फलोदी 42°C
MSME: UDYAM-RJ-22-0001790
मरु दर्पण
MARU DARPAN NEWS
"साच्च कधी झुकता नही"
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान की बड़ी खबर
किसान समाचार
पंचायत समाचार
मौसम अपडेट
खेल समाचार
जाम्बा समाचार
फलोदी समाचार
राजस्थान की बड़ी खबर
किसान समाचार
पंचायत समाचार
ताजा समाचार एवं लाइव फीड

News - जैसलमेर जिले में तूफानी आंधी प्रभावित किसानों को शीघ्र हो मुआवजे का प्रबन्ध

 मुख्यमंत्री से अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने किया आग्रह -


जैसलमेर जिले में तूफानी आंधी प्रभावित किसानों को शीघ्र हो मुआवजे का प्रबन्ध


जैसलमेर, 22 मार्च/अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने जैसलमेर जिले में तूफानी आंधी से हुए फसल खराबे से प्रभावित किसानों को राहत के लिए तत्काल प्रबन्ध सुनिश्चित  करने का आग्रह किया है।


मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए अल्पसंख्यक मामलात मंत्री ने बताया कि रविवार को जैसलमेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र सहित कई ग्रामीण इलाकों में रात्रि में जबरदस्त तूफानी आंधी के कारण कई पेड़ तथा बिजली के खम्भे गिर गये, जिसके कारण सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त  हो गया। इसके अतिरिक्त खेतों में तैयार खड़ी व काटकर रखी चने और जीरे की फसलें भी बर्बाद हो गई है। इस तूफानी आंधी के कारण किसानों की पूरे साल की मेहनत पर चंद पलों में पानी फिर गया तथा किसान बर्बादी के कगार पहुंच गए हैं।


अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि तूफानी आंधी के कारण बर्बाद हुई फसल का आंकलन/गिरदावरी अतिशीघ्र किये जाने के लिए निर्देश प्रदान करवाएं ताकि किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके।


---000---

News - राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला*

 *🛑राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला*

राज्य के शहरी क्षेत्रों में रात 10 बजे से बाजार बंद, राज्य के सभी नगरीय निकायों में 22 मार्च से रात्रि 10 बजे के बाद बाजार बंद रहेंगे,8 शहरों में रात्रि 11 से प्रातः 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा, अजमेर,भीलवाड़ा,जयपुर,जोधपुर,कोटा,उदयपुर,सागवाड़ा,कुशलगढ़ में नाइट कर्फ्यू, नाइट कर्फ्यू की बाध्यता उन फैक्ट्रियों पर लागू नहीं होगी, जिनमें निरंतर उत्पादन होता है तथा रात्रिकालीन शिफ्ट की व्यवस्था है, आईटी कंपनियां, रेस्टोरेंट,केमिस्ट शॉप,अनिवार्य एवं आपातकालीन सेवाओं से

संबंधित कार्यालय, विवाह संबंधी समारोह, चिकित्सा संस्थान, बस

स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन एवं एयरपोर्ट से आने-जाने वाले यात्री, माल

परिवहन करने वाले वाहन तथा लोडिंग एवं अनलोडिंग के नियोजित व्यक्ति नाइट कर्फ्यूं की व्यवस्था से मुक्त होंगे

News - शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें👈*

 *👉शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें👈*


                         👇

*=============================*


*1* आपको याद रखना है- कांग्रेस मतलब झूठे घोषणापत्र की गारंटी। कांग्रेस मतलब कंफ्यूजन की गारंटी। कांग्रेस मतलब अस्थिरता की गारंटी। कांग्रेस मतलब, बम, बंदूक और ब्लॉकेड की गारंटी। कांग्रेस मतलब हिंसा और अलगाववाद की गारंटी। कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी, घोटालों की गारंटी: पीएम मोदी

*2* अब ये तय हो गया है-असम में दूसरी बार भाजपा सरकार। असम में दूसरी बार NDA सरकार। असम में दूसरी बार डबल इंजन की सरकार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

