🔸फाइजर कंपनी 2-11 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन देने की जल्द मांगेगा इमरजेंसी इजाजत

🔸फ्रांस से भारत के लिए रवाना हुए तीन और राफेल लड़ाकू विमान, दूसरी स्क्वाड्रन का बनेंगे हिस्सा

🔸विशेषज्ञ ने किया सतर्क : चार लाख 'शराबी' कोरोना संक्रमित, अधिक पीने से जा सकती है जान

🔸Coronavirus MP News: वेंटिलेटरयुक्त एंबुलेंस का किराया 25 रुपये प्रति किलोमीटर तय

🔸कोरोना संकट में गरीबों को राहत:80 करोड़ लोगों को मई और जून में मिलेगा 5 किलों गेहूं या चावल, सरकार ने अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन को दी मंजूरी

🔸ऑस्ट्रेलियाई खिलाडिय़ों को श्रीलंका, मालदीव भेजेगा बीसीसीआई : सीए

https://rzp.io/i/64fOsXKlQx

अनोखी खबर में 5 वीं पास युवा ने पिता की जान बचाई


राजस्थान ( जयपुर ) से खबर

प्रदेश में सम्पूर्ण लॉकडाऊन की तैयारी

ब्रेकिंग...राजस्थान में  6 मई से 14 मई तक संपूर्ण लाकडाउन की तैयारी, मुख्यमंत्री@ashokgehlot51 ने देर रात मंत्री समूह का गठन किया, मंत्री समूह 6 मई को रिपोर्ट सौंपेगा..संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए इसी दिन कैबिनेट की बैठक में लिया जा सकता है सात दिनी संपूर्ण लाकडाउन का फैसला..!

RLD नेता हमारे बीच नही रहे 

RLD नेता चौधरी अजीत सिंह जी अब हमारे बीच में नहीं रहे !!

जयपुर से खबर

अब होगा प्रदेश में सख्ती का लॉकडाउन !

आज अपनी रिपोर्ट देगा मंत्री समूह,शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, डॉ.रघु शर्मा, गोविंद डोटासरा और सुभाष गर्ग इस समूह में शामिल

मुख्यमंत्री ने इस मंत्री समूह का किया था कल गठन,गृह मंत्रालय करेगा आदेश जारी।

Breaking news

जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदेव की जनहित में बड़ी घोषणा

जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के 18 से 45 वर्ष तक की आयु वर्ग के समस्त व्यक्तियों के कोविड-19 से बचाव हेतु वैक्सीनेशन के लिए विधायक मद से राशी रुपए 2 करोड़ देने की अनुशंसा जनहित में जैसलमेर के लोकप्रिय विधायक रूपाराम धनदेव ने की है। इससे पूर्व भी विधायक द्वारा कोविड-19 बचाव कार्य हेतु विधायक मद से 1 करोड़ 11 लाख की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। इस प्रकार कुल राशि रुपये 3 करोड़ 11 लाख विधायक मद से दी जा रही है।

बड़ी खबर

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छ‍िछोरे'  की को-एक्ट्रेस रहीं अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन हो गया है

जयपुर से खबर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सेवादल के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव विजय सारस्वत का निधन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष @GovindDotasra ने किया ट्वीट, विजय जी का कोरोना संक्रमण से निधन का दुखद समाचार मिला, मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं ।

जयपुर से खबर

कोविड से वन विभाग के रेंज ऑफिसर का निधन,चित्तौड़ की बेगूं रेंज ऑफिसर सुरेश सिंह निधन,वन विभाग में शोक की लहर।

जम्मूकश्मीर से खबर

शोपियां में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी ढेर, एक ने किया आत्मसमर्पण।

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग से समाचार

राजस्थान_सतर्क_है  लॉकडाऊन से कोरोना संक्रमितो की संख्या में कमी देखी जा सकती हैं ।

दो माह बाद सुखद खबर, संक्रमितों से अधिक रही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या

जयपुर, 6 मई। चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लिए बुधवार का दिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच थोडी राहत भरा रहा। करीब 2 माह बाद प्रतिदिन आने वाली कोरोना रिपोर्ट में ठीक हुए मरीजों को संख्या पॉजिटिव मरीजों से अधिक रही। 

