फलोदी 42°C
MSME: UDYAM-RJ-22-0001790
मरु दर्पण
MARU DARPAN NEWS
"साच्च कधी झुकता नही"
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान की बड़ी खबर
किसान समाचार
पंचायत समाचार
मौसम अपडेट
खेल समाचार
जाम्बा समाचार
फलोदी समाचार
राजस्थान की बड़ी खबर
किसान समाचार
पंचायत समाचार
ताजा समाचार एवं लाइव फीड

News - बांग्लादेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुंगीपारा में बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के समाधि स्थल पर उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी मौजूद रहीं

 *👉शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें👈*


                     👇 

*============================*

*1* बांग्लादेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुंगीपारा में बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के समाधि स्थल पर उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी मौजूद रहीं

*2* बंगाल पर निशाना: पीएम मोदी ने मतुआ समुदाय के मंदिर में की पूजा, बोले- हमारा रिश्ता जन-जन का, मन से मन का

*3* भारत और बांग्लादेश दोनों ही देश अपनी प्रगति से पूरे विश्व की प्रगति देखना चाहते हैं। दोनों ही देश दुनिया में अस्थिरता, आतंक और अशांति की जगह स्थिरता, प्रेम और शांति चाहते हैं: प्रधानमंत्री

*4* पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 62,258 मामले सामने आए हैं, जबकि 291 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई. इसके अलावा शुक्रवार को 30,386 लोग महामारी से रिकवर हुए हैं

*5* कोरोना वायरस के क़रीब 80% नए मामले महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश से हैं। इन राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी जारी है: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

*6* बांग्लादेश में मतुआ समुदाय को रिझाने की पीएम मोदी की कवायद पर भड़कीं ममता बनर्जी, EC से करेंगी शिकायत

*7* पश्चिम बंगाल में दोपहर 4 बजे तक 70% प्रतिशत मतदान.

*8* असम में 3 बजे तक 62.1 फीसदी वोटिंग, सीएम सोनोवाल बोले, फिर बनेगी भाजपा सरकार

*9* भारत में एक और कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, सीरम इंस्टीट्यूट करेगा उत्पादन, असल वायरस पर 96% तक मिल चुका है कारगर

*10* युद्धवीर सिंहः जाट महासभा के हैं महासचिव, चौधरी चरण सिंह और महेंद्र सिंह टिकैत के साथ भी कर चुके हैं काम; कृषि कानूनों के लिए अब राकेश टिकैत के साथ

*11* राजस्थान: मनोज कुमार मेघवाल को कांग्रेस ने सुजानगढ़, तनसुख बोहरा को राजसमंद से और गायत्री देवी को सहारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया





*=============================*

सिरोही  विधायक संयम लोढ़ा की पत्नी,सास व पुत्र हुए सड़क दुर्घटना में घायल

पाली रोड़ पर कार पलटने से हुआ हादसा,सभी घायलों को जोधपुर एम्स में करवाया गया भर्ती,विधायक लोढ़ा के भाई हाईकोर्ट के जस्टिस संगीत लोढ़ा भी पहुंचे एम्स,एम्स की टीम कर रही सभी घायलों का इलाज।

BreakingNews

रीट भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर

रीट भर्ती परीक्षा हुई स्थगित, महावीर जयंती और EWS के नए प्रावधानों को लेकर लिया निर्णय, 20 जून को आयोजित होगी रीट परीक्षा

*Breaking news*

*पाली रोड पर हादसा*

*सिरोही विधायक संयम लोढ़ा के परिवार की कार पलटी, पत्नी गंभीर घायल*

*बेटे व सास को नहीं लगी विशेष चोट*

*पत्नी के मल्टीपल फ्रैक्चर, एम्स में भर्ती*

*जोधपुर*. 

