फलोदी 42°C
MSME: UDYAM-RJ-22-0001790
मरु दर्पण
MARU DARPAN NEWS
"साच्च कधी झुकता नही"
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान की बड़ी खबर
किसान समाचार
पंचायत समाचार
मौसम अपडेट
खेल समाचार
जाम्बा समाचार
फलोदी समाचार
राजस्थान की बड़ी खबर
किसान समाचार
पंचायत समाचार
ताजा समाचार एवं लाइव फीड

News - दिनांक-30- मार्च- 2021- मंगलवार,सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

 दिनांक-30- मार्च- 2021- मंगलवार,सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

*=============================*

*1* एग्जाम वॉरियर्स: बोर्ड परीक्षाओं से पहले पीएम मोदी ने जारी किया किताब का नया संस्करण

*2* जयशंकर ने हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में ईरान के विदेश मंत्री से चाबहार समेत द्विपक्षीय सहयोग पर की चर्चा

*3* महाराष्ट्र में कल पिछले 24 घंटे में कोरोना के 31,643 नए केस, 102 लोगों की मौत, 20,854 कोरोना मरीज ठीक हुए, सूबे में ऐक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 3,36,584 हुई,अब तक सूबे में कोरोना ने 54,283 की ली जान

*4* राजधानी दिल्ली में कल भी कोरोना के रेकॉर्ड मामले सामने आए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 1,904 नए मामले सामने आए हैं। 1,411 लोग डिस्चार्ज हुए और 6 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई

*5* लॉकडाउन बनेगा आघाड़ी सरकार में 'फूट' की नई वजह? उद्धव पाबंदियां लगाने को राजी, NCP बोली- कोई जरूरत नहीं

*6* महाराष्ट्र: नांदेड़ में होला-मोहल्ला रोका तो पुलिस पर 300 लोगो ने किया हमला, 4 जख्मी

*7* कश्मीर: महबूबा को एक और झटका, कोर्ट ने खारिज की पासपोर्ट जारी करने की मांग वाली याचिका

*8* पंजाब: BJP विधायक की कपड़ा फाड़ पिटाई के बाद अलर्ट पर सरकार, नेताओं की सुरक्षा के दिए आदेश

*9* कर्नाटक में नहीं लगेगा लॉकडाउन, कोरोना संकट को देखते हुए 15 दिनों तक विरोध-प्रदर्शन व रैली पर रोक

*10* महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़, 5 नक्सली मारे गए

*11* दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा रेकॉर्ड, 40 के पार पहुंचा पारा, 76 साल बाद मार्च में इतनी ज्यादा तपिश

*12* इमरान खान के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति को भी कोरोना, दोनों ने लगवाया था चीनी टीका

*==============================

*1* होली के बीच कोरोना के दैनिक मामलों में जबरदस्त उछाल, 24 घंटे में 68 हजार से ज्यादा मरीज मिले, 291 मरीजों की मौत

*2* आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हर किसी के जीवन में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार करे।पीएम मोदी

*3* होली पर भी घर न गए टिकैत, तो परिवार वाले पहुंचे आंदोलन स्थल; होलिका में कृषि कानून की कॉपियां फूंक बोले- ये किसानों का काला चिट्ठा थे, जला दिए

*4* सीएए को लागू किया जाएगा, लेकिन इससे केरल में वैध रूप से रहने वालों को कोई नुकसान नहीं होगा। केरल में आज लेफ्ट डेमोक्रटिक फ्रंट, गोल्ड घोटाला, हिंदुओं का उत्पीड़न जैसे मुद्दे ज्वलंत हैं : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

*5* विश्व स्वास्थ्य संगठन का दावा: वुहान लैब से नहीं फैला कोरोना, किसी जानवर से इंसान तक पहुंचा है

*6* जम्मू-कश्मीर: सोपोर में नगर परिषद कार्यालय पर आतंकी हमला, पार्षद समेत दो की मौत

*7* एनसीपी प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ने पर उन्‍हें अस्‍पताल लाया गया है। एनसीपी नेता नवाब मलिक के अनुसार शरद पवार के पेट में दर्द की वजह से मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्‍पताल लाया गया जहां चेकअप के बाद पता चला कि उनके गॉलब्‍लेडर में समस्‍या है।

*8* भाजपा ने विधानसभा उपचुनावों के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची, 17 अप्रैल को होने हैं चुनाव

*9* भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24,18,64,161 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,13,319 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR

*10* शाह और पवार की मुलाकात : कांग्रेस के बाद अब शिवसेना ने उठाए सवाल, कहा- अफवाहों का अंत जरूरी

*11* डॉ. रेड्डीज लैब का दावा: अगले कुछ हफ्ते में भारत को मिल सकती है कोरोना की तीसरी वैक्सीन

*12* नंदीग्राम में जंग जारी: तपती धूप में ममता ने किया रोड शो, सुवेंदु अधिकारी को बताया 'घर का न घाट का

*13* West Bengal : बुजुर्ग महिला के निधन पर अमित शाह ने जताया दुख, कहा - TMC के गुंडों ने की थी बेरहमी से पिटाई