कोरोना संक्रमितो का बढता ग्राफ 

डॉ शर्मा ने कहा की बुधवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 16815  रही, जबकि रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 17022 जा पहुंची। उन्होंने कहा कि 1 मार्च को संक्रमित मरीजों की संख्या 119 थी, जबकि पॉजिटिव से नेगेटिव होने वालों की संख्या 123 थी। उसके बाद से कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा देखा गया।

सम्पूर्ण लॉकडाऊन से फायदा 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब करीब 1 लाख 96 हज़ार एक्टिव मरीज है, लेकिन यदि आमजन जन अनुशासन पखवाड़े का सख्ती से पालन करे तो इस संख्या को तेज़ी से घटाया जा सकता है। उन्होंने कहा की प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा के स्तर में तेजी से सुधार हुआ है जिसके कारण कोरोना से होने वाली मृत्यु दर में  भी गिरावट आ रही है। 

रेड अलर्ट जन अनुशासन पंखवाङा

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि संक्रमितों की संख्या में कमी आमजन की समझदारी व सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा' का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आमजन आगे भी यदि इसी तरह सहयोग करते रहेंगे और बेवजह घर से बाहर नहीं निकलेंगे व कोविड के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करेंगे तो जल्द ही हम कोरोना जैसी महामारी से निजात पा सकते हैं।

चिकित्सा सुविधा को बढावा 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के सरकार के युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों की जरूरत और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार आमजन को ऑक्सीजन, जरूरी इंजेक्शन उपलब्ध करवाई जाने की व्यवस्था करवाई जा रही है।

कोरोना टेस्ट की क्षमता को बढावा 

डॉ शर्मा ने कहा कि किसी भी लक्षण का पता चलते ही कोरोना टेस्ट कराना ना भूलें। ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करवाकर हम कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान कोरोना टेस्टिंग पर है। प्रदेश में वर्तमान में 80 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे हैं। जल्द ही विभाग डेढ़ लाख से ज्यादा टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता विकसित कर लेगा।

Big News : पति की मौत के बाद पत्नी ने की आत्महत्या

 Episode : 05/251

BIG BREAKING NEWS

05 मई  के मुख्य समाचार

🔸भारत में अब तक कोविड रोधी टीके की 16 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं

🔸भारत, ब्रिटेन के बीच नई भागीदारी से बाजार पहुंच बाधाएं कम होंगी, रोजगार सृजित होंगे: गोयल

🔸पायलटों की धमकी के आगे झुकी एयर इंडिया, मई के आखिर तक सभी कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन

🔸भारत-ब्रिटेन डिजिटल शिखर सम्मेलन में उठा विजय माल्या, नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का मुद्दा

🔸मराठा आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

🔸 ICMR ने जारी की एडवायजरी, संक्रमितों की दोबारा न हो आरटी-पीसीआर जांच

🔸J&K: नाथीपोरा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर

🔸 Corona संकट में टाटा समूह आया आगे, विदेशों से लाएगा 60 क्रायोजेनिक टैंकर, बनाएगा 400 ऑक्सीजन संयंत्र

🔸तमिलनाडुः डीएमके नेता एमके स्टालिन चुने गए विधायक दल के नेता, 7 मई को लेंगे सीएम पद की शपथ

🔸जिन इलाकों में कोविड संक्रमण दर 10% से ज्यादा हो वहां सख्त लॉकडाउन लगाया जाए : एम्स निदेशक

🔸तेलंगानाः 8 शेर कोरोना संक्रमित पाए गए, किया गया क्वारंटीन

🔸चुनाव के बाद बंगाल हिंसा पर बोले राज्यपाल धनखड़, PM मोदी कानून-व्यवस्था को लेकर चिंतित

🔸बंगाल हिंसाः भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की पीड़ित परिवारों से मुलाकात, ममता पर साधा निशाना

🔸कांग्रेस ने साधा ममता पर निशाना, कहा- लोकतंत्र में हिंसा बर्दाश्त नहीं

🔸बंगाल में हिंसा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे भाजपा नेता, सीबीआई जांच की मांग

🔸कंगना ने लगाया टीएमसी पर गैंगरेप का आरोप, शेयर की पीड़िता की दिल दहला देने वाली तस्वीर

🔸NASA ने पहली बार रिकॉर्ड की शुक्र से आ रही भयंकर आवाज, जांच में जुटे वैज्ञानिक

🔸ममता बनर्जी तीसरी बार आज लेंगी बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, सौरभ, दिलीप घोष समेत 50 लोगों को किया गया आमंत्रित

