फलोदी 42°C
MSME: UDYAM-RJ-22-0001790
मरु दर्पण
MARU DARPAN NEWS
"साच्च कधी झुकता नही"
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान की बड़ी खबर
किसान समाचार
पंचायत समाचार
मौसम अपडेट
खेल समाचार
जाम्बा समाचार
फलोदी समाचार
राजस्थान की बड़ी खबर
किसान समाचार
पंचायत समाचार
ताजा समाचार एवं लाइव फीड

News - राजसमंद: पति पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या अंग्रेजी बबूल के पेड़ पर लटकी मिली दोनों की लाश कुछ समय पूर्व दोनों ने किया था प्रेम विवाह आमेट पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव उतरवाकर भेजा मोर्चरी आमेट थाने सपाराव का गुड़ा की घटना

 Breaking News

श्रीगंगानगर के घड़साना में एसीबी की कार्रवाई

PHED का JEN और UDC गिरफ्तार

20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया

बिल पास करने की एवज में मांगी रिश्वत

Breaking News

राजसमंद: पति पत्नी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या 

अंग्रेजी बबूल के पेड़ पर लटकी मिली दोनों की लाश

कुछ समय पूर्व दोनों ने किया था प्रेम विवाह

आमेट पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव उतरवाकर भेजा मोर्चरी

आमेट थाने सपाराव का गुड़ा की घटना

Breaking News

दिल्ली: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

एक अप्रैल से 45 साल के ऊपर वाले सभी लोगों को लगेगी वैक्सीन

लोगों को सिर्फ अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस बात की घोषणा की

कहा- "देश में टीका की भरपूर मात्रा उपलब्ध है. कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं है"

Breaking News

जयपुर: सड़क सुरक्षा को लेकर CS निरंजन आर्य ने ली बैठक

मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने कहा-

"सड़क सुरक्षा कोई फाइल वर्क नहीं जिसे एक जगह से दूसरी जगह कर दिया जाये"

"यह इंसान की जिंदगी का सवाल, हम मिलकर एक आदमी की भी जिंदगी बचा ले तो यह सबसे बड़ा कार्य साबित होगा"

"परिवहन और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन, सरकार और नियमों के अलावा भी जिम्मेदारी निभायें"

"नो मास्क, नो एंट्री की तरह ही ’नो रिफ्लेटर, नो व्हीकल’ अभियान चलाए

"कलेक्टर यातायात प्रबंधन समिति की बैठकों में सामने आये बिंदुओं और जनप्रतिनिधियों के सुझावों की अनुपालना सुनिश्चित कराये"

#Jaipur

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुलाई महत्त्वपूर्ण बैठक, बारिश से हुई फसल खराबी को लेकर बैठक, 6 बजे सीएमआर में शुरू होगी बैठक

News - विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अफगान के अपने समकक्ष मोहम्मद हनीफ अतमार के साथ व्यापक मामलों पर वार्ता की

 .             *23 मार्च 2021 के मुख्य समाचार*


🔸भाजपा ने तमिलनाडु चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में धर्मांतरण विरोधी कड़े कानून का किया वादा


🔸विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अफगान के अपने समकक्ष मोहम्मद हनीफ अतमार के साथ व्यापक मामलों पर वार्ता की


🔸तेलंगानाः सूर्यापेट में बड़ा हादसा, कबड्डी मैच के दौरान गैलरी गिरी, 100 से अधिक लोग जख्मी 


🔸गोवा में निगम चुनावों में भाजपा की जीत, PM मोदी बोले- जनता विकास के साथ


🔸महाराष्ट्र में नहीं थम रही कोरोना वायरस की रफ्तार, आज आए 24,645 नए मामले, 58 मरीजों की मौत


🔸केरल चुनावः NDA उम्मीदवारों को झटका, नामांकन खारिज मामले में दखल देने से हाईकोर्ट का इनकार


🔸परमवीर सिंह फिलहाल विपक्ष के लिए ‘‘सबसे बड़ा हथियार'': संजय राउत


🔸दिल्ली के उपराज्यपाल की पावर बढ़ाने वाला बिल लोकसभा से पास, केजरीबाल बोले- जनता के साथ धोखा