*सिरोही विधायक संयम लोढ़ा का परिवार शनिवार शाम पाली रोड पर एक हादसे का शिकार हो गया। संयम लोढ़ा का परिवार जोधपुर आ रहा था और पाली रोड पर उनकी कार पलट गई। इस हादसे में विधायक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। जबकि कार में सवार उनके पुत्र व सास को हल्की चोट आई*।


*संयम लोढ़ा के पुत्र शिवि अपनी मां दीपा व नानी को लेकर सिरोही से जोधपुर आ रहा था। आज शाम जोधपुर-पाली के बीच उनकी कार किसी जानवर को बचाने के प्रयास में पलट गई। कार पलटने से तीनों लोग कार में फंस गए. क्षेत्र के लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाल एक एम्बुलेंस के जरिये एम्स तक पहुंचाया*। 


*लोढ़ी की पत्नी दीपा के ज्यादा चोट लगी है। उन्हें मल्टीपल फ्रैक्चर हुए है। जबकि पुत्र शिवि व सास के मामूली चोट लगी है। एम्स में पत्नी दीपा को भर्ती किया गया है। जबकि शिवि व उनकी सास को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश संगीत राज लोढ़ा भी एम्स पहुंचे और परिजनों की कुशलक्षेम पूछी*।

*जैसलमेर - 418 रिपोर्ट प्राप्त, सभी 418 जनों की रिपोर्ट आयी नेगेटिव,*


जैसलमेर, 27 मार्च / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चोधरी ने बताया कि  418 कोरोना सेंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई।  सभी 418 जनों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। शनिवार को जैसलमेर जिले में 169 सैंपल कोरोना जाच हेतु लिए गए l 

---000---

पश्चिम बंगाल और असम में आज शनिवार को विधानसभा चुनावों के पहले चरण के तहत मतदान किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के ताजा अपडेट्स के अनुसार, असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण में शाम 5 बजे तक क्रमशः 71.62% और 77.99% मतदान दर्ज किया गया है।

रिपोर्टर :- सियाराम विश्नोई

किसान मित्र इण्डियां न्यूज

News - राजस्थान में लॉकडाउन नहीं लगेगा:सीएम गहलोत बोले- इससे सबका रोजगार बंद हो जाता है, बिना लॉकडाउन लगाए सख्ती करेंगे

 राजस्थान में लॉकडाउन नहीं लगेगा:सीएम गहलोत बोले- इससे सबका रोजगार बंद हो जाता है, बिना लॉकडाउन लगाए सख्ती करेंगे


जयपुर


कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर सख्ती की चेतावनी दी है, लेकिन प्रदेश में लॉकडाउन लगाने से साफ इनकार कर दिया है। गहलोत ने कहा कि कोरोना को लेकर जनता लापरवाह हो गई है, इसलिए कुछ सख्त कदम उठाए हैं। अगर और सख्ती करनी पड़ती है तो हम करेंगे। लोग नहीं चाहते कि लॉकडाउन लगे। लॉकडाउन लगाना बहुत ही खतरनाक है। सबका रोजगार बंद हो जाता है। बिना लॉकडाउन लगाए हमें सख्ती करनी पड़ेगी। गहलोत शनिवार को मेडिकल सुविधाओं के वर्चुअल लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे।

गहलोत ने कहा कि हमें कोरोना की दूसरी लहर को गंभीरता से लेना होगा। पिछले साल 18 मार्च को राजस्थान में कारोना के 14 केस थे। इस बार 18 मार्च को 370 केस आए। आप सोच सकते हैं कहां पिछली साल 14 केस थे और पूरे राजस्थान में फैल गया। ​इस बार 370 पर पहुंच गए। हमारी तैयारी बहुत शानदार है। कैसे भी हालत बने मुकाबले को तैयार हैं। हमें ध्यान रखना होगा कि कोरोना फैले ही क्यों? हम चाहते हैं कोरोना राजस्थान में फैले ही नहीं। कई राज्यों में हालत बहुत खराब है, इसलिए हमें सजग और सतर्क रहना होगा।




कोरोना केस बढ़े तो और पाबंदियां लगना तय


गहलोत ने कारेाना के मामले बढ़ने पर और सख्ती के संकेत दिए हैं। यह सातवां मौका है जब पिछले 10 दिन के अंतराल में सीएम गहलोत ने सख्ती की चेतावनी दी है। पिछले दिनों ही गृह विभाग ने गाइडलाइन जारी की थी, जिसमें आठ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया था। इसके अलावा शादी समाराहों में 200 लोगों और अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों की लिमिट लगा दी है। कोरोना के मामले बढ़ने पर नाइट कर्फ्यू का दायरा और बढ़ सकता है।