*14* बंगाल चुनाव: सुवेंदु अधिकारी का ममता पर तंज- बंगाल को मिनी पाकिस्तान बना देंगी 'बेगम'

*==============================*

मन की बात में बोले PM मोदी, कहा- कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण समय की जरूरत है

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण समय की जरूरत है और पहले ही बहुत समय बर्बाद हो चुका है. गौरतलब है कि पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कोविड-19 के खिलाफ भारत में चलाए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की तारीफ की है और दवाई भी, कड़ाई भी की बात पर जोर दिया है. उन्होंने कहा है कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक पद्धतियां अपनाना आवश्यक है और जीवन के हर आयाम में नयापन, आधुनिकीकरण अनिवार्य है. प्रधानमंत्री ने मन की बात की 75वीं कड़ी में कहा है कि भारत के कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण वक्त की जरूरत है. इसमें देरी की गई है और हमने पहले ही बहुत समय गंवा दिया है. 

कृषि कार्यों में विकल्पों, नवोन्मेष को अपनाया जाए

उन्होंने कहा है कि कृषि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करने, किसानों की आय बढ़ाने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि खेती के पारंपरिक तरीकों के साथ ही नए विकल्पों, नवोन्मेष को अपनाया जाए. मोदी ने कहा है कि देश ने श्वेत क्रांति के दौरान यह देखा और मधुमक्खी पालन भी ऐसे ही विकल्प के रूप में सामने आ रहा है. प्रधानमंत्री ने कृषि में ऐसे समय में आधुनिक तरीके अपनाने का आह्वान किया है जब सैकड़ों किसान तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले साल नवंबर से दिल्ली की सीमाओं-गाजीपुर, सिंघू और टीकरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं. 

इन कानूनों से किसानों की आय बढ़ेगी

सरकार का कहना है कि इन कानूनों से किसानों की आय बढ़ेगी और वे देश में कहीं भी अच्छे दाम पर अपनी फसल बेच सकेंगे. रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रम के दौरान मोदी ने यह भी याद किया कि पिछले साल मार्च में देश ने पहली बार जनता कर्फ्यू के बारे में सुना था. प्रधानमंत्री की अपील पर पिछले साल 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाया गया था. उन्होंने कहा है कि शुरुआत से ही भारत के लोगों ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ी है. मोदी ने कहा है कि पिछले साल इस वक्त यह सवाल खड़ा था कि क्या कोविड-19 के लिए कोई टीका आएगाा और यह कब तक आएगा. 

पीएम मोदी ने जताया नारी शक्ति का आभार

उन्होंने कहा है कि यह गर्व का विषय है कि दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चलाया जा रहा है. मोदी ने यह भी कहा है कि भारत की नारी शक्ति खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है और उन्होंने क्रिकेटर मिताली राज और बैटमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु के हाल के प्रदर्शन की तारीफ की है. मन की बात की 75 कड़ी पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने कहा है कि 2014 में हमने यह सफर शुरू किया था लेकिन ऐसा लगता है जैसे कल ही बात हो. उन्होंने इसके लिए सभी श्रोताओं का आभार जताया है. 

भारत अमृत महोत्सव मनाने के लिए उत्साहित

मोदी ने कहा है कि मन की बात के दौरान हमने कई विषयों पर बात की है. हम सबने काफी कुछ सीखा है. विविध विषयों पर बात की गई है. उन्होंने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के जश्न समारोह की महत्ता पर जोर देते हुए कहा है कि मन की बात के 75 एपिसोड ऐसे समय में पूरे हुए हैं जब भारत अमृत महोत्सव मनाने के लिए उत्साहित है. मोदी ने कहा है कि हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान हमें एक नागरिक के तौर पर अपने कर्तव्यों के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करता है. महात्मा गांधी ने इसके बारे में बड़े पैमाने पर बात की थी.

दिनांक- 29- मार्च- 2021- सोमवार,सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

*1* महाराष्ट्र में कोरोना बेलगाम, 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा नए केस,108 की गई जान, सीएम बोले- लोग नहीं मानेंगे तो फिर से लग सकता है लॉकडाउन

*2* दिल्ली में कोरोना के 1881 नए मामले रिपोर्ट हुए और 9 लोगों की मौत हुई है। अब तक 11,006 की मौत

*3* देश में होली की धूम, कोरोना गाइडलाइंस के साथ मनाएं त्योहार

*4* टीकाकरण की रफ्तार कम: अब तक छह करोड़ ने ली वैक्सीन, करीब आधे बुजुर्ग

*5* GNCTD Bill: दिल्ली में अब एलजी ही 'सरकार', GNCTD बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी

*6* पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर में 56 बम बरामद किए गए। तरुण नाम के शख्स और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

*7* गृह मंत्रीने कहा कि वे पहले चरण की 30 सीटों में से 26 सीटें जीतेंगे। क्या आप ईवीएम में घुस गए हैं, आपने ये क्यों नहीं कह दिया कि बीजेपी सभी 30 सीटें जीतेगी। 2 मई का इंतजार कीजिए, टीएमसी जीतेगीः पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

*8* Bengal Chunav 2021‍ : BJP चाहेगी तो CM बनने के लिए तैयार, बोले मिथुन दा- पीएम मोदी अकेले काफी हैं, उनका कद काफी बड़ा.