🔸सांसद नवनीत राणा को शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने दी धमकी, कहा- तुझे जेल में डालेंगे


🔸Bengal Elections: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, G-23 के मनीष तिवारी को मिली जगह


🔸मद्रास हाईकोर्ट का फैसला, तिरंगे और अशोक चक्र वाला केक काटना अपमान नहीं


🔸मनसुख हिरेन हत्याकांडः महाराष्ट्र एटीएस ने एक संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में लिया, पूछताछ जारी


🔸परमबीर सिंह ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, आरोपों की जांच सीबीआई से कराने की मांग


🔸इजरायल में 'मौत की गुफा' से मिला 6000 साल पुराना बच्‍ची का कंकाल, हैरत में विशेषज्ञ


🔸रोहिंग्या मुसलमानों पर एक और बड़ी आफत, भीषण आग से हजारों बेघर


🔸कोरोना पर सीएम योगी ने की बैठक, कक्षा 8 तक के स्कूल 24 से 31 मार्च तक बंद


🔸कुख्यात ड्रग्स तस्कर किशन सिंह को भारत लाया गया, ब्रिटेन से प्रत्यर्पण का यह दूसरा मामला


🔸असम में मुफ्त बिजली का किया वादा, पर बंगाल के चुनावी घोषणापत्र में बोली कांग्रेस- हमें ऐसी राजनीति पर यकीन नहीं


🔸आंदोलन : दिल्ली की सीमा पर किसान आज मनाएंगे शहीदी दिवस, पंजाब से बड़ी संख्या में नौजवान रवाना


🔸केंद्र सरकार का फैसला : बैसाखी पर सिख जत्थे को पाकिस्तान जाने की अनुमति दी, फरवरी में लगा दी थी रोक


🔹INDvENG: जीत से खाता खोलने की तैयारी, तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज

News - असम में गरजे शाह, बोले- घुसपैठ, उग्रवाद और बाढ़ से भाजपा ही कराएगी 'आजाद

 *दिनांक- 23- मार्च- 2021- मंगलवार*


                       👇


*👉सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें👈*

*=============================*


*1* असम में गरजे शाह, बोले- घुसपैठ, उग्रवाद और बाढ़ से भाजपा ही कराएगी 'आजाद

*2* आज संसद में कौन सा बड़ा बिल लाने की तैयारी में सरकार? BJP के लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी

*3* दिल्ली में  कोरोना के 888 नए मामले और 7 लोगों की मौत।अब तक 10963 की मौत

*4* महाराष्ट्र में दो दिन बाद घटे कोरोना के आंकड़े, 24 घंटे में आए 24645 केस, इसके अलावा बीते चौबीस घंटे में 58 लोगों की मौत कोरोना

*5* टाइम्स ऑफ इंडिया में कार्डियक सर्जन और नारायणा हेल्थ के अध्यक्ष और संस्थापक देवी शेट्टी ने एक लेख में लिखा है कि अब लॉकडाउन की जरूरत नहीं बल्कि जरूरत है कि 20 से 45 साल के लोगों को टीका लगाया जाए। कोरोना के सुपर स्प्रेडर इसी एज ग्रुप से

*6* अमेरिका में ऐस्ट्राजेनका की वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल में सिम्प्टोमैटिक बीमारी के खिलाफ वैक्सीन 71 फीसदी असरदार पाई गई है, जबकि गंभीर बीमारियों के खिलाफ 100 फीसदी असरदार पाई गई है वैक्सीनः सीरम इंस्टिट्यूट

*7* मुख्यमंत्री राज्य में कोरोना की हालत को लकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने लोगों से जिम्मेदारी भरे व्यवहार की अपील की है, नहीं तो सरकार तो लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। लोगों को गाइडलाइन का पालन करना चाहिएः महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे

*8* रामदास अठावले ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की, अमित शाह को लिखा लेटर

*9* एनटीए की बड़ी घोषणा : वर्ष 2021 से नीट स्कोर के जरिए नर्सिंग व लाइफ साइंस कोर्स में भी मिलेगा प्रवेश

*10* दिल्ली : उप राज्यपाल की शक्तियां बढ़ाने वाला विधेयक लोकसभा में मंजूर, केजरीवाल सरकार को झटका