सीएम गहलोत ने कहा कि 1 अप्रैल से यूनिर्वसल हेल्थ कवरेज के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। राजस्थान ने पूरे प्रदेशवासियों का 5 लाख तक के मुफ्त इलाज का बीमा होगा। 1 मई से योजना लागू होगी। केंद्र सरकार इस योजना पर 350 करोड़ देगी। राजस्थान सरकार इस पर 3000 करोड़ खर्च करेगी। इस योजना का लाभ सबको मिलेगा। अमीर लोग भी 850 रुपए जमा करवाकर हेल्थ बीमा का लाभ ले सकते हैं।


Update-:कोरोना अलर्ट-देश मे फिर बेकाबू हो रहा है कोरोना ,पिछले 24 घंटो में कोरोना के 62 हजार से ज्यादा नए मामले आये सामने,महाराष्ट्र सबसे प्रभावित राज्य

बाड़मेर#

बालोतरा कपड़ा उद्योग को झटका

HRTS प्लांट टूटने के बाद प्रदूषण नियंत्रण मण्डल का सख्त आदेश, RO प्लांट के कार्य शुरू नही होने तक कार्य बंद करने के आदेश, 18 MLD आरओ व 1MLD MEE को ऑपरेशनल करने के निर्देश।

जयपुर#

एसीबी कार्रवाई से जुड़ी खबर

कल एसीबी ने की थी जयपुर नगर निगम में कार्रवाई,राजस्व अधिकारी राहुल अग्रवाल को किया था ट्रैप,30 हजार की रिश्वत लेते किया था ट्रैप,एसीबी आरोपी को आज करेगी कोर्ट में पेश।

*Breaking news*

*जयपुर*

*कांग्रेस ने उपचुनावों के लिए  की उम्मीदवारों की घोषणा*

*सुजानगढ़ से मनेाज मेघवाल,राजसमंद से तनसुख बोहरा और सहाड़ा से गायत्री देवी को बनाया उम्मीदवार*

News - हाईकोर्ट ने राजस्व सचिव व कलेक्टर से मांगा जवाब,रोहट तहसील के 9 राजस्व गांव व आगोर को औद्योगिक क्षेत्र के लिए दे दी थी

 जयपुर#

प्रदेश के बेरोजगारों ने फिर दी चेतावनी

विभिन्न परीक्षा की परीक्षा तिथि की स्थिति स्पष्ट करने की मांग,राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा-रीट,पटवारी,कॉलेज लेक्चरर सहित अन्य कई भर्ती परीक्षाओं की स्थिति स्पष्ट करे सरकार,स्थिति स्पष्ट नहीं होने बेरोजगार हो रहे हैं परेशान, यदि आज सरकार ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर फैसला नहीं किया,तो होली के बाद 30 मार्च से प्रदेश में किया जाएगा बड़ा प्रदर्शन ।

पाली के रोहट से खबर!

हाईकोर्ट ने राजस्व सचिव व कलेक्टर से मांगा जवाब,रोहट तहसील के 9 राजस्व गांव व आगोर को औद्योगिक क्षेत्र के लिए दे दी थी मंजूरी,हाई कोर्ट ने लगाई रोक,कलेक्टर ने 16 दिसम्बर को आदेश किये थे पारित ।

जैसलमेर#

जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शहर के 2 कबाड़ियों पर पुलिस ने की कार्रवाई, ASP विपिन शर्मा व CO श्याम सुंदर सिंह के नेतृत्व में दी दबिश,अवैध व सरकारी विभागों की चोरी के सामान रखने की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश,दबिश में कबाड़ी के पास से 18 जिंदा कारतूस बरामद,अन्य सरकारी विभागों की चोरी हुआ सामान भी किया बरामद,

शहर के रीको एरिया में दो कबाड़ियों को किया गिरफ्तार,

गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश ।

जयपुर#

राजस्थान दिवस पर निःशुल्क रहेगा पर्यटकों का प्रवेश

30 मार्च को आयोजित होगा राजस्थान दिवस समारोह,प्रदेश के स्मारक एवं संग्रहालयों में रहेगा प्रवेश निःशुल्क,पुरातत्व निदेशक प्रकाश चंद्र शर्मा ने दी जानकारी।