*9* गुजरात में अखबार ने खबर छापी की शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल साहब अमित शाह से मिले हैं। 2 दिनों से ट्विटर पर अफवाह फैलाई जा रही है। ऐसी कोई मुलाकात नहीं हुई हैः नवाब मलिक, एनसीपी नेता और मंत्री महाराष्ट्र

*10* किसानों ने केंद्र के कृषि कानूनों की कॉपियां जलाकर मनाया होलिका दहन

*11* राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक, आने वाले दिनों लू चलने का अनुमान

*12* टीम इंडिया का होली धमाका, अंग्रेजों को रौंद देशवासियों को दिया सीरीज जीत का तोहफा

*============================*

    !!होली का राम-राम सा!!

News - आज का प्रेरक प्रसंग ईमानदारी का फल Honesty

 2️⃣9️⃣❗0️⃣3️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣1️⃣

              आज का प्रेरक प्रसंग 

                        ईमानदारी का फल !

बहुत पहले की बात है एक राजा सुबह सुबह सैर करने के लिये महल से अकेला ही निकला। रास्ते में उसने देखा, एक किसान पसीने में तर-ब-तर अपने खेत में काम कर रहा है। राजा ने उसके पास जाकर पूछा, 'भाई आप इतनी मेहनत करते हो, दिन में कितना कमा लेते हो ?' किसान ने उत्तर दिया 'एक सोने का सिक्का।' राजा ने पूछा 'उस सोने के सिक्के का क्या करते हो?' किसान ने कहा, 'राजन ! एक चौथाई भाग मैं खुद खाता हूँ। दूसरा चौथाई भाग उधार देता हूँ। तीसरे चौथाई भाग से ब्याज चुकाता हूँ और बाकी चौथाई हिस्सा कुएँ में डाल देता हूँ।'

किसान की बात राजा की समझ में न आई। वह बोले-भाई, पहेली मत बुझाओ। साफ़-साफ़ बताओ।

किसान ने मंद-मंद मुसकराकर कहा-महाराज, बात तो साफ़ है। पहले चौथाई भाग में से मैं अपना और अपनी औरत का पेट पालता हूँ। दूसरे चौथाई हिस्से में अपने बाल-बच्चों को खिलाता हूँ, क्योंकि बुढ़ापे में वे ही हमें पालने वाले हैं। तीसरे चौथाई भाग से मैं अपने बूढ़े माँ-बाप को खिलाता हूँ, क्योंकि उन्होंने मुझे पाल-पोसकर बड़ा किया है। इसलिए मैं उनका ऋणी हूँ। इस प्रकार उनका ब्याज चुकाता हूँ। बाकी चौथाई हिस्से को मैं दान-पुण्य में लगा देता हूँ, जिससे मौत के बाद परलोक सुधर जाए।

किसान का जवाब सुनकर राजा बहुत खुश हुए। उन्होंने किसान से कहा--मुझे तुम यह वचन दो कि जब तक तुम मेरा मुँह सौ बार न देखोगे, तब तक यह बात किसी दूसरे को न बताओगे। किसान ने राजा को वैसा ही वचन दिया।

दूसरे दिन राजा का दरबार लगा। राजा ने दरबारियों के सामने यह सवाल रखा और पूछा-आप लोग मेरा सवाल ध्यान से सुनिए और इसका सही जवाब दीजिए। जो इसका सही जवाब देगा, उसे सौ सोने के सिक्के इनाम में दिए जाएँगे। अब सुन लीजिए। मेरा सवाल है-हमारे राज्य में एक किसान है। वह रोज़ एक सोने का सिक्का कमाता है। उसका एक चौथाई भाग वह खुद खाता है। दूसरा चौथाई भाग उधार देता है। तीसरे चौथाई भाग से ब्याज चुकाता है और बाकी चौथाई हिस्सा कुएँ में डाल देता है। इसका मतलब क्‍या है?

सभी दरबारी राजा का यह सवाल सुनकर मौन रह गए। कोई जवाब न दे पाया। राजा ने सभी दरबारियों को यह पहेली सुलझाने के लिए दो दिन की मुहलत दी।

राजा का एक मंत्री बड़ा ही समझदार था। उसने सोचा कि आज सुबह राजा टहलने के लिए राजधानी से बाहर गए थे, वहाँ पर राजा की मुलाकात किसी किसान से हुई होगी। यह सोचकर वह मंत्री दूसरे दिन सवेरे टहलते हुए राजधानी के बाहर चला गया। वहाँ पर नदी के किनारे खेत में वही किसान खेत जोत रहा था। मंत्री ने उस किसान के पास जाकर उस सवाल का जवाब पूछा।

किसान ने कहा-मैंने राजा को वचन दिया है कि जब तक मैं राजा का मुँह सौ बार न देखूँगा, तब तक मैं इस सवाल का जवाब किसी को न बताऊँगा। इसलिए मुझे माफ कीजिए। मैं इसका जवाब आपको नहीं दे सकता।

मंत्री बड़ा ही बुद्धिमान था। वह किसान की बात समझ गया। उसने उसी वक्‍त अपनी थैली में से सौ सोने के सिक्के निकालकर किसान को दिए। हर-एक सिक्‍के पर राजा का चित्र था। किसान ने सौ सिक्‍कों पर राजा का चित्र देख लिया और उस सवाल का जवाब मंत्री को बता दिया।

तीसरे दिन जब दरबार लगा, तब राजा ने वही सवाल पूछा। मंत्री ने उठकर उसका सही जवाब कह सुनाया। राजा समझ गए कि उसी किसान ने मंत्री को उनके सवाल का जवाब बता दिया है।

राजा गुस्से में आ गए। उन्होंने उस किसान को बुलवाकर पूछा-तुमने अपने बचन का पालन क्‍यों नहीं किया?