*3* कांग्रेस के राज में सवाल था कि दशकों से अशांत असम में कभी शांति आएगी क्या? NDA के काल में असम में शांति और स्थिरता दोनों आई है: असम में पीएम मोदी

*4* बीजेपी की सरकार आई तो पांच साल के पश्चिम बंगाल को अंदर घुसपैठियों से मुक्त कर देंगे, पहले भी घुसपैठ हो रही थी, आज भी घुसपैठ हो रही है: अमित शाह

*5* बंगाल:पीएम मोदी सोनार बांग्ला बनाना चाहते हैं और दीदी भतीजे को CM बनाना चाहतीं: अमित शाह

*6* भारत में तेजी से लौट रहा कोरोना संक्रमण,43,846 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए,पिछले 24 घंटे में 197 लोगों की मौत हुई

*7* महाराष्ट्र में सियासी घमासान हुई तेज, शरद पवार ने दो बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया.

*8* परमबीर सिंह की चिट्ठी पर शरद पवार ने लगाई सवालों की झड़ी, कहा- ये सिर्फ आरोप, सबूत नहीं- ट्रांसफर से पहले क्यों नहीं बोले

*9* एनसीपी अध्‍यक्ष शरद पवार प्रेस कान्‍फ्रेंस । उन्‍होंने कहा कि अनिल देशमुख पर बेहद गंभीर लगाए गए हैं। पवार के मुताबिक, '100 करोड़ की वसूली का आरोप अत्‍यंत गंभीर है।' हालां‍कि उन्‍होंने कहा कि चिट्ठी में परमबीर सिंह के हस्‍ताक्षर नहीं हैं।

*10* शरद पवार का पलटवार- वाजे की बहाली का फैसला परमबीर का, देशमुख के इस्तीफे पर CM लें निर्णय

*11* इस मामले में जांच का फैसला लेने का पूरा अधिकार मुख्‍यमंत्री को है। सरकार के स्‍थायित्‍व पर इसका कोई असर नहीं: शरद पवार

*12* महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल : संजय राउत का शायराना ट्वीट- हमको तो बस नए रास्तों की तलाश

*13* परमबीर के लेटर, वाझे मामले से धूमिल हुई महाराष्ट्र सरकार की छवि, आत्मचिंतन करें सहयोगी दल: संजय राउत

*14* अगर महाराष्‍ट्र के गृहमंत्री का 100 करोड़ रुपयों का टारगेट था तो दूसरे मंत्रियों का क्‍या था। उद्धव सरकार एक दिन भी सत्‍ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री

*15* देश की लोकतांत्रिक स्थिति पर राहुल गांधी ने फिर उठाया सवाल, कहा- बोलने की आज़ादी सिर्फ़ ‘मन की बात’ तक सीमित है!

*16* लोकसभा अध्यक्ष हुए कोरोना पॉजीटिव, बोला AIIMS- कोविड केंद्र में चल रहा ओम बिरला का इलाज, तबीयत पहले से बेहतर

*17* ‘मंदिर निर्माण से ताकतवर बनेगा भारत’, RSS बोला- ‘लव जिहाद’ पर क़ानून का करेंगे समर्थन

*===============================*

News - डॉक्टर अंबेडकर जयंती जिला आयोजन समिति जैसलमेर की आम बैठक का आयोजन स्थानीय अंबेडकर भवन अंबेडकर कॉलोनी मैं किया गया।

 

डॉक्टर अंबेडकर जयंती जिला आयोजन समिति जैसलमेर की आम बैठक का आयोजन स्थानीय अंबेडकर भवन अंबेडकर कॉलोनी मैं किया गया। इस अवसर पर अम्बेडकर जयन्ती आयोजन समिति जैसलमेर के चुनाव संपन्न करवाए गए!आयोजन समिति के अध्यक्ष पद  पर भूजल वैज्ञानिक डॉक्टर  नारायणदास इणखिया को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर मूल सिंह भाटी तथा पीराराम भील को,महासचिव पद पर अधिशासी अभियंता जेआर गर्ग,संयुक्त सचिव के पद पर प्रदीप राठौड़,कोषाध्यक्ष के पद पर व्याख्याता कंवारा राम बामणिया संगठन मंत्री अशोक बारूपाल तथा प्रधानाचार्य मुकेश बारूपाल को चुना गया!सह सचिव के लिए अनिल गाड़ी डाबला का निर्वाचन किया गया।

  बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मोहनलाल बारूपाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा जिला कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहां की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में डॉक्टर अंबेडकर जयंती का आयोजन निश्चित तौर पर सफलतापूर्वक पूर्ण किया जाएगा। बैठक को राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश सभाध्यक्ष श्सुजा राम जी इणखिया,अजाक जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार बारूपाल,देसला राम गेंवा  रेशमा राम भील, अजाक सचिव जे आर गर्ग आदि ने भी संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉ नारायण दास इनखिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि 14 अप्रैल को भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती का आयोजन जिला स्तर पर सभी संगठनों के सहयोग से सफलतापूर्वक किया जाएगा। उन्होंने सभी संगठनों तथा नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी सदस्यों से निवेदन किया कि वह कार्यक्रम की रूपरेखा तथा उसका प्रचार प्रसार प्रत्येक गांव ढाणी ढाणी करें ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण किया जाए तथा अधिकाधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष मोहनलाल बारूपाल राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर जिला अध्यक्ष सुजाराम इनखिया अजाक जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार बारूपाल अधिशासी अभियंता जेआर गर्ग सहायक अधिशासी अभियंता प्रेमाराम राठौड़ अधिशासी अभियंता देवीलाल भील व्याख्याता कंवारा राम बामणिया मूल सिंह भाटी पीराराम भील रेशमा राम भील देसला राम शिवलाल केसरा राम बारूपाल मुकेश कुमार बारूपाल प्रदीप राठौड़ चेतन राम आलमा राम तामल राम अशोक इनखिया सहित कई कार्यकर्ता व सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र देवपाल ने किया

News - बंगाल:हमें पांच साल का मौका दीजिए, हम 70 साल की बर्बादी को मिटा देंगे: खड़गपुर में बोले PM मोदी

 *👉शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें👈*


                      👇

*============================*


*1* बंगाल:हमें पांच साल का मौका दीजिए, हम 70 साल की बर्बादी को मिटा देंगे: खड़गपुर में बोले PM मोदी

*2* खड़गपुर में पीएम मोदी बोले- विकास के हर काम में दीदी हैं दीवार, 50 मिनट सोशल मीडिया डाउन होने से परेशानी-बंगाल में 50 साल से विकास डाउन

*3* असम के नौजवानों को नए अवसर देने के लिए, असम में उद्योगों के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए, असम की महिलाओं को और सशक्त करने के लिए, असम के किसानों की आय बढ़ाने के लिए, हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है: PM मोदी

*4* असम का गौरव बढ़ाते हुए, असम के हर क्षेत्र, हर वर्ग का विकास, भाजपा की प्राथमिकता है। असम की संस्कृति, यहां के गौरव पर आंच ना आए, ये हमारी प्रतिबद्धता है: PM मोदी

*5* चबुआ के तो नाम में ही चाय है। यहां रोपा गया चाय का पौधा आज दुनिया में कहां-कहां अपनी सुगंध फैला रहा है, ये हम सभी जानते हैं: PM मोदी, असम के चबुआ में

*6* असम:राहुल ने पांच गांरटी का वादा गिनाया, बोले- UPA सरकार में गैस की कीमत 400 रुपए थी और आज 900 है

*7* फ्री बिजली...5 लाख रोजगार...महिलाओं को 2 हजार, राहुल ने असम की जनता को दी 5 गारंटी

*8* 'इस सरकार ने क्या बढ़ाया? बेरोज़गारी, महंगाई और मित्रों की कमाई', केंद्र पर राहुल का वार

*9* देश में 24 घंटे में करीब 41 हजार नए मामले, 111 दिन का रिकॉर्ड टूटा, पिछले 24 घंटे के दौरान 23 हजार 623 मरीज ठीक हुए और 188 की मौत

*10* कोरोना टीकाकरण में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, अब तक 4.2करोड़ लोगों को लगाई गई वैक्सीन.

