फलोदी 42°C
MSME: UDYAM-RJ-22-0001790
मरु दर्पण
MARU DARPAN NEWS
"साच्च कधी झुकता नही"
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान की बड़ी खबर
किसान समाचार
पंचायत समाचार
मौसम अपडेट
खेल समाचार
जाम्बा समाचार
फलोदी समाचार
राजस्थान की बड़ी खबर
किसान समाचार
पंचायत समाचार
ताजा समाचार एवं लाइव फीड

BIG NEWS : स्कूल के पास बड़ा बम धमाका, 25 लोगों की मौत

 Episode : 09/260                    वेब पोर्टल न्यूज :    

                   Breaking News

             09 मई 2021 के मुख्य समाचार


🔸असम में हो सकता है बड़ा फेरबदल, सर्वानंद सोनोवाल की जगह हेमंत बिस्व सरमा हो सकते हैं नए मुख्यमंत्री


🔸यूपी में जल्द हारेगा कोरोना, प्रदेश के सभी नगर निगमों समेत 18 जिलों में 18-44 आयु वर्ग का टीकाकरण सोमवार से


🔸दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात में कोरोना से कुछ राहत, तेजी से ठीक हो रहे लोग


🔸दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को केंद्र से अनुरोध किया कि वह राष्ट्रीय राजधानी में 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति कायम रखें


🔸अफगानिस्तान की राजधानी में स्कूल के पास बड़ा बम धमाका, 25 लोगों की मौत


🔸पाकिस्तान में पानी की टंकी ढहने से 7 बच्चों की मौत


🔸महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए 8 लोगों की म्यूकोरमाइकोसिस से मौत, 200 लोगों का चल रहा इलाज


🔸दिल्लीः हिंदूराव हॉस्पिटल से भागे 25 कोरोना मरीज, दिल्ली पुलिस तलाश में जुटी


🔸अरब सागर में भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेना ने किया युद्धाभ्यास


🔸भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक शनिवार को हुई, पीएम मोदी समेत 27 देशों के नेता हुए  शामिल


🔸बंगाल: वीरभूम में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, एक की मौत; कई घायल


🔸तेलंगाना: ड्रोन से होगी कोरोना टीके की डिलीवरी, केंद्र की मिली मंजूरी


🔸मुंबई में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक, करीब ढाई हजार नए मामले; 62 की मौत


🔸ऑक्सीजन आवंटन के लिए SC ने बनाई टास्क फोर्स, कई डॉक्टर्स शामिल


🔸कोरोना से ठीक हो चुके हैं तो फौरन बदल दें अपना Toothbrush, वरना दोबारा हो सकते हैं संक्रमित!


🔸जयपुर: कोविड अस्प्ताल में ICU बेड दिलाने के नाम पर रिश्वत, नर्सिंग स्टॉफ पर ACB ने की कार्रवाई


🔸अगले 12 घंटे कीमती, अनियंत्रित चीनी रॉकेट के न्यूजीलैंड के आसपास गिरने की आशंका


🔸कोरोना के खिलाफ गेमचेंजर होगी DRDO की दवा? सरकार ने दिया निर्देश, अब अस्पताल में भर्ती के लिए कोविड रिपोर्ट जरूरी नहीं


🔸कोरोना वैक्सीन को बौद्धिक संपदा बंधन से मुक्त कराने पर पीएम मोदी ने मांगा साथ, ईयू का रुख रहा सकारात्मक


🔸 Pakistan on Article 370: पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने माना, अनुच्छेद 370 भारत का आंतरिक मामला


🔸 DRDO की देशी कोरोना की दवा 2-DG को मिली भारत में मंजूरी


🔸सीएम गहलोत ने लॉकडाउन की तैयारियों का लिया जायजा,...


🔸जम्मू-कश्मीर के डोडा में जवानों ने हथियारों का जखीरा बरामद किया


🔸भारत में रोजाना ऑक्सीजन उत्पादन बढ़कर 9,400 मीट्रिक टन हुआ


🔸नहीं लगेगा नेशनल लॉकडाउन! देश के 180 जिलों में एक हफ्ते में कोई नया केस नहीं


🔸भारतीय वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता, विकसित की शुरुआती कैंसर की पहचान करने वाली तकनीक


🔸नेशनल हाईवे पर लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन ले जा रहे टैंकर्स से नहीं लिया जाएगा टोल टैक्स


🔸'एंबुलेंस कांड' से परेशानी में पड़े पप्पू यादव, अमनौर थाने में FIR दर्ज

जोधपुर से खबर

रेमेडीसीवर इंजेक्शन की कालाबाजारी 

वसुंधरा अस्पताल के नर्सिंग कर्मी को किया गिरफ्तार, 

मुखबिर की सूचना पर देर रात को किया गिरफ्तार, 

बासनी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, नर्सिंग कर्मी से 3 इंजेक्शन हुए बरामद।

जोधपुर से खबर

ऑक्सीजन की कमी के चलते बुजुर्ग की मौत

इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम, एमजीएच में चल रहा था इलाज, परिजनों ने शास्त्री नगर पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने मर्ग की दर्ज।

NDA की बैठक

हेमंत बिस्वा शर्मा होंगे असम के नए सीएम, दोपहर 1 बजे NDA की बैठक में लगेगी मुहर

फलोदी से खबर

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज फलोदी आएंगे

BIG NEWS : जेल की दीवार तोड़कर हुए फरार

Episode : 08/259

Big Breaking News

जालोर से खबर

जालोर किशोर न्याय बोर्ड से 3 बाल अपचारी जेल की दीवार तोड़कर हुए फरार

जालोर पुलिस पहुंची मौके पर,तीन बाल अपचारियों का अभी तक नहीं है कोई पता, देर रात की है घटना,हथोड़ा और फावड़े से तोड़ी है दीवार।

जोधपुर से खबर

जोधपुर में एक और CI रामचंद्र सिंह का कोरेना से निधन

उनका मुख्यालय किया हुआ था जैसलमेर

जालोर जिले के रानीवाड़ा के भाटवास निवासी CI रामचन्द्र सिंह का निधन

जोधपुर से खबर

15 दिन से कोरोना से संक्रमित, जोधपुर के मेडिप्ल्स अस्पताल में देर रात हुआ निधन

जैसलमेर समाचार

सीआई रामचन्द्र सिंह का मुख्यालय  PHQ ने किया हुआ था जैसलमेर में

बीकानेर से दुःखद खबर

खाकी पर कोरोना का संकट/CI ऋषिराज सिंह की कोरोना से डेथ/एसपी प्रीतिचन्द्रा ने जताया दुःख