पश्चिम बंगाल और असम में पहले चरण का मतदान जारी 

बंगाल में 9.30 बजे तक 13.87 फीसदी मतदान,असम में 9.30 बजे तक 10.14 फीसदी मतदान,TMC ने कई जगह EVM खराब होने के लगाए आरोप,बांकुरा,पुरुलिया सहित कई जगहों पर EVM खराब होने का लगाया आरोप।

जयपुर#

राजस्व के लिए अहम महिने में बैंकिंग अवकाश

आज से तीन दिन तक बैंक में अवकाश, 31 मार्च को वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने से कामकाज पर असर, 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाताबंदी के चलते अवकाश।

जोधपुर#

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जोधपुर दौरा 

कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा बीजेपी शहर और ग्रामीण पदाधिकारियों की मीटिंग में भी होंगे शामिल।

News - पानी के रिसाव को वर्षो तक रोके । इस रासायनिक पदार्थ के प्रयोग से जो सस्ते में बनाया जा सकता हैं घर की छत, कुलर का तल व अन्य कार्यो में इसका प्रयोग कर सकते हैं

 पानी के रिसाव को वर्षो तक रोके । इस रासायनिक पदार्थ के प्रयोग से जो सस्ते में बनाया जा सकता हैं घर  की छत, कुलर  का तल व अन्य कार्यो में इसका प्रयोग कर सकते हैं इसमें थ्रमोकोल व पेट्रोल के मिश्रण से बनाकर ब्रस के माध्यम से लेप करने पर लम्बे सालो साल तक चलेगा  ।

नोट :- थोङी सावधानी बरते जब ये मिश्रण बना रहे होते हैं तब जवलनशील वस्तुओ से दूर बैठकर बनावें । 




News - कुलदीप विश्नोई के बेटे ने अंतरजातीय विवाह पर मन्दिर में पाहल लेने पर आचार्य कृष्णानन्द जी ने क्यां कहा ? विरोध ।


 कुलदीप विश्नोई के बेटे ने अंतरजातीय विवाह पर मन्दिर में पाहल लेने पर आचार्य कृष्णानन्द जी ने क्यां कहा ? विरोध ।



News - अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति (एसएलएसएससी) की बैठक* प्रदेश में जल जीवन मिशन में 2178 परियोजनाएं मंजूर

 *अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति (एसएलएसएससी) की बैठक*

प्रदेश में जल जीवन मिशन में 2178 परियोजनाएं मंजूर*

*9765 गांवों में 21 लाख 55 हजार 941 घरों को मिलेगा नल से जल कनैक्शन*


जयपुर, 26 मार्च। जलदाय विभाग की जल जीवन मिशन (जेजेएम) अन्तर्गत राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति (एसएलएसएससी) की बैठक अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जेजेएम के तहत 2178 परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई। इससे प्रदेश के 9 हजार 765 गांवों में 21 लाख 55 हजार 941 घरों को नल से जल कनैक्शन दिए जाएंगे। जलदाय विभाग में गत करीब डेढ माह में आयोजित एसएलएसएससी की यह चौथी बैठक थी। इसमें भारत सरकार में जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा राज्य में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सम्बंधित अधिकारी शामिल हुए।


अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पंत ने बताया कि बैठक में प्रदेश के 3765 गांवों के लिए क्षेत्रीय परियोजनाओं सहित 2133 सिंगल विलेज एवं स्माल मल्टी विलेज स्कीम को मंजूरी दी गई, इनसे 8 लाख 38 हजार 249 घरों में नल से कनैक्शन दिए जाएंगे। मेजर प्रोजेक्ट्स के तहत 6 हजार गांवों के लिए 45 मल्टी विलेज स्कीम्स स्वीकृत की गई, इनसे 13 लाख 17 हजार 692 घरों में नल से कनैक्शन होंगे।


