फलोदी 42°C
MSME: UDYAM-RJ-22-0001790
मरु दर्पण
MARU DARPAN NEWS
"साच्च कधी झुकता नही"
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान की बड़ी खबर
किसान समाचार
पंचायत समाचार
मौसम अपडेट
खेल समाचार
जाम्बा समाचार
फलोदी समाचार
राजस्थान की बड़ी खबर
किसान समाचार
पंचायत समाचार
ताजा समाचार एवं लाइव फीड

News - एयर इंडिया मुंबई की फ्लाइट से आई हैं कंगना,आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए आई हैं कंगना,जैसलमेर में चल रही है फिल्म की शूटिंग,तेजस की शूटिंग के लिए आई है कंगना

 जोधपुर#

अभिनेत्री @KanganaTeam पहुंची जोधपुर

एयर इंडिया मुंबई की फ्लाइट से आई हैं कंगना,आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए आई हैं कंगना,जैसलमेर में चल रही है फिल्म की शूटिंग,तेजस की शूटिंग के लिए आई है कंगना।



जालोर- सांचोर थाना पुलिस की कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ की कार्रवाई, पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपी रमेश कुमार विश्नोई से 212 ग्राम स्मेक(हीरोइन) की बरामद, पुलिस कर रही है आरोपी से पूछताछ, एसपी श्याम सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई।

दिल्ली#

राजस्थान में फोन टैपिंग के मामले में FIR

केन्द्रीय मंत्री @gssjodhpur ने दर्ज कराई FIR,शेखावत ने दिल्ली में दर्ज कराई FIR, FIR से एक बार फिर सियासी हलचल हुई तेज।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने दिल्ली के तुगलक रोड थाने में गैरकानूनी तरीके से फोन टैपिंग करने का मुकदमा राजस्थान सरकार, मुख्यमंत्री के OSD और शांति धारीवाल के खिलाफ दर्ज कराया है।

जोधपुर#

कलेक्टर इंद्रजीतसिंह ने लिया जायजा

एयरपोर्ट पहुंचकर लिया जायजा, बाहर से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर जांच का जायजा, RTCR टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट की चेकिंग का किया निरीक्षण, एक-एक व्यवस्था का लिया बारिकी से जायजा ।

जयपुर#

आज फिर कोरेना के नंबर नई ऊंचाइयों पर , आज आऐ 853 पॉजिटिव केस

होली व अन्य त्योहारों पर हमने सतर्कता नही बरती तो हालात विकट हो सकते हैं*

एक बार पुनः अनुरोध मास्क👆 लगावे, शोसल डिस्टेंस का पालन करे*

#Jaipur

जवाहर नगर इलाके से बड़ी खबर 

घर से 20 लाख की लूट, ACB के अधिकारी बनकर आए थे बदमाश, जवाहर नगर सेक्टर 4 की घटना, सूचना के बाद पुलिस पहुंची मौके पर, जयपुर शहर में करवाई गई नाकाबंदी

#Pali

रोहट थाने के 5 गंभीर मामलों में फरार हिस्ट्रीशीटर सरदार भाट गिरफ्तार

पिछले 3 सालों से पेंडिंग मामलों में पुलिस ने किया गिरफ्तार, उच्च न्यायालय की गिरफ्तारी की रोक हटने के बाद पुलिस ने दी दबिश, हिस्ट्रीशीटर पेट दर्द का बहाना बनाकर हुआ 

#Jaipur

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष जस्टिस जीके व्यास को आवास आवंटित                                                                           गांधीनगर में प्रथम श्रेणी को 15 नंबर का राजकीय आवास आवंटित, जीएडी सचिव ने किया फाइल पर अनुमोदन

#Delhi

लोकसभा अध्यक्ष @ombirlakota एम्स से हुए डिस्चार्ज कोविड पॉजिटिव आने के बाद से एम्स में भर्ती थे बिरला, अब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पूरी तरह स्वस्थ, शाम 6:30 बजे एम्स से घर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष बिरला |