जैसलमेर से खबर

जैसलमेर_कोरोना से जवाहिर अस्पताल में आज 2 लोगों की मौत

पश्चिमी बंगाल में नरसंहार

WestBengal के राज्यपाल ने मुख्य सचिव को किया तलब, शाम 7 बजे बंगाल हिंसा को लेकर किय तलब।

स्वास्थ्य मंत्री की बैठक

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन की अहम बैठक, कोरोना के हालात पर बैठक, GoM के साथ होगी बैठक, वर्चुअल माध्यम से होगी बैठक।

पीएम ने सीएम से हालात की ली जानकारी

पीएम ने सीएम शिवराज से की बात, एमपी में कोरोना को लेकर चर्चा, फोन पर ली हालात की जानकारी।

बाड़मेर से खबर

जिले में कोरोना संक्रमण के हालात बेकाबू

जिला अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में तीन गुना मरीज भर्ती,बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन पहुंचे राजकीय अस्पताल,नॉर्मल मरीजों को अस्पताल से कोविड सेंटर भेजना किया शुरू।

ब्रेकिंग न्यूज

बाप में आज एक 65 वर्षीय महिला की कोरोना से हुई मौत

राजस्थान से खबर

आरएमएससीएल ने 28 हजार से अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शन का किया वितरण

जयपुर, 8 मई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आक्सीजन के साथ रेमडेसिविर की बढ़ती मांग और उसकी आपूर्ति का भी बेहतर तरीके से प्रबंधन किया जा रहा है। आरएमसीएल ने 7 मई को प्रदेश के अलगकृअलग जिलों में कुल 28 हजार से अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति की है।

डॉ शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार ने राजस्थान को 9 मई तक के लिए 1 लाख 41 हजार 600 रेमडेसिविर इंजेक्शन का आवंटन निर्धारित किया है, जबकि प्रदेश में संक्रमितों की तेजी से बढ़ रही है और हमें अधिक इंजेक्शनों की आवश्यकता है। इसी के चलते आरएमएससीएल ने स्वयं के स्तर पर व्यापक प्रयास कर रेमडेसिविर इंजेक्शन की भी खरीद की है। इसके बाद प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन का कोटा करीब 2 लाख 48 हजार हो गया है। 

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि रेमडेसिविर के अलावा गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए 340 टोसिलीजुमेब इंजेक्शन का भी प्रदेश के सभी जिलों में किया जा चुका है। इन इंजेक्शन की कालाबाजारी पर पूर्णतया रोक लगाने के लिए रेमडेविर इंजेक्शन का आवंटन निजी व सरकारी अस्पतालों को जिला स्तर पर गठित कमेटी की सिफारिश पर सीधा आरएमएससीएल द्वारा किया जा रहा है। 

आरएमएससीएल के प्रबंध निदेशक श्री आलोक रंजन ने बताया कि 7 मई को अजमेर को 1 हजार 600, भीलवाड़ा को 600, नागौर को 450, टोंक को 160, बीकानेर को 1 हजार 600, चूरू को 300, गंगानगर 150, हनुमानगढ़ 320, जयपुर 7 हजार 200, अलवर 800, दौसा 200, झुंझुनू 450, सीकर 570, करौली 240, भरतपुर 560, धौलपुर 350, सवाई माधोपुर 370, जोधपुर 2 हजार 500, बाड़मेर 800, जैसलमेर 200? जालौर 300, पाली 700, सिरोही 500, कोटा 2 हजार, बारां 350, बूंदी 320, झालावाड़ 800, उदयपुर 1 हजार 600, बांसवाड़ा 400, चित्तौडगढ़ 460, डूंगरपुर 600, प्रतापगढ़ 240 व राजसमंद को 480 रेमडेसिविर इंजेक्शन दिए गए।



मौसम समाचार

दिनांक : 08 मई से 12 मई तक प्री मॉनसून कैसा रहेगा ।

भारत वर्ष के इस माह 1 मई से प्री मॉनसून ने सुरुआत की थी अब आप तक सप्ताह की मॉनसून रिपोर्ट मिलती रहेगी जो भारत के समस्त राज्यों में कहां कैसी बारीष रहेगी तथा कहां- कहां धूल भरी आंधी चल सकती हैं निचे दिये गये विडियों को देखें 

नोट : पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, फलोदी, बाप, जैसलमेर, बीकानेर, बाङमेर में 8 मई से 12 मई तक मध्यम से भारी बारीष की सम्भावना बनी हुई हैं तथा कईं - कईं धूल भरी आंधी चल सकती हैं 

वेब न्यूज पोर्टल सम्पादक सियाराम विश्नोई जाम्बा

                                         NIC CODE : 63910


निचे दिये गये कमेेेेन्ट बॉक्स मेें कमेन्ट जरुर किजीऐं


Big News : भारत के कोरोना के प्रकोप से दुनिया डरी

 Episode : 08/258

BIG BREAKING NEWS


               08 मई 2021 के मुख्य समाचार

सात दिन लॉकडाऊन

🔸कोविड-19: मिजोरम में सात दिन के लॉकडाउन और मणिपुर के सात जिलों में पूर्ण कर्फ्यू की घोषणा

ऑक्सीजन जमाखोर

🔸ऑक्सीजन जमाखोरों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, इमरान हुसैन को भी भेजा नोटिस

दिल्ली पुलिस की छापेमारी

🔸खान मार्केट में रेस्टोरेंट में छिपाकर रखे गए थे 96 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर किए जब्त

ममता का ढोंग

🔸ममता के पत्र पर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन का जवाब, राज्य में स्वास्थ्य ढांचा सुधारें दीदी

सीएम शपथ में संक्रमित

🔸मुख्यमंत्री एन रंगासामी के शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन स्थल पर 183 में से 11 लोग संक्रमित

भारत-अमेरिका दोस्ती

🔸अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का संदेश- सिलेंडर्स, कन्सेंट्रेटर्स, दवाइयां भेज रहे, नहीं होने देंगे कमी

WHO ने चीन को मंजूरी

🔸WHO ने चीन के कोलिंग रोधी वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की दी मंजूरी

कोरोना बेकाबू

🔸कोरोना की बेकाबू रफ्तार, अब कर्नाटक में लगाया गया 10 से 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन

राजस्थान कोरोना विस्फोट

🔸राजस्थान में कोरोना वायरस के 18,231 नए मामले, 164 मरीजों की मौत

गोवा में कर्फ्यु 

🔸गोवा में रविवार से 15 दिन का कर्फ्यू, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने किया ऐलान