🔸देश में एक दिन में 3,62 कोरोना के नए मामले, 3,445 लोगों की मौत, महाराष्ट्र में थम नहीं रहा कहर

🔸सरकार आंख मूंद सकती है हम नहीं.पूरा देश ऑक्सिजन के लिए तड़प रहा है: हाई कोर्ट

🔸ऐसे मोहल्ला क्लीनिक का क्या मतलब जब महामारी में इसका इस्तेमाल नहीं : हाई कोर्ट

🔸देश में कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा ऑक्सीजन संकट, सप्लाई 300% बढ़ी

🔸IPL हुआ सस्पेंड, कई खिलाड़ियों को कोरोना होने के बाद BCCI का फैसला

🔸IPL 2021 Suspended: आईपीएल सस्पेंड होने के बाद वर्ल्ड कप यूएई में हो सकता है

🔸रद्द नहीं हुआ है IPL, BCCI उपाध्यक्ष ने बताया कब होंगे बचे हुए  मैच

दिल्ली से खबर

चुनाव खत्म, फिर बढ़ने लगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

आज पेट्रोल 22 पैसे, डीजल 25 पैसे हुआ महंगा, आज पेट्रोल की दर रही 96.98 प्रति लीटर, आज डीजल 89.45 रुपए प्रति लीटर, प्रीमियम पेट्रोल की दर पहुंची एक बार फिर 100 के पार

सीकर से खबर

कोरोना काल की सबसे दर्दनाक कहानी 

शादी के 9 दिन बाद दूल्हे की हुई मौत,अस्पताल से सीधे ले गए मोक्षधाम,नवेली दुल्हन नहीं देख पाई पति का चेहरा,जिले में बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ।

जोधपुर से खबर

पति की मौत के बाद पत्नी ने की आत्महत्या

कोरोना से पति सूर्यकांत की हो गई थी मौत,सदमे में आकर पत्नी ने भी की आत्महत्या,अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी ने तोड़ा दम 

परिजनों ने रातानाड़ा पुलिस को दी सूचना।

जयपुर से खबर

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018

दो साल के बाद भी नहीं मिल रही जॉइनिंग,1600 पुलिस कांस्टेबल को आज भी जॉइनिंग का इंतजार,धरना प्रदर्शन से लेकर 100 से अधिक दे चुके ज्ञापन,कोरोना काल में पुलिस के जवानों की पहले से ही जरूरत।

जोधपुर से खबर

तिंवरी मे नेवरा रोड में युवक के साथ ऑनलाइन ठगी

क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर की ठगी,OTP पूछकर ठगी की वारदात को दिया अंजाम,1 लाख 52 हजार रूपए खाते से किये पार

पीड़ित सोनाराम जाट ने थाने में मुकदमा कराया दर्ज।

जयपुर से खबर

एक आईएएस और 2 आईपीएस के के तबादले 

कार्मिक विभाग ने जारी किए अलग अलग आदेश, तीनों अधिकारी पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे चल रहे ,आईएएस पी रमेश को सीएमडी हथकरघा विकास निगम,IPS लता मनोज को महा निरीक्षक आरएसी, उमेश चंद्र दत्ता को आईजी एसीबी लगाया गया।

जयपुर से खबर

गहलोत कैबिनेट की आज अहम बैठक, शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट की बैठक,कोरोना की बेकाबू रफ्तार  को रोकने के उपायों पर मंथन, रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा पर भी लेंगे फीडबैक।

दिल्ली से खबर

Update-:बेकाबू कोरोना की रफ्तार

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3,82,315 नए मामले आए सामने ,जबकि 3780 कोरोना मरीजों की गई जान, जबकि पिछले 24 घंटे में 3 लाख 38 हजार 439 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर हुए ठीक

बंगाल से खबर

TMC प्रमुख @MamataOfficial  ने लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई।

सुप्रीम कोर्ट आदेश

सुप्रीम कोर्ट का आदेश 50% से ज्यादा आरक्षण असंवेधनिक

जोधपुर : कोरोना का कहर जारी..!!