*11* दिल्ली: शराब की सभी सरकारी दुकानें बंद करेगी केजरीवाल सरकार, नई खुलने पर भी रोक,दिल्ली में अब शराब पीने वालों की कानूनी उम्र 25 साल की जगह 21 साल कर दी गई है

*12* दिल्ली की नई शराब नीति पर सियासी हंगामा, LG से मिलेगी बीेजेपी, कांग्रेस ने बताया घातक

*13* कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना,अर्थव्यवस्था की हालत चरमराने के लिए सरकार के कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया

*14* महंगा पेट्रोल-डीजल : 300 फीसदी बढ़ी केंद्र की कमाई, असम की गृहिणियां रसोई गैस छोड़ जलाने लगीं लकड़ी

*15* तेलंगाना के सूर्यापेट में कबड्डी टूर्नमेंट के दौरान ढही दीवार, कई लोगों को घायल होने की खबर। कहा जा रहा है कि दीवार पर काफी ज्यादा लोग बैठे थे, इसी वजह से दीवार ढह गई

*16* तीरथ सिंह रावत को मिला शिवराज की मंत्री का साथ, बोलीं- अपशकुन होता है फटी जींस पहनना, मर्यादा में रहे लड़कियां

*17* दिल्ली, यूपी, मप्र सहित  राज्यों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

*18* राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: 'छिछोरे' को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब, कंगना रणौत, मनोज बाजपेयी और धनुष चुने गए बेस्ट एक्टर्स

*19* INDvENG: जीत से खाता खोलने की तैयारी, तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज


*===================≠=========*

*सोना- ८३= ४४९३८*

*चांदी- ११२२= ६६४०५*

PM मोदी आज जल शक्ति अभियान की करेंगे शुरूआत, कई जिलों को मिलेगी सूखे से राहत*



          *👉सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें👈*

*============================*


*PM मोदी आज जल शक्ति अभियान की करेंगे शुरूआत, कई जिलों को मिलेगी सूखे से राहत*



*1* बंगाल के लिए बीजेपी अपने घोषणापत्र में वादा- सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण, 3 नए AIIMS

*2* बंगाल को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए हम CMO के अंतर्गत एंटी करप्शन हेल्प लाइन की शुरुआत करेंगे, जिससे कोई भी नागरिक शिकायत सीधे मुख्यमंत्री को पहुंचा पाएगा: केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह

*3* सभी महिलाओं के लिए KG से PG तक की पढ़ाई निशुल्क होगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सभी महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की जाएगी: अमित शाह

*4* महाराष्ट्र: गृह मंत्री पद से नहीं हटाएं जाएंगे अनिल देशमुख, पवार के घर बैठक में फैसला

*5* NCP की दो टूक- अनिल देशमुख के इस्तीफे का सवाल ही नहीं, परमबीर सिंह की चिट्ठी एक साजिश

*6* फडणवीस का आरोप- भ्रष्टाचार के आरोप के बावजूद महाराष्ट्र सरकार बचाने का प्रयास कर रहे शरद पवार

*7* सच्चाई से दूर भाग रहे पवार साहब... उद्धव सरकार पर करारा वार कर देशमुख के इस्तीफे पर अड़ी BJP

*8* लाखों लोग हैं दिल्ली के चारों तरफ, राकेश टिकैत की केंद्र को धमकी- यूं ही खत्म नहीं होगी लड़ाई

*9* आप सांसद एनडी गुप्ता ने राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू को लिखा पत्र, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए संसद की कार्रवाई स्थगित करने की मांग

*10* कोरोना का कहर : राजस्थान के आठ शहरों में नाइट कर्फ्यू, प्रवेश के लिए निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

*11* केजरीवाल सरकार का फैसला : आज से दिल्ली के अस्पतालों में आठ के बजाए 12 घंटे होगा वैक्सीनेशन

*12* दोनों पार्टियां (DMK-AIADMK) समर्थन के लायक नहीं हैं। जनता को निर्णायक फैसला देना चाहिए, जिससे कि विधानसभा त्रिशंकु ना रहेः कमल हासन, MNM चीफ