बङा खुलासा

🔸चाहें तो मुझे सजा दे दें, चुनाव आयोग को संदेह से करें मुक्तः इलेक्शन कमिश्नर के हलफनामे में बड़ा खुलासा

रेडमेशीविर की कालाबाजारी

🔸राजस्थानः जयपुर में रेमडेसिविर की कालाबाजारी करता पकड़ा गया डॉक्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बोरवेल से बच्चे को जिंदा निकाला

🔸बोरवेल से 16 घंटे बाद मासूम को जिंदा निकाला, 90 फीट गहरे बोरवेल में अटकी थी सांसें

छोटा राजन की कोरोना से मौत

🔸अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की कोरोना से मौत की खबर निकली अफवाह, AIIMS में अभी चल रहा इलाज

आपदा में फायदे का अवसर

🔸आपदा में अवसरः कोरोना मरीज को गुरुग्राम से लुधियाना तक ले जाने का एंबुलेंस चालक ने वसूला 1.20 लाख किराया, गिरफ्तार

भारत के प्रस्ताव पर मांगा समर्थन

🔸PM मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से फोन पर की बात, WTO में भारत के प्रस्ताव पर मांगा समर्थन

कोरोना का तीसरा संकट

🔸कोरोना संकट के बीच राहत, खुद खत्म हो गया तिहरे म्यूटेशन वाला वेरिएंट

सेंट्रल विस्टा निर्माण पर रोक

🔸सेंट्रल विस्टा निर्माण पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

दम घुटने से बच्चो की मौत

🔸UP : कार के अंदर खेल-खेल में लॉक हुए 5 बच्चे, दम घुटने से 4 की दर्दनाक मौत, 1 की हालत गंभीर

कार्गो विमान में ऑक्सीजन की खेप

🔸कोरोना: ब्रिटेन से भारत आ रही मदद, दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो विमान ऑक्सिजन यूनिट्स के साथ निकला

भारत के कोरोना के प्रकोप से दुनिया डरी

🔸भारत में बढ़े कोरोना के प्रकोप से डरा अमेरिका, अपने नागरिकों से की वापस लौटने की अपील

पीएम सहयोगी

🔸हेमंत सोरेन के ट्वीट पर जगन की नसीहत, कहा- 'ऐसी राजनीति से देश कमजोर होगा, PM का दें साथ'

टीकाकरण में फर्जीवाङा

🔸कोरोना टीकाकरण में भी फर्जीवाड़ा, अब ओटीपी किया अनिवार्य, इससे टीकाकरण कराने वाले की होगी पहचान

सोशल मीडिया पर तारीफ

🔸कोरोना से जंग: विराट-अनुष्का ने दिए 2 करोड़ रुपये, सोशल मीडिया पर तारीफ

हेरोईन जब्त

🔸चेन्नई एयरपोर्ट पर 100 करोड़ रुपए के हेरोइन के साथ तंजानिया के दो नागरिक गिरफ्तार

अजय जङेजा टीम इंडिया में

🔹वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान अजय जडेजा की वापसी

हार्दिक को मौका नही

🔹IND vs ENG : हार्दिक पर चयनकर्ताओं ने नहीं किया विचार, सैनी को भी मौका नहीं

महिला पहलवान ने बाजी मारी

🔹 भारतीय महिला पहलवान ने मारी बाजी, तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ किया

वरिष्ठ पत्रकार कविकान्त खत्री की कलम से ...





महिला के नाम रिकॉर्ड

25 साल की महिला ने एक साथ नौ बच्चों को दिया जन्म

माली की 25 साल की महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है

हलिमा सिसे ने मोरक्को के एक अस्पताल में नौ बच्चों को जन्म दिया. माली की सरकार ने उन्हें ख़ास देखभाल के लिए मोरक्को भेजने का इंतज़ाम किया था

बीबीसी से हलीमा के पति ने कहा, ‘’मैं बहुत ख़ुश हूँ कि मेरी पत्नी और बच्चे सुरक्षित हैं

साल 2009 में एक साथ आठ बच्चे पैदा करने वाली अमेरिका में रहने वाली एक महिला के पास सबसे ज़्यादा बच्चे पैदा करने का गिनिज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड है

इससे पहले भी ऐसे दो मामले सामने आए थे. साल 1971 में ऑस्ट्रेलिया में एक महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया था और 1999 में इंडोनेशिया में एक महिला ने भी नौ बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन ये बच्चे कुछ दिनों तक ही ज़िंदा रह पाए थे

वर्ल्ड रिकॉर्ड रखने वाली नादया सुलेमान ने एक साथ आठ बच्चों को जन्म दिया था जो अब 12 साल के हो चुके हैं, ये प्रेग्नेंसी विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ़) के ज़रिए हुई थी

माली की स्वास्थ्य मंत्री फेंटा सिबि ने माली और मोरक्को की मेडिकल टीम को इसके लिए बधाई दी है

मोरक्को के एन बोर्जा क्लिनिक में हलीमा ने बच्चों को जन्म दिया है. इसके डायरेक्टर प्रोफ़ेसर यूसूफ़ अलौई ने समाचार एजेसी एएफ़पी से कहा है, ‘’ये मामला बेहद दुर्लभ और असाधारण था. 10 डॉक्टर और 25 नर्सों और मेडिकल स्टाफ़ ने इन बच्चों की डिलिवरी कराई है

‘’बच्चों के वज़न 500 ग्राम से लेकर 1 किलोग्राम तक हैं, इन बच्चों को दो से तीन महीनों तक इन्क्यूबेटर में रखा जाएगा"

हलिमा की प्रेग्नेंसी पूरे माली में चर्चा में थी. पश्चिमी अफ्रीका के डॉक्टर इस डिलिवरी को लेकर ख़ासा चिंतिंत थे. उन्हें डर था कि ज़रूरी देखभाल नहीं मिली तो बच्चे ज़िंदा नहीं रह पाएंगे- इस सभी चिंताओं के बीच माली सरकार ने हलीमा को मोरक्को भेजा था

30 मार्च को वह मोरक्को आईं और पाँच हफ़्ते बाद मंगलवार को सी-सेक्शन ऑपरेशन के ज़रिए बच्चों को जन्म दिया

हलिमा के पति अदजुदांत कदेर अर्बी इस वक़्त माल में ही हैं और अपनी बड़ी बेटी का ख्याल रख रहे हैं. लेकिन उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी से लगातार संपर्क में हैं

 भगवान ने हमें बच्चे दिए हैं और वही तय करेंगे कि आगे क्या होगा, मैं बिल्कुल भी परेशान नहीं हूँ.’’