किसान ने हाथ जोड़कर कहा-महाराज, मैंने अपने वचन का पालन किया है। यह उत्तर देने से पहले मैंने सौ बार आपका चेहरा देख लिया है। ये लीजिए, आपके चेहरे वाले सौ सोने के सिक्‍के। इन पर मैंने आपका चेहरा सौ बार देख लिया, तभी तो जवाब बता दिया।

राजा किसान की ईमानदारी पर बहुत खुश हुआ। किसान ने अपने वचन का पालन किया था, इसलिए राजा ने किसान को सौ सौने के सिक्के इनाम में दिए। किसान खुशी-खुशी अपने घर चला गया।

*सदैव प्रसन्न रहिये।*

*जो प्राप्त है, पर्याप्त है।

शब्द न 11 दिल साबित हज - काबो नेडे

 शब्द न 11 

दिल साबित हज - काबो नेडे

                   महमद खाँ नागौरी द्वारा भेजा हुआ काजी अपने अंधविश्वास मे इतना डूबा था कि पुर्व शब्दों को सुनने के बाद भी उसने पुनः कहा कि काबे की हज करने पर हम मुसलमान पापों से मुक्त हो जाते है ।तब श्री देव ने उन्हें ये शब्द कहा :-

      दिल साबत हज काबो नेड़े क्या उलबंग पुकारो

यदि तुम्हारा ह्रदय साफ हैं तो हज व काबा पास मैं ही हैं । यदि ह्रदय सचा हैं तो काबे के लिए हज की जरूरत नही हैं ।फिर तुम क्या जोर जोर से अजान लगाते हो ।वह अल्लाह (रहिम) तो तुम्हारे ह्रदय मैं ही हैं ।

सीने सरवर करो बन्दगी हक्क निवाज गुजारो

ह्रदय सरोवर हैं उसी मैं ईश्वर की वन्दना करो और हक की नवाज पढो ।नयायसंगत कार्य करते हुए नमाज पढो। प्रतिदिन केवल नमाज अदा करने से तो कुछ कार्य सफल नहीं हो सकेगा। जब तक अपने जीवन में हक की कमाई नहीं करोगे नमाज का अर्थ ही है की हम अपने जीवन को शुद्ध परोपकारमय बनाएं।

इहि हेड़े हरदिन की रोजी तो इसी रोजी सारो

ईमानदारी से भले ही कितना ही कठिन कार्य करना पड़े वहीं कार्य अपने जीवन यापन के लिए उत्तम हैं।बेईमानी से किया हुआ कर्म जीवन को बर्बाद कर देगा वह अच्छा कैसे हो सकता है।जीवन में शारीरिक परिश्रम करके जो कुछ प्राप्त होता है वही संतोषजनक हो सकता है।

आप खुदाय बंद लेखों मांगे रे विन्हे गुन्हे जीव क्यू मारो

मरणोपरांत स्वयं ईश्वर जीवन का हिसाब मांगेंगे इसलिए हैं भाई तुम बिना दोष के जिव हत्या कयो करते हो ।उन जीवो ने तेरा क्या अपराध किया था?जिससे तुमने उनको मार डाला तुझे किसी भी जीव को मारने का हक नहीं है। यदि तू किसी को जीवन दान नहीं दे सकता तो मृत्यु देने का क्या हक है?

थे तक जाणो तक पीड़ न जाणो विन परचै वाद निवाज गुजारो

आप लोग जीवों को मारना तो जानते हो किंतु उनकी पीड़ा को नहीं जानते अर्थात आपके पास सहानुभूति नहीं है अपने जीवन में कभी किसी सतगुरु की बात का विश्वास पूर्ण श्रवण नहीं किया जिससे आतम ज्ञान प्राप्ति के बिना ही व्यर्थ में ही विवाद करते हो इसी प्रकार से अज्ञानी रहकर ही नमाज अदा करते हो तो इससे जीवन में कुछ भी लाभ नहीं होगा।

चर फिर आवे सहज दुहावै जिसका खीरी हलाली

तिसके गले करद क्यू सारो थे पढ़ सुण रहिया खाली

जो गौ वन में चरकर आती हैं और वापिस आकर स्वभाव से ही अमृत तुल्य दूध देती हैं।और तुम लोग उन निर्दोष प्राणियों के मस्तक को हलाल करते हो ।उनके गले पर तुम छुरी से वार करते हो । तो तुम लोग नवाज पढ़ लिख और सुनकर भी खाली ही रह गए। तुम्हारा पढ़ना लिखना व्यर्थ ही सिद्ध हो गया।