*13* 'फटी जीन्स' के बाद उत्तराखंड CM का एक और विवादित बयान, बोले- दो बच्चे पैदा किए इसलिए मिला कम राशन, 20 किए होते तो मिलता फायदा

*14* उत्तराखंड: सीएम तीरथ की फिसली जुबान, कहा- अमेरिका ने हमें 200 सालों तक गुलाम बनाकर रखा

*15* महाराष्ट्र में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 30 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस आए सामने

*16* महाराष्ट्रः पुणे जिले में कोरोना के 5408 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 32 लोगों की मौत हुई है, मुंबई में कोरोना के 3775 नए मामले रिपोर्ट हुए 10 लोगों की मौत हुई है, नागपुर में कोरोना के 3614 नए मामले, 32 की मौत।

*17* दिल्ली में  कोरोना के 823 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 1 शख्स की मौत हुई है।  अब तक 10,956 की मौत

*18* पंजाब में बड़ी वारदात : निहंगों के वेश में बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में दो ढेर

*20* उत्तराखंड के बाद कर्नाटक में उठी आवाज, अब CM येदियुरप्पा को हटाने की मांग, बीजेपी विधायक बसंगौड़ा पाटिल यत्नाल ने यह कह कर विवाद पैदा कर दिया है कि आगामी चुनाव से पहले राज्य में पार्टी को बचाने के लिए बीएस येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाना होगा

*==========≠===================*

News - जैसलमेर जिले में तूफानी आंधी प्रभावित किसानों को शीघ्र हो मुआवजे का प्रबन्ध

 मुख्यमंत्री से अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने किया आग्रह -


जैसलमेर जिले में तूफानी आंधी प्रभावित किसानों को शीघ्र हो मुआवजे का प्रबन्ध


जैसलमेर, 22 मार्च/अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने जैसलमेर जिले में तूफानी आंधी से हुए फसल खराबे से प्रभावित किसानों को राहत के लिए तत्काल प्रबन्ध सुनिश्चित  करने का आग्रह किया है।


मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने बताया कि रविवार को जैसलमेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र सहित कई ग्रामीण इलाकों में रात्रि में जबरदस्त तूफानी आंधी के कारण कई पेड़ तथा बिजली के खम्भे गिर गये, जिसके कारण सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त  हो गया। इसके अतिरिक्त खेतों में तैयार खड़ी व काटकर रखी चने और जीरे की फसलें भी बर्बाद हो गई है। इस तूफानी आंधी के कारण किसानों की पूरे साल की मेहनत पर चंद पलों में पानी फिर गया तथा किसान बर्बादी के कगार पहुंच गए हैं।


अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि तूफानी आंधी के कारण बर्बाद हुई फसल का आंकलन/गिरदावरी अतिशीघ्र किये जाने के लिए निर्देश प्रदान करवाएं ताकि किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके।


---000---

News - राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला*

 *🛑राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला*

राज्य के शहरी क्षेत्रों में रात 10 बजे से बाजार बंद, राज्य के सभी नगरीय निकायों में 22 मार्च से रात्रि 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेंगे,8 शहरों में रात्रि 11 से प्रातः 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा, अजमेर,भीलवाड़ा,जयपुर,जोधपुर,कोटा,उदयपुर,सागवाड़ा,कुशलगढ़ में नाइट कर्फ्यू, नाइट कर्फ्यू की बाध्यता उन फैक्ट्रियों पर लागू नहीं होगी, जिनमें निरंतर उत्पादन होता है तथा रात्रिकालीन शिफ्ट की व्यवस्था है, आईटी कंपनियां, रेस्टोरेंट,केमिस्ट शॉप,अनिवार्य एवं आपातकालीन सेवाओं से

संबंधित कार्यालय, विवाह संबंधी समारोह, चिकित्सा संस्थान, बस

स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन एवं एयरपोर्ट से आने-जाने वाले यात्री, माल

परिवहन करने वाले वाहन तथा लोडिंग एवं अनलोडिंग के नियोजित व्यक्ति नाइट कर्फ्यूं की व्यवस्था से मुक्त होंगे

News - शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें👈*

 *👉शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें👈*


                         👇

*=============================*


*1* आपको याद रखना है- कांग्रेस मतलब झूठे घोषणापत्र की गारंटी। कांग्रेस मतलब कंफ्यूजन की गारंटी। कांग्रेस मतलब अस्थिरता की गारंटी। कांग्रेस मतलब, बम, बंदूक और ब्लॉकेड की गारंटी। कांग्रेस मतलब हिंसा और अलगाववाद की गारंटी। कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी, घोटालों की गारंटी: पीएम मोदी

*2* अब ये तय हो गया है-असम में दूसरी बार भाजपा सरकार। असम में दूसरी बार NDA सरकार। असम में दूसरी बार डबल इंजन की सरकार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

*3* कांग्रेस के राज में सवाल था कि दशकों से अशांत असम में कभी शांति आएगी क्या? NDA के काल में असम में शांति और स्थिरता दोनों आई है: असम में पीएम मोदी

*4* बीजेपी की सरकार आई तो पांच साल के पश्चिम बंगाल को अंदर घुसपैठियों से मुक्त कर देंगे, पहले भी घुसपैठ हो रही थी, आज भी घुसपैठ हो रही है: अमित शाह

*5* बंगाल:पीएम मोदी सोनार बांग्ला बनाना चाहते हैं और दीदी भतीजे को CM बनाना चाहतीं: अमित शाह

*6* भारत में तेजी से लौट रहा कोरोना संक्रमण,43,846 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए,पिछले 24 घंटे में 197 लोगों की मौत हुई

*7* महाराष्ट्र में सियासी घमासान हुई तेज, शरद पवार ने दो बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया.

*8* परमबीर सिंह की चिट्ठी पर शरद पवार ने लगाई सवालों की झड़ी, कहा- ये सिर्फ आरोप, सबूत नहीं- ट्रांसफर से पहले क्यों नहीं बोले

*9* एनसीपी अध्‍यक्ष शरद पवार प्रेस कान्‍फ्रेंस । उन्‍होंने कहा कि अनिल देशमुख पर बेहद गंभीर लगाए गए हैं। पवार के मुताबिक, '100 करोड़ की वसूली का आरोप अत्‍यंत गंभीर है।' हालां‍कि उन्‍होंने कहा कि चिट्ठी में परमबीर सिंह के हस्‍ताक्षर नहीं हैं।

*10* शरद पवार का पलटवार- वाजे की बहाली का फैसला परमबीर का, देशमुख के इस्तीफे पर CM लें निर्णय

*11* इस मामले में जांच का फैसला लेने का पूरा अधिकार मुख्‍यमंत्री को है। सरकार के स्‍थायित्‍व पर इसका कोई असर नहीं: शरद पवार

*12* महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल : संजय राउत का शायराना ट्वीट- हमको तो बस नए रास्तों की तलाश

*13* परमबीर के लेटर, वाझे मामले से धूमिल हुई महाराष्ट्र सरकार की छवि, आत्मचिंतन करें सहयोगी दल: संजय राउत

*14* अगर महाराष्‍ट्र के गृहमंत्री का 100 करोड़ रुपयों का टारगेट था तो दूसरे मंत्रियों का क्‍या था। उद्धव सरकार एक दिन भी सत्‍ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री

*15* देश की लोकतांत्रिक स्थिति पर राहुल गांधी ने फिर उठाया सवाल, कहा- बोलने की आज़ादी सिर्फ़ ‘मन की बात’ तक सीमित है!

*16* लोकसभा अध्यक्ष हुए कोरोना पॉजीटिव, बोला AIIMS- कोविड केंद्र में चल रहा ओम बिरला का इलाज, तबीयत पहले से बेहतर

*17* ‘मंदिर निर्माण से ताकतवर बनेगा भारत’, RSS बोला- ‘लव जिहाद’ पर क़ानून का करेंगे समर्थन

*===============================*

MARU DARPAN RETRO

इतिहास का झरोखा: पश्चिमी राजस्थान के मारवाड़ इतिहास का स्वर्णिम गौरवशाली सफरनामा।

ऐतिहासिक अभिलेखों पर आधारित मरु दर्पण की विशेष प्रस्तुति।