मौसम समाचार

दिनांक : 08 मई से 12 मई तक प्री मॉनसून कैसा रहेगा ।

भारत वर्ष के इस माह 1 मई से प्री मॉनसून ने सुरुआत की थी अब आप तक सप्ताह की मॉनसून रिपोर्ट मिलती रहेगी जो भारत के समस्त राज्यों में कहां कैसी बारीष रहेगी तथा कहां- कहां धूल भरी आंधी चल सकती हैं निचे दिये गये विडियों को देखें 

नोट : पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, फलोदी, बाप, जैसलमेर, बीकानेर, बाङमेर में 8 मई से 12 मई तक मध्यम से भारी बारीष की सम्भावना बनी हुई हैं तथा कईं - कईं धूल भरी आंधी चल सकती हैं 

वेब न्यूज पोर्टल सम्पादक सियाराम विश्नोई जाम्बा

                                         NIC CODE : 63910


निचे दिये गये कमेेेेन्ट बॉक्स मेें कमेन्ट जरुर किजीऐं



BIG NEWS : 25 साल की महिला ने एक साथ नौ बच्चों को दिया जन्म

 Episode : 07/257

BIG BREAKING NEWS

👉 देश राज्यों से बड़ी खबरें👈

*1* कोरोना का कोहराम: लगातार दूसरे दिन 4 लाख से अधिक मामले, 3915 लोगों ने तोड़ा दम

*2* भयावह: 10 दिन में कोरोना ने छीन लीं 30 हजार से ज्यादा जिंदगी, हर घंटे जा रही 150 लोगों की जान

*3* 'कोरोना से निपटने में सिस्टम नहीं, सरकार फेल', सोनिया गांधी ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग

*4* सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से केंद्र सरकार को लताड़ा, कहा : हमें कड़े फैसले लेने पर मजबूर ना करें

*5* कोरोनाः “दिल्ली को रोज दें 700 MT ऑक्सीजन”, मोदी सरकार को निर्देश दे बोला SC- सख्त आदेश देने को न करें मजबूर

*6* चुनाव बाद हिंसा की जांच के लिए बंगाल पहुंची केंद्रीय टीम ने राज्यपाल से की मुलाकात

*7* पीएम मोदी पर हेमंत सोरेन के ट्वीट को लेकर बीजेपी के सीएम-मंत्रियों का पलटवार, बोले-'ओछी हरकत कर दी आपने'

*8* वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

*9* बंगाल: ममता का केंद्र पर तीखा हमला, कहा- जनता का फैसला मानें और हमें काम करने दें

*10* मध्यप्रदेश: आयुष्मान योजना में मुफ्त होगा कोरोना का इलाज, रेमडेसिविर-ऑक्सीजन के लिए नहीं देने होंगे पैसे

*11* -केरल समेत कई राज्यों में लगा पूर्ण लॉकडाउन, बाकी राज्य बढ़ा रहे सख्त पाबंदियां

*12* सीएम नीतीश ने की थी शादियों को टालने की अपील, मैरेज हॉल में धड़ाधड़ कैंसिल होने लगी बुकिंग

*13* CM पद संभालते ही स्टालिन ने की कई अहम घोषणाएं, कोरोना राहत के तहत हर परिवार को मिलेगा 4000 रुपये

*14* डेनमार्क से 53 वेंटिलेटर भारत पहुंचे, मेडिकल उपकरण की किल्लत पर विदेशों से मदद जारी

*15* कोरोना कहर के बीच लगातार तिसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में उछाल,सेंसेक्स करीब 260 अंकों का उछाल, निफ्टी भी 14800 के उपर बंद हुआ

जयपुर में कोरोना विस्फोट

जयपुर_बड़ा कोरोना विस्फ़ोट,4 हजार 902 नए कोरोना संक्रमित हुए आज दर्ज

बाप से खबर

कल Chc बाप पर Covaxin सेशन है....45 वर्ष से अधिकआयु के व्यक्ति प्रथम dose और जिन्हे Covaxin की प्रथम dose लगाए हुए 28 दिन हो गए है वो द्वितीय dose लगा सकते है

7 मई 2021....राजस्थान

आज 18231 नए संक्रमित.. 164 मौत...16930 रिकवर....1.99 लाख एक्टिव केस

जयपुर से खबर

नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने संभाला हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन का पदभार

 हाउसिंग बोर्ड के मुख्यालय में किया पदभार ग्रहण,

सचिव यूडीएच कुंजी लाल मीणा, हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर पवन अरोड़ा रहे मौजूद

जोधपुर से खबर

अवैध शराब बेचने से रोकने पर की मारपीट

युवक के साथ चार-पांच युवकों ने की गंभीर मारपीट, लोहे की रॉड,बेस बॉल बेट से की मारपीट, घायल को गंभीर अवस्था में एमडीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती, नागोरी गेट थाना क्षेत्र का मामला।

पोकरण से खबर

नाचना थाना क्षेत्र के गांव आसकंद्रा में पत्नी ने की पति की हत्या

अपने भाई के साथ मिलकर की पति की हत्या, मृतक के भाई ने नाचना थाने में नामजद मुकदमा कराया दर्ज़, नाचना पुलिस ने मामले जांच की प्रारंभ।

जोधपुर से खबर

ओसियां में कोरोना का एक बार फिर विस्फोट 

259 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आये सामने, प्रशासन नहीं दिख रहा पूरी तरह से सतर्क, ओसियां ब्लॉक में कोरोना से लगातार मौतों का भी बढ़ रहा आंकड़ा।

दिल्ली से खबर

Update-:बेकाबू कोरोना-देश मे कोरोना महामारी दिन प्रति दिन विकराल रूप लेती जा रही है।

 पिछले 24 घंटों में देश में 4 लाख 14 हजार 188 नए कोरोना संक्रमण के मामले आए सामने,  3,915 मरीजों की हुई मौत,जबकि 3 लाख 31 हजार 507 लोगों कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ्य हुए हैं।

मुम्बई से खबर

संगीतकार वनराज भाटिया का निधन, वनराज भाटिया का 93 साल की आयु में हुआ निधन, राष्ट्रीय फिल्म फेयर पुरस्कार विजेता थे संगीतकार वनराज भाटिया।

सिरोही से खबर

जिला अस्पताल में भर्ती 5 लोगों की आज दोपहर 12 बजे तक हुई मौत

मृतक रेवदर, केसरगंज, सादड़ी, बागरा व सिरोही के ब्रह्मपुरी के थे निवासी, जिला अस्पताल में एक महिला समेत कुल 5 मरीजों की हुई मौत, मृतकों में कोरोना संक्रमित व कोरोना संदिग्ध सामिल।