*11* RSS में बड़ा बदलाव: दत्तात्रेय होसबोले बने सरकार्यवाह, ली भैय्याजी जोशी की जगह,अनुभव, खुले विचार और 6 भाषाओं के जानकार, RSS में बने नंबर 2

*12* भारतीय सेना और यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड, सेंट्रल कमांड, अफ्रीका कमांड के बीच हम सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। भारत अमेरिका के साथ मजबूत रक्षा साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

*13* राशन की डोर स्टेप डिलीवरी पर केंद्र की आपत्ति के बाद केजरीवाल योजना का नाम बदलने को तैयार, बोले- हमें क्रेडिट नहीं चाहिए

*14* गाजियाबाद स्टेशन पर लखनऊ शताब्दी ट्रेन के पार्सल वैन में आग लग गई. समय रहते ही इस पर तुरंत काबू पा लिया गया है. जिससे बाकी कोचों पर कोई असर नहीं हुआ

*15* कांग्रेस ने 15 महीने मध्य प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की थी। जनता का जो मत है, उप चुनाव के बाद भी कांग्रेस उसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए आज कांग्रेस पूरे देश में और मध्य प्रदेश में हाशिए पर खड़ी हो चुकी है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

*16* महाराष्ट्र : रत्नागिरी जिले की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, चार की मौत, एक की हालत गंभीर

*17* पाकिस्तान के PM इमरान खान को कोरोना, दो दिन पहले लगवाई थी चीनी वैक्सीन

*18* जापान में भूकंप का तेज झटका, मापी गई 7.2 की तीव्रता; सुनामी का अलर्ट जारी

*=============================*

News - मा. दत्तात्रेय होसबोले बने आरएसएस के सरकार्यवाह*

 *मा. दत्तात्रेय होसबोले बने आरएसएस के सरकार्यवाह*


मा. दत्तात्रेय होसबोले जी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) के सरकार्यवाह (महासचिव/जनरल सेक्रेटरी) के दायित्व पर निर्वाचित होने पर सभी कार्यकर्ताओं की तरफ़ से बहुत बहुत शुभकामनायें। 


दिनांक 01 दिसम्बर, 1955 को कर्नाटक के शिमोगा जिले के सोराबा तालुक़ के आपका जन्म हुआ। इन्होंने अंग्रेज़ी विषय से स्नातकोत्तर तक की शिक्षा ग्रहण की है।


दत्तात्रेय होसबळे जी 1968 में 13 वर्ष की अवस्था में संघ के स्वयंसेवक बने और 1972 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़े। अगले 15 वर्षों तक ये परिषद् के अ भा संगठन मंत्री रहे। ये सन् 1975-77 के जेपी आन्दोलन में भी सक्रिय थे और लगभग पौने दो वर्ष आपने ‘मीसा’ के अंतर्गत जेलयात्रा भी की। जेल में इन्होंने दो हस्तलिखित पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया। सन् 1978 में नागपुर नगर सम्पर्क प्रमुख के रूप में विद्यार्थी परिषद् में पूर्णकालिक कार्यकर्ता हुए। विद्यार्थी परिषद् में आपने अनेक दायित्वों का निर्वहण करते हुए परिषद् के राष्ट्रीय संगठन-मंत्री के पद को सुशोभित किया। गुवाहाटी में युवा विकास केन्द्र के संचालन में आपकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। अंडमान निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत में विद्यार्थी परिषद् के कार्य-विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका आपकी रही है । 


दत्तात्रेय होसबळे जी ने नेपाल, रूस, इंग्लैण्ड, फ्रांस और अमेरिका की यात्राएँ की हैं। सम्पूर्ण भारतवर्ष की असंख्य बार प्रदक्षिणा की है। अभी कुछ दिनों पूर्व नेपाल में आए भीषण भूकम्प के बाद संघ द्वारा भेजी गयी राहत-सामग्री और राहतदल के प्रमुख के नाते आप नेपाल गए थे और वहाँ कई दिनों तक सेवा-कार्य किया था। वर्ष 2004 में ये संघ के अखिल भारतीय सह-बौद्धिक प्रमुख बनाए गये। तत्पश्चात् 2008 से सह-सरकार्यवाह के दायित्व पर कार्यरत रहें हैं।