*सिंगल विलेज एवं स्माल मल्टी विलेज स्कीम्स*




अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि बैठक में सिंगल विलेज स्कीम्स के तहत अजमेर जिले में 236 योजनाएं (86 हजार 125 घरों में नल से कनैक्शन), अलवर में 157 (59 हजार 464 नल कनैक्शन), बांसवाड़ा में 22 (14 हजार 778 नल कनैक्शन), बारां में 12 (4 हजार 552 नल कनैक्शन), बाड़मेर में 58 (14 हजार 41 नल कनैक्शन), भरतपुर में 131 (50 हजार 282 नल कनैक्शन), बीकानेर में 53 (21 हजार 376 नल  कनैक्शन), बूंदी में 14 (5 हजार 342 नल कनैक्शन), चितौड़गढ़ में 22 (8 हजार 611 नल कनैक्शन), दौसा में 79 (27 हजार 981 नल कनैक्शन), धौलपुर में 28 (7 हजार 644 नल कनैक्शन), डूंगरपुर में 24 (15 हजार 979 नल कनैक्शन), श्रीगंगानगर में 180 (71 हजार 46 नल कनैक्शन), हनुमानगढ़ में 144 (63 हजार 842 नल कनैक्शन) तथा जयपुर में 171 योजनाओं (65 हजार 22 घरों में नल से जल कनैक्शन) को मंजूरी दी गई।


इसी प्रकार जैसलमेर में 4 योजनाओं (2 हजार 593 घरों में नल से कनैक्शन), झालावाड़ में 44 (12 हजार 693 नल कनैक्शन), झुंझुनू में 50 (20 हजार 776 नल कनैक्शन), जोधपुर में 23 (9 हजार 213 नल कनैक्शन), करौली में 136 (55 हजार 740 नल कनैक्शन), कोटा में 7 (5 हजार 829 नल कनैक्शन), नागौर में 28 (10 हजार 887 नल कनैक्शन), पाली में 61 (26 हजार 110 नल कनैक्शन), प्रतापगढ़ में 15 (15 हजार 629 नल कनैक्शन), सवाईमाधोपुर में 118 (34 हजार 868 नल कनैक्शन), सीकर में 111 (34 हजार 644 नल कनैक्शन), सिरोही में 47 (18 हजार  359 नल कनैक्शन), टोंक में 15 (8 हजार 801 नल कनैक्शन) तथा उदयपुर में 103 योजनाओं (53 हजार 649 घरों में नल से जल कनैक्शन) को मंजूरी दी गई है।

 

*मेजर प्रोजेक्ट्स के तहत स्वीकृत मल्टी विलेज स्कीम्स*


श्री पंत ने बताया कि एसएलएसएससी में मेजर प्रोजेक्ट्स के तहत स्वीकृत की गई मल्टी विलेज स्कीम्स में नागौर जिले में मेड़ता, डेगाना, रिया, और भैंरुंदा के 181 गांवों में 142 ढाणियों की योजना (44716 घरों में नल कनैक्शन), कुचामन और नावा के 113 गांव और 254 ढाणियों की योजना (21390 नल कनैक्शन), मूंडवा, डेगाना, मेड़ता और खींवसर के 153 गांवों व 240 ढाणियों की योजना (77316 नल कनैक्शन) तथा नागौर, खींवसर, मूंडवा के 181 गांवों की योजना (59023 नल कनैक्शन) स्वीकृत की गई। इसी प्रकार अजमेर में पीसांगन के 112 गांव और 140 ढाणियों की योजना (37653 नल कनेक्शन), ब्यावर-जवाजा प्रोजेक्ट के 160 गांवों एवं ढ़ाणियों की योजना (23325 नल कनैक्शन) तथा केकड़ी-सरवर के 189 गांव और ढ़ाणियों की योजना (40747 नल कनैक्शन), झालावाड़ में रेवा प्रोजेक्ट की योजना (10182 नल कनैक्शन), भीमनी की योजना (6295 नल कनैक्शन), झालरापाटन एवं राजगढ़ के 104 गांवों की योजना (14318 नल कनैक्शन) व राजगढ़ प्रोजेक्ट की योजना (14352 नल कनैक्शन), बारां में नागदा-अंता प्रोजेक्ट की योजना (8752 नल कनैक्शन) एवं अटरू-शेरगढ़ प्रोजेक्ट की योजना (5188 नल कनेक्शन), बंूदी जिले में चम्बल-बूंदी प्रोजेक्ट की योजना (6077 नल कनैक्शन) व इंद्रगढ़ प्रोजेक्ट की योजना (7086 नल कनैक्शन) तथा बांसवाड़ा जिले में बांसवाड़ा, बागीदौरा और तलवाड़ा के 87 गांवों और ढ़ाणियों की योजना (36576 नल कनैक्शन), बांसवाड़ा और छोटी सरवाड़ तथा प्रतापगढ़ के पीपलखूंट में 344 गांव और 116 ढ़ाणियों की योजना (74516 नल कनैक्शन) को स्वीकृति दी गई।  