उदयपुर से खबर

जिला परिषद सदस्य गौरव श्रीमाली का निधन

कोरोना से संक्रमित थे श्रीमाली,गुजरात के सूरत में चल रहा था उपचार,वार्ड 1 से जिला परिषद के सदस्य थे गौरव श्रीमाली

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में छाई शोक की लहर।

पत्रकारिता जगत से एक और बुरी खबर

वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह नहीं रहे, बेहद सक्रिय पत्रकार रहे थे शेष नारायण सिंह, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख, कहा-'पत्रकारिता जगत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सदैव जाने जाएंगे '।

राजस्थान से खबर

प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए नई पहल

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विदेशो से ऑक्सीजन कोसेंट्रेटर्स मंगवाने के दिए थे निर्देश 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इन निर्देशों की पालना में रूस से मंगवाये जा रहे हैं ऑक्सीजन कोसेंट्रेटर्स

पहली खेप के रूप में आज शाम आ रहे है 100  ऑक्सीजन कोसेंट्रेटर्स

रूस से अगले सप्ताह तक आएंगे कुल 1250 ऑक्सीजन कोसेंट्रेटर्स

चीन से भी मंगवाये जा रहे है 

ऑक्सीजन कोसेंट्रेटर्स

महिला के नाम रिकॉर्ड

25 साल की महिला ने एक साथ नौ बच्चों को दिया जन्म

माली की 25 साल की महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है

हलिमा सिसे ने मोरक्को के एक अस्पताल में नौ बच्चों को जन्म दिया. माली की सरकार ने उन्हें ख़ास देखभाल के लिए मोरक्को भेजने का इंतज़ाम किया था

बीबीसी से हलीमा के पति ने कहा, ‘’मैं बहुत ख़ुश हूँ कि मेरी पत्नी और बच्चे सुरक्षित हैं

साल 2009 में एक साथ आठ बच्चे पैदा करने वाली अमेरिका में रहने वाली एक महिला के पास सबसे ज़्यादा बच्चे पैदा करने का गिनिज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड है

इससे पहले भी ऐसे दो मामले सामने आए थे. साल 1971 में ऑस्ट्रेलिया में एक महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया था और 1999 में इंडोनेशिया में एक महिला ने भी नौ बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन ये बच्चे कुछ दिनों तक ही ज़िंदा रह पाए थे

वर्ल्ड रिकॉर्ड रखने वाली नादया सुलेमान ने एक साथ आठ बच्चों को जन्म दिया था जो अब 12 साल के हो चुके हैं, ये प्रेग्नेंसी विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ़) के ज़रिए हुई थी

माली की स्वास्थ्य मंत्री फेंटा सिबि ने माली और मोरक्को की मेडिकल टीम को इसके लिए बधाई दी है

मोरक्को के एन बोर्जा क्लिनिक में हलीमा ने बच्चों को जन्म दिया है. इसके डायरेक्टर प्रोफ़ेसर यूसूफ़ अलौई ने समाचार एजेसी एएफ़पी से कहा है, ‘’ये मामला बेहद दुर्लभ और असाधारण था. 10 डॉक्टर और 25 नर्सों और मेडिकल स्टाफ़ ने इन बच्चों की डिलिवरी कराई है

‘’बच्चों के वज़न 500 ग्राम से लेकर 1 किलोग्राम तक हैं, इन बच्चों को दो से तीन महीनों तक इन्क्यूबेटर में रखा जाएगा"

हलिमा की प्रेग्नेंसी पूरे माली में चर्चा में थी. पश्चिमी अफ्रीका के डॉक्टर इस डिलिवरी को लेकर ख़ासा चिंतिंत थे. उन्हें डर था कि ज़रूरी देखभाल नहीं मिली तो बच्चे ज़िंदा नहीं रह पाएंगे- इस सभी चिंताओं के बीच माली सरकार ने हलीमा को मोरक्को भेजा था

30 मार्च को वह मोरक्को आईं और पाँच हफ़्ते बाद मंगलवार को सी-सेक्शन ऑपरेशन के ज़रिए बच्चों को जन्म दिया

हलिमा के पति अदजुदांत कदेर अर्बी इस वक़्त माल में ही हैं और अपनी बड़ी बेटी का ख्याल रख रहे हैं. लेकिन उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी से लगातार संपर्क में हैं

 भगवान ने हमें बच्चे दिए हैं और वही तय करेंगे कि आगे क्या होगा, मैं बिल्कुल भी परेशान नहीं हूँ.’’

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से खबर

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास आज शाम 5 बजे करेंगे ईएसआई अस्पताल का दौरा

एएसआई को परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की ओर से दिए जाएंगे 20 ऑक्सीजन कोसेंट्रेटर्स 

इसके बाद दोनो मंत्री करेंगे टीबी अस्पताल का दौरा

टी बी अस्पताल सामुदायिक केंद्र स्थित कोविड सेंटर को भी दिए जाएंगे 20 ऑक्सीजन कोसेंट्रेटर्स

राजस्थान_सतर्क_है

ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में सरकार के प्रयास लाए रंग, रूस से 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की पहली खेप पहुंच रही जयपुर

 सप्ताह भर में  रूस से 1250 कंसंट्रेटर पहुंच जाएंगे  

जयपुर, 7 मई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में हो रही ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए करीब 50 हजार ऑक्सीजन कंसंटेªटर  मंगवाने की योजना बनाई है। रूस से 100 ऑक्सीजन कंसंटेªटर की पहली खेप आज जयपुर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि रूस से कुल 1250 ऑक्सीजन कंसंटेªटर भी सप्ताह भर में पहुंच जाएंगे।

डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देश पर ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए ऑक्सीजन कंसंटेªटर की उपलब्धता और खरीद के लिए चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुबोध अग्रवाल के नेतृत्व में  प्रीतम बी यशवंत व टीना डाबी की टीम ऑक्सीजन कंसंटेªटर का निर्माण करने वाले देश जैसे रूस, चीन, दुबई आदि से संपर्क कर मंगवाने की व्यवस्था कर रही है।  

संक्रमितों को राहत के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देश पर प्रदेश के तीन मंत्रियों की टीम ने दिल्ली जाकर गृह मंत्री श्री अमित शाह, नितिन गड़करी, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल, फार्मा मंत्री व केंद्रीय चिकित्सा मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मुलाकात कर राज्य में कोरोना की वजह से हो रही हालात से अवगत कराया। 