BIG BREAKING NEWs dausa

दौसा पुलिस पर फायरिंग,

हत्या के आरोपी ने की पुलिसकर्मी पर फायरिंग,

कोटा पुलिस कर रही थी आरोपी का पीछा,

नांगल थाने के एएसआई हरीसिंह के पैर में लगी गोली,

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,

आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा व कारतूस हुए बरामद

एएसआई को कराया जिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी सुनील पांचाल हिरासत  में, कोटा में शराब व्यापारी हत्या में था शामिल

कल बंगाल में प्रथम चरण के तहत 30 विधानसभा शीट के चुनाव होंगे।

इन 30 शीट के लिए 181 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है।

2016 के विधानसभा चुनाव में इन 30 मे से 27 पर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने कब्जा जमाया था।

वही 2019 के लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र में जबरदस्त मोदी लहर का असर देखने को मिला था। इस क्षेत्र में आने वाली 8 में से 5 लोकसभा शीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया था। भाजपा को यहां पर 47 फीसदी वोट मिले थे।

News - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के फोन टैपिंग मामले में दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराने को नौंटंकी एवं षडयंत्र करार देते हुए कहा है

 *एफआईआर नौटंकी एवं षडयंत्र-डोटासरा*



*जयपुर:*  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के फोन टैपिंग मामले में दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराने को नौंटंकी एवं षडयंत्र करार देते हुए कहा है कि उन्हें अपनी आवाज का नमूना देना चाहिए ताकि सच बाहर आ सके।



     श्री डोटासरा ने श्री शेखावत के दिल्ली में फोन टैपिंग मामले को लेकर मामला दर्ज कराने की खबरों के बाद आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि श्री शेखावत मामले के आठ महीने बाद अब एफआईआर क्यों दर्ज कराई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में नैतिकता नहीं बची हैं और फिर षडयंत्र रचा जा रहा है।


     उन्होंने कहा कि पहले भी दिल्ली से ही साजिश रची गई और अब भी दिल्ली से ही साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि जब इस मामलेे मेंं श्री शेखावत का नाम आया था और उन पर आरोप लगे थे, उसी समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनसे मंत्री पद से इस्तीफा ले लेना चाहिए था लेकिन न तो प्रधानमंत्री ने इस्तीफा लिया और न ही श्री शेखावत ने नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि वह पूछना चाहते हैं कि अब किस नैतिकता के आधार पर एफआईआर दर्ज करा रहे हैं।


   श्री डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गत 14 अगस्त को विधानसभा में स्पष्ट कर दिया था कि प्रदेश में किसी जनप्रतिनिधि का फोन टैैप नहीं हुआ हैं। इस पर कोई सवाल नहीं उठा। अब एफआईआर दर्ज कराने का क्या मकसद है। उन्होंने कहा कि हमारे पास तथ्य हैं और उसी आधार पर बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्री शेखावत को चाहिए कि वह राजस्थान आकर अपना वॉयस सैम्पल पुलिस को दे।


    उन्होंने कहा कि राज्य की जनता के विश्वास से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी हैं और वह न केवल पूरे पांच साल पूरा करेगी बल्कि आगे आने वाले समय में और पांच साल के लिए कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज कराकर इस तरह नौटंकी नहीं की जानी चाहिए। ऐसा करके राज्य सरकार पर दबाव बनाना चाह रहे हैं तो ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि श्री शेखावत को चाहिए कि वह पुलिस को कहे कि उसे उनसे क्या चाहिए, यह आवाज मेरी नहीं नहीं थी, मैंने कोई षडयंत्र नहीं किया हैं। लेकिन जांच में बिना सहयोग किए अपने आप को पाक साफ साबित करने की कुचेष्टा की जा रही है। ऐसा होने वाला नहीं हैं।  


