फलोदी 42°C
एंकर: सियाराम विश्नोई जाम्बा (9057570813)

MARU DARPAN

मरु दर्पण न्यूज साच्च कधी झुकता नही
LIVE ब्रेकिंग न्यूज़
1. मरु दर्पण न्यूज़ पोर्टल पर आपका हार्दिक स्वागत है
2. किसान समाचार और सरकारी कृषि योजना के ताज़ा अपडेट देखें
3. पश्चिमी राजस्थान पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास लाइव कवरेज
4. मौसम विभाग अलर्ट: फलोदी, जाम्बा और जोधपुर क्षेत्र समाचार
5. खेल-कूद, क्रिकेट लाइव स्कोर और ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं
ग्राम पंचायत जाम्बा ग्राम सभा पीएम आवास

ग्राम पंचायत जाम्बा में ग्राम सभा आयोजित: प्रधानमंत्री आवास योजना और विकसित भारत संकल्प यात्रा के विकास कार्यों का हुआ अनुमोदन

ग्राम पंचायत जाम्बा में ग्राम सभा आयोजित: प्रधानमंत्री आवास योजना और विकसित भारत संकल्प यात्रा के विकास कार्यों का हुआ अनुमोदन


मरु दर्पण/सियाराम विश्नोई/ जाम्बा: ग्राम पंचायत जाम्बा में आज एक महत्वपूर्ण ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सरपंच मनोहरराम गीला ने की। इस विशेष बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 'आवास प्लस 2024' के अंतर्गत किए गए सर्वे के आधार पर तैयार ड्राफ्ट वरीयता सूची का अनुमोदन किया गया। साथ ही, 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' योजना के तहत ग्राम पंचायत के आगामी विकास कार्यों की कार्ययोजना पर चर्चा कर उसे मंजूरी दी गई।
ग्राम सभा को संबोधित करते हुए सरपंच मनोहरराम गीला ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र गरीब परिवारों का निष्पक्ष सर्वे किया गया है, ताकि कोई भी जरूरतमंद आवास की सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने आश्वस्त किया कि जो परिवार अभी सूची में नहीं हैं, उनके नाम आगामी विकास कार्यों और सर्वेक्षणों के दौरान नियमानुसार जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी सुमन जाखड़ ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सोनाराम सियाग, अनिल मांजु, गोर्धनसिंह सहित पंचायत के अन्य वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्राम सभा में मोहनराम, रामुराम, अशोक, शिशपाल, बचनाराम (सुरताणी) सियाग, मुलतानाराम, मंगलाराम जाणी, राहूल गीला, नेनाराम मेघवाल, मोहन और बक्साराम मांजु सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पंचायत द्वारा लिए गए निर्णयों का स्वागत किया और विकास कार्यों को गति देने पर सहमति जताई।
सियाराम विश्नोई स्थानीय संवाददाता, मरु दर्पण


विशिष्ट पोस्ट / मौसम/ मॉनसून के संबंध में

मरु दर्पण लाइव टीवी एवं खेल डेस्क

क्रिकेट स्कोर विजेट या यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग एम्बेड code यहाँ पेस्ट करें।

MARU DARPAN RETRO
इतिहास के पन्नों से: मारवाड़ क्षेत्र और पश्चिमी राजस्थान की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर एवं ऐतिहासिक घटनाओं का विशेष संकलन।
विज्ञापन क्षेत्र
मरु दर्पण डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क पोर्टल पर अपना व्यावसायिक विज्ञापन लाइव चलवाने के लिए तुरंत संपर्क करें: मुख्य संचालक सियाराम विश्नोई जाम्बा - फोन: 9057570813
सबसे कम दरों पर बेहतरीन डिजिटल विज्ञापन रीच प्राप्त करें