24 घंटे लोगों को सतर्क करने वाले पुलिस विभाग भी आई कोरोना की चपेट में, जोधपुर कमिश्नर पुलिस में कार्यरत 1एडिशनल एसपी,1 एसएचओ और 26 पुलिसकर्मी हुए संक्रमित

Breaking news

जैसलमेर में कोरोना की रफ़्तार जारी

कोरेना के कहर में आज जिले में 639 कोरोना संक्रमित आए सामने

राजस्थान सरकार 

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग

एमआरपी से ज्यादा राशि वसूलने एवं पीसीआर नियम की अवहेलना करने पर 5 फर्मों के विरुद्ध किया 20हजार का जुर्माना

जयपुर, 5 मई। प्रदेश में संचालित महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा के दौरान उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुएं वाजिब दाम पर मिले इसके लिए विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ द्वारा बुधवार को 39 निरीक्षण किए गए। निरीक्षण के दौरान मेड़ता सिटी, बसबा, अजमेर एवं भीनमाल शहरों में एमआरपी से ज्यादा दाम वसूलने वाले एवं पीसीआर नियम की अवहेलना करने वाले 5 दुकानदारों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

उपभोक्ता मामले विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि नागौर जिले के मेड़ता सिटी कस्बे में मालपानी किराना स्टोर द्वारा जदे॔ के पैकेट को एमआरपी से अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था जिस पर टीम द्वारा 5 हजार का जुर्माना किया। उन्होंने बताया कि इसी शहर में चारभुजा मेडिकल स्टोर द्वारा n95 मास्क पर पीसीआर नियम के तहत सूचनाओं का डिक्लेरेशन नहीं पाए जाने पर 2 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया।

शासन सचिव ने बताया कि दौसा जिले के बसवा स्थित गुर्जरमल स्टोर द्वारा गुटखा को एमआरपी से अधिक दाम पर बेचा जा रहा था जिस पर टीम द्वारा पीसीआर के नियम के तहत 5 हजार रुपए का जुर्माना किया। उन्होंने बताया कि अजमेर जिले में लिली प्रोविजन स्टोर पर नमकीन के पैकेट पर पीसीआर नियम के तहत डिक्लेरेशन की सूचना प्रदर्शित नहीं पाई गई जिस पर 2 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया। उन्होंने बताया कि जालौर के कस्बे में नंदलाल धर्मदास किराना स्टोर द्वारा खाद्य तेल के पैकेट को एमआरपी से अधिक विक्रय किए जाने पर 5 हजार रुपए का जुर्माना किया।

वरिष्ठ पत्रकार कविकान्त खत्री की कलम से समाचारपत्रो से खबरें 


Breaking News : कोरोना से हुई पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाई बेटी

 

Episode : 04/250

Breaking News

जोधपुर में आज

 1867 कोरोना संक्रमित

 28 मौत

बाप से खबर

बाप ब्लॉक में आज 42 पॉजिटिव

जयपुर से खबर

राजधानी जयपुर में आज 3110 कोरोना संक्रमित रोगी मिले

IPL टूर्नामेंट रद्द

बीसीसीआई ने IPL टूर्नामेंट को सस्पेंड किया,

दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव होने पर लिया फैसला,

हिण्डोन सिटी से खबर

हिण्डौन सिटी। 5 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार,

नामांतरण खोलने की एवज में मांगी थी रिश्वत,

पाली ग्राम पंचायत के पटवारी यशपाल को किया गिरफ्तार,

करौली से आई एसीबी की टीम ने की कार्यवाही,

हिण्डौन के तहसील कार्यालय में चल रही है एसीबी की कार्यवाही

Breaking NEWS

बिहार से खबर

बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन, क्राइसिस मैनेजमेंट की मीटिंग में फैसला,मुख्यमंत्री @NitishKumar ने ट्वीट कर दी जानकारी।

उतरप्रदेश से खबर

CoronVaccination वैक्सीनेशन को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, मीडियाकर्मियों और उनके परिजनों को टीकाकरण में मिलेगी प्राथमिकता, पत्रकारों के लिए अलग सेंटर बनाने के भी निर्देश।

बाड़मेर-ब्रेकिंग-न्यूज

कोरोना से हुई पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाई बेटी

जलती चिता में लगाई छलांग, 70% शरीर जला

घायल को परिजनों राजकीय अस्पताल में करवाया भर्ती

कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर

बाड़मेर के सार्वजनिक श्मशान घाट की घटना

आज सवेरे 65 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से हुई थी मौत,बेटियों सहित पूरा परिवार गया था अंतिम संस्कार करने