    उधर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मीडिया से कहा कि श्री शेखावत मामला सामने आने के इतने दिनों बाद अब जागे हैं और दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई हैं। यह उनका दिल्ली में कोई षडयंत्र लगता हैं। उन्होंने कहा कि श्री शेखावत को राजस्थान की सरकार से कोई तकलीफ थी तो वे जयपुर में मामला दर्ज कराते। जिस दिन यह मामला सामने आया उस समय एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई।

    सरकारी मुख्य सचेतक डा महेश जोशी ने कहा कि यह एफआईआर साजिश का हिस्सा हो सकती है। उन्होंने कहा कि एफआईआर की कॉपी मिल जाये, उसमें क्या रुख आता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इससे विचलित नहीं हैं क्योंकि हमने जो भी किया, वह कानून के हिसाब से किया है।

News - अमिरिकी एडमिरल ने माना- भारत के रूस के साथ अच्छे संबंध, प्रतिबंध नहीं विकल्प पर देना होगा जोर

 .            *26 मार्च 2021 के मुख्य समाचार*


🔸अमिरिकी एडमिरल ने माना- भारत के रूस के साथ अच्छे संबंध, प्रतिबंध नहीं विकल्प पर देना होगा जोर


🔸श्रीलंका खरीदेगा रूस में निर्मित स्पुतनिक-V टीके की 70 लाख खुराक


🔸बाइडेन ने कोरोना को लेकर किया नया ऐलान, 100 दिनों में पूरा करेंगे ये लक्ष्य


🔸टाटा-मिस्त्री मामले में आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट


🔸पिछले पांच-छह वर्षों में पहली बार मार्च में एलओसी पर रही शांति, नहीं चली एक भी गोली :थल सेना प्रमुख


🔸'4-4 पाकिस्तान तैयार कर देंगे फिर कहां जाओगे...' बंगाल चुनाव को लेकर टीएमसी नेता शेख आलम का विवादित बयान


🔸पैंगोंग क्षेत्र से सैनिकों के हटने के बाद खतरा केवल ‘कम हुआ है', लेकिन बिल्कुल खत्म नहीं हुआ : नरवणे


🔸PM मोदी का दो दिवसीय बांग्लादेश दौरा आज से, सैन्य सहयोग मजबूत करने पर भी होगा जोर


🔸नक्सलियों को रास नहीं आया सड़क निर्माण, 12 वाहनों में लगाई आग


🔸विधानसभा चुनाव: बंगाल-असम में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, 27 मार्च को होगी वोटिंग


🔸केरल चुनाव : पलक्कड़ में भाजपा को ‘मेट्रोमैन' श्रीधरन से करिश्मे की उम्मीद


🔸सचिव वाजे की NIA हिरासत तीन अप्रैल तक बढ़ी, सुनवाई के दौरान बोले- मुझे बलि का बकरा बनाया गया


🔸बंगाल चुनावः भाजपा उम्मीदवार ने किया अयोध्या की मुफ्त सैर का वादा, चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस


🔸संसद का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगितः लोकसभा में 114, राज्यसभा में 90 प्रतिशत कामकाज


🔸ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा निरस्त होने से युवाओं की आंखों में अंधेरा: प्रियंका


🔸PM हैं कहां? क्या बंगाल ढूंढने जाएं? कांग्रेस सांसद के इतना कहते ही संसद में पहुंच गए मोदी


🔸किसान आंदोलन का समर्थन करने पहुंचा बेटा, रिटायर्ड फौजी ने संपत्ति से कर दिया बेदखल, देशद्रोही करार दिया


🔸रडार को चकमा देकर चुटकियों में गायब हुआ UFO, घबरा गए थे US के पायलट


🔸दुनिया में कोरोना: विश्व में 12.55 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, ब्राजील में मृतकों का आंकड़ा तीन लाख के पार


🔸चेतावनी: नहीं संभले तो भारत में जानलेवा लू चलना होगी आम बात


🔸पटना पुलिस लाइन में सिलेंडर फटने के बाद लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी


🔸भारत ने वैक्सीन निर्यात पर बैन नहीं लगाया, सहयोगियों को जारी रहेगी सप्लाई


🔸स्वेज नहर में फंसे जहाज का पूरा क्रू भारतीय,कंपनी ने कहा-सभी 25 सदस्य सुरक्षित


🔸महाराष्ट्र में फिर लॉकडाउन की आहट, मेयर ने दिये संकेत लोग नहीं मानें तो होगी कड़ाई


🔸Bharat Bandh 26 March: किसानों का भारत बंद आज


🔹Ind vs Eng: ‘ सूर्य नमस्कार ’ को तैयार टीम इंडिया, आज सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी


🔹IND VS ENG: इंग्लैंड के कप्तान ऑयन मॉर्गन वनडे सीरीज से बाहर


🔹IND VS ENG: बेन स्टोक्स ने कहा- विराट कोहली को फेल होते देखना चाहता हूं!

News - एक लाख की रिश्वत लेते आरआई ट्रैप प्रकरणपिंडवाड़ा तहसीलदार कल्पेश जैन की भी गिरफ्तारी,घूसखोर तहसीलदार निकला

 श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ 


सेना के जवानों की जिप्सी पलटी, गड्ढे में गिरने के बाद जिप्सी में लगी आग


3 जवानो की जलने से  हुई मौके पर मौत


5 जवान हुए घायल, घायलों को लाया गया ट्रॉमा सेंटर, छतरगढ़ रोड पर 330 RD की घटना, राजियासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

जैसलमेर#

जैसलमेर में चोरों का आतंक

20 तोला सोना व 2.50 लाख रुपये किये पार,गफूर भट्टा कच्ची बस्ती में हुई बड़ी चोरी,ओमप्रकाश नामक व्यक्ति के घर बीती रात हुई चोरी,बेटियों की शादी के लिए रखे 20 तोला सोने व लाखों रुपये किये पार ।

सिरोही#

एक लाख की रिश्वत लेते आरआई ट्रैप प्रकरणपिंडवाड़ा तहसीलदार कल्पेश जैन की भी गिरफ्तारी,घूसखोर तहसीलदार निकला करोड़पति,#ACB ने रातभर ली तहसीलदार के सरकारी आवास की तलाशी,8 बैंक खाते, तीन पोस्ट ऑफिस में खातों के दस्तावेज मिले,तीन के करीब बैंकों में लॉकर के भी दस्तावेज मिले ।

Breaking News

धौलपुर

रोडवेज बस स्टैंड पर विस्फोटक की सूचना से मचा हड़कंप,

भारी तादाद में पुलिस बल पहुंचा मौके पर,

विस्फोटक की, की जा रही तलाश,

प्रतीक्षालय कक्ष को कराया खाली,

निहाल गंज थाना क्षेत्र का मामला,

#Jaipur: निलंबित IPS मनीष अग्रवाल की निलंबन अवधि बढ़ी

120 दिन और बढ़ाई निलंबन अवधि, 24 मार्च 2021 से 120 दिन के लिए और बढ़ी निलंबन अवधि

भरतपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

6 हजार की रिश्वत लेते आबकारी प्रहराधिकारी विक्रम ट्रैप

देशी मदिरा की दुकान ग्राम बोरई पर केस नहीं बनाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

आबकारी भरतपुर थाना ग्रामीण में की गई कार्रवाई

बाड़मेर

13.76 लाख रुपये का बिल बकाया,डिस्कॉम ने काटा कनेक्शन,

BSNL टॉवर का कनेक्शन काटने से नेटवर्क बाधित,

पादरू,हेमावास,कुंडल,मिठौड़ा व ईटवाया में बेंक,ई-मित्र और मोबाइल सेवाएं ठप,लंबे समय से बकाया बिल नही भरने से डिस्कॉम ने काटा कनेक्शन

400 करोड़ चिटफंड बाडमेर जोधपुर जैसलमेर के घोटाले में दीपिका अरोड़ा की जमानत याचिका राजस्थान हाई कोर्ट से खारिज ग्रामीण परिवेश से भोले भाले अनपढ़ सीमावर्ती क्षेत्रों से धोखाधड़ी के मामले मैं आज राजस्थान हाई कोर्ट में सुनवाई करते हुए जस्टिस विजय विश्नोई ने जमानत याचिका की खारीज प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विक्रम सिंह राजपुरोहित ने की पैरवी