थे चढ़ चढ़ भीते मड़ी मसीते क्या उलबंग पुकारो

कारण खोटा करतब हीणा थारी खाली पड़ी निवाजू

गऊ आदि जीव धारियों का मांस भक्षण कर के फिर भीत,मेडी व मस्जिदों पर चढ़कर  ऊची आवाज मैं क्या आजान लगाते हो।क्या ईश्वर बहरा या अंधा हो गया है जो तुम्हारे इन खोटे पाप कर्मों को नहीं सुनता और देखता।तुम्हारे द्वारा किए गए कार्य खोटे व निच हैं ।तुम्हारे द्वारा ये पढी गई नामाज व्यर्थ हैं जब तक तुम दुष्ट कर्मों का परित्याग नहीं करोगे ।

किहि ओजू तुम धोवो आप किहि ओजू तुम खण्डों पाप

किहि ओजू तुम धरो धियान किहि ओजू चीन्हों रहमान

इस प्रकार से जीव हत्या करते हुए फिर आप लोग किस प्रकार से नमाज़ पढने से पुर्व अपने शरीर को शुद्ध करते हो ।कौन सी शारिरिक शुद्वि से तुम अपने आप को पवित्र करते हो?और ऐसे करने से आप किस प्रकार से अपने पापों का नष्ट कर सकते हो ।ऐसा करके तुम कैसे ईश्वर का ध्यान करते हो ।और कैसे आप उस रहमान ईश्वर को पहचानते हो।इस प्रकार के दिखावे से ईश्वर नहीं मिल सकता।

रे मुल्ला मन मांही मसीत नमाज गुजारिये सुणता ना क्या खरे पुकारिये

रे मुल्ला काजी ! मस्जिद तुम्हारे दिल मे है उसी मैं ही नमाज़ पढो।क्या ईश्वर सुनता नही हे जो इस प्रकार खडे होकर जोर जोर से पुकार लगा रहे हो । वह तो घट घट की बात जानने वाला है। 

अलख न लखियो खलक पिछांणयो चाम कटे क्या हुइयो

तुमने ईश्वर को पहचाना नहीं केवल संसारिकता मैं ही लगे रहे ।तो फिर सुन्नत कराने से क्या लाभ हुआ।

हक हलाल पिछांणयो नाही तो निशचै गाफल दौरे दीयों

इस संसार में रहते हुए कर्तव्य-अकर्त्तव्य, पाप पुण्य, हक बेहक की पहचान तो कि नहीं। विवेक बुद्धि से तो कार्य किया नहीं है और न ही ईश्वर पर विश्वास किया। गाफिल निश्चित ही तुझे खुदा ईश्वर दौरे नरक में ही डालेंगे।

क्षमा सहित निवण प्रणाम जी 

News - जानकारी के अनुसार, होली के त्योहार पर अपने पिता के घर पति के साथ सवाई माधोपुर जा रही जयपुर में महिला बाल विकास विभाग में तैनात एलाइड आरएएस अधिकारी शिल्पी मीणा की मौत हो गई

 *👉शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें👈*

                      👇

*===========================*

*1* होली के बीच कोरोना के दैनिक मामलों में जबरदस्त उछाल, 24 घंटे में 68 हजार से ज्यादा मरीज मिले, 291 मरीजों की मौत

*2* आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हर किसी के जीवन में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार करे।पीएम मोदी

*3* होली पर भी घर न गए टिकैत, तो परिवार वाले पहुंचे आंदोलन स्थल; होलिका में कृषि कानून की कॉपियां फूंक बोले- ये किसानों का काला चिट्ठा थे, जला दिए

*4* सीएए को लागू किया जाएगा, लेकिन इससे केरल में वैध रूप से रहने वालों को कोई नुकसान नहीं होगा। केरल में आज लेफ्ट डेमोक्रटिक फ्रंट, गोल्ड घोटाला, हिंदुओं का उत्पीड़न जैसे मुद्दे ज्वलंत हैं : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

*5* विश्व स्वास्थ्य संगठन का दावा: वुहान लैब से नहीं फैला कोरोना, किसी जानवर से इंसान तक पहुंचा है

*6* जम्मू-कश्मीर: सोपोर में नगर परिषद कार्यालय पर आतंकी हमला, पार्षद समेत दो की मौत

*7* एनसीपी प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ने पर उन्‍हें अस्‍पताल लाया गया है। एनसीपी नेता नवाब मलिक के अनुसार शरद पवार के पेट में दर्द की वजह से मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्‍पताल लाया गया जहां चेकअप के बाद पता चला कि उनके गॉलब्‍लेडर में समस्‍या है।

*8* भाजपा ने विधानसभा उपचुनावों के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची, 17 अप्रैल को होने हैं चुनाव

*9* भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24,18,64,161 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,13,319 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR

*10* शाह और पवार की मुलाकात : कांग्रेस के बाद अब शिवसेना ने उठाए सवाल, कहा- अफवाहों का अंत जरूरी

*11* डॉ. रेड्डीज लैब का दावा: अगले कुछ हफ्ते में भारत को मिल सकती है कोरोना की तीसरी वैक्सीन