फिलहाल पीड़िता का राजकीय अस्पताल में उपचार जारी

राजस्थान पत्रकार से जुङी खबर

राजस्थान सरकार पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित कर उनके टीकारण की व्यवस्था करें - कर्नल राज्यवर्धन

कोरोना काल में मीडियाकर्मी जोखिम उठाकर निभा रहें है अपनी जिम्मेदारी - कर्नल राज्यवर्धन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राजस्थान में सभी मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने की मांग की है।  

कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश के हजारों मीडियाकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर रिपोर्टिंग कर रहें है। लगातार क्षेत्र में काम करने से बहुत से पत्रकार कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके है फिर भी इस मुश्किल समय में वे अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहें है। उन्होेने कहा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पंजाब आदि राज्यों की सरकार पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित कर चुकी है, जिससे उनके टीकाकरण का रास्ता साफ हो गया है। कोरोनाकाल में मीडियाकर्मियों के जोखिम भरे कार्यों को देखते हुए राजस्थान सरकार को भी अतिशीघ्र उन्हें फ्रंटलाइन वर्कर घोषित कर उनके टीकाकरण की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे उन्हें सम्बल मिले।

Big News : BSF जवान ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

EPISODE : 04/249 

BIG BREAKING NEWS

            04 मई 2021 के मुख्य समाचार

🔸देश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं, उसका विवेकपूर्ण उपयोग करें : सरकार

🔸चुनावी नतीजों के बाद बंगाल में हिंसा, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

🔸विजयवर्गीय बोले- हिंसा का शिकार हो रहे भाजपा कार्यकर्ता, कल बंगाल का दौरा करेंगे जेपी नड्डा

🔸भारत को कोविड महामारी से मुकाबले के लिए अब तक 13 देशों से मिली सहायता सामग्री

🔸बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा ने शादी के 27 साल बाद तलाक की घोषणा की

🔸लादेन के खात्मे के 10 साल पूरे, बाइडन ने कहा- अमेरिका पर दोबारा नहीं होने देंगे आतंकी हमला

🔸दिल्ली में आईपीएल मैच रोकने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका

🔸अमृतसर-रोम फ्लाइट में 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, इटली सरकार ने किया क्वारंटीन

🔸AIIMS के डायरेक्टर बोले- कोरोना के हल्के लक्षण होने पर बार-बार CT स्कैन कराने की जरूरत नहीं

🔸बंगाल की दो, ओडिशा की एक सीट पर टला चुनाव, कोरोना महामारी के कारण चुनाव आयोग ने लिया फैसला

🔸सीड्स के साथ मिलकर कोविड स्वास्थ्य सेवा केंद्र स्थापित करेगी पेप्सिको फाउंडेशन

🔸प्रचार पाने के लिये याचिकाएं दायर करने वाले लोगों को अदालत ने लगाई फटकार, कुछ पर लगा जुर्माना

🔸ममता बनर्जी चुनीं गईं विधायक दल की नेता, 5 मई को लेंगी मुख्यमंत्री पद का शपथ

🔸पंजाब में अब अमरेंद्र  ही  होंगे " कैप्टन ", सिद्धू की विदाई तय

🔸कोरोना का सामने आया एक और म्यूटेंट, वैज्ञानिकों ने किया 10 गुना ज्यादा संक्रामक होने का दावा

🔸लॉकडाउन: कोरोना के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की तैयारी, 21 दिन के लिए लग सकती हैं 'बंदिशें', सेना अलर्ट

🔸Coronavirus in India: कोरोना से राहत के संकेत, पर सतर्कता जरूरी; कई राज्यों में दैनिक मामलों में गिरावट

🔸तृणमूल की जीत के बाद बंगाल में दिल दहलाने वाली बर्बर हत्याएं, भाजपा की महिला पोलिंग एजेंटों के साथ सामूहिक दुष्कर्म

🔸बंगाल में हिंसा के खिलाफ बीजेपी ने 5 मई को देशव्यापी धरने का किया ऐलान

🔸रेमडेसिविर सहित कोरोना राहत सामग्री के आयात पर अब नहीं लगेगा जीएसटी, निर्मला सीतारमण ने की घोषणा