News - आपदाओं से फसल का नुकसान होने पर किसान तत्काल सूचना करवाएं दर्ज

 राजस्व मंत्राी हरीश चौधरी ने किसानों को दी हिदायत-

आपदाओं से फसल का नुकसान होने पर किसान तत्काल सूचना करवाएं दर्ज

7 दिन के भीतर बीमा कम्पनी को भरकर भेजे अपने फार्म

जैसलमेर, 25 मार्च@ राजस्व मंत्राी हरीश चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को हिदायत दी है कि वे 7 दिन के भीतर अपनी फसल के हुए नुकसान का बीमा क्लेम प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रपत्रा 7 दिन के भीतर बीमा कम्पनी को प्रस्तुत करे।



राजस्व मंत्राी ने बताया कि प्रधानमंत्राी फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसल बीमा करवा चुके किसान स्थानीय आपदाओं से फसल में नुकसान होने पर आपदा के 72 घण्टे के अन्दर सीधे बीमा कम्पनी के टोल फ्री नम्बर 18002660700 पर या लिखित में अपने बैंक] कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से सूचित करना आवश्यक हैं।


उन्होंने बताया कि यदि 72 घण्टे में कृषक द्वारा पूर्ण सूचना उपलब्ध नहीं करवाई जाती हैं तो कृषक द्वारा 7 दिवस में पूर्ण सूचना निर्धारित प्रपत्रा में सम्बन्धित बीमा कम्पनी को देना आवश्यक होता हैं। निर्धारित प्रपत्रा में राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर दर्ज फसल आवेदन संख्या, किसान का नाम, मोबाईल नम्बर अधिसूचित पटवार सर्किल, बैंक का नाम, बैंक खाता संख्या, आपदा का प्रकार व प्रभावित फसल आदि की सूचना अंकित होनी आवश्यक हैं।


उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपने फॉर्म तत्काल भरकर बीमा कम्पनी को प्रस्तुत करे। इसमें किसी प्रकार की देरी न करे।




---000---

News - आंधी से हुए नुकसान का जायजा लेने कलेक्टर के साथ खेतों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री।

 समय पर खराबे का आंकलन एवं विशेष गिरदावरी से किसानों को राहत दें- शाले मोहम्मद

- आंधी से हुए नुकसान का जायजा लेने कलेक्टर के साथ खेतों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री।

जैसलमेर/पोकरण/ जयपुर। पाकिस्तान से पिछले दिनों आई तेज आंधी से जैसलमेर जिले के किसानों को हुए नुकसान का शीघ्र ही आंकलन एवं गिरदावरी की जाए ताकि नुकसान का मुआवजा देते हुए राहत पहुंचाई जा सके। अल्पसंख्यक मामलात, वक़्फ़ एवं जन अभाव अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक में यह बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछले दिनों आई आंधी से किसानों की फसलें नष्ट हो गई है। उन्होंने खुद ने एक दिन पहले नाचना नहरी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर किसानों से रूबरू होकर उनके नुकसान का जायजा लिया है। जिले में तेज अंधड़ से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने जिला कलक्टर को निर्देश दिए है कि वे सम्बंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को समय पर गिरदावरी कराने के लिए पाबंद करें, ताकि जल्द ही किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिया जा सके। कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर नुकसान पर चर्चा के बाद कैबिनेट मंत्री जिला कलेक्टर आशीष मोदी सहित अन्य अधिकारियों को लेकर रामगढ़ क्षेत्र के गांवों में पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों के खेतों में आंधी से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री ने किसानों का आश्वस्त किया कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार संवेदनशील सरकार है। किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार प्रयासरत है। अधिकारियों को गिरदावरी एवं नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही सर्वे का कार्य पूरा कर किसानों को मुआवजा दिलाकर राहत प्रदान की जाएगी।