*12* नंदीग्राम में जंग जारी: तपती धूप में ममता ने किया रोड शो, सुवेंदु अधिकारी को बताया 'घर का न घाट का

*13* West Bengal : बुजुर्ग महिला के निधन पर अमित शाह ने जताया दुख, कहा - TMC के गुंडों ने की थी बेरहमी से पिटाई

*14* बंगाल चुनाव: सुवेंदु अधिकारी का ममता पर तंज- बंगाल को मिनी पाकिस्तान बना देंगी 'बेगम'

*==============================*

रामदेवरा (जैसलमेर) रामदेवरा में होली के अवसर पर जन जन के आराध्यदेव बाबा रामदेव जी के समाधिस्थल को 1100 किलो फूलों से विशेष रुप से श्रंगारित कर सजाया गया है, जो बाबा के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है| 

अजमेर जिले के पुष्कर के रहने वाले जीवनराम माली द्वारा हर त्यौहार पर बाबा रामदेव जी के समाधिस्थल को विशेष रुप से श्रृंगारित किया जाता है।

*होली पर घर जा रही महिला RAS अधिकारी की सड़क हादसे में मौत, पति गंभीर घायल*

*टोंक/राजस्थान*

*जिले के थाना उनियारा क्षेत्र में ढिकोलिया के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला RAS अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई. पति गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पति को अस्पताल पहुंचाया. दोनों जयपुर से सवाई माधोपुर जा रहे थे*

*होली पर घर जा रही महिला RAS अधिकारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत*

*जानकारी के अनुसार, होली के त्योहार पर अपने पिता के घर पति के साथ सवाई माधोपुर जा रही जयपुर में महिला बाल विकास विभाग में तैनात एलाइड आरएएस अधिकारी शिल्पी मीणा की मौत हो गई. संभवतया सामने से आ रहे किसी वाहन या जानवर को बचाने के चक्कर में उनकी कार पोल से टकराती हुई क्षतिग्रस्त हुई. हादसे में दोनों घायल हो गया. महिला अधिकारी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जिनके शव को सआदत अस्पताल के मुर्दा घर में रखवाया गया है. वहीं, मृतका के पति संदीप मीणा भी इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है. दोनों ही होली पर जयपुर से रवाना होकर सवाई माधोपुर जा रहे थे दोनों अधिकारी गंगानगर पासिंग के पास कार में सवार थे.दोनों टोंक से उनियारा की तरफ आ रहे थे.मृतक महिला अधिकारी टोंक के बिलोता गांव की बेटी बताई जा रही हैं, जो कि सवाई माधोपुर में पिता के घर जा रही थी. बता दें कि मृतक महिला जयपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग में सीडीपीओ थी वहीं,घायल संदीप कुमार समाज कल्याण विभाग में पदस्थापित है*

जैसलमेर#

भणियाणा गांव की ओरण में लगी आग का मामला

लगातार फैल रही है आग, 4 फायर ब्रिगेड,सिविल डिफेंस ,पुलिस और बड़ी संख्यां में ग्रामीण मौजूद, सभी अपने अपने तरीके से आग बुझाने के कर रहे प्रयास, लेकिन तेज़ हवा की वजह से फैलती जा रही है आग ।

सीकर#

खंडेला : पुलिस ने शातिर ठग को जयपुर से किया गिरफ्तार

आरोपी व्यवसायियों को झांसा देकर करता था ठगी, खंडेला, खाटूश्यामजी व जोधपुर थानों में दर्ज है ठगी के मामले,झुंझुनू जिले के गणेशपुरा का निवासी है आरोपी सुशील सैनी।

News - होली के बीच कोरोना के दैनिक मामलों में जबरदस्त उछाल, 24 घंटे में 68 हजार से ज्यादा मरीज मिले, 291 मरीजों की मौत

 *👉शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें👈*

                      👇

*===========================*

*1* होली के बीच कोरोना के दैनिक मामलों में जबरदस्त उछाल, 24 घंटे में 68 हजार से ज्यादा मरीज मिले, 291 मरीजों की मौत

*2* आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हर किसी के जीवन में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार करे।पीएम मोदी

*3* होली पर भी घर न गए टिकैत, तो परिवार वाले पहुंचे आंदोलन स्थल; होलिका में कृषि कानून की कॉपियां फूंक बोले- ये किसानों का काला चिट्ठा थे, जला दिए

*4* सीएए को लागू किया जाएगा, लेकिन इससे केरल में वैध रूप से रहने वालों को कोई नुकसान नहीं होगा। केरल में आज लेफ्ट डेमोक्रटिक फ्रंट, गोल्ड घोटाला, हिंदुओं का उत्पीड़न जैसे मुद्दे ज्वलंत हैं : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

*5* विश्व स्वास्थ्य संगठन का दावा: वुहान लैब से नहीं फैला कोरोना, किसी जानवर से इंसान तक पहुंचा है

*6* जम्मू-कश्मीर: सोपोर में नगर परिषद कार्यालय पर आतंकी हमला, पार्षद समेत दो की मौत

*7* एनसीपी प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ने पर उन्‍हें अस्‍पताल लाया गया है। एनसीपी नेता नवाब मलिक के अनुसार शरद पवार के पेट में दर्द की वजह से मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्‍पताल लाया गया जहां चेकअप के बाद पता चला कि उनके गॉलब्‍लेडर में समस्‍या है।