615 में से 270 मेट्रिक टन ऑक्सीजन ही केंद्र करा रहा उपलब्ध

 प्रदेश में 615 मेट्रिक टन ऑक्सीजन के मुकाबले भारत सरकार ने 270 मेट्रिक टन ऑक्सीजन उपलब्ध करवा रही है। इसमें से 100 मेट्रिक टन भिवाड़ी, 70 जामनगर, 60 कलिंगनगर और 40 मेट्रिक टन ऑक्सीजन  बुरहानपुर  से मिल रही है। इन जगहों से ऑक्सीजन लाने में कई दिन लग जाते लेकिन बेहतर योजना  बनाकर रेल और एयरफोर्स के जरिए लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

सरकार का पूरा ध्यान ऑक्सीजन उपलब्ध कराने पर

डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स की उपलब्धता और प्रदेश में ऑक्सीजन उत्पादन के 59 प्लांट लगाने का भी निर्णय लिया। इन प्लांटों के स्थापित होने के बाद करीब 120 मेट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त की जा सकेगी ।  उन्होंने कहा कि सरकार ऑक्सीजन प्लांट लगाने सहित ऑक्सीजन की कमी को पूरी करने के हर संभव प्रयास पर काम कर रही है।

वरिष्ठ पत्रकार कविकान्त खत्री की कलम से समाचार पत्रों से खबरे






Big News : थाना क्षेत्र में युवक व युवती ने की आत्महत्या

Episode : 07/256

BIG BREAKING NEWS


07 मई के मुख्य समाचार

राजस्थान लॉकडाऊन
🔸राजस्थान में 10 से 24 मई तक सख्त 'लॉकडाउन', शादियों पर रोक
रेलवे पर ब्रेक
🔸रेलवे का बड़ा फैसला, 9 मई से राजधानी जैसी कई ट्रेनों पर लग जाएगा ब्रेक
स्पूतनिक की अनुमति
🔸स्पूतनिक का बड़ा ऐलान, लाइट वर्जन टीका सिंगल डोज में ही करेगा काम तमाम रुस ने दी इस्तेमाल करने की अनुमति
फेफङे का CT स्कैन
🔸'खामोशी से फेफड़े को जकड़ रहा कोरोना, CT स्कैन ही आएगा काम'
कोविड -19 रोधी टीके
🔸देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की दी जा चुकी हैं 16.48 करोड़ खुराक: सरकार
दिल्ली हाईकोर्ट
🔸कोविड-19 के सभी पहलुओं से लोगों को जागरूक करने की तुरंत जरूरत : दिल्ली हाईकोर्ट
कोरोना की तीसरी लहर
🔸अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर! 2nd वेव से होगी कई गुना खतरनाक
सम्पूर्ण लॉकडाऊन
🔸संपूर्ण लॉकडाउन की आहट! पीएम मोदी ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बातचीत
मॉनसून समाचार
🔸Weather Update: एक जून को केरल तट पर पहुंचेगा मानसून, इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, खेती के लिए अच्छी खबर
कोरोना वाईरस वेक्सीन
🔸Coronavirus Vaccine: भारत की मुहिम रंग लाई, बड़े पैमाने पर होगा वैक्सीन उत्पादन: कीमत भी होगी कम
ऑक्सीजन की कमी
🔸Oxygen Shortage: दिल्ली को मिली 700 टन ऑक्सीजन, सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम को कहा Thanks
140 विधायकों का शपथ समारोह
🔸पश्चिम बंगाल में 140 से अधिक नव-निर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, शपथग्रहण कार्यक्रम का आज अंतिम दिन
विमान का पहिया गायब
🔸टेकऑफ करते ही विमान का पहिया हुआ अलग, एयर एंबुलेंस की मुंबई में हैरतंगेज लैंडिंग
प्रधान पर केस दर्ज
🔸UP: अमेठी में ग्राम प्रधान की रैली में बजा गाना 'नया पाकिस्तान आया, देखो इमरान आया' केस दर्ज
मालदीव बम धमाका
🔸मालदीव के स्पीकर और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद बम धमाके में घायल
SC की नसीहत
🔸SC की नसीहतः सरकार तीसरी लहर के लिए करे तैयारी, ऑक्सीजन का स्टॉक ठीक होने पर कोरोना हो सकता है काबू
हाईकोर्ट की फटकार
🔸हाईकोर्ट की फटकार : कहा- गर्त में हैं दिल्ली का चिकित्सा ढांचा, सरकार का बर्ताव शुतुरमुर्ग जैसा
IRIA से खबर
🔸सीटी-स्कैन 5-10 एक्स-रे के बराबर न कि 300-400, डॉ गुलेरिया का बयान 'अवैज्ञानिक' और 'गैर जिम्मेदाराना', IRIA ने कही यह बात
ममता का दिमाग काम नही आवे
🔸ममता बनर्जी बोलीं- बंगाल आएंगे केंद्रीय मंत्री तो दिखानी होगी कोरोना की नेगेटिव रिपार्ट
पूर्व राष्ट्रपति घायल
🔸मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति धमाके में घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती: रिपोर्ट
वेक्सीन लगाने का समय
🔸कोरोना संक्रमित होने के कम से कम डेढ़ महीने बाद लगाएं वैक्सीन
कोरोना से राहत
🔸15 मई के बाद मिल सकती है कोरोना से राहत, संक्रमण घटने की संभावना
जर्मनी से ऑक्सीजन
🔸जर्मनी से आया ऑक्सीजन प्लांट, एक दिन में 4 लाख लीटर ऑक्सीजन का होगा प्रोडक्शन, दो दिनों में होगा इंस्टाल
कोविड में जल थल नभ सेना का सहयोग
🔸कोविड से जंग में जल-थल-नभ तीनों राह से Armed forces पहुंचा रही मदद, पीएम मोदी ने की तारीफ
स्पूतनिक लाईट
🔸Coronavirus: रूस की ‘स्पूतनिक लाइट’ का भारत में भी होगा उत्पादन, वैक्सीन के डेवलपर्स ने दी जानकारी
मर्डर मामला
🔸पूर्व जूनियर नेशनल चैम्पियन के मर्डर का मामला:मर्डर केस में ओलिंपिक मेडल जीतने वाले पहलवान सुशील की तलाश में छापेमारी
वैज्ञानिकों की चेतावनी
🔸सुप्रीम चिंता वैज्ञानिकों की चेतावनी गंभीर:सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा तीसरी लहर में अगर बच्चे संक्रमित हुए तो क्या प्लान है
अजितसिंह का निधन
🔸अजित सिंह के निधन पर भवुक हुए राकेश टिकैत, बोले- किसानों ने अपना वकील खो दिया
होम्योपेथिक कफ सिरप
🔸शराब की जगह पी गए होम्योपैथिक कफ सिरप, 9 की मौत, 4 गंभीर
IPL 2021
🔹IPL 2021 के 31 मैचों पर इंग्लैंड के क्लबों की नजर, ECB से कहा- BCCI से बात कर रखें प्रस्ताव