इसी प्रकार जालौर जिले में नर्मदा नहर आधारित पेयजल आपूर्ति योजना के लिए बागोड़ा, जसवंतपुरा, भीनमाल, रानीवाड़ा, सायला, सरनाऊ, चितलवाना, जालौर और सांचौर के 306 गांवों में 103061 नल कनैक्शन एवं सांचौर व चितलवाना के 26 गांवों में 9183 नल कनैक्शन, पाली जिले में रोहट के 71 गांवों में 19075 नल कनैक्शन, कोटा में बोरावास-मंडाना प्रोजेक्ट में 51 गांवों में 12248 नल कनैक्शन, जोधपुर में तिंवरी, मथानियां, ओसियां, बावड़ी एवं भोपालगढ़ के 136 गांवों में 53017 नल कनैक्शन, माणकलाव-खांगटा में 50 गांव और अन्य ढ़ाणियों में 16140 नल कनैक्शन, मलाड-जोड-हिंडलगोल के 10 गांवों में 2017 नल कनैक्शन, बावड़ीकलां-खरा-जलोदा के 80 गांवों में 13121 नल कनैक्शन, गैटोर-कानासर-बाप के 55 गांवों में 8465 नल कनैक्शन व भेर-हरलया-लक्ष्मण नगर-द्वितीय के 87 गांवों में 36122 नल कनैक्शन, बाड़मेर जिले में बाड़मेर लिफ्ट वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट फेज-द्वितीय पार्ट-सी में 350 गांवों में 59434 नल कनैक्शन, बाड़मेर लिफ्ट वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट फेज-द्वितीय पार्ट-बी में 99 गांवों में 16644 नल कनैक्शन, सेऊ-रामसर प्रोजेक्ट में 260 गांवों में 37105 नल कनैक्शन, बाड़मेर लिफ्ट वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट फेज-द्वितीय पार्ट-ए में 183 गांवों में 32202 नल कनैक्शन, पोकरण-फलसूंड-बालोतरा-सिवाना पेयजल आपूर्ति योजना में पैकेज 4ए में 181 गांवों में 30778 नल कनैक्शन, जैसलमेर जिले के लिए बाड़मेर लिफ्ट वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट फेज द्वितीय पार्ट-डी में 196 गांवों में 32841 नल कनैक्शन, पोकरण-फलसूंड-बालोतरा-सिवाना पेयजल आपूर्ति योजना के पैकेज 3बी में 87 गांवों में 11986 नल कनैक्शन एवं पोकरण-फलसूंड-बालोतरा-सिवाना पेयजल आपूर्ति योजना के पैकेज 3 में 126 गांवों में 21990 नल कनैक्शन तथा जयपुर जिले में बस्सी-बीसलपुर पेयजल आपूर्ति योजना के तहत बांसखो आईपीएस के 37 गांवों में 4744 नल कनैक्शन देने की  परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई।






News - एयर इंडिया मुंबई की फ्लाइट से आई हैं कंगना,आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए आई हैं कंगना,जैसलमेर में चल रही है फिल्म की शूटिंग,तेजस की शूटिंग के लिए आई है कंगना

 जोधपुर#

अभिनेत्री @KanganaTeam पहुंची जोधपुर

एयर इंडिया मुंबई की फ्लाइट से आई हैं कंगना,आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए आई हैं कंगना,जैसलमेर में चल रही है फिल्म की शूटिंग,तेजस की शूटिंग के लिए आई है कंगना।



