Farmers Friend @ अखिल भारतीय किसान मित्र महासंघ के प्रोग्राम की अखबारों से सुर्खियां ...

अखिल भारतीय किसान मित्र महासंघ की अखबारो से सुुुुर्खियां ...

धरातल पर किसान हित में कार्य कर रहे किसान मित्रो के संगठन का गठन 05 मार्च 2018 को दिल्ली स्थित हुआ । गठन के बाद किसान मित्र सुर्खियों में आते रहे कि धरातल पर किसान हित में लगाये गये किसान मित्र को प्रोत्साहन राशि बहूत ही कम दी जा रही हैं जिससे किसान मित्र की घरेलु आजीविका होना नामुमकिन हैं । किसान मित्र की विशेष मांगो को केन्द्र सरकार अनदेखा व दरकिनार कर रही हैं । इसलिये किसान मित्रों ने संगठन का गठन किया हैं वे इस प्रकार हैं अखिल भारतीय किसान मित्र महासंघ । 
महज कुछ ही माह में किसान मित्र के संगठन को मजबूती मिलती जा रही हैं संगठन के विस्तार हेतु 22 अक्टूबर 2018 व 28 दिसम्बर 2018 को नई दिल्ली स्थित विस्तार व पुन: विस्तार किया गया । 05 फरवरी 2019 को रामलीला मैदान स्थित नई दिल्ली पर एक दिवसीय विशाल धरने का नैतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रुकमणी सनोडिया, राष्ट्रीय संरक्षक व प्रदेशाध्यक्ष सियाराम विश्नोई राजस्थान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी कार्यवाही अध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार मौर्य उतरप्रदेश, राष्ट्रीय कौषाध्यक्ष युसूफ अंसारी झारखण्ड, राष्ट्रीय कौर कमेटी चैयरमेन व प्रदेशाध्यक्ष सरजु मेहता झारखण्ड, राष्ट्रीय सह संरक्षक व प्रदेशाध्यक्ष ब्रजराज दण्डोतिया मध्यप्रदेश, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राधामोहन दास वैष्णव सतिषगढ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकनाथ महातो झारखण्ड,  राष्ट्रीय संयुक्त सचिव कुवर प्रतापसिह वघेल मध्यप्रदेश, राष्ट्रीय प्रभारी सुभाष कुमार वट, राष्ट्रीय कौर कमेटी को-चैयरमेन गोपेन्द्र कुमार साहु सतिषगढ व सम्पुर्ण भारत के राज्यों से आये किसान मित्रों ने नैतृत्व किया ।
अखिल भारतीय किसान मित्र महासंघ के प्रतिनिधि मण्डल ने प्रधानमंत्री कार्यालय जाकर किसान मित्र की विशेष मांगो का ज्ञापन पत्र सौंपा तथा प्रधानमंत्री जी से वार्ता हेतु ज्ञापन पत्र दिया कि माननीय प्रधानमंत्री जी समय निकालकर किसान मित्र प्रतिनिधि मण्डल से वार्ता करने का समय देवें । प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन मिला कि वार्ता के लिये समय दिया जायेगा ।

                            सम्पादक :-
                            सियाराम विश्नोई राजस्थान
                            राष्ट्रीय संरक्षक एवम् प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान
                            अखिल भारतीय किसान मित्र महासंघ












एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