*8* भाजपा ने विधानसभा उपचुनावों के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची, 17 अप्रैल को होने हैं चुनाव

*9* भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24,18,64,161 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,13,319 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR

*10* शाह और पवार की मुलाकात : कांग्रेस के बाद अब शिवसेना ने उठाए सवाल, कहा- अफवाहों का अंत जरूरी

*11* डॉ. रेड्डीज लैब का दावा: अगले कुछ हफ्ते में भारत को मिल सकती है कोरोना की तीसरी वैक्सीन

*12* नंदीग्राम में जंग जारी: तपती धूप में ममता ने किया रोड शो, सुवेंदु अधिकारी को बताया 'घर का न घाट का

*13* West Bengal : बुजुर्ग महिला के निधन पर अमित शाह ने जताया दुख, कहा - TMC के गुंडों ने की थी बेरहमी से पिटाई

*14* बंगाल चुनाव: सुवेंदु अधिकारी का ममता पर तंज- बंगाल को मिनी पाकिस्तान बना देंगी 'बेगम'

*==============================*

*होली पर घर जा रही महिला RAS अधिकारी की सड़क हादसे में मौत, पति गंभीर घायल*

*टोंक/राजस्थान*

*जिले के थाना उनियारा क्षेत्र में ढिकोलिया के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला RAS अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई. पति गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पति को अस्पताल पहुंचाया. दोनों जयपुर से सवाई माधोपुर जा रहे थे*

*होली पर घर जा रही महिला RAS अधिकारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत*

*जानकारी के अनुसार, होली के त्योहार पर अपने पिता के घर पति के साथ सवाई माधोपुर जा रही जयपुर में महिला बाल विकास विभाग में तैनात एलाइड आरएएस अधिकारी शिल्पी मीणा की मौत हो गई. संभवतया सामने से आ रहे किसी वाहन या जानवर को बचाने के चक्कर में उनकी कार पोल से टकराती हुई क्षतिग्रस्त हुई. हादसे में दोनों घायल हो गया. महिला अधिकारी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जिनके शव को सआदत अस्पताल के मुर्दा घर में रखवाया गया है. वहीं, मृतका के पति संदीप मीणा भी इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है. दोनों ही होली पर जयपुर से रवाना होकर सवाई माधोपुर जा रहे थे दोनों अधिकारी गंगानगर पासिंग के पास कार में सवार थे.दोनों टोंक से उनियारा की तरफ आ रहे थे.मृतक महिला अधिकारी टोंक के बिलोता गांव की बेटी बताई जा रही हैं, जो कि सवाई माधोपुर में पिता के घर जा रही थी. बता दें कि मृतक महिला जयपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग में सीडीपीओ थी वहीं,घायल संदीप कुमार समाज कल्याण विभाग में पदस्थापित है*

रिपोर्टर :- सियाराम विश्नोई 

किसान मित्र इण्डियां ग्रुप

News - देशवासियों को होली व रामाश्यामा की हार्दिक बधाई ।

समस्त देशवासियों को होली स्नेह मिलन की हार्दिक बधाई एवम् अभिनन्दन ...

 होली के दिन ये मुलाकात याद रहेगी , रंगो की ये बरसात याद रहेगी ।

आपको मिले रंगीन दुनियां ऐसी, हमेशा ये दुआ हमारी रहेगी ।।

आपको व आपके परिवार को होली की हार्दिक बधाई ...

सौजन्य :- 

          किसान मित्र इण्डियां ग्रुप

एवम् अखिल भारतीय किसान मित्र महासंघ 

News - हत्या का जताया जा रहा अंदेशा, पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद, पुलिस कर रही मामले की जांच, हत्या कर नहर में शव फेंकने का अंदेशा।

 *दिनांक- 29- मार्च- 2021- सोमवार*

                      👇

*👉सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें👈*

*=============================*

*1* महाराष्ट्र में कोरोना बेलगाम, 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा नए केस,108 की गई जान, सीएम बोले- लोग नहीं मानेंगे तो फिर से लग सकता है लॉकडाउन

*2* दिल्ली में कोरोना के 1881 नए मामले रिपोर्ट हुए और 9 लोगों की मौत हुई है। अब तक 11,006 की मौत

*3* देश में होली की धूम, कोरोना गाइडलाइंस के साथ मनाएं त्योहार

*4* टीकाकरण की रफ्तार कम: अब तक छह करोड़ ने ली वैक्सीन, करीब आधे बुजुर्ग

*5* GNCTD Bill: दिल्ली में अब एलजी ही 'सरकार', GNCTD बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी

*6* पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के नरेंद्रपुर में 56 बम बरामद किए गए। तरुण नाम के शख्स और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

*7* गृह मंत्रीने कहा कि वे पहले चरण की 30 सीटों में से 26 सीटें जीतेंगे। क्या आप ईवीएम में घुस गए हैं, आपने ये क्यों नहीं कह दिया कि बीजेपी सभी 30 सीटें जीतेगी। 2 मई का इंतजार कीजिए, टीएमसी जीतेगीः पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

*8* Bengal Chunav 2021‍ : BJP चाहेगी तो CM बनने के लिए तैयार, बोले मिथुन दा- पीएम मोदी अकेले काफी हैं, उनका कद काफी बड़ा.