जालोर- सांचोर थाना पुलिस की कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ की कार्रवाई, पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपी रमेश कुमार विश्नोई से 212 ग्राम स्मेक(हीरोइन) की बरामद, पुलिस कर रही है आरोपी से पूछताछ, एसपी श्याम सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई।

दिल्ली#

राजस्थान में फोन टैपिंग के मामले में FIR

केन्द्रीय मंत्री @gssjodhpur ने दर्ज कराई FIR,शेखावत ने दिल्ली में दर्ज कराई FIR, FIR से एक बार फिर सियासी हलचल हुई तेज।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने दिल्ली के तुगलक रोड थाने में गैरकानूनी तरीके से फोन टैपिंग करने का मुकदमा राजस्थान सरकार, मुख्यमंत्री के OSD और शांति धारीवाल के खिलाफ दर्ज कराया है।

जोधपुर#

कलेक्टर इंद्रजीतसिंह ने लिया जायजा

एयरपोर्ट पहुंचकर लिया जायजा, बाहर से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर जांच का जायजा, RTCR टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट की चेकिंग का किया निरीक्षण, एक-एक व्यवस्था का लिया बारिकी से जायजा ।

जयपुर#

आज फिर कोरेना के नंबर नई ऊंचाइयों पर , आज आऐ 853 पॉजिटिव केस

होली व अन्य त्योहारों पर हमने सतर्कता नही बरती तो हालात विकट हो सकते हैं*

एक बार पुनः अनुरोध मास्क👆 लगावे, शोसल डिस्टेंस का पालन करे*

#Jaipur

जवाहर नगर इलाके से बड़ी खबर 

घर से 20 लाख की लूट, ACB के अधिकारी बनकर आए थे बदमाश, जवाहर नगर सेक्टर 4 की घटना, सूचना के बाद पुलिस पहुंची मौके पर, जयपुर शहर में करवाई गई नाकाबंदी

#Pali

रोहट थाने के 5 गंभीर मामलों में फरार हिस्ट्रीशीटर सरदार भाट गिरफ्तार

पिछले 3 सालों से पेंडिंग मामलों में पुलिस ने किया गिरफ्तार, उच्च न्यायालय की गिरफ्तारी की रोक हटने के बाद पुलिस ने दी दबिश, हिस्ट्रीशीटर पेट दर्द का बहाना बनाकर हुआ 

#Jaipur

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष जस्टिस जीके व्यास को आवास आवंटित                                                                           गांधीनगर में प्रथम श्रेणी को 15 नंबर का राजकीय आवास आवंटित, जीएडी सचिव ने किया फाइल पर अनुमोदन

#Delhi

लोकसभा अध्यक्ष @ombirlakota एम्स से हुए डिस्चार्ज कोविड पॉजिटिव आने के बाद से एम्स में भर्ती थे बिरला, अब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पूरी तरह स्वस्थ, शाम 6:30 बजे एम्स से घर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष बिरला |

BIG BREAKING NEWs dausa

दौसा पुलिस पर फायरिंग,

हत्या के आरोपी ने की पुलिसकर्मी पर फायरिंग,

कोटा पुलिस कर रही थी आरोपी का पीछा,

नांगल थाने के एएसआई हरीसिंह के पैर में लगी गोली,

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,

आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा व कारतूस हुए बरामद

एएसआई को कराया जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी सुनील पांचाल हिरासत  में, कोटा में शराब व्यापारी हत्या में था शामिल

कल बंगाल में प्रथम चरण के तहत 30 विधानसभा शीट के चुनाव होंगे।

इन 30 शीट के लिए 181 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है।

2016 के विधानसभा चुनाव में इन 30 मे से 27 पर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने कब्जा जमाया था।

वही 2019 के लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र में जबरदस्त मोदी लहर का असर देखने को मिला था। इस क्षेत्र में आने वाली 8 में से 5 लोकसभा शीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया था। भाजपा को यहां पर 47 फीसदी वोट मिले थे।

MARU DARPAN RETRO

इतिहास का झरोखा: पश्चिमी राजस्थान के मारवाड़ इतिहास का स्वर्णिम गौरवशाली सफरनामा।

ऐतिहासिक अभिलेखों पर आधारित मरु दर्पण की विशेष प्रस्तुति।