-कलेक्टर को लेकर मंत्री पहुंचे खेतों में, किसानों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया;  

राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री पिछले दो दिनों से जैसलमेर के दौरे पर हैं। गत दिनों आए तेज अंधड़ से हुए जिले में नुकसान का जायजा लेने के लिए मंत्री कलक्टर को लेकर खेतों में पहुंचे। जहां किसानों को भरोसा दिलाया कि राजस्थान सरकार इस विकट घड़ी में किसानों के साथ है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गिरदावरी का कार्य जल्द पूरा करें, ताकि किसानों को नुकसान का मुआवजा दिलाकर राहत दी जा सके। मंत्री ने गुरुवार को सतारवाली, रामगढ़, 40 आरडी बांधा, कुछड़ी सहित अन्य विभिन्न गांवों के खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।



News - NCT बिल: भारी हंगामे और विपक्ष के बहिष्कार के बीच दिल्ली में LG के अधिकार स्पष्ट करने वाला बिल राज्यसभा से भी पास

 *दिनांक- 25- मार्च- 2021- गुरुवार*

*👉सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें👈*

*=============================*                      *1* NCT बिल: भारी हंगामे और विपक्ष के बहिष्कार के बीच दिल्ली में LG के अधिकार स्पष्ट करने वाला बिल राज्यसभा से भी पास

*2* हमारी सेना के जवानों ने आतंकियों का मजबूती के साथ सामना किया है। पहले की तुलना में आज आतंक की वारदाताओं में कमी आई है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

*3* सर्वेः बंगाल में ममता की हैट्रिक, असम में UPA को नुकसान!तमिलनाडु कांग्रेस गठबंधन,केरल में सताधारी पार्टी, और पुडुचेरी में बीजेपी की सता

*4* कोरोना मामलों को लेकर सरकार बोली- महाराष्ट्र, पंजाब में बढ़ोतरी गंभीर चिंता का विषय

*5* पेट्रोल के बढ़े दाम पर सिंधिया का जवाब, 'विपक्ष शासित राज्यों में दाम कम करने चाहिए

*6* अपने अधिकार लेकर ही घर वापसी करेगा दिल्ली बॉर्डर पर बैठा किसान:टिकैत.

*7* एक नई ऊंचाई पर भारत की वैक्‍सीन डिप्‍लोमेसी, अन्‍य देशों के लिए भारत किसी मसीहा से कम नहींं

*8* बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष का ममता को लेकर विवादित बयान, बोले- अगर आपको पैर दिखाना है तो पहनें बरमूडा

*9* भाजपा नेता मुकुल रॉय की सुरक्षा बढ़ाकर जेड श्रेणी की, आज थम जाएगा बंगाल विस चुनाव के पहले चरण का शोर

*10* राजस्थान में कल कोरोना के मरीजों की बढ़त, बीते 24 घंटे में 669 मामले, 01 की मौत

*11* महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में 31855 मामले, 95 की मौत

*12* राजधानी में कोरोना की वापसी: दिल्ली में बुधवार को सामने आए इस साल के अधिकतम मामले,1254 मरीज आए,छह ने तोड़ा दम

*13* हरिद्वार कुंभ 2021: एक से 30 अप्रैल तक होगा कुंभ, नीलकंठ से रुड़की रोड तक मेला क्षेत्र घोषित, अधिसूचना जारी

*14* मध्य प्रदेश: दमोह में बस स्टैंड पर भीषण आग, बुरी तरह जलकर खाक हुईं 7 बसें






*============================*

*सोना + २१६= ४४८६२*

*चांदी + २७९= ६५२५१*



MARU DARPAN RETRO

इतिहास का झरोखा: पश्चिमी राजस्थान के मारवाड़ इतिहास का स्वर्णिम गौरवशाली सफरनामा।

ऐतिहासिक अभिलेखों पर आधारित मरु दर्पण की विशेष प्रस्तुति।