*9* गुजरात में अखबार ने खबर छापी की शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल साहब अमित शाह से मिले हैं। 2 दिनों से ट्विटर पर अफवाह फैलाई जा रही है। ऐसी कोई मुलाकात नहीं हुई हैः नवाब मलिक, एनसीपी नेता और मंत्री महाराष्ट्र

*10* किसानों ने केंद्र के कृषि कानूनों की कॉपियां जलाकर मनाया होलिका दहन

*11* राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक, आने वाले दिनों लू चलने का अनुमान

*12* टीम इंडिया का होली धमाका, अंग्रेजों को रौंद देशवासियों को दिया सीरीज जीत का तोहफा

*============================*

    *!!होली का राम-राम सा!!*🙏

सिरोही के माउंटआबू से बड़ी खबर!

माउंटआबू वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, गंभीरी नाले में लगी है भीषण आग, सूचना के बाद वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर, करीब 500 फीट गहरी खाई में लगी है भीषण आग, नगर पालिका की दमकल भी पहुंची मौके पर, आग बुझाने के प्रयास जारी ।

Update: देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू, एक दिन में आए करीब 63 हजार केस, 312 की मौत,महाराष्ट्र  में आज रात से नाइट कर्फ्यू

हनुमानगढ़#

जनप्रतिनिधि की आड़ में शराब तस्करी

रावतसर पुलिस ने बोलेरो से बरामद की 53 पेटी देशी शराब,बोलेरो पर लिखा हुआ था सरपंच और वीआईपी,धन्नासर चौकी ने ओमप्रकाश और सोनू को किया गिरफ्तार,गिरफ्तार तस्कर ओमप्रकाश बताया जा रहा खेदासरी सरपंच पुत्र।

राजस्थान में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 852 नए पॉजिटिव केस हुए दर्ज ।

जयपुर#मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी प्रदेश वासियों को होली के पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

सीएम ने लिखा-होली का पावन पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली के विविध रंग अनेकता में एकता की हमारी संस्कृति के परिचायक हैं ।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दी होली की शुभकामनाएं

'भक्ति व सत्य की जीत के प्रतीक पर्व होलिका दहन','होलिका दहन की सभी देशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएं','अन्याय व अधर्म की पराजय के रूप मनाये जाना वाला यह त्यौहार','सामाजिक चेतना का नया अध्याय लिखे।

बाड़मेर-ब्रेकिंग

ग्रामीण थाना क्षेत्र के भाडखा गांव में एक विवाहिता की मौत का मामला

पीहर पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का लगाया गया आरोप

मृतका का 20 माह पूर्व हुआ था भाडखा निवासी जुंझाराम से हुआ था विवाह

परिजनों का आरोप-पति सास व जेठ ने मारकर डाला टांके में

पति द्वारा फोन पर मृतका को दी गई थी जान से मारने की धमकी 

बाड़मेर के राजकीय अस्पताल स्थित मोर्चरी के आगे मृतका के परिजनों की भीड़

महिला सेल डिप्टी सीमा चौपड़ा पहुंची मौके पर,

*Breaking news*

*बीकानेर*, 

*पिता पुत्रियों ने खाया जहर*, 

*पिता व एक बेटी की हुई मौत*, 

*दूसरी बेटी गम्भीर अवस्था मे अस्पताल में भर्ती*, 

*धोबी तलाई निवासी 65 वर्षीय शौकत अली व 35 वर्षीय जानिया की हुई मौत*, 

*फिलहाल सामूहिक आत्महत्या के कारणों का नही हुआ खुलासा*

Update-:महाराष्ट्र में सियासी संग्राम-अहमदाबाद में अमित शाह और शरद पवार के बीच हुई मीटिंग के बाद महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन की अटकलें हुई तेज

जोधपुर#

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मीडिया से होंगे रूबरू,  सीएम के ओएसडी के खिलाफ दिल्ली में दर्ज कराई गई एफ आई आर के मामले में दे सकते हैं बयान।

जोधपुर#

हाथी नहर में अज्ञात शव मिलने की सूचना

हत्या का जताया जा रहा अंदेशा, पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद, पुलिस कर रही मामले की जांच, हत्या कर नहर में शव फेंकने का अंदेशा।

महाराष्ट्र#

सीएम उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन के दिए संकेत

महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाने के दिए संकेत, लोग नियम मानें नहीं तो लगेगा लॉकडाउन- उद्धव ठाकरे, कोरोना की समीक्षा बैठक में दिए संकेत।

गृहमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा दावा, कहा- पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 30 में से 26 सीटों पर जीत हासिल करेगी BJP

रिपोर्टर :- सियाराम विश्नोई

किसान मित्र इण्डियां समाचार

MARU DARPAN RETRO

इतिहास का झरोखा: पश्चिमी राजस्थान के मारवाड़ इतिहास का स्वर्णिम गौरवशाली सफरनामा।

ऐतिहासिक अभिलेखों पर आधारित मरु दर्पण की विशेष प्रस्तुति।