दत्तात्रेय होसबळे जी मातृभाषा कन्नड़ के अतिरिक्त अंग्रेज़ी, हिंदी, संस्कृत, तमिळ, मराठी, आदि अनेक भारतीय एवं विदेशी भाषाओं के मर्मज्ञ विद्वान हैं। आप लोकप्रिय कन्नड़-मासिक ‘असीमा’ के संस्थापक-संपादक हैं।

Please Subscribe Now & press the bell icon . Presented by kisan mitra india youtube channel

 Please Subscribe Now & press the bell icon . Presented by kisan mitra india youtube channel



नमस्कार  

       समस्त दर्शकों का अखिल भारतीय किसान मित्र महासंघ के यूट्यूब चैनल किसान मित्र इण्डियां में हार्दिक अभिनन्दन ...

आप सभी से निवेदन करते हैं कि इस चैनल अर्थात किसान मित्र इण्डियां को सब्सक्राईब किजिये व घण्टी के बटन को नोटिफिकेशन के लिये दबाये तांकि जब भी विडियों अपलोड होगा तो आप तक सबसे पहले नोटिफिकेशन मिलेगा ।

भारत वर्ष में कुल 3 लाख 10 हजार के पार किसान मित्र भाई बहिन हैं फिर भी किसान मित्र इण्डियां को महज 25 हजार ही सब्सक्राईब हो पाये हैं ।

हम सभी आप सभी से प्रार्थना करते हैं कि किसान मित्र हित के लिये यूट्यूब पर किसान मित्र इण्डियां चैनल को सब्सक्राईब करने की कृपा करे ।

धरातल पर किसान हित के लिये कृषि विभाग की आत्मा योजना ( Agriculture Technology Management Agency ) ने किसान मित्र के रुप में सूचना सलाहकार हेतु लगाये गये हैं जिसके लिये आगामी फायदे जैसे मानदेय बढोतरी , अनुबन्धित करवाना तथा नियमित भी इत्यादि कार्यो के लिये केन्द्र सरकार व राज्य सरकार तक किसान मित्र की समस्यांओ को पहुंचाने का कार्य इस किसान मित्र इण्डियां के माध्यम से किया जा रहा हैं तथा किसान मित्र इण्डियां के ही नाम से google पर website भी किसान मित्र इण्डियां चैनल के अनुरुप कार्य कर रही हैं जिसे आप सभी किसान मित्र बन्धु व बहनों का सहयोग मात्र सब्सक्राईब करने को लेकर चाहिये तथा सभी दर्शकों से हमारी विनम्र निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सब्सक्राईब करवाये तथा अपने दोस्तो तक चैनल को सब्सक्राईब करवाने हेतु शेयर भी किजियेगा ।

हमे पूर्ण विश्वास हैं कि आप सभी मिलकर इस किसान मित्र इण्डियां को 3 लाख से ज्यादा सब्सक्राईब करवायेंगे तथा नोटिफिकेशन के लिये घण्टी के बटन को भी दबायेंगे ।

किसान मित्र इण्डियां ( kisan mitra india ) चैनल की लिंक निचे दी गई हैं जिन्हे क्लिक करके youtube के kisan mitra india चैनल पर जाये ।

लिंक :-   https://www.youtube.com/c/kisanmitraindia

तथा आपके ही अपने google पर वेबसाईट पर भी कमेन्ट लिखने के लिये निचे दी गई लिंक पर क्लिक किजिये ।

लिंक :-   www.kisanmitraindia.com

निवेदक :-  सियाराम विश्नोई एवम् अखिल भारतीय किसान मित्र 

             महासंघ के कार्यकारिणी सदस्य

             अखिल भारतीय किसान मित्र महासंघ 

 



MARU DARPAN RETRO

इतिहास का झरोखा: पश्चिमी राजस्थान के मारवाड़ इतिहास का स्वर्णिम गौरवशाली सफरनामा।

ऐतिहासिक अभिलेखों पर आधारित मरु दर्पण की विशेष प्रस्तुति।