बिग ब्रेकिंग

सरकार का बड़ा फैसला
10 मई से 24 मई तक सम्पूर्ण लोक डाउन।
31 मई तक शादी समारोह पर लगाई रोक
10 मई शुबह 5 बजे से नई गाईडलाईन लागु हो जायेगी । निचे दी गई नई गाईडलाईन को पढे तथा जाने कि इस गाईडलाईन में क्यां बन्द व क्यां चालु रखा हैं ।






BIG NEWS : आरोपी सुभाष विश्नोई निवासी नेवा को किया

Episode : 06/255

BIG BREAKING NEWS

 👉शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें👈

*1* कोरोना संकट: पीएम ने की समीक्षा बैठक, टीकाकरण की रफ्तार बनाए रखने पर जोर

*2* पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंकें ईंट पत्थर

*3* पश्चिम बंगाल: चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा के बाद जमीनी हालात का आकलन करने के लिए अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में गृह मंत्रालय द्वारा नियुक्त 4 सदस्यीय टीम कोलकाता पहुंची

*4* भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने PMO के अधिकारियों को कहा सनकी, बोले- कोरोना से निपटने को गंभीर टीम की जरूरत

*5* विधानसभा चुनाव में फेल हुई कांग्रेस, बोले कपिल सिब्बल, कहा- बड़े बदलाव की जरूरत

*6* ममता बनर्जी की खुल कर तारीफ कर रहे “जी-23” के कांग्रेसी, कोई कह रहा पूरब की शेरनी तो कोई झाँसी की रानी

*7* सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के ऑक्सीजन आंकने के फॉर्मूले को ठहराया गलत, कोरोना की तीसरी लहर के लिए भी चेताया

*8* सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज की चुनाव आयोग की अर्जी, कहा- मीडिया कवरेज पर नहीं लगा सकते रोक

*9* तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा- अगर बच्चे संक्रमित हुए तो क्या करेंगे?

*10* रालोद अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह का कोरोना के चलते निधन , पीएम- राष्ट्रपति ने जताया शोक

*11* कोरोना: दूसरी बार एक दिन में 4 लाख से ज्यादा केस, सबसे ज्यादा मौत,इसी दौरान 3,29,113 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं.

*12* महाराष्ट्र: देशमुख को बॉम्बे हाईकोर्ट से लगा झटका, सीबीआई की एफआईआर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

*13* कोरोना संकट में भारत के साथ दोस्ती निभा रहा रूस, भेज रहा Sputnik-V वैक्सीन की दूसरी खेप

*14* कोरोना की दूसरी लहर को काबू करने के लिए केरल सरकार का बड़ा फैसला, लगाया संपूर्ण लॉकडाउन

*15* छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है तो 5 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि कोरोना के लक्षण होने पर परिवार ने किसी झोलाछाप डॉक्टर की सलाह पर होम्योपैथिक दाव पी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है

https://rzp.io/i/64fOsXKlQx

बाप से खबर

बाप पुलिस की कार्रवाई

2 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को किया दस्तयाब

आरोपी सुभाष विश्नोई निवासी नेवा को किया दस्तयाब

राजकार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकशान पहुचाने, अवैध डोडा पोस्त चुरा व हथियार रखने के मामलों में चल रहा था फरार

पुलिस थाना छतरगढ़ (बीकानेर) का वांछित है आरोपी

जयपुर से खबर

कोरोना गाइडलाइन में अधिवक्ताओ को छूट नहीं देने का मामला,अधिवक्ताओं को आवश्यक सेवाओं के तहत छूट नहीं देने का मामला,राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और जयपुर जिला कलेक्टर को हाईकोर्ट का नोटिस।

झालावाड़ से खबर

डग : 49 गोवंश से भरा ट्रक बरामद

5 गोवंश मृत हालत में मिले,गोवंश को मुक्त करा कर गौशाला भेजा,आरोपी गौतस्कर मौके से हुए फरार,सुकेत-डग मेगा हाईवे पर सारंगाखेड़ा की घाटी के समीप डग थाना पुलिस ने की कार्यवाही।

बड़ी खबर

जयपुर से खबर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिए प्रदेश में लॉकडाउन लगाने के संकेत

सीएम ने ट्वीट कर लिखा, मैं राहुल गांधी जी के लॉकडाउन लगाने के बयान का पूरी तरह से समर्थन करता हूं,देश मे राष्ट्रीय लॉकडाउन एकमात्र विकल्प बचा हैं।

हिण्डौन सिटी से खबर

हिंडौन के पूर्व विधायक कि कोरोना से मौत

पूर्व विधायक कालूराम जाटव ने राजकीय अस्पताल में तोड़ा दम

इनेलो पार्टी से रहे थे हिंडौन सिटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक

राजकीय अस्पताल हिंडौन में उपचार के दौरान तोड़ा दम

पूर्व विधायक के निधन पर क्षेत्रवासियों ने जताया शोके

हिण्डौन के पीपलहेड़ा गाँव के निवासी थे पूर्व विधायक कालुराम जाटव

जोधपुर में हो रही है तूफानी बारिश

राजस्थान से खबर

जब तक पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे थे, मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें रोज बदल रही थीं। चुनावों के नतीजे आते ही केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर महामारी से ग्रस्त जनता पर महंगाई का बोझ डालना प्रारम्भ कर दिया। 

केन्द्र सरकार को पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाकर पहले से ही परेशान जनता को राहत देनी चाहिए। यूपीए सरकार के मुकाबले मोदी सरकार डीजल-पेट्रोल पर कई गुना अधिक टैक्स वसूल रही है जिसके कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत

जैसलमेर में कोरोना विस्फोट

जैसलमेर_कोरोना रिपोर्ट्स जैसलमेर जिले में आज ●452● कोरोना पॉजिटिव

राजस्थान में कोरोना का फिर से विस्फोट

राजस्थान में फिर बढ़ा कोरोना का आंकड़ा, पिछले 24 घंटे में 161 मौतें, 17532 नए पॉजिटिव केस।

https://rzp.io/i/64fOsXKlQx

जयपुर से खबर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में 48 नए न्यायालय खोलने तथा इनके लिए विभिन्न कैडर के 550 पदों के सृजन की स्वीकृति दी है।

 उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2021-22 के बजट, बजट पर बहस तथा वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान विभिन्न श्रेणी के न्यायालयों को खोलने की घोषणा की थी।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर, अलवर, भीलवाड़ा एवं जोधपुर में वाणिज्यिक न्यायालय खोलने की मंजूरी दी है। उन्होंने जालौर, सिरोही, वैर, डूंगरगढ़, नैनवां, सरदारशहर, नसीराबाद, कठूमर, सादुलशहर, बेगूं, अनूपगढ़, नीम का थाना तथा गंगापुर सिटी में अपर जिला न्यायाधीश न्यायालय की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री ने दौसा, गोगुन्दा, बालेसर, पीलीबंगा, रावतसर, थानागाजी, मुण्डावर, खाजूवाला, हिंडौली तथा छबड़ा में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, टोंक, चूरू, जैसलमेर, झुंझुनूं, श्रीमाधोपुर, सोजत, सुमेरपुर, निवाई, गंगापुर, नोखा, संगरिया, लक्ष्मणगढ़, लोहावट, बाप, भोपालगढ़, बीदासर, सैंपऊ एवं बसेड़ी में अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय तथा राजसमंद, पाली एवं अलवर में विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट प्रकरण) खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

सीएम अशोक गहलोत ने इन न्यायालयों के लिए पीठासीन अधिकारी, सीनियर मुंसरिम, स्टेनोग्राफर, शेहरिश्तेदार, रीडर, लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आदि के 550 पद स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से पक्षकारों को स्थानीय स्तर पर ही न्याय मिलने में आसानी होगी तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को जल्द निपटाया जा सकेगा।

जयपुर से खबर

मंत्री परिषद की बैठक के समय में हुआ बदलाव

अब सीएम गहलोत रात 8.30 बजे लेेंगे मंत्रियों की बैठक, बैठक में लॉकडाउन को लेकर फैसला संभव, एक दिन पहले सीएम की तरफ से बनाई गई पांच मंत्रियों की कमेटी ने तैयार की रिपोर्ट,रिपोर्ट के बाद सीएम गहलोत लेंगे अंतिम फैसला।

वरिष्ठ पत्रकार कविकान्त खत्री की कलम से समाचार पत्रों से खबरे



वेब न्यूज पोर्टल सम्पादक : सियाराम विश्नोई जाम्बा

                                         NIC CODE : 63910


निचे दिये गये कमेेेेन्ट बॉक्स मेें कमेन्ट जरुर किजीऐं

https://rzp.io/i/64fOsXKlQx

कृष्णा बाई की कथा ( कहानी )

2️⃣0️⃣2️⃣1️⃣ EPISODE : 06/254

कृष्णा बाई की कथा

एक गांव में कृष्णा बाई नाम की एक वृद्धा महिला रहती थी वह भगवान श्रीकृष्ण की परमभक्त थी। कृष्णा बाई एक झोपड़ी में रहती थी। वैसे तो कृष्णा बाई का वास्तविक नाम सुखिया था पर कृष्ण भक्ति के कारण इनका नाम गांव वालों ने कृष्णा बाई ही रख दिया।

घर घर में झाड़ू पोछा, बर्तन साफ करना और खाना बनाना ही इनका काम था। कृष्णा बाई प्रतिदिन अपने हाथों से फूलों की माला बनाकर दोनों समय श्री कृष्ण जी को पहनाती थी और घण्टों कान्हा से बाते करती रहती थी। गांव के लोग यहीं सोचते थे कि ये वृद्धा तो पागल है

एक रात श्री कृष्ण जी ने अपनी भक्त कृष्णा बाई से स्वप्न में कहा कि कल बहुत बड़ा भूचाल आने वाला है तुम यह गांव छोड़ कर पास के ही दूसरे गांव में चली जाओ।

अब क्या था मालिक का आदेश था कृष्णा बाई ने अपना सामान इकट्ठा करना शुरू किया और साथ ही सीधी सरल कृष्णा बाई ने गांव वालों को भी बताया कि कल सपने में कान्हा आए थे और मुझे कहा की कल बहुत प्रलय होगी इसलिए तुम पास के गाव में चली जाओ।

अब लोग कहाँ उस बूढ़ी पागल की बात मानने वाले थे जो सुनता वहीं जोर जोर से ठहाके लगाता। इतने में बाई ने एक बैलगाड़ी मंगाई और अपने कान्हा की प्रतिमा और सामान की एक गठरी बांध कर गाड़ी में बैठ गई। लोग उसकी मूर्खता पर हंसते रहे।

बाई जाने लगी बिल्कुल अपने गांव की सीमा पार कर अगले गांव में प्रवेश करने ही वाली थी कि उसे कृष्ण की आवाज आई - अरे पगली जा अपनी झोपड़ी में से वह सुई तो ले आ जिससे तू माला बनाकर मुझे पहनाती है।

यह सुनकर बाई बेचैन हो गई तड़प गई कि मुझसे भारी भूल कैसे हो गई अब मैं कान्हा की माला कैसे बनाऊंगी?

उसने गाड़ी वाले को वहाँ रोका और बदहवास अपने झोपड़ी की तरफ भागी। गांव वाले उसके पागलपन को देखते और खूब मजाक उडाते

बाई ने झोपड़ी में जाकर तिनकों में फंसे सुई को निकाला और फिर पागलो की तरह दौडते हुए गाड़ी के पास आई। गाड़ी वाले ने कहा कि माई तू क्यों परेशान हैं कुछ नही होना। बाई ने कहा अच्छा अब जल्दी अपने गांव की सीमा पार कर दूसरे गाँव मे चलो। गाड़ी वाले ने ठीक ऐसे ही किया।

लेकिन अरे यह क्या.... ? जैसे ही सीमा पार हुई पूरा गांव ही धरती में समा गया। सब कुछ जलमग्न हो गया।

गाड़ी वाला भी अटूट कृष्ण भक्त था। येन केन प्रकरेण भगवान ने कृष्णा बाई के साथ उस गाड़ी वाले की रक्षा करने में भी कोई विलम्ब नहीं किया।

इस कथा का एक महत्वपूर्ण बिंदु देखिए कि भगवान जी  जब अपने भक्त की मात्र एक सुई तक की इतनी चिंता करते हैं तो वह भक्त की रक्षा के लिए कितना चिंतित होते होंगे। जब तक उस भक्त की एक सुई उस गांव में थी पूरा गांव बचा था।

इसीलिए कहा जाता है कि

भरी बदरिया पाप की बरसन लगे अंगार,

संत न होते जगत में जल जाता संसार..!!


                             जय जय श्री राधे

MARU DARPAN RETRO

इतिहास का झरोखा: पश्चिमी राजस्थान के मारवाड़ इतिहास का स्वर्णिम गौरवशाली सफरनामा।

ऐतिहासिक अभिलेखों पर आधारित मरु दर्पण की विशेष प्रस्तुति।