🔸राजस्थान: कूड़ा उठाने वाले वाहन में सांप्रदायिक ऑडियो चलाने के आरोप में दो गिरफ्तार

🔸NEET PG 2021: अगस्त अंत तक स्थगित हुई परीक्षा, COVID-19 ड्यूटी में काम करेंगे MBBS फाइनल ईयर के छात्र

🔸UP: सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

🔸PM मोदी की Navy चीफ संग मीटिंग, एडमिरल करमबीर ने बताया-कोविड महामारी में नेवी ने अस्पताल सबके लिए खोला

जैसलमेर से खबर

एक बार फिर सुजलॉन कंपनी में बड़ा हादसा

देर रात पवन चक्की में लगी भीषण आग,आग से पवन चक्की हुई जलकर खाक,पवन चक्की की एक ब्लेड भी गिरी नीची,सुखसिंह नगर बडोड़ा गांव की घटना,पवन चक्की गिरने से करोड़ों का हुआ नुकसान,आग के कारणों का नहीं चल पाया पता।

राजस्थान के शिक्षा मंत्रालय से खबर

शिक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, मई में होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित, कोरोना के चलते परीक्षाएं की गई स्थगित।

कर्नाटक से खबर

कर्नाटक में ऑक्सीजन की कमी को गम्भीरता से ले - सीएम गहलोत

CM अशोक गहलोत ने कर्नाटक में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत की घटना पर जताया दुख, केन्द्र से कहा-गंभीरता को समझें

जैसलमेर से खबर

अभिजित चौबे गेरीसन इंजीनियर एयर फोर्स जैसलमेर का कोरोना से निधन

कोटा से खबर

इटावा: सुल्तानपुर कस्बे में आज से पूर्ण #Lockdown

9 मई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन का लिया गया निर्णय,सुल्तानपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण व मौत के आंकड़े देख लिया निर्णय,सुल्तानपुर व्यापार महासंघ ने मेडिकल सेवा को छोड़ सब बंद रखने का लिया निर्णय।

झालावाड़ से खबर

पूर्व सभापति उषा यादव का कोरोना से निधन

तबीयत बिगड़ने पर 25 अप्रैल को निजी अस्पताल में कराया था भर्ती,सोमवार सुबह उपचार के दौरान हुआ निधन,2011-16 तक झालावाड़ नगर परिषद की सभापति रही उषा यादव।

टोंक से खबर

प्रतिबंधित गुटखा तंबाकू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

शहर में गुटखा और तंबाकू से भरा ऑटो पकड़ा,शास्त्री नगर में एक मकान के बाहर ऑटो किया सीज,व्यापारी के यहां बोरे और कट्टे भर कर आया था तंबाकू उत्पाद,मकान में ही किया जा रहा था तंबाकू का भंडारण।

पोकरण से बड़ी खबर

शहर में कोरोना का कहर,कोरोना से लगातार हो रही है मौतें

शहर निवासी आज एक और महिला की हुई मौत,जोधपुर में चल रहा था उपचार ,मदागन वास निवासी लक्ष्मी देवी की हुई मौत।

राज्यपाल का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू कश्मीर के राज्यपाल जगमोहन का निधन।

बाड़मेर से खबर

BSF जवान ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या,

18 मराठा बटालियन में तैनात था BSF जवान,

जवान रिंडे पवन विष्णु था महाराष्ट्र के सुल्तानपुर निवासी,

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर रखवाया जिला अस्पताल की मोर्चरी में

बाखासर में ले रहा था FTS में ट्रेनिग

पाली से खबर

सुमेरपुर नपा अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य के बेटे का हुआ निधन

लक्ष्य आचार्य पिछले कुछ दिनों से था कोरोना पॉजिटिव,पाली के बांगड़ अस्पताल में चल रहा था इलाज,आज सुबह 6 बजे लक्ष्य अचार्य ने इलाज के दौरान तोड़ा दम।

बाड़मेर से खबर

 जेल में सजा काट रहे वृद्ध कैदी की मौत...!!

- जोधपुर मे 7 दिन से अस्पताल में चल रहा था इलाज,

- देर शाम महात्मा गांधी अस्पताल जोधपुर में हुई मौत,

- मृतक मीरु खा था बीजराड़ के राठौड़ो का तला निवासी,

- सरहद पार से आई हेरोइन व RDX मामले में सेंट्रल जेल जोधपुर में काट रहा था सजा !

Desert Voice News

जाम्बा से खबर

रिङमलनगर के जीएलआर में निर्माण से लेकर वर्तमान में पानी की सप्लाई बाधित ।

आज ग्रामवासीयों के दल ने SDM से बातचीत की तथा ज्ञापन सौपा

जुलाई अगस्त में जाम्बा से रिङमलनगर तक 6 किमी. पानी की पाईप लाईन बिछाकर नई जीएलआर व पशुखेली का निर्माण हुआ जो 49.64 लाख रुपये का प्रोजेक्ट था इन दस महिनो में एक दिन भी पानी नही छोङा गया । ग्रामवासीयों का कहना हैं कि यह पाईप लाईन मात्र 1.5 फुट गहराई में ही लगाई गई हैं तथा घटियां क्वालिटी के पाईप काम में लेने के कारण ही पाईप के जोईन्ट खुल जा रहे हैं तथा एक दो बार पानी चालु करने पर पाईप ही फट गया था एवम् इन 6 किमी. की दूरी में एक भी एयर वॉल नही लगाया गया हैं ।

इन सभी तथ्यों को देखते हुऐ ग्रामवासियों के दल ने आज उपखण्ड अधिकारी को कार्यालय जाकर ज्ञापन सौपा ।

उपखण्ड अधिकारी ( SDM ) ने आश्वासन दिया ।

ग्रामवासियों के दल का आश्वस्त किया कि आप सभी को हङताल करने की नौबत ही नही आयेगी तथा इस कोरोना काल के कारण आप को घर से बाहर नही निकलना हैं । आप सबकी समस्यां जो पानी को लेकर की गई हैं जिन्हे दो से तीन दिन में ही हल कर दी जावेगी ।

ग्रामवासियों के दल - अर्जुनराम सियाग ( SDTO ), समाज सेवी महीराम सियाग, शैतानाराम ठेकेदार, किसान मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष सियाराम विश्नोई ने आज उपखण्ड कार्यालय जाकर SDM महोदय से पानी की समस्यां पर चर्चा की तथा ज्ञापन दिया ।











पत्रकार कविकान्त खत्री की कलम से समाचार










 
वेब न्यूज पोर्टल सम्पादक : सियाराम विश्नोई जाम्बा

BIG NEWS : नशे के लिए पी लिया सैनिटाइजर, 2 लोगों की मौत, दो अन्य बीमार।

 

EPISODE : 03/248

BIG BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ से खबर

लॉकडाउन में नहीं मिली शराब तो नशे के लिए पी लिया सैनिटाइजर, 2 लोगों की मौत, दो अन्य बीमार।

राजस्थान से सीएम जन्मदिन बधाई

मुख्यमंत्री @ashokgehlot51 को @DrSatishPoonia की बधाई और शुभकामनाएं

गहलोत को दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं,कहा-'मैं प्रभु श्रीराम से आपके जल्द स्वस्थ होने एवं दीर्घायु की कामना करता हु।

IPL2021 में कोरोना संक्रमण

IPL2021 : IPL में कोरोना की एंट्री 

कोलकाता नाइट राइडर्स के दो खिलाड़ी पॉजिटिव,कोलकाता और बेंगलुरु के बीच आज मुकाबला नहीं होगा,इस मुकाबले को करवाया जाएगा अन्य तारीख को।

सुप्रीम कोर्ट आदेश

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को सख्त आदेश: देश में अगले चार दिनों में बनाए जाए इमरजेंसी ऑक्सीजन स्टोरेज कक्ष।

Breaking

हरियाणा से खबर

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, हरियाणा में 7 दिन का लगाया गया सम्पूर्ण लॉकडाउन ।

Breaking News

NEET PG exam postponed by 4 months amid COVID pandemic

बड़ी अपडेट

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिया निर्देश

 कोरोना को कंट्रोल करने के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने पर करें विचार !

पश्चिम बंगाल से खबर

5 मई को सीएम पद की शपथ लेंगी ममता बनर्जी, 6 मई को बंगाल में मंत्री पद की शपथ लेंगे विधायक, विमान बंदोपाध्याय होंगे विधानसभा अध्यक्ष

पोकरण से खबर

पाबू पड़िया मंदिर के महंत का निधन

कोरोना के चलते उपचार के दौरान महंत ने तोड़ा दम, महंत की मौत के बाद उपखंड क्षेत्र में शोक की लहर, कोरोना के चलते करीब 10 लोगों की हो चुकी मौत, पालिका प्रशासन मोक्ष धाम में होगा अंतिम संस्कार।

जयपुर कोरोना विस्फोट

जयपुर में कोरोना का बढ़ता आंकड़ा !, पिछले 24 घंटे में 3585 कोरोना पॉजिटिव आए सामने।

जयपुर से खबर

दवा वाले महकमे से बड़ी खबर

खुद चिकित्सा शिक्षा सचिव वैभव गालरिया कोरोना पॉजिटिव, उनका घर का निजी स्टाफ पहले से ही था कोरोना पॉजिटिव, अब खुद के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर, इसके चलते घर से ही संभाल रहे सारा काम-काज।

मौसम खबर : चक्रवाती तुफान का असर भारत पर भी ।

Episode : 03/247

मौसम विभाग : मॉनसून खबर

मौसम जानकारी : सियाराम विश्नोई जाम्बा के अनुसार ...

युरोपीय चक्रवाती तुफान का प्रभाव से प्री मॉनसून

भारत के उतरी क्षेत्र

जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के क्षेत्रो में 5 मई से 8 मई तक इस सप्ताह प्री मॉनसून वर्षा जारी रहेगी ।

भारत के उतर- पूर्वी क्षेत्र

उतराखण्ड, उतरप्रदेश, सिक्किम, दिल्ली, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, उङिसा , सतिषगढ इन राज्यों में एक दो स्थानो को छोङकर सभी क्षेत्रो में प्री मॉनसून बारीष जारी रहेगी । इस सप्ताह 5 मई से 8 मई तक कुछ क्षेत्रो में हिमपात भी होने की सम्भावना बनी हुई हैं ।

भारत के पूर्वी क्षेत्र

असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालेण्ड के क्षेत्रो में पूर्व की भांति बारीष जारी रहने की सम्भावना हैं इन क्षेत्रो में मध्यम से तेज बारीष के साथ हिमपात की सम्भावना बनी हुई हैं ।

भारत का मध्य क्षेत्र

मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आन्द्रप्रदेश के कुछ क्षेत्रो में हल्की से मध्यम बारीष जबकि आन्द्रप्रदेश के अनेको स्थानो पर मध्यम से भारी बारीष हो सकती हैं 5 मई से 8 मई के इस सप्ताह मे प्री मॉनसून वर्षा होने की सम्भावना हैं ।

भारत का दक्षिण क्षेत्र

केरल, पुडुचेरी, कर्नाटक, तमिलनाडु व गौवा के क्षेत्रो में प्री मॉनसून बारीष 5 मई से 8 मई के इस सप्ताह में छुट पुट स्थानो को छोङकर सभी जगह बारीष होने की सम्भावना बनी हुई हैं ।

भारत का पश्चिमी क्षैत्र

गुजरात के पश्चिमी क्षेत्रो में हल्की से मध्यम बारीष जबकि गुजरात के अन्य भागो में छुटपुट वर्षा हो सकती हैं ।

राजस्थान के जोधपुर, फलोदी, बाप, जैसलमेर, बाङमेर, बिकानेर, हनुमानगढ, गंगानगर, चुरु के सभी भागो में प्री मॉनसून वर्षा इस सप्ताह 6 मई से 8 मई तक मध्यम से तेज बारीष की सम्भावना हैं यहॉ रेगिस्तानी भाग होने के कारण तेज आंधी भी चलने की सम्भावना बनी हुई हैं ।

नागौर, झुन्झुनु, सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, जयपुर, अजमेर, टोंक, सवाई माधोपुर, करोली के भागो में इस सप्ताह 6 से 8 मई के प्री मॉनसून वर्षा होने की सम्भावना बनी हुई हैं ।



Google पर

वेब पोर्टल मीडियां न्यूज सम्पादक : सियाराम विश्नोई जाम्बा

निचे कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट अवश्य करियो



MARU DARPAN RETRO

इतिहास का झरोखा: पश्चिमी राजस्थान के मारवाड़ इतिहास का स्वर्णिम गौरवशाली सफरनामा।

ऐतिहासिक अभिलेखों पर आधारित मरु दर्पण की विशेष प्